Category: state-news

  • एमईसीएल बनेगा सहभागी राजस्थान में खनिज संपदा के खोज में

    [object Promise]

    जयपुर। राज्य में खनिज संपदा के खोज कार्य में मिनरल एक्सप्लोरेशन कारपोरेशन (एमईसीएल) राज्य के खनिज विभाग से समन्वय बनाते हुए भागीदारी निभाएगा। माइंस व पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा नेे सचिवालय में एमईसीएल के सीएमडी रंजीत रथ के साथ प्रदेश में खनिज संपदा के आधुनिक तकनीक से खोज कार्य पर विस्तार से चर्चा की।
    प्रमुख सचिव माइंस शर्मा ने बताया कि राजस्थान देश के समृद्ध खनिज संपदा वाले प्रदेशों में से एक है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खनिज खोज न्यास द्वारा खोज कार्य के लिए राज्यों को सहयोग किया जाता है। एनएमईटी की और से मिनरल एक्सप्लोरेशन कारपोरेशन अधिकृत संस्था होने से प्रदेश के खनिज खोज कार्य में एमईसीएल के सहयोग से खनिज की खोज और ब्लाॅक विकसित करने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक से खोज से क्षेत्र विशेष में खनिज संपदा की उपलब्धता और उसकी संभावित क्वांटिटी का पता चल सकेगा। इससे प्रदेश के खनिज ब्लाॅक विकसित कर और उन्हे ऑक्शन कर अधिक राजस्व प्राप्त किया जा सकेगा।

    अजिताभ शर्मा ने बताया कि एमईसीएल द्वारा प्रदेश में 15 परियोजनाओं में खोज कार्य किया जा चुका हैं। उन्होंने एमईसीएल को विश्वास दिलाया कि खनिज खोज कार्य में राज्य के खनिज विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग व समन्वय बनाए रखा जाएगा।
    मिनरल एक्सप्लोरेशन कारपोरेशन लि. के सीएमडी रंजीत रथ ने बताया कि केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय खनिज खोज न्यास की सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम एमईसीएल को राज्यों में खनिज संपदा का खोज कार्य के लिए नोटिफाईड एक्सप्लोरेशन एजेंसी है। उन्होंने बताया कि अन्य खनिजों के साथ ही राजस्थान के खेतडी-झुन्झुनू बेल्ट में तांबा और अजमेर, नागौर, पाली बेल्ट में टंगस्टन के और अधिक भण्डार मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एमईसीएल राजस्थान में खनिज खोज में आगे आकर सहयोग प्रदान करेगा।

  • सियासी गर्मी बढ़ेगी नेताजी की जयंती पर पीएम मोदी के बंगाल दौरे से

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को बंगाल का एक दिवसीय दौरा करेंगे। महान स्वतन्त्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के मौके पर वह कोलकाता में विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यह प्रदर्शनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर आधारित होगी। चुनावी राज्य बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा बेहद खास है। चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला दौरा भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करेगा। बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई इस दौरे को लेकर बेहद उत्साहित है। दरअसल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए मोदी सरकार कई कोशिशें कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित हो चुकी है। यह समिति पूरे वर्ष चलने वाले कार्यक्रमों का खाका बनाने में जुटी है।

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि नेताजी की 125 वीं जयंती पर 23 जनवरी को तीन प्रमुख कार्यक्रम होंगे। पहला कार्यक्रम कोलकाता में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उपस्थित रहकर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल ने बताया कि 23 जनवरी को दो और बड़े कार्यक्रम होंगे। कोलकाता के साथ दूसरा कार्यक्रम कटक में होगा, जहां पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित रहेंगे, वहीं तीसरा कार्यक्रम जबलपुर में होगा।

    बता दें कि मोदी सरकार ने इस वर्ष से नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। संस्कृति मंत्रालय ने इस बारे में अधिसूचना भी मंगलवार को जारी कर दी है।

  • अब तक के सबसे बड़े राशन रैकेट का हुआ खुलासा

    [object Promise]

    इंदौर । मध्य प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ जारी अभियान में इंदौर के प्रशासन ने अब तक के सबसे बड़े राशन रैकेट का खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है। इस रैकेट के मुखिया भरत दवे को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन 12 प्राथमिकी दर्ज कर 40 राशन माफियाओं को आरेापी बना रहा है वहीं कई के खिलाफ राष्टीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है। उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर में अरसे से गरीबों के हक पर डाका डालने की शिकायतें आ रही है। इस शिकायत के आधार पर इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने 12 राशन दुकानों की जांच कराई तो जो तथ्य सामने आए वह चौंकाने वाले थे। इस जांच में पता चला कि गरीबों को राशन दुकान से राशन देने में बड़ी गफलत होती है। यहां लगभग 50 हजार राशन कार्डधरियों के हक पर डाका डाला गया था।

    सूत्रों की मानें तो जांच में यह भी बात सामने आई कि प्रभावशाली व्यक्ति अपने नाम या अपने परिजनों के नाम पर एक या उससे ज्यादा राशन दुकानें लिए हुए है और यहां आने वाले राशन में बड़े पैमाने पर गड़बड़़ी कर उसे सीधे बाजार में बेच देता है। इस तरह के रैकेट का जाल हर तरफ फैला हुआ है।

    सूत्रों का दावा है कि इस रैकेट में तमाम बड़े कारोबारी शामिल है, इसके सरगना भरत दवे को दबोच लिया गया है। वहीं 12 प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और 40 लोगों को आरोपी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कई लेागों पर प्रशासन ने रासुका के तहत कार्रवाई करने का मन भी बना लिया है।

    इंदौर में इस रैकेट के खुलासे ने यह तो साफ कर ही दिया है कि राशन के क्षेत्र में भी माफिया सक्रिय हैं। इसके तार सिर्फ इंदौर ही नहीं पूरे प्रदेश में फैले हो सकते हैं। यहां के प्रशासन को एक सिरा मिल गया है और बात आगे बढ़ेगी तो कई बड़े चेहरे बेनकाब होंगे।

    ज्ञात हो कि राज्य में इन दिनों तमाम माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का दौर जारी है। शराब माफिया, मिलावटखोर से लेकर जमीन माफियाओं के खिलाफ अभियान चला हुआ है। अब राशन माफिया रैकेट का खुलासा हुआ है।

  • BJP ने अनुशासित रह अगले चुनाव जीतने का पदाधिकारियों को दिया मंत्र

    [object Promise]

    भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी का लंबे अरसे बाद स्वरूप बदला जा सका है, नए पदाधिकारियों ने पदभार संभाला। पदभार ग्रहण समारोह में सभी को टीम भावना से काम करते हुए वर्ष 2023 के विधानसभा और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। साथ ही पदाधिकारियों को अनुशासित रहने की भी हिदायत दी गई। भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेशभर के कार्यकर्ता जुटे। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमल नाथ सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था, प्रदेश को लूट लिया। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन प्रत्येक कार्यकर्ता को यह बात याद रखनी चाहिए कि हमारी सरकार प्रदेश के विकास, जनता के कल्याण और मध्यप्रदेश को नंबर-1 राज्य बनाने के संकल्प की पूर्ति के लिए सत्ता में हैं और यही काम कर रहे हैं।

    चौहान ने कहा कि “हमने प्रदेश में गुंडों, माफियाओं और मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चालू किया है और पूरा मलबा साफ होने से पहले प्रदेश की सफाई का यह अभियान नहीं रुकेगा। कुछ लोग अभी भी भ्रम फैलाने में लगे हैं, उनसे मुकाबले के लिए हमारे सभी मोचरें और कार्यकर्ताओं को तैयार रहना है।”

    मुख्यमंत्री चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हिदायतें भी दीं। उन्होंने कहा कि नियुक्ति का उत्सव मनाएं, होर्डिग लगाएं, पटाखे फोड़ें मगर अपनी जिम्मेदारी का भी ख्याल रखें।

    वहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व के आधार पर आगे बढ़ती है। पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व मिला है, वे अपनी भूमिका के साथ पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करेंगे। यह टीम वीडी शर्मा की नहीं, यह टीम भाजपा है। यह टीम सामूहिकता के साथ आगे बढ़ेगी।

    उन्होंने कहा कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में हम पूरी ताकत के साथ जुटें और 2023 और 2024 के चुनावों के लिए आज हम संकल्प लें कि टीम भावना के साथ भाजपा के काम में जुट जाएंगे। यहां से प्रत्येक पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों और अपने अपने कामों में जुटेंगे। मध्यप्रदेश भाजपा को आगे बढ़ाने के लिए हम परिश्रम की पराकाष्ठा करें।

    शर्मा ने कहा कि आज एक वैचारिक युद्ध चल रहा है। कुछ देश विरोधी ताकतें समाज को तोड़ने और बांटने का काम कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते समाज में विघटन पैदा करने वाली ताकतों को रोकने और उन्हें मुखरता के साथ जवाब देने की जिम्मेदारी हमारी है। इसके लिए हमें समाज के हर वर्ग से संवाद करते हुए भाजपा को पहुंचाने का काम करना है। हर ग्राम केंद्र, नगर केंद्र और बूथ पर भाजपा को मजबूत करना है।

    उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा कमजोर दिखती है, तो भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह भाजपा को मजबूत करने के लिए जुटे।

    भाजपा के पदभार ग्रहण समारोह में तमाम पदाधिकारियों के अलावा संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहे।

  • सड़क पर किया किसानों ने प्रदर्शन, 26 जनवरी को दून में निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

    [object Promise]

    देहरादून। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ देहरादून में भी किसानों ने विरोध जताया। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के बैनर तले कई किसानों ने ट्रैक्टर समेत सड़क पर प्रदर्शन किया। दिनभर धरना देने के बाद किसान पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर लौट गए। अब 26 जनवरी को शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।

    भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की ओर से रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने के कारण किसानों ने ट्रांसपोर्ट नगर में ही धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानून किसान हित में नहीं हैं। किसान इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे हैं। कहा कि कि गन्ने का न्यूनतम दाम 450 रुपये प्रति कुंतल किया जाए। साथ ही बिजली की दरें कम की जाएं और डीजल महज 30 रुपये की दर से किसानों को मुहैया कराया जाए।

    आंदोलन के दौरान जो किसान शहीद हुए हैं, उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इसके अलावा किसानों को अपनी फसल के दाम तय करने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने पहाड़ के किसानों के पलायन को रोकने के लिए प्रयास करने की मांग की। उत्तराखंड में सेब की बागवानी को बढ़ावा देने को प्रयास किए जाएं।

    पुलिस ने कूच को रोका

    भाकियू (तोमर) के सदस्य ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने ट्रैक्टरों के माध्यम से रेलवे स्टेशन के लिए कूच किया। हालांकि, बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें वहीं रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। फिर किसान ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर ही सड़क किनारे धरने पर बैठ गए, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन केंद्र सरकार को भेजा। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक किसानों का धरना जारी रहा। अंत में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार को ज्ञापन सौंपकर किसान लौट गए।

     

  • मप्र में गठन होगा फिजियोथेरैपी परिषद का : शिवराज

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश में फिजियोथेरैपी के लिए अलग से परिषद की स्थापना पर सरकार विचार करेगी, यह आश्वासन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोग्य भारती के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए दिया। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक आरोग्य भारती के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, “प्रदेश में फिजियोथेरैपी के लिए पृथक परिषद की स्थापना पर विचार करेंगे। कोरोना काल में एलोपैथी के साथ अन्य चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता का अनुभव किया गया। इस नाते इन चिकित्सा पद्धतियों का रोगों से बचाव में बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।”

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, “स्वास्थ्य जागरण क्षेत्र में आरोग्य भारती महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहा है। संस्था द्वारा फिजियोथेरैपी काउंसिल के गठन का दिया गया सुझाव महत्वपूर्ण है। फिजियोथेरैपी का विकास जनहित में आवश्यक है। मध्यप्रदेश में इस पद्धति को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दिशा में विचार कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।”

    मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने वालों में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मधुसूदन देशपांडे, डॉ. अशोक वाष्र्णेय, अभिजीत देशमुख और सुमित राणा शामिल थे।

  • ‘अनियमितताओं’ के लिए एक एसएचओ निलंबित, 5 अन्य को कारण बताओ नोटिस

    [object Promise]

    गुरुग्राम । गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त के के राव ने कथित ‘अनियमितताओं’ के लिए जिले में एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को निलंबित कर दिया है, एक अन्य एसएचओ का तबादला कर दिया और पांच अन्य एसएचओ को नोटिस जारी किया है। आयुक्त ने सभी डीसीपी, एसीपी, एसएचओ, पुलिस चौकी इंचार्ज और क्राइम यूनिट के प्रमुखों के साथ एक अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, बिलासपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ नीरज कुमार को निलंबित कर दिया गया और डीएलएफ फेज 1 एसएचओ अजय मलिक को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया।

    राव ने अक्टूबर 2020 में एक अपराध समीक्षा बैठक की थी और कानून और व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक शिकायतों पर तेजी से काम करने, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने और शहर भर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी एसएचओ को निर्देश दिया था।

    इस संबंध में संबंधित एसएचओ की ओर से गंभीर लापरवाही के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

    उन्होंने कहा, “मैंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रभावी ढंग से काम करें, ताकि आम लोगों को त्वरित न्याय मिले। कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करना डीसीपी, एसीपी और एसएचओ का कर्तव्य है। अपने संबंधित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेने के लिए नियमित गश्त, सार्वजनिक शिकायतों का निवारण करना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।”

  • जयपुर में पति की महिला ने हथौड़ा मारकर की हत्या

    [object Promise]

    जयपुर। बगरू थाना इलाके में आपसी कहासुनी के बाद गुस्साए पत्नी ने हथोडे से मार कर अपने पति की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित महिला को गिरफतार कर लिया गया है। फिलहाल आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि बगरू थाना पुलिस ने दरसुलिया कच्ची बस्ती में रहने वाले सूरजमल बैरवा (33) ही हत्या करने के आरोप में ममता देवी को गिरफतार कर लिया गया है। प्रारम्भिक जांच पडताल में सामने आया कि आरोपित और मृतक सूरजमल बैरवा दरसुलिया कच्ची बस्ती में कमरा बना रहे थे और स्वंय का कमरे का निर्माणधीन होने के कारण पडौसी के यहां कमरा लेकर रहे थे।
    बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदि था। मृतक आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी ममता से मारपीट करता रहता था। जिससे परेशान होकर सोमवार देर रात को मकान का निर्माण में काम करने वाले औजार हथोडा से मृतक सूरज मल बैरवा के सिर और शरीर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

  • 5 पार्टियों से महागठबंधन किया कांग्रेस ने भाजपा पर भारी पड़ने के लिए

    [object Promise]

    गुवाहाटी। असम में आगामी विधानसभा चुनाव के होने की संभावना अप्रैल-मई में जताई जा रही है। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के गठंबधन को मात देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पांच पार्टियों के साथ मिलकर एक महागठबंधन का ऐलान किया है। इस महागठबंधन का ऐलान करते हुए असम में कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ), तीन लेफ्ट पार्टी – कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्‍सवादी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) और आंचलिक गण मोर्चा (एजीएम) के साथ गठबंधन कर चुनाव में हिस्सा लेगी।

    उन्होंने कहा कि राज्य में से भारतीय जनता पार्टी को बाहर निकालने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों का महागठबंधन में स्वागत है।

    उन्होंने आगे कहा, “देश के हित लिए कांग्रेस हमेशा से ही सांप्रदायिक ताकतों को बाहर करने की इछुक रही है। लोग अब भाजपा को वोट देने के लिए तैयार ही नहीं है क्योंकि इसके कुशासन ने लोगों को बहुत तंग किया है और लोग इनसे काफी निराश हैं।”

    एआईयूडीएफ के महासचिव अमीनुल इस्लाम ने कहा कि असम के लिए महागठबंधन काफी अच्छा है क्योंकि यही लोगों की इच्छा और आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

    आंचलिक गण मोर्चा (एजीएम) के अध्यक्ष और राज्य सभा सदस्य अजीत कुमार भूइया ने महागठबंधन के गठन को एक एतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन भाजपा को हराने में जरूर कामयाब होगा।

    हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक और बिहार के विधायक शकील अहमद खान को असम में चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है। बघेल और दूसरे कांग्रेस नेताओं ने असम में कई दौर की बातचीत की जिसके बाद महगठबंधन की घोषणा की गई।

  • 27 जनवरी से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का जिलों में प्रवास, पहले 28 दिसंबर से था निर्धारित

    [object Promise]

    देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 27 जनवरी से जिलों में प्रवास करेंगे। पहले उनका यह कार्यक्रम 28 दिसंबर से प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के कारण इसमें विलंब हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोविड के कारण विकास कार्यों में जो देरी हुई है, उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले माह उत्तराखंड प्रवास के दौरान सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में प्रवास के निर्देश दिए थे। इस क्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी 28 दिसंबर से जिलों में प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन इस बीच वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। इसी के चलते 26 दिसंबर को प्रस्तावित भाजपा की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक भी टल गई थी।

    मुख्यमंत्री के कोरोना को मात देने के बाद हाल में उनकी मौजूदगी में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें सभी मंत्रियों को जिलों में प्रवास के निर्देश दिए गए थे। मंत्रियों के जिला प्रवास कार्यक्रम की मानीटरिंग खुद मुख्यमंत्री कर कर रहे हैं। इसके साथ ही मंत्री जिलों का दौरा कर रहे हैं और अब मुख्यमंत्री का भी जिलों में प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

    मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक दर्शन सिंह रावत के मुताबिक मुख्यमंत्री 27 जनवरी को प्रदेश भाजपा की ओर से अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत सल्ट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 28 जनवरी को पौड़ी आएंगे और रात्रि विश्राम श्रीनगर में करेंगे। अगले दिन वह देहरादून लौट आएंगे। इसके कुछ दिन बाद उनका चमोली, रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों में प्रवास प्रस्तावित है।