Category: state-news

  • दर्ज होगा नर्मदा में अवैध खनन करने वालों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण: कमल पटेल

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी का खनन करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। यह बात राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल ने एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही। वहीं मंत्री ने जबलपुर व हेाशंगाबाद संभाग के अधिकारियों को अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सिवनी मालवा के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री से मुलाकात कर नर्मदा नदी में होने वाले अवैध खनन की बात कही। इस पर कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि मां नर्मदा हमारी आस्था का केन्द्र है। नर्मदांचल में अवैध रेत उत्खनन करने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। अवैध उत्खननकर्ताओं के विरूद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 379 और 411 के तहत मुकदमा दर्ज किया जायेगा। साथ ही ओवरलोडेड डम्परों को न सिर्फ जब्त किया जायेगा बल्कि उनके मालिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।

    जबलपुर-होशंगाबाद के प्रभारी भी हैं कृषि मंत्री कमल पटेल। उन्होंने बताया कि नर्मदा नदी के किनारे अवैध उत्खनन को सख्ती से रोकने की हिदायत संभागीय एवं जिलाधिकारियों को देते हुए उनसे कहा गया है कि यदि उन्होंने अवैध रेत उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो उनके विरूद्ध सरकार कार्यवाही करेगी। अवैध उत्खनन को हर हाल में रोका जाएगा। मां नर्मदा का आंचल छलनी करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कानूनी कार्यवाही करेंगे।

    मंत्री पटेल ने कहा कि ओवरलोडिंग से सड़कें खराब होती हैं जो आगे चलकर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है। इन दुर्घटनाओं से निरपराध लोग जान-माल की क्षति के शिकार होते हैं। ऐसे वाहन चालकों और मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।

  • क्या कमल नाथ सरकार गिराने में उनका हाथ था, दिग्विजय सिंह ने मोदी से पूछा

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि वे बताएं कि क्या राज्य की कमल नाथ सरकार को गिराने में उनका हाथ था। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह का यह बयान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कमल नाथ सरकार को गिराने में प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात कही थी। दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि, क्या मोदी जी अब बताएंगे कि मध्य प्रदेश सरकार गिराने में उनका हाथ था? क्या मध्य प्रदेश की सरकार गिराने के लिए कोरोना के लॉकडाउन करने में विलंब किया? यह बहुत ही गंभीर आरोप हैं मोदी जी जवाब दें।

    ज्ञात हो कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने बुधवार को इंदौर के किसान सम्मेलन में कहा था, पर्दे के पीछे की बात कर रहा हूं आप किसी को बताना मत, मैने आज तक किसी को नहीं बताई, पहली बार इस मंच पर बता रहा हूं। कमल नाथ की सरकार गिराने में यदि महत्वपूर्ण भूमिका किसी की थी तो नरेंद्र मोदी की थी, धर्मेंद्र प्रधान की नहीं थी।

    विजयवर्गीय के इस बयान को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया था।

  • मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बिहार में सियासत गरमाई

    [object Promise]

    पटना । जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के अगुवाई में करीब एक महीने पुरानी राजग सरकार के गठन होने के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच इसे लेकर सत्ता पक्ष पर विपक्ष निशाना भी साध रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्य का सियासी पारा भी गर्म है। हालांकि इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहयोगी पार्टी भाजपा के पाले में गेंद डाल दी है।

    मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की ओर से अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। भाजपा से इस मामले को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है।

    नीतीश के इस बयान के बाद से ही बिहार की सियासत गर्म हो गई। राजद ने मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर जदयू और भाजपा पर निशाना साधा, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल राजग में किसी विवाद से इनकार कर रहे हैं।

    राजद नेता विजय प्रकाश ने कहा कि, “भाजपा नीतीश कुमार को चारों तरफ से घेरने में लगी है। उन्हांेने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी के खिलाफ भाजपा साजिश कर रही है और जदयू को 43 सीटों से 13 सीट पर लाकर छोड़ेगी।”

    उन्होंने कहा, “अभी भी समय है नीतीश कुमार तेजस्वी का राज तिलक कर देश की राजनीति करें।”

    बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने साफ किया है कि एनडीए में इस मसले पर कोई विवाद नहीं है। समय आने पर मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा।

    मंत्रिमंडल विस्तार के विवाद को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, “मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई विवाद नहीं है। राजग के सभी घटक दलों जदयू, भाजपा, हम व वीआईपी की एक राय है।”

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का अभी संगठनात्मक कार्यक्रम चल रहा है।

    उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही जदयू के 6 (मुख्यमंत्री सहित), दोनों उप मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा के 7 और हम तथा वीआईपी के 1-1 नेता ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से ही लगातार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयासबाजी हो रही है।

  • भाजपा के द्वार सुवेंदु के लिए हमेशा खुले हुए हैं- दिलीप घोष

    [object Promise]

     

    कोलकता। तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता सुवेंदु अधिकारी के पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि उनके लिए भाजपा के द्वार हमेशा खुले हुए हैं। घोष ने साथ ही कहा कि सुवेंदु तृणमूल के अंदर मानसिक रूप से बेहद तनाव में थे और अब पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के बाद उनको इससे मुक्ति मिल गई है।

    उन्होंने कहा कि सुवेंदु जनाधार वाले नेता हैं और वह शुरू से ही कह रहे हैं कि यदि भाजपा में आते हैं तो हम उनका स्वागत के लिए तैयार हैं। दरअसल सुवेंदु के एक-दो दिन में ही भाजपा में शामिल होने की प्रबल संभावना है। हुगली जिले के सिंगुर विधानसभा क्षेत्र के बूड़ी ग्राम इलाके में पार्टी द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद दिलीप घोष ने कहा कि पहले ममता बनर्जी के डर से तृणमूल के नेता मुंह नहीं खो रहे थे, लेकिन भाजपा को पाकर अब ममता की ही पार्टी के लोग उनके विरोध में जहर उगलने लगे है।

    आज हिम्मत के साथ सत्ताधारी पार्टी के नेता एव मंत्री तृणमूल के विरोध में आवाज़ उठाते हुए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जो लोग जनता की सेवा करना चाहते है ऐसे लोगों का भाजपा में स्वागत है। घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के कारण आज सिंगुर का विकास नहीं हो पाया। टाटा मोटर्स की नैनो कारखाने लगने से सिंगुर के हजारों बेरोजगारों को काम मिलता। लेकिन ममता बनर्जी की ज़िद ने सिंगुर के विकास पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद सिंगुर में फिर से उद्योग घंधे लगाएं जाएंगे। वहीं, नारद स्टिंग कांड के विषय पर उन्होंने कहा कि जो भी लोग दोषी करार दिए जाएंगे उन्हें सजा ज़रूर मिलेंगी।

    गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के साथ अपना 20 साल का रिश्ता तोड़ लिया। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इससे एक दिन पहले बुधवार को उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, पिछले महीने 27 नवंबर को उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। सुवेंदु पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व के साथ लगातार दूरी बनाकर चल रहे थे। हालांकि उन्हें मनाने की तृणमूल ने पूरी कोशिश की लेकिन बात नहीं बनीं।

     

  • मांझी ने राजद को जिम्मेदार ठहराया अपराध की घटनाओं के लिए

    [object Promise]

    पटना। बिहार में विपक्ष द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों के बीच बिहार सरकार में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझाी ने भी अप्रत्यक्ष रूप से अपराध की घटनाओं में वृद्धि की बात स्वीकार की है। हालांकि उन्होंने इसके लिए राजद और सहयोगी दलों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष अपने कार्यकर्ताओं को समझा दे तो बिहार में 80 प्रतिशत तक आपराधिक घटनाएं अपने आप समाप्त हो जाएगी।

    ‘हम’ के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझाी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, बिहार के अपराध को लेकर चिंता का दिखावा करने वाले राजद और उनके सहयोगी दलों के नेताओं से आग्रह है कि आप अपने कार्यकतार्ओं और जेल में बंद नेताओं को समझा दें, तो सूबे में 80 फीसदी से ज्यादा अपराधिक घटनाएं यूं ही खत्म हो जाएंगीं।

    विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार में आपराधिक घटनाओं में हो रही वृद्धि को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

  • गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर मंदिरों में पूजा, जनसभा, रोड शो संग किसान के घर लंच करेंगे

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दो दिनों में उनका काफी व्यस्त शेड्यूल है। वह दो मंदिरों में पूजा करेंगे, किसान और लोक गायक के घर लंच के साथ रोड शो और जनसभा में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई बैठकें कर पार्टी नेताओं का मार्गदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने गृहमंत्री अमित शाह के दौरे की आधिकारिक सूचना जारी की है। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार सुबह 10:45 बजे कोलकाता स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मीडिया को बयान देने के बाद वे दोपहर 12:30 बजे मेदिनीपुर स्थित प्रसिद्ध मां सिद्धेश्वरी मंदिर में पूजा- अर्चना कर पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश की खुशहाली की कामना करेंगे। इसके बाद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यहां से लगभग 12 किमी दूर देवी महामाया मंदिर में दोपहर 13:25 बजे पूजा-अर्चना करेंगे।

    दौरे के पहले दिन शनिवार को ही गृहमंत्री मेदिनीपुर के बेलिजुरी गांव जायेंगे और दोपहर डेढ़ बजे किसान परिवार के घर दोपहर का भोजन करेंगे। फिर वे दोपहर ढाई बजे मेदिनीपुर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जन-सभा को संबोधित करेंगे। देर शाम 07:30 बजे वे ‘द वेस्टिन’ कोलकाता में केंद्रीय मंत्रियों, संगठन सचिवों, जोनल पर्यवेक्षकों और प्रदेश भाजपा महासचिवों के साथ चुनाव प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करेंगे।

    राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह दौरे के अगले दिन, 20 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे विश्व भारती यूनिवर्सिटी, शांति निकेतन जायेंगे और वहां रबीन्द्र भवन में गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे मीडिया को बयान देने के बाद विश्व भारती यूनिवर्सिटी के संगीत भवन भी जायेंगे। दोपहर 12 बजे वे विश्व भारती यूनिवर्सिटी के बांग्लादेश भवन सभागार में संबोधन देंगे। फिर वे श्यामबती, पारुलदंगा (बीरभूम) में दोपहर 12:50 बजे बाउल गायक परिवार के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। दोपहर दो बजे गृह मंत्री अमित शाह बोलपुर में हनुमान मंदिर, स्टेडियम रोड से बोलपुर सर्कल तक भव्य रोड शो करेंगे। इसके बाद शाम 04:45 बजे शाह मोहोर कुटीर रिसॉर्ट, बीरभूम में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

  • आजसू राज्‍य सम्‍मेलन के बहाने तलाशेगी बंगाल में संभावना, छेड़ा वृहत झारखंड का राग

    [object Promise]

    जमशेदपुर। राज्‍य सम्‍मेलन के बहाने आजसू पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संभावना तलाशेगी।  28 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में पार्टी का राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा। पार्टी ने एकबार फ‍िर वृहत झारखंड का राग छेड़ दिया है।

    झारखंड के पूर्व मंत्री सह बंगाल के प्रभारी बनाए गए रामचंद्र सहिस ने बताया कि शुक्रवार को रांची केंद्रीय कार्यालय में आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने की। इस अवसर पर पार्टी की सांगठनिक स्थिति एवं केंद्रीय समिति में लिए गए निर्णय पर आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की गयी। रामचंद्र सहिस ने बताया कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि  28 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें पुरुलिया, बांकुड़ा व मिदनापुर आदि क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

    तीन जिलों की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

    सहिस ने बताया कि आजसू पार्टी काफी अरसे से वृहद झारखंड और उसमें पुरुलिया, बांकुड़ा व मिदनापुर को शामिल करने की मांग करती आ रही है। आजसू पार्टी ने प्लान बनाया है कि उपरोक्त तीनों जिलों में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

  • जवाब में करण जौहर ने एनसीबी को कहा, पार्टी में ड्रग्स का सेवन नहीं हुआ था

    [object Promise]

    मुंबई । बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक और निर्माता करण जौहर ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को दिए गए जवाब में कहा कि 2019 में हुई पार्टी में ड्रग्स का उपयोग नहीं किया गया था। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। नाम उजागर न करने के शर्त पर एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जौहर ने अपने वकील के माध्यम से अपने जवाब में उनके द्वारा आयोजित पार्टी में किसी भी प्रकार की दवाओं के उपयोग से इनकार किया है।

    एनसीबी ने जौहर को एक नोटिस भेजा था, जिसमें उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की शिकायत पर पार्टी का विवरण साझा करने को कहा गया था।

    हालांकि, अधिकारी ने कहा कि वे ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा जौहर के जवाब का अध्ययन कर रहे हैं।

    2019 में जौहर के आवास पर आयोजित कथित ड्रग पार्टी को लेकर सिरसा ने इस साल सितंबर में एनसीबी से संपर्क किया था, जहां दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, विक्की कौशल, वरुण धवन, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा सहित कई शीर्ष कलाकार उपस्थित थे।

  • कोलकाता के रामकृष्ण मिशन आश्रम में स्वामी विवेकानंद को गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

    [object Promise]

    कोलकाता। गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के रामकृष्ण मिशन आश्रम में स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

    उन्होंने कहा, आज मेरे लिए सौभाग्य और आनंद का विषय है कि मैं उस जगह पर आया हूं जो न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चेतना जागृत करने की जगह है। स्वामी जी वो शख्सियत थे जिन्होंने आधुनिकता और अध्यात्म को जोड़ने का काम किया। मैं यहां से नई चेतना प्राप्त करके जा रहा हूं।

  • क्यों नहीं बुलाया कंगना को ड्रग्स की जांच के लिए- महाराष्ट्र कांग्रेस

    [object Promise]

    मुंबई । फिल्मकार करण जौहर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक नोटिस भेजा था, जिसमें उनके घर पिछले साल हुई एक पार्टी की जानकारी मांगी गई है। इस पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। इस मामले पर महाराष्ट्र कांग्रेस ने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा है कि एजेंसी ने आखिर कंगना रनौत को पूछताछ के लिए क्यों नहीं बुलाया। कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा है कि एनसीबी करण जौहर को तो नोटिस भेज रही है, मगर वह अभिनेत्री कंगना रनौत को क्यों नहीं बुला रही है, जिन्होंने एक वीडियो में खुले आम कहा था कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया है, लेकिन न तो उनसे अभी तक इस बारे में कुछ पूछा गया है और न ही नोटिस भेजा गया है।

    इसके साथ ही सावंत ने यह भी कहा कि जिस वीडियो पर करण जौहर से जवाब मांगा गया है, वो वीडियो साल 2019 का है और उस समय देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे और गृह विभाग संभाल रहे थे। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों इस वीडियो की जांच नहीं करवाई गई।

    सावंत ने सवाल उठाते हुए कहा कि एनसीबी उन मुद्दों की जांच कर रही है, जिनका सुशांत सिंह राजपूत मामले से कोई संबंध नहीं है, ये सबकुछ केवल महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

    पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र सरकार की सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने कई बार सुशांत मामले को उठाया है और उनकी मौत की जांच की स्थिति जानने की मांग की है। सीबीआई जांच के साथ ही एनसीबी भी बॉलीवुड-ड्रग्स माफिया सांठगांठ के सिलसिले में जांच कर रही है।