Category: state-news

  • तमिलनाडु में द्रमुक की साझेदारी में कांग्रेस को जीत की उम्मीद

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कांग्रेस तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत की उम्मीद कर रही है, जहां वह द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के साथ गठबंधन में चुनावी मैदान में उतरेगी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी तमिलनाडु पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और वह 10 दिनों में दो बार दक्षिणी राज्य की यात्रा कर चुके हैं और फरवरी में फिर से राज्य का दौरा करने की उम्मीद है। राहुल गांधी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) पर लगातार हमलावर हैं। अपने एक भाषण में कांग्रेस नेता ने कहा, प्रधानमंत्री एक भाषा, एक संस्कृति और एक राष्ट्र कहते हैं। क्या तमिल भारतीय भाषा नहीं है? क्या तमिल इतिहास भारतीय इतिहास नहीं है?

    भाजपा पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने अपने एक अन्य भाषण में कहा, आपके साथ यहां रहना मेरे लिए एक सम्मान की बात है। जब भी मैं तमिलनाडु आता हूं, तो मैं आपके उत्साह और आपके जीवन जीने के तरीके से प्रभावित होता हूं।

    उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक गैर-भाजपा शासित राज्य में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष पर हमला करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा, ईडी और सीबीआई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की जांच क्यों नहीं कर रहे हैं? मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को इसके बदले क्या दिया? यह प्रमुख सवाल है।

    राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी का तमिलनाडु सरकार पर रिमोट कंट्रोल है, लेकिन राज्य के लोग बैटरी को अपने रिमोट कंट्रोल से निकालकर फेंक देंगे।

    सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस तमिलनाडु चुनाव पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि इसे पूरी उम्मीद है कि द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन चुनावों में अपना परचम लहराएगा।

  • बाइक के चक्के में साड़ी फंसने के बाद सिर के बल गिरी महिला, मौके पर हुई मौत

    [object Promise]

    आरा: बिहार के आरा जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी. घटना जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव के पास की है. मिली जानकारी अनुसार मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरा गांव निवासी नंदजी सिंह की 46 वर्षीया पत्नी ज्ञानती देवी है, जो भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर दवाई लेने गयी थी, इसी दौरान बाइक के चक्के में साड़ी फंसने की वजह से वह सिर के बल बाइक से गिर गयी.

    अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

     

    इधर, स्थानीय लोगों ने आननफानन घायल महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाना चाहा लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह अपने भतीजे मुन्ना के साथ बाइक से बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया दवाई लेने गई थी.

     

    असंतुलित होकर बाइक से गिरी महिला

     

    इसी क्रम में जब वह वापस बाइक से घर लौट रही थी, तब भड़सरा गांव के समीप उसकी साड़ी बाइक के चक्के में फंस गई, जिससे वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई. इसके बाद उसे इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

     

    ऐसे में महिला की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को वापस गांव ले गए. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया. हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने मिशन-2022 फतह करने को भरी हुंकार, भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ

    [object Promise]

    देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने मिशन 2022 फतह करने को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि जनता से झूठे वायदे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार की गलत नीतियों से क्षेत्र और राज्य की जनता बेहाल है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

    पछवादून और जौनसार-बावर की तीन विधानसभा क्षेत्र के केंद्र बिंदू बाड़वाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कालसी ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित कर रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। कहा वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड के किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था। साथ ही बेरोजगार नौजवानों को हर साल दो करोड़ सरकारी नौकरियां देने का हसीन सपना दिखाया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार जनता से किए गए सभी वायदे भूल गई। पीसीसी चीफ ने कहा पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार ने देश के लाखों किसानों का 72 हजार करोड़ कर्ज माफ कर ऐतिहासिक कार्य किया था।

    भाजपा सरकार के राज में किसान सड़कों पर उतर कर अपने हितों की सुरक्षा को आंदोलन कर रहे है। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में किसान बेहाल है। त्रिवेंद्र सरकार के राज में हताश-निराश किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। जनता अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। इसकी पुष्टि वर्ष 2022 के चुनाव में हो जाएगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कांग्रेस हरि कृष्ण भट्ट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कालसी के अध्यक्ष अजय नेगी, पूर्व अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र शाह, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, युवा कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह, श्यामदत्त वर्मा, मुन्नालाल नौटियाल, नरेंद्र सिंह राणा, शमशेर सिंह और दीवान सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

    पिता गुलाब सिंह को याद कर भावुक हुए प्रीतम

    कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन के दौरान पीसीसी चीफ और चकराता विधायक प्रीतम सिंह अपने पिता गुलाब सिंह को याद कर भावुक हो गए। जौनसार बावर के जननायक गुलाब सिंह आठ बार चकराता के विधायक रहे। कहा वर्ष 1985 में चकराता क्षेत्र की जनता ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा में पिता गुलाब सिंह को निर्विरोध विधायक बनाकर देश में इतिहास रचा। इसके लिए वह जौनसार-बावर की जनता के हमेशा ऋणी रहेंगे। इस दौरान जौनसार के विभिन्न गांवों से आए कई ग्रामीण परिवारों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

    महिलाओं ने सिर पर लगाए प्रीतम सिंह मिशन 2022 के ठांटू

    बाड़वाला के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जौनसार क्षेत्र की कई ग्रामीण महिलाएं सिर पर प्रीतम सिंह मिशन 2022 के ठांटू लगाकर पहुंची। जौनसारी महिलाओं के परंपरागत पहनावे के रूप में ठांटू को सिर पर बांधकर आई महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था।

     

  • सर्द भरी सुबह में हिमाचल प्रदेश में मनाया गया गणतंत्र दिवस

    [object Promise]

    शिमला । देश भर में 72 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में सर्द भरी सुबह में भी गणतंत्र दिवस को बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राज्य की राजधानी में ऐतिहासिक रिज पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, उनके कैबिनेट सहयोगी और सरकारी अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    बर्फ से ढके कीलोंग, लाहौल और स्पीति के मुख्यालय और किन्नौर जिले में रेकॉन्ग पियो में, लोगों ने झंडा फहराने वाले समारोहों में भाग लिया।

    कैबिनेट मंत्रियों राम लाल मारकंडा और सुख राम चौधरी ने क्रमश: कीलोंग और रेकोंग पियो में समारोहों की अध्यक्षता की।

    शिमला में राज्यपाल ने पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), होमगार्डस, सेना, एनसीसी और पूर्व सैनिकों की टुकड़ियों द्वारा एक प्रभावशाली परेड की सलामी ली।

  • कंटेनर से सड़क किनारे वाहन टकराया 4 लोगों की मौत

    [object Promise]

    राजगढ । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में महाराष्ट्र जा रहे लोगों का एक वाहन सड़क किनारे खड़े कंटनेर से जा टकराया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं आठ घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह कुछ लोग वाहन से गुना से महाराष्ट्र के नासिक जा रहे थे। इस दौरान पचोर थाना क्षेत्र में रोशिया गांव के पास सवारी वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराया, इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    बताया गया है कि कोहरा होने के कारण सवारी वाहन चालक को सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • जदयू में जाएंगे लोजपा के एकमात्र विधायक?

    [object Promise]

    पटना। बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक दल जनता दल (युनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की।

    इसके बाद इस तरह की चर्चाओं को बल मिला है कि जदयू विधानसभा में अपनी ताकत बढ़ाने को लेकर संजीदा है वहीं लोजपा को विधानसभा में कुनबा साफ कर विधानसभा चुनाव का बदला लेने के मूड में हैं। इसे लेकर बिहार में चर्चा का बाजार भी गर्म है।

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एकमात्र विधायक मोहम्मद जमा खां के शुक्रवार को जदयू में शामिल होने के बाद बिहार विधानसभा में बसपा का कुनबा साफ हो गया है। जमा खां के जदयू में शामिल होने के बाद जदयू के विधायकों की संख्या भी 43 से बढ़कर 44 हो गई है।

    बेगूसराय जिले के मटिहानी के लोजपा विधायक राजकुमार सिंह सोमवार को मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई है। सिंह ने हालांकि मुलाकात के बाद सफाई देते हुए कहा कि चौधरी पुराने मित्र हैं।

    उन्होंने कहा कि एक कार्यक्रम में यहां शामिल होने आया था। चौधरी उनके पुराने मित्र हैं, इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

    सिंह बिहार चुनाव में बेगूसराय के मटिहानी सीट से चुनाव जीते हैं। उन्होंने जदयू के विधायक रहे बोगो सिंह को हराया था। चुनाव के दौरान बोगो सिंह पर पैसा बांटने का आरोप लगा था और उनकी पहचान भी बाहुबली की रही है।

    इधर, जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि अलग रही है। उनके साथ रहने की चाहत कई नेताओं को है। उन्होंने हालांकि इस मामले को लेकर कोई भी सीधा जवाब नहीं दिया। मुलाकात को लेकर लोजपा के कोई भी नेता अब तक कोई बयान नहीं दे रहे हैं।

    पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में लोजपा ने जदयू को करीब डेढ दर्जन सीटों पर नुकसान पहुंचाया है। जदयू के उम्मीदवारों के सामने लोजपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए थे, जिससे जदयू को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सूत्र भी कहते हैं कि ऐसे में जदयू उनके विधायक को अपने पाले में लेकर विधानसभा में लोजपा का अस्तित्व समाप्त करने के मूड में है। इससे जहां जदयू में एक विधायक की संख्या बढ़ जाएगी, वहीं लोजपा से भी बदला पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि जदयू फिलहाल विधानसभा में संख्याबल के हिसाब से तीसरे नंबर की पार्टी है।

  • 2 हथियार तस्कर बिहार में गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

    [object Promise]

    भागलपुर। बिहार के भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कई हथियार बरामद किए गए हैं। नवगछिया के थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेगूसराय की ओर से नवगछिया जिरोमाइल में हथियार तस्कर आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने सोमवार की रात क्षेत्र में छापेमारी की, जिसमें दो हथियर तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

    उन्होंने बताया कि हथियार तस्करों की पहचान बेगूसराय निवासी सोनू आलम और मुंगेर निवासी अरविंद कुमार के रूप में की गई है। इनके पास से 20 अर्धनिर्मित पिस्तौल, 20 बैरल (7.65 एमएम), 20 हजार रुपये नकद, चार गोली तथा एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया है।

    उन्होंने बताया कि इस संबंध में नौगछिया थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई तथा तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार दोनों तस्कर काफी दिनों से हथियार की तस्करी करते थे।

  • मिस एन्ड मिसेज ग्लोबल बिहार 2020-21 : सीजन 6 के पोस्टर और क्राउन लोकार्पण के साथ हुआ भव्य आगाज

    [object Promise]

    पटना : पटना के बोरिंग केनाल रोड स्थित बलून्स लाउंज में मशहूर फैशन डिजाइनर सह रेम्प शो डायरेक्टर नीतीश चंद्रा जी द्वारा आयोजित ब्यूटी पेजेंट “मिस एन्ड मिसेज ग्लोबल बिहार” 2020-21 : सीजन 6 के पोस्टर और क्राउन लोकार्पण के साथ भव्य आगाज किया गया । नीतीश चंद्रा द्वारा आयोजित इस ब्यूटी पेजेंट के माध्यम से घरेलू हिंसा और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए जागरूक करना मुख्य उद्देश्य होता है । आज कार्यक्रम में क्राउन का लोकार्पण मिस ग्लोबल बिहार 2019-20 की विजेता आराधना कोमल, मिसेज ग्लोबल बिहार की विजेता पूजा एन शर्मा, गुडविल ब्रांड एम्बेसडर, विशाखा, इंजुत शकील अहमद, आरती सिंह, इश्मीत चावला, अंजली राज आदि ने कार्यक्रम के आयोजक नीतीश चंद्रा के साथ किया । इस अवसर पर शहर की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थे । आगामी 31 जनवरी को पटना ऑडिशन और 7 फरवरी को फाइनल ऑडिशन बलून्स लाउंज में ही आयोजित किया जाएगा । मिस केटेगरी के ऑडिशन की प्रक्रिया से गुजरने के लिए कंटेस्टेंट की उम्र 15 से 25 वर्ष, लंबाई 5 फुट 4 होनी चाहिए और मिसेज यानी शादीशुदा कंटेस्टेंट की उम्र 21 से 45 वर्ष, लंबाई 5 फुट 2 इंच होनी चाहिए । 8 से 13 फरवरी तक सभी चुने गए फाइनलिस्ट को ग्रूम / ट्रेन किया जाएगा और 14 फरवरी को होगा होटल पनाश में ग्रांड फिनाले । इस पेजेंट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें सिर्फ बिहार ही नही पूरे भारत से कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने पटना आते हैं । ग्रांड फिनाले से पहले सभी कंटेस्टेंट्स को 7 दिनों तक नीतीश चंद्रा खुद ग्रूम, ट्रेन और रेम्प शो के लिए कोरियोग्राफ करते हैं ।

  • एनआईए ने पंजाबी अभिनेता दीप सिंद्धू को लालकिला मामले में किया तलब

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) मामले में पिछले हफ्ते नेशनल इन्वेस्टोगेशन एजेंसी (एनआईए) द्वारा तलब किए गए पंजाबी अभिनेता दीप सिंद्धू मंगलवार को लालकिले में घुसकर 17वीं सदी के स्मारक पर झंडे फहराने वाले किसानों के समूह में शामिल थे। यहां तक कि राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हिंसक झड़पें हुईं, क्योंकि आंदोलनकारी किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली को लेकर रैली छिड़ गई थी।

    ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और कार पर सवार सैकड़ों किसान हाथों में तिरंगा और झंडे लेकर मंगलवार दोपहर लालकिला परिसर में घुस गए।

    सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों की संख्या से अधिक संख्या में किसान जल्द ही स्मारक की प्राचीर पर चढ़ गए और वहां अपना परचम लहराया।

    सिद्धू ने लालकिले की प्राचीर से पताका को हूसिटिंग करते हुए फेसबुक लाइव भी किया। वीडियो में सिद्धू ने पंजाबी में कहा, हमने विरोध जताने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए लाल किले पर सिर्फ निशान साहिब का झंडा फहराया है।

    पिछले हफ्ते एनआईए ने सिद्धू को सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) मामले की जांच के सिलसिले में पेश होने के लिए समन भेजा था, जो पिछले साल 15 दिसंबर को दर्ज किया गया था।

    यहां तक कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भी सिद्धू से दूरी बनाई और किसानों को लालकिले की ओर ले जाने का आरोप लगाया। एसकेएम ने कहा कि सिद्धू सोमवार रात को एक मंच पर दिखे और भड़काऊ भाषण देकर तोड़फोड़ की।

    गुरदासपुर के सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के करीबी माने जाने वाले सिद्धू 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता के लिए चुनाव प्रभारी थे। पिछले साल दिसंबर में देओल ने सिद्धू से दूरी बना ली थी। यहां तक कि किसान यूनियनों ने भी पिछले साल सिद्धू पर प्रतिबंध लगा दिया था।

    राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को भड़की हिंसक झड़पों में कम से 83 पुलिसकर्मी और कई किसान घायल हो गए।

    मध्य दिल्ली में आईटीओ चौराहे के पास नाका मारने के बाद ट्रैक्टर में सवार होकर पलट जाने से एक किसान की भी जान चली गई।

  • आज ही के दिन सं 1950 में बना था सुप्रीम कोर्ट, अहली बेंच बैठी थी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। साल 1950 में आज ही के दिन सुप्रीम कोर्ट ने काम करना शुरू किया था।  28 जनवरी, 1950 को सुप्रीम कोर्ट अस्तित्व में आया था। आज ही के दिन न्याय का सबसे बड़ा मंदिर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) अस्तित्व में आया। आज ही के दिन पहली बार सुप्रीम कोर्ट की पहली बेंच बैठी थी। भारत के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने आज सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल से बात करते हुए इस ऐतिहासिक दिन को याद किया।

    आज ही के दिन 28 जनवरी, 1950 को संसद भवन के ‘चेंबर ऑफ प्रिसेस’ में पहली बार SC की बेंच बैठी थी। इससे पहले ‘फेडरल कोर्ट ऑफ इंडिया’ देश की सबसे बड़ी न्यायिक संस्था थी। साल 1937 में स्थापित फेडरल कोर्ट ऑफ इंडिया को आज ही के दिन भारत का उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) बनाया गया था।

    कैसे और कब शुरू हुआ काम ?

    सुप्रीम कोर्ट के अस्तित्व में आने से पहले फेडरल कोर्ट ऑफ इंडिया का कामकाज संसद भवन के ‘चेंबर ऑफ प्रिसेस’ में किया जाता था। उच्चतम न्यायालय(सुप्रीम कोर्ट) के अस्तित्व में आने पर इसी जगह इसका उद्घाटन हुआ और कई सालों तक यहीं से कामकाज चलता रहा। अस्तित्व में आने के दो दिन बाद यानि 28 जनवरी, 1950 को सुप्रीम कोर्ट ने काम करना शुरू किया।

    कौन थे सुप्रीम कोर्ट के पहले चीफ जस्टिस ?

    सुप्रीम कोर्ट के पहले मुख्य न्यायाधीश यानि चीफ जस्टिस हीरालाला जे कानिया थे जबकि पहली महिला चीफ जस्टि बीवी फातिमा था। बीवी फातिमा ने 1959 में चीफ जस्टिस का कार्यभार संभाला था।

    सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग

    साल 1950 में संसद भवन परिसर में सुप्रीम कोर्ट की शुरुआत हुई थी। साल 1958 में सुप्रीम कोर्ट को संसद भवन परिसर से नई दिल्ली के तिलक मार्ग पर स्थित मुख्यालय में शिफ्ट कर दिया गया, यहां सुप्रीम कोर्ट भवन में 15 कोर्ट रूम हैं।