Category: state-news

  • इन राज्यों में होगी बारिश, अभी नहीं मिलने वाली सर्दी से राहत, जानें- IMD का ताजा अपडेट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में सुबह और शाम को हल्के कोहरे के साथ ठंड भी रहती है। दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली हुई है। आने वाले दिनों को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10 फरवरी (बुधवार) तक घना कोहरा रहने की संभावना है। रोजाना के मौसम बुलेटिन में आइएमडी ने कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसम एजेंसी ने कहा कि इस दौरान इन क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति नहीं बनेगी।

    दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    आइएमडी ने कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है।

    उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में होगी हल्की बारिश

    वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 8 और 9 फरवरी को अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। इस बीच, नौ और दस फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी हिस्सों में भी बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना बहुत अधिक है।

    मेघालय, नगालैंड और मणिपुर समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना

    मौसम विभाग ने समुद्री हवाओं के प्रभाव के कारण उत्‍तर पूर्वी भारत के कई हिस्‍सों में बारिश और तूफान का अनुमान जताया है। आइएमडी के अनुसार सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना अधिक है।

     

     

  • केरल से आ सकते हैं गुलाब नबी आजाद राज्यसभा में

    [object Promise]

    तिरुवनंतपुरम। राज्यसभा में मौजूदा विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में चर्चा है कि वो केरल से राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ सकते हैं, जहां अप्रैल के महीने में तीन सीटें खाली होने वाली हैं। आजाद 2015 में जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। वहां फिलहाल कोई चुनाव नहीं होने के आसार के मद्देनजर, अगर उन्हें दोबारा राज्यसभा में आना है तो केरल से ही ये संभव हो सकता है जहां कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ के पास इतने वोट हैं कि वो आजाद को राज्यसभा में भेज सके।

    जिन तीन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें से एक दिग्गज कांग्रेसी नेता वायलार रवि और दूसरे अब्दुल वहाब हैं, जो इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) से हैं। उधर सेवानिवृत्त होने वाले तीसरे सदस्य सीपीआई (एम) के के.के. रागेश हैं, जिनकी पार्टी अभी केरल में सत्ता में है।

    केरल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा सरकार दो उम्मीदवारों को राज्यसभा भेज सकती है और कांग्रेस के पास एक सीट आ सकती है।

    लेकिन कांग्रेस पार्टी में अंतिम फैसला हाई कमान का होता है और पिछले साल, केरल के कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल को राजस्थान से राज्यसभा में लाया गया था और इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं होगी, अगर आजाद केरल से राज्यसभा आते हैं।

    हालांकि, केरल में कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है और इस खबर से खुश नहीं हैं। उनमें से कोई भी हाई कमान की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहता, क्योंकि उन्हें डर है कि विधानसभा चुनाव के लिए उनका टिकट कट न जाए। केरल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि आजाद, मुस्लिम होने के साथ, समुदाय के साथ एक प्लस पॉइंट साबित हो सकते हैं।

    केरल में मुस्लिम आबादी करीब 22 प्रतिशत है और यह हिंदुओं के बाद दूसरा सबसे बड़ा समुदाय है। ईसाइयों की संख्या लगभग 19 फीसदी है।

  • बचाव अभियान जारी, सेना ने तपोवन में बंद सुरंग खोली

    [object Promise]

    नई दिल्ली। उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद सबसे अधिक प्रभावित हुए जोशीमठ के तपोवन में भारतीय सेना के जवानों ने इंजीनियर टास्क फोर्स के साथ मिलकर सुरंग को खोल दिया है। आपदा की चपेट में आने के 24 घंटे बाद भी यहां बचाव कार्य चल रहा है। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “जनरेटर और सर्च लाइट लगाकर पूरी रात बचाव कार्य जारी रहा।”

    फंसे हुए लोगों को निकालने के बाद साइट पर सेना द्वारा बनाए गए फील्ड अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। सूरज उगने से पहले ही भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर बचाव टीमों को लेकर यहां आ गए थे। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ऊंचे इलाकों की जांच भी की जा रही है, ताकि पता चल सके कि कहीं फिर से हिमस्खलन का खतरा तो नहीं है।”

    तपोवन के पास धौलीगंगा नदी में आई बाढ़ के कारण नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड परियोजना के बहने से करीब 150 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

    एनटीपीसी ने रविवार को एक बयान में कहा, “उत्तराखंड में तपोवन के पास ग्लेशियर टूटने से हमारे निमार्णाधीन जलविद्युत परियोजना के एक हिस्से को नुकसान हुआ है। बचाव कार्य जारी है। जिला प्रशासन और पुलिस की मदद से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।”

    बता दें कि जोशीमठ के पास ऋषि गंगा नदी में रविवार सुबह 10.45 बजे के आसपास बाढ़ आ गई थी। ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा नदी में गिरने के कारण इसमें पानी की मात्रा तेजी से बढ़ गई थी। इसके कारण रेनी गांव के पास ऋषि गंगा पनबिजली परियोजना तबाह हो गई। जोशीमठ – मलारी राजमार्ग पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) का पुल भी बह गया है।

    स्थानीय प्रशासन ने कहा, “6 चरवाहे अपने पशुओं के साथ बाढ़ में बह गए थे, उन्हें बचा लिया गया था।”

    ऋषि गंगा नदी रेनी गांव के पास धौली गंगा से मिलती है, जिसके कारण धौली गंगा में भी बाढ़ आ गई थी, जिसमें गांव के 6 घर बह गए। नदी के दूसरी तरफ के गांवों को जोड़ने वाले दो पुल भी इस आपदा में बह गए।

    बीआरओ ऋषिकेश-जोशीमठ-मान मार्ग को साफ करके खोलने में कामयाब रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और राज्य के अधिकारी इस क्षेत्र में सेना के साथ बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। केंद्र सरकार स्थिति की निगरानी कर रही है और फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए सभी एजेंसियां काम कर रही हैं।

     

  • Video उत्तराखंड में फिर भयानक बाढ़ : ग्लेशियर टूटने से उत्तराखंड में आयी बाढ़, ITBP और NDRF बचाव कार्य में जुटे

    [object Promise]
    Report Biswaranjan Mishra
    उत्तराखंड के चमोली जिले में एक ग्लेशियर के टूटने से धौली गंगा नदी, जोशीमठ में बाढ़ आ गई।  तपोवन बिजली परियोजना का एक बांध टूट गया था और इसके बह जाने की आशंका थी। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में आईआईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवानों को भेजा गया है। ग्लेशियर टूटने के बाद क्षेत्र की नदियों में बाढ़ आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थिति का जायजा लेने और बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए एक आपात बैठक बुलाई है। उत्तराखंड के श्रीनगर, ऋषिकेश और हरिद्वार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
    [object Promise]
    [object Promise]
    सैकड़ों आईटीबीपी के लोग बचाव के लिए दौड़े। धौली गंगा में भारी बाढ़, रेनी गांव के पास जोशीमठ में देखा गया, जोशीमठ से 26 किलोमीटर दूर, जहां कुछ पानी के ऊपर बाढ़ के पानी के बादल फटने या जलाशय के टूटने के कारण कई नदी किनारे के घरों को तबाह कर दिया l  हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका। ITBP के सरकारी कर्मी बचाव कार्य करने के लिए दौड़े,  उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा है कि चमोली जिले में फ्लैश फ्लड में 100 से 150 के हताहत होने की आशंका है।

    विनाशकारी घटनाओं की आशंका है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि ऋषि गंगा बिजली परियोजना में काम करने वाले 150 से अधिक मजदूर सीधे प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, ऋषिकेश और हरिद्वार में आपदा का असर महसूस नहीं किया जा सकता है।
    [object Promise]
    उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, ITBP की दो टीमें मौके पर पहुंचीं, NDRF की तीन टीमों को देहरादून से रवाना किया गया और 3 अतिरिक्त टीमें शाम तक IAF हेलिकॉप्टर की मदद से वहां पहुंचेंगी।  एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन पहले से ही मौके पर: एमओएस होम नित्यानंद। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के बारे में, मैंने सीएम टीएस रावत, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के डीजी से बात की है।  संबंधित सभी अधिकारी लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।
    [object Promise]
    एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य के लिए रवाना हो गई हैं।  एनडीआरएफ की कुछ और टीमों को दिल्ली से उत्तराखंड भेजा जा रहा है।  गृह मंत्री अमित शाह स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। “एक हिमस्खलन हुआ था। हम अलर्ट पर हैं। एनडीआरएफ पहले ही देहरादून से जोशीमठ में स्थानांतरित हो चुका है।  जनरल, एनडीआरएफ। सरकार ने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की है कि वे गंगा नदी के पास उद्यम न करें।

  • बिहार में सड़क हादसे में तीन बाइक सवार लोगों की मौत

    [object Promise]

    पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कटिहार जिले के रहने वाले तीन युवक रविवार की रात एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर धमदाहा थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान फरिहानी गांव के समीप एक चौक पर मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस घटना में तीनों युवकों की मौत हो गई।

    मरंगा के थाना प्रभारी राजीव कुमार ने सोमवार को बताया कि मृतकों की पहचान कटिहार जिला के फलका क्षेत्र निवासी शंभु, सूरज ऋषिदेव और ज्ञानी ऋषिदेव के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

     

  • उत्तराखंड त्रासदी में अबतक 29 शव बरामद

    [object Promise]

    डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक, मलबे से दो शव बरामद हुए हैं, और तीसरा शव दिखाई दे रहा है, अब तक कुल 29 शव बरामद किए जा चुके हैं।

  • 5 घंटे में अगवा छात्र को पुलिस ने किया बरामद, 5 लोग हिरासत में

    [object Promise]

    गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज के चर्चित होम्योपैथ के चिकित्सक डॉ. बचनेस्वर प्रसाद के पोते अंकित कुमार को पुलिस ने अपहरण के पांच घंटे के भीतर ही अपहरणकर्ताओं से मुक्त करा लिया। अपहरणकर्ताओं ने सोमवार की सुबह मनोज कुमार के पुत्र और 10 वीं के छात्र अंकित कुमार को कोचिंग जाने के क्रम में अगवा कर लिया था। पुलिस ने अपहृत छात्र की स्कूटी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से बरामद हुई थी।

    इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने तत्काल विशेष जांच दल का गठन कर मामले की जांच प्रारंभ कर्रवाई और छापेमारी प्रारंभ करवाई।

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपहृत छात्र को सीवान के गोरयाकोठी से सकुशल बरामद कर लिया गया। आनंद कुमार ने बताया कि छात्र की बरामदगी के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि अपहरणकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

  • गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा

    [object Promise]

    नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह गुरुवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव इस साल अप्रैल और मई में हो सकते हैं।

    भाजपा के राज्यसभा सदस्य और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “शाह अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कूच बिहार से ‘परिवर्तन यात्रा’ के चौथे चरण को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

    बलूनी ने कहा, “शाह इसके अलावा ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर यात्रा के बाद वह कूचबिहार के रास मेला मैदान से ‘परिवर्तन यात्रा’ के चौथे चरण को हरी झंडी दिखाएंगे।”

    भाजपा पांच चरणों में पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ का आयोजन कर रही है, जो राज्य के सभी 294 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करेगी।

    यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुर नगर में प्रसिद्ध श्री श्री हरिचंद ठाकुर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

    बयान के अनुसार, “बाद में, वह पास के ठाकुरबाड़ी मैदान में एक भव्य सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।”

    शाह शाम को कोलकाता में साइंस सिटी के सभागार का दौरा करेंगे, जहां वह सोशल मीडिया वालेंटियर की बैठक को संबोधित करेंगे।

  • ग्रामीणों में दहशत, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में लकड़ी लेने गई महिला को बाघ ने मार डाला

    [object Promise]

    रामनगर : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर में बाघ के हमले थम नहीं रहे हैं। जंगल लकड़ी लेने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। वह महिला को अपने साथ घसीट ले गया। यह देखकर साथ की महिलाएं वहां से भागकर गांव पहुंची। उन्‍होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। समूह में जंगल पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि महिला खून से लतपथ पड़ी थी। उसे लेकर हास्‍पिटल पहुंचे। जहां महिला ने दम तोड़ दिया।

    रामनगर के कानिया निवासी कमला देवी (45) पत्नी हरपाल गुरुवार सुबह गांव की महिलाओं के साथ कॉर्बेट के बिजरानी के जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इस बीच बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ महिला को कुछ दूर लेकर चला गया। यह देखकर अन्य महिलाएं भाग गईं। उन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

    ग्रामीण जंगल गए तो वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसे ग्रामीण सरकारी हॉस्पिटल लाए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बाघ अब तक उस क्षेत्र में 10 से अधिक हमले कर चुका है। ग्रामीणों ने चिकित्सालय पहुंचकर कार्बेट प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना पर बिजरानी रेंजर राजकुमार भी चिकित्सालय पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मृतक परिवार को मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है।