Category: state-news

  • मौत पासपोर्ट बनवाने आए बेतालघाट के युवक की बाइक फ‍िसली छिटक कर नदी में गिरने से

    [object Promise]

    गरमपानी : शहीद बलवंत सिंह वर्धा भुजान मोटर मार्ग पर बाइक रपटने से एक युवक कोसी नदी में जा गिरा। एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चला मृतक का शव कोसी नदी से बाहर निकाला। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता का रो रो कर बुरा हाल है।

    शुक्रवार सुबह बेतालघाट ब्लॉक के आमबाड़ी निवासी मनोज बधानी (25) पुत्र गिरीश चंद्र बधानी अपने साथी राहुल बोहरा तथा दो अन्य साथियों के साथ बाइक डीएल6 एएफ 1179 से पासपोर्ट बनवाने के लिए नैनीताल रवाना हुआ। मनोज मुंबई में निजी कंपनी में कार्यरत था। लॉकडाउन के बाद वह घर आया और अब नौकरी को विदेश जाने वाला था। सारी तैयारियों के बीच पासपोर्ट की आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद वह वापस लौट रहा था। शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग पर धारी ओडियार के समीप पहुंचा ही था कि एकाएक वह वाहन पर संतुलन खो बैठा। नतीजतन वाहन हाईवे पर रपट गया। वाहन चला रहा मनोज कोसी नदी में जा गिरा जबकि उसका साथी राहुल मोटर मार्ग पर ही गिर गया। अपने साथी को कोसी नदी में गिरता देख वह भी पीछे से नदी में कूद गया पर मनोज का कुछ पता नहीं लग सका। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना गांव भी भिजवाई गई।

    एसडीआरएफ, खैरना पुलिस तथा भुजान से राजस्व उपनिरीक्षक मय  टीम मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चला करीब बीस मिनट बाद कोसी नदी की गहराई वाले स्थान से मृतक का शव बरामद कर लिया। मृतक के सिर फिर से काफी खून बह रहा था संभवत कोसी नदी के अंदर पत्थरों से उसे चोट लगी। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता का रो रो कर बुरा हाल था वही गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा ने घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। एसडीएम विनोद कुमार व थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए है।

  • प्रदीप व राहुल की नहीं, मनी और मनीष की लेनी थी जान, FB पोस्ट से खुला राज

    [object Promise]

    हरियाणा के अंबाला के कालका चौक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो लोगों की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, बदमाश मौलीजागरां निवासी राहुल उर्फ अन्ना (23), प्रदीप उर्फ पंजा (35) और उसके साथियों को नहीं बल्कि मीत बाउंसर की हत्या के मामले में आरोपी जीरकपुर निवासी मनी भाटिया और उसके साथी मनीष को मारने आए थे। गाड़ी और कपड़ों का रंग एक जैसा होने के कारण हमलावर प्रदीप, राहुल और उसके साथियों पर गोलियां बरसाकर फरार हो गए।

    खुद दविंदर बंबीहा गैंग के सदस्यों ने वारदात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस खूनी खेल के बारे में बताया और बाकायदा मनी भाटिया और मनीष की फोटो डालकर उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली। यह पोस्ट जैंपी बराड़ के फेसबुक अकाउंट से डाली गई। हालांकि बाद में जब यह पता चला कि मरने वाले मौलीजागरां निवासी राहुल उर्फ अन्ना (23) और प्रदीप उर्फ पंजा (35) हैं तो यह पोस्ट फेसबुक से हटा दी गई।

    पोस्ट में लिखा मीत बाउंसर की हत्या का बदला ले लिया

    हमलावरों ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘सत श्री अकाल, मुझे आशा है कि तुम सभी ठीक होगे। आज जो अंबाला कोर्ट के बाहर दो कत्ल हुए हैं मनीष और मनी का। वह कत्ल हमारे दविंदर बंबीहा ग्रुप वाले वीर नीरज चसका जैतों और मन जैतों की ओर से किया गया है। एक बात और हमारे विरोधी कान खोलकर सुन लें कि हमने जो भी किया जायज किया और हमने अपने भाई मीत बाउंसर का बदला ले लिया है। और बाकी रहते हैं वह भी अब तैयार रहें। हालांकि जब मृतकों की शिनाख्त हुई तो तुरंत इस पोस्ट को अकाउंट से हटा दिया गया। बता दें कि मनी भाटिया जीरकपुर का रहने वाला है जो इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर है। मनी की भी आज अंबाला कोर्ट में पेशी थी और वह पहले से ही हमलावरों के रडार पर चल रहा है।

    हमलावरों को पता था वरना कार में आने वाला है मनी

    सूत्रों से पता चला है कि आज भूप्पी राणा गैंग के बदमाशों की भी कोर्ट में पेशी थी। भूप्पी राणा गैंग और मनी दोनों ही विरोधी गुट हैं, जिनमें पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। हमलावरों को इस बात की भनक थी कि आज मनी वरना कार में सवार होकर अंबाला कोर्ट में पेशी भुगतने आने वाला है। इसी गलतफहमी की वजह से उन्होंने चंडीगढ़ के मौलीजागरां निवासी युवकों पर गोलियां बरसा दीं।

    वहीं सूत्रों से यह भी पता चला है कि मनी गुरुवार को पेशी के लिए घर से निकला था लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही वापस आ गया। वहीं, फेसबुक पर मनी के कत्ल की जिम्मेदारी लेने के बाद जीरकपुर थाना पुलिस भी हरकत में आ गई और देर शाम शहर में नाकाबंदी बढ़ा दी। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने मनी को नजरबंद कर दिया है।

  • सख्त कार्रवाई के निर्देश हमलावरों पर, मलाेट में भाजपा MLA पर हमले की सीएम कैप्टन ने की निंदा

    [object Promise]

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने मलोट में अबोहर के भाजपा विधायक अरुण नारंग पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा किए गए हमले की निंदा की है। कैप्‍टन ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कैप्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि भविष्य में ऐसी स्थिति को रोकने के लिए कृषि कानूनों के कारण पैदा हुए संकट को जल्द हल करें।

    कहा, विरोध प्रदर्शन करना किसानों का हक लेकिन हिंसा बर्दाश्त नहीं

    वहीं, डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि विधायकों और पुलिस अधिकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे। विधायक अरुण नारंग के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बयानों के आधार पर आपराधिक धाराएं लगाई जाएंगी। केंद्र सरकार और किसानों के बीच तनाव बढ़ने के कारण पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भाजपा नेताओं के खिलाफ रोजाना प्रदर्शन की कई घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं।

    इस्तीफा मांगने की बजाए केंद्रीय लीडरशिप पर कानून वापस लेने के लिए दबाव डालें भाजपाई

    मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों को ऐसी हिंसक कार्रवाई न करने की अपील भी की। उन्‍होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना किसानों का लोकतांत्रिक हक है लेकिन हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में अमन कानून की स्थिति को भंग करने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जाएगी।

    कैप्टन ने कहा कि किसानों का मसला हल करने में देरी करने से स्थिति और बिगड़ जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सीमा पार पाकिस्तान की हिमायत प्राप्त आतंकी संगठनों (जो पहले ही ऐसी स्थिति का फायदा उठाने की ताक में रहते हैं) से बढ़ रहे खतरे के साथ यह पंजाब और देश की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा हो सकता है।

    उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार को अडि़यल रवैया छोड़कर कृषि कानूनों को तुरंत रद कर दिया जाना चाहिए और किसानों के साथ विचार चर्चा करके नए कानून तैयार करने चाहिए। किसान पिछले चार महीनों से इन कानूनों के खिलाफ सड़कों पर हैं और केंद्र सरकार से पीछे हटने का कोई संकेत न मिलने के कारण किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है।भाजपा नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगे जाने पर कैप्टन ने कहा कि शनिवार की घटना पर रोटियां सेकने की कोशिश करने की बजाय उन्हें केंद्रीय लीडरशिप को विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए दबाव डालना चाहिए।

    जनप्रतिनिधि की गरिमा की रक्षा करने में पुलिस विफल: सुखबीर

    शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि की गरिमा की रक्षा करने में पुलिस विफल रही है और इस मामले की राज्य पुलिस पर जिम्मेदारी तय करने के लिए घटना की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि कांग्रेस सरकार कानून और व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है।

    हिंसक हमले सही नहीं :अमन अरोड़ा

    आम आदमी पार्टी के नेता अमन अरोड़ा ने कहा है कि विधायक अरुण नारंग पर हुआ हमला किसी भी तरह से सही नहीं है। किसानों को यह समझना चाहिए कि इस तरह की हिंसक कार्रवाई किसान आंदोलन को कमजोर कर रही हैं। पहले भी किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिशें हुई हैं। केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून रद करने चाहिए। किसान पिछले नौ महीने से दिल्ली के सीमाओं पर बैठे हैं लेकिन केंद्र सरकार ने अपनी आंख और कान दोनों बंद कर रखे हैं।

  • एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की ऋषि विहार में

    [object Promise]

    देहरादून। वसंत विहार स्थित ऋषिनगर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान कोई भी घर पर मौजूद नहीं था। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी कि ऋषिनगर में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक स्वजन व्यक्ति को अस्पताल ले जा चुके थे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सौरभ पुत्र विजय कुमार निवासी ऋषि विहार सीमा द्वार वसंत विहार के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि सौरभ के पिता विजय कुमार स्टेट बैंक आफ इंडिया सेवानिवृत्त हैं, जबकि सौरभ ड्राइवर का काम करता था। रविवार को सौरभ की पत्नी होली मनाने के लिए अपने मायके चली गई। दोपहर के समय सौरभ ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो उसके स्वजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां सौरभ पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता लग सकेगा।

  • रिटायरमेंट की उम्र दो साल बढ़ी, चंडीगढ़ के दिव्यांग कर्मचारियों को तोहफा

    [object Promise]

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ के दिव्यांग कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें दूसरे इंप्लाइज के मुकाबले दो साल अतिरिक्त नौकरी करने का अवसर मिलेगा। यूटी प्रशासन ने पंजाब की तर्ज पर अब चंडीगढ़ में भी दिव्यांग इंप्लाइज की सेवानिवृत आयु सीमा को 58 से दो साल बढ़ाकर 60 वर्ष कर दिया है। अब यह इंप्लाइज 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत होंगे।

    दरअसल पर्सन विद डिसएब्लिटी एक्ट-1995 के सेक्शन-33 के तहत यह प्रावधान किया गया है। यह दिव्यांग को भी बराबर अवसर उपलब्ध कराने और उनके अधिकारियों की रक्षा के लिए किया गया है। इससे पहले पंजाब सरकार ने एक्ट के तहत यह प्रावधान किया था। चंडीगढ़ में पंजाब सिविल सर्विस रूल्स लागू होते हैं। जिस वजह से अब दिव्यांग को चंडीगढ़ में यह फायदा दिया गया है। यूटी प्रशासन के पर्सोनल डिपार्टमेंट ने सभी सेक्रेटरी, हेड ऑफ डिपार्टमेंट, ऑफिस, इंस्टीट्यूशन, बोर्ड और कार्पोरेशन को यह आदेश लागू करने के लिए चिट्ठी भेज दी है।

    बता दें कि पिछले साल ही पंजाब सरकार ने 58 वर्ष के बाद दी जाने वाली दो साल की एक्सटेंशन को समाप्त कर दिया था। जिससे इंप्लाइज अब 58 वर्ष की सर्विस के बाद ही सेवानिवृत हो जाते हैं। इस नियम के बाद चंडीगढ़ ने भी यह लागू कर दिया। यूटी प्रशासन में अब 58 वर्ष में ही इंप्लाइज सेवानिवृत होते हैं। इस नए नियम के बाद एक साथ 400 से अधिक सेवानिवृत हो गए थे। अब दिव्यांग कर्मचारियों के लिए बनाए गए नए नियम का फायदा एक हजार से अधिक इंप्लाइज को मिलेगा। उन्हें अतिरिक्त दो साल नौकरी करने का मौका मिलेगा।

  • एक आरोपित गिरफ्तार, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार से 50 पेटी अवैध शराब बरामद

    [object Promise]

    जालंधर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं जालंधर पुलिस के अभियान को बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी, जब थाना कैंट की पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक कार से 50 पेटी अवैध शराब बरामद करते की। पुलिस ने एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया है।

    घटना रविवार देर शाम की है। रामा मंडी चौक पर थाना कैंट की पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को सामने से आ रही एक कार पर शक हुआ और पुलिस ने जब कार को रोककर उसकी तलाशी ली, तो कार से 50 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने एक अवैध शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान प्रिंस पुत्र सुखदेव निवासी बस्ती गुजा के रूप में हुई।

    थाना कैंट के प्रभारी अजेब सिंह औजला ने बताया कि रामा मंडी चौक पर नाकेबंदी के दौरान एक कार सवार के कब्जे से 50 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। जिसके बाद पुलिस में आरोपित पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह शराब कहां से लेकर आया था और शहर में किसे सप्लाई करने जा रहा था।

  • दूसरा गंभीर, फायरिंग में एक युवक की मौत, मुल्लांपुर में दो गुट होली की पार्टी में भिड़े

    [object Promise]

    पंजाब के मुल्लांपुर में साथ लगते गांव माजरा में होली वाले दिन सोमवार शाम को दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के लोगों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में 23 साल के सतनाम सिंह की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दो लोगो पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, सतनाम सिंह अपने एक रिश्तेदार के साथ अपने गांव माजरा में सोमवार शाम होली की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान वहां दो लड़के आए। दोनों उनके पुराने जानकार थे। इनकी पहले भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पार्टी में दोनों गुटों के बीच फिर विवाद हो गया।

    इस दौरान बिल्ला नाम के युवक ने सतनाम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सतनाम और एक अन्य युवक घायल हो गए। सतनाम को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को गंभीर हालत में खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हमला करने वाले जिप्सी में फरार हो गए। पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

  • किसान मोर्चा ने निंदा की पंजाब में भाजपा विधायक पर हमले की संयुक्त 

    [object Promise]

    पटियाला/बठिंडा/संगरूर/लुधियाना। मुक्तसर के मलोट में भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए जानलेवा हमले एवं कपड़े फाड़ने जैसी घटना से गुस्साए भाजपाइयों ने आज पटियाला में अनारदाना चौक पर पंजाब सरकार के खिलाफ अर्धनग्न अवस्था में रोष प्रदर्शन कर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला भी फूंका। वहीं, घटना को लेकर किसान नेताओं ने किनारा कर लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि मारपीट करना उनके एजेंडे में नहीं है।

    लुधियना में घंटाघर चौक पर भाजपाइयाें ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के अलावा डीजीपी पंजाब के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुआई भाजयुमो के जिला प्रधान कुशाग्र कश्यप ने की। प्रदर्शन में जिला भाजपा के प्रधान पुष्पेंदर सिंगल, पूर्व प्रधान रविंदर अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा के प्रदर्शन में किसान या अन्य कोई संगठन न पहुंच जाएं इसके लिए पुलिस ने भारी घेराबंदी की। एडीसीपी, एसीपी समेत भारी संख्या में पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन स्थल की घेराबंदी की।

    पटियाला में भाजपा के जिला प्रधान हरिंदर कोहली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एसके देव एवं सुखविंदर कौर नौलखा की अगुवााई में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं की मांग है कि भाजपा के विधायक अरुण नारंग के साथ हुई इस शर्मनाक घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और पंजाब सरकार इस्तीफा दे।

    पंजाब में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

    मलोट में विधायक अरुण नारंग पर हुए हमले के विरोध में संगरूर में भी भाजपा नेताओं ने जिला प्रधान रणदीप दियोल की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका और पंजाब में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। भाजपाइयों ने एलान किया कि यदि सरकार की शह पर पंजाब पुलिस उनकी सुरक्षा नहीं कर सकती तो अब वह अपनी सुरक्षा खुद करेंगे और ऐसी घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

    हरियाणा के सीएम ने भी की घटना की निंदा

    पंजाब में बीजेपी विधायक से हुई मारपीट की हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी निंदा की है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा- पंजाब के अबोहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरुण नारंग जी के साथ मलोट में हुई जानलेवा और अभद्र घटना की मैं निंदा करता हूं, जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ ऐसी घटना पंजाब में कानून व्यवस्था और कांग्रेस सरकार की विफलता का प्रतीक है।

    लुधियाना कार्यालय में बढ़ी सुरक्षा

    मलोट में भाजपा विधायक के साथ हुई घटना के बाद लुधियाना पुलिस ने लुधियाना में भाजपा के जिला कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। भाजपा कार्यालय के बाहर बेरिकेटिंग कर पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है। मलोट में भाजपा विधायक पर हुए हमले के बाद पूरे प्रदेश में भाजपाइयों गुस्सा सातवें आसमान पर है।

    किसान नेता बोले- हमला करना हमारे एजेंडे में नहीं

    भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए हमले के बाद किसान नेता हिंसा की घटना के किनारा कर रहे हैैं। संयुक्त किसान मोर्चा के कन्वीनर दर्शनपाल ने कहा कि किसी भी नेता के कपड़े फाड़नेे या उसके साथ मारपीट करना हमारे एजेंडे में नहीं है। जिन्होंने भी यह काम किया बहुत गलत किया है, लेकिन इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार है। केंद्र की गलती पर लोग छोटे नेताओं पर गुस्सा निकाल रहे हैं।

    भाकियू उगराहां के प्रदेश महासचिव शिंगारा सिंह मान ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। विरोध प्रदर्शन किसी हद तक रहना चाहिए। सरकार को भी समझना चाहिए कि लोग कब तक सब्र करेंगे। इस घटना की जिम्मेदार केंद्र सरकार है। अभी हमें यह पता नहीं चल पाया है कि वहां पर कौन सी यूनियनों के सदस्य थे, लेकिन कुछ वीडियो मिले हैैं, जिसमें हमारे संगठन का कोई झंडा नहीं दिखा।

    भाकियू उगराहां के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोठू सिंह कोटड़ा ने कहा कि कपड़े फाड़ना या हमला करना गलत है। हम काले झंडे दिखाकर रोष प्रदर्शन कर सकते हैं। हमला निंदनीय है और यह शरारती तत्वों का काम हो सकता है। किसान एकता मोर्चा के प्रधान रुलदू सिंह मानसा ने कहा कि हम संयुक्त मोर्चे की बैठक कर रहे हैं। हम इस मामले की पड़ताल करेंगे। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

    पड़ताल करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा

    भाकियू सिधुपुर के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि हमारे और कुछ और संगठनों के सदस्य घटनास्थल पर थे। संयुक्त किसान मोर्चा ने शांतिमय विरोध के लिए कहा गया है, लेकिन पता नहीं वहां पर क्या हालात बने होंगे कि लोगों को इस घटना को अंजाम देना पड़ा। हमारे संगठन के प्रधान इस मामले की पड़ताल करेंगे, अगर इस घटना में हमारे संगठन के सदस्यों की भूमिका सामने आई तो वह इसकी जिम्मेदारी लेंगे। पड़ताल करने के बाद रविवार को मुक्तसर में मीडिया से बात की जाएगी।

  • ऊर्जा निगम के छूट रहे पसीने करोड़ों का बकाया बिल वसूलने में 

    [object Promise]

    विकासनगर, पछवादून व जौनसार-बावर में ऊर्जा निगम का बीस करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। कई सरकारी संस्थानों व सैकड़ों उपभोक्ताओं पर लंबित करोड़ों का बकाया बिल वसूलने में ऊर्जा निगम टीम को इन दिनों पसीने छूट रहे हैं।

    आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो ऊर्जा निगम के विकासनगर, चकराता व हरर्बटपुर तीनों सब-डिवीजन से जुड़े 197 सरकारी संस्थानों पर निगम का करीब चार करोड़ बिजली बिल बकाया है। इसके अलावा पांच से दस हजार के बीच बकाएदारों की संख्या चार हजार के पार है। वसूली अभियान में तेजी लाने को ऊर्जा निगम अधिकारियों ने आधा दर्जन टीमें बनाई है।

    बीते दस दिन में ऊर्जा निगम टीम ने रिकार्ड चार करोड़ की राजस्व वसूली की। साथ ही तीन सौ से ज्यादा लंबित बकाएदारों के बिजली कनेक्शन भी काटे।  अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बकाया बिल नहीं चुकाने वाले कई सरकारी संस्थानों व अन्य बड़े बकाएदारों को अंतिम नोटिस जारी किए हैं। बरहाल करोड़ों का बकाया बिल वसूलना ऊर्जा निगम के लिए बड़ी चुनौती है।

    ऊर्जा निगम की टीम इन दिनों पछवादून व जौनसर-बावर में लंबित बड़े बकाएदारों की सूची खंगालने में लगी है। समय पर बिजली बिल नहीं चुकाने से विकासनगर, हरर्बटपुर व चकराता तीनों सब-डिवीजन से जुड़े विभिन्न सरकारी संस्थानों व सैकड़ों अन्य बकाएदारों पर ऊर्जा निगम का करीब बीस करोड़ बिजली बिल बकाया है।

    निगम के आंकडे इस बात की तस्दीक भी कर रहे हैं। लंबे समय से बिजली बिल नहीं चुकाने वाले सरकारी संस्थानों की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग पर ऊर्जा निगम का 25 लाख बकाया बिल है। इसके अलावा नलकूप खंड विभाग पर 22 लाख, शिक्षा विभाग पर 19 लाख, राजस्व विभाग पर आठ लाख, वन विभाग पर चार लाख, लोनिवि पर तीन लाख, परिवहन विभाग पर दो लाख, पुलिस विभाग पर डेढ़ लाख व कृषि विभाग पर करीब दो लाख बिजली बिल बकाया है।

    सरकारी संस्थानों को छोड़कर पछवादून व जौनसार-बावर में पांच से दस हजार के बीच अन्य लंबित बकाएदारों की संख्या चार हजार के पार है। 197 सरकारी संस्थानों व चार हजार से ज्यादा अन्य बकाएदारों से करोड़ों का लंबित बकाया बिल वसूलने को ऊर्जा निगम अधिकारियों ने कसरत तेज कर दी है। वसूली अभियान में जुटी ऊर्जा निगम टीम को करोड़ों का बकाया बिल वसलूने में पसीने छूट रहे हैं।

    निर्धारित लक्ष्य हासिल करने को ऊर्जा निगम देहरादून मुख्यालय के अधीक्षण अभियंता पीएस रावत ने पांच रोज पहले पछवादून क्षेत्र का दौरा कर वसूली अभियान की प्रगति रिपोर्ट जांची। अधीक्षण अभियंता रावत ने ईई विकासनगर व तीनों सब-डिवीजन के एसडीओ को वसूली अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

    इसी कड़ी में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड विकासनगर एसके गुप्ता ने एसडीओ विकासनगर गुरुदीप सिंह, एसडीओ हरर्बटपुर अश्वनी कुमार व एसडीओ चकराता अशोक कुमार प्रजापति और तीन अन्य कनिष्ठ अभियंताओं की अगुवाई में आधा दर्जन टीमें बनाई है।