Category: state-news

  • मंत्री बोले-बहुमत है तो है, बिलकुल चलाएंगे, सदन में तकरार

    [object Promise]

    रायपुर।  विधानसभा में शुक्रवार को सदन में सत्ता पक्ष और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के सदस्यों में तीखी बहस हुई। विपक्ष ने आरोप लगाया कि 70 के बहुमत के आधार पर 14 सदस्यों के विपक्ष को दबाकर सरकार सदन चलना चाहती है। इस पर मंत्री मोहम्मद अकबर और रविंद्र चौबे ने भी तीखा प्रतिकार किया।

    उन्होंने विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए कहा कि बहुमत है तो है, बिल्‍कुल चलाएंगे, क्यों नहीं चलाएंगे। इस तकरार की वजह से सदन की कार्यवाही पांच मिनट तक बाधित रही। शोर-शराबे के बीच अध्यक्ष डा. चरणदास महंत को कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

    विधानसभा की कार्यवाही के लिहाज से शुक्रवार सप्ताह का अंतिम दिन होता है। नियमानुसार शुक्रवार को सदन में अंतिम ढाई घंटे अशासकीय संकल्प पर चर्चा होती है। भाजपा विधायकों ने इसे ही मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। सदन में जब यह घटनाक्रम हुआ तब मंत्री चौबे के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा चल रही थी।

    भाजपा के सदस्य अनुदान मांगों की चर्चा में शामिल नहीं हो रहे हैं। इसकी वजह से कोई भी सदस्य सदन में नहीं था। लेकिन तीन बजने के कुछ मिनट पहले ही एक-एक कर भाजपा के सदस्य सदन में आकर बैठ गए। इस बीच चर्चा का जवाब दे रहे मंत्री चौबे को अध्यक्ष ने तीन बजे के पहले भाषण खत्म कर लेने के लिए कहा।

    इस पर चौबे ने कहा कि बस थोड़ा सा बचा है, जल्दी हो जाएगा। इस बीच जैसे ही तीन बजे भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल अपने स्थान पर खड़े हो गए और अशासकीय संकल्प पर चर्चा कराने की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से यह सदन नियम, कायदे, कानून से चल रहा है, इसलिए अंतिम ढाई घंटे अशासकीय काम होना चाहिए।

    वैसे भी पांचवीं विधानसभा में एक भी दिन अशासकीय कार्य नहीं हुआ है। इस बीच अध्यक्ष ने चल रही कार्यवाही के पूरी होने के बाद ही अशासकीय संकल्प पर चर्चा कराने पर सदन की सहमति ले ली। इस पर अग्रवाल ने आपत्ति की तो सत्ता पक्ष के सदस्य भी खड़े हो गए। उन्होंने सदन की कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया। साथ ही अध्यक्ष की व्यवस्था पर प्रश्न उठाने पर आपत्ति की।

    इसके बाद दोनों तरफ से आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। हंगामा बढ़ता देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही दूसरी बार शुरू हुई तो विपक्ष ने फिर वही मुद्दा उठाया। लेकिन उपाध्यक्ष मनोज मंडावी ने अनुदान मांगों पर मत लेना शुरू कर दिया। इससे नाराज भाजपा के सभी सदस्यों ने सदन से वाकआउट कर दिया।

  • बहन ने अपने ही भाई से रचा ली शादी, गांव-घर में कोहराम, बाप ने जीते जी बेटी की चिता जलाई

    [object Promise]

    रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले से बेहद हैरान करने वाला वाक्‍या सामने आया है। यहां अपनी ही बेटी की घिनौनी करतूत से शर्मसार एक पिता ने जीते जी उसका अंतिम संस्‍कार कर दिया। श्‍मशान घाट में विधि-विधान के साथ बेटी का पुतला बनाकर पहले उसकी चिता सजाई। फिर मुखाग्नि देकर उसे पंचतत्‍व में विलिन किया गया। अंतिम संस्‍कार की रस्‍म अदायगी में युवती के सभी परिजन मौजूद रहे। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। युवती ने घर से भागकर अपने ही चचेरे भाई से शादी कर ली। जिसके बाद पूरे गांव में परिवार की इज्‍जत नीलाम हो गई।

    रामगढ़ जिले के रजरप्‍पा थाना के चितरपुर प्रखंड में हुई इस चौंकाने वाली घटना से गांव-जेवार सन्‍न है। यहां अपनी ही बेटी की घिनौनी करतूत से शर्मसार एक परिवार ने जीते जी उसका अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। यहां युवती ने भागकर अपने ही चचेरे भाई से शादी कर ली। इस युवती की शादी तय कर दी गई थी। बुधवार को इसका तिलक समारोह होने वाला था। चचेरे भाई-बहन की शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

    मामला चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के लारी गांव का है। यहां विष्‍णु टोला में रहने वाले युवक ने अपनी चचेरी बहन से ही शादी कर ली। इसके बाद गांव-घर में इस परिवार की थू-थू हो रही है। बुधवार को युवती के नाराज पिता और परिवार वालों ने युवती का पुतला बनवाया और सिमरा घाट में अंतिम संस्‍कार कर दिया। युवती की शर्मसार करने वाली इस हरकत से उसके पिता सदमे में हैं। कहा कि बेटी ने उनकी नाक कटा दी। वे समाज में किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहे।

    दैनिक जागरण संवाददाता के मुताबिक युवती अपने प्रेमी, रिश्‍ते में चचेरे भाई के साथ 28 फरवरी को ही घर से भाग गई थी। इस मामले में युवती के पिता ने रजरप्‍पा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। युवती क्रांति कुमारी के पिता सुनील महतो ने अपनी बेटी को जबरन घर से भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए जितेंद्र कुमार, मिथिलेश को आरोपित किया था।

    रामगढ़ पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद बीते दिन बड़ी मशक्‍कत से प्रेमी जोड़े को ढूंढ‍ निकाला। थाने में युवती और उसके चचेरे भाई ने शादी करने की बात कबूल की है। युवती के परिजनों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ रहीं। बेटी के नहीं मानने पर नाराज पिता ने श्‍मशान घाट में चिता सजाई और युवती का पुतला जलाकर अंतिम संस्‍कार कर दिया।

    परिवार वालों का कहना है कि युवती अब उनके लिए मर चुकी है। उसने जिंदगीभर के लिए परिवार को घुटन दे दिया। इतनी जिल्‍लत बर्दाश्‍त नहीं की जा सकती। इसके लिए ही युवती को मरा हुआ मानकर हमने अंतिम संस्‍कार कर दिया। बहरहाल, लारी गांव के विष्‍णु टोला में माहौल गर्म है। युवती के पूरे परिवार ने उससे नाता तोड़ लिया है। रिश्‍ते को शर्मसार करने वाली इस घटना से चितरपुर में हर कोई सन्‍न है।

    चचेरे भाई-बहन की शादी की खबर आने से पहले गांव में युवती का तिलक समारोह होना था। रांची के खेलगांव इलाके में उसकी शादी तय कर दी गई थी। इधर युवती के इस कदम से उसके घर में परिवार जनों का बुरा हाल हो गया है। रजरप्‍पा थाने के थानेदार विपिन कुमार ने बताया‍ कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। ऐसे में उनपर कोई दबाव नहीं बनाया जा सकता। उन्‍होंने आपसी सहमति से शादी रचाई है। उनके परिवार वालों को धैर्य से काम लेना चाहिए।

  • एडीएम ने दर्ज कराया मुकदमा, बगैर अनुमति धर्म बदलकर शादी करना पड़ा भारी

    [object Promise]

    हरिद्वार। बगैर अनुमति के धर्म परिवर्तन करके शादी करना युवक-युवती को भारी पड़ गया। जिला प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए उन दोनों के साथ ही पंडित और दो गवाहों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवक-युवती और गवाह रुड़की के रहने वाले हैं, जबकि शादी कराने वाला पंडित उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है।

    मामला हरिद्वार जिले के ज्वालापुर निवासी मुस्लिम युवती और रुड़की निवासी युवक से जुड़ा है। जिलाधिकारी सी रविशंकर के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी बीके मिश्रा ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक नवंबर, 2020 में ज्वालापुर निवासी अफसाना ने रुड़की निवासी मोहित के साथ उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। आरोप है कि इसी दौरान मंदिर के पुजारी आचार्य शोभित ने अफसाना का धर्म परिवर्तन भी कराया था। उस दिन युवती ने अपना नाम अंजली रख लिया था। इसके बाद युवक-युवती पति-पत्नी के रूप में साथ रहने लगे।

    कुछ दिन पहले अफसाना उर्फ अंजली ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी रूप से धर्म परिवर्तन की अनुमति मांगी। प्रार्थना पत्र के साथ उसने आर्य समाज मंदिर में धर्म परिवर्तन करने और शादी के दस्तावेज लगाए। यहीं से मामला पकड़ में आया। बगैर अनुमति धर्म परिवर्तन का पता चलने पर जिलाधिकारी ने इसे गैर कानूनी मानते हुए अपर जिलाधिकारी को कार्रवाई करने को कहा। अपर जिलाधिकारी की तहरीर के आधार पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया। मुकदमे में शादी के वक्त बतौर गवाह मौजूद रहे रुड़की के सोलानीपुरम निवासी अरविंद और अंबर तालाब निवासी मोहित के साथ ही शादी कराने वाले पंडित आचार्य शोभित को भी नामजद किया गया है।

    कोतवाल ने बताया कि उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत कोई भी धर्म बदलने से पहले जिलाधिकारी के स्तर से इसकी अनुमति लेनी की होती है। बिना किसी दबाव के धर्म परिवर्तन की स्थिति में जिलाधिकारी इसकी अनुमति देते हैं। लेकिन, इस मामले में न केवल बगैर अनुमति धर्म परिवर्तन कर लिया गया, बल्कि उसी आधार पर पंडित ने हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी भी करा दी। इसलिए पंडित को भी आरोपित बनाया गया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • नीलकंठ जा रहे श्रद्धालु को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला, वन विभाग के अधिकारियों ने बढ़ाई गश्त

    [object Promise]

    ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के अंतर्गत शनिवार की अलसुबह नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे एक श्रद्धालु को हाथी ने पटक-पटक कर मार दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वन विभाग के अधिकारियों ने आस-पास गश्त बढ़ा दी है।

    महाकुंभ में शिवरात्रि पर्व को देखते हुए अभी से श्रद्धालु नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए आने लगे हैं। यहां रात में भी श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे हैं। वर्तमान में इस पूरे इलाके में हाथी का आतंक व्याप्त है। कुछ दिन पहले हाथी ने फूल चट्टी के समीप एक व्यक्ति को मार दिया था। शनिवार की अल सुबह नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालुओं को हाथी ने कुचल कर मार दिया। घटना बाघ खाला स्वर्ग आश्रम से गरीब 100 मीटर आगे की है।

    सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी धीर सिंह, लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास गश्त बढ़ा दी है। वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक रात में इस घटना का पता नहीं चल पाया। सुबह जब उजाला हुआ तो यहां एक व्यक्ति मृत मिला है। मृतक की उम्र 55 वर्ष के करीब है।

  • उत्तराखंड की राजनीति में फिर हलचल, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली रवाना

    [object Promise]

    देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एकबार फिर से हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली रवाना हुए हैं। सीएम जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन से दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम है। आपको बता दें कि सीएम को आज पहले ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में अंतरराष्ट्रीय दिवस पर एक कार्यक्रम में शामिल होना था।

    इससे पहले शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने देहरादून आकर प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ली थी। इस दौरान नेतृत्व परिवर्तन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें रहीं। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर दिया था

  • किराया भी होगा कम; इस महीने के अंत तक दौड़ने लगेंगी 47 ट्रेनें, रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी

    [object Promise]

    रांची।  दक्षिण पूर्व रेलवे ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने की तरफ कदम बढ़ा रहा है। जोन में अप्रैल की शुरुआत तक दो चरणों में 47 नियमित ट्रेनों को दौड़ाने का खाका तैयार हुआ है। यह ट्रेनें दो चरणों में चलाई जाएंगी। पहले चरण में 29 ट्रेनें चलाने की बात कही जा रही है। दूसरे चरण में 18 ट्रेनें चलेंगी। पहले चरण में चलने के लिए प्रस्तावित 29 ट्रेनों की बोगियां और इंजन तैयार कर लिए गए हैं। रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है। रेलवे बोर्ड से जैसे-जैसे हरी झंडी मिलती जाएगी, ट्रेनों को चलाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

    गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना वायरस के कारण लाॅकडाउन में ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। अब रेलवे बोर्ड के आदेश से धीरे-धीरे परिचालन सामान्य किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व जोन में कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू कर दी गई हैं। दक्षिण पूर्व जोन में अभी 43 ट्रेनें दौड़ रही हैं। जल्द ही 47 और ट्रेनों को चलाने की कवायद शुरू कर दी गई है। रेलवे के मैकेनिकल विभाग को 47 ट्रेनों को तैयार करने का निर्देश दिया गया है। पहले चरण में 29 ट्रेनें तैयार कर ली गई हैं। दूसरे चरण के लिए 18 ट्रेन तैयार करने का निर्देश है। इसके बाद दक्षिण पूर्व जोन का मैकेनिकल विभाग इन 18 ट्रेनों के इंजन और बोगियों को तैयार करने में जुट गया है।

    सीपीटीएम ने लिया तैयारी का जायजा

    इसे लेकर कुछ दिनों पहले दक्षिण पूर्व रेलवे के हेड क्वार्टर गार्डन रीच में चीफ पैसेंजर ट्रैफिक मैनेजर (सीपीटीएम) और प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर ने एक मीटिंग कर ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने की तैयारी का जायजा लिया। इस बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर मोहम्मद असद आलम ने जानकारी दी कि दक्षिण पूर्व रेलवे ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जोन में दूसरे चरण के लिए जिन 29 ट्रेनों की सूची तैयार की है, उनका इंजन और बोगियां तैयार कर दी गई हैं।

    रांची व हटिया की 13 और टाटा की ट्रेनें

    दक्षिण पूर्व जोन से चलने वाली इन ट्रेनों में 13 ट्रेनें रांची और हटिया की हैं। इनमें 8 ट्रेनें रांची रेलवे स्टेशन से और 5 ट्रेनें हटिया रेलवे स्टेशन से चलेंगी। पहले चरण में हटिया और रांची से पांच-पांच ट्रेनें चलाने की योजना है। जबकि दूसरे चरण में रांची की तीन ट्रेन चलाई जाएगी। जबकि चार ट्रेनें टाटानगर रेलवे स्टेशन से दौड़ेंगी। टाटानगर रेलवे स्टेशन से पहले चरण में 2 और दूसरे चरण में 2 ट्रेन दौड़ाने की योजना है।

    स्पेशल नहीं नियमित तौर पर चलेंगी यह ट्रेनें, कोच तैयार

    यह 47 ट्रेनें स्पेशल नहीं बल्कि नियमित ट्रेन के तौर पर चलाई जाएंगी। इनमें से टाटा यशवंतपुर और रांची हावड़ा रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को भी स्पेशल श्रेणी से हटाकर नियमित ट्रेन की श्रेणी में चलाया जाएगा। अभी यह तीन ट्रेनें स्पेशल ट्रेन के तौर पर चल रही हैं।

    सामान्य होगा ट्रेनों का किराया

    रियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों का किराया अधिक रखा गया है। लेकिन नियमित ट्रेनें दौड़ने लगेंगी तो इनमें वही किराया लगेगा जो पहले था। यानी किराया सामान्य कर दिया जाएगा।

    पहला चरण

    ट्रेन नंबर 12262, 12261 दुरंतो एक्सप्रेस हावड़ा छत्रपति शिवाजी टर्मिनल 19 कोच

    ट्रेन नंबर 12817 12858 हटिया आनंद विहार झारखंड एसजे एक्सप्रेस 22 कोच

    ट्रेन नंबर 12873, 12874 हटिया आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 22 कोच

    ट्रेन नंबर 12825, 12826 रांची नई दिल्ली झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 16 कोच

    ट्रेन नंबर 12847, 12848 हावड़ा दीघा सुपर फास्ट 10 कोच

    ट्रेन नंबर 12876, 12869 हावड़ा छत्रपति शिवाजी टर्मिनल,  22 कोच

    ट्रेन नंबर 22853 शालीमार विशाखापट्टनम एसएफ एक्सप्रेस 22 कोच

    ट्रेन नंबर 12871 इस्पात एक्सप्रेस 21 कोच

    ट्रेन नंबर 22837 धरती आबा एक्सप्रेस हटिया एर्नाकुलम  16 कोच

    ट्रेन नंबर 18637 हटिया बेंगलुरु कैंट एक्सप्रेस 19 कोच

    ट्रेन नंबर 20828 संतरागाछी जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस विस्कोज

    ट्रेन नंबर 22841 संतरागाछी चेन्नई सेंट्रल अंत्योदय एक्सप्रेस 18 कोच

    ट्रेन नंबर 22857 संतरागाछी आनंद विहार वीकली एक्सप्रेस 18 कोच

    ट्रेन नंबर 22894 हावड़ा शिरडी साईं नगर एक्सप्रेस 18 कोच

    ट्रेन नंबर 18628 रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 14 कोच

    ट्रेन नंबर 22897 हावड़ा दीघा कंदारी एक्सप्रेस 17 कोच

    ट्रेन नंबर 107 शालीमार भांजपुर एक्सप्रेस  आठ कोच

    ट्रेन नंबर 18103 टाटा अमृतसर एक्सप्रेस 23 कोच

    ट्रेन नंबर 18101 टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस 9 कोच

    ट्रेन नंबर 18611 रांची मंडुवाडीह एक्सप्रेस 13 कोच

    ट्रेन नंबर 18631 रांची अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस 16 कोच

    ट्रेन नंबर 12841 हावड़ा चेन्नई एमजीआर कोरोमंडल एक्सप्रेस 24 कोच

    ट्रेन नंबर 22817 हावड़ा मैसूर वीकली एक्सप्रेस 23 कोच

    ट्रेन नंबर 22849 शालीमार सिकंदराबाद एसएफ एक्सप्रेस 22 कोच

    ट्रेन नंबर 12885 शालीमार भोजोडीह एक्सप्रेस 10 कोच

    ट्रेन नंबर 18047 हावड़ा वास्कोडिगामा अमरावती एक्सप्रेस 21 कोच

    ट्रेन नंबर 18645 हावड़ा हैदराबाद ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस 23 कोच

    ट्रेन नंबर 18635 रांची सासाराम एक्सप्रेस 17 कोच

    ट्रेन नंबर 18622 हटिया पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 16 कोच

    द्वितीय चरण

    ट्रेन नंबर 18005 कोरापुट समलेश्वरी एक्सप्रेस हावड़ा जगदलपुर 24 कोच

    ट्रेन नंबर 18009 संतरागाछी अजमेर एक्सप्रेस 22 कोच

    ट्रेन नंबर 22825 शालीमार चेन्नई एक्सप्रेस 23 कोच

    ट्रेन नंबर 22830 शालीमार भुज एक्सप्रेस 23 कोच

    ट्रेन नंबर 22851 संतरागाछी मंगलुरू विवेक एक्सप्रेस  23 कोच

    ट्रेन नंबर 18030 शालीमार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ‌24 कोच

    ट्रेन नंबर 28181 टाटा कटिहार लिंक एक्सप्रेस 18 कोच

    ट्रेन नंबर 18603 रांची भागलपुर एक्सप्रेस 13 कोच

    ट्रेन नंबर 18613 रांची चोपन एक्सप्रेस 12 कोच

    ट्रेन नंबर 18106 राउरकेला जगदलपुर एक्सप्रेस 11 कोच

    ट्रेन नंबर 18639 रांची आरा एक्सप्रेस  14 कोच

    ट्रेन नंबर 18117 राउरकेला गुनोपुर राजरानी एक्सप्रेस  16 कोच

    ट्रेन नंबर 18111 टाटा यशवंतपुर एक्सप्रेस 20 कोच

    ट्रेन नंबर 20889 हावड़ा तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस 19 कोच

    ट्रेन नंबर 22887 हावड़ा यशवंतपुर एक्सप्रेस 19 कोच

    ट्रेन नंबर 22831 हावड़ा श्री सत्य साईं प्रशांति नीलायम सुपरफास्ट‌ 23 कोच

    ट्रेन नंबर 22855 संतरागाछी तिरुपति एक्सप्रेस 23 कोच

    ‘रेलवे बोर्ड ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने की तैयारी में जोर शोर से जुटा है। जल्द ही नियमित ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसकी कवायद चल रही है।’ –एस घोष, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दक्षिण पूर्व रेलवे।

  • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, आश्रय देने वाले को पहले ही जेल भेज चुकी पुलिस, विकासनगर में

    [object Promise]

    विकासनगर। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में एक दिन पहले ही शनिवार को आरोपित को आश्रय देने के मामले में एक व्यक्ति को जेल भेज चुकी है।

    कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद की मूल निवासी एक महिला की तहरीर पर उसकी नाबालिग पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। तहरीर में महिला ने बताया था कि उनकी पुत्री अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल दारोगा नीमा रावत ने लापता की तलाश की और विकासनगर क्षेत्र से उसे सकुशल बरामद कर लिया, जबकि आरोपित मौके से भाग निकला था। पुलिस ने जब किशोरी से पूछताछ की तो उसने आश्रय देने वाले का नाम बताया।

    पुलिस ने आश्रय देने के आरोप में आजाद पुत्र शकूर निवासी होरावाला सहसपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं कोतवाली की पुलिस ने नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित रमजान उर्फ केतक पुत्र खालिक दफेदार निवासी गुडरिच को विकासनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार आरोपित को जेल भेज दिया गया है। मुकदमे में पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

    110 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

    क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने 110 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच डाट काली मंदिर के निकट एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास से चरस बरामद हुई। आरोपित की पहचान विकेश निवासी ग्राम मनेयटी नेरवा, शिमला के रूप में हुई है।

  • कांग्रेस और हरीश रावत महंगाई को लेकर नौटंकी कर रहे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत बोले

    [object Promise]

    देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि महंगाई को लेकर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम बेशक कुछ बढ़े हैं। इसके बावजूद महंगाई अभी उस स्तर से बहुत दूर है, जो कांग्रेस के कार्यकाल में रही है। दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुएं आम व्यक्तियों की आसानी से पहुंच में हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था प्रगति की ओर है। कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के शोध में यह बात सामने आई है। कोरोना संकट के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था बार्कलेज का अनुमान है कि वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.5 फीसद की ग्रोथ रेट से बढ़ेगी।

    पहले इसने इसी अवधि के लिए सात फीसद ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया था। दुनिया की दूसरी सबसे अधिक आबादी वाले देश में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि गोल्मैन सैश ने अगले वित्तीय वर्ष में भारत की जीडीपी के 13 फीसद की रफ्तार से ग्रोथ का अनुमान जताया है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

    मोदी राज में पिछले छह साल में 25 हजार से 50 हजार तक का सफर तय कर सेंसेक्स दो गुना हो गया है। पिछली यूपीए सरकार के दौरान अप्रैल 2014 में सेंसेक्स करीब 22 हजार के आसपास रहता था। रोज रिकार्ड तोड़ता शेयर बाजार इस बात का सुबूत है कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में आगे बढ़ रहे देश में तमाम क्षेत्रों की कंपनियों में विश्वास जगा है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे आर्थिक सुधारों के कदम उठाने के बाद कोरोना काल में भी आर्थिक जगत में मोदी सरकार की साख मजबूत हुई है।

    बंशीधर भगत ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा एसेट्स 150 मिलियन डालर बढ़कर 541.791 अरब डालर पर पहुंच गया है। कोरोना संकट के बावजूद 2020-21 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश तेज हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत बनी हुई है। कोरोना महामारी और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मोदी सरकार की नीतियों के चलते देश की आर्थिकी वृद्धि कर रही है। केंद्र की दूरदर्शी योजनाओं के चलते राज्य विकास की ओर अग्रसर है। लोग अब कांग्रेस के भ्रामक प्रचार से ऊब चुके हैं।

  • अब नहीं मिलेगा हृदय रोगियों को उपचार, जानिए वजह, फोर्टिस में

    [object Promise]

    देहरादून। कोरोनेशन अस्पताल (जिला चिकित्सालय) के ऊपरी तल पर संचालित फोर्टिस अस्पताल का अनुबंध रविवार को खत्म हो गया है। ऐसे में हृदय रोगियों को अब यहां उपचार नहीं मिल पाएगा। बता दें कि पीपीपी मोड पर संचालित इस अस्पताल में बीपीएल मरीजों को मुफ्त उपचार दिया जाता था, जिसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाती थी।

    दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने दस साल पहले फोर्टिस के साथ अनुबंध किया था। तब से यहां रोजाना 120 से अधिक ओपीडी होती है। इसके अलावा प्रत्येक सप्ताह करीब 50 एंजियोप्लास्टी भी की जाती है। प्रबंधक संदीप सिंह का कहना है कि अनुबंध खत्म होने के संबंध में सरकार से पत्राचार और वार्ता की गई, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। अब जबकि अनुबंध खत्म हो चुका है, आने वाले दिनों में सरकारी परिसंपत्तियां संबंधित अधिकारियों को हैंड ओवर कर दी जाएंगी। तब तक अस्पताल मरीजों को इलाज देता रहेगा, क्योंकि अभी वेंडरों का बकाया और यहां तैनात स्टाफ का भी सेटलमेंट करना है।

    इधर, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा का कहना है कि पीपीपी मोड के तहत संचालित इस अस्पताल में बीपीएल मरीज को दिए गए उपचार का भुगतान सरकार करती थी। पर अब राज्य की एक बड़ी आबादी अटल आयुष्मान योजना के दायरे में आ चुकी है। राज्य कर्मचारी व पेंशनरों के लिए भी एक जनवरी से स्वास्थ्य योजना शुरू कर दी गई है। जिसके तहत अब लाभार्थी किसी भी संबद्ध अस्पताल में उपचार ले सकता है। इसके अलावा दून मेडिकल कॉलेज में भी कार्डियक यूनिट शुरू की जा रही है। मौजूदा स्थिति में, जब तमाम अन्य विकल्प उपलब्ध हैं, फोर्टिस का अनुबंध अब विस्तारित नहीं किया जा रहा है।