Category: state-news

  • मुलाकात की कर्नल बैंसला ने की CM गहलोत से, मांगों पर बनी सहमति

    [object Promise]

    जयपुर । आरक्षण सहित अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की यहां मंत्रिमंडलीय उप समिति के साथ बैठक हुई जिसमें छह बिंदुओं पर सहमति बन गयी। इससे गुर्जरों के 11 दिन से चल रहे आंदोलन के समाप्त होने की संभावना है हालांकि गुर्जर नेताओं के अनुसार इसका फैसला आंदोलन स्थल पर ही किया जाएगा। समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने बैठक के बाद यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। गुर्जर नेताओं का कहना है कि आंदोलन समाप्त करने का फैसला बयाना के पीलूपुरा कस्बे में जाकर किया जाएगा जहां गुर्जर समाज के लोग आंदोलन के तहत रेल पटरियों पर बैठे हैं।

    गुर्जर नेता विजय बैंसला ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, राज्य सरकार के साथ मांगों पर सहमति बनी है। हमें भरोसा है कि सरकार समझौते पर काम करेगी। हालांकि आंदोलन समाप्त करने के बारे में फैसला पीलूपुरा में आंदोलन स्थल पर किया जाएगा। वहीं, गुर्जरों का आंदोलन बुधवार को 11वें दिन भी जारी रहा। आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारी बयाना के पीलूपुरा के पास दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर पटरी में बैठे हैं। इनकी मांगों में समझौते और चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार बैकलॉग रिक्तियों को अधिसूचित करना, सभी प्रक्रियाधीन भर्तियों में पांच प्रतिशत आरक्षण व आरक्षण को संविधान की नौंवीं अनुसूची में शामिल करवाना शामिल है।

  • गोपालगंज : बैकुंठपुर में जदयू नेता की बगावत ने रोक दी भाजपा की राह

    [object Promise]

    गोपालगंज : बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय लड़ाई राजद की जीत का कारण बन गया। इस सीट पर जदयू के प्रदेश महासचिव रहे मंजीत कुमार ¨सह की पार्टी से बगावत ने भाजपा की राह रोक दी। निर्दलीय चुनाव लड़े मंजीत कुमार ¨सह तीसरे स्थान पर रहे।

    [object Promise]
    बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय लड़ाई राजद की जीत का कारण बन गया। इस सीट पर जदयू के प्रदेश महासचिव रहे मंजीत कुमार ¨सह की पार्टी से बगावत ने भाजपा की राह रोक दी। निर्दलीय चुनाव लड़े मंजीत कुमार ¨सह तीसरे स्थान पर रहे।

    लेकिन, उनके चुनाव मैदान में उतरने से यह सीट भाजपा के हाथ से निकल गई। राजद प्रत्याशी पूर्व विधायक देवदत्त प्रसाद के पुत्र प्रेमशंकर प्रसाद यादव ने यह सीट 10805 वोट से जीत लिया। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर महागठबंधन की तरफ से जदयू नेता पूर्व विधायक मंजीत कुमार ¨सह ने चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में भाजपा ने मिथिलेश तिवारी को मैदान में उतारा था। राजद के हाथ से यह सीट निकल जाने से पूर्व विधायक स्वर्गीय देवदत्त की पत्नी से इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। चुनाव में भाजपा के मिथिलेश तिवारी को जीत मिली थी। इस बार के चुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में चले जाने से जदयू के प्रदेश महासचिव रहे पूर्व विधायक मंजीत कुमार ¨सह पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए। इस चुनाव परिणाम के आंकडे़ बताते हैं कि जदयू नेता ने पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरकर इस सीट पर भाजपा की जीत की राह रोक दी। इनसेट क्षेत्र के विकास पर रहेगा फोकस : प्रेमशंकर राय गोपालगंज : नवनिर्वाचित विधायक राजद के प्रेमशंकर राय ने अपनी जीत को बैकुंठपुर विधानसभा सीट की जनता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता पूर्व विधायक देवदत्त प्रसाद ने अपने कार्यकाल में न्याय के साथ विकास का कार्य किया था। लेकिन, राजग की सरकार ने इस क्षेत्र की काफी उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि जनता ने उनपर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें विधायक चुना है। वे अपने पिता द्वारा किए गए न्याय के साथ विकास के कार्य को आगे बढ़ाएंगे। क्षेत्र के विकास पर उनका मुख्य फोकस रहेगा। इनसेट किसे कितना मिला वोट नाम दल मिले वोट प्रेमशंकर राय राजद 67322 मिथिलेश तिवारी भाजपा 56517 मंजीत कुमार ¨सह निर्दलीय 43081 वंदना ¨सह एनसीपी 1168 अतुल गौतम द प्यूलरस 1071 उत्तर चौहान जनवादी 941 बलराम ¨सह जनसंघर्ष विराट 767 मदन राय निर्दलीय 1637 मनोज रंजन निर्दलीय 942 मोहन महतो निर्दलीय 789 रंजीत ¨सह निर्दलीय 833 राजेंद्र प्रसाद निर्दलीय 2010 सुरेश ¨सह निर्दलीय 1077

  • भाजपा ने 28 में से 19 सीटें जीत किया कमल-दिग्गी को क्लीन बोल्ड

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया था, लेकिन करीब दो साल बाद 2020 में हुए 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा सरकार के सात महीने के कामकाज पर भरोसा जताया है। अब मध्य प्रदेश में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बन गई है। मतदाताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर मुहर लगाते हुए मंगलवार को 28 में से करीब 19 सीटें भाजपा की झोली में डाल दीं। सभी सीटें जीतने का दावा करने वाली कांग्रेस ग्वालियर-चंबल की कुछ सीटों पर ही बेहतर प्रदर्शन कर पाई। कांग्रेस आठ सीटें जीतकर सिमट गई।

    कमल नाथ-दिग्विजय की जोड़ी को दीपावली से पहले मतदाताओं ने दिया वनवास

    दीपावली के चार दिन पहले आए इन परिणामों के बाद जहां भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, वहीं कांग्रेस दफ्तर में मायूसी छाई है। कमल नाथ-दिग्विजय सिंह की जोड़ी को दीपावली से पहले मतदाताओं ने राजनीतिक वनवास पर भेज दिया है। अधिक सीटों पर उपचुनाव की वजह से इसे सत्ता का 20-20 मैच भी माना जा रहा था।

    सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस को सभी 28 सीटें जीतने की चुनौती थी

    गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 22 समर्थकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर और कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इससे कमल नाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपचुनाव के लिए मतदान से पहले तक कांग्रेस के विधायकों द्वारा कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला जारी रहा और अभी भी एक सीट रिक्त है। इस परिणाम के बाद भी 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में 229 विधायक ही रहेंगे। उपचुनाव के दौरान ही दमोह के कांग्रेस विधायक राहुल लोधी ने इस्तीफा दे दिया था। इसी के साथ सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 115 हो गया और कांग्रेस को सभी 28 सीटें जीतने की चुनौती थी। इसके बाद से ही भाजपा के लिए रास्ता आसान नजर आने लगा था, लेकिन कांग्रेस की ओर से सभी सीटें जीतने का दावा किया जाता रहा।

    उपचुनाव के नतीजों और कांग्रेस के दावों में जमीन-आसमान का अंतर

    उपचुनाव के नतीजों और कांग्रेस के दावों में जमीन-आसमान का अंतर रहा। खबर लिखे जाने तक मतगणना जारी थी, लेकिन करीब-करीब यह स्पष्ट हो गया था कि भाजपा 19 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है।

    कई सीटों पर कांग्रेस को तगड़ा झटका

    नतीजों ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। जिन सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी, वहां भी कांग्रेस के प्रत्याशी हार गए। कई कांग्रेस प्रत्याशियों की हार और जीत का अंतर काफी अधिक रहा। इससे कांग्रेस में संगठन के बिखराव की हकीकत खुलकर सामने आ गई। उल्लेखनीय है कि दोपहर में कांग्रेस के पिछड़ने के बाद कमल नाथ पार्टी कार्यालय से घर चले गए थे।

    फिर नंबर वन बनकर उभरे शिवराज

    भाजपा को ऐतिहासिक चुनावी सफलता मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर प्रदेश में नंबर वन नेता बनकर उभरे हैं। परिणामों ने साबित कर दिया कि मध्य प्रदेश में शिवराज की लोकप्रियता सबसे अधिक है। कोरोना काल में मतदान प्रतिशत बढ़ने से लेकर अधिक संख्या में महिलाओं के मतदान करने के पीछे भी उनकी ‘मामा’ की छवि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भाजपा के पक्ष में एकतरफा मतदान से यह भी स्पष्ट हो गया कि शिवराज को प्रदेश की कमान सौंपने में मतदाताओं ने कोई कोताही नहीं बरती।

    सिंधिया का भाजपा में बढ़ेगा कद

    ग्वालियर-चंबल अंचल में हमेशा से ही चुनाव परिणाम सिंधिया राजघराने से प्रभावित रहे हैं। यह पहला मौका है कि कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाली थी। विपरीत हालात में भी भाजपा का प्रदर्शन अपेक्षित तौर पर संतोषजनक रहा। ऐसे में मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने से लेकर बरकरार रखने में सिंधिया का ही योगदान माना जाएगा इसलिए पार्टी के बड़े नेताओं का मानना है कि उनके कितने ही समर्थक जीतें हों, लेकिन सिंधिया का कद भाजपा में बढ़ेगा। इसके पीछे वे तर्क देते हैं कि भाजपा सरकार बहुमत में आई है तो उसका कारण भी सिंधिया ही हैं।

    मध्य प्रदेश विधानसभा की दलीय स्थिति

    भाजपा – 107,

    कांग्रेस – 87,

    बसपा – 02,

    सपा- 01,

    निर्दलीय- 04,

    रिक्त -01

    उपचुनाव वाली सीटें-28,

    कुल सीट- 230,

    बहुमत – 115

    कमल नाथ और दिग्विजय की जोड़ी को नुकसान

    उपचुनाव के नतीजों ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता की दौड़ पर विराम लगाने के साथ प्रदेश की राजनीति के दो प्रमुख चेहरों के राजनीतिक भविष्य पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। ये चेहरे हैं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह। उपचुनाव में इनका राजनीतिक कद घटा है और आगे भी इस बुजुर्ग जोड़ी को नुकसान होना तय है। माना जा रहा है कि प्रदेश में नए नेतृत्व की मांग पुरजोर तरीके से उठेगी और इनके अधिकार सीमित किए जाएंगे।

    प्रतिक्रियाएं

    मैंने पहले ही कहा था कि उपचुनाव लोकतंत्र और नोटतंत्र के बीच है, जनता और प्रशासन के बीच है। नोटतंत्र जीत गया और लोकतंत्र हार गया– दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मप्र।

    हमें जनादेश शिरोधार्य है। मतदाताओं को धन्यवाद– कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश।

    साबित हो गया है कि मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के विचारों के साथ है। जनता को वचन देते हैं कि उसका विश्वास नहीं टूटने देंगे। प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ विधायकों ने सरकार गिराने का जो फैसला लिया था, वह सही साबित हुआ है। अब हमारा एक ही लक्ष्य है-मध्य प्रदेश का विकास– शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मप्र।

    यह जनादेश जनता का भाजपा को समर्थन होने के साथ-साथ कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को करारा जवाब है। प्रदेश की जनता ने दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है– विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा मप्र।

     

  • उत्तराखंड भाजपा में भी बिहार के नतीजों से जोश का संचार

    [object Promise]

    देहरादून। बिहार विधानसभा के चुनाव और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व गुजरात में हुए उप चुनावों में एनडीए तथा भाजपा को मिली सफलता से उत्तराखंड भाजपा में भी नए जोश का संचार हुआ है। वजह ये कि प्रदेश भाजपा भी राज्य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। अब विपक्ष के हथकंडों का जवाब देने के लिए इन चुनावों को आधार बनाकर रणनीति तैयार करने पर पार्टी ने मंथन शुरू कर दिया है।

    उत्तराखंड में भाजपा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से विजय रथ पर सवार है। 2017 के राज्य विधानसभा के चुनाव में तो पार्टी ने 70 में से 57 सीटें जीत कर प्रचंड बहुमत हासिल किया। इसके बाद नगर निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत व सहकारिता चुनाव में भी भारी सफलता प्राप्त की। पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों सीटें फिर जीतकर पार्टी ने इतिहास रचा था। अब 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के सामने 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है।

    इसे देखते हुए भाजपा अभी से तैयारियों में जुटी हुई है। बूथ स्तर तक पार्टीजनों को सक्रिय करने के लिए कवायद तेज की गई है। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक ले जाने पर फोकस किया गया है। मंत्री, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के निरंतर दौरे शुरू कर दिए गए हैं। अब बिहार विधानसभा के अलावा तीन राज्यों में हुए उपचुनाव में एनडीए व भाजपा को मिली सफलता से पार्टी की इस मुहिम को नई ऊर्जा मिली है। इसके जरिये पार्टी विपक्ष पर हमला बोलने की रणनीति भी तैयार करने में जुट गई है।

    लगातार बढ़ रही है प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता : भगत

    राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि बिहार में लगातार चौथी बार एनडीए की जीत और अन्य राज्यों में विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की शानदार सफलता से यह पुन: सिद्ध हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। देश की जनता का उन पर पूरा भरोसा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति में गुणात्मक परिवर्तन किया है। परिणामस्वरूप अब छद्म धर्मनिरपेक्षता, जातिवाद, तुष्टीकरण की राजनीति पिछड़ गई है और आज देश में सबसे प्रमुख राजनीतिक एजेंडा विकास का है।

    भगत ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बहुत कार्य किया है। इसे रोकने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने बेमेल महागठबंधन बनाया और हर प्रकार की स्तरहीन राजनीतिक हरकतें कीं, लेकिन इनके प्रयास सफल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि जो नेता ईवीएम पर प्रश्न उठा रहे हैं, उन्हेंं यह मालूम होना चाहिए कि कथित महागठबंधन ने भी ईवीएम से हुए चुनाव में ही 110 सीटें जीती हैं।

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि‍ बिहार की जनता को शुभकामनाएं। वहां के मतदाताओं ने बिहार को भ्रष्टाचारियों के हाथों में नहीं सौंपा। वहां चेहरे ढकने के लिए जो महागठबंधन बना था, उसकी असलियत तो जनता से समझा और दरकिनार किया।

     

  • आज राजभवन में सीएम के रूप में नीतीश कुमार शपथ लेंगे, अमित शाह भी हिस्सा लेंगे

    [object Promise]

    पटना। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्‍यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज शाम 4:30 बजे राजभवन (Raj Bhawan) में शपथ ग्रहण करेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी मौजूद रहेंगे। इसके पहले अमित शाह की मौजूदगी में मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। नीतीश कुमार पहले पटना के गांधी मैदान (Patna Gandhi Maidan) में शपथ लेते रहे थे, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण (CoronaVirus Infection) को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह सीमित लोगों की मौजूदगी में राजभवन में आयोजित किया गया है।

    अमित शाह की मौजूदगी में तय होंगे बीजेपी के मंत्री

    बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के पहले तीन बजे गृहमंत्री अमित शाह पटना पहंच रहे हैं। उनकी मौजूदगी में बीजेपी कोटे के मंत्रियों के नाम फाइनल किए जाएंगे। माना जा रहा है कि उसी वक्‍त उपमुख्‍यमंत्री के नाम की भी घोषणा की जाएगी। अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे।

    बीजेपी की बैठक में तय हो गया सरकार का खाका

    इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधानमंडल दल की बैठक में अगली सरकार में बीजेपी की सहभागिता के खाका पर भी मुहर लग गई। बीजेपी एव एनडए की दोनों बैठकों में बीजेपी के चुनाव पर्यवेक्षक व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव और बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस मौजूद रहे।

    तारकिशोर प्रसाद बने बीजेपी विधानमंडल दल के नेता

    रविवार को ही सबसे पहले बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों व विधान पार्षदों की बैठक पूर्वाह्न 10 बजे के बाद से पटना में हुई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी शामिल हुए। बैठक में तार किशोर प्रसाद बीजेपी विधानमंडल दल के नेता चुने गए। जबकि, बेतिया से बीजेपी विधायक रेणु देवी उपनेता चुनीं गईं।

    अगले मंत्रिमंडल में बीजेपी के प्रतिनिधित्‍व को लेकर विचार

    बैठक में अगले मंत्रिमंडल में बीजेपी के प्रतिनिधित्‍व को लेकर विचार किया गया। विदित हो कि बीजेपी विधानमंडल दल की इस बैठक के पहले केंदीय नेतृत्‍व ने उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी को दिल्‍ली बुलाया था। वहां नई सरकार के गठन और संभावित मंत्रियों के नाम पर उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) से बात हुई। इसके बाद वे शनिवार को पटना लौट आए। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल होंगे। जबकि, कई पुराने मंत्रियों की इस बार छुट्टी हो जाएगी।

    एनडीए की बैठक में नीतीश के नाम पर लगी मुहर

    बीजेपी की बैठक के बाद अपराह्न 12:30 बजे से करीब डेढ़ घंटे तक एनडीए की अहम बैठक हुई। बैठक में गठबंधन के नेता के रूप में नीतीश कुमार के नाम पर औपचाहिक मुहर लगा दी गई। बैठक में शामिल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीतीश कुमार के नाम की घोषणा की। एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से नेता चुने जाने के साथ अब उनका सातवीं बार मुख्‍यमंत्री बनना तय हो गया है।

    राज्‍यपाल से मिलकर सरकार बनाने का किया दावा

    एनडीए का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी और विकासशील इनसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ राजभवन गए। राज्यपाल फागु चौहान से मिलकर घटक दलों का समर्थन पत्र देकर अपना दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। सोमवार शाम साढ़े चार बजे राजभवन स्थित राजेंद्र मंडप में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी कोटे से उपमुख्यमंत्री और कई अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। चर्चा है कि बीजेपी कोटे से दो उपमुख्यमंत्री होंगे। इसके लिए मंगल पांडेय व कामेश्वर चौपाल के नाम सबसे आगे हैैं।

    कैबिनेट की बैठक के बाद तय होगी विधानसभा सत्र की तारीख

    मुख्यमंत्री ने विधायकों के शपथग्रहण को ले विधानसभा सत्र बुलाए जाने के संबंध में कहा कि सरकार के गठन व मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक के बाद विधानसभा सत्र बुलाने का निर्णय होगा।

  • विज्ञान, तकनीकी व विशिष्ट ज्ञान के पाठ्यक्रम हिंदी में भी तैयार हों : राज्यपाल

    [object Promise]

    जयपुर । राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों से आह्वान किया है कि विज्ञान एवं तकनीकी तथा विशिष्ट ज्ञान के क्षेत्रों के पाठ्यक्रम अंग्रेजी के साथ हिन्दी में भी विकसित किए जाएं। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं को कला, साहित्य और संस्कृति से जुड़े विषय विशेषज्ञों को अपने यहां बतौर अतिथि व्याख्याता बुलाने और उनसे विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराने के साथ ही नियमित पाठ्यक्रमों को रूचिकर बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने राज्य के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा “एक दिन का मिशन” कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिन में परीक्षा करवा कर उसी दिन परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्णय को अनुकरणीय बताते हुए इस संबंध में वृहद स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया है।

    मिश्र यहां राजभवन से मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति की ऑनलाइन संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी में 184 महाविद्यालयों के प्राचार्यों, संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष तथा कुलपतियों ने भाग लिया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों को नयी शिक्षा नीति की मंशा को समझते हुए अपने यहां आधुनिक समय की मांग के अनुरूप ई-पाठयक्रम क्षेत्रीय भाषाओं में भी विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान अपने यहां विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लैब विकसित करें और राष्ट्रीय शैक्षिक टेक्नोलॉजी फोरम में अपनी अभी से भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा नीति पूरी तरह से विद्यार्थी केन्द्रित है।

    इसमें स्पष्ट उल्लेख है कि न तो किसी को विद्यार्थी पर थोपा जायेगा और न ही किसी का विरोध किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि नयी शिक्षा नीति में मातृमें अध्ययन की बात इसलिए महत्वपूर्ण है कि इसी से भारतीय भाषाओं को वास्तविक रूप में संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में विद्यार्थी की स्वयं की रूचि महत्वपूर्ण होती है। नयी शिक्षा नीति इसी को ध्यान में रखते तैयार की गयी है। उन्होंने विश्वविद्यालय को उदयपुर सिरोही, प्रतापगढ राजसमन्द क्षेत्रों के जनजातीय समाज को मुख्य धारा से जोडे जाने के लिए भी अपने स्तर पर प्रयास करने को कहा।

  • वन विभाग 10 हजार वन प्रहरियों की नियुक्ति की तैयारी में जुटा…

    [object Promise]

    देहरादून। कोरोना संकट के चलते गांव लौटे प्रवासियों समेत अन्य व्यक्तियों को वन विभाग के माध्यम से रोजगार मुहैया कराने की दिशा में कसरत तेज कर दी गई है। इसके तहत राज्य में 10 हजार वन प्रहरियों की तैनाती की जानी है। इसकी प्रक्रिया शुरू करने के लिए विभाग मसौदा तैयार करने में जुट गया है। इनके मानदेय के लिए धन की व्यवस्था उत्तराखंड प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैंपा) से की जाएगी। कैंपा की अतिरिक्त वार्षिक कार्ययोजना में इसका प्रविधान किया गया है।

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल में ही भौगोलिक लिहाज से राज्य के सबसे बड़े महकमे वन विभाग के माध्यम से 10 हजार व्यक्तियों को वन प्रहरी के रूप रोजगार देने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में विभाग ने कैंपा की 265 करोड़ की अतिरिक्त वार्षिक कार्ययोजना में इसके लिए बजट का प्रविधान किया। इस कार्ययोजना को केंद्र से हरी झंडी का इंतजार है। माना जा रहा कि राष्ट्रीय कैंपा की जल्द होने वाली बैठक में इसका अनुमोदन हो जाएगा।इसे देखते हुए विभाग अब वन प्रहरियों की नियुक्ति प्रक्रिया का मसौदा तैयार कर रहा है।

    वन प्रहरियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही वानिकी कार्यों में तैनात किया जाएगा। फायर सीजन में वनों को आग से बचाने में भी उनकी सेवाएं ली जाएंगी। वन प्रहरी के लिए आठ हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय निर्धारित किया गया है। कैंपा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेएस सुहाग के अनुसार वन प्रहरियों की जल्द ही तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

     

  • स्‍पष्‍ट बहुमत के साथ NDA ने बिहार चुनाव में दर्ज की जीत एनडीए 125- महागठबंधन को 110 सीटें

    [object Promise]

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे  सामने आ गए हैं। अबतक जीती हुई घोषित सीटों में से एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और एआइएमआइएम, बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें मिली है। इस तरह एनडीए नेे बहुमत हासिल कर लिया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की जनता और  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। बिहार चुनाव में एनडीए के अच्‍छे प्रदर्शन पर दोनों नेताओं ने मंगलवार को बातचीत की। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय नारायण चौधरी को हराया। इस चुनाव में कई दिग्‍गज चुनाव हार गए हैं। लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जदयू के टिकट पर चुनाव मैदान में किस्‍मत आजमा रहे थे। इधर नीतीश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं।

    चार सीटों पर जीत का अंतर 200 मतों के अंदर

    चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बड़ी बात कही है। आयोग के मुताबिक 4 सीटों पर जीत-हार का अंतर महज 200 वोट हैं। जबकि 24 सीटों पर जीत-हार का अंतर 1000 वोट हैं। 32 सीट पर 2000 वोटों का अंतर है। 48 सीटों पर जीत-हार का फासला सिर्फ 3000 वाेट है। उप निर्वाचन अधिकारी आशीष कुंद्रा ने बताया कि अबतक आधे से अधिक सीटों पर मतगणना कार्य पूर्णता की ओर है। कुल 4 करोड़ मतों में से 2.7 करोड़ वोटों की गिनती कर ली गई है। रात तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

    LIVE Bihar Chunav Result 2020

    10:30 PM: अमित शाह ने ट्वीट कर जताया आभार

    बिहार विधानसभा चुनाव में जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की जनता का आभार जताया। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। ट्वीट में शाह ने लिखा, बीजेपी विकास, विश्वास और प्रगति की प्रतीक है।आज बिहार विधानसभा चुनाव और देश के विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में भाजपा को मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता को नमन। जीत के लिए नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई। चुनावों में जनता ने जिस उत्साह से नरेंद्र मोदी और NDA की नीतियों में अपना समर्थन जताया वो सचमुच अद्भुत है। यह परिणाम न सिर्फ कोरोना के विरुद्ध मोदी सरकार की सफल लड़ाई में गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के विश्वास को दिखात है बल्कि देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक भी है। अमित शाह ने बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। कहा कि मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूं जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। अपने आखिरी ट्वीट में शाह ने लिखा, बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर NDA के विकासवाद का परचम लहराया है। यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं के साथ ही नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के डबल इंजन विकास की जीत है।

    10:00 PM:  नालंदा के हिलसा में हंगामा, राजद प्रत्‍याशी की रीकाउंटिंग की मांग

    मात्र 13 वोट से हिलसा सीट से हार पचा नहीं पा रहा राजद। मतगणना केंद्र सोगरा कॉलेज को राजद समर्थकों ने घेरा। धांधली का आरोप लगा, नीतीश मुर्दाबाद के लगा रहे नारे। करीब दो-तीन हजार लोग जमा हुए। स्थिति विस्फोटक। कभी भी अर्द्ध सैनिक बल कर सकते हैं लाठी चार्ज। राजद प्रत्याशी अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव बैलेट पेपर पर हुए मतदान की गिनती में 145 वोटों को जबरन रद्द करने का लगा रहे आरोप।

    9:30 PM:  चुनाव आयोग पहुंचा राजद का प्रतिनिधिमंडल

    विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर राजद का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के दफ्तर में पहुंचा है। राजद के प्रवक्‍ता मनोज झा ने कहा कि राजद के कई प्रत्‍याशियों को जीत के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। ऐसे में किसी गड़बड़ी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। मनोज झा ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा कि आयोग ने शिकायतों की जांच का भरोसा दिया है।

    8:00 PM:  बिहार चुनाव परिणाम 2020: एनडीए बहुमत की ओर अबतक जीतीं 111 सीटें

    बिहार विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्‍कर के बाद अब एनडीए गठबंधन बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अबतक भाजपा, जदयू, वीआइपी और हम ने मिलकर 111 सीटें जीत ली हैं। भाजपा 74 सीटें जीतकर इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जदयू ने 41 सीटें जीती हैं। महागठबंधन के खाते में अबतक 93 सीटें गई हैं। इनके 18 उम्‍मीदवार अब भी बढ़त बनाए हुए हैं। एनडीए के 13 उम्‍मीदवार अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। अन्‍य के खाते में 8 सीटें गई हैं।

    7:00 PM:  नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे सुशील मोदी

    बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और सुशील मोदी पहुंचे हैं। बिहार चुनाव में एनडीए की बढ़त को लेकर यहां नेताओं ने चर्चा की। माना जा रहा है कि एनडीए नेताओं ने आगे की रणनीति पर मंथन किया। नीतीश के सीएम आवास पर हलचल बढ़ गई है। इस बैठक में गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय भी मौजूद हैं।

    6:10 PM:  लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्‍वी-तेज प्रताप जीते

    लालू के समधी और तेज प्रताप यादव की पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय के पिता चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इधर समस्‍तीपुर के हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 8600 वोटों से आगे चल रहे हैं। लालू के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव राघोपुर सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अबतक घोषित की गई 68 सीटों में 40 एनडीए, 27 महागठबंधन और एक सीट बसपा के खाते में गई है। भाजपा-जदयू गठबंधन अभी 103 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि राजद-कांग्रेस-वाममोर्चा का महागठबंधन 97 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दैनिक जागरण संवाददाता के अनुसार 100 से अधिक सीटों पर मतगणना की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। यहां थोड़ी देर बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

    5:50 PM:  कैमूर चुनाव रिजल्‍ट : 3 सीटों पर राजद की जीत पक्‍की

    कैमूर में तीन विधानसभा सीट पर राजद की जीत पक्की मानी जा रही है। चैनपुर विधानसभा में अभी काउंटिंग चल रही है। जिसमें बसपा के प्रत्याशी मोहम्मद जमा खां आगे हैं। रामगढ़ से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह भी जीत के करीब है। अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। जबकि भभुआ और मोहनिया में राजद प्रत्याशियों की जीत कंफर्म हो चुकी है। लेकिन अभी प्रमाण पत्र नहीं मिला है।

    5:30 PM:  सीतामढ़ी चुनाव रिजल्‍ट: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सभी चार सीटें अपने नाम की

    सीतामढ़ी में भाजपा की बल्ले-बल्ले। उसने चारों सीटों पर जीत दर्ज कराई है। सबसे पहली जीत उसको सीतामढ़ी में मिली। उसके बाद बथनाहा, परिहार व रीगा भी जीत गई। जबकि, जदयू को अभी एक सीट पर जीत मिली है। तीन पर फैसला आना शेष है। परिहार से भाजपा की गायत्री देवी लगातार दूसरी बार विजयी हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम राजद प्रयाशी रितू कुमार को शिकस्त दी है। वहीं रीगा में भाजपा के मोती लाल प्रसाद ने सीटिंग विधायक अमित कुमार को पराजित कर दिया है। बथनाहा में भाजपा के अनिल कुमार पहली बार में ही विधायक बन गए हैं। एनडीए के लिए यह बड़ी जीत है। जदयू ने रुन्नीसैदपुर में जीत दर्ज कराई है। बाजपट्टी, सुरसंड व बेलसंड में अभी रस्साकश्काी चल रही है।

    5:20 PM:  राघोपुर चुनाव रिजल्‍ट : लालू के बेटे तेजस्‍वी यादव की जीत तय

    हाजीपुर से भाजपा के अवधेश सिंह, लालगंज से भाजपा के संजय सिंह, पातेपुर से भाजपा के लखेंद्र पासवान, वैशाली से जदयू के सिद्धार्थ पटेल, राघोपुर से राजद के तेजस्वी यादव और महुआ से राजद के मुकेश रौशन की जीत लगभग तय हो गई है। महनार और राजापाकर में वोटों की गिनती जारी है।

    5:00 PM:  अमित शाह ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से की बातचीत

    बिहार विधानसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। मंगलवार को शाह ने नीतीश से फोन पर बातचीत की और चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की।

    4:30 PM:  एनडीए ने अबतक जीती 45 सीटें, 80 पर बढ़त

    बिहार में फिर से नीतीशे कुमार… बिहार चुनावों में एनडीए की बढ़त के साथ ही भाजपा में जश्‍न का माहौल है। दरभंगा के केवटी से राजद के कद्दावर नेता अब्‍दुल बारी सिद्दकी चुनाव हार गए हैं। उन्‍हें भाजपा के मुरारी झा ने हराया है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए बिहार चुनावों में जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। राजद सुप्रीमो लालू यादव रांची के रिम्‍स में लॉन में बैठकर धूप सेंक रहे हैं। जबकि उनके करीबी भोला यादव चुनाव नतीजों में पीछे चल रहे हैं। लालू के छोटे बेजे तेजस्‍वी यादव बिहार में राघोपुर सीट से आगे चल रहे हैं।

    3:50 PM:  दरभंगा चुनाव रिजल्‍ट : एनडीए ने लहराया परचम

    दरभंगा की दस सीटों में से तीन पर भाजपा, दो पर जदयू व दो पर वीआइपी की जीत। एक पर राजद का रहा कब्जा। केवटी से अब्दुल बारी सिद्दीकी हारे। दो सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी लगातार आगे चल रहे हैं।  दरभंगा सीट से भाजपा के संजय सरावगी चुनाव जीत गए हैं।

    3:20 PM:  हसनपुर चुनाव रिजल्‍ट: लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप आगे

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से आगे चल रहे हैं। बॉलीवुड एक्‍टर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा बांकीपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। दानापुर से राजद के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं। बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चल रहे हैं। पप्‍पू यादव मधेपुरा में पीछे चल रहे हैं। राजद के अब्‍दुल बारी सिद्दकी चुनाव हार गए हैं। नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह और संतोष कुमार निराला अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं।

    3:00 PM:  सुपौल चुनाव रिजल्‍ट : जदयू के बिजेंद्र यादव ने आठवीं बार मारी बाजी

    सुपौल विधानसभा की सीट प्रदेश राजनीति में हाॅट सीट मानी जाती है। इस क्षेत्र का नेतृत्व विगत तीस वर्षों से लगातार विजेंद्र प्रसाद यादव के हाथ में रहा है। सात चुनाव जीतने के बाद उन्होंने आठवीं बार बाजी मारी है। उन्होंने साबित कर दिया कि मतदाताओं ने उन्हें सिर आंखों पर बिठाया। 1990 में वे पहली बार विधायक चुने गए। अब तक हर चुनाव इन्हें जीत का सेहरा मिलता रहा। इस चुनाव वे आठवीं बार वे अपना भाग्य आजमा रहे थे। टक्कर आमने-सामने का था। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी मिन्नतुल्लाह रहमानी उर्फ मिन्नत रहमानी चुनाव मैदान में डटे हैं। हालांकि इस सीट पर लोजपा ने भी अपना प्रत्याशी खड़ा किया है। जिससे शुरुआती क्षणों में मुकाबले को त्रिकोणात्मक बनाने का प्रयास किया गया लेकिन स्थिति आमने-सामने पर आकर ही खड़ी हो गई। इस क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे थे।

    2:50 PM:  बिहार चुनाव रिजल्‍ट : अब तक 19 सीटों के नतीजे आए, 14 एनडीए, 5 राजद के खाते में

    अब तक 19 सीटों के नतीजे आए हैं, जिनमें 14 एनडीए, 5 राजद के खाते में गए। परसा से जदयू के उम्‍मीदवार तेज प्रताप यादव के ससुर और लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं। जमुई से श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांटे की टक्‍कर में फंसे बिहार के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला आ रहा है। चुनावी नतीजे के लिए मतगणना की प्रक्रिया पूरे रौ में है। लालटेन या तीर, बिहार में किसकी सरकार होगी। तेजस्‍वी करेंगे अगुआई या फिर नीतीश का होगा नेतृत्‍व। मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के बाद प्रत्‍याशियों की जीत-हार तय होगी।

    2:40 PM:  मधेपुरा चुनाव रिजल्‍ट: राजद के चंद्रशेखर दो हजार वोट से आगे

    मधेपुरा के टीपी कॉलेज स्थित बज्रगृह में जिले के सभी चार विधानसभा सीट की मतगणाना हो रही है। अब तक हुए मतगणना में तीन सीट पर बिहारीगंज, आलमनगर व सिंहेश्वर पर जदयू आगे है। जबकि मधेपुरा सीट पर राजद की बढ़त है। आलमनगर के जदयू प्रत्याशी को अब तक हुए मतगणना में 31,003 मत प्राप्त हुआ है। जबकि राजद के ई.नवीन कुमार को 23,450 मत मिला है। वहीं बिहारीगंज में जदयू प्रत्याशी निरंजन मेहता को अब तक 27,175 मत प्राप्त हुआ है। जबकि कांग्रेस के सुभाषिनी बुंदेला को 25,956 मत मिला है। वहीं सिंहेश्वर में जदयू प्रत्याशी रमेश ऋषिदेव को 26,420 व राजद के चंद्रहास चौपाल को 17,904 मत मिला है। वहीं मधेपुरा विधानसभा में जदयू के निखिल मंडल को 18,490 व राजद के प्रो.चंद्रशेखर को 18,330 मत मिला है।

    2:30 PM: सीतामढ़ी चुनाव रिजल्‍ट: भाजपा जीत के करीब पहुंची, अंतिम राउंड में आगे

    सीतामढ़ी में एनडीए सबसे पहले खाता खोलने के करीब पहुंचा। यहां अंतिम राउंड में वोटों की गिनती चल रही है। फासला 10000 से अधिक का है। अब राजद के लिए यह आंकड़ा छू पाना मुश्किल लग रहा है। अगर यहां से भाजपा निकलती है तो इस जिले में यह उसकी पहली जीत होगी। यहां से भाजपा के डॉ. मिथिलेश कुमार हैं तो राजद से सुनील कुमार।

    2:20 PM: सिवान चुनाव रिजल्‍ट: भाजपा के ओम प्रकाश यादव आगे

    सिवान सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव को 10 वे राउंड में 27 हजार 59 वोट तथा राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी को 21927 वोट मिले हैं। रघुनाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के राजद प्रत्याशी हरिशंकर यादव को 11 वे राउंड में 30318 वोट तथा लोजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह को 20198 व जदयू प्रत्याशी को 6187 वोट, दलौदा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 10 वे राउंड में भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह व्यास सिंह को 17781 तथा माले प्रत्याशी अमरनाथ यादव को 19052 वोट मिले हैं। जीरादेई विधानसभा के दसवें राउंड में जदयू प्रत्याशी कमला देवी को 15233 तथा भाकपा माले प्रत्याशी अमरजीत कुशवाहा को 23747 वोट प्राप्त हुआ है। बड़हरिया विधानसभा के सातवें राउंड में राजद प्रत्याशी बच्चा पांडे को 15172 तथा जदयू प्रत्याशी श्याम बहादुर सिंह को 13833 वोट मिले हैं।

    2:10 PM: जहानाबाद चुनाव रिजल्‍ट : सभी 5 सीटों पर  महागठबंधन आगे

    जहानाबाद तथा अरवल जिले के सभी पांच सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। अभी किसी भी क्षेत्र का परिणाम घोषित नहीं हुआ है लेकिन सभी सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आगें चल रहें हैं । जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदण  प्रसाद वर्मा राजद प्रत्याशी सुदय यादव से 12 वें चक्र तक 12714 मतों के अंतर से पीछें चल रहें हैं । इधर  घोषी के जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार माले प्रत्याशी रामवली यादव से 13 वें चक्र की गिनती तक 16801 से पीछे चल रहें हैं। मखदुमपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से राजद के सतीश दास पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी  के दामाद देवेंन्द्र मांझी  से 7838 वोट से आगें चल रहें हैं । अरवल विधानसभा क्षेत्र से भी मालें प्रत्याशी महानंद भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा से 5000 से आगें चल रहें हैं । कुर्था विधानसभा क्षेत्र से भी राजद प्रत्याशी बागी कुमार वर्मा जदयू प्रत्याशी सत्यदेव सिंह कुशवाहा से 4200 मतों से आगें चल रहें हैं ।

    2:00 PM: भाजपा फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के निर्णय पर कायम

    भाजपा बिहार में फिर से नीतीश कुमार को मुख्‍यमंत्री बनाने के निर्णय पर कायम है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने मंगलवार को एक बार फिर कहा कि हमने नीतीश कुमार की अगुआई में चुनाव लड़ा है। वे ही हमारे मुख्‍यमंत्री होंगे। जीत दर्ज करने के बाद नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगेगी।

    1:45 PM: मधुबनी चुनाव रिजल्‍ट : 10 में से आठ सीटों पर एनडीए ने बनाई बढ़त

    मधुबनी के कुल दस में से आठ सीटों पर एनडीए ने बढ़त बना ली है। इन सीटों पर महागठबंधन प्रत्याशी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। लौकहा सीट पर राजद के भारत भूषण मंडल आगे चल रहे हैं, जबकि आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय पीछे चल रहे हैं। मधुबनी सीट पर एक बार पिछडने के बाद राजद के समीर महासेठ ने फिर से बढ़त बना ली है।

    1:35 PM: दरभंगा चुनाव रिजल्‍ट : राजद के अब्‍दुल बारी सिद्दकी चुनाव हारे

    बिहार चुनाव में पहला रिजल्‍ट दरभंगा के केवटी से आया है। यहां राजद के अब्‍दुल बारी सिद्दकी चुनाव हार गए हैं। यहां भाजपा के मुरारी मोहन झा चुनाव जीते हैं। इससे पहले सिद्दकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने आपत्तिजनक कमेंट को लेकर चर्चा में रहे।

    1:25 PM: सिवान चुनाव रिजल्‍ट : राजद और भाजपा के समर्थकों पर लाठीचार्ज

    सिवान के डायट स्थित मतगणना के दौरान राजद-बीजेपी के समर्थक आपस में भिड़ने की खबर है। हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। इस मतगणना केंद्र पर गोरेयाकोठी , दरौली और महराजगंज विधानसभा सीटों की मतगणना हो रही है।

    1:15 PM: वजीरगंज चुनाव‍ रिजल्‍ट: भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह जीत की ओर

    गया जिले के वजीरगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह करीब 7221 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी शशी शेखर काफी पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी ने पहले ही चरण से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पर बढ़त हासिल कर ली थी। चुनाव परिणामों में अब तक की गणना से वजीरगंज में एनडीए समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

    1:10 PM: भागलपुर चुनाव रिजल्‍ट: सुल्तानगंज और पीरपैंती में एनडीए आगे

    भागलपुर जिले के सुल्तानगंज, पीरपैंती और कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के पांच राउंड वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इन पांच राउंड में सुल्तानगंज और पीरपैंती से जदयू और भाजपा के उम्मीदवार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वोटों की गिनती लगातार एनडीए की तरफ बढ़ने से महागठबंधन दल में बेचैनी बढ़ गई है। वहीं, कहलगांव से कांग्रेस उम्मीदवार सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश करीब पांच हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार यादव से आगे चल रहे हैं। पीरपैंती में राजद उम्मीदवार सह निवर्तमान विधयाक रामविलास पासवान पीछे चल रहे हैं। इसी तरह सुल्तानगंज से जदयू उम्मीदवार ललित मंडल कांग्रेस प्रत्याशी ललन यादव से करीब 2400 वोट से आगे हैं।

    1:00 PM: गोपालगंज चुनाव रिजल्‍ट : एनडीए आगे, पिछड़ा महागठबंधन

    गोपालगंज की कुचायकोट सीट पर जेडीयू के पप्पू पांडेय लगातार आगे चल रहे हैं। पप्पू पांडेय को 12491 वोट मिले, रालोसपा की सुनीता को 11211 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के काली पांडेय को 5228 वोट मिले हैं। बैकुंठपुर में 11 राउंड की मतगणना सम्पन्न हो गई है। भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी करीब 2300 वोट से निर्दलीय प्रत्याशी मंजीत सिंह से आगे चल रहे हैं। भोरे विधानसभा में जदयू के सुनील कुमार 5 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सुनील कुमार को 12259 वोट मिले हैं। महागठबंधन के माले प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को 6963 वोट मिले हैं।

    12:50 PM: हसनपुर विधानसभा रिजल्‍ट : लालू के बेटे तेज प्रताप यादव 2265 मतों से आगे

    समस्‍तीपुर के हसनपुर सीट से आठवें राउंड के मतों की गिनती में समस्तीपुर जिले की हसनपुर विधानसभा में राजद के तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 18867 मत मिले है। जदयू के राज कुमार राय पीछे चल रहे है। उन्हें अब तक कुल 16602 मत प्राप्त हुआ है।

    12:30 PM: भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर

    बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। अबतक बीजेपी 75 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। जबकि राजद उम्‍मीदवार भी भी 60 सीटों पर आगे चल रहे हैं। जदयू को अभी 50 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

    12:00 PM: अररिया में कांटे का मुकाबला

    अररिया में महागठबंधन और एनडीए में कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। रानीगंज से राजद के अविनाश मंगलम सातवें राउंड में 18380  वोट के साथ लीड कर रहे हैं। वही अचमित ऋषिदेव 13114 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फारबिसगंज से विधा सागर केसरी पांचवे राउंड में 15542 वोट से पहले स्थान पर है वही जाकिर अनवर 13209 के साथ दूसरे स्थान पर है। अररिया से दूसरे राउंड में सगुप्ता अजीम 3292 वोट के साथ लीड कर रही है वही आबिदुर रहमान 1435 वोट के साथ दूसरे स्थान पर है। सिकटी से तीसरे राउंड में विजय मंडल 3534 वोट के साथ लीड कर रहे है वही शत्रुघ्न मंडल 1825 मत के साथ दूसरे स्थान पर है। नरपतगंज से तीसरे राउंड में अनिल कुमार यादव 7234 वोट के साथ दूसरे स्थान पर है वही जय प्रकाश यादव 7684 के साथ लीड कर रहे है। जोकीहाट से रंजीत यादव 16650 वोट के साथ लीड कर रहे है वही सरफ़राज़ 6107 वोट से दूसरे स्थान पर है।

    11:40 AM: बिहार चुनावों में नीतीश बड़ी जीत की ओर

    बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। महागठबंधन की बढ़त लगातार घटती जा रही है। ताजा रुझानों में एनडीए 130 और महागठबंधन 99 सीटों पर आगे है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

    11:30 AM: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मतगणना में पिछड़े

    जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव मधेपुरा से अपने चुनाव में पीछे हो गए हैं। सुबह 11 बजे तक हुई मतों की गिनती में पप्पू यादव जदयू की ओर से प्रत्याशी बनाए गए निखिल मंडल से पीछे चल रहे थे। मधेपुरा विधानसभा सीट से किस्मत आजमाने उतरे पप्पू यादव 2019 के पूर्व तक संसद के सदस्य हुआ करते थे। 2014 में उन्होंने राजद के सिंबल पर मधेपुरा सीट पर जीत हासिल की थी। 2015 में राजद से बागी तेवर अपनाते हुए पप्पू यादव ने खुद की जन अधिकार पार्टी बना ली। 2020 में पप्पू यादव ने मधेपुरा विधानसभा सीट से किस्मत आजमाने का फैसला लिया और मैदान में उतरे। पर यहां से उन्हें बढ़त मिलती नहीं दिखाई दे रही है। जदयू प्रत्याशी निखिल मंडल से पप्पू काफी पीछे चल रहे हैं। हालांकि यह अब तक के रुझान ही हैं। परिणाम आना अभी शेष है।

    11:20 AM: मधुबनी की 10 सीटों में 7 पर एनडीए का परचम

    मधुबनी जिले की 10 सीटों में एनडीए सात और महागठबंधन तीन सीटों पर आगे। हरलाखी में जदयू के सुधांशु शेखर, बेनीपट्टी में पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, खजौली में भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद, बाबूबरही में जदयू की मीना कामत, बिस्फी में भाजपा के हरिभूषण ठाकुर बचोल, राजनगर (सु) में भाजपा के रामप्रीत पासवान, झंझारपुर में भाजपा के नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं। मधुबनी में राजद के समीर महासेठ, लौकहा में राजद के भारत भूषण मंडल और फुलपरास में कांग्रेस के कृपानाथ पाठक आगे चल रहे हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय लौकहा में पीछे चल रहे हैं।

    11:10 AM: बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा पीछे

    कांग्रेस नेता और बॉलीवुड सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है। उनके बेटे कांग्रेस उम्‍मीदवार लव सिन्‍हा लगातार पीछे चल रहे हैं। पटना के बांकीपुर सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी नितीन नवीन लगातार उनपर बढ़त बनाए हुए हैं।

    11:00 AM: बिहार की 243 सीटों के नतीजे आज हो रहे जारी

    बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव के बाद आज नतीजे जारी किए जा रहे हैं। 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच जीत-हार या बढ़त के रुझाान मिलने शुरू हो गए हैं। बिहार के लिए आज बेहद अहम दिन है। मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजे यहां की नई सरकार की दशा-दिशा तय करेंगे। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए और तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व वाले महागठबंधन में जनता ने किसके सिर ताज-सजाया है, उसका फैसला आज आ रहा है।

    10:50 AM: रांची के रिम्‍स में लॉन में बैठकर धूप सेंक रहे लालू यादव

    रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार चुनाव के नतीजों से इतर लॉन में बैठकर धूप सेंक रहे हैं। राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले लालू के बारे में कहा जाता है कि वे हवा का रुख भांपने में माहिर माने जाते हैं। ऐसे में महागठबंधन की जीत-हार को खास तवज्‍जो नहीं देते हुए वे अपनी दिनचर्या में रमे हैं। बहरहाल बिहार में एनडीए लगातार अपनी बढ़त को पुख्‍ता कर रहा है।

    10:40 AM: पटना में राजनीतिक दलों के मुख्यालयों में सुरक्षा हुई सख्त

    मतगणना को लेकर पुलिस ने सभी राजनीतिक दलों के पार्टी कार्यालयों पर सुरक्षा व्यवस्था देररात से ही बढ़ा दी है। पटना स्थित पार्टी मुख्यालयों के अलावा जिलों के कार्यालय पर भी एक-एक मजिस्ट्रेट और दस-दस जवानों को तैनात कर दिया था। जो वहां की हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी चौक-चौराहों और  संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार वाहनों की जांच के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

    पटना के चार थाना क्षेत्रों में तैनात किए गए अर्धसैनिक बल

    एएन कॉलेज में चल रही मतगणना के कारण तीनों प्रवेश द्वारों पर अर्ध सैनिक बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील माने जा रहे कारगिल चौक, दानापुर, फुलवारीशरीफ और पटनासिटी में दो कंपनी अर्धसैनिक बल मुस्तैद हैं। उनके साथ जिला पुलिस के अधिकारी और थाना पुलिस भी गश्त कर रही है।

    10:30 AM: भोजपुर की 7 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आगे

    बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के दौरान भोजपुर जिले के सभी सातों सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार 192-संदेश विधानसभा में 1648 मत से महागठबंधन की किरण देवी आगे चल रही हैं। किरण देवी को 2156 विजेंद्र यादव को 506 एवं श्वेता सिंह को 1186 मत मिले। 193-बड़हरा विधानसभा में महागठबंधन के सरोज यादव 3305 वोट से आगे है। सरोज यादव को 4137 एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह को 832 मत मिले। वही 195-अगिआंव विधानसभा (सू) के महागठबंधन के मनोज मंजिल 1204 वोट से आगे हैं। मनोज मंजिल को 2498, प्रभुनाथ राम को 1294 मत मिले। 197-जगदीशपुर विधानसभा में 2245 से महागठबंधन के रामविशून सिंह लोहिया आगे चल रहे हैं। 198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी 2531 वोट से आगे चल रहे हैं।

    10:20 AM: कांग्रेस कार्यालय में चहल-पहल बढ़ी, बरामदे में लगा टीवी

    बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना का रुझान अब धीरे-धीरे आने लगे हैं। इसको देखते हुए विभिन्न पार्टी कार्यालयों में धीरे-धीरे चहल-पहल बढ़ने लगी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदाकत आश्रम स्थित कार्यालय में सुबह में पूरी तरह सन्नाटा पसरा था लेकिन जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे लोगों की चाल अकादमी कार्यालय में बढ़ रही है। कांग्रेस कार्यालय में बाहर से सन्नाटा दिख रहा है लेकिन अंदर में थोड़ी सी गहमागहमी का माहौल है पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशफर अहमद, प्रवक्ता जया मिश्रा, ब्रजेश कुमार मनन आदि के साथ लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस मुख्यालय के बरामदे में टीवी पर चुनाव के रुझान को देख रहे हैं। जैसे-जैसे महागठबंधन को रुझान में बढ़त मिल रही है वैसे वैसे चेहरों पर खुशी दिख रही है।

    10:10 AM: ढाका में पवन जायसवाल आगे

    ढाका विधानसभा क्षेत्र में दो राउंड की गिनती समाप्त हो गई है। भाजपा के पवन जायसवाल 3238 मतों से आगे चल रहे हैं। पवन जायसवाल के पहले राउंड में 3199 एवं दूसरे राउंड में 7460 मत मिले। राजद के फैसल रहमान को पहले राउंड में 2003 एवं दूसरे राउंड में 2219 मत मिले हैं। सहरसा से भाजपा के आलोक रंजन, स‍िमरी से वीआईपी के मुकेश सहनी, सोनवर्षा से जदयू के रत्‍नेश सादा और महिषी में राजद के गौतम कृष्‍ण आगे चल रहे हैं।

    10:00 AM: कोरोना वायरस के चलते कुछ सीटों का नुकसान : केसी त्‍यागी

    जदयू नेता केसी त्‍यागी ने कहा है कि एक साल पहले, राजद लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी। लोकसभा परिणामों के अनुसार, जदयू और सहयोगियों को 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करनी थी। पिछले एक साल में, ब्रांड नीतीश को कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचा है या ब्रांड आरजेडी से जुड़ गया है, हम केवल कोरोनावायरस प्रभाव के कारण कुछ सीटें खो रहे हैं।

    9:55 AM: मोतिहारी में कांटे की टक्‍कर, जदयू की शालिनी मिश्रा आगे

    पूर्वी चंपारण में पहले राउंड की गिनती के बाद केसरिया विधानसभा क्षेत्र से जदयू की शालिनी मिश्रा, नरकटिया विधानसभा सीट से राजद के शमीम अहमद, हरसिद्धि से भाजपा के कृष्णनंदन पासवान, गोविंदगंज से भाजपा सुनीलमणि तिवारी, कल्याणपुर से राजद से राजद के मनोज कुमार यादव व पीपरा से भाजपा श्यामबाबू यादव आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड में भी मधुबन से भाजपा से राणा रंधीर व पिपरा से श्यामबाबू यादव आगे हैं।

    9:50 AM: 119 पर एनडीए और 114 पर महागठबंधन आगे

    अबतक की शुरुआती रुझानों में 119 पर एनडीए और 114 पर महागठबंधन के उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग से प्राप्‍त आंकड़ों में भी एनडीए उम्‍मीदवारों ने बढ़त बना रखी है। वर्तमान में सभी 243 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इस लिहाज से 10 सीटों पर दूसरे दलों के उम्‍मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

    9:35 AM: लालू के बेटे तेज प्रताप यादव आगे

    लालू के बेटे तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं। पटना के दानापुर से राजद के रीतलाल यादव, भाजपा के सत्येंद्र आगे और बांकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन आगे चल रहे हैं। पटना साहिब से भाजपा के नंदकिशोर यादव, पालीगंज से जदयू के जयवर्द्धन आगे चल रहे हैं।

    9:30 AM: चुनावी नतीजे को लेकर उत्सुकता, टीवी से चिपके हैं लोग

    मंगलवार की सुबह घरों में भी चुनाव के नतीजे जानने को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखी। घरों में देर तक सोने वाले लोग जल्दी उठ गए। बेली रोड की रहने वाली पूनम आनंद ने बताया कि नतीजे को जानने को लेकर सारे परिवार जल्दी उठ गए। उन्होंने बताया कि सारा परिवार परिणाम जानने को सुबह से ही टीवी पर चिपके दिखे। सुबह का नाश्ता भी बाहर से मंगाया जाएगा। क्योंकि लोग परिणाम जानने को लेकर टीवी के समाने बैठे हैं।

    9:25 AM: बेनीपट्टी से कांग्रेस की भावना झा आगे

    मधुबनी जिले के दस में से किसी भी विधानसभा का अब तक रुझान प्राप्त नहीं है। आरके कॉलेज केंद पर सात विधानसभाओं की मतगणना हो रही है। अभी तक किसी भी विधानसभा का रुझान प्राप्त नहीं है। डीएनवाई कॉलेज केंद्र पर तीन विधानसभाओं की मतगणना सुबह 9 बजे शुरू हुई है। अभी तक किसी विधानसभा के रुझान की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पोस्टल बैलेट की गिनती में बेनीपट्टी से कांग्रेस प्रत्याशी भावना झा आगे।

    9:20 AM: 107 पर एनडीए और 125 पर महागठबंधन के उम्‍मीदवार आगे

    अबतक की शुरुआती रुझानों में 107 पर एनडीए और 125 पर महागठबंधन के उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चल रहे हैं। पप्‍पू यादव मधेपुरा में और राजद के अब्‍दुल बारी सिद्दकी पीछे चल रहे हैं। नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह और संतोष कुमार निराला अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं। परसा से जदयू के उम्‍मीदवार तेज प्रताप यादव के ससुर और लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं।

    9:10 AM: 92 पर एनडीए, 91 पर महागठबंधन आगे

    बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आज नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अबतक की जानकारी के मुताबिक 92 सीटों पर एनडीए और 91 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं।

    9:00 AM: लालू के समधी चंद्रिका राय पीछे, नीतीश के कई मंत्री भी हार की ओर

    बिहार चुनाव में महागठबंधन की बढ़त लगातार मजबूत होती जा रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय अपने नजदीकी उम्‍मीदवार से पीछे चल रहे हैं। इस बीच नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह, संतोष कुमार निराला भी वोटों की गिनती में पिछड़ गए हैं। बांकीपुर सीट से भाजपा के नितीन नवीन आगे चल रहे हैं।

    8:55 AM: महागठबंधन व एनडीए के बीच कांटे की टक्‍कर, 74-74 सीटों पर बढ़त

    महागठबंधन व एनडीए के बीच कांटे की टक्‍कर हो रही है। शुरुआती रुझानों में दोनों गठबंधन 74-74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। लोजपा व अन्‍य पार्टियां 4 सीटों पर आगे है। जमुई में श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं।

    8:50 AM: अररिया में अधिकांश सीटों पर महागठबंधन व एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला

    अररिया जिले में छह विधानसभा सीट है। मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। छह सीटों में से पांच पर महागठबंधन व एनडीए प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला है। अररिया विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की ओर से जदयू उम्मीदरवार शगुफ्ता अजीम व महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार आबिदूर रहमान के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं रानीगंज में जदयू के अचमित ऋषिदेव व राजद के अविनाश मंगलम के बीच कांटे की टक्कर है।

    8:45 AM: 60 सीटों पर एनडीए आगे, 57 पर महागठबंधन की बढ़त

    121 विधानसभा क्षेत्रों से मिल रहे शुरुआती रुझान में 60 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। जबकि 57 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रहा है। 4 सीटों पर दूसरे दलों के उम्‍मीदवार बढ़त बनाए हुए है।

    8:40 AM: 91 सीटों में 45 पर महागठबंधन, 42 पर एनडीए आगे

    बिहार में चुनावी नतीजे जारी किए जा रहे हैं। मतों की गिनती के बाद शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। अबतक की जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर से मंत्री सुरेश शर्मा पांचवें राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं। अबतक 91 सीटों के रुझान मिले हैं। इनमें 45 पर महागठबंधन और 42 पर एनडीए आगे है। 4 सीटों पर अन्‍य दलों के उम्‍मीदवार आगे हैं।

    8:35 AM: वज्रगृह में प्रवेश पाए मतगणना कर्मी मतगणना प्रक्रिया में जुटे

    बरारी स्थित मतदानकेन्द्र पर मतगणनाकर्मियों ने वज्रगृह में प्रवेश कर अपने अपने निर्धारित विधानसभा के टेबल पर जम गए। ईवीएम मशीन से भरे बक्से को लॉट में रखते हुए सहेजना शुरू कर दिया है। मतगणना कर्मियों का एक दल पोस्टल बैलेट का बॉक्स को स्ट्रांग रूम से निकाल कर टेबल पर रखना शुरू कर दिया है, गिनती की प्रक्रिया कुछ देर में ही आरंभ होनी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

    8:30 AM: 64 सीटों के रुझानों में 30 पर एनडीए, 32 पर महागठबंधन आगे, 2 पर अन्‍य आगे

    64 सीटों के रुझान में महागठबंधन 32 और एनडीए 30 सीटों पर आगे चल रहा है। 2 सीटों पर दूसरी पार्टियों के प्रत्‍याशी ने अपने नजदीकी उम्‍मीदवार पर बढ़त बना ली है। भागलपुर में अजित शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बना ली है।

    8:25 AM: 50 सीटों के रुझानों में 24 पर एनडीए, 26 पर महागठबंधन आगे

    एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनने के अनुमान के बीच बिहार की 243 सीटों पर मतगणना जारी है। अबतक मिले 50 विधानसभा क्षेत्र के रुझानों में 24 पर एनडीए और 26 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रहा है। पोस्‍टल बैलेट के साथ ही कई सीटों पर पहले राउंड की मतगणना लगभग पूरी कर ली गई है।

    8:20 AM: 36 सीटों के रुझानों में 18 पर एनडीए, 18 पर महागठबंधन आगे

    अबतक मिले कुल 36 रूझानों में महागठबंधन और एनडीए में कांटे की टक्‍कर देखने को मिल रही है। दोनों गठबंधन अभी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मताें की गिनती का क्रम अब धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। काउंटिंग रूम में गहमागहमी बनी हुई है। बेलागंज से सुरेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

    8:15 AM: 18 रुझानों में 10 पर एनडीए आगे

    बिहार में मतगणना जारी है। नई सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों के बीच जद्दोजहद के बीच अबतक के रुझानों में 10 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। महागठबंधन के प्रत्‍याशी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

    8:10 AM: शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे

    बिहार चुनाव के शुरूआती रुझानों में एनडीए आगे चल रहा है। अबतक आए 8 रुझानों में 5 पर एनडीए और 3 पर महागठबंधन आगे चल रहा है। अररिया की 2 सीटों के अलावा भभुआ और नालंदा में भाजपा-जदयू के प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं।

    8:00 AM: विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतगणना शुरू

    बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। राज्‍य के 38 सीटों पर 55 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है। पहले पोस्‍टल बैलेट गिने जा रहे हैं। इसके साथ ही रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। पहला रुझान अररिया के फारबिसगंज सीट से भाजपा के पक्ष में आया है।

    7:50 AM: रोहतास के सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना आज

    रोहतास जिला के सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना तकिया स्थित बाजार समिति परिसर में थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। हर मोड़ पर, चौक चौराहों पर और बाजार समिति परिसर में काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। हर आने जाने वालों की जांच की जा रहे हैं। मीडिया को छोड़कर किसी को भी मोबाइल अंदर ले जाने की छूट नहीं है सुरक्षा व्यवस्था ऐसी कि परिंदा भी पर न मार सके।

    7:45 AM: लालू, रामविलास और हजारी परिवार के वारिसों  का फैसला आज

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की विरासत समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा के वोटरों के हाथ में है। यहीं से लालू प्रसाद के बड़े पुत्र महुआ विधायक तेज प्रताप ने पहली बार अपनी किस्मत आजमाया। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भतीजे व पूर्व सांसद स्व. रामचंद्र पासवान की विरासत रोसड़ा के मतदाताओं के हाथ में है। इस सीट से स्व. रामचंद्र पासवान के पुत्र कृष्ण राज के भाग्य आजमा रहे थे। पूर्व सांसद स्व. रामसेवक हजारी के पुत्र सह वर्तमान मंत्री महेश्वर हजारी दोबारे कल्याणपुर विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इसी परिवार से आने वाले रामसेवक हजारी के भाई शशिभूषण हजारी फिर कुशेश्वर स्थान विधानसभा से ताल ठाेंक रहे थे।  इसी तरह पूर्व मंत्री स्व. तुलसी दास मेहता के पुत्र आलोक कुमार मेहता भी दुबारे उजियारपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे।

    7:40 AM: गया जिले के 10 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

    गया जिला के सभी 10 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। इसे लेकर गया शहर में तीन अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। गया कॉलेज, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज और जगजीवन कॉलेज में मतगणना होनी है। मतगणना को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम देखने को मिल रहे हैं ।मतगणना हॉल के प्रवेश द्वार पर अर्धसैनिक बलों के जवान भी ड्यूटी में मुस्तैद हैं। कोविड-19 को लेकर मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार से अंदर हाल तक सभी जगह थर्मल स्कैनर से लोगों की जांच की जा रही है  सभी को मास्क पहनकर ही अंदर जाने के लिए कहा गया है। अभी गया टाउन विधानसभा, बेलागंज का स्ट्रांग रूम खोला गया है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो, इसके लिए सभी मतगणना कर्मी अपने अपने हॉल में आवंटित टेबल पर पहुंच गए हैं।

    7:35 AM: तिरहुत व मिथिलांचल की 71 विधानसभा सीटों का आएगा रिजल्ट

    मुजफ्फरपुर में मतगणना केंद्र पर सुबह से ही अधिकारी व कर्मी लगे हैं। विभिन्न पार्टियों के एजेंट भी पहुंच गए हैं। सभी जिलों के मतगणना केंद्रों पर विधानसभावार टेबल बनाए गए हैं। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।  कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। तिरहुत व मिथिलांचल की कुल 71 सीटों पर आठ मंत्रियों सहित 1088 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। मुजफ्फरपुर, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर व समस्तीपुर जिलों में कौन जीतेगा और कौन हारेगा, इसका पता मतों की गिनती के बाद चलेगा। इन जिलों में एनडीए की ओर से भाजपा के 37, जदयू के 28 और वीआइपी के छह प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। जबकि, महागठबंधन की ओर से राजद के 43, कांग्रेस 20 और सीपीआइ व सीपीएम के आठ प्रत्याशी हैं।

    7:30 AM: औरंगाबाद में मतगणना को लेकर सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध

    औरंगाबाद में विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना को लेकर शहर में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध रहा। सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय स्थित वज्रगृह का त्रिस्तरीय सुरक्षा रखा गया है। कॉलेज मोड़ पर खुद डीटीओ अनिल कुमार सिन्हा एवं एसडीपीओ अनूप कुमार सुरक्षा में लगे हुए हैं। शहर में हर चौक-चौराओं पर सीआरपीएफ तैनात है।

    7:25 AM: अररिया में 6 विधानसभा क्षेत्रों की  मतगणना

    अररिया जिले के छह विधानसभा क्षेत्र का मतगणना कार्य अब से थोड़ी देर बाद आठ बजे शुरू हो जाएगा। मतगणना के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुबह छह बजे से ही लोगों की भीड़ मतगणना कक्ष के बाहर लग गई है। बिना पास वाले को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। बाजार समिति प्रांगण में अंदर व बाहर बिहार पुलिस के साथ साथ अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात की गई है। बस स्टैंड से रानीगंज जाने वाले मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। लोग हड़ियाबाड़ा होकर रानीगंज की तरफ जा रहे हैं। वहीं मतगणना कार्य हेतु अररिया जिले में सभी छह विधानसभा क्षेत्र नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज अररिया, जोकीहाट एवं सिकटी के लिए अलग-अलग मतगणना हॉल निर्धारित किया गया।

    7:20 AM: कटिहार की 7 सीटों पर होगा फैसला

    कटिहार जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में मौजूद सभी 101 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बस अब चंद घंटों में हो जाएगी। मतगणना स्थल पर हर आवश्यक तैयारी पूरी की जा चुकी है। मतगणना कार्य में लगाए गए कर्मी भी यहां पहुंच अपने-अपने दायित्व की कमान संभाल चुके हैं। इधर मतगणना स्थल के दो सौ मीटर दूरी के बाहर मुख्य मुकाबले में मौजूद प्रत्याशियों के समर्थकों का जुटान भी होने लगा है। दूर दराज से सर्मथकों का आना यहां अल सुबह से शुरु हो गया है। मतगणना स्थल के आसपास सड़क किनारे चाय-पान व नाश्ते की दुकानें भी पूरी तरह सज गई है। फूल माला व अबीर गुलाल की दुकानें भी यहां सज रही है। आसपास के होटलों के मालिक रात में तैयार मिठाईयां तश्तरी में सजा पूरी तरह तैयार हैं।

    7:15 AM: 16 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला चंद घंटे में

    विधानसभा चुनाव के तहत शिवहर सीट से 16 प्रत्याशियों की किस्मत का भी फैसला चंद घंटे में आ जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की तैयारी शुरू कर दी गई है। सुबह आठ बजे मतगणना की शुरूआत होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद पहला रूझान आएगा। नौ बजे ईवीएम खुलते ही रूझान आने शुरू हो जाएंगे। इस सीट से निवर्तमान विधायक सह जदयू प्रत्याशी मो. शरफुद्दीन और पूर्व सांसद सह बाहुबली आनंदमोहन तथा लवली आनंद के पुत्र सह राजद प्रत्याशी चेतन आनंद की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है।

    7:10 AM: पूर्वी चम्पारण के 12 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना थोड़ी देर में

    गांधी की कर्मभूमि पूर्वी चंपारण में पिछले कई दिनों से जारी विधानसभा चुनाव की कवायद का आज मतगणना के साथ पटाक्षेप हो जाने की उम्मीद है। मतगणना के लिए शहर में तीन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर राज्य सरकार के दो मंत्री क्रमशः प्रमोद कुमार व राणा रंधीर सिंह और लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी समेत 163 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। इसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता कतार में खड़े होकर प्रवेश कर रहे हैं। मतगणना केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता और कड़े प्रबंध किए गए हैं। हर किसी को जांच पड़ताल के बाद ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।

    7:00 AM: कोचाधामन में जदयू लगाएगा हैट्रिक या ओवैसी का चलेगा जादू

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते विधायक मुजाहिद आलम को इस सीट पर जीत मिलती है या फिर ओवैसी का जादू चल पाएगा, यह तो कुछ देर बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी इस सीट पर राजद, जदयू और एआइएमआइम के बीच कड़ा मुकाबला है और तीनों खेमे में जीत के प्रति आश्वस्ति दिख रही है। मतगणना शुरू होने में थोड़ा सा ही वक्त बचा है। पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ रूझान आने लगेगा। लगभग 20 वें राउंड में फाइनल परिणाम भी सामने आ जाएंगे, मगर हर खेमे के समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है। अल्पसंख्यक बहुल इसी सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। कोचाधामन में वोटर टर्न आउट 64.20 फीसद रहा।

    6:50 AM: पटना में मतगणना केंद्र पर मेले जैसा माहौल

    आज बिहार चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इसके लिए मतगणना की प्रक्रिया जारी है। पटना में एएन कॉलेज मतगणना केंद्र पर मेले जैसा माहौल है। यहां प्रत्‍याशियों के पोलिंग एजेंटों के साथ ही मतगणनाकर्मी अपनी तैयारियों के साथ काउंटिंग के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं। पटना के 9 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती यहां हो रही है। आठ बजे से वोट गिने जाएंगे।

    6:40 AM: पश्चिम चंपारण की 9 सीटों एवं वाल्मीकिनगर लोक सभा क्षेत्र के लिए मतगणना 8 बजे से

    पश्चिम चंपारण जिले के नौ विधान सभा क्षेत्रों एवं वाल्मीकिनगर लोक सभा क्षेत्र के लिए मतगणना अब से कुछ देर बाद बाजार समिति परिसर में शुरू होनी है। मगणना को लेकर कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी वाहनों को एनएच से सरिसवा रोड के रास्ते डाइवर्ट कर दिया गया है। इसके लिए मुफस्सिल थाना एवं हरिवाटिका चौक पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मतगणना के लिए मतगणना कर्मी एवं विभिन्न प्रत्याशियों के मतगणना प्रतिनिधि कतारबद्ध होकर अपनी सुरक्षा जांच करा रहे हैं। पश्चिम चंपारण को एसेंम्बली सेगमेंट के हिसाब से देखा जाय, तो यहां सूबे में सबसे ज्यादा विधान सभा क्षेत्रों का एक ही जगह मतगणना होनी है।

    6:30 AM: समस्‍तीपुर में तेज प्रताप, विजय चौधरी और महेश्वर हजारी पर टिकी निगाहें

    समस्‍तीपुर में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद इवीएम के माध्यम से डाले गए वोटों की गिनती होगी। पहला रुझान पौने नौ बजे तक आने की उम्द है। हालांकि इसके बाद प्रत्येक आधे घंटे पर रूझान प्राप्त होते जाएंगे। इस बार दस विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती 20 हॉल में होगी। एक विधानसभा क्षेत्र की गिनती दो हॉल में कराने की व्यवस्था की गई है। ऐसा कोरोना को लेकर किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल रहेंगे। इस तरह हर विधानसभा में दो-दो हॉल में मतों की गिनती होगी। तीन बजे तक जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम आ जाएंगे। तेज प्रताप यादव, सरायरंजन से जदयू प्रत्याशी सह विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और महेश्वर हजारी पर नजरें टिकी हैं।

    6:20 AM: मधेपुरा की जनता ने किसे सौंपी है कमान, जानिए थोड़ी देर में

    मधेपुरा में थोड़ी देर में मतगणना शुरू होगी। नौ बजे पहला रूझान आएगा। टीपी कॉलेज (बज्रगृह) में मतगणना अभिकर्ता व कर्मी पहुंच चुके हैं। प्रत्याशी, समर्थक व मतदाता बेचैन हैं। क्या परिणाम आएगा। जनता ने किन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। मतगणना का निर्णय क्या आएगा। लगातार समर्थक आकलन कर रहे हैं। किस बूथ पर कितना मत मिला। किसने धोखा दिया। कहां लीड में रहेंगे। किस बूथ पर नुकसान होगा। इन सब के बीच समय बीत रहा है। सबकी निगाहे मतगणना केंद्र पर ही है। जिले के चार विधानसभा में कुल 60 प्रत्याशी हैं। इसमें 55 पुरूष व पांच महिला प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी बिहारीगंज विधानसभा में है। यहां 22 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं दूसरे नंबर पर मधेपुरा है। यहां 18 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होना है। आलमनगर व सिंहेश्वर में 10-10 प्रत्याशी हैं। जिले में 7,93,618 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पुरूषों ने जहां 55 वहीं महिलाओं ने 67 प्रतिशत मतदान किया है।

    6:10 AM: नवादा में 8 बजे पोस्टल बैलेट और 8:30 बजे खुलेगा इवीएम

    नवादा में दो केंद्रों पर मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह 8:00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। सबसे पहले पोस्टल बैलट खोला जाएगा और उसकी गिनती होगी। इसके आधे घंटे बाद यानी 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू कर दी जाएगी। मतगणना को लेकर प्रशासनिक अधिकारी व कर्मी काफी सजग हैं। बता दें कि केएलएस कॉलेज और डायट भवन में मतगणना कराई जाएगी। केएलएस कॉलेज में नवादा, रजौली और वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती होगी। जबकि डायट भवन में हिसुआ और गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती होगी। मतगणना केंद्रों के अंदर और बाहर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र के अंदर सुरक्षा के त्रिस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। सभी स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम यशपाल मीणा ने रविवार की रात मतगणना केंद्र में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

    6:00 AM: दरभंगा के 10 विधानसभा सीटों पर 145 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

    दरभंगा जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए द्वितीय व तृतीय चरण में हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतों की गिनती सुबह 8:00 बजे से शुरू हो जाएगी। इसी के साथ लंबे समय से चल रही राजनीति व नेताओं के मेहनत का भी फल स्पष्ट हो जाएगा। बता दें कि दरभंगा जिले के 10 विधान सभा क्षेत्रों के लिए दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 80-बेनीपुर, 81-अलीनगर, 82-दरभंगा ग्रामीण, 83-दरभंगा, 86-केवटी एवं 87-जाले विधान सभा क्षेत्र के मतगणना का कार्य बाजार समिति, शिवधारा, दरभंगा एवं 78- कुशेश्वरस्थान(अ.जा.), 79-गौड़ाबौराम, 84-हायाघाट एवं 85-बहादुरपुर विधान सभा क्षेत्र का मतगणना का कार्य महिला आईटीआई, रामनगर, लहेरियासराय में होगा।

    5:50 AM: मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, निषेधाज्ञा लागू

    मतगणना के दौरान और नतीजों के सामने आने के बाद शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतगणना केंद्र व उसके आसपास के इलाके में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। साथ ही लगातार पूरे जिले में अतिरिक्त पुलिस गश्त लगाने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने जिले के संबंधित क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसके तहत कहीं भी भीड़ नहीं  लगाई जा सकेगी।  भीड़ में एकत्र होने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

    5:40 AM: दरभंगा चुनाव रिजल्‍ट 2020: मतगणना केंद्रों पर पहुंचे प्रत्याशियों के काउंटिंग एजेंट

    भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों मतगणना केंद्रों पर संबंधित मतगणना कर्मी और विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थी व उनके काउंटिंग एजेंट मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। सघन जांच के बाद उन्हें मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं सभी केंद्रों पर निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक मुस्तैद हैं।

    5:30 AM: 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, पहले पोस्‍टल बैलेट गिने जाएंगे

    मतगणना आठ बजे पूर्वाहन में प्रारंभ होगी। विधानसभावार निर्वाचित पदाधिकारी की देखरेख में मतगणना का कार्य 14 टेबल पर होगा। अर्थात प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक राउंड में 14 मतदान केंद्र की मतगणना संपन्न की जाएगी। ईवीएम से मतों की गणना के लिए प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक-एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक-एक मतगणना सहायक तथा एक-एक गणक माइक्रो प्रेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी हॉल में एआरओ के टेबल पर दो-दो एडिशनल काउंटिंग स्टाफ भी नियुक्त हैं विधानसभावार एवं टेबलवार रेंडमाइजेशन के आधार पर मतगणना पर्यवेक्षक, सहायकों, माइक्रो प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है।

    5:20 AM: किसके सिर बंधेगा ताज: सीतामढ़ी में 121प्रत्याशियों के भाग्या का आज होगा फैसला

    सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोसाईपुर में मतगणना केंद्र बना है। ठीक आठ बजे वहां वोटों की गिनती शुरू होगी। एकसाथ सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती होगी। वोटों का पिटारा जो ईवीएम में कैद है वह खुलने के इंतजार में सबकी बेकरारी बढ़ी हुई है। किसके सिर बंधेगा ताज, फैसला आज हो जाएगा। आठों सीटों पर कुल 121 प्रत्याशी हैं।जिनमें राजद- 6, कांग्रेस-2, भाजपा व जदयू चार-चार सीटों पर तो चार सीटों पर लोजपा का  इम्तिहानहै। दूसरे चरण में सीतामढ़ी से 12, बेलसंड से 15 व रुन्नीसैदपुर से नौ तो तीसरे और आखिरी चरण में रीगा में 22, बथनाहा में 14, परिहार में 13, सुरसंड में 16, बाजपट्टी विधानसभा में 22 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

    5:10 AM: बिहार चुनाव 2020 रिजल्‍ट: महागठबंधन या एनडीए, किसके साथ जा रहा बिहार

    महागठबंधन या एनडीए बिहार  सिरमौर कौन होगा, वोटरों ने किस पर भरोसा जताया है, अब से कुछ देर बाद फैसला सामने आ जाएगा। इस बार चुनाव में नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव में आमने-सामने की लड़ाई रही। दोनों ही ओर से चुनावी रण में आक्रामक तरीके से अपनी साख बचाने की कोशिश की गई। तेजस्‍वी ने बदलाव के नारे के साथ चुनाव लड़ा। जबकि नीतीश कुमार ने अपने 15 साल के सुशासन के नाम पर वोट मांगा।

     

  • गया में सामुदायिक भवन को नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ाया

    [object Promise]

    गया। बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के बोधि बिगहा गांव में सशस्त्र नक्सलियों ने एक सामुदायिक भवन को विस्फोट कर उड़ा दिया। कहा जा रहा है इस सामुदायिक भवन में थाना खोला जाना था। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात हथियारबंद नक्सलियों का एक दस्ता बोधिबिगहा गांव में पहुंचा और वहां स्थित सामुदायिक भवन को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हेा गया है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों का दस्ता गोलीबारी करते हुए गांव से निकल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    डुमरिया के थाना प्रभारी विमल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने वहां एक हस्तलिखित पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कई तरह की चेतावनी दी गई है।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस भवन में थाना खोले जाने की योजना थी, जिससे नक्सलियों ने इसे निशाना बनाया है। पुलिस नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है।

  • “जेल से शुरु करुँगा चैनल”- रिहा होने के बाद टीवी स्टूडियो पहुंचे अर्नब गोस्वामी ने कहा उद्धव ठाकरे से

    [object Promise]

    मुंबई । न्यायिक हिरासत में एक सप्ताह जेल में गुजारने और उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद फिर से न्यूज रूम पहुंचे पत्रकार अर्नब गोस्वामी ने ‘‘फर्जी’’ मामले में उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला बोला। रिपब्लिक चैनल में अपने सहकर्मियों से घिरे गोस्वामी (47) ने कहा, उद्धव ठाकरे, सुन लो मुझे। आप हार गए। उन्होंने एक इंटीरियर डिजाइनर को कथित तौर पर खुदकुशी के लिए उकसाने के 2018 के मामले में अपनी ‘‘अवैध’’ गिरफ्तारी पर मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को भी आड़े हाथों लिया।

    गोस्वामी ने कहा कि तलोजा जेल में उनसे पुलिस तीन दौर की पूछताछ करती थी। उन्होंने कहा, उद्धव ठाकरे आपने मुझे एक पुराने, फर्जी मामले में गिरफ्तार किया, और मुझसे माफी तक नहीं मांगी। पत्रकार ने कहा, खेल अब शुरू हुआ है। गोस्वामी ने कहा कि वह हर में रिपब्लिक टीवी शुरू करेंगे और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी उनकी उपस्थिति है। फिर से गिरफ्तार होने की आशंका व्यक्त करते हुए गोस्वामी ने कहा, मैं जेल के अंदर से भी (चैनल) शुरू करूंगा, और आप (ठाकरे) कुछ नहीं कर पाएंगे। गोस्वामी ने अंतरिम जमानत देने के लिए शीर्ष अदालत का आभार जताया।