Category: state-news

  • 1 महीने बाद लौटे पति ने किया हंगामा पति को घर से निकाल रहने लगी बॉयफ्रेंड के साथ

    [object Promise]

    जालंधर। महानगर के रामा मंडी के लंबरदार कॉलोनी में बीती शुक्रवार रात उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के घर के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। पति का आरोप था कि पत्नी ने उसे घर से निकाल दिया है और घर के अंदर उसका बॉयफ्रेंड मौजूद है।

    पति के शोर मचाने पर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी के कथित बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेते हुए पत्नी को भी थाने ले आई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही पक्षों के बयान दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित पति का कहना है कि महिला से उसकी शादी करीब 16 साल पहले हुई थी और करीब 1 महीने पहले किसी विवाद को लेकर महिला ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। एक महीने बाद जब वह अपने कपड़े लेने घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाने के बाद भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर पीड़ित पति ने शोर मचाकर इलाके के लोगों को इकट्ठा किया और फिर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस के आने पर जब घर का दरवाजा खोला गया तो अंदर महिला के साथ एक युवक भी मौजूद था। जिसके बाद पुलिस युवक को महिला सहित चौकी ले आई।

    बॉयफ्रेंड ने कहा- 3 महीने पहले कर चुके हैं शादी

    पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दोनों शादीशुदा है और करीब 3 महीने पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की है। जिसके चलते वह घर में साथ रह रहे थे वही दोनों ही पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है की महिला ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कैसे कर ली और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है।

  • दो MI-17 तैनात, आपरेशन शुरू, वायुसेना के हेलिकॉप्‍टर बुझाएंगे जंगलों की आग

    [object Promise]

    देहरादून। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए उपलब्ध कराए गए दो हेलीकॉप्टर में से एक हेलीकॉप्टर देहरादून के जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह 8:30 बजे पहुंच चुका है। इसके बाद हेलीकॉप्‍टर ने टिहरी गढ़वाल के कोटी कॉलोनी के लिए उड़ान भरी। वायुसेना के हेलीकॉप्‍टर ने कोटी के आसपास के जंगलों में लगी आग को बुझाने का कार्य शुरू कर दिया है।

    भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने टिहरी गढ़वाल के कोटी कॉलोनी इलाके में पास के जंगलों में अग्निशमन अभियानों में भाग लिया। 5000 लीटर क्षमता वाली बाम्बी बकेट की मदद से टिहरी झील से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। पहले दौर में अडवानी के जंगल में पानी का छिड़काव किया गया।  गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2016 में जंगलों की आग पर नियंत्रण को सेना के हेलीकाप्टरों की मदद ली गई थी।

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के अंदर पर्वतीय क्षेत्रों के जंगल में बढ़ती आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार से दो हेलीकाप्टर उपलब्घ कराए जाने का अनुरोध किया था। इस संबंध में उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर वार्ता हुई थी।

    केंद्रीय गृह मंत्री ने वनों में लगने वाली आग को बुझाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली से एक हेलीकॉप्टर उत्तराखंड में पहुंच चुका हैं। डोईवाला तहसील के नायब तहसीलदार रूप सिंह ने बताया दिल्ली से एक हेलीकॉप्टर आग बुझाने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है।

    लो-विजिबिलिटी के चलते नहीं पहुँचा हेलीकॉप्टर

    केंद्र द्वारा कुमाऊं के जंगलों की आग बुझाने के लिए उपलब्ध करवाया गया एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर अभी पंतनगर नहीं पहुंच सका। नोडल अफसर व डीएफओ तराई पूर्वी संदीप कुमार ने बताया कि पंतनगर व आसपास के इलाके में धुंए के कारण विजिबिलिटी काफी कम है। जिससे हेलीकॉप्टर लैंड कराने में दिक्कत आएगी। यही वजह है कि सेना का हेलीकॉप्टर अभी अपने देहरादून कैम्प से रवाना नहीं हुआ।

  • ड्यूटी से लंबे समय से गैर हाजिर शिक्षा विभाग के बाबू नौकरी से धोना पड़ा हाथ

    [object Promise]

    नैनीताल : लंबे समय से ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षा विभाग के बाबू को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक रघुनाथ लाल आर्य ने उसकी बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं। एडी बेसिक ने बताया कि जीआईसी  डॉनपरेवा कोटाबाग नैनीताल में कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत अंशुमन नेगी की विद्यालय से लम्बे समय से अनुपस्थित रहने के कारण सेवा समाप्त कर दी गयी है।

    नेगी 27 अप्रैल 2019 से बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे। जिस कारण विद्यालय के प्रधानाचार्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी कोटाबाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा द्वारा दी गयी। सूचना व आख्या के आधार पर सम्बन्धित कार्मिक की सेवा समाप्त कर दी गयी। सेवा समाप्ति से पूर्व एडी कुमाऊं द्वारा नेगी को आरोप पत्र भी दिया गया। साथ ही अपना पक्ष प्रस्तुत करने हेतु व्यक्तिगत सुनवाई के तीन-चार अवसर भी प्रदान किए गए किन्तु सम्बन्धित कार्मिक द्वारा न तो अपना प्रत्युत्तर कार्यालय में प्रस्तुत किया गया, ना ही वह  सुनवाई में उपस्थित हुए।

    नेगी द्वारा उत्तरांचल राज्‍य कर्मचारी की आचरण नियमावली 2002 के धारा 03(1) एवं 2) तथा उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 का उल्लघंन किया गया है । जिस कारण उत्तराखण्ड वित्तीय हस्त पुस्तिका खण्ड 2 (भाग 2 से 4) (संशोधन) नियमावली के प्रावधान के अनुसार नेगी की सेवा समाप्त कर दी गई।

  • हथियार और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद पंजाब में पाकिस्तान से लगी सीमा पर

    [object Promise]

    सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर स्थित भारतीय निगरानी चौकी (बीओपी) पुल मोरां (पुल कंजरी) से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इसमें एक एके-56, एक मैगजीन, पांच कारतूस, एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 9 कारतूस, प्वाइंट 303 की एक गन और एक प्वाइंट 30 की चीन की बनी पिस्तौल शामिल है। अटारी सेक्टर के अंतर्गत आते थाना घरिंडा ने मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जखीरा कंटीले तार के उस पार गड्ढा खोदकर छिपाया गया था।

    अमृतसर देहात पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों ने पुल मोरां में लगे कंटीले तार के पास पाकिस्तान से आए हथियारों की खेप तस्करों ने छिपा रखी है। तस्कर इस खेप को वहां से निकालने की फिराक में हैं। देहात पुलिस ने बीएसएफ को इस बारे में सूचना दी। बीएसएफ व देहात पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू कर जखीरा बरामद किया।

    अब तक इस मामले में बीएसएफ व देहात पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हथियारों का ये जखीरा कहां सप्लाई होना था इसकी जांच की जा रही है। पाकिस्तान की ख़ुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा किसी आतंकी संगठन के लिए यह हथियार तो नहीं भेजे गए हैं इसकी भी जांच की जा रही है। इस पर भी जाँच हो रही है।

  • मुख्यमंत्री ने तीरथ ने 24 आईएएस, चार पीसीएस बदले, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

    [object Promise]

    देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सरकार ने सचिवालय में पहला बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने सचिवालय में तैनात 24 आइएएस, चार पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों समेत कुल 30 अधिकारियों के पदभार बदले हैं। प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही अधिकारियों के पदभार में बदलाव की चर्चा थी। मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने के कारण यह प्रक्रिया कुछ समय के लिए टल गई थी। अब मुख्यमंत्री की आइसोलेशन अवधि समाप्त होते ही तबादलों को अंजाम दे दिया गया है। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सैनिक कल्याण हटाकर आयुक्त समाज कल्याण का दायित्व दिया गया है।

    प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से खनन हटाकर ग्रामीण निर्माण एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा का जिम्मा दिया गया है। प्रमुख सचिव एलएल फैनई को प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण का पदभार सौंपा गया है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का पदभार हटाकर खनन दिया गया है। शैलेश बगोली से सचिव परिवहन का पदभार वापस लिया गया है।

    सचिव डी सेंथिल पांडियन को सचिव कौशल विकास एवं सेवा योजन की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव नितेश कुमार झा से सिंचाई तथा लघु सिंचाई का जिम्मा वापस लिया गया है। सचिव डा. पंकज कुमार पांडेय को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव डा. रंजीत कुमार सिन्हा से कौशल विकास एवं सेवायोजन वापस लेकर परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव एसए मुरुगेशन से आयुक्त उद्योग और प्रबंध निदेशक सिडकुल का पदभार वापस लेकर सिंचाई व लघु सिंचाई का दायित्व दिया गया है। प्रभारी सचिव बृजेश कुमार संत से ग्रामीण अभियंत्रण की जिम्मेदारी वापस लेकर निदेशक खनन का दायित्व सौंपा गया है।

    प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार यादव को आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद का जिम्मा दिया गया है। प्रभारी सचिव डा. वी षणमुगम से सामान्य प्रशासन वापस लेकर नियोजन तथा निदेशक आडिट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी सचिव विनय शंकर पांडेय को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया गया है। प्रभारी सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय से ऊर्जा व निदेशक उरेड़ा का जिम्मा वापस लेकर आवास, आयुक्त आवास तथा अपर मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया है।

    प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन से आयुक्त आवास की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अपर सचिव सविन बंसल से अपर सचिव चिकित्सा, आयुक्त स्वास्थ्य तथा मिशन निदेशक एनएचएम का पदभार वापस लेकर उद्योग, प्रबंध निदेशक सिडकुल, एवं आयुक्त उद्योग सौंपा गया है। अपर सचिव रणवीर सिंह से सचिव परिवहन एवं प्रबंध निदेशक परिवहन निगम का दायित्व वापस लिया गया है। अपर सचिव इकबाल अहमद से निदेशक आडिट का पद हटाया गया है।

    अपर सचिव सोनिका से पर्यटन, धर्मस्व एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद का दायित्व वापस लेते हुए मिशन निदेशक एनएचएम तथा आयुक्त स्वास्थ्य का जिम्मा दिया गया है। अपर सचिव आशीष कुमार चौहान को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव वंदना सिंह को निबंधक सहकारिता का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। पीसीएस मेहरबान सिंह बिष्ट से अपर सचिव खनन तथा निदेशक खनन का पदभार वापस लेकर सिंचाई तथा लघु सिंचाई का जिम्मा दिया गया है।

    पीसीएस उदयराज सिंह से अपर सचिव लघु सिंचाई हटाया गया है। पीसीएस झरना कमठान से सचिव उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का जिम्मा वापस लिया गया है। सचिवालय सेवा से अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत व मदन मोहन सेमवाल से अपर सचिव मुख्यमंत्री का पद वापस लिया गया है।

  • डॉक्टरों को निकालनी पड़ी बच्चेदानी दरिंदगी का शिकार हुई 7 वर्षीय बच्ची

    [object Promise]

    अमृतसर। कपूरथला में दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची का इलाज अमृतसर स्थित गुरुनानक देव अस्पताल में चल रहा है। दरिंदों ने बच्ची की टांग तोड़ा दी। साथ ही इतनी दरिंदगी की गई कि डॉक्टरों को उसकी बच्चेदानी निकालनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों को इंफेक्शन बढ़ने की वजह से ऐसा करना पड़ा है।  बच्ची के पैरों पर प्लास्टर कर दिया गया है।

    डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची को गला घोंटकर मारने का भी प्रयास किया गया था। बच्ची की हालत अभी स्थिर है। हालांकि परिजनों का कहना है कि दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को सरकारी अस्पताल में निशुल्क उपचार नहीं दिया जा रहा। महंगी दवाइयां व जरूरी सामान बाहर से मंगवाया जा रहा है।

    बच्ची से दरिंदगी की घटना 15 मार्च की है। भुलाणा में पड़ते आरसीएफ के बाहर बनी झुग्गियों में देर शाम 25 वर्षीय शादीशुदा युवक ने एक सात वर्षीय बच्ची को घर में अकेली देखकर अपनी हवस का शिकार बनाया। जैसे ही बच्ची के चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दी तो युवक मौके से फरार हो गया।

    थाना भुलाणा की चौंकी के इंचार्ज़ एएसआइ गुरदीप सिंह द्वारा लड़की को सिविल अस्पताल कपूरथला में मेडिकल जांच के लिए लेे जाया गया। जैसे ही कपूरथला के एसएसपी कंवरदीप कौर, डीएसपी सब-डिवीज़न सुरिंदर सिंह, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सरवन सिंह बल, एसएचओ फतूढींगा सोनमदीप कौर को पता चला तो वह मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने लड़की का मेडिकल करवाया।

    छापामारी के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कपूरथला सिविल अस्पताल से अमृतसर स्थित गुरुनानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित ने बच्ची से इतनी दरिंदगी की कि डॉक्टरों को उसकी बच्चेदानी निकालनी पड़ी है।

  • ट्रक चालक की हत्या कर की लूट लुटेरों ने

    [object Promise]

    लुधियाना। नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) के गांव झांगड़ियां निवासी ट्रक मालिक से लूट के बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई। उसका गला सड़ा शव जालंधर हाइवे स्थित एल्डिको वेली के पास सर्विस लेन के पास खड़ा मिला। परिवार का आरोप है कि उसके पास पड़ी 45 हजार रुपये की नगदी तथा उसका मोबाइल फोन गायब है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई निपटाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

    मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नवांशहर के बलाचौर स्थित थाना पौजेवाल के गांव झांगड़ियां निवासी हरप्रीत सिंह (30) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके भाई हरनीत सिंह की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसके भाई के पास अशोक लेलेंड कंपनी का 1612 कैंटर ट्रक है। 27 मार्च को वो मंडी गोबिंदगढ़ से उस पर सरिया लोड करके फरीदाबाद गया था। मगर उसके बाद 3 अप्रैल से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। उसी दिन से वो साथियों समेत उसकी तलाश कर रहा था। मंगलवार उसका ट्रक जीटी रोड के सर्विस लेन पर खड़ा मिल गया।

    केबिन के अंदर बने स्लीपिंग बर्थ पर कंबल से लिपटा उसका शव पड़ा था। जिसमें बहुत बदबू आ रही थी। उसने आशंका जताई कि किसी ने लूटपाट के बाद गला दबा कर उसके भाई की हत्या कर दी। उसके बाद उस ट्रक को लाकर वहां खड़ा कर दिया। कश्मीर सिंह ने कहा कि मामले में आरोपितों का सुराग लगाने के लिए गहन जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन की काल डिटेल निकलवाई जा रही है। उसकी लोकेशन का भी पता लगाया जाएगा। उम्मीद है कि जल्दी ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।

  • मचा हाहाकार पढ़िए पूरी खबर, बूँद बूँद को तरस गया ये गाँव

    [object Promise]

    ऋषिकेश। गर्मियों का मौसम आते ही नरेंद्रनगर ब्लॉक की दोगी पट्टी के तमाम गांवों में पेयजल का संकट गहरा जाता है। इन दिनों एक बार फिर से दोगी पट्टी के डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। स्थिति इतनी विकट हो चली है कि ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है।

    दोगी के मझियाड़ी, मठियाली, पजैगांव, सिलकणी, वैराई गांव, नाई, क्यारी खाल, कुथ्या, तिमली, ससमण, मुंडाला, काकड़ सैंण, लोयल लोड़सी आदि गांवों में इन दिनों भारी पेयजल संकट है। गांवों में बिछी सरकारी पाइप लाइन पर एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है। गांवों से दूर कुछ पेयजल स्रोत हैं, जिन पर पानी उपलब्ध हैं, वह भी गर्मी बढ़ने के साथ अब जवाब देने लगे हैं। इन स्रोतों पर पानी लेने के लिए ग्रामीणों को कई-कई मील पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। दिन ही नहीं बल्कि रात को भी ग्रामीणों का अधिकांश समय पानी की व्यवस्था करने में बीत जाता है।

    इन गांवों में पेयजल की यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष गर्मी का मौसम शुरू होते ही गांवों में पानी का संकट खड़ा हो जाता है। मगर, जिम्मेदार विभाग है कि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब तक क्षेत्र में पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक कम से कम जिम्मेदार विभाग व प्रशासन टैंकर तथा अन्य माध्यम से तो पानी की व्यवस्था कर सकता है।

    तो क्या रेल सुरंगों के निर्माण से पानी के स्रोतों पर पड़ रहा असर

    दोगी पट्टी के जिस क्षेत्र में इन दिनों पेयजल का संकट बना हुआ है, उस क्षेत्र में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम भी जारी है। यहां भूमिगत व एडिट सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रेल सुरंगों के लिए हो रही ब्लास्टिंग के कारण पारंपरिक जल स्रोतों का पानी बड़ी तेजी से कम हुआ है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक काई तकनीकी रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

    योजना से नहीं हुआ लाभ

    दोगी पट्टी के गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए करीब दस वर्ष पूर्व पचास करोड़  की लगात से सूरजकुंड-रानीताल पंपिंग पेयजल योजना का गठन किया गया था। मगर, करोड़ों की यह पेयजल योजना भी ग्रामीणों के किसी काम नहीं आ रही है। पर्याप्त पानी न होने के कारण अधिकांश गांव इस योजना के लाभ से वंचित हैं।

    सरदार सिंह पुंडीर (केंद्रीय सचिव, उत्तराखंड क्रांति दल) ने कहा दोगी पट्टी के गांवों में इन दिनों पानी का संकट अत्याधिक बढ़ गया है। ग्रामीणों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। सड़कों और रेल सुरंग के निर्माण के लिए हुई ब्लास्टिंग के कारण प्राकृतिक जल स्रोत भी सूख रहे हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी टिहरी को जांच तथा कार्रवाई के लिए लिखा गया है। मगर, अभी तक न तो प्रशासन ने और ना ही जिम्मेदार विभाग ही समाधान के लिए आगे आया है। यही हाल रहा तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।

    युक्ता मिश्रा (उप जिलाधिकारी, नरेंद्रनगर) ने कहा कि दोगी क्षेत्र के गांवों में पेयजल की समस्या की जानकारी मिली है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को रोड हेड से लगे गांवों में टैंकर से वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है। पेयजल योजना से आपूर्ति को लेकर यदि दिक्कत होगी तो उसे भी दूर किया जाएगा।

  • 65 केंद्रों में आज से लगेगा टीका, जिले में पहुंचा 47 हजार वैक्सीन

    [object Promise]

    जांजगीर-चांपा । जिले के 65 केंन्द्रों में पहले की तरह कोविड – 19 का टीकाकरण गुरूवार 8 अप्रैल से दोबारा शुरू किया जाएगा। मंगलवार को 10 हजार 6 सौ लोगों को टीका लगाया इसके बाद कोरोना की वैक्सीन खत्म हो गई। इसके चलते बुधवार को वैक्सीनेशन बंद कर दिया गया । बुधवार को पिᆬर से स्वास्थ्य विभाग को 47 हजार वैक्सीन मिला है। गुरूवार से पिᆬर से वैक्सीनेशन शुरू होगा।

    जिले में अब तक 1 लाख 289 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। गुरूवार 8 अप्रैल से जिन टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन लगाया जाएगा, उनमें जिला चिकित्सालय डीईआईसी भवन जिला चिकित्सालय परिसर जांजगीर, बीडीएम अस्पताल चांपा, गांधी भवन चांपा, शासकीय हायर सेकेंडरी बरपाली स्कूल चांपा, संस्कृति भवन जांजगीर, गट्टानी स्कूल जांजगीर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती, बालिका हॉस्टल कापन, शासकीय बालक हाई स्कूल हसौद, शासकीय हाई स्कूल देवरी, शासकीय हाई स्कूल नगरदा, शासकीय हाई स्कूल ठठारी, शासकीय हाई स्कूल लवसरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसो, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरघटा, घोघरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटमी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टुण्ड्री, संधिपनी महाविद्यालय राहौद, एसटी बालक हास्टल चंद्रपुर, सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोथिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरपाली कला,एस टी बालक हास्टल मनसिया कला, बालिका हास्टल तिलई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद, शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल अड़भार, शासकीय हाई स्कूल पोरथा, एस पी एस इन्द्रा आवास बारगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुरकोट, यूपीएचसी जांजगीर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंतोरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गतवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्वे ब, शासकीय हाई स्कूल ससहा, सिविल डिस्पेंसरी शिवरीनारायण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरियरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटमीसोनार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दलहा पोड़ी, शासकीय प्राइमरी स्कूल दारंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोरियां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंठी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सपोस, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फगूराम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिरदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरा, शासकीय हाई स्कूल सरखों, शासकीय हाई सेकेंण्डरी स्कूल सिवनी, शासकीय मिडिल स्कूल केरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूलमुला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्वे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुरा और शासकीय मिडिल स्कूल नैला में 8 अप्रैल को कोविड-19, का टीका लगाया जाएगा। सीएमएचओ डा. एसआर बंजारे ने बताया कि कोविशील्ड का प्रथम टीका लगे हितग्राहियों को दूसरा टीका- 6 से 8 सप्ताह के बीच लगाया जाएगा। इसी प्रकार को-वैक्सीन का पहला टीका लगे हितग्राहियों को दूसरा टीका- 28 दिन पर लगाया जाएगा।

  • दौसा 08 अप्रैल 2021 सांसद डॉ.किरोड़ी गुपचुप दौसा से शव ले आए जयपुर, सिविल लाइंस में पुजारी का शव रखकर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया शुरू

    [object Promise]

    सिविल लाइंस फाटक को बंद कर दिया गया है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता पुजारी के शव को ताबूत में रखकर धरने पर बैठे हैं। डॉ मीणा यहाँ सबसे पहले प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहां से भाजपा नेताओं के साथ मिलकर उन्होंने सिविल लाइन्स कूच किया। इस दौरान उनके साथ जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, विधायक अशोक लाहोटी, कालीचरण सराफ और जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- हमारी सुनवाई नहीं हुई है। पार्टी अध्यक्ष का निर्देश था कि शव को यहां पर लाया जाए। छह दिन से हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। ब्राह्मण समाज न्याय मांग रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हम गहलोत साहब को जगाने आए हैं, वे निंद्रा से जागें और हमारी बात सुनें। उन्होंने कहा कि प्रशासन से बनी सहमति के अनुसार बुधवार दोपहर तीन बजे तक मंदिर माफ़ी की ज़मीन से अतिक्रमण हटाया जाना था। लेकिन भूमाफियाओं के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं हुई। ना ही अब तक इस प्रकरण को लेकर किसी की गिरफ्तारी हुई है। ऐसे में जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक ना ही धरना ख़त्म होगा और ना ही शंभू पुजारी के शव की अंत्येष्ठी ही होगी। सांसद ने कहा कि शंभू के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मेरा संघर्ष आखिरी सांस तक जारी रहेगा।

    भाजपा सांसद डॉ. मीणा के पिछले पांच दिन से पड़ाव डाले बैठे होने के कारण स्थानीय प्रशासन के भी हाथ-पाँव फूले हुए हैं। कुछ मांगों पर तो सहमति बन गई लेकिन शेष रही मांगों पर कानूनी व विधिक अडचनों के चलते अब तक गतिरोध बरकरार है। दौसा कलक्टर पीयूष सामरिया का कहना है कि क्यूंकि मामला रजिस्ट्री से जुदा हुआ है, लिहाजा प्रशासनिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहीं मंदिर माफ़ी की ज़मीन पर बने निर्माणों को तोड़ने के मामले पर भी जांच जारी है। पूरे तथ्यों की जांच-पड़ताल के आधार पर ही कोई कार्रवाई की जा सकेगी।

    गत दिनों टिकरी गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग व मूक-बधिर पुजारी शंभू शर्मा की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ भूमाफियाओं और दबंगों ने अफसरों से गठजोड़ करके उसकी बेशकीमती जमीन को हथिया लिया। इस सदमे में बुजुर्ग पुजारी की मौत हो गई। अब मृतक पुजारी को न्याय दिलाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों के साथ सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी धरने पर बैठे हुए हैं।दौसा जिले के टीकरी गांव में मूक बधिर पुजारी की मंदिर की 26 बीघा जमीन की भूमाफियाओं ने रजिस्ट्री करवा ली। आरोप है कि सब रजिस्ट्रार से लेकर पूरा प्रशासन भूमाफियाओं से मिला हुआ था। धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री के बाद पहले से बीमार चल रहे पुजारी की तबीयत और बिगड़ी।

    ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उसे 29 मार्च को महवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे 30 मार्च को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया था। 2 अप्रैल को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक शंभू शर्मा की जमीन की रजिस्ट्री षड्यंत्र करने के मामले में तहसीलदार को एपीओ करने के आदेश, मृतक द्वारा पूर्व में दर्ज मुकदमे की धारा 420 में अब धारा 302 को भी जोड़ा गया। एसपी द्वारा मामले की पड़ताल के लिए तीन टीम गठित की है। षड्यंत्र में लिप्त अपराधियों को जल्दी पकड़ने का आश्वासन औरमंदिर माफी की जमीन पर अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा गुरुवार 3 बजे तक तोड़ने का आश्वासन दिया था।