Category: state-news

  • मुंबई में मिली लड़कियां लापता हुई इटावा से

    [object Promise]

    इटावा । इस हफ्ते की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के इटावा से लापता हुई चार लड़कियों का मुंबई में होने का पता लगा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने कहा, “सोमवार सुबह ये लड़कियां स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकली थीं और तब से ये गायब हैं। इनकी उम्र 13 से 18 साल के बीच में है। इनके परिवारों ने पुलिस ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी। मुंबई में इनके लड़कियों के होने का पता लगा है और इटावा में इन लड़कियों को वापस लाने के लिए स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।”

    इन चार लड़कियों में तीन आपस में बहनें हैं।

    सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह ने कहा, “लड़कियों ने बताया है कि घर के किसी मसले पर इनकी अपने माता-पिता संग अनबन हो गई थी, जिसके बाद इन्होंने अपना घर छोड़ा था।”

    उन्होंने कहा कि कड़ी निगरानी रखने के चलते पुलिस किसी तरह से मुंबई में इन लड़कियों के लोकेशन का पता लगाने में कामयाब हुई है। इटावा वापस लाए जाने से पहले इन लड़कियों से पूछताछ की जाएगी।

  • सायं छह बजे से होगी बीजेपी की अहम बैठक में बंगाल जीतने की बनेगी रणनीति

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी की आज यहां राजधानी में बेहद अहम मीटिंग होने जा रही है। पहले सायं तीन बजे से पार्टी मुख्यालय पर निर्धारित बैठक अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर सायं छह बजे से होगी। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर राष्ट्रीय टीम के वे सभी नेता शामिल होंगे, जिन्हें राज्य के मोर्चे पर लगाया गया है।

    पश्चिम बंगाल की चुनावी रणनीति बनाने के लिए आयोजित इस बैठक के लिए शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष राजधानी पहुंचे, तो सबसे पहले उन्होंने 9 अशोका रोड स्थित आवास जाकर संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भेंट की। बीएल संतोष को उन्होंने राज्य के राजनीतिक हालात की जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बंगाल के नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय प्रमुख रूप से हिस्सा लेंगे, वहीं राज्य के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, शिव प्रकाश भी हिस्सा लेंगे।

    पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए अप्रैल-मई में चुनाव संभावित हैं। भारतीय जनता पार्टी ने दो सौ से ज्यादा सीटें जीतने का टारगेट तय किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से कहा था कि अगर सही रणनीति से कार्य किया जाए तो फिर दो सौ से ज्यादा सीटें जीतना असंभव नहीं है। गृहमंत्री अमित शाह का मानना है कि 2019 के लोकसभा चुनावों की तरह पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी चौंकाने वाले होंगे।

  • तमिलनाडु का आज भाजपा अध्यक्ष नड्डा करेंगे दौरा

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को तमिलनाडु का एक दिवसीय दौरा करेंगे। वह इस दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने दी है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को शाम चार बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।

    वहीं शाम पांच बजे वह भाजपा की पश्चिम चेन्नई जिला इकाई की ओर से आयोजित पोंगल समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह कलैवनर, अरंगम में तुगलक मैग्जीन के 51वें वार्षिक समारोहों में हिस्सा लेंगे। इससे पहले, नवंबर में गृहमंत्री अमित शाह ने भी तमिलनाडु का दौरा किया था।

  • 111 किलो चरस जब्त हिमाचल के कुल्लू में

    [object Promise]

    शिमला । हाल के दिनों में नशीले पदार्थो की सबसे बड़ी जब्ती में से एक, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को कुल्लू जिले में एक अभियान में 111 किलोग्राम चरस जब्त करने का दावा किया। अभियान अभी भी जारी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू ने यह जानकारी दी। जब्त की गई चरस की कीमत कई करोड़ रुपये है।

    आधिकारिक बयान के अनुसार, “कुल्लू पुलिस ने एक ऑपरेशन में 111 किलोग्राम चरस जब्त किया है। यह अब तक के इतिहास में सबसे अधिक बरामदगी है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।”

    ड्रग्स के खिलाफ जीरो टोलेरेंस की नीति पर काम करते हुए, पुलिस ने नशीले पदार्थो के खिलाफ कदम उठाया है और इसमें सफलता हासिल की है।

    इससे पहले पुलिस ने इस वर्ष अबतक कुल 33.2 किलोग्राम चरस जब्त किया था।

    बयान में कहा गया है कि पुलिस वित्तीय जांच के साथ-साथ इन खेपों के स्रोत और गंतव्य के बारे में भी जांच कर रही है, ताकि मुख्य आरोपियों की संपत्तियों को कुर्क और जब्त किया जा सके।

  • कांग्रेस ने किया देहरादून में किसानों के समर्थन में राजभवन कूच

    [object Promise]

    देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शुक्रवार को ‘किसान अधिकार दिवस’ के रूप में आयोजित कर रही है। उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजभवन घेराव को कांग्रसी निकल चुके हैं। इससे पूर्व बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों की लड़ाई लड़ती आ रही है। आज सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन से राजभवन घेराव के लिए कूच किया गया। प्रीतम सिंह ने कांग्रेसजनों का आह्वान करते हुए कहा कि मोदी राज में पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। चाहे किसान हो, नौजवान हो, मजदूर हो, महिलाएं हों, केंद्र सरकार द्वारा देश के संविधान के विरूद्ध निर्णय लिये जा रहे हैं, जिससे पूरे देश में अराजकता एवं दहशत का माहौल व्याप्त है।

    उन्होंने सभी जनपदों के विधायकगणों, विधानसभा चुनाव 2017 के प्रत्याशीगणों एवं पदाधिकारियों से वार्ता कर अधिक से अधिक संख्या में साथियों सहित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे हैं। राजभवन घेराव अभूतपूर्व है तथा यह भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिम कील साबित होगी।

    विरोध रैली में पूर्व मंत्री हीरा सिह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, याकूब सिद्धिकी, पीके अग्रवाल, लक्ष्मी राणा, ताहिर अली, पूर्व  मंत्री अजय सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, प्रभुलाल बहुगुणा, डॉ प्रदीप जोशी, गिरीश पुनेड़ा, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, नवीन पयाल, शांति रावत, महंत विनय सारस्वत, जगदीश धीमान, कमरखान ताबी, संदीप चमोली, सुशील राठी, कमलेश रमन, मेघराज सिंह, राजवीर खत्री, पार्षद नीनू सहगल, मामचन्द, डा विजेंद्र पाल, राजेश परमार, विजय कुमार गुप्ता, दिवान बिष्ट, राजेंद्र खन्ना, सागर लांबा, देविका रानी, जगदीश चैहान, नारायण ठाकुर, मोहित नेगी, सचिन थापा, एतात खान, हरिकृष्ण भट्ट, मनीष, रमेश कुमार मंगू, उषा मल्ला, मीना रावत, संतोष सैनी, विरेन्द्र नेगी, आयुष गुप्ता, इलियास अंसारी, सूरत सिंह नेगी, सोनू तिवारी, नागेश रतूड़ी, सोम बाल्मीकि, भूपेंद्र नेगी, आशीष कांडपाल, मोहन भंडारी, हिमांशु पुंडीर, विजय रतूडी मोंटी, हरेंद्र बेदी, प्रकाश जोशी, पुष्कर सारस्वत, रंजीत सिंह, सूर्य प्रताप राणा, प्रकाश नेगी, अरूण शर्मा, सुभाष धस्माना आदि उपस्थित हैं।

     

  • Actor Akshay Kumar ने Army Day पर जवानों संग किया यह काम

    सेना दिवस (Army Day) के अवसर पर शुक्रवार सुबह आर्मी स्टेशन के सगत सिंह स्टेडियम (Sagat Singh Stadium) में आयोजित ‘विजय रण फॉर सोल्जर मैराथन’ को अक्षय कुमार और कृति सेनन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वहीं, अक्षय ने जवानों के साथ वॉलीबॉल मैच खेला और उनकी हौसला अफजाई की.

    बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों गोल्डन सिटी जैसलमेर  में शूटिंग में व्यस्त हैं. वे यहां बच्चन पांडे फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. पिछले करीब 10 दिन से जैसलमेर में अक्षय कुमार की बच्चन पांडे फिल्म की शूटिंग चल रही है. इसके लिये इनके साथ अरशद वारसी समेत फिल्म की पूरी यूनिट आई हुई है.

     

     

    15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है आर्मी डे 
    15 जनवरी को आर्मी डे मनाने के पीछे दो बड़े कारण हैं. पहला ये कि 15 जनवरी 1949 के दिन से ही भारतीय सेना पूरी तरह ब्रिटिश थल सेना से मुक्त हुई थी. दूसरी बात इसी दिन जनरल केएम करियप्पा को भारतीय थल सेना का कमांडर इन चीफ बनाया गया था. इस तरह लेफ्टिनेंट करियप्पा लोकतांत्रिक भारत के पहले सेना प्रमुख बने थे. केएम करियप्पा ‘किप्पर’ नाम से काफी मशहूर रहे.

  • दो फरवरी से सुचारू होगी उत्‍तराखंड में सभी डिग्री कालेजों में पढ़ाई

    [object Promise]

    देहरादून। प्रदेश में सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कालेजों में दो फरवरी से पढ़ाई सुचारू होगी। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को अगले माह से खोल दिया जाएगा। सहायताप्राप्त अशासकीय डिग्री कालेजों को अनुदान जारी रखने के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट आगामी कैबिनेट बैठक में रखी जाएगी।

    सरकार प्रदेश में उच्च, तकनीकी व चिकित्सा शिक्षण संस्थानों को खोलने का निर्णय ले चुकी है। इस संबंध में मानक संचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी की जा चुकी है। हालांकि विश्वविद्यालयों के संबंध में यह अधिकार संबंधित कुलपतियों को दिया गया है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू करने के संबंध में एसओपी जारी की जा चुकी है। इस एसओपी का पालन करते हुए विश्वविद्यालयों और डिग्री कालेजों में आगामी दो फरवरी से पढ़ाई सुचारू की जाएगी। अभी कालेजों व विश्वविद्यालयों में शीतावकाश है।

    उन्होंने बताया कि सभी सहायताप्राप्त अशासकीय कालेजों को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध होना होगा। सरकार दोहरी या तिहरी व्यवस्था को कतई जारी नहीं रखेगी। इन कालेजों में नियुक्तियों में पारदर्शिता हर हाल में लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कालेजों में वेतन भुगतान को लेकर कोई दिक्कत पेश नहीं आने वाली है। सरकार का ऐसा कदम उठाने का कोई इरादा नहीं है। इस संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट पर सरकार गौर करेगी।

     

  • उत्तराखंड में बिजली महंगी होगी , यूपीसीएल ने नए टैरिफ पर मुहर लगाई

    प्रदेश में एक अप्रैल से बिजली महंगी होगी। इसके लिए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है। अब नए टैरिफ का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेजा जाएगा। गुरुवार को एमडी डॉ. नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में बताया गया कि इस साल सिर्फ नौ करोड़ रुपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव यानी 0.12 प्रतिशत भेजा जाएगा।

     

    कुछ इस तरह से होगी बढ़ोतरी

    • बीपीएल परिवारों के लिए बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। बीपीएल के अलावा ऐसे उपभोक्ता, जिनके पास एक किलोवाट का कनेक्शन है और वह 100 यूनिट तक का उपभोग करते हैं, उनके लिए भी किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

    • कृषि के लिए नलकूप श्रेणी में बिजली दरों में बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव पास नहीं किया गया है। यानी किसानों को इस साल बिजली दर बढ़ोतरी में राहत रहेगी।

    • 25 किलोवाट तक के छोटे उद्योगों के लिए भी इस साल बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं लाया गया है।

    • इसके अलावा घरेलू श्रेणी में 1.99 प्रतिशत, वाणिज्यिक श्रेणी में 4.05 प्रतिशत, एलटी उद्योग श्रेणी में 2.5 प्रतिशत, एचटी उद्योग श्रेणी में 5.13 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर यूपीसीएल बोर्ड बैठक में मुहर लगी है। कुल मिलाकर 4.56 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास हुआ है।

    • बोर्ड बैठक में यह भी तय किया गया है कि रुड़की क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

     

  • पीएम मोदी ने राजस्थान बस हादसे में 6 लोगों की मौत पर जताया शोक

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के जालोर जिले में हुई बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। बस के 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “राजस्थान के जालौर में हुए बस हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं उनके परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं और घायलो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी दुख व्यक्त किया।

    गहलोत ने ट्वीट किया, “महेशपुरा, जालोर के पास घटी दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में मारे गए 6 लोगों और कई अन्य के घायल होने की खबर से काफी दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, ईश्वर उन्हें यह क्षति सहने की शक्ति दे। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना।”

    वहीं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट किया, “जालौर जिले के महेशपुरा गांव में बस में बिजली का करंट आने से कई लोगों की मृत्यु होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

  • कांग्रेस आई उत्तराखंड में चुनावी मोड में, संगठन को किया मुस्तैद

    [object Promise]

    देहरादून। उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी ने अपने सांगठनिक जिलों की कमान प्रदेश उपाध्यक्षों और महामंत्रियों को सौंपी है, जबकि 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश सचिवों को प्रभारी बनाया गया है। ये प्रभारी सांगठनिक गतिविधियों की निरंतर सक्रियता पर नजर रखेंगे। यही नहीं पार्टी अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, बंगाली समुदाय और प्रकोष्ठवार भी प्रभारियों की नियुक्ति की है। मकसद साफ है कि प्रदेश और जिलों से लेकर ब्लाकों और बूथ स्तर पर पार्टी को सीधे जनता के साथ जोड़ा जाए।

    प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत की काट के लिए कांग्रेस संगठन को निचले स्तर तक मजबूत और सक्रिय करने की मुहिम में जुट गई है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को अब जिलों से लेकर ब्लाक और विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर वर्ग, तबका और समुदाय पर खास फोकस किया जा रहा है। इसमें लापरवाही न बरती जाए, इसके लिए समुदायवार भी प्रभार सौंपे जा चुके हैं।

    पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को कार्यक्रम मानीटरिंग, महामंत्री विजय सारस्वत को सेवादल, पृथ्वीपाल सिंह चौहान व लक्ष्मी राणा को महिला कांग्रेस, आर्येंद्र शर्मा को सदस्यता अभियान कमेटी, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई, नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा को अल्पसंख्यक समुदाय, ममता हल्दर को बंगाली समुदाय, गोविंद सिंह बिष्ट को विधि प्रकोष्ठ, रामयश सिंह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रभारी बनाए गए हैं। पार्टी की रणनीति अपने महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने की है। इसके अतिरिक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी को पौड़ी जिला (संगठनात्मक), रणजीत सिंह रावत को उधमसिंहनगर, महेंद्र पाल सिंह को हरिद्वार, मयूख महर को बागेश्वर, विजयपाल सजवाण को टिहरी, विक्रम सिंह नेगी को उत्तरकाशी और मदन सिंह बिष्ट को देहरादून जिले का प्रभारी बनाया गया है।

    गणेश गोदियाल चमोली, सूर्यकांत धस्माना कोटद्वार (संगठनात्मक) हेमंत बगड़वाल अल्मोडा, जया बिष्ट पिथौरागढ़, सरोजनी कैंत्यूरा रूद्रप्रयाग, सरबरयार खान नैनीताल, नारायण पाल चम्पावत, पृथ्वीपाल सिंह चौहान महिला कांग्रेस का दायित्व संभालेंगे।महामंत्री विजय सारस्वत नैनीताल जिले का प्रभारी बनाया गया। प्रो. जीतराम बागेश्वर, संजय पालीवाल काशीपुर महानगर और मनमोहन सिंह मल्ल, उत्तरकाशी, भुवन कापड़ी पिथौरागढ़, याकूब सिद्दीकी रुड़की, इकबाल भारती चंपावत, राजपाल खरोला देवप्रयाग, गोदावरी थापली कोटद्वार (पौड़ी), ताहिर अली हरिद्वार ग्रामीण, यशपाल राणा, जिला परवादून (देहरादून), बाल किशन डीडीहाट के प्रभारी बनाए गए हैं।

    पीके अग्रवाल रूड़की महानगर, महेश शर्मा उधमसिंहनगर, राजेंद्र शाह रुद्रप्रयाग्र अतोल रावत टिहरी, पुष्कर जैन देहरादून महानगर, हिमांशु गावा हरिद्वार महानगर, प्रदीप तिवाड़ी चमोली, हरीश पनेरू हल्द्वानी महानगर, घनानंद नौटियाल पुरोला (उत्तरकाशी) का प्रभार संभालेंगे। नवीन जोशी पौडी, श्रीमती ममता हल्दर बंगाली समुदाय, हरिकृष्ण भट्ट जिला पछुवादून (देहरादून), गोविंद सिंह बिष्ट रुद्रपुर महानगर, ललित फर्स्वाण रानीखेत, हेमेश खर्कवाल अल्मोड़ा का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश सचिवों को 70 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार दिया गया है।