Category: state-news

  • हरदा ने एस्केप चैनल का आदेश निरस्त करने के निर्णय पर दी बधाई, कही ये बात

    [object Promise]

    देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा को एस्केप चैनल बनाए जाने के आदेश को निरस्त करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘आखिरकार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हमारी सरकार के गंगा संबंधी निर्णय को बदलने का आदेश जारी कर दिया है। मैं इसके लिए गंगा सभा को भी बधाई देता हूं।’

    हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर बह रही गंगा की धारा को हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय एस्केप चैनल घोषित किया गया था। यानी, इसे गंगा का मुख्य भाग नहीं माना गया। इस पर संत समाज में काफी आक्रोश था। इस मसले पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा तक खटखटाने की बात कही थी। इसी वर्ष जुलाई में प्रदेश सरकार ने इस निर्णय को वापस लेने की घोषणा की थी।

    तब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरकी पैड़ी में बह रही गंगा की धारा को एस्केप चैनल घोषित करने के अपने निर्णय पर अफसोस जताया था। उन्होंने कहा कि यह उनकी भूल थी। कुछ घरों को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की सरकार आने पर इस गलती को सुधारा जाएगा। तब उनके बयान को भाजपा ने राजनीतिक बयान करार दिया था। अब एक बार फिर हरीश रावत ने इस मामले पर ट्वीट के जरिये अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    गौरतलब है कि रविवार को हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर बह रही गंगा की धारा को उस शासनादेश की बेड़ियों से अब मुक्ति मिल जाएगी, जिसमें इसे एस्केप चैनल (नहर) घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2016 में हुए इस शासनादेश को तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए। गंगा सभा के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हरकी पैड़ी का अविरल गंगा का दर्जा बरकरार रखा जाएगा।

     

  • अपने अंदर नव-ऊर्जा लेकर आगे बढ़ रहा है झारखंड: सोरेन

    [object Promise]

    रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड अपने अंदर नव ऊर्जा समाहित कर आगे बढ़ रहा है और इस राज्य की चुनौतियों से निपटने के लिए यह ऊर्जा कारगर साबित होगी। झारखंड विधानसभा के 21वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह बात कही। सोरेन ने कहा, ‘‘झारखंड राज्य के अंदर संसाधन मौजूद हैं, जिसके बल पर झारखण्ड को विश्व स्तर पर पहचान दी जा सकती है।’’ उन्होंने कहा कि झारखण्ड की आंतरिक व्यवस्था को अवसर में बदलने का मौका है जिसके लिए सुंदर, अनुशासित और शांतिप्रिय व्यवस्था बनानी होगी तभी लोगों का आकर्षण राज्य की ओर बढ़ेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘आज उल्लास का दिन है। खुशी का माहौल है। झारखण्ड ने लंबा सफर तय किया है। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव हमने देखा है। कई चुनौतियों को स्वीकारा है, जिसकी गवाह झारखण्ड विधानसभा बनी है। यह वह महापंचायत है, जहां 81 विधायक मिलकर राज्य को दिशा देने का प्रयास करते हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम महामारी के दौर से गुजर रहे हैं। विगत एक वर्ष से कार्यपालिका और विधायिका के सहयोग से हम महामारी के बीच भी सफलता से आगे बढ़ रहें हैं। झारखण्ड पूरे देश के लिए उदाहरण बना। कोई भय नहीं फैला न भूख से किसी की मौत हुई। कई राज्यों की स्थिति भयावह हो चुकी है।

     

     

  • मुंबई में ईडी ने मनी लॉंडरिंग केस में मारे 10 ठिकानों पर छापे

    [object Promise]

    मुंबई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को महाराष्ट्र में टॉप्स ग्रुप्स प्रमोटर्स के 10 से अधिक ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में तलाशी ली, जिसमें कुछ नेताओं के ठिकाने भी शामिल है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, एजेंसी मुंबई और ठाणे में लगभग 10 ठिकानों पर टॉप्स ग्रुप से संबंधित सदस्यों पर तलाशी ली है, जिनमें कुछ नेता के ठिकाने भी शामिल हैं।

    ईडी के सूत्रों ने कहा कि वित्तीय जांच एजेंसी इस मामले में ठाणे में शिवसेना के विधायक और प्रवक्ता प्रताप सरनाईक के बेटे के परिसरों में तलाशी ले रही है।

  • इंदौरिया की बगिया तन को निरोगी, मन को महका रही; यहां की खूबसूरती देख आप भी कह उठेंगे…

    [object Promise]

    हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में गंगनहर चौड़ीकरण के बाद बेनूर हुई कांवड़ पटरी पर हरियाली और फूलों की खुशबू से महकती एक वाटिका अनायास ही राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। धर्मनगरी में योग और पर्यावरण की गंगा बहा रहे हरमीत इंदौरिया की कड़ी मेहनत ने वह कर दिखाया, जो अममून स्लोगन या बैनर पर लिखा नजर आता है। हरियाली से पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देने के साथ ही हरमीत रोजाना योग सिखाकर लोगों को स्वस्थ और निरोगी बना रहे हैं।

    राम-रामजी योग सर्वांगीण विकास संस्था के संस्थापक और सचिव हरमीत इंदौरिया यूं तो कनखल हरे राम आश्रम की दुकान में जूस-शिकंजी का कारोबार करते हैं। पर तन-मन-धन से वह योग और पर्यावरण को समर्पित हैं। हरमीत इंदौरिया ने वर्ष 2012 में प्रेमनगर आश्रम में निशुल्क योग सिखाने की शुरूआत की।

    साल 2014-15 में गंगनहर चौड़ीकरण से हरी-भरी कांवड़ पटरी की हरियाली को तहस-नहस कर दिया। हरमीत इंदौरिया के मन में यह बात टीस की तरह लगी और उन्होंने बदरंग नहर पटरी को फिर से हरा-भरा करने का बीड़ा उठा लिया। इसकी शुरुआत सिंहद्वार के पास वाटिका के तौर पर की।

    हरमीत दुकान से समय बचाकर सीधे वाटिका पहुंचते और पौधों की निराई-गुड़ाई-सिंचाई आदि कार्य करते हैं। पिछले छह माह से तो हरमीत का ज्यादातर समय वाटिका में पौधों की देखभाल में ही गुजरा है। यहां सुबह-सुबह आम लोगों को योग का अभ्यास कराते हैं। हरमीत इंदौरिया के जुनून ने आस-पास का नजारा ही बदलकर रख दिया है।

    हरमीत बताते हैं कि वाटिका में आम, बड़, पीपल, पिलखन, मेंहदी, यूकेलिप्टिस, खैर, जामुन, हरड़, मौलसरी जैसे तकरीबन 40 प्रजाति के पौधे हैं। वह चाहते हैं कि डामकोठी से लेकर जटवाड़ा पुल तक गंगनहर पटरी अपने पुराने स्वरूप में जीवित हो।

    शासन-प्रशासन को चाहिए कि सामाजिक संस्थाओं को नहर पटरी अलग-अलग हिस्सों में गोद दे दी जाए। उन्होंने बताया कि इस बारे में अधिकारियों से कई बार बातचीत हुई है, लेकिन अभी कोई सहमति नहीं बन सकी है।

    मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं सैकड़ों लोग

    गंगनहर पटरी पर सैकड़ों लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं। लेकिन नहर चौड़ीकरण के बाद पटरी पर धूल मिट्टी ज्यादा रहती है। लोग अपने स्वास्थ्य के लिए वॉक करने आते हैं, मगर धूल-मिट्टी के कण लेकर वापस जाते हैं। जबकि चौड़ीकरण से पहले नहर पटरी पर हरियाली, पथ प्रकाश आदि की पूरी व्यवस्था थी।

    हरमीत इंदौरिया शहर के नागरिकों और संस्थाओं से भी अपील करते हैं कि कांवड़ पटरी को पहले जैसा हरा-भरा बनाने के लिए आगे आएं। मुहिम में सहयोग देने वाले लोगों का भी हरमीत आभार जताते हैं।

    लोग नाम सुनकर आएं घूमने

    हरमीत बताते हैं कि चंडीगढ़ शहर जाने से पहले लोग रोज गार्डन जैसी घूमने वाली जगहों के बारे में पता करते हैं। वह चाहते हैं कि जब भी कोई श्रद्धालु या पर्यटक हरिद्वार घूमने आए तो हरियाली का नाम सुनकर घूमने आए। इंदौरिया चाहते हैं कि गंदगी में तब्दील हो रही शहर की हर खाली जगह को हरियाली के तौर पर विकसित किया जाए और हर व्यक्ति योग कर निरोग रहे।

     

  • गुरुग्राम : सड़क हादसों में 2 की मौत, 3 घायल

    [object Promise]

    गुरुग्राम । गुरुग्राम में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी। पहली घटना सोमवार तड़के शीतला माता रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने घटी।

    तेज रफ्तार से पालम विहार इलाके से आ रही कार एक कैंटर से जा भिड़ी, जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पीछे की सीट पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।

    मृतक की पहचान राजीव नगर निवासी अभिषेक (20) के रूप में हुई, जबकि घायल की पहचान पारस (20) के रूप में हुई। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    घटना के संबंध में पुलिस ने सेक्टर-5 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

    सेक्टर-5 पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त प्रभारी सतीश कुमार ने कहा, “शुरुआती जांच में पता चला है कि एक कैंटर सड़क पर खड़ा था। कार पीछे से आई और उसमें जा घुसी, जिससे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, पूरी सच्चाई का पता आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से या चालक के गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।”

    अन्य घटना में सूरज नाम के व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त पिंकी और सचिन हादसे में घायल हो गए। सूरज अपनी बाइक चला रहा था जबकि उसके दो दोस्त पीछे बैठे थे।

    पुलिस ने कहा, “सूरज बाइक चला रहा था, जहां वह अनियंत्रित होकर सोहना रोड पर बिना किसी चेतावनी के सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़ा। हादसे में सूरज की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दोनों दोस्तों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

    इस मामले की प्राथमिकी सोहना सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

  • यहां संवारेगी ग्रामीण आर्थिकी काली मिर्च और ऑस्ट्रेलियन टीक की खेती…

    [object Promise]

    देहरादून। कोशिशें रंग लाईं तो निकट भविष्य में राज्य में काली मिर्च और ऑस्ट्रेलियन टीक की खेती ग्रामीण आर्थिकी को संवारने का बड़ा जरिया बनेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड ग्राम्य विकास और पंचायतीराज संस्थान, रुद्रपुर की बोर्ड आफ गवर्नर्स की बैठक में इन दोनों फसलों को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञों की राय लेने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की आर्थिकी संवारने में काली मिर्च के अलावा मशरूम उत्पादन की भी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

    सचिवालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में तमाम लोग कार्य कर रहे हैं। मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वृहद स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि जनसामान्य को यह जानकारी हो सके कि मशरूम का बहुआयामी उपयोग किस तरह किया जा सकता है। उन्होंने ग्राम्य विकास और ग्रामीण आॢथकी के सशक्तीकरण के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए दिए जाने वाले प्रशिक्षण को आधुनिक तकनीकी से जोडऩे पर भी उन्होंने बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारे संस्थान प्रशिक्षण देने के साथ ही आय सृजन का माध्यम भी बनें, इस दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने संस्थान के अधिकारियों को नवाचार की पहल के साथ ही किसानों को लाभ देने वाली योजनाओं के प्रति जागरूक करने को कहा। इस अवसर पर बताया गया कि संस्थान द्वारा अब तक 61 प्रशिक्षण आयोजित किए गए, जिनमें 3395 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व मनीषा पंवार, उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी के निदेशक राजीव रौतेला, सचिव पंचायतीराज एचसी सेमवाल, संस्थान के अधिशासी निदेशक हरीश चंद्र कांडपाल आदि मौजूद थे।

     

  • उत्तराखंड का गर्तांगली ट्रैक शामिल है विश्व के खतरनाक रास्तों में, फिर से रोमांच के शौकीनों से होगा गुलजार

    [object Promise]

    देहरादून। विश्व के दुर्गम और खतरनाक रास्तों में शामिल उत्तराखंड का गर्तांगली ट्रैक फिर से रोमांच के शौकीनों से गुलजार होगा। गंगोत्री नेशनल पार्क के अंतर्गत समुद्रतल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर चट्टान पर बने इस ट्रैक की जर्जर हो चुकी सीढ़ि‍यों और इनके किनारे लगी सुरक्षा बाड़ को दुरुस्त करने का काम 30 अप्रैल 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद पर्यटन व ट्रैकिंग के लिए इसके दरवाजे खोल दिए जाएंगे। फिर गर्तांगली सैलानियों को रोमांच का अनुभव कराएगी।

    एक दौर में भारत-तिब्बत के बीच व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र रहे पैदल मार्ग पर स्थित गर्तांगली हमेशा से कौतुहल और आकर्षण का केंद्र रही है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री नेशनल पार्क के अंतर्गत भैरवघाटी से नेलांग को जोड़ने वाले इस मार्ग पर जाड़ गंगा घाटी में है गर्तांगली। पूर्व में इसी मार्ग से भारत व तिब्बत के बीच व्यापार होता था। इसी मार्ग पर पेशावर से आए पठानों ने चट्टान को किनारे से काटकर सीढ़ीनुमा रास्ता बनाया। करीब 300 मीटर लंबी इस गली को नाम दिया गया गर्तांगली।

    वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद इस मार्ग को आमजन के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि, 1975 तक सेना इसका उपयोग करती रही, लेकिन फिर इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इसके बाद देखरेख के अभाव में गर्तांगली की सीढ़ियां और किनारे लगी लकड़ी की सुरक्षा बाड़ जर्जर होने लगी। अलबत्ता, गर्तांगली की मरम्मत कराकर इसे फिर से खुलवाने की आवाज निरंतर उठती रही।

    लंबे इंतजार के बाद सरकार ने भी गर्तांगली के महत्व को समझा और इसे ट्रैकिंग व पर्यटन के हिसाब से विकसित करने का निर्णय लिया। इस क्रम में दो साल पहले पर्यटन विभाग से मिली 26 लाख की राशि से गंगोत्री नेशनल पार्क ने कुछ कार्य कराया, मगर बात नहीं बनी। इसके बाद लोनिवि को यह कार्य सौंपने का निश्चय किया गया और उसे ग्राम्य विकास विभाग से 64.10 लाख रुपये की राशि अवमुक्त कर दी गई। बावजूद इसके वन कानून आड़े आ गए।

    इस वर्ष जून में हुई राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में गर्तांगली की मौलिकता के साथ इसके पुनरुद्धार का फैसला लिया गया। इस बीच वन्यजीव विभाग ने गर्तांगली की मरम्मत के लिए वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस के मद्देनजर अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया। मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में बताया गया कि गर्तांगली की मरम्मत के मद्देनजर लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। बुधवार से कार्य प्रारंभ होगा और 30 अप्रैल 2021 तक इसे पूरा करा लिया जाएगा।

     

  • नैनीताल के आसपास के क्षेत्र होंगे पर्यटन की दृष्टि से विकसित

    [object Promise]

    देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलास्तरीय प्राधिकरण, नैनीताल के माध्यम से किए जाने वाले निर्माण कार्यों में स्थानीय शिल्प शैली का उपयोग करने को भी कहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष सचिवालय में जिला स्तरीय प्राधिकरण, नैनीताल के माध्यम से निर्मित की जा रही योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सातताल व सूखाताल के पुनर्जीवीकरण के साथ ही इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

    इन स्थलों को बर्ड वाचिंग स्थल के रूप में विकसित करने के लिए वन विभाग के सहयोग से पक्षियों के अनुकूल पौधों का रोपण किया जाए। इन क्षेत्रों में अवैध निर्माण हटाने के साथ ही पर्याप्त पार्किंग स्थल भी विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी तहसील को शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश देते हुए कहा कि नए भवन को मिनी सचिवालय के रूप में बनाया जाए। इसमें बहुमंजिली इमारत बनाई जाए ताकि अन्य कार्यालय भी इसमें शिफ्ट किए जा सकें। इसमें पार्किंग की सुविधाएं भी विकसित की जाएं। उन्होंने रामनगर में भी पार्किंग स्थल के निर्माण पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने नैनीताल रोपवे निर्माण के लिए एचएमटी परिसर में भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश सचिव राजस्व को दिए।

    बैठक में उपाध्यक्ष नैनीताल झील विकास प्राधिकरण रोहित मीणा ने बताया कि सातताल में बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क भी बनाया जाएगा। इस पर तकरीबन सात करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित किया गया है। इसी प्रकार सूखाताल में बनाई जाने वाली योजनाओं में 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नैनीताल व रामनगर में में पार्किंग के लिए कई स्थान चिह्नित किए गए हैं। बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सचिव आरके सुधांशु, अमित नेगी, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, सौजन्या, आयुक्त कुमाऊं अरविंद सिंह ह्यांकी और प्रभारी सचिव सुशील कुमार आदि उपस्थित थे।

     

  • हरदा बोले- सही समय पर सही फैसला लिया जाएगा, मेरे चुनाव लड़ने से ज्यादा जरूरी कांग्रेस का…

    [object Promise]

    हल्द्वानी: कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच पूर्व सीएम व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने अब डैमेज कंट्रोल की कोशिश करते हुए कहा कि यह आपसी लड़ाई नहीं है। अक्सर बड़ी फौजें दुश्मन से लड़ने से पहले वार्मअप एक्सरसाइज करती हैं। सही समय पर सही निर्णय लिए जाएंगे। जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा और जनता के बीच होगा।

    काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मेरे चुनाव लड़ने से ज्यादा कांग्रेस का जीतना जरूरी है। मौजूदा सरकार ने चार साल के अंदर कोई काम नहीं किया। अब अंतिम समय मे सरकार से लेकर मुख्यमंत्री तक छटपटा रहे हैं। वहीं, अर्जुन की तरह खुद भी कई बार घायल (चुनावी रण) होने की पोस्ट को लेकर जब पूर्व सीएम से सवाल किया गया कि उत्तराखंड की चुनावी जंग में कृष्ण की भूमिका कौन निभाएगा। इस पर हरदा ने कहा कि श्री कृष्ण तो अवतार लेते हैं। बस थोड़ा इंतजार कीजिये। जैसे ही पार्टी को उसके कृष्ण मिल जाएंगे। मैं भी हाथ जोड़कर बगल में खड़ा हो जाऊंगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व विधायक नारायण पाल, अर्जुन बिष्ट, नीरज रैक्वाल आदि मौजूद रहे।

     

  • युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोला बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ, किया पुतला दहन

    [object Promise]

    देहरादून। बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर एकबार फिर युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती हुई बेरोजगारी पर सरकार किसी भी तरह का ठोस कदम नहीं उठा रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिनपर सरकार बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे।

    भाजपा सरकार पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस ने एस्लेहॉल चौक पर सांकेतिक पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी उपक्रमों जैसे रोडवेज, जल निगम आदि विभागों में कई महीनों से कर्मचारियों की तनख्वाह लंबित के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन सभी मुद्दों और विशेषकर बेरोजगारी पर की ओर सरकार की ओर से जल्द से जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन को मजबूर होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।

    इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संदीप चमोली, प्रदेश संयोजक राहुल प्रताप, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष विजय रतूड़ी मोंटी, जिला प्रवक्ता अविनाश मणि, प्रदेश सचिव  नवनीत कुकरेती, ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव सूरज गोसाई, जिला महासचिव क्षितिज पांडे, जिला महासचिव पुनीत, जिला सचिव समीर खान, जिला सचिव सुमित सिंह, जिला सचिव पवन चंदेल, जिला सचिव रोशन कोहली आदि मौजूद रहे।