Category: state-news

  • बिहार में 5 नगर परिषद नगर निगम में बदले, 103 नई नगर पंचायत भी बनीं

    [object Promise]

    पटना। बिहार में शनिवार को 103 नई नगर पंचायत और आठ नए नगर परिषद बनाए गए। बिहार मंत्रिमंडल की शनिवार को हुई बैठक में 103 नए नगर पंचायत और आठ नए नगर परिषद के गठन को मंजूरी दी गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक में वहीं 32 नगर पंचायत को नगर परिषद में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई तथा 12 नगर निकाय को अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा पांच नगर परिषद को नगर निगम में भी परिवर्तित किया गया है।

    बैठक में नगर परिषद, सासाराम, नगर परिषद, मोतिहारी सहित बेतिया, समस्तीपुर और मधुबनी नगर परिषद को नगर निगम में बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

    बैठक में जिन 103 नगर पंचायत बनाए जाने के प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई है, उसमें पटना के पुनपन और पालीगंज तथा नालंदा जिले के हरनौत, सरमेरा, रहुई, परवलपुर, गिरियक, अस्थावां, एकंगरसराय व चंडी शामिल हैं।

    32 नगर पंचायतों के नगर परिषद में बदलने वाले क्षेत्रों में नालंदा की राजगीर नगर पंचायत अब नगर परिषद में बदल जाएगी, जबकि भोजपुर का पीरो, रोहतास का नोखा, पूर्वी चंपारण का चकिया व रामनगर नगर पंचायत अब नगर परिषद होंगे।

    उल्लेखनीय है कि अगले साल राज्य में पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं, जिसके लिए मतदाता सूची बनने का काम जारी है।

  • तवांग सेक्टर : मुस्तैदी से ITBP के जवान तैनात, चीनी सैनिक नहीं कर पाएंगे घुसपैठ

    [object Promise]

    ईटानगर, एएनआइ। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश के संवेदनशील तवांग सेक्टर में उनके जवान नियंत्रण रेखा (lAC) पर अलर्ट मोड में है। सुरक्षाबल सीमा पर मुस्तैदी से तैनात है। चीनी सैनिक इस क्षेत्र में घुसपैठ नहीं कर पाएंगे। बता दें लंबे समय से भारत और चीन के बीच सीमा पर संघर्ष की स्थिति बराकरार है। न्यूज एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, हाल ही में तवांग सेक्टर में फॉरवर्ड पोस्ट का किया था। वहां पर चीनी क्षेत्रों को देखने की सुविधा भी मौजूद है। इस दौरान देखा गया कि आईटीबीपी के जवान तवांग सेक्टर में मुस्तैदी से तैनात है यहां पर आगे की तैनाती के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित किया गया है।

    [object Promise]
    भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश के संवेदनशील तवांग सेक्टर में उनके जवान नियंत्रण रेखा (lAC) पर अलर्ट मोड में है। सुरक्षाबल सीमा पर मुस्तैदी से तैनात है। चीन के सैनिक उन्हें चमका नहीं दे पाएंगे।

    आईटीबीपी के 55 बटालियन कमांडर कमांडेंट आईबी झा ने बताया कि  जब इस तरह की घटनाएं (पूर्वी लद्दाख में हुई झड़प) होती हैं, तो हमें मुस्तैदी के साथ तैयार होना पड़ता है, ताकि ऐसी अप्रत्याशित घटनाओं को होने से रोकने में परेशानी ना आए और आसानी से इन्हें रोका जा सके। उन्होंने बताया कि  जैसा कि आप  जानते हैं कि यहां अत्यधिक ठंड की स्थितियां और अधिक कठिन बना देती है। इसके बाद भी हमारे जवान बहुत अधिक सतर्क हैं और हर समय सीमा पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी भारतीय जवान को चकमा नहीं दे सकता है। उन्होंने कहा कि हमने अपने देश से वादा किया है कि इम भारत की रक्षा करेंगे और अपना कर्तव्य निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमारी सभी स्तरों की तैयारी कर ली है।

  • राज्यपाल कलराज मिश्र की पीएम मोदी से मुलाकात

    [object Promise]

    जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र की प्रधानमंत्री मोदी से यह शिष्टाचार भेंट थीं। इस दौरान राज्यपाल मिश्र ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के लिए किए जा रहे राजभवन के प्रयासों, जनजातीय कल्याण और राज्य में कलाकारों एवं सांस्कृतिक उन्नयन के लिए उठाये गए कदमों आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य में कोरोना की स्थिति के बारे में भी चर्चा की।

    प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल मिश्र ने मुलाकात के दौरान एक वर्ष की उपलब्धियों की प्रकाशित पुस्तक ‘नई सोच-नए आयाम‘ भी भेंट की। उन्होंने कोरोना जागरूकता के लिए राजभवन की पहल, जनचेतना के लिए आम जन को निरन्तर सजग रहने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही कोरोना काल में 175 वर्चुअल कॉन्फ्रेंस, बैठकों और किए जा रहे दीक्षान्त समारोहों के बारे में भी अवगत कराया। राज्यपाल मिश्र की प्रधानमंत्री के साथ आधे घंटे से भी अधिक चर्चा हुई।

  • बीजद लड़ेगी महिला आरक्षण के लिए संसद में: पटनायक

    [object Promise]

    भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए हर मंच पर संघर्ष करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनाव के दौरान तो महिला सशक्तिकरण की बातें की और अपने घोषणापत्र में इसके लिए वादे भी किए, मगर वह इसे आसानी से भूल भी गई। उन्होंने कहा कि बीजद राष्ट्रीय दलों को इस भूले गए वादे के बारे में याद दिलाती रहेगी।

    पटनायक अपनी क्षेत्रीय पार्टी के 24वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    बीजद अध्यक्ष ने कहा, “अब से लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के प्रत्येक सत्र में बीजद महिला आरक्षण के मुद्दे को उठाएगी और राष्ट्रीय दलों को इसकी याद दिलाएगी।”

    उन्होंने कहा कि बीजद एक सामाजिक आंदोलन बन गया है और महिलाएं इस सामाजिक आंदोलन की आत्मा हैं।

    उन्होंने कहा, “हम अपनी आधी आबादी को उनके अधिकारों से वंचित नहीं कर सकते। हमारे देश के राजनीतिक स्थान में उनका सही स्थान होना चाहिए।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजद महिलाओं को महत्व दे रही है और उन्होंने पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की हैं।

    उन्होंने कहा, “महिलाओं का सशक्तीकरण राष्ट्र का सशक्तिकरण है। कोई भी घर, समाज, राज्य या कोई भी देश अपनी महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना आगे नहीं बढ़ा है।”

    विशेष रूप से महिलाओं ने हर चुनाव में क्षेत्रीय पार्टी के लिए उदारता से मतदान किया है और पार्टी अपने वोट बैंक को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

    नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजद 2000 से ओडिशा में सत्ता में है।

  • बंगाल की 4 करोड़ जनता वंचित केंद्र की 80 योजनाओं से- जलशक्ति मंत्री शेखावत

    [object Promise]

    कोलकाताः बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेता व केंद्रीय मंत्री लगातार बंगाल के विभिन्न जिलों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी घर-घर जा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने महानगर से सटे पानीहाटी विधानसभा में डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान ममता सरकार पर निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार की 80 योजनाओं से बंगाल की 4 करोड़ से ज्यादा जनता को वंचित रखने का कार्य ममता दीदी ने की है। शेखावत ने आम लोगों से मिलकर केंद्रीय योजनाओं की विस्तार से चर्चा की।

    स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़ों के लिए 80 से ज्यादा योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन ममता सरकार ने इन योजनाओं को बंगाल में लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार ने 7वीं किश्त के पैसे को भेजना शुरू कर दिए हैं, लेकिन इस लाभ से बंगाल के 76 लाख किसान वंचित हैं। करीब 4200 करोड़ रुपये से बंगाल के किसानों को वंचित करने का काम ममता दीदी ने किया है। बंगाल के लोग पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की आयुष्मान योजना के लाभ से भी वंचित हैं। ठेले, रेहड़ी वाले, कूड़ा एकत्र करने वाले, रिक्शा चालक समेत करोड़ों लोगों को लाभ नहीं मिल सका है। इन 4 करोड़ लोगों को वंचित रखने का काम ममता दीदी ने किया है। यह भी तब है, जब प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी भी ममता बनर्जी के ही पास है।

    डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान स्थानीय और क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने ‘दीदी शासन’ पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार सभी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागू करने का काम कर रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में ममता दीदी ने इन योजनाओं से प्रदेश की जनता को वंचित कर दिया है।

     

  • जोरदार भिड़ंत बाइक-ट्रक में , 2 जिंदा जले

    [object Promise]

    अमरावती। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में रविवार को एक ट्रक से टकरा जाने के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई, जिसपर सवार दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल का पैट्रोल टैंक फट गया, जिसके चलते उसमें आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आने से दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस के अनुसार दुर्घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक आंशिक रूप से जल गया।

    मृतकों की पहचान रोशी रेड्डी (65) और नारायण रेड्डी (45) के रूप में की गई, दोनों एक ही जिले के बोगलकट्टा गांव के निवासी थे। यह हादसा तब हुआ जब वह एक मंदिर का दर्शन करके घर लौट रहे थे।

  • किसान और भाजपा कार्यकर्ता पंजाब, हरियाणा में आमने-सामने

    [object Promise]

    चंडीगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती के अवसर पर पंजाब और हरियाणा में प्रदर्शनकारी किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार को तनाव बना रहा। किसान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

    पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता और किसानों के बीच मामूली झड़पें हुईं। पंजाब के बठिंडा और जालंधर और हरियाणा के कैथल शहर में झड़प देखी गई।

    बठिंडा में उत्तेजित किसान उस स्थान पर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ता वाजपेयी की जयंती मनाने के लिए एक समारोह आयोजित करने जा रहे थे। आरोप लगाया गया है कि उनके साथ कथित तौर पर मार-पिटाई की गई और पथराव किया गया।

    प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को हलका बल प्रयोग करना पड़ा।

    बाद में किसान वहां धरने पर बैठ गए।

    किसान यूनियन भाकियू (एकता उग्राहन) के नेता मोथू कोटरा ने कहा, “किसान दिल्ली की सीमाओं पर भीषण ठंड के बावजूद खुले में बैठे हैं और भाजपा यहां कुछ जश्न मना रही थी। विरोध के तौर पर हमने उन्हें समारोह को करने की अनुमति नहीं दी।”

    उन्होंने कहा, “राज्य के भाजपा नेताओं के खिलाफ हमारा विरोध तीन महीने से अधिक समय से चल रहा है।”

    इसी तरह किसानों ने भाजपा को जालंधर शहर में भी ऐसा ही आयोजन नहीं करने दिया।

    हरियाणा के कैथल शहर में भी किसान काफी आक्रामक देखे गए। किसानों के विरोध के चलते प्रदेश में भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक ईश्वर सिंह को ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम बीच में ही छोड़ना पड़ा। उन्हें किसानों के सामूहिक विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वह कार्यक्रम छोड़ने को मजबूर हो गए।

    कार्यक्रम स्थल को छोड़ते समय पुलिस ने विधायक को सुरक्षा की दृष्टि से वहां से निकलने में मदद की।

    तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए किसानों ने शुक्रवार को पूरे हरियाणा में तीन दिनों के लिए टोल प्लाजा पर विरोध जताने का निर्णय लिया है।

  • Faridabad : स्मार्ट सिटी, सिटी बस सर्विस शुरू करने में यू-टर्न बना रोड़ा

    [object Promise]

    फरीदाबाद। गुरुग्राम के बाद अब स्मार्ट सिटी में सिटी बस सर्विस शुरू करने की तैयारी हो रही है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदरपुर बार्डर के पास एक यू टर्न को लेकर अभी पेच अटका हुआ है। इसी यू टर्न का प्रयोग कर बसें वापस फरीदाबाद के लिए आएंगी। गुरुग्राम मेट्रोपाेलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के अधिकारी जहां यू टर्न बनाने की मांग कर रहे हैं, वहां फिलहाल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी सहमत नहीं हैं।

    [object Promise]
    गुरुग्राम के बाद अब स्मार्ट सिटी में सिटी बस सर्विस शुरू करने की तैयारी हो रही है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदरपुर बार्डर के पास एक यू टर्न को लेकर अभी पेच अटका हुआ है। इसी यू टर्न का प्रयोग कर बसें वापस फरीदाबाद के लिए आएंगी।

    पिछले दिनों फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीएस कुंडू ने अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. गरिमा मित्तल को इस मामले में जिला उपायुक्त यशपाल यादव का सहयोग लेने की बात कही थी। अब जल्द जीएमसीबीएल, एनएचएआइ, एफएमडीए के अधिकारियों के साथ जिला उपायुक्त की बैठक हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। इसके बाद शहर में सिटी बस सर्विस का लाभ शहरवासियों को मिल सकेगा।

    गुरुग्राम में सिटी बस सर्विस शुरू हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के चलते वहां सभी बसों का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। इसलिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम की कुछ बसें फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण को देने के लिए कहा था। इसके बाद सिटी बस सर्विस के लिए गुरुग्राम मेट्रोपालिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) द्वारा रूट का सर्वे भी किया जा चुका है। इसी सर्वे के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदरपुर पुल के नीचे यू टर्न और चौड़ा करने को लेकर सहमति नहीं बन रही है। जीएमसीबीएल अधिकारी चाहते हैं कि इस यू टर्न से बसें पेट्रोल पंप के पास खड़ी हो सकेंगी, क्योंकि यहां काफी सवारियां रहती हैं। इसलिए बसें भरकर चलेंगी।

    एनएचएआइ के अधिकारी का बयान

    बदरपुर बार्डर के पुल के नीचे दो यूट टर्न हैं। एक यू टर्न टोल बूथ से थोड़ा पहले है, जिसका प्रयोग केवल आटो व दोपहिया वाहन चालक करते हैं। जीएमसीबीएल के अधिकारी इसी यू टर्न को और चौड़ा करने की बात कह रहे हैं, जबकि ऐसा करना ठीक नहीं होगा। इस यू टर्न से पहले एक और यू टर्न है, सिटी बसें इसका प्रयोग कर वापस फरीदाबाद जा सकती हैं।

    • धीरज सिंह, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआइ।

    अधिकारी का बयान

    एनएचएआइ अधिकारियों से बात की जा रही है। हमें उम्मीद है जल्द समाधान निकल जाएगा। इस बारे में जिला उपायुक्त यशपाल यादव संग भी जल्द बैठक की जाएगी। पहले चरण में फरीदाबाद में 15 सिटी बसें चलाई जाएंगी।

    • अंजू चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमसीबीएल।

     

  • SYL : मुद्दे पर पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा बाेले- हमारे पास नहीं तो हरियाणा को कैसे दें पानी

    [object Promise]

    लुधियाना, सतलुज-यमुना लिंक नहर (SYL) के मुद्दे पर रविवार को भाजपा ने अपना स्टैंड साफ कर दिया। लुधियाना में आयोजित प्रेसवार्ता में अश्वनी शर्मा ने साफ कहा कि पंजाब के पास पानी की एक बूंद भी नहीं है तो हरियाणा को कहां से पानी देंगे। भाजपा पंजाब के पानी के साथ है। पंजाब के पानी पर पहला हक पंजाब का है। किसानों के खेतों में पानी नहीं है ऐसे में किसी और को पानी दिए जाने का वह किसी भी हाल में समर्थन नहीं करते।

    [object Promise]
    किसानों के दिल्ली कूच के समय हरियाणा सरकार की कार्रवाई पर महज शर्मा ने इतना कहा कि सरकार इससे बच सकती थी। बता दें कि हरियाणा की भाजपा सरकार लगातार पंजाब से पानी देने की डिमांड कर रही है।

    किसानों के दिल्ली कूच के समय हरियाणा सरकार की कार्रवाई पर महज शर्मा ने इतना कहा कि सरकार इससे बच सकती थी। बता दें कि हरियाणा की भाजपा सरकार लगातार पंजाब से पानी देने की डिमांड कर रही है। पंजाब की सियासी पार्टियां लगातार हरियाणा को पानी देने का विरोध करती रही लेकिन पंजाब भाजपा अब तक इस मुद्दे पर खुलकर नहीं बोली।

    तीन महीने से पुलिस मूक बनकर बैठी है

    अश्वनी शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं के घरों के बाहर 31 जगह धरने लगे हैं। रोज भाजपा नेताओं को मां – बहन की गालियां दी जा रही हैं। पुलिस तीन माह से मूकदर्शक बनकर बैठी है। अटल जयंती पर पुलिस ने 27 जगहों पर यह कहकर कार्यक्रम बंद करवा दिए कि किसान आ गए हैं। बठिंडा में भी भाजपा के कार्यक्रम में लाठियां लेकर पहुंची पुलिस ने कहा कि किसान आ गए हैैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नाम लिखकर शिकायत दी लेकिन पुलिस ने शिकायत के बजाय खुद ही संज्ञान लेकर पर्चा दर्ज कर दिया।

  • रांची का झारखंड ब्लड बैंक हुआ सील, जानें ये बड़ी वजह…

    [object Promise]

    रांची, रांची के बरियातु स्थित झारखंड ब्लड बैंक में नियमों की अनदेखी की शिकायत के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे सील कर दिया है। ड्रग्स इंस्पेक्टर राजकुमार झा व उनके सहयोगी चंदन प्रसाद कश्यप ने ब्लड बैंक की जांच की। यहां पर निर्धारित नियमों के तहत काम नहीं हो रहा था जिसको देखते हुए ब्लड बैंक को सील कर दिया गया है। हालांकि आज जांच पूरी नहीं हो सकी।

    [object Promise]
    ड्रग्स इंस्पेक्टर राजकुमार झा व उनके सहयोगी चंदन प्रसाद कश्यप ने ब्लड बैंक की जांच की। यहां निर्धारित नियमों को ताक पर रखा गया था ब्लड बैंक को सील कर दिया गया है। आज जांच पूरी नहीं हो सकी शनिवार को भी टीम ब्लड बैंक की जांच करेगी।

    शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ब्लड बैंक की जांच करेगी। ड्रग्स इंस्पेक्टर राजकुमार झा ने बताया कि नियमानुसार ब्लड डोनेशन के समय वहां पर चिकित्सक और रजिस्टर्ड नर्स का होना जरूरी है, लेकिन यहां पर दोनों ही नहीं मिले। इसके साथ ही यहां पर ब्लड की लेनदेन का सही से रिकॉर्ड भी नहीं रखा गया है इसको देखते हुए झारखंड ब्लड बैंक को सील कर दिया।

    उन्होंने बताया कि इस ब्लड बैंक में जबरदस्ती ब्लड डोनेशन कराने और अधिक पैसे लेने की शिकायत उच्च अधिकारियों को मिली थी। जिसके बाद यहां की जांच की गई है। जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों की दी जाएगी। इसके अलावा अनियमितता पाए जाने पर ब्लड बैंक के संचालक के खिलाफ अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया जाएगा।