Category: state-news

  • राजेश टोपे ने कहा- कोविड वैक्सीन नाबालिग, गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं

    [object Promise]

    मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि 18 साल से कम उम्र के लोगों, गर्भवती महिलाओं और एलर्जी वाले लोगों को केंद्र के प्रोटकॉल के अनुसार, कोविशिल्ड वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। टोपे ने मीडियाकर्मियों से कहा, “हमने चयनित लोगों को पूरा दो-खुराक देने का फैसला किया है, पहली खुराक अब और 4-6 सप्ताह के बाद दूसरी। हालांकि, 18 साल से कम उम्र की गर्भवती महिलाओं या एलर्जी वाले लोगों को टीका नहीं लगाया जाएगा।”

    उन्होंने कहा, अब तक महाराष्ट्र केसीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) पुणे, से अनुमानित 17,50,000 में से 963,000 खुराक प्राप्त हुई है – जो कि राज्य सरकार के कोटा का लगभग 55 प्रतिशत है।

    मंगलवार रात से, ये वैक्सीन खुराक पूरे राज्य में भेजे जा रहे हैं, जिसमें मुंबई, ठाणे, पुणे, कोल्हापुर, नासिक, अकोला, नागपुर आदि शामिल हैं, जहां 511 नामित टीकाकरण केंद्रों को आगे वितरण के लिए रखा गया है।

    कोविड-19 महामारी से देश में अब तक सबसे अधिक 11,200 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं।

    बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आयुक्त आई.एस. चहल ने कहा कि कोविड-19 के लिए पहली ‘कोविशिल्ड’ वैक्सीन बुधवार सुबह मुंबई पहुंची।

    चहल ने आईएएनएस को बताया, “यह वैक्सीन पुणे में मुंबई से बीएमसी के एक विशेष वाहन द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों और पुलिस सुरक्षा के साथ लाई गई थी। स्टॉक पहले ही परेल स्थित बीएमसी एफ/साउथ डिविजनल ऑफिस पहुंच चुका है।”

    एसआईआई ने मुंबई के 72 केंद्रों पर होने वाले टीकाकरण अभियान के लिए बीएमसी को लगभग 139,500 खुराक दी है, और एफ/साउथ डिविजनल ऑफिस से, इसे अगले दो दिनों में मुंबई के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों में भेजा जाएगा।

    चहल ने कहा कि 16 जनवरी को मुंबई में टीकाकरण अभियान शुरू करना हमारे लिए संभव होगा।

  • नई डीपीआर को मंजूरी का इंतजार गुरुग्राम-फरीदाबाद मेट्रो रूट की

    [object Promise]

    गुरुग्राम । हरियाणा के दो औद्योगिक जिलों गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच मेट्रो रेल कनेक्टिविटी के लिए संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में बदलाव किया गया है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि डीपीआर को हरियाणा के मुख्य सचिव विजई वर्धन के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है।

    अधिकारी ने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2016 में गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी की घोषणा की थी। इसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा डीपीआर तैयार किया गया था।

    संशोधित डीपीआर के अनुसार, दोनों जिलों के बीच 32.15 किलोमीटर लंबे मेट्रो मार्ग में ग्यारह स्टेशन होंगे, जिनमें से छह गुरुग्राम जिले में और पांच फरीदाबाद जिले में होंगे। पिछले डीपीआर में कुल आठ स्टेशन थे, जिनमें से केवल तीन स्टेशन गुरुग्राम जिले में थे जबकि पांच फरीदाबाद जिले में थे।

    संशोधित डीपीआर में, भविष्य की संभावनाओं और यात्रियों की पैदल यात्रा को ध्यान में रखते हुए एक अतिरिक्त स्टेशन के निर्माण का भी प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, सितंबर 2020 में हरियाणा के मुख्य सचिव के निर्देश पर, जीएमडीए, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और डीएमआरसी की टीम ने फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच मेट्रो मार्ग का सर्वेक्षण किया था।

    परियोजना में शामिल अधिकारी के अनुसार, गुरुग्राम में तीन और स्टेशन बनाने की योजना थी। एक प्रस्ताव के अनुसार सुशांत लोक, सुशांत लोक फेज -3 और रोजवुड सिटी में प्रस्तावित स्टेशन बनाए जाएंगे।

    जीएमडीए के अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो विस्तार का काम 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि विकास प्राधिकरण ने सेक्टर -56 में एक स्टेशन भी प्रस्तावित है। हालांकि, यह स्टेशन अभी नहीं बनाया जाएगा।

    अधिकारियों के अनुसार, अगर भविष्य में कोई जरूरत होती है, तो स्टेशन का निर्माण सेक्टर -56 में ही किया जाएगा। सेक्टर -56 में प्रस्तावित स्टेशन में रैपिड मेट्रो रेल कनेक्टिविटी होगी जो दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से जोड़ेगा।

    गुरुग्राम में प्रस्तावित स्टेशनों का निर्माण मंडी गांव, सेक्टर -56, सुशांत लोक, सुशांत लोक फेज -3, रोजवुड सिटी और वाटिका चौक में किया जाएगा।

    परियोजना से जुड़े जीएमडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, “परियोजना की एक संशोधित डीपीआर को मंजूरी के लिए उच्च प्राधिकरण को भेज दिया गया है। संशोधित डीपीआर में कुल 11 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से पांच फरीदाबाद और छह गुरुग्राम में हैं। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, काम जमीनी स्तर पर शुरू किया जाएगा, जिसमें 2025 तक पूरा करने की समय सीमा होगी।”

  • गणेश बागरिया के तीन फ्लैट को ईडी ने कोयला तस्करी कांड में किया सील

    [object Promise]

    कोलकाताः अवैध कोयला खनन और तस्करी के मामले में सीबीआइ के बाद प्रवर्तन निदेशालय(ईडी)भी काफी सक्रिय है। सोमवार को 12 स्थानों पर छापेमारी के बाद ईडी अधिकारियों ने कोयला तस्करी व अवैध खनन कांड में फरार आरोपित गणेश बागरिया के तीन फ्लैटों को सील कर दिया है। उत्तर कोलकाता के बांगुर एवेन्यू स्थित बागरिया के तीनों फ्लैटों को सील करनेके बाद ईडी ने नोटिस चस्पा दिया है। व्यवसाई गणेश बागरिया फरार है। उनके परिवार के सदस्य भी लापता हैं।

    ईडी सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में तीनों फ्लैटों की तलाशी ली जाएगी। कोयले की तस्करी के जरिए हुए मोटी काली कमाई का बड़ा हिस्सा बाजार में लगाने के अलावे बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री टॉलीवुड में भी लगाने के प्रमाण मिलने के ईडी ने दावा किया है। बताते चलें कि इस कांड का किंगपिन अनू माजी को भी सीबीआइ तलाश रही है। कहा जा रहा है कि बागरिया माजी के लिए काम करता था।

     

  • दिलीप का ममता से सवाल, कहा- बंगाल में कल कारखाने लगाने वाले बिरला, गोयनका क्या बाहरी थे?

    [object Promise]

    कोलकाता :  बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बाहरी के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल में पिछले कई दशकों में अनेक कल कारखाने लगाने वाले बिरला, गोयनका क्या बाहरी थे? उनके द्वारा लगाई गई फैक्ट्रियों में लाखों लोगों को रोजगार मिला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को हावड़ा में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बंगाली-गैर बंगाली के मुद्दे पर विभाजन की राजनीति कर रही है जो काफी खतरनाक है।

    संस्कृति में इस तरह की बातें कभी नहीं थीं

    ममता बनर्जी देश के ही लोगों को बाहरी कह रही हैं जो पूरे बंगाली समुदाय के लिए अपमान की बात है। बंगाल की सभ्यता संस्कृति में इस तरह की बातें कभी नहीं थी। ममता ने बंगाल को पतन के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।

    औद्योगिक विकास में बाहरी लोगों का योगदान

    बंगाल ने शुरू से ही देश विदेश के लोगों को यहां जगह दी है। सिस्टर निवेदिता, मदर टेरेसा न जाने कितने नाम हैं। राज्य में  पिछले कई दशकों में उद्योगों के विकास में बंगाल के बाहर से आए ही लोगों का अहम योगदान रहा है।

    अनगिनत फैक्ट्री, लाखों लोगों को रोजगार

    बिरला, गोयनका आदि ने यहां अनगिनत फैक्ट्रियां लगाई हैं जिसमें लाखों लोगों को रोजगार मिला है। इसमें बंगाल के साथ उत्तर प्रदेश, और बिहार के भी लोग शामिल हैं। दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पूछा कि क्या बिरला, गोयनका बाहरी लोग थे।

    तो क्या ममता बनर्जी उन्हें जगह देंगी? 

    घोष ने कहा कि अगर बंगाल के बाहर देश के अन्य राज्यों में रहने वाले लगभग 40 लाख बंगालियों को वहां के लोग भगाने लगे तो क्या ममता बनर्जी यहां उन्हें जगह देंगी।

     

  • बिहार में तेजस्वी का कानून व्यवस्था को लेकर हमला कहा, अपराधी ही सरकार चला रहे हैं

    [object Promise]

    पटना। पटना हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन प्रबंधक रुपेश कुमार सिंह की हत्या को लेकर पुलिस अभी सुराग तलाशने की कोशिश में लगी है, वहीं विपक्ष बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सत्ता पक्ष को आड़े हाथों ले रहा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा देने की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी ही सरकार चला रहे हैं।

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, सत्ता संरक्षित अपराधियों ने पटना में एयरपोर्ट मैनेजर रुपेश कुमार सिंह की उनके आवास के बाहर गोली मार हत्या कर दी। वह मिलनसार और मददगार स्वभाव के धनी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से बहुत दु:खी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

    उन्होंने कहा कि बिहार में अब अपराधी ही सरकार चला रहे है। यादव यहीं नही रूके। उन्होंने आगे लिखा, अनैतिक और अवैध सरकार के संरक्षण में अपराधों और दुष्कर्मों की प्रतिदिन संख्या बढ़ना राजग (एनडीए) की सामूहिक विफलता है। नीतीश जी द्वारा अपराधों को छिपाने की चेष्टा एवं उसे स्वीकार नहीं करना ही सबसे बड़ा अपराध और अपराधियों के लिए रामबाण है। उनसे बिहार नहीं संभल रहा, वो अविलंब इस्तीफा दें।

    इधर, जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा, जदयू की सरकार अपराधियों की शागिर्द है।

    उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री आवास से 1 किलोमीटर दूरी पर, पुलिस मुख्यालय और सचिवालय के बगल में इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी रुपेश सिंह की हत्या से साफ है कि भाजपा, जदयू की सरकार अपराधियों की शागिर्द है। इसे एक मिनट सत्ता में रहना नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री इस हत्याकांड की सीबीआई जांच का तत्काल आदेश दें।

    इस बीच, कांग्रेस ने भी राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

    इधर, जदयू सरकार के बचाव में उतर आई है। जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि रुपेश सिंह की हत्या दुखदायी है। पटना पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

    पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन प्रबंधक रुपेश कुमार सिंह की मंगलवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुिलस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए जांच टीम गठित कर दी है। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।

  • ईडी की राकांपा नेता एकनाथ खडसे से जमीन सौदे के मामले में पूछताछ

    [object Promise]

    मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे पुणे एमआईडीसी भूमि सौदे के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। हाल ही में कोरोना से ठीक हुए खडसे कथित तौर पर जमीन हड़पने के मामले में पहली बार तलब किए जाने के लगभग तीन सप्ताह बाद दक्षिण मुंबई के ईडी कार्यालय पहुंचे।

    पिछले महीने ईडी की एक टीम सबूतों की जांच करने और सौदे में कथित अनियमितताओं से संबंधित दस्तावेज जुटाने के लिए पुणे गई थी, जिसने 2016 में तत्कालीन भाजपा की अगुवाई वाली सरकार में खडसे को मंत्री पद छोड़ने के लिए मजबूर किया था।

    इसके बाद, ईडी ने इस मामले में व्हिसल-ब्लोअर एक्टिविस्ट अंजलि दमानिया का बयान दर्ज किया, जिसे लेकर उन्होंने अदालत का रुख किया था।

    दमानिया ने जमीन के सौदे के बारे में दस्तावेज और अन्य सबूत भी सौंपे थे, जिसे राज्य भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने जांचा था, खडसे को क्लीन चिट दे दी थी और बाद में मामला बंद कर दिया था।

    वहीं, खडसे (68), जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में राकांपा में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ दी थी – ने निर्दोष होने का दावा करते हुए कहा कि किसी भी अनियमितता के बिना पूरा लेनदेन बिल्कुल पारदर्शी था।

  • जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, मरने वालों के संख्या 24 हुई

    M.P : जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है न ही गांव वाले मौतों से सबक ले रहे हैं। इसी के तहत गांव के तीन लोगों ने बुधवार की शाम को खेतों में लावारिस पड़ी जहरीले शराब को पी गए, जिससे गुरुवार को उनकी मौत हो गई। चार दिन में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या 24 पर पहुंच गई है।

     

    जानकारी के अनुसार, छैरा गांव निवासी रमेश (45) पुत्र चिलाई बाल्मीकि बुधवार की शाम को गांव के नजदीक खेत में गया था। इसी दौरान यहां इसे देशी शराब पड़ी मिली, जिसे संभवत: शराब माफिया ने छिपा दिया था। रमेश मुफ्त में मिली इस जहरीली शराब को लेकर घर आ गया, उत्तरप्रदेश में रहने वाला उसका रिश्तेदार कैलाश (60) पुत्र रामसहाय वाल्मीकि भी आया हुआ था। दोनों ने इस जहरीली शराब पीकर पार्टी की। रात में ही उनकी तबीयत बिगड़ी और सुबह मुरैना जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

    छैरा-मानपुर गांव में अवैध जहरीली शराब पीने वाले ऐसे लोग, जो डर की वजह से सामने नहीं आ रहे हैं, उनकी जांच के लिए गांव में डॉक्टर्स की टीम भेजी गई। इस टीम ने कई लोगों का चेकअप किया।

    अफसरों ने ग्रामीणों से अपील भी की है कि वे नि:संकोच होकर अपना चेकअप कराएं ताकि उनका समय पर इलाज किया जा सके। इधर, पुलिस ने गुरुवार को दबिश देकर तालाब से भारी मात्रा में अवैध शराब और ओपी जब्त की। बता दें कि, इनमें से आठ लोग मुरैना जिला अस्पताल तो वहीं 14 लोग ग्वालियर के जेएएच में भर्ती हैं।

  • महाराष्ट्र के मंत्री के दामाद के घर पर मारे छापे एनसीबी ने

    [object Promise]

    मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गुरुवार को उनके घर समेत कई ठिकानों की तलाशी ली। एजेंसी ने यह कार्रवाई ड्रग्स से संबंधित मामले में की है। सूत्रों के अनुसार, एनसीबी की कई टीमें गुरुवार सुबह से ही सक्रिय हो गई थीं और इन टीमों ने खान के आवास समेत कई और ठिकानों पर छापे मारे। अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई पिछले सप्ताह मुंबई से जब्त की गई 200 किलो ड्रग्स के संबंध में की गई है।

    बता दें कि बुधवार की रात को एनसीबी ने खान को गिरफ्तार किया था। इसे लेकर एनसीबी जोनल के निदेशक समीर वानखेड़े ने एक बयान में कहा था कि खान से पूरे दिन विस्तार से पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। यह पूछताछ और गिरफ्तारी पिछले हफ्ते बांद्रा पश्चिम में एक कुरियर से 200 किलोग्राम गांजा जब्त होने के बाद हुई थी। जब्ती के बाद खार में रहने वाले करन सजनानी के घर से गांजे के कई प्रकारों का इंपोर्टेड ढेर बरामद हुआ था।

    सजनानी और उसकी 2 बहनों – राहिला फर्नीचरवाला, शाइस्ता फर्नीचरवाला और रामकुमार तिवारी को एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। इन्हीं से पूछताछ और जांच में बांद्रा निवासी समीर खान की भूमिका भी सामने आई, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

    वानखेड़े ने कहा है कि आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।

  • तृणमूल को हटाने का मन बना लिया है बंगाल की जनता ने…: केशव प्रसाद मौर्य

    [object Promise]

    कोलकता। बंगाल के दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने अभियान के दूसरे दिन भी हुगली जिले के सप्तग्राम तथा चन्दननगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर पार्टी के कृषक सुरक्षा अभियान के तहत रैली एवं सभाएं की। सर्वप्रथम मौर्य ने सप्तग्राम विधानसभा क्षेत्र में महानद बाजार इलाके में ब्रह्मामयी काली मंदिर से जातेश्वर शिव मंदिर तक पदयात्रा का नेतृत्व किया जिसमें सैकड़ो समर्थक मौजूद थे।

    उन्होंने ऐतिहासिक काली मंदिर तथा शिव मंदिर में पूजा भी की। इसके बाद यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब केवल समय का इंतजार है, बंगाल की जनता तृणमूल को हटाने का पूरा मन बना चुकी है। जनता की सेवा का हमने संकल्प लिया है, जैसे ही बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, उसके बाद यहां के लोगों की समस्याओं को भाजपा अपनी समस्या समझेगी। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में जहां भाजपा की सरकार है वहां के किसान, गरीब एवं मजदूर की स्थिति पहले से काफी सुधरी है।

    बंगाल में भाजपा के आने से यहां भी पिछड़ों एवं गरीबो की स्थिति सुधरेगी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद को पूरे संसार के लोग मानते हैं। स्वामी जी ने कहा था कि मुझे हिंदू होने का गर्व है, लेकिन बंगाल में हिंदू की बात करने पर मनाही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को विपक्षी दलों के लोग हवा दे रहे हैं, जिसके कारण आज नए कृषि कानूनों का मुट्ठी भर किसान विरोध जता रहे हैं।

    वहीं, पदयात्रा के बाद मौर्य ने कृषक सुरक्षा अभियान के तहत गांव के पांच किसानों के घर जाकर एक मुट्ठी करते धान संग्रह किया। इसके बाद उन्होंने यहां एक किसान के घर दोपहर का भोजन भी किया। यहां से निकल कर केशव प्रसाद मौर्य ने बांसबेरिया गंजेज जूट मिल इलाका तथा चन्दननगर विधानसभा क्षेत्र में सभाएं की। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर करारा हमला बोला। उल्लेखनीय है कि बंगाल में अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं उससे पहले मौर्य भाजपा की जमीन मजबूत करने के लिए लगातार बंगाल का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

     

  • हिमाचल की नदियों में महामारी के बीच हजारों लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी

    [object Promise]

    शिमला। अत्यधिक ठंड और महामारी के बीच गुरुवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में हजारों लोगों ने सूर्य देवता के पर्व मकर संक्रांति के मौके पर नदियों में पवित्र डुबकी लगाई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह से ही राज्य की राजधानी से 55 किलोमीटर दूर तट्टापानी और मणिकरण में सतलुज और पार्वती नदियों में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए। तट्टापानी और मणिकरण को उच्च सल्फर सांद्रता वाले गर्म पानी के झरनों के लिए जाना जाता है।

    इस बार कोरोनावायरस महामारी के कारण इस खास मौके के लिए विशेष सावधानी बरती गई। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सामुदायिक रसोईघरों पर रोक लगाई गई है।

    शिमला निवासी मोहित सूद ने बताया, “इस बार महामारी के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ काफी कम है। वरना आम तौर पर तट्टापानी में मकर संक्रांति पर 25 हजार से ज्यादा भक्त पवित्र गर्म पानी के झरनों पर पवित्र स्नान और प्रार्थना करते हैं।” सूद का परिवार कई सालों से तट्टापानी में मकर संक्रांति पर पारंपरिक ‘खिचड़ी भंडारा’ का आयोजन करता रहा है। 92 साल में पहली बार उन्हें इस बार इस परंपरा को रोकना पड़ा।

    पिछले साल पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग और सूद के परिवार के स्वामित्व वाले दुर्गा देवी बिहारी लाल ब्रोचन लाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने मकर संक्रांति पर एक बर्तन में 1,995 किलोग्राम ‘खिचड़ी’ बनाकर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया था।

    भक्तगण लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली के बाहरी इलाके में स्थित वशिष्ठ मंदिर भी पहुंचे। मंदिर ब्यास नदी के बाएं किनारे पर स्थित है, जो अपने गर्म झरनों के लिए भी जाना जाता है।