Category: state-news

  • भाजपा को भारी विजय मिलने वाली है मुझे पूरा विश्वास था: शिवराज

    [object Promise]

    भोपाल । मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता का और मेरा आत्मीयता का, प्रेम का और स्नेह का रिश्ता है। मुझे पूरा विश्वास था कि भाजपा को भारी विजय मिलने वाली है। जहां हम जीत रहे हैं वहां अधिकांश सीटों पर 40-50 हज़ार वोटों से जीत रहे हैं ।

    वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा उत्साह में नजर आ रही है। यहां की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में से पार्टी ने 19 सीटों पर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है, जिसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय विजयी नारों से गूंज उठा है और यहां मिठाईयां बांटी जा रही हैं। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पार्टी कार्यालय पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई।

    मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, “लोग भाजपा पर भरोसा करते हैं। कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है। जब भी वे सत्ता में आते हैं, वे भ्रष्टाचार में संलिप्त हो जाते हैं। दो वर्ष पहले, वे झूठ बोलकर सत्ता में आए थे। हालांकि उनके पास बहुमत नहीं था। उनके पास केवल 5 सीटें ज्यादा थंीं और 15 महीनों में, उन्होंने इसे दलालों का गढ़ बना दिया और भाजपा के पक्ष में आज के चुनावी नतीजे इसी का परिणाम हैं। “

  • राजद ने अपने समर्थकों को बिहार चुनाव की मतगणना से पहले पढ़ाया अनुशासन का पाठ

    [object Promise]

    पटना । एक्जिट पोल में राजद नीत महागठबंधन की जीत का अनुमान व्यक्त किये जाने के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को चेताया कि वे चुनाव परिणाम को संयम और शिष्टाचार से स्वीकार करेंगे और प्रतिद्वन्द्वियों के साथ किसी तरह के अशिष्ट व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित ट्वीट में राजद ने कहा, ‘‘सभी शुभचिंतकों व समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए आप घर पर ही रहें और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें।’’

    पार्टी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे 10 नवंबर को मतगणना के लिये अपनी सजग उपस्थिति क्षेत्र में बनाए रखें। राष्ट्रीय जनता दल ने कहा है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें-10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों, उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। इसमें कहा गया है कि, ‘‘अनुचित आतिशबाज़ी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।’’ गौरतलब है कि शनिवार को जारी कई एक्जिट पोल में 243 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में राजद नीत महागठबंधन को जीत मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विनम्रता के साथ चुनाव परिणाम को स्वीकार करने को कहा है।

    तेजस्वी यादव की प्रशंसा करते हुए सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद जहां ‘आस्था’ का केंद्र हैं, वहीं तेजस्वी पार्टी में ‘व्यवस्था’ का केंद्र हैं। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जमीनी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर किये गए मूल्यांकन के अनुसार पार्टी को एक्जिट पोल के पूर्वानुमानों से अधिक सीटें मिलेंगी। बहरहाल, राजद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे स्मरण रखें कि 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी आएँ, आपकी राजनीति की परिधि अथवा केंद्र में, लक्ष्य अथवा मार्ग में केवल जन, जन सुविधा और जन उत्थान ही हैं और रहेंगे।

  • सियासत वोटों की गिनती के साथ बदलेगी रंग…

    [object Promise]

    नई दिल्‍ली। बिहार के लिए आज दिन काफी अहम है। आज 17वीं विधानसभा का जनादेश आएगा और यह स्पष्ट हो जाएगा प्रदेश की सत्ता किसके हाथ में होगी। सूबे में तकरीबन डेढ़ महीने तक चला सियासी महासमर तीसरे चरण के मतदान के साथ सात नवंबर में पूरा हो गया। कोरोना काल में देश के पहले बड़े चुनाव में मतदातओं ने जिस तरह का उत्साह दिखाया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। तीनों चरणों में औसत मतदान 55 फीसद के आसपास रहा, जिसे संतोषजनक कहा जा सकता है।

    बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ रहे हैं। ऐसे में उम्‍मीदवारों के दिल की धड़कने तेज होना लाजिमी है। इधर, आम जनता में भी मतगणना के आंकड़ों को लेकर काफी उत्‍सुकता है। इन आंकड़ों के साथ-साथ विधासभा क्षेत्रों का माहौल भी देखने लायक है। दरअसल, हर उम्‍मीदवार और उनके कार्यकर्ता अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस दौरान पल-पल बदल रहे आंकड़ों के साथ कुछ बेहतरीन नजारे भी सामने आ रहे हैं। आइए तस्‍वीरों के जरिए आपको दिखाते हैं बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों का हाल।

    मोतिहारी : जिला स्कूल स्थित मतगणना केंद्र पर पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती जारी है। इसके साथ साथ साढ़े आठ बजे इवीएम खुल गया है। यहां ढाका व चिरैया विधानसभा के मतों की गिनती चल रही है।

    नवादा में केएलएस कॉलेज मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों व उनके मतगणना अभिकर्ताओं की लबी-लंबी कतार लगी है। इस केंद्र पर रजौली, नवादा और वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्रों की मतों की गिनती होना है। नवादा में केएलएस कॉलेज मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते जिला निर्वाची पदाधिकारी यशपाल मीणा।

    मोतिहारी। मुंशी सिंह महाविद्यालय स्थित सीसीटीवी कंट्रोल काउंटर। यहां से पूरे कॉलेज परिसर व आस पास के इलाकों की की जा रही है निगहबानी।

    सीतामढी: मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर तैयारियों का आयोग के प्रेक्षक के साथ जायजा लेतीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा। साथ में एसपी अनिल कुमार।

    सीतामढ़ी में काउंटिंग में तेजी के लिए खास व्यवस्था, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक राउंड में 14 मतदान केंद्रों के मतों की गणना

     

  • एक ही परिवार के सात लोगों की दो वाहनों के बीच टक्कर में मौत, पांच घायल

    [object Promise]

    सतना/भोपाल । मध्यप्रदेश के सतना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सोमवार सुबह नागौद थाना अंतर्गत रेरुआ मोड के पास एक डंपर और एक वाहन की आमने-सामने की टक्कर में वाहन सवार तीन महिलाओं एवं एक बच्चे सहित एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। सतना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि घटना में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। वे रीवा के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि यह परिवार पन्ना में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था और वहां से रीवा लौट रहा था।

    जैन ने बताया कि इसी दौरान, रास्ते में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर से वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई एवं पांच अन्य घायल हो गये। उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया, लेकिन छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान सतना जिला अस्पताल में हुई। जैन ने बताया कि वाहन सवार पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सतना जिला अस्पताल से रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस वाहन में कम से कम 12 लोग सवार थे।

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

  • रिपब्लिक टीवी के वरिष्ठ कार्यकारी फर्जी टीआरपी मामले में गिरफ्तार

    [object Promise]

    मुंबई । रिपब्लिक टीवी के वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह को मंगलवार को कथित फर्जी टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वांट) मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सिंह रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के उपाध्यक्ष भी हैं और उन्हें सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

    उन्होंने बताया कि सिंह की गिरफ्तारी के साथ मामले में अपराधा शाखा के अपराध आसूचना प्रकोष्ठ (सीआईयू) द्वारा अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले सीआईयू ने सिंह से कई दौर की पूछताछ की थी।

    उल्लेखनीय है कि टीआरपी घोटाले का खुलासा पिछले महीने तब हुआ जब ब्रॉडकास्ट ऑडिंयस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिये शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कुछ चैनल टीआरपी के आंकड़ों में छेड़छाड़ कर रहे हैं।

  • नोटबंदी का तुगलकी फैसला लिया था तानाशाह नरेंद्र मोदी ने- सज्जन सिंह वर्मा

    [object Promise]

    भोपाल । प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने नोटबंदी की चार साल बीत जाने पर कहा कि देश की जनता आज के इस काले दिन को कभी नहीं भूलेगी, उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे तानाशाह ने नोटबंदी के रूप में एक तुगलकी निर्णय लिया जिसने देश को बर्बाद कर दिया। जिस उद्देश्य को लेकर नोटबंदी की गई थी कि काला धन आएगा वह तो कभी आया नहीं उल्टा नोट बंदी के कारण पूरे देश की जनता लाइनों में लग गई।  सैकड़ों लोगों ने इन लाइनों में अपनी जान गवा दी, अनेकों बैंक कर्मी भी इस तुगलकी निर्णय के कारण अपनी जान गवा बैठे।

    वर्मा ने कहा कि देश में कई लोग ऐसे थे जो अपने बेटी की शादी के लिए बैंकों से पैसा नहीं निकाल पाए, उन्होंने कहा कि नए नोट छापने में देश को हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। जो काला धन रोकने की बात नरेंद्र मोदी कर रहे थे उन्होंने 2000 के नोट के रूप में कालाबाजारीयों को और काला धन इकट्ठा करने के सुविधा दे दी। अब लोग 2000 के नोट लोग इकट्ठा करने लगे। वर्मा ने कहा कि नोटबंदी ने भारत की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी देश को अनेकों साल पीछे धकेल दिया इस तरह के तुगलकी निर्णय लेकर देश को बर्बाद करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है।

    पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की हार को अमेरिकी लोगों की जीत बताया और कहा कि अमेरिका में लोगों ने तानाशाही शासक को घर बैठा दिया।  उन्होंने कहा कि आज अमेरिका में हुआ है कल भारत में भी तानाशाह लोगों को सत्ता से बेदखल किया जाएगा। वर्मा ने नरेंद्र मोदी द्वारा डोनाल्ड ट्रंप का प्रचार किए जाने को लेकर भी चुटकी ली उन्होंने कहा कि “हावडी मोदी + नमस्ते ट्रंप = बाय बाय ट्रंप” । वर्मा ने कहा कि इतने बड़े लोकतंत्र के मुखिया होने के बावजूद नरेंद्र मोदी ने अमेरिका जाकर बचकानी हरकत की, वहां जाकर मोदी ने भारतीयों के बीच यह नारा दिया कि अबकी बार ट्रंप सरकार। अमेरिका में रहने वाले लगभग 70% भारतीयों ने नरेंद्र मोदी के नारे को पूरी तरह से नकारते हुए जो बिडेन के पक्ष में अपना समर्थन जाहिर किया।

  • उत्तराखंड के वन मंत्री को हुई तीन महीने की सजा…

    [object Promise]

    रुद्रप्रयाग। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन, अधिकारियों से अभद्रता और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का दोषी करार दिया। अदालत ने मंत्री को तीन महीने की सजा सुनाई है, जबकि एक अन्य आरोपित को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी होने के दौरान रावत पर यह आरोप लगे थे। दूसरी तरफ, मंत्री रावत ने बताया कि वह इस मामले में सत्र न्यायालय में अपील करेंगे।

    मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहजाद अहमद वाहिद ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक मौजूदा सरकार में वन मंत्री हरक सिंह रावत वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनावों में रुद्रप्रयाग सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी थी।

    आरोप है कि तब सिद्धसौड़ में चुनावी रैली के दौरान उनकी भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ कहा सुनी हो गई थी। इस पर रिटर्निंग अधिकारी ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था।

    सीजेएम कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए कैबिनेट मंत्री को दोषी करार देते हुए तीन महीने का कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। फैसला आने के वक्त कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अदालत में मौजूद थे। उन्होंने अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है। मामले में आरोपित वीर सिंह बुडेरा को न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया।

     

  • कांग्रेस नहीं चाहती कि किसान बिचौलियों के शोषण से मुक्त हों: भाजपा

    [object Promise]

    देहरादून।  भाजपा ने कांग्रेस द्वारा डोईवाला में कृषि बिल के विरोध में निकाली गई ट्रैक्टर रैली और गैरसैंण महायोजना का विरोध करने पर पलटवार किया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की विकास विरोधी मानसिकता करार दिया। मंगलवार को एक बयान जारी कर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि किसान बिचौलियों के शोषण व चंगुल से मुक्त हों। कारण यह कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता बिचौलियों का काम करते हैं और किसानों का शोषण करने से पीछे नहीं हटते। केंद्र सरकार बिचौलियों पर रोक लगाने को जब अधिनियम लेकर आ रही है, तो कांग्रेस उसका विरोध कर रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कांगे्रस यदि विकास की पक्षधर होती तो वह मुख्यमंत्री द्वारा गैरसैंण के विकास की महायोजना का स्वागत करती। कांग्रेस ने इसे चुनावी घोषणा बता कर अपनी पोल खुद ही खोल दी है। यह कांग्रेस का चरित्र है कि वह चुनाव के समय बड़ी-बड़ी बातें करती है और व्यवहार में उन्हेंं लागू नहीं करती। भाजपा जो कहती है, वह करती है।

    समस्याओं को लेकर यमुना रक्षक संघ का प्रदर्शन

    विकासनगर में मां यमुना रक्षक संघ पदाधिकारियों ने समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। संघ ने एसडीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया और संगठन की और लंबित मांगों पर कार्यवाही करने की मांग की गई। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे संघ पदाधिकारियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी विकासनगर के माध्यम से प्रदेश के मुख्य सचिव को प्रेषित ज्ञापन में शिमला बाईपास के धर्मावाला चौक बैरियर पर की जा रही अवैध वसूली को रोके जाने की मांग की। इसके अलावा जमनीपुर ग्राम पंचायत के सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने पंचायत सचिव को बर्खास्त किए जाने की मांग भी की है।

    कहा कि इन तमाम प्रकरण की शिकायत पिछले कई माह से संघ के माध्यम से की जाती रही है, लेकिन अभी तक उनकी किसी भी शिकायत का संज्ञान शासन-प्रशासन ने नहीं लिया। मुख्य सचिव को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह तहसील मुख्यालय में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। प्रदर्शनकारियों में पंजाब सिंह मजीठिया, संदीप दुबे, तरुण, हुकम सिंह, रोहित चौधरी, शुभम, महंत दिगंबर राजगिरी, दिलशाद चौधरी, मनोज चौहान, मुनील, दारा सिंह, जाबिर, विजेंद्र, साबिर, शाहरुख, मुकेश आदि शामिल रहे।

     

  • मोदी का नाम ही जीत दिलाने में सक्षम : उमा भारती

    [object Promise]

    टीकमगढ । मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती का कहना है कि बिहार के चुनाव और अन्य राज्यों के उप-चुनाव के नतीजों से एक बात साफ हो गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर हम कहीं भी जीत सकते हैं। अपने गृहनगर टीकमगढ़ आई उमा भारती ने बुधवार को संवाददाताओं के बिहार में एनडीए को मिली जीत के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, बिहार में जो शराबबंदी हुई उससे महिलाएं खुश हुई क्योंकि शराब के कारण महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ता है। शराब घर का पूरा पैसा खत्म कर देती है। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत ही शालीन और विनम्र व्यक्ति हैं।

    मध्य प्रदेश के उप-चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उमा भारती ने कहा कि, मुझे भरोसा था कि राज्य की सभी सीटें जीतेंगे, जो सात-आठ सीटें हारे हैं, उसकी समीक्षा भी करेंगे। यहां हमें सारी सीटें जीतनी थी। वहीं बिहार में कांटे की टक्कर रही। वहां सरकार बनाने की स्थिति में हम आ गए। बिहार के चुनाव के दौरान कोरोना हुआ, कई नेता प्रचार के लिए नहीं जा पाए। इन चुनावों से एक बात स्पष्ट हो गई है कि अब हम प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नाम पर कहीं भी जीत सकते हैं। या मोदी खुद जाएंगे या मोदी का नाम लेंगे तो हमें वोट मिलेगा।

    उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के उप-चुनाव में भी मोदी को ही जीत का श्रेय जाता है। दूसरा श्रेय ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान और विष्णु दत्त शर्मा की त्रिदेव को जाता है। इन तीनों ने मिलकर कार्यकतार्ओं की एकजुटता बनाई। मगर मुझे संतोष नहीं है।

  • मुख्यमंत्री शिवराज से मिलने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ सीएम हाउस पहुंचे…

    [object Promise]

    भोपाल । मध्य प्रदेश विधासभा उप चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद जहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चारों ओर से बधाईयाँ मिल रही है तो वही सुपरमैन शिवराज के नाम से भाजपा कार्यकर्ता संबोधित कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार शाम मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने स्थिर और मजबूत सरकार देने के लिए मतदाताओं का आभार जताया तो वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई देते हुए आशा जताई कि मध्य प्रदेश की विकास यात्रा अब और तेज गति से आगें बढेगी।

    वही बुधवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मुख्यमंत्री निवास पहुँचे। कमलनाथ ने  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जीत की बधाई दी, इस दौरान कमलनाथ के पुत्र व छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ भी उनके साथ रहे। इस दौरान दोनों नेताओं में काफी समय तक चर्चा हुई। बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि- आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने निवास पर भेंट कर शुभकामनाएं दी। मैं उनको हृदय से धन्यवाद देता हूं। प्रदेश की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए पूरे समर्पण एवं सामर्थ्य के साथ हम सब कार्य करेंगे। मध्यप्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने, यही हमारा संकल्प है। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से राजभवन पहुंचकर भेंट की और उपचुनाव में मिली सफलता एवं जनादेश से उन्हें अवगत कराया।