Category: state-news

  • माघ पूर्णिमा स्नान पर धर्मनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सीमा पर हो रही Covid-19 जांच

    [object Promise]

    हरिद्वार। माघी पूर्णिमा स्नान पर हरकी पैड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। यह कुंभ वर्ष का चौथा स्थान है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हुए हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन की एसओपी के अनुरूप श्रद्धालुओं की कोरोना जांच की जा रही है। इसके लिए जगह-जगह पर एंटीजन जांच केंद्र भी बनाए गए हैं। साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं की रैंडम जांच भी की जा रही है। इससे पहले मेला प्रशासन ने स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से कोविड रिपोर्ट साथ लेकर आने की अपील की थी।

    माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर मान्यता है कि पौष पूर्णिमा की तरह ही माघी पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं। इस दिन पवित्र गंगा में स्नान करने से काया हमेशा निरोगी रहती है। यह भी मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु स्वयं गंगाजल में निवास करते हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और उसके बाद दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके निमित्त श्रद्धालु गंगा पूजन के बाद गंगा स्नान कर दान पुण्य भी कर रहे हैं।

    ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और सजगता बरतें

    इससे पहले शुक्रवार को ब्रीफिंग के दौरान सीओ कुंभ यातायात प्रकाश देवली माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के ट्रैफिक प्लान के बारे में बताते हुए कहा कि अलग से कोई डायवर्जन या अन्य व्यवस्था लागू न करें। एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और सजगता बरतें। एसएसपी कुंभ जन्मजेय प्रभाकर खंडूरी ने कहा कि इस स्नान पर्व पर पिछले तीनों स्नानों से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, क्योंकि मौसम में अच्छी-खासी गर्मी बढ़ चुकी है।

    स्नान पर्व और वीकेंड दोनों एक साथ होने से श्रद्धालुओं और पर्यटक दोनों के आने की उम्मीद है। इसलिए इस स्नान को पिछले स्नानों में आई भीड़ के हिसाब से हल्का न समझें। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि कई राज्यों में कोरोना का नया स्ट्रेन आ चुका है और अपना असर भी दिखा रहा है। इसलिए जनता को सुरक्षित रहने की सलाह देने से पहले जरूरी है कि खुद कोरोना से सम्बंधित सुरक्षा उपाय करें और वेक्सिनेशन जरूर करवा लें।

  • नशीला पदार्थ सुधांकर किया बेहोश, जयपुर में फ्लैट पर महिला से दुष्कर्म

    [object Promise]

    जयपुर। मुरलीपुरा इलाके में नशीला पदार्थ सुधांकर एक महिला के साथ अचेतावस्था में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

    पुलिस ने बताया कि हरमाडा निवासी 32 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सुनील उसका परिचित है, जो उसे ज्यादा तनख्वाह में काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। प्रतापनगर विस्तार मुरलीपुरा स्थित अपने फ्लैअ पर उसको नशीला पदार्थ सुंधा दिया।

    बेहोशी की हालत में आरोपित सुनील ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील विडियो बना लिया। अश्लील क्लिपिंग को सार्वजनिकर करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर रहा है। परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली।

  • उत्‍तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता, पिथौरागढ़ में तेंदुए की छह खाल के साथ तस्‍कर गिरफ्तार

    [object Promise]

    पिथौरागढ़ : उत्‍तराखंड एसटीएफ ने वन्‍यजीवों की तस्‍करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर कुमाऊं की एसटीएफ टीम ने पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट में छापामार कर तेंदुए की छह खाल, नाखून, दांत  के साथ एक तस्‍कर को गिरफ्तार किया है। मौके से बरामद ऑल्‍टो कार सीज कर दिया गया है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी मौके से फरार हो गया। तस्‍कर के खिलाफ वन्य जीव जन्तू संरक्षण अधिनियम समेत अन्‍य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    उत्तराखण्ड एसटीएफ की एक टीम सीमावर्ती जिलों में वन्य जीवों के अंगो की अवैध तस्करों को लेकर लगातार निगरानी रख रही है । एसटीएफ को सूचना मिली की पिथौरागढ़ के वन्‍यजीवों के अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर वन्‍यजीवों के अंगों की तस्करी करने की फिराक में है। जिसके बाद कुमाऊं यूनिट को अलर्ट कर निरीक्षक एसटीएफ कुमाऊं एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने सेराघाट क्षेत्र में घेराबंदी कर अभियुक्त राहुल सिंह डसीला उम्र 20 वर्ष पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह डसीला निवासी ग्राम सेरा उर्फ बडोली थाना बेरीनाग को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तेंदुए की छह खाल, 43 नाखून व 24 दांत और ऑल्टो कार बरामद किया गया । उसका साथी सोनू डोभाल पुत्र स्वर्गीय कैलाश सिंह डोभाल, निवासी शेरा बडोली सेराघाटउम्र 25 वर्ष जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

    अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेरीनाग में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह जंगल में करंट लगाकर तेंदुओं का शिकार करते हैं। वन्‍यजीवों को अंगों को ऊंची कीमतों पर नेपाल के वन्यजीव तस्करों को बेचते हैं। इससे पूर्व भी 2019 में गिरफ्तार अभियुक्त व उसका फरार साथी नेपाल में एक खाल बेच चुके हैं। यह खाल करीब एक से दो वर्ष पुरानी है । बरामद छह खालों की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पचास लाख है। अभियुक्त इस लेपर्ड की खाल को नेपाल में किस-किस को सप्लाई करता है, इस सम्बन्ध में अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जारी है।

    इस टीम को मिली सफलता

    तस्‍कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक केजी मठपाल, उप निरीक्षक बृजभूषण पुरानी, का. महेन्द्र गिरी, का. किशोर कुमार, का. सुरेन्द्र सिंह कनवाल, का. दुर्गा सिंह पापड़ा, का. गुरवंत सिंह।

  • बाइक सवार चेन स्नेचर सक्रिय, जयपुर में दो महिलाओं के गले से तोड़ी चेन

    [object Promise]

    जयपुर। झोटवाडा व बजाज नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात की। बदमाश दो महिलाओं के गले से सोने की चेन तोडक़र ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बाइक सवार चेन स्नेचरों का सुराग नहीं लगा।

    पुलिस ने बताया कि जोशी मार्ग झोटवाडा निवासी कोमल वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह अपने पति अभिषेक वर्मा के साथ स्कूटी पर बैठकर बाजार गई थी। रात करीब पौने 10 बजे खरीदारी कर खिरणी फाटक रोड से घर लौट रहे थे, इसी दौरान शुलभ शौचालय के पास दो लडक़े बाइक पर आए।

    जिन्होंने बाइक धीरे कर स्कूटी के सहारे चलाने लगे और झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। शोर मचाने पर बदमाश तेजी से आंखों से ओंझल हो गए। इधर, बजाज नगर थाने में मुक्तानन्द नगर गोपालपुरा निवासी दीपिका जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह घर के बाहर खड़ी थी, इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए।

    उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोडक़र बदमाश फरार हो गए। पीडि़ताओं की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ ही बाइक सवार चेन स्नेचरों की तलाश कर रही है।

  • उत्तराखंड वन विकास निगम के दफ्तर में दारू पार्टी का वीडियो वायरल, जांच बैठी, महिला अधिकारी ने उच्‍चाधिकारियों से की शिकायत

    [object Promise]

    नैनीताल : उत्तराखंड वन विकास निगम के तल्लीताल लकड़ी टाल के समीप कार्यालय में दारू पार्टी का सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। कार्यालय में ही तैनात महिला कार्मिक ने स्टाफ के उत्पीडऩ से आहत होकर वीडियो बनाया और उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र के साथ वीडियो भेज दिया है। निगम के महाप्रबंधक ने इस वीडियो को सेवा नियमावली का उल्लंघन करार देते हुए जांच बैठा दी है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे कर्मचारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वन विकास निगम अध्यक्ष तक भी मामला पहुंच गया है।

    निगम के दफ्तर पर कार्यरत महिला कार्मिक मुन्नी ने शिकायती पत्र में कहा है कि दफ्तर के बाबू बिना रिश्वत के कोई काम नहीं करते। इससे डिपार्टमेंट का नाम खराब हो रहा है। मुन्नी ने कार्यालय से भ्रष्ट लोगों को हटाने की मांग भी की है। पत्र में कहा है कि नैनीताल कार्यालय में बहुत घोर लापरवाही की जा रही है। वाहन चालक का ट्रांसफर नंधौर प्रभाग में हो चुका है। उसके स्थान पर लालकुआं से चालक आया है, जो 2018 में यहीं तैनात था। आरोप है कि वह महिला को अभद्र भाषा में गाली देता है। उसका कमरा आवासीय परिसर में है। एक अन्य चालक भी है, जिसे बड़े बाबू ने अत्यधिक परेशान किया है। उसकी जनवरी की सैलरी भी नहीं भेजी है, जबकि वह ईमानदार और मेहनती है।

    महिला के अनुसार सोमवार पूर्वाह्न 11:45 बजे अक्सर ऑफिस में दारू पार्टी चलती है। इसकी वीडियो और फोटो भी संलग्न की है। इधर इस मामले में जीएम विवेक कुमार पांडे का कहना है कि वीडियो का परीक्षण किया जा रहा है। कर्मचारी साफ दिखाई दे रहे हैं। इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। नैनीताल ऑफिस इंचार्ज की जिम्मेदारी प्रकाश आर्य के पास अतिरिक्त है। यह पूरी तरह सेवा नियमावली के उल्लंघन का मामला है, जो भी वीडियो व फोटो में दिख रहे हैं, उनके खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बेहद अफसोसजनक है।

    वीडियो में दिख रहे पांच कर्मचारी

    वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक कर्मचारी नमकीन बांट रहा है, जबकि उनके आगे शराब की बोतल रखी है, जो आधी खाली हो चुकी है। सिगरेट की कश भी लगा रहे हैं। साथ ही ऑफिस की चर्चा हो रही है।

  • खटीमा में खोखे से भिड़ी कार, हादसा टला

    [object Promise]

    खटीमा/काशीपुर/रुद्रपुर : चकरपुर राजमार्ग किनारे एक खोखे से कार टकरा गई। कार व खोखा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ।

    चकरपुर पलिस चौकी प्रभारी धीरज वर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात एक स्कार्पियो टनकपुर से दिल्ली जा रही थी। तीन लोग सवार थे। चकरपुर बंसल राइस मिल के सामने राजमार्ग किनारे एक खोखे से कार भिड़ गई। कार से पास का नल व पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। चौकी प्रभारी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। काशीपुर में नशे में वाहन चलाते दो का चालान

    काशीपुर : कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली लाकर 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया।

    इंस्पेक्टर कोतवाली संजय पाठक को नगर निवासी विकास शर्मा नशे की हालत में स्कूटी चलाता मिला। पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है। देर रात टांडाउच्जैन चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने क्षेत्र के गांव बरखेड़ा पांडे निवासी अरुण कुमार को नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा।

    पंतनगर में सड़क किनारे मिली मृत नीलगाय

    रुद्रपुर: पंतनगर क्षेत्र में सड़क किनारे नीलगाय मृत मिली। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पोस्टमार्टम कराकर उसे दफना दिया। मंगलवार सुबह पंतनगर-नगला रोड पर कुछ लोगों को सड़क किनारे नील गाय मृत मिली। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इस पर लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मृत नीलगाय को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पोस्टमार्टम के बाद नील गाय को दफना दिया गया। वन दारोगा एसबी अधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से नील गाय की मौत हुई है। इससे पहले भी पंतनगर और नैनीताल रोड पर वाहनों की टक्कर से कई जंगली जानवरों की मौत हो चुकी है।

  • जयपुर में लग्जरी कार में गांजे की सप्लाई, दो अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार

    [object Promise]

    जयपुर। कानोता थाना पुलिस ने लग्जरी कार में गांजे की सप्लाई के लिए आए दो अन्तर्राज्जीय तस्करों को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
    पुलिस ने बताया कि अन्तर्राज्जीय तस्कर अनिल कुमार (35) निवासी मलकागंज उत्तरी दिल्ली हाल कोतवाली मथुरा उत्तरप्रदेश और भोलासिंह (19) निवासी कोतवाली मथुरा उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर संदिग्ध लग्जरी कार को पकड़ा। तलाशी में उसमें गांजा भरा मिला।
    पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 10 किलो 100 ग्राम गांजा व तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार को जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपितों ने गांजा उत्तरप्रदेश से 8 हजार रुपए प्रति किलो की दर से खरीदकर जयपुर शहर में 18 हजार रुपए प्रति किलोग्राम दर पर सप्लाई करना बताया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में जुड़े बदमाशों की जानकारी जुटा रही है।

  • जानिए क्या है योजना, उत्तराखंड में गंगा संरक्षण से छात्र-छात्राएं जुड़ेंगे

    [object Promise]

    गैरसैंण। राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए राज्य में चल रही नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा संरक्षण के लिए विद्यार्थी भी जुटेंगे। इस सिलसिले में प्रदेश के सभी कालेजों में 15 मार्च से 31 मार्च तक सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में छात्र-छात्राओं को गंगा संरक्षण से जोड़ने को प्रेरित किया जाएगा।

    नमामि गंगे परियोजना के तहत छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को पूर्व में निर्णय लिया गया था, लेकिन पिछले साल कोरोना संकट के कारण यह मुहिम परवान नहीं चढ़ पाई थी। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि अब जबकि सभी कालेज खुल चुके हैं तो यह मुहिम 15 मार्च से शुरू की जा रही है। इसके तहत कालेजों में सेमिनार, वर्कशाप जैसे आयोजन कर छात्र-छात्राओं को गंगा व उसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। फिर ये छात्र-छात्राएं अपने क्षेत्रों में जन-जागरण अभियान में जुटेंगे।

    सुसवा नदी की गंदगी पर मानवाधिकार आयोग ने भेजा नोटिस

    रिस्पना व बिंदाल नदी का जहां पर संगम होता है, वहां से आगे यह सुसवा नदी बन जाती है। हालात यह हैं कि रिस्पना व बिंदाल नदी की गंदगी को ढोने के बाद सुसवा नदी में बड़ी मात्रा में डोईवाला में भी गंदगी उड़ेली जाती है। एक शिकायत का संज्ञान लेकर मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर नदी में उड़ेली जा रही गंदगी पर जवाब मांगा है।

    मानवाधिकार आयोग में उक्रांद नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आयोग को बताया कि नदी में सीवर के साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट भी डाला जा रहा है। इससे नदी की जैवविविधता लगभग समाप्त हो गई है। यह नदी राजाजी राष्ट्रीय पार्क के बीच से भी गुजरती है, लिहाजा वन्यजीवों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शिकायत पर सुनवाई करते हुए मानवाधिकार आयोग के सदस्य आरएस मीणा ने कहा कि शिकायत पर चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल किया जाए। अगली सुनवाई छह मई को की जाएगी।

  • महिला तस्कर भी चढ़ी पुलिस के हत्थे, मुकदमा दर्ज विकासनगर में स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

    विकासनगर। दून की सेलाकुई थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 4.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी और महिला को एक किलो 890 ग्राम गांजे के साथ धर-दबोचने में सफलता हासिल की।

    सोमवार सुबह पुलिस टीम सेलाकुई में मिलन चौक के पास वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुई। शक के आधार पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और पूछताछ की तो वह ठीक से जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपित ने पुलिस को अपनी पहचान फरमान निवासी ग्राम बड़ा रामपुर सहसपुर के रूप में बताई। सेलाकुई थानाध्यक्ष ऋतुराज ङ्क्षसह के अनुसार आरोपित उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के मिर्जापुर कस्बे से स्मैक खरीदकर लाया था। यहां नशा करने वाले श्रमिकों और वाहन चालकों को बेचने की फिराक में घूम रहा था।

    गांजे की तस्करी में महिला गिरफ्तार

    पुलिस टीम सोमवार सुबह शिवनगर बस्ती के पास वाहनों और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देख एक महिला वापस मुड़कर भागने लगी। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोका। पूछताछ में महिला सकपकाने लगी तो महिला पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से एक किलो 890 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिला ने अपनी पहचान सुनीता निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर शंकरपुर बताई। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह के अनुसार आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

  • रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, वर्चुअली श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को

    [object Promise]

    कोटद्वार। कोटद्वार और दिल्‍ली के बीच सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वर्चुअल माध्‍यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक भी वर्चुअल माध्‍यम से समारोह से जुड़े। यह रेलगाडी रोजाना सुबह सात बजे दिल्‍ली से कोटद्वार के लिए चलेगी। अपराह्न एक बजकर 40 मिनट पर कोटद्वार पहुंचेगी। कोटद्वार से अपराहन 3 बजकर 20 मिनट पर दिल्‍ली के लिए प्रस्‍थान करेगी। रात्रि 9 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी।

    राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के प्रयासों की बदौलत रेलवे ने उन्नीस वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कोटद्वार क्षेत्र को जनशताब्दी एक्सप्रेस का तोहफा दिया है। बुधवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल कोटद्वार रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम से इस रेल को ही झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। पूर्व में रेल को कोटद्वार स्टेशन से पौने चार बजे कोटद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन अब समय में परिवर्तन कर दिया है। नये समय के अनुसार, रेल तीन बजकर बीस मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होगी व रात्रि नौ बजकर पचास मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। पूर्व में दिल्ली पहुंचने का समय रात्रि दस बजकर बीस मिनट था। दिल्ली से पूर्व समयानुसार ही सुबह सात बजे रेल कोटद्वार के लिए निकलेगी व दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर कोटद्वार पहुंचेगी।

    दो स्टेशनों पर ठहराव रोका

    यात्रियों को अलग-अलग स्टेशनों पर अधिक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए महकमे ने पूर्व प्रस्तावित स्टेशनों में से दो स्टेशनों पर रेल का ठहराव समाप्त कर दिया है। अब रेल कोटद्वार से नजीबाबाद, मौजमपुर, बिजनौर, हल्दौर, चांदपुर, मंडी धनौरा, गजरौला, हापुड़, गाजियाबाद से होकर दिल्ली पहुंचेगी। पूर्व में पिलखुवा व शहादरा में भी रेल को रुकना था।