Category: state-news

  • “जेल से शुरु करुँगा चैनल”- रिहा होने के बाद टीवी स्टूडियो पहुंचे अर्नब गोस्वामी ने कहा उद्धव ठाकरे से

    [object Promise]

    मुंबई । न्यायिक हिरासत में एक सप्ताह जेल में गुजारने और उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद फिर से न्यूज रूम पहुंचे पत्रकार अर्नब गोस्वामी ने ‘‘फर्जी’’ मामले में उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला बोला। रिपब्लिक चैनल में अपने सहकर्मियों से घिरे गोस्वामी (47) ने कहा, उद्धव ठाकरे, सुन लो मुझे। आप हार गए। उन्होंने एक इंटीरियर डिजाइनर को कथित तौर पर खुदकुशी के लिए उकसाने के 2018 के मामले में अपनी ‘‘अवैध’’ गिरफ्तारी पर मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को भी आड़े हाथों लिया।

    गोस्वामी ने कहा कि तलोजा जेल में उनसे पुलिस तीन दौर की पूछताछ करती थी। उन्होंने कहा, उद्धव ठाकरे आपने मुझे एक पुराने, फर्जी मामले में गिरफ्तार किया, और मुझसे माफी तक नहीं मांगी। पत्रकार ने कहा, खेल अब शुरू हुआ है। गोस्वामी ने कहा कि वह हर में रिपब्लिक टीवी शुरू करेंगे और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी उनकी उपस्थिति है। फिर से गिरफ्तार होने की आशंका व्यक्त करते हुए गोस्वामी ने कहा, मैं जेल के अंदर से भी (चैनल) शुरू करूंगा, और आप (ठाकरे) कुछ नहीं कर पाएंगे। गोस्वामी ने अंतरिम जमानत देने के लिए शीर्ष अदालत का आभार जताया।

  • बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद….

    [object Promise]

    रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ के कपाट भैया दूज के शुभ अवसर पर शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। अब आने वाले छह महीनों तक भगवान भोलेनाथ के दर्शन पंचगद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भक्त कर सकेंगे। कपाट बंद होने के मौके पर केदारनाथ में भारी बर्फबारी हुई।

    तयशुदा कार्यक्रम के तहत सुबह तड़के तीन बजे से मंदिर में विशेष पूजाए हुई। मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने सभी पूजाएं संपन्न कराई। सुबह लगभग 8 बजकर 35 मिनट पर मंदिर का मुख्य कपाट पुलिस प्रशासन, देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में बंद कर दिए गए।

    केदार बाबा की उत्सव डोली ने मंदिर की परिक्रमा की, जिसके बाद केदार बाबा की डोली अपने प्रथम पड़ाव रामपुर के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे मंदिर के कपाट बंद होने के अवसर पर पूरी केदार पुरी केदार बाबा के जयकारों से गूंज उठी। सेना के मधुर बैंड पर धाम में पूरा माहौल भक्त मई हो गया।

    इस मौके पर लगभग डेढ़ से दो हजार भक्त मौजूद थे, भगवान की डोली अपने प्रथम पड़ाव रामपुर में आज विश्राम करेगी, जिसके बाद द्वितीय पढ़ाव गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में विश्राम करेगी। अगले दिन यानी 18 नवंबर को पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान विराजमान हो जाएंगे, जहां छह महीनों तक भक्तों भोले बाबा के दर्शन कर सकेंगे। कपाट बंद होने के मौके पर केदारनाथ में भारी बर्फबारी हुई। रविवार रात्रि से ही केदारनाथ में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी होने लगी थी,  लेकिन सुबह तड़के 4:00 बजे से लगातार बर्फबारी का दौर चल रहा है, छह इंच से ऊपर बर्फ अब तक जम चुकी है।

    योगी आदित्यनाथ ने एकीकृत मंदिर में की पूजा 

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की, वही केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने को लेकर सुबह तड़के 3:00 बजे से मंदिर में पूजा में चल रही है। आज सुबह लगभग 3:30 बजे योगी आदित्यनाथ केदारनाथ मंदिर पहुंचे तथा सुबह 6:00 बजे तक उन्होंने मंदिर में पूजा की। इसके बाद वह अपने विश्राम ग्रह गढ़वाल विकास निगम के अतिथि गृह में चले गए। वही मंदिर के कपाट बंद होने को लेकर सुबह से ही मंदिर के अंदर गर्भ ग्रह की पूजाएं मुख्य पुजारी शिव शंकर के द्वारा संपन्न कराई जा रही हैं। सुबह 8:30 बजे पूरे विधि विधान से केदारनाथ भगवान के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाना है।

     

  • ग्रैंड अलायंस में हार के बाद घमाशान, RJD ने कहा…

    [object Promise]

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में पराजय के बाद विपक्षी महागठबंधन में वार-पलटवार के सुर उठने लगे हैं। महागठबंधन (Mahagathbandhan) के सहयोगी कांग्रेस (Congress) के खराब प्रदर्शन को लेकर राष्‍ट्रीय जनता दल आक्रमक हुआ तो कांग्रेस भी अब पलटवार की मुद्रा में आ गई है। इसके बाद आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने सीधे कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी को घेरे में लिया है। कहा है कि बिहार में चुनाव के वक्‍त राहुल गांधी बहन प्रियंका के घर शिमला में पिकनिक मना रहे थे। इस बीच बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने भी कहा है कि महागठबंधन (Grand Alliance) की सरकार नहीं बनने का दोष कांग्रेस के सिर मढ़ना उचित नहीं है। साल 2000, 2005 और 2010 में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं था, तब राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) को पूर्ण बहुमत क्यों नहीं आया?

    शिवानंद ने राहुल-प्रियंका पर साधा निशाना

    आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव के वक्‍त राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर शिमला में पिकनिक मना रहे थे। कांग्रेस जिस तरह से अपना कारोबार चला रही है, उससे भारतीय जनता पार्टी को मदद मिल रही है।

    शिवानंद तिवारी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने 70 प्रत्‍याशी खड़े किए, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं कीं। राहुल गांधी केवल तीन दिन आए। प्रियंका गांधी तो आईं ही नहीं। जो बिहार के बारे में जानते नहीं थे, वे बिहार भेजे गए। यह सही नहीं था।

    अब कांग्रेस ने शुरू कर दिए जवाबी हमले

    बिहार में महागठबंधन की पराजय के साथ ही आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी और वामदलों (Left Parties) ने बिहार में सरकार नहीं बनने के लिए कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को कारण बताया था। तिवारी के साथ ही भारतीय कम्‍युनिस्ट पार्टी माले (CPI ML), भारतीय कम्‍युनिस्ट पार्टी (CPI) और मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्ट पार्टी (CPM) तक ने कांग्रेस को निशाने पर लिया था। उस वक्त कांग्रेस मौन रही पर अब पार्टी ने भी जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं।

    ‘विशेष वोट की राजनीति करता आरजेडी’

    हमलों के जवाब में बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अनिल शर्मा ने रविवार को तीन अलग-अलग ट्वीट (Tweet) किए। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया। अनिल शर्मा ने कहा कि आरजेडी एक विशेष वोट की राजनीति करता है। इसलिए आरंभ से ही इसे पूरे बिहारी समाज का लोकप्रिय समर्थन नहीं मिल पाता। महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की एक सभा का उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि आरजेडी को सवर्ण आरक्षण (Upper Caste Reservation) का विरोध करना और बाबू साहब को इंगित करते हुए एक वर्ग विशेष के खिलाफ सामाजिक विद्वेष की बात करने से चुनाव में भारी नुकसान हुआ।

    आरजेडी को दी आत्‍मनिरीक्षण की सलाह

    अनिल शर्मा ने सहयोगी आरजेडी को सलाह देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार नहीं बन पाने के लिए कांग्रेस, अन्य पार्टी या जाति पर ठीकरा फोड़ने की बजाय आत्म निरीक्षण करना चाहिए और भविष्य में राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) जैसी रणनीति को बदलकर बहुजन समाज की बजाय सर्व समाज की राजनीति करनी चाहिए।

  • गोपालगंज : बरौली में भाजपा ने राजद से ले लिया पिछली हार का बदला

    [object Promise]

    गोपालगंज : बरौली विधानसभा सीट पर इस चुनाव में भाजपा ने राजद से पिछले चुनाव में मिली हार का बदला ले लिया। इस सीट पर भाजपा के रामप्रवेश राय ने सीधे मुकाबले में राजद के रेयाजुल हक राजू को 13493 वोट से हराकर जीत दर्ज की।

    [object Promise]
    बरौली विधानसभा सीट पर इस चुनाव में भाजपा ने राजद से पिछले चुनाव में मिली हार का बदला ले लिया। इस सीट पर भाजपा के रामप्रवेश राय ने सीधे मुकाबले में राजद के रेयाजुल हक राजू को 13493 वोट से हराकर जीत दर्ज की।

    राजद के हाथ में चली गई इस सीट पर फिर से कमल खिल गया। राजद के रेयाजुल हक दूसरे स्थान पर रहे। राजद को अपने विधायक मोहम्मद नेमतुल्ला के पार्टी का दामन छोड़कर जदयू का हाथ थामने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। साल 2015 के चुनाव में भी भाजपा ने सूबे के पूर्व पयर्टन मंत्री रामप्रवेश राय को मैदान में उतारा था। उस चुनाव में राजद के टिकट पर मोहम्मद नेमतुल्ला मैदान में थे। कांटे की टक्कर में मोहम्मद नेमतुल्ला ने करीब पांच सौ वोट से भाजपा के रामप्रवेश राय को हराकर विधायक बने थे। इस बार के चुनाव में भी भाजपा ने रामप्रवेश राय को मैदान में उतरा था। लेकिन, राजद ने अपने विधायक मोहम्मद नेमतुल्ला का टिकट काट दिया था। राजद ने प्रदेश महासचिव रेयाजुल हक राजू को इस सीट से उतारा था। टिकट कटने पर राजद का साथ छोड़कर विधायक नेमतुल्ला ने जदयू का तीर थाम लिया। चुनाव के समय इनकी बगावत ने राजद की राह में कांटे बो दिए। इस चुनाव में सीधे मुकाबला में भाजपा ने पिछले चुनाव में मिली हार का राजद से हिसाब पूरा कर लिया। भाजपा के रामप्रवेश राय ने जीत दर्ज की। उनकी जीत के साथ सीट पर कमल फिर खिल गया। इनसेट जनता तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभ : रामप्रवेश राय गोपालगंज : बरौली के नवनिर्वाचित विधायक रामप्रवेश राय ने अपनी जीत के लिए जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश की एनडीए सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। विकास योजनाओं को वे सभी जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। योजनाओं का लाभ सभी को मिले इसकी तरफ विशेष रूप से ध्यान देंगे। इनसेट किसे कितना मिले वोट प्रत्याशी दल मिले वोट रामप्रवेश राय भाजपा 81426 रेयाजुल हक राजद 66933 शाह आलम बसपा 4809 सचिन ¨सह नेशनलिस्ट कांग्रेस 746 पूनम प्रसाद जनता पार्टी 603 प्रमेंद्र यादव सुभाष पार्टी 155 मंजू कुमारी बहुजन कांग्रेस 361 सतेंद्र पटेल जलप 319 मो. शमशाद जनजन पार्टी 243 अभिषेक रंजन निर्दलीय 1294 अजम तारा निर्दलीय 507 चितलाल साह निर्दलीय 1757 फिरोज अली निर्दलीय 486 रमेश गुप्ता निर्दलीय 4907 राहुल महतो निर्दलीय 5038 वसीम अकरम निर्दलीय 1920 सुनील यादव निर्दलीय 1054 नोटा – 667

     

  • महाराष्ट्र में हटाए गए पूजा स्थलों पर लगे प्रतिबंध …

    [object Promise]

    मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य के पूजा स्थलों को सोमवार से खोल दिया जाएगा। इन पूजा स्थलों को मार्च में लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद बंद कर दिया गया था। राज्य सरकार द्वारा जारी मानक परिचालन प्रकिया (एसओपी) के अनुसार, कोविड-19 के कंटेनमेंट जोन से बाहर के धार्मिक स्थलों को खोल दिया जाएगा। इन्हें खोलने के समय के बारे में फैसला अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

    उद्धव ने एक बयान जारी कर कहा, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि खतरनाक कोरोना वायरस अब भी हमारे बीच है। हालांकि, यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन हम लापरवाह नहीं हो सकते। नागरिकों को अनुशासित रहने की जरूरत है। जिस तरह का अनुशासन लोगों ने होली, गणेश चतुर्थी, नवरात्र और ईद के दौरान दिखाया था, उसी तरह का संयम दिखाने की जरूरत है।

    जून में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद पूजा स्थलों को बंद रखने के लिए भाजपा कई बार मुख्यमंत्री को निशाना बना चुकी थी। हालांकि, उद्धव ने यह कहते हुए अपने फैसले का बचाव किया था कि पूजा स्थलों पर शारीरिक दूरी को बनाए रखना मुश्किल होगा। इसलिए इन्हें बंद रखा जा रहा है। उन्होंने कहा था कि हालांकि, महामारी के चलते पूजा स्थलों को बंद रखा गया है, लेकिन डॉक्टरों, नर्सो और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के रूप में भगवान अपने भक्तों की देखभाल कर रहे हैं।

    राज्य सरकार के फैसले के बाद मुंबई में प्रसिद्ध मुंबादेवी मंदिर को खोलने की तैयारियां जोरों पर है। मुंबादेवी मंदिर के प्रबंधक हेमंत जाधव ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम छह बजे के बीच मंदिर जाने की अनुमति होगी। एक बार में पांच श्रद्धालुओं को ही मंदिर जाने दिया जाएगा। सिद्धिविनायक मंदिर को भी खोलने की तैयारियां की जा रही हैं। यहां प्रतिदिन एक हजार श्रद्धालुओं को प्रवेश की इजाजत होगी।

    शिर्डी का साई बाबा मंदिर भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। मंदिर प्रबंधन से जुड़े एक प्रतिनिधि ने कहा कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन समय लेना पड़ेगा। इसके अलावा मंदिर में प्रवेश के समय दरवाजे पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

    इस बीच, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि धार्मिक स्थलों को खोलने का महाराष्ट्र सरकार का फैसला किसी की हार या जीत नहीं है। पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि इसका श्रेय लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

    राज्य के स्मारकों को खोलने के बारे में कोई फैसला नहीं

    महाराष्ट्र की पर्यटन राज्यमंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐतिहासिक स्मारकों को पर्यटकों के लिए खोलने का अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। पर्यटक गाइडों के एक संघ ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर अजंता, एलोरा और अन्य स्मारकों को पर्यटकों के लिए खोलने की मांग की थी। संघ ने कहा था कि स्मारकों को बंद रखने के चलते कई लोग भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं।

     

  • दौड़ने लगी लोकल ट्रेनें, पर कब लौटेगी हॉकरों की जिदंगी पटरी पर

    [object Promise]

    कोलकाता। लोकल ट्रेनें तो पटरी पर दौड़ने लगी हैं, लेकिन हॉकरों की जिदंगी अब तक बेपटरी पर ही है। रेलवे की ओर से हॉकरों को ट्रेनों में एवं प्लेटफार्म पर बैठने की अनुमति नहीं दी गयी है। इसके कारण उनका व्यवसाय अब तक बंद है। इसके कारण हताश हॉकरों के मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे हैं कि ट्रेनें तो चल गयी, लेकिन उनके पेट का क्या होगा? गत बुधवार से लोकल ट्रेनों के चालू होते हुए स्टेशनों व ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखी गयी। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम कर के चलाने की अनुमति दी गयी, लेकिन हॉकरों के रोजी रोटी पर अभी सवाल बना हुआ है। ना ही वे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कोई सामान बिक्री कर सकते हैं और न ही ट्रेनों में चढ़ कर कोई माल बेच सकते हैं। स्टेशनों पर मौजूद टी स्टॉल को भी बंद रखा गया है।

    ट्रेनें तो हुईं चालू, लेकिन हॉकर अब भी मायूस

    यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक हॉकर को स्टेशन पर सैनिटाइजेशन व कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करने के लिए रखा गया है। उसका कहना है कि वह लोगों की सुरक्षा के लिए यह काम कर रहा है। इसी प्रकार हॉकर भी अपना व्यवसाय कर सकते थे, लेकिन रेलवे ने अनुमति नहीं दी। सियालदह स्टेशन पर करीब 1 हजार हॉकर काम करते हैं। लॉकडाउन से पहले स्टेशन पर टी स्टॉल से लेकर पेपरस्टॉल व खाने पीने की सामाने मिलती थी। सियालदह में लॉकडाउन के दौरान ही सुदंरीकरण का काम किया गया है ऐसे में स्टेशन पर हॉकरों को चढ़ने की पूरी तरह से मनाही है।

    शारीरिक दूरी के साथ हॉकरी करने को तैयार है हाॅकर्स

    इधर गत बुधवार को भी हावड़ा स्टेशन पर आरपीएफ ने कई हॉकरों को ट्रेन में चढ़कर सामान बिक्री करते हुए पकड़ा भी था। देखा जाये न्यू नार्मल में सभी चीजों को स्वाभाविक किया गया, लेकिन हॉकर अभी भी चिंतित है। हाॅकरों का कहना है कि वह स्टेशन पर शारीरिक दूरी के साथ हॉकरी करने को तैयार है।

     

  • उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विवाद नहीं परिसंपत्तियों को लेकर: UP CM योगी आदित्यनाथ

    [object Promise]

    रुद्रप्रयाग। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था परिसंपत्तियों को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कोई विवाद नहीं है। अधिकांश मामले सुलझा लिए गए हैं, जो शेष बचे हैं उन पर भी शीघ्र निपटारा कर दिया जाएगा। केदारनाथ दर्शनों को पहुंचे उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों के विवाद पर कहा कि दोनों राज्यों में अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

    अलकनंदा अतिथि गृह हरिद्वार के विषय में कहा कि यह मामला उच्च न्यायालय में भी लंबित रहा, जिसको लेकर आपसी सहमति से इसे उत्तराखंड सरकार को दिए जाने पर सहमति बनी। यहीं पर एक अन्य अतिथि गृह बनाया गया है, जिस पर यूपी सरकार का स्वामित्व होगा। उन्होंने केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। कहा कि पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार द्वारा यहाँ पर बहुत बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।

    बर्फबारी के चलते योगी का हेलीकॉप्टर नहीं भर सका केदारनाथ से उड़ान 

    केदारनाथ में हो रही भारी बर्फबारी के चलते योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर फिलहाल उड़ान नहीं भर पा रहा है। योगी आदित्यनाथ गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृह में वापस लौट गए हैं। केदारनाथ में कपाट बंद होने के बाद सीएम योगी को बदरीनाथ के लिए रवाना होना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह अभी केदारनाथ में ही रुके हुए हैं। मौसम ठीक होने के बाद ही योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर बदरीनाथ के लिए रवाना होगा। योगी के साथ सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद हैं।

     

  • अब उप्र और पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने की योजना बिहार में प्रदर्शन से खुश AIMIM की

    [object Promise]

    बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पांच सीटें जीतने के बाद एआईएमआईएम ने कहा कि पार्टी अब उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी अपने पांव पसारने को लेकर आशान्वित है। मंगलवार रात में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए एमआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पार्टी उत्तरी राज्य के सीमांचल क्षेत्र में न्याय की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा का विरोध करने वाली पार्टियों के वोट बांटने के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा कि वह एक राजनीतिक पार्टी चला रहे हैं और पार्टी को चुनाव लड़ने का अधिकार है।

    उनसे जब यह पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘ आपका कहना है कि हमें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। आप (कांग्रेस) महाराष्ट्र में शिवसेना की गोद में जा बैठे। क्या किसी ने पूछा कि आप चुनाव क्यों लड़ते हैं…मैं पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और देश में हर चुनावलड़ूंगा। मुझे क्या चुनाव लड़ने के लिए किसी से मंजूरी लेने की जरूरत है।’’ हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या इन स्थानों पर पार्टी अकेले या अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। ओवैसी ने कहा, ‘‘ एआईएमआईएम 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी। यह तो समय ही बताएगा कि हम किसके सहयोगी होंगे।’’ कांग्रेस और अन्य पार्टियां एआईएमआईएम को भाजपा की ‘बी टीम’ बताती है और भाजपा विरोधी पार्टियों का वोट बांटने के लिए ओवैसी की आलोचना करती रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार ओवैसी की एआईएमआईएम ने बिहार विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव में सीमांचल क्षेत्र में राजद नीत महागठबंधन के वोटों को भारी संख्या में प्रभावित किया।

    ओवैसी की पार्टी बिहार में 20 सीटों पर चुनाव लड़ी, इनमें से ज्यादातर पर सात नवंबर को मतदान हुआ था। एआईएमआईएम ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट का हिस्सा है। इस गठबंधन में उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भी शामिल है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बिहार में चार करोड़ से ज्यादा वोटिंग हुई थी और इनमें से 1.24 फीसद वोट एआईएमआईएम को मिले हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा था और उसे सिर्फ 0.5 फीसदी मत ही हासिल हो पाया था। वहीं एमआईएमआईएम का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा में भी अच्छा नहीं रहा था। तेलंगाना और बिहार के अलावा महाराष्ट्र में पार्टी के पास दो विधायक और एक सांसद है।

  • भगवान बदरीनाथ के दर्शन करेंगे UP CM योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

    [object Promise]

    चमोली। योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आज भगवान बदरीनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद यूपी पर्यटन आवास गृह का भी शिलान्यास करेेंगे। बदरीनाथ धाम में 10 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोनों सीएम माणा में आइटीबीपी कैंप में जवानों से भी मिल सकते हैं।

    बता दें कि बीते रोज केदारनाथ में जबरदस्त बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आठ घंटे फंसे रहे थे। धाम में तड़के चार बजे शुरू हुई बर्फबारी शाम चार बजे तक जारी रही। 12 घंटे बाद हिमपात रुका तो शाम पांच बजे हेलीकॉप्टर ने चमोली जिले के गौचर के लिए उड़ान भरी। गौचर में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को दोनों नेता बदरीनाथ जाएंगे।

     

  • बालासाहेब ठाकरे को महाराष्ट्र के नेताओं ने पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    [object Promise]

    मुंबई । महाराष्ट्र के शीर्ष नेताओं और आम नागरिकों ने शिवसेना के संस्थापक व संरक्षक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई में उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे, बेटे और मंत्री आदित्य ठाकरे के अलावा मंत्रियों, अन्य दलों के नेताओं ने शिवाजी पार्क में दिवंगत नेता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, “बालासाहेब ठाकरे को हार्दिक श्रद्धांजलि, जिन्होंने मराठियों के दिलों पर हमेशा राज किया।”

    उन्होंने कहा कि दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के काम को एक प्रभावी वक्ता, कार्टूनिस्ट और राजनीतिक कमेंटेटर के रूप में विशेष महत्व दिया जाता है और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को उनके सदाबहार रवैये की याद दिलाई जाती है।”

    इसी तरह, कांग्रेस नेता और मंत्री अशोक चव्हाण ने भी बाल ठाकरे को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    भारतीय जनता पार्टी के नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़णवीस ने दिवंगत नेता को उनके विचारों और भाषणों के लिए प्रतिबद्ध बताया, जबकि प्रसाद लाड ने उन्हें ‘हिंदू हृदय सम्राट, राष्ट्रवादी, प्रबुद्ध नेता’ कहा।

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने सवाल किए कि सरकार को सत्ता में आए एक साल से अधिक हो गए हैं, इसके बावजूद, शिवाजी पार्क के पास स्थित स्थल पर महा विकास अगाड़ी सरकार बालासाहेब ठाकरे का स्मारक बनाने में विफल रही है।