Category: state-news

  • मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते सीएम नीतीश कुमार नवंबर के अंतिम हफ्ते में…

    [object Promise]

    पटना। सियासी गलियारे में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज हो गयी है। चर्चा है कि विधानमंडल सत्र समाप्त होने के हफ्ते भर के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार हो जाए। इस चर्चा के मूल में यह है कि वर्तमान में कई मंत्रियों के पास विभागों का अतिरिक्त बोझ है। माना जा रहा है कि एक साथ वे सभी विभागों का काम नहीं देख सकते।

    विस्तार की संभावना को ले चर्चा

    मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री को छोड़ जदयू कोटे से अब चार मंत्री ही हैं। संभव है कि जदयू कोटे से आठ नए मंत्री शपथ लें। वहीं भाजपा कोटे से दस और मंत्री शपथ ले सकते हैं। पहले से दो उप मुख्यमंत्री सहित भाजपा के सात मंत्री हैं। एक-एक मंत्री हम और वीआइपी से हैं। इस हिसाब से विस्तार के 31 मंत्री हो जाएंगे। पिछली सरकार में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री सहित 33 मंत्री थे। ऐसी स्थिति में संभव है कि हम और वीआइपी को एक-एक मंत्री का कोटा कहीं और न मिल जाए। पर फार्मूेले के हिसाब से यह संभव नहीं लग रहा। वैसे भी वीआइपी को विधान परिषद की भी एक सीट मिलनी है।

    अनुपात के हिसाब तय फार्मूले में घट-बढ़ संभव

    तय फार्मूेले में 3.5 पर एक मंत्री दिए जाने का प्रावधान है। 36 मंत्रियों की कुल संख्या में विधायकों की संख्या के हिसाब से तय होने वाले इस फार्मूेले में बदलाव भी संभव है। जदयू कोटे के कई विभाग अब भाजपा के पास चले गए हैं। पिछली सरकार में जदयू के पास जो विभाग थे उनमें कई भाजपा के पास चले गए हैं। दो विभाग हम को भी गए हैं। पूर्व की एनडीए सरकार में आपदा प्रबंधन, पंचायती राज, उद्योग, गन्ना व विधि जदयू के पास थे जो अब भाजपा के मंत्रियों के पास है। वहीं लघु जल संसाधन व अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग हम के पास है।

    विभागों के लिहाज से यह है आंकड़ा

    नयी सरकार में जदयू के पास 20 महकमे हैं और भाजपा के पास 21 विभाग हैं। दो महकमे हम के पास हैं और एक विभाग वीआइपी को मिला है।

    मंत्रियों पर इस तरह से है अतिरिक्त बोझ

    1. उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद-6 विभाग

    2.उप मुख्यमंत्री रेणु देवी-3 विभाग

    1. विजय चौधरी-5 विभाग

    4.बिजेंद्र यादव- 4 विभाग

    1. अशोक चौधरी-5 विभाग

    2. मंगल पांडेय- 3 विभाग

    3. अमरेंद्र प्रताप सिंह-3 विभाग

    8.जीवेश कुमार- 3 विभाग

     

  • भाजपा महामंत्री संगठन ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया कार्यकर्त्‍ताओं को

    [object Promise]

    देहरादून। भाजयुमो कार्यकत्ताओं को भाजपा महामंत्री संगठन ने कोरोनाकाल में गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही संगठन के प्रति जिम्मेदारियों का अहसास दिलाते हुए अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत पर चलना युवा

    मोर्चा के हर कार्यकर्त्‍ता का कर्तव्य होना चाहिए। पद प्राप्त होने पर किसी के भी मन में अहंकार की भावना न आए। हमें हर व्यक्ति को खुद से जोड़ना  है और आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कोराना से अभी भी बचाव की आवश्यकता है। इसलिए कार्यकत्र्ता किसी भी कार्यक्रम का आयोजन करें या किसी कार्यक्रम में शामिल हों तो कोविड गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करें। शारीरिक दूरी व मास्क का प्रयोग किया जाए। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों से जल्द से जल्द युवा मोर्चा की जिले की टीम गठित करने और टीम में महिलाओं को भी बराबर स्थान देने की सलाह दी। इस मौके पर प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी कुलदीप, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल आदि मौजूद रहे।

    मुलायम के जन्मदिन पर  गोष्ठी का आयोजन

    सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन किया। जिसका विषय लोकतंत्र बचाओ था। गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सपा प्रदेश में सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों और धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ अभियान चलाएगी। इसके तहत आमजन को लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

    रविवार को परेड ग्राउंड स्थित सपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान के नेतृत्व में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद हुई गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आरएसएस के ङ्क्षहदू राष्ट्र के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार असहमति की हर आवाज तानाशाही तरीके से दबा रही है। इस दौरान डॉ. वीके शुक्ला, डॉ. आरके पाठक, सीपीएम नेता सुरेंद्र सिंह सजवाण, आभा भंडारी, समर भंडारी आदि मौजूद रहे।

     

  • विधान सभा में शपथ ग्रहण के वक्‍त अड़े एआइएमआइएम के विधायक, हिंदुस्‍तान बोलने पर जताई आपत्ति

    [object Promise]

    पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: 17वीं बिहार विधान सभा के पहले ही दिन शपथ ग्रहण समारोह के दौरान असदुउद्दी ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम ( The All India Majlis-e- Ittehad-ul Muslimee )  के पांच विधायकों ने अपने तेवर दिखाए । विधायकों ने शपथ पत्र में लिखे हिंदुस्‍तान शब्‍द पर आपत्ति की और  हिंदुस्‍तान की जगह भारत बोलने पर अड़े। इस पर बीजेपी विधायक ने कहा जो हिंदुस्‍तान नहीे बोल सकते उन्‍हें पाकिस्‍तान चले जाना चाहिए ।

    [object Promise]
    17वीं बिहार विधान सभा के पहले ही दिन शपथ ग्रहण समारोह के दौरान असदुउद्दी ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के विधायक शपथ पत्र में लिखे हिंदुस्‍तान शब्‍द पर आपत्ति की। कहा हिंदुस्‍तान के संविधान के नाम पर नहीं लेंगे शपथ। बीजेपी विधायक ने कहा- पाकिस्‍तान चले जाना चाहिए।

    बिहार विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के विधायक ने शपथ के दौरान हिंदुस्तान शब्द के इस्तेमाल से इन्कार कर सदन में असहज स्थिति पैदा कर दी। विधायक अख्तरुल इमान ने उर्दू भाषा में शपथ ली और इस दौरान हिंदुस्तान के बदले भारत शब्द का इस्तेमाल किया।

    कहा, नहीं लेंगे हिंदुस्तान के संविधान के नाम पर शपथ

    अख्तरुल का नाम जैसे ही शपथ के लिए पुकारा गया, उन्होंने हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जता दी। उन्हें उर्दू में शपथ लेनी थी। प्रोटेम स्पीकर जीतनराम मांझी से उन्होंने हिंदुस्तान के बदले भारत शब्द बोलने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा में शपथ लेते वक्त भारत के संविधान शब्द का प्रयोग किया जाता है। मैथिली भाषा में भी यही शब्द आता है, लेकिन उर्दू में शपथ के लिए जो प्रपत्र दिया गया है, उसमें भारत के बदले हिंदुस्तान लिखा गया है। अख्तरुल ने कहा कि वह भारत के संविधान के नाम पर शपथ लेंगे, न कि हिंदुस्तान के संविधान के नाम पर।

    अख्‍तरुल इमाम विधान सभा से बाहर निकलकर मीडिया से बात करते हुए।

    आग्रह पर भी नहीं माने

    हालांकि अख्तरुल की आपत्ति पर प्रोटेम स्पीकर जीतनराम मांझी ने कहा कि ऐसा पहली बार तो हो नहीं रहा है। पहले भी उर्दू भाषा में शपथ के प्रपत्र में भारत की जगह हिंदुस्तान ही लिखा रहता था। दोनों नाम में शब्दों के अलावा और कोई फर्क भी नहीं है। मांझी के आग्रह का भी अख्तरुल पर कोई असर नहीं पड़ा और वह हिंदुस्तान के बदले भारत शब्द के उच्चारण पर ही अड़े रहे।

    शुरू हुई बयानबाजी

    इधर, अख्‍तरुल इमाम के विवादित बोल के बाद विधान सभा परिसर में बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने कहा – यह गलत नियति है। गलत परंपरा है। जो लोग हिंदुस्‍तान नहीं बोल सकते , उन्‍हेें हिंदुस्‍तान में नहीं रहना चाहिए । ऐसे लोगों को पाकिस्‍तान चले जाना चाहिए ।

    इसके पहले पूर्व सांसद आंनद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने अंग्रेजी में और रामप्रीत पासवान ने मैथिली में शपथ ली।  पहले दिन 122 और दूसरे दिन 123 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। जिन विधायकों का नंबर मंगलवार को आएगा उन्हें सेंट्रल हॉल में प्रवेश के पहले ही वापस कर दिया गया ।

  • बिहार विधानसभा सत्र शुरू, नवनिर्वाचित विधायक ले रहे हैं शपथ

    [object Promise]

    पटना । बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार के बाद विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। कोरोना काल में पांच दिवसीय सत्र में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जा रहा है। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। प्रोटेम स्पीकार ने कहा कि पहले दो दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

    17वीं बिहार विधानसभा सत्र के दौरान सामाजिक दूरी बरतने के लिहाज से सदस्यों का बारी-बारी से शपथ दिलाई जा रही है। सबसे पहले उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद फिर रेणु देवी ने शपथ ली। बिहार में पहली बार दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

    इससे पहले, कार्यवाही प्रारंभ होने के पूर्व कांग्रेस और वामदलों के विधायकों ने सदन के बाहर विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। वैशाली में छेड़खानी के विरोध में मनचलों द्वारा जलाकर मारी गई किशोरी को न्याय दिलाने, किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया गया।

  • शादी में 250-300 लोगों को मिलेगी अनुमति, मास्क पहनना अनिवार्य

    [object Promise]

    इंदौर, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण शहर में शादी समारोह, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 250-300 से अधिक लोगों की भीड़ नहीं हो सकेगी। इस कारण आयोजक इससे अधिक लोगों और मेहमानों को आमंत्रित न करें तो ठीक रहेगा। शवयात्रा में भी सीमित लोग ही शामिल हो सकेंगे। सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन समूह ने शनिवार को यह तय किया। समूह की ओर से यह प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा।

    [object Promise]
    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना वायरस के बाढ़ते मामलों को देखते हुए आपदा प्रबंधन समूह ने शादी सामाजिक सांस्कृतिक समारोहों के लिए नियम तय किए हैं। इसके तहत समारोहों में 250-300 से ज्यादा लोगों का जमावड़ा नहीं होगा।

    शनिवार रात करीब नौ बजे रेसीडेंसी कोठी पर समूह की बैठक हुई। इसमें सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीषष सिंह, डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्र, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, भाजपा नेता मधु वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे आदि मौजूद थे। बैठक में चर्चा हुई कि रात में 10 बजे तक बाजार बंद करने का नियम शासन की ओर से ही आने के कारण इसका पालन करना होगा। रात 10 बजे बाद कफ्र्यू लगने के कारण दुकानदारों को रात 8 बजे तक ही दुकानें बंद करना होंगी, ताकि वे समय पर घर पहुंच सकें।

    हलवाई, बैंड वाले को देर रात आने-जाने की रहेगी अनुमति

    शादियों में हलवाई और बैंड-बाजे वालों, टेंट वालों आदि का काम देर रात तक चलता रहता है। आपदा प्रबंधन समूह ने इनकी व्यावहारिक परेशानियों को देखते हुए तय किया कि इन लोगों को कफ्र्यू के बावजूद रात 10 बजे बाद भी आने-जाने की अनुमति रहेगी। आयोजनों में कम से कम भीड़ रखने की अपील की गई है। आयोजनों में शामिल होने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

  • कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य

    [object Promise]

    देहरादून । उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी राज्यपाल ने स्वयं सोशल मीडिया पर साझा की और बताया कि उन्हें इस बीमारी के लक्षण नहीं हैं और न ही उन्हें कोई परेशानी है। उन्होंने कहा,‘‘ डाक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है।’’

    राज्यपाल ने हाल में उनके संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने और अपनी जांच करवाने का आग्रह भी किया है। कल शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उनसे राजभवन में मुलाकात की थी। इस बीच यहां राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्यपाल एक सप्ताह के अवकाश पर आगरा गयी थीं जहां से वह शुक्रवार की शाम को राजभवन लौटी थीं।

    चूंकि शनिवार और रविवार अवकाश था और राजनिवास और राज्यपाल सचिवालय के परिसर काफ़ी दूर और अलग हैं इसलिए उनका किसी अधिकारी या कर्मचारी से कोई संपर्क नहीं हुआ है और इसलिए राज्यपाल सचिवालय सामान्य रूप से कार्य करेगा।

  • बनेंगी लॉकडाउन डायरीज का हिस्सा, जरूरतमंदों की मदद कर जीता सबका दिल, जाने इनके बारे में…

    [object Promise]

    देहरादून। देश के कई लोकप्रिय सिंगिंग टीवी शो में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकीं दून की शिकायना मुखिया की लॉकडाउन के दौरान की गई मदद की कहानी अब लॉकडाउन डायरीज: लॉक्ड एंड अनलॉक्ड स्टोरीज पुस्तक में प्रकाशित होगी। इसमें भारत से शिकायना और ज्योति कुमारी के अलावा विभिन्न देशों से 21 व्यक्तियों के किए विशेष कार्यों की कहानी है।

    14 वर्षीय डालनवाला निवासी शिकायना ने लॉकडाउन के दौरान अप्रैल और मई में रिस्पना के एक ऐसे परिवार की मदद की, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दरअसल, बीते अप्रैल में रिस्पना में रहने वाली महिला की बड़ी बेटी गर्भवती और छोटी बेटी काफी बीमार थी। खुद भी महिला का स्वास्थ्य काफी खराब था, लेकिन परिवार का कोई सहारा न होने से आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि कहीं जाकर ईलाज करवा सकें। शिकायना को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली, जिसके बाद शिकायना और उनके पिता विकास मुखिया परिवार से मिले।

    शिकायना के फेसबुक पेज से पिता-बेटी ने सभी से जरूरतमंद परिवार की मदद की अपील की। मई में उन्होंने इसके माध्यम से तकरीबन एक लाख रुपये जुटाए और परिवार को दिए। इस बीच परिवार का स्वास्थ्य और खाने पर जो भी खर्चा था वह विकास मुखिया ने खुद की जेब से भरा। छोटी शिकायना के इस प्रयास से मदद की यह सूचना इंटरनेट मीडिया पर डाली जो वायरल हो गई।

    इसके बाद अगस्त माह में उन्हें लोयोला डिग्री कॉलेज बैंगलौर के डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म के एचओडी लजारुस लेप्चा का फोन आया। उन्होंने कहा कि वह अपनी पुस्तक लॉकडाउन डायरीज: लॉक्ड एंड अनलॉक्ड स्टोरीज में विभिन्न देशों के 21 कहानी प्रकाशित कर रहे हैं, जिसमें शिकायना का नाम भी है। विकास मुखिया ने बताया कि जल्द ही बुक रिलीज होगी। इसे ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

    शिकायना मुखिया एक नजर 

    शिकायना मुखिया सोनी चैनल में प्रसारित हुए द वॉयस इंडिया किड्स में रनर अप रही थीं। इसके बाद सिंगिंग शो सुपर स्टार सिंगर में भी टॉप-7 में जगह बनाई। अपनी गायिकी से शिकायना ने सभी के दिल में खास छाप छोड़ी थी।

    बीते जुलाई में अमेरिकन ऑनलाइन मंच पर प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता। अमेरिका के ऑनलाइन शो में अपनी प्रस्तुति से प्रशंसकों का दिल जीता। इसके बाद से उन्हें कई म्यूजिक एलबम के भी ऑफर मिले हैं। शिकायना कर्नल ब्राउन कैंब्रिज ब्वॉयज स्कूल में पढ़ रही हैं।

     

  • सरकार कर रही है संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह के सिद्धांत पर कार्य: निरंजन आर्य

    [object Promise]

    जयपुर । राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कहा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिले, इसके लिए वे बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे अपने आप पर कभी भी कुर्सी को हावी नहीं होने देंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे। आर्य डॉ बीआर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में झालाना स्थित अंबेडकर सभागार में संबोधित कर रहे थे।

    कोरोना वायरस की गाइड लाइन के बीच आयोजित हुए समारोह में आर्य ने कहा कि सरकार संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज सरकार कोरोना के भीषण दौर में बेहतर तरीके से काम कर रही है, जिसका परिणाम भी हमें दिखाई दिया है। कोरोना के बीच हमें उसकी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। मुख्य सचिव आर्य ने कहा कि सरकार ने जो उम्मीद उनसे लगाई है, जो उन्हें दायित्व दिया है, उसका वह बेहतर तरीके से काम करेंगे। इस मौके पर समारोह की अध्यक्षता डॉ बी आर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बीएल रोहन ने की।

    समारोह में विशेष रूप से पूर्व गृह सचिव महेंद्र सिंह, मुख्य पूव बीएल आर्य, पूर्व पुलिस महानिदेशक कन्हैया लाल बैरवा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ धर्मवीर चंदेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। सोसायटी के महासचिव अनिल गोठवाल ने बताया कि समारोह में संस्था की ओर से कराए जाने वाले कार्यो की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से रोजगार बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही, अनुसूचित जाति के गरीब विद्यार्थियों को निशुल्क आरएएस की कोचिंग भी कराई गई है। बाद में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

  • राज्य में फैले कोरोना के मामलों में शहरी क्षेत्र से हैं 85 प्रतिशत : शिवराज सिंह

    [object Promise]

    भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें लगभग 85 प्रतिशत मामले शहरी क्षेत्रों से हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण के कुल मामलों में केवल 15 प्रतिशत मामले ग्रामीण इलाकों से हैं। चौहान ने प्रदेश में महामारी के हालात पर समीक्षा के लिए बैठक की। प्रदेश में 1,798 नये मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,93,044 हो गयी है।

    चौहान ने बैठक में कहा कि शहरी क्षेत्रों में भीड़भाड़ अधिक रहती है, अत: शहरों में सुरक्षित दूरी बनाने की आवश्यकता अधिक है। चौहान ने युवाओं से लापरवाही न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे बचाव के सभी उपायों को अपनाएं क्योंकि कोविड-19 के कुल रोगियों में युवाओं का प्रतिशत अधिक है, जबकि बुजुर्ग सावधानी बरत रहे हैं इसलिए उनका प्रतिशत 10 है।

    इसबीच, मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को बाजार और क्षेत्रों को अनावश्यक रुप से बंद नहीं करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि बाजार बंद करने की स्थिति में आवश्यक वस्तुओं, फलों, दूध, सब्जियों आदि का परिवहन सुनिश्चित किया जाना चाहिये। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हाल ही में उत्सवों के दौरान बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ने से कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं।

  • सीबीआइ आज दाखिल कर सकती है जवाब लालू यादव के मामले में

    [object Promise]

    रांची। चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत मामले में सीबीआइ आज अपना जवाब दाखिल कर सकती है। इस मामले में 27 नवंबर को हाई कोर्ट में सुनवाई निर्धारित है। सीबीआइ की ओर से एक बार फिर सीआरपीसी की धारा 427 का मामला उठाया जा सकता है। क्योंकि सीबीआइ यह कह रही है कि लालू प्रसाद यादव ने इस मामले में भी एक भी दिन जेल में नहीं बिताएं हैं।

    सूत्रों की मानें तो सीबीआइ की ओर से यही कहते हुए झारखंड हाई कोर्ट में जवाब दाखिल किया जा सकता है। बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने दुमका कोषागार के मामले में झारखंड हाई कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है। अगर इस मामले में उन्हें जमानत मिलती है तो वह जेल से बाहर निकल जाएंगे। क्योंकि 4 मामलों में से तीन मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। लालू ने जमानत याचिका में आधी सजा काटने व बीमारियों का हवाला दिया है।

    यह है सीआरपीसी की धारा 427

    सीआरपीसी की धारा 427 के तहत एक तरह के मामले में कई बार सजा मिली है तो निचली अदालत द्वारा अपने आदेश में यह स्पष्ट किया जाता है कि उक्त सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। जबकि सीबीआई का दावा है कि लालू प्रसाद की ओर से निचली अदालत में इस तरह कोई आदेश नहीं दिया गया है। इसलिए सीबीआइ का मानना है कि लालू प्रसाद यादव ने दुमका कोषागार में भी एक दिन की सजा नहीं काटी है।