Category: state-news

  • सूर्यधार झील को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार को दी ये चेतावनी, उठाए सवाल

    [object Promise]

    देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने सूर्यधार झील को लेकर कुछ सवाल उठाए हैं। दल का आरोप है कि झील को लेकर तमाम नियम-कायदे ताक पर रख दिए गए हैं। इसके साथ ही दल ने सरकार को ये भी चेतावनी दी है कि अगर बांध निर्माण से आसपास के गांव वालों को सिंचाई, जमीन और रोजगार का लाभ नहीं मिला तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

    रविवार को कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भारत सरकार में मरीन सर्वेयर रह चुके विपुल धस्माना ने कहा कि भारत सरकार के स्तर पर जल यातायात और जल क्रीड़ा को लेकर कानून बने हुए हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार इन्हें लागू क्यों नहीं कर रही। बिना नियम-कानून बनाए ही सूर्यधार झील में बोट के प्रयोग को लेकर उन्होंने सवाल खड़े किए।

    इधर, उक्रांद नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने शेड्यूल रेट से 20 प्रतिशत से अधिक दर पर कार्य कराने और निर्माण की लागत 12 करोड़ रुपये अधिक आने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खुद प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज इसे लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं।

    सचिव सिंचाई को विशेष जांच के आदेश दिए गए हैं, लेकिन एक माह बाद भी इस जांच का कुछ अता-पता नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच कर यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि बांध परियोजना के आसपास किसने जमीन खरीदी है। दल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बांध निर्माण से आसपास के गांव वालों को सिंचाई, जमीन व रोजगार का लाभ नहीं मिला तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

     

  • PM मोदी ने राजस्थान बीजेपी की विधायक किरण माहेश्‍वरी के निधन पर जताया शोक

    [object Promise]

    जयपुर । भारतीय जनता पार्टी की विधायक किरण माहेश्वरी का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयीं थीं और गुड़गांव के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया है। माहेश्वरी (59) राजसमंद से तीसरी बार विधायक थीं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह कई दिन से गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्तीं थीं जहां रविवार रात उनका निधन हो गया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने माहेश्वरी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। एक सांसद, विधायक और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास तथा वंचित तबकों के सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास किए।’ मुख्यमंत्री गहलोत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिह डोटासरा ने भी माहेश्वरी के निधन पर गहरा दुख जताया है।

  • 30 दिसंबर तक तमिलनाडु में जारी रहेगी पाबंदी, मरीना बीच खोलने का प्‍लान रद

    [object Promise]

    नागालैंड, एएनआइ। तमिलनाडु में कोविड-19 संक्रमण के आंकड़ों को देखते हुए राज्‍य में जारी प्रतिबंधों की अवधि को एक माह और बढ़ा दिया है। इस क्रम में राज्‍य सरकार ने सोमवार को कोविड-19 (COVID-19) से जुड़ी रोक 30 दिसंबर तक बढ़ाने का ऐलान किया। इसके पहले दिसंबर में यहां काफी गतिविधियों को शुरू किया जाना था। 7 दिसंबर से अंडर ग्रेजुएट के अंतिम वर्ष के लिए कक्षाएं शुरू होने वाली थी। इसके अलावा चेन्‍नई के मरीना बीच को दोबारा 14 दिसंबर को खोला जाना था।

    [object Promise]
    तमिलनाडु सरकार में कोविड-19 से जुड़ी रोक 30 दिसंबर तक बढ़ा दिए गए हैं। यहां अंडर ग्रेजुएट के अंतिम वर्ष के लिए 7 दिसंबर से कक्षाएं शुरू होने वाली थी। इसके अलावा चेन्‍नई के मरीना बीच को भी दोबारा 14 दिसंबर को खोला जाना था।

    इसके पहले तमिलनाडु सरकार ने 16 नवंबर से अधिकतम 100 लोगों की भागीदारी वाले सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति देने वाला अपना आदेश रद कर दिया था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार,  लोग बिना सामाजिक दूरी बनाए और बिना मास्क पहने बाजार और बस टर्मिनलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में एकत्रित हो रहे थे जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। भाजपा की ‘वेल ’या वेत्री वेल यात्रा’ पर भी रोक लगाई गई थी जो 6 नवंबर से 6 दिसंबर तक निर्धारित थी। प्रतिबंध के बावजूद यात्रा निकालने को लेकर कई जगह पर भाजपा नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया था।

    रविवार (29 नवंबर) को तमिलनाडु में कोविड-19 से होने वाली मौत में कमी दर्ज की गई। यहां केवल 9 संक्रमितों की मौत हुई इसके साथ ही अब तक राज्‍य में इसके कारण मरने वालों का आंकड़ा 11,703 हो गया। अगस्त में नॉवेल  कोरोना वायरस की वजह से होने वाली दैनिक मौतों की संख्या 120 पहुंच गई थी। बाद में कई महीनों तक यह संख्या दोहरे अंकों में रही।

    रविवार को राज्य में कोविड-19 के 1,459 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7.80 लाख हो गए। बीमारी से 1,471 और लोगों के ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ ही राज्य में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 7.57 लाख तक पहुंच गई।

  • किसानों के साथ गतिरोध दूर करने के लिए आगे आएं प्रधानमंत्री: गहलोत

    [object Promise]

    जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आंदोलनरत किसानों को बातचीत के लिए बुलाने के केंद्र सरकार के फैसले को सही दिशा में उठाया गया कदम बताते हुए मंगलवार को कहा कि गतिरोध को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगे आना चाहिए। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘किसान यूनियनों को बातचीत के लिए केंद्र का आमंत्रण सही दिशा में उठाया गया कदम है लेकिन यह बहुत देरी से उठाया गया। इस आंदोलन को लेकर न केवल देश, बल्कि उन अन्य देशों में भी चिंता बढ़ रही है जहां बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं।’’

    उन्होंने कहा कि गतिरोध को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री को अगुवाई करनी चाहिए। किसानों की उचित मांगें माननी होंगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र के मंत्रियों की आज किसान नेताओं से दिल्ली में बात हो रही है। पहले यह बातचीत तीन दिसंबर को निर्धारित थी।

  • असम-तमिलनाडु : पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे बातचीत

    गुवाहाटी, एएनआइ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) सोमवार को असम के पार्टी नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

    [object Promise]
    असम व तमिलनाडु में पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। इस बातचीत में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी। अगले साल जनवरी में कांग्रेस पार्टी में नए अध्यक्ष का चुनाव होने वाला है।

    इसका आयोजन  वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इसके अलावा 2021 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस नेता तमिलनाडु में पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे।

  • अब चार से सात दिसंबर तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

    [object Promise]

    देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अब चार से सात दिसंबर तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। पहले उनका दौरा पांच दिसंबर से प्रस्तावित था। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा चार दिसंबर को हरिद्वार पहुंचेंगे और वहां संतों से मुलाकात करेंगे। पांच से सात दिसंबर तक वह देहरादून में 14 संगठनात्मक बैठकों व कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

    प्रदेश प्रभारी गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के उत्तराखंड प्रवास के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बाद में प्रदेश प्रभारी गौतम ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चार दिसंबर को हरिद्वार में रहेंगे। अगले दिन वह देहरादून में मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों और कोर कमेटी के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति समेत अन्य मसलों पर मंथन करेंगे। इसी दिन वह प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

    गौतम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष छह दिसंबर को प्रदेश कार्यालय व विभागों की समीक्षा बैठक लेने के बाद प्रांतीय पदाधिकारियों, महामंत्रियों, सांसदों, विधायकों, मोर्चा अध्यक्ष-महामंत्री व जिलाध्यक्षों संग बैठक करेंगे। मंडल स्तर व इससे ऊपर के पार्टी कार्यकत्र्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक भी होगी। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को वह एक बूथ का निरीक्षण करने के साथ ही कार्यकत्र्ताओं से चर्चा करेंगे। इसके अलावा मंडल व सोशल मीडिया वालिंटियर बैठक में भी भाग लेंगे। इसी दिन वह प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बाचतीत भी करेंगे।

    कोविड की गाइडलाइन का होगा पालन

    गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड प्रवास के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह अनुपालन किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों में सुरक्षित शारीरिक दूरी, सैनिटाइजेशन आदि के मानकों का ध्यान रखा जाएगा।

    भाजपा में नहीं परिवारवाद

    प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा में कांग्रेस की तरह परिवारवाद नहीं है। पार्टी में सभी कार्यकत्र्ता हैं। जो योग्य होता है, वह आगे बढ़ता है।

    प्रदेश कार्यालय में सुनी पीएम के मन की बात

    भाजपा के प्रदेश प्रभारी गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री राजेंद्र भंडारी व कुलदीप कुमार समेत अन्य प्रांतीय, जिला व महानगर इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद थे।

     

  • रेप का आरोप लगाया एक्ट्रेस ने कास्टिंग डायरेक्टर पर, मुंबई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

    [object Promise]

    मुंबई । मुंबई पुलिस ने शादी के बहाने 26 वर्षीय एक टीवी अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के लिए एक कास्टिंग डायरेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह यहां वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री द्वारा शिकायत करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे शादी करने का वादा करने के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर उसके साथ बलात्कार किया।

    उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र भी 26 साल है और दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अभिनेत्री को आश्वासन दिया था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन जब उसने बाद में ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो महिला ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (प्राथमिकी) दर्ज कराई। वर्सोवा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने कहा, हमने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

  • बंदी रक्षकों की ‘तीसरी आंख रखेगी ‘उत्‍तराखंड में कैदियों पर नजर

    [object Promise]

    देहरादून। प्रदेश की चार अति संवेदनशील जेलों में जेल प्रशासन अब कैदियों/बंदियों की हर गतिविधि पर नजर रख पाएगा। इसके लिए इन जेलों में बंदी रक्षकों को ऐसी ड्रेस मुहैया कराई जाएगी, जो बॉडीकैम से लैस होगी। ये बॉडीकैम जेल अधीक्षक के कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। इससे जेल के जिस हिस्से में बंदी रक्षक तैनात होंगे या भ्रमण कर रहे होंगे, उस जगह पर जेल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों की भी नजर रहेगी।

    परिचितों से मुलाकात और पेशी से लौटने के बाद कैदियों/बंदियों की तलाशी का पूरा घटनाक्रम भी इस कैमरे में कैद होगा। ऐसे में कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल एक्शन लिया जा सकेगा। जेल में कैदियों/बंदियों द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल और नशे की सप्लाई का खेल किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश की जेलों में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। इस पर लगाम के लिए ही पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) जेल एपी अंशुमान ने यह नई योजना बनाई है। इसके तहत पहले चरण में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और हल्द्वानी जेल में 50 बंदी रक्षकों को बॉडीकैम से लैस ड्रेस दी जाएगी। इसके लिए टेंडर दिए जा चुके हैं। सब योजना के मुताबिक रहा तो जनवरी में इन जेलों में बंदी रक्षक नए गणवेश में निगरानी करते नजर आएंगे। सबसे खतरनाक कैदी इन्हीं चार जेलों में बंद हैं। इन जेलों में मोबाइल के इस्तेमाल और नशे की आपूर्ति की शिकायतें अक्सर मिलती रहती हैं। आइजी जेल एपी अंशुमान का कहना है कि प्रदेश की कुछ जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन इन कैमरों से प्रत्येक कैदी और मुलाकातियों पर नजर रखना असंभव है। इसीलिए नई योजना बनाई गई है। इससे जेल प्रबंधन के पास यह रिकॉर्ड भी रहेगा कि कैदी से मिलने कौन-कौन आया।

    सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे

    प्रदेश में कुल 11 जेल हैं, जिनमें इस समय 52 हजार से ज्यादा कैदी/बंदी निरुद्ध हैं। इन जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए तीन करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसी बजट से बंदी रक्षकों को बॉडीकैम युक्त ड्रेस भी उपलब्ध कराई जानी है। आइजी जेल का कहना है कि अगले वर्ष मार्च तक सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा हो जाएगा।

    स्वस्थ रखने को कराया जाएगा योग 

    जेल में रहने के दौरान समाज की मुख्यधारा से कट जाने के कारण अधिकांश कैदियों/बंदियों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। इसलिए अब जेलों में कैदियों/बंदियों को योगाभ्यास कराया जाएगा। साथ ही जिनके स्वभाव में परिवर्तन नजर आएगा, उनकी काउंसिलिंग की जाएगी। आइजी जेल ने बताया कि इसके लिए कुछ विशेषज्ञ चिकित्सकों से संपर्क किया गया है। साथ ही कुछ गैर सामाजिक संस्थाओं से भी बात की गई है। यह सुविधा जेलों में दिंसबर से शुरू होगी।

     

  • युवा कांग्रेस का चंडीगढ़ में हरियाणा सीएम के आवास पर प्रदर्शन,,.

    [object Promise]

    चंडीगढ़ । किसानों के मामले के लेकर सीएम एमएल खट्टर के आवास पर घेराव कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
    कार्यकर्ताओं की मांग है कि मुख्यमंत्री प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ कथित रूप से बल प्रयोग किए जाने के लिए किसानों से माफी मांगे।

  • प्रेमी ने प्रेमिका से बात करते खा ली सल्फास की 4 गोली

    [object Promise]

    उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से मोबाइल पर बात करते-करते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। चिमनगंज मण्डी थाना पुलिस के अनुसार दुर्गा कालोनी निवासी नितेश सोनी एक साड़ियों की दुकान पर काम करता था। उसका एक वर्ष से एक युवति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात वह अपनी प्रेमिका से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

    विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाते के बाद युवक ने अपने मित्र सुमित को इसकी जानकारी दी। इस आधार पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए भर्ती किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  ज्ञात रहे कि उज्जैन जिले में प्रेम प्रसंग के मामल में पिछले सात दिनों में यह चौथा ऐसा मामला है,जिसमें प्रेमी ने आत्महत्या कर ली।