Category: state-news

  • पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सीएम ने लिखा पत्र

    [object Promise]

    नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में खरीफ विपणन सीजन 2020-21 में धान की खरीद करने के लिए तत्काल अनुमति देने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है, “केंद्र सरकार से खरीद की अनुमति नहीं मिलने के कारण छत्तीसगढ़ के विभिन्न खरीद केंद्रों से धान नहीं उठाया जा रहा है, इसके कारण पूरी व्यवस्था चरमरा रही है। इससे नए धान के भंडारण में देरी होगी।”

    बघेल ने बताया है कि धान खरीद में देरी होने से छत्तीसगढ़ में पंजीकृत 21.52 लाख किसानों की आजीविका पर भी विपरीत असर पड़ेगा।

    मिलिंग के बाद केंद्रीय पूल के लिए भारतीय खाद्य निगम के एमएसपी पर खरीदे गए धान के वितरण की अनुमति भी भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग से मिलनी बाकी है। पत्र में मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि उन्होंने पहले केंद्रीय खाद्य मंत्री को कई पत्र लिखे और फोन पर बातचीत करके आवश्यक अनुमति जारी करने का अनुरोध किया था लेकिन अब तक मंजूदी नहीं दी गई है।

    बघेल ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री से मिलने के लिए भी समय मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीद प्रक्रिया में बोरों की कमी भी रुकावट बन रही है।

    बघेल ने आगे लिखा, “राज्य ने भारत सरकार के जूट आयुक्त से 3 लाख बोरियों की भी मांग की थी, लेकिन राज्य को केवल 1.45 लाख बोरे ही आवंटित किए गए थे, उसमें से भी 1.05 बोरे ही उन्हें अब तक मिले हैं।”

    बघेल ने कहा कि खरीफ विपणन सीजन 2020-21 में केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार को 60 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की मंजूरी दी थी।

    इसके बाद राज्य ने 1 दिसंबर, 2020 से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदना शुरू कर दिया। अब तक 12 लाख किसानों से लगभग 47 लाख टन की खरीद की जा चुकी है।

  • पोंजी मामले में ED ने 4.76 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की मुंबई की कंपनी की

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि उसने मुंबई स्थित श्री ओम साईंनाथ कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक रूपेश वर्मा से संबंधित अन्य व्यक्तियों की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 4.76 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को कुर्क किया है। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने पोंजी योजना से संबंधित मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत 4.76 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

    कुर्क की गई संपत्ति में एक फ्लैट, कार्यालय, सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) और बैंक में जमा राशि शामिल हैं।

    अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने कई निवेशकों द्वारा धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज दो प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज किया है।

    देश भर के विभिन्न निवेशकों ने श्री ओम साईंनाथ कार ऑन रेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी। निवेशकों का आरोप है कि कंपनी ने एक कार रेंटल और रिजॉर्ट स्कीम के रूप में पोंजी योजना के तहत उन्हें आकर्षित करके धोखा दिया है।

    ईडी अधिकारियों के अनुसार, श्री ओम साईंनाथ कार ऑन रेंट प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी कार किराए पर लेने और रिसॉर्ट योजना में निवेश पर अत्यधिक रिटर्न का वादा करके जनता से निवेश प्राप्त किया।

  • सीबीआई का छापा तृणमूल कांग्रेस के युवा विंग के नेता के दो ठिकानों पर

    [object Promise]

    नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के युवा विंग के नेता विनय मिश्रा के खिलाफ गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक पशु तस्करी मामले में उसके कोलकाता के दो ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों से ये जानकारी मिली है। मिश्रा के खिलाफ एजेंसी ने लुक आउट सकरुलर (एलओसी) जारी किया है। सूत्रों ने कहा कि टीएमसी यूथ कांग्रेस का महासचिव गायब है।

    जांच एजेंसी पिछले कई हफ्तों से पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर सीमा पार से पशु तस्करी और अवैध कोयला खनन मामलों के संबंध में जांच कर रही है। इसी के बाद ये कार्रवाई हुई है।

  • पार्टी के नेता करेंगे विचार महागठबंधन में नीतीश के आने को लेकर: राबड़ी देवी

    [object Promise]

    पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को बिहार के लोगों को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि यह साल बिहार और देश के लिए अच्छा हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी के नेता विचार करेंगे। नए वर्ष के मौके पर बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे और उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा बिहार में भी ऐसा कर सकती है।

    उन्होंने अपने अंदाज में कहा, “भाजपा अंदर ही अंदर अपना काम करती है, जब कर देती है तब सबों को पता चलता है।”

    नीतीश के फिर से महागठबंधन में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी के नेता और विधायक बैठकर विचार करेंगे।

    राबड़ी ने हालांकि कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “आज नए वर्ष का पहला दिन है, इस कारण बोलना नहीं चाहती हूं, लेकिन कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब है। रोज हत्या, दुष्कर्म, लूट की घटनाएं हो रही है।”

    राबड़ी ने कहा कि अब सरकार में नीतीश की नहीं, भाजपा की चल रही है। उन्होंने हाल के दिनों में हुए अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर भी कहा कि इसमें भी भाजपा की ही चली है।

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव के पटना से बाहर रहने के विरोधियों के आरोप पर कहा कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जब भी घर से बाहर जाते हैं कोई काम से ही जाते हैं।

    उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश में जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के छह विधायकों के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद राजद लगातार मौके की तलाश में है और नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का फॉमूर्ला भी दे रहा है।

  • निगम चुनाव में हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा-जेजेपी को मिली हार

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा-जेजेपी गठबंधन को एक और अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है। गठबंधन को बुधवार को प्रदेश में दो नगर निगमों में महापौर की सीट पर हार का सामना करना पड़ा। भाजपा को एक नगरीय निकाय में जीत मिली। सोनीपत नगर निगम में विपक्षी कांग्रेस ने महापौर का पद जीता, जबकि पंचकूला नगर निगम में भाजपा की जीत हुई।

    अंबाला नगर निगम में कांग्रेस के बागी विनोद शर्मा की हरियाणा जन चेतना पार्टी ने जीत दर्ज की।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुलभूषण गोयल ने कांग्रेस की उपिंदर कौर अहलूवालिया को 2,057 वोटों के अंतर से हराकर पंचकूला के महापौर का चुनाव जीता। गोयल को 49,860 वोट मिले, जबकि अहलूवालिया को 47,803 वोट मिले।

    अंबाला में हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा ने भाजपा की वंदना शर्मा को 7000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

    महापौर सीट के लिए कांग्रेस के निखिल मदान ने सोनीपत में भाजपा के उम्मीदवार ललित बत्रा को 13,818 वोटों से हराया।

    हालांकि रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की। भाजपा की पूनम यादव ने निर्दलीय उपमा यादव को 2,087 मतों से हराया। इस सीट पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।

    उकलाना नगरपालिका चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार सुशील साहू ने भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के उम्मीदवार महेंद्र सोनी को हराकर अध्यक्ष का चुनाव जीता।

    सांपला में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार पूजा ने भाजपा उम्मीदवार को हराकर अध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज की।

    रेवाड़ी जिले में धारूहेड़ा नगर समिति चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कंवर सिंह निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार संदीप बोहरा को 632 मतों से हराकर अध्यक्ष बने।

    सिंह को 3,048 वोट मिले, जबकि बोहरा को 2,416 और जेजेपी के मान सिंह को 1,657 वोट मिले।

    रविवार को हुए नगर निकाय चुनावों में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    भाजपा ने रेवाड़ी की नगरपालिका परिषद के लिए अध्यक्ष उम्मीदवार के अलावा, तीनों नगर निगम सीटों पर मेयर पद के लिए उम्मीदवारों को खड़ा किया था।

    इसने वार्ड चुनाव भी लड़ा, लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने तीनों निगमों का मेयर चुनाव और रेवाड़ी का नगरपालिका चुनाव लड़ा।

    जेजेपी के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए धारूहेड़ा और उकलाना नगरपालिका क्षेत्रों में अपनी किस्मत आजमाई।

    केंद्र की ओर से किसानों पर किए गए कथित अत्याचारों के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने नगर निगम चुनावों का बहिष्कार किया था।

    अक्टूबर 2019 में राज्य में सत्ता में आने के बाद से भाजपा-जेजेपी गठबंधन की यह दूसरी हार है।

    पिछले महीने सोनीपत जिले की बरौदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार इंदु राज नरवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त को 10,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया।चंडीगढ़ । हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा-जेजेपी गठबंधन को एक और अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है। गठबंधन को बुधवार को प्रदेश में दो नगर निगमों में महापौर की सीट पर हार का सामना करना पड़ा। भाजपा को एक नगरीय निकाय में जीत मिली। सोनीपत नगर निगम में विपक्षी कांग्रेस ने महापौर का पद जीता, जबकि पंचकूला नगर निगम में भाजपा की जीत हुई।

    अंबाला नगर निगम में कांग्रेस के बागी विनोद शर्मा की हरियाणा जन चेतना पार्टी ने जीत दर्ज की।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुलभूषण गोयल ने कांग्रेस की उपिंदर कौर अहलूवालिया को 2,057 वोटों के अंतर से हराकर पंचकूला के महापौर का चुनाव जीता। गोयल को 49,860 वोट मिले, जबकि अहलूवालिया को 47,803 वोट मिले।

    अंबाला में हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा ने भाजपा की वंदना शर्मा को 7000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

    महापौर सीट के लिए कांग्रेस के निखिल मदान ने सोनीपत में भाजपा के उम्मीदवार ललित बत्रा को 13,818 वोटों से हराया।

    हालांकि रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की। भाजपा की पूनम यादव ने निर्दलीय उपमा यादव को 2,087 मतों से हराया। इस सीट पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।

    उकलाना नगरपालिका चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार सुशील साहू ने भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के उम्मीदवार महेंद्र सोनी को हराकर अध्यक्ष का चुनाव जीता।

    सांपला में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार पूजा ने भाजपा उम्मीदवार को हराकर अध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज की।

    रेवाड़ी जिले में धारूहेड़ा नगर समिति चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कंवर सिंह निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार संदीप बोहरा को 632 मतों से हराकर अध्यक्ष बने।

    सिंह को 3,048 वोट मिले, जबकि बोहरा को 2,416 और जेजेपी के मान सिंह को 1,657 वोट मिले।

    रविवार को हुए नगर निकाय चुनावों में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    भाजपा ने रेवाड़ी की नगरपालिका परिषद के लिए अध्यक्ष उम्मीदवार के अलावा, तीनों नगर निगम सीटों पर मेयर पद के लिए उम्मीदवारों को खड़ा किया था।

    इसने वार्ड चुनाव भी लड़ा, लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने तीनों निगमों का मेयर चुनाव और रेवाड़ी का नगरपालिका चुनाव लड़ा।

    जेजेपी के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए धारूहेड़ा और उकलाना नगरपालिका क्षेत्रों में अपनी किस्मत आजमाई।

    केंद्र की ओर से किसानों पर किए गए कथित अत्याचारों के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने नगर निगम चुनावों का बहिष्कार किया था।

    अक्टूबर 2019 में राज्य में सत्ता में आने के बाद से भाजपा-जेजेपी गठबंधन की यह दूसरी हार है।

    पिछले महीने सोनीपत जिले की बरौदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार इंदु राज नरवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त को 10,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया।

  • नया स्ट्रेन मिला ब्रिटेन से कोलकाता लौटे व्यक्ति में कोरोना का

    [object Promise]

    कोलकाता। ब्रिटेन में हाल ही में सामने आए कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन की पुष्टि अब पश्चिम बंगाल में भी हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कोलकाता निवासी एक व्यक्ति में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। ब्रिटेन में सबसे पहले सामने आया कोरोनावायरस का यह स्ट्रेन (प्रकार) और भी अधिक संक्रामक बताया जा रहा है।

    यह व्यक्ति लंदन से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले दो लोगों में शामिल हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, व्यक्ति में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद उसे अब कोलकाता में एक राज्य द्वारा संचालित चिकित्सा सुविधा में रखा गया है और सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। जिन व्यक्तियों के साथ उसने यात्रा की या जो भी उसके संपर्क में आया, उन्हें भी क्वांरटीन रहने की हिदायत दी गई है।

    इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि संक्रमित लोगों में से कम से कम 20 लोगों को क्वारंटीन किया गया है और इनके संपर्क में आए सभी लोगों के साथ ही इनके साथ यात्रा करने वाले लोगों को भी अलग किया गया है।

    ब्रिटेन से 222 यात्रियों को लेकर कोलकाता पहुंची उड़ान में 25 यात्रियों के पास कोविड-19 रिपोर्ट नहीं थी। उन्हें निकटतम कोविड परीक्षण केंद्र में ले जाया गया। परीक्षण के बाद पाया गया कि उनमें से दो लोग पॉजिटिव हैं।

    सूत्रों ने कहा कि उनमें से एक को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य व्यक्ति को राजारहाट के सीएमसीआई में भर्ती कराया गया है। उनके परीक्षण के नमूनों को आगे के सत्यापन के लिए पुणे भेजा गया था। इसमें यह जांच की गई कि क्या वे कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन की चपेट में तो नहीं आए हैं।

  • आपसी विवाद में बिहार में पिता, पुत्र की हत्या

    [object Promise]

    गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में देर रात दो गुटों में हुए विवाद में पिता और पुत्र की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि फुलवरिया गांव निवासी रामइकबाल तिवारी अपने पुत्र मुकेश तिवारी अपने घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचे ओर गाली गलौच करने लगे। इस दौरान मना करने पर उन लोगों ने रामइकबाल और मुकेश पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हेा गई।

    बीच-बचाव करने आए परिवार का एक अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है।

    कुचायकोट के थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने बताया कि पड़ोस के ही कुछ लोगों से तिवारी के परिवार का विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही हैं। इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।

  • केरल में प्रस्ताव पारित कृषि कानूनों के खिलाफ, भाजपा विधायक का भी मिला समर्थन

    [object Promise]

    तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा में गुरुवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया, जिसका भाजपा के एकमात्र विधायक ओ. राजगोपाल ने समर्थन किया है। अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन ने कहा कि विधानसभा के विशेष सत्र में ध्वनिमत से प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

    हालांकि, राजगोपाल का समर्थन मिलने के बाद विवाद बढ़ गया। उन्होंने अपने भाषण में, कानूनों में संशोधन करने की बात कही।

    राजगोपाल ने बाद में मीडिया को बताया, “मैंने प्रस्ताव का समर्थन किया है, लेकिन इसमें कुछ हिस्सों का विरोध भी किया है। मैंने विधानसभा में आम सहमति का पालन किया है और ऐसा मैंने लोकतांत्रिक भावना के तहत किया है।”

    उन्होंने कहा, “लेकिन मुझे इन कानूनों की व्याख्या पर कुछ आपत्ति है।”

    कानूनों पर उनकी पार्टी के रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में, आम सहमति का पालन करना पड़ता है। उनका समर्थन विधानसभा की भावना के अनुरूप है।”

    वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के आंदोलन को जारी रहने से दक्षिणी राज्य में संकट पैदा होगा और दावा किया कि केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी से पीछे हट रही है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र को देश के हित में नए कृषि कानूनों को निरस्त करना चाहिए।

    उन्होंने कहा, “नए कृषि कानूनों को विशेष रूप से प्रमुख कॉरपोरेट्स को लाभान्वित करने के लिए तैयार किया गया है। इससे भारत में खाद्य क्षेत्र में एक अभूतपूर्व संकट पैदा होगा।”

    उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों ने देश भर के किसानों में भारी चिंता पैदा की है।

    विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता के.सी. जोसेफ ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया, लेकिन एलडीएफ सरकार की आलोचना की।

    कांग्रेस नेता ने प्रस्ताव में प्रधानमंत्री का नाम शामिल करने पर भी जोर दिया, जो राज्य सरकार ने नहीं किया।

    जोसेफ ने आरोप लगाया कि विजयन सरकार ‘प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के इच्छुक नहीं दिखी’। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि विजयन सरकार, केंद्र और नरेंद्र मोदी से क्यों डरती है।

  • बिहार में सरकार 9वीं से 12 वीं तक के छात्रों को उपलब्ध कराएगी मास्क

    [object Promise]

    पटना। बिहार में कोरोना के बाद चार जनवरी से नौवीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खोलने की तैयारी चल रही है। इस बीच, सरकार ने सभी छात्र-छात्राओं को दो-दो मास्क देने की पहल की है। बिना मास्क लगाए छात्रों को स्कूल नहीं आने का निर्देश भी दिया गया है। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चार जनवरी से नौवीं से 12 वीं तक के स्कूल खोले जा रहे है, इसे लेकर राज्य भर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

    बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9 से 12वीं तक के प्रत्येक छात्र-छात्राओं को महामारी से सुरक्षा उपायों के तौर पर, दो फेस मास्क प्रदान करने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

    विभाग के मुताबिक फिलहाल सरकारी स्कूलों में इन चार वर्गो में करीब 36.61 लाख से अधिक बच्चे हैं, जिन्हें मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इस तरह कहा जा रहा है करीब 72 हजार मास्क शिक्षा विभाग द्वारा दिए जाएंगें।

    विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि सभी जिला शिक्षा कार्यालयों (डीईओ) को निर्देश दिया गया है कि वे जीविका समूह से मास्क खरीदें।

    शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सभी सरकारी स्कूलों के नौवीं से 12 वीं तक के प्रत्येक बच्चों को दो-दो मास्क दिए जाएंगें। उन्होंने कहा कि उन सरकारी शिक्षण संस्थानों के भी छात्रों को मास्क दिए जाएंगें जो चार जनवरी से खुाल रहे हैं। स्कूल खुलने के बाद सभी बच्चों को मास्क पहनकर स्कूल आना अनिवार्य कर दिया गया है।

  • नीतीश पर राबड़ी के दिए गए बयान पर भड़के भाजपा, जदयू

    [object Promise]

    पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नीतीश कुमार के फिर से महागठबंधन में आने को लेकर राजद नेताओं द्वारा विचार किए जाने के बयान के बाद भाजपा और जदयू भड़के हुए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद की पार्टी अपने दर्जनभर विधायक और विधान पार्षद को जदयू में जाने से नहीं रोक पाई। उसका 10 लाख लोगों को एक झटके में सरकारी नौकरी देने का अव्यवहारिक वादा नकार दिया गया।

    उन्होंने कहा कि गरीबों-मजदूरों, युवाओं-महिलाओं ने जिस पार्टी के अनुभवहीन वंशवादी नेतृत्व को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया, उसका कोई न कोई शख्स राजग के विधायक तोड़ने के नित नये बड़बोले दावे कर अपनी ‘लॉयल्टी’ साबित कर रहे हैं। इनमें कोई राजनीतिक सच्चाई नहीं है।

    इधर, राबड़ी देवी के बयान पर जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने भी कहा कि राजद सत्ता के लिए तड़प रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है, उन्हें विपक्ष में बैठना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे लाख कोशिश कर ले सरकार हिलने वाली नहीं है।

    जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी राबड़ी देवी के बयान को हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने कहा कि यह निर्थक बयान है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी ने शुक्रवार को अरूणाचल प्रदेश की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा बिहार में भी जदयू को तोड सकती है।

    उन्होंने अपने अंदाज में कहा, भाजपा अंदर ही अंदर अपना काम करती है, जब कर देती है तब सबों को पता चलता है। नीतीश के फिर से महागठबंधन में आने के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी के नेता और विधायक बैठकर विचार करेंगे।