Category: state-news

  • बिहार चुनाव की मतगणना देर रात तक जारी रहेगी: चुनाव आयोग

    [object Promise]

    नयी दिल्ली । चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में सामान्य से अधिक समय लगेगा और यह देर रात तक भी चल सकती है क्योंकि इस बार 63 प्रतिशत अधिक ईवीएम का इस्तेमाल किया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह से जारी है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों को बताया कि तीन चरण के चुनाव में करीब 4.16 करोड़ मत पड़े थे, जिनमें से दोपहर एक बजे तक एक करोड़ से अधिक मतों की गिनती हो गई थी।

    अधिकारियों ने कहा कि अभी तक मतणना में कोई तकनीकी परेशानी नहीं आई है। कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम के पालन के लिए आयोग ने 2015 विधासनसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़ा दी थी। 2015 चुनाव में करीब 65,000 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए थे, जिन्हें बढ़ाकर इस बार 1.06 लाख कर दिया गया था। इसके चलते इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) भी अधिक इस्तेमाल करनी पड़ी थी।

  • निखरेगी नए कलेवर में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण

    [object Promise]

    देहरादून। उत्तराखंड आंदोलन की जनभावनाओं के केंद्र गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के बाद अब मौजूदा सरकार गैरसैंण के विकास की राह प्रशस्त करने में जुट गई है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण के विकास के लिए 10 साल में 25 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है। इसके तहत भराड़ीसैंण से चारों तरफ 70 किमी के दायरे को ग्रीष्मकालीन राजधानी परिक्षेत्र घोषित कर मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा। सुनियोजित विकास का खाका खींचने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित करने का एलान किया गया है। सरकार की कोशिशें फलीभूत हुई तो निकट भविष्य में यह परिक्षेत्र एकदम नए कलेवर में निखरा नजर आएगा। जाहिर है कि इससे आसपास के क्षेत्रों की तरक्की के दरवाजे भी खुलेंगे।

    भौगोलिक लिहाज से राज्य के मध्य में स्थित गैरसैंण को मौजूदा प्रदेश सरकार ने इसी वर्ष मार्च में ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया। इसका नोटिफिकेशन होने के बाद अब इसके विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसका मास्टर प्लान इस तरह से तैयार किया जाएगा, जिससे विकास के अंकुर पहाड़ से नीचे की तरफ फूटें। इसी के तहत ग्रीष्मकालीन राजधानी परिसर के साथ ही इसके चारों तरफ 70 किलोमीटर के दायरे को ग्रीष्मकालीन राजधानी परिक्षेत्र घोषित कर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क, हवाई व रेल कनेक्टिविटी समेत अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना दिवस पर खुद गैरसैंण जाकर वहीं से क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का एलान किया। इसके जरिये सरकार ने यह संदेश देने का भी कोशिश की है कि उसका इरादा गैरसैंण को सिर्फ ग्रीष्मकालीन राजधानी का तमगा देना भर नहीं, बल्कि उसके साथ ही आसपास के पूरे इलाके के विकास के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    स्मार्ट सिटी की तर्ज पर टाउनशिप

    ग्रीष्मकालीन राजधानी परिसर में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर एकीकृत व्यवस्थाओं से लैस टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके तहत ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट को अपनाने के साथ ही सौर ऊर्जा के वैकल्पिक इंतजाम होंगे।

    रेल और एयर कनेक्टिविटी

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से जोड़ने की दिशा में भी सरकार गंभीरता से जुटी है। इस सिलसिले में रेल मंत्री से दो बार की बातचीत भी सरकार कर चुकी है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के अनुसार गैरसैंण को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने पर विचार चल रहा है। एयर कनेक्टिविटी के मद्देनजर गैरसैंण में एयर स्ट्रिप के लिए सर्वे हो चुका है।

     

  • पौष्टिकता से लबरेज पहाड़ी व्यंजन लुभाएंगे पर्यटकों को

    [object Promise]

    देहरादून। उत्तराखंड जड़ी-बूटियों और मसालों का भंडार है, जो अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध हैं। आयुर्वेद के जानकार सदियों से इनका उपयोग करते आए हैं। इसे देखते हुए गढ़वाली व कुमांऊनी व्यंजनों की समृद्ध विरासत के साथ ‘हिमालयन इम्युनिटी क्वीजीन’ नाम से उत्तराखंड को ‘खान पान पर्यटन केंद्र’ के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एक वक्तव्य में उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा पारंपरिक भोजन मंडुए की रोटी, लिंगुड़े की सब्जी समेत अन्य व्यंजन पौष्टिकता से लबरेज हैं। खान-पान में ऐसे व्यंजनों पर खास फोकस किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले पर्यटक इनका आनंद उठा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने को नए पर्यटक स्थलों के विकास, साहसिक व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि देहरादून-मसूरी रोपवे का पीपीपी मोड में निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार कर उसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि टिहरी झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को प्रयास जारी हैं। टिहरी में वाटर स्पोट्र्स डेस्टिनेशन थीम विकसित करने को कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने कहा कि गांव लौटे प्रवासियों के लिए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में आसान ऋण का प्रविधान किया गया है। साथ ही पलायन रोकने के लिए होम स्टे योजना में अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के कारण पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों को सरकार हरसंभव सहयोग दे रही है।

     

  • समस्याएं राज्य गठन के 20 साल बाद भी जस की तस: उक्रांद

    [object Promise]

    देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य स्थापना दिवस पर गोष्ठी आयोजित की। कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने 20 वर्षों में क्या खोया क्या पाया विषय पर अपने विचार रखे। दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी ने कहा कि अलग राज्य बने हुए 20 साल हो चुके हैं, लेकिन अब भी समस्याएं जस की तस है।

    पर्वतीय जिले मूलभूत सुविाधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो दशक में नौ सौ से अधिक गांव वीरान हो चुके हैं। 3600 स्कूल बंद हो चुके हैं। सरकार अब पर्वतीय क्षेत्रों में पॉलीटेक्निक व आइटीआइ भी बंद करने जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में रोजाना कई लोग दम तोड़ रहे हैं। रतूड़ी ने कहा कि रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिए पृथक राज्य की मांग की गई थी।

    पर स्थिति यह है कि राज्य का युवा रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा हुआ है। कर्मचारियों का उत्पीडऩ हो रहा है। महिलाओं पर अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति के कारण राज्य गर्त में गया है। राज्य के संसाधनों पर बाहरी लोगों का कब्जा हो चुका है। अभी तक उप्र से राज्य की परिसंपतियां वापस नहीं ली जा सकी हैं।

    उन्होंने कहा कि पृथक राज्य प्राप्ति के लिए जो लड़ाई लड़ी थी उसी तरह राज्य बचाने के लिए भी संघर्ष करने की जरूरत है। गोष्ठी का संचालन पार्टी के प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने किया। दल के वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन, जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, किशन रावत, शांति प्रसाद भट्ट, विजय बौड़ाई, उत्तम रावत, अशोक नेगी, एसपी सेमवाल, सुरेंद्र पेटवाल, गीता बिष्ट, रेखा मियां, मीनाक्षी सिंह आदि भी गोष्ठी में मौजूद रहे।

     

  • खजुराहो में कार कुएं में गिरी, 3 की मौत

    [object Promise]

    छतरपुर । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिलांतर्गत पर्यटन नगरी खजुराहो में रविवार देर रात एक कार कुएं में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। देर सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाशी की तो कार कुएं में गिरी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को निकाल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार पुरानी बस्ती निवासी भूपेंद्र सिंह चंदेल, जुझार सिंह और भोलू राजा रविवार शाम को बेनीगंज मार्ग स्थित फार्म हाउस पर पार्टी मनाने के लिए गए थे। पार्टी करने के बाद तीनों युवक अपनी इटिआस कार एमपी 16 टी 1959 से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में पडऩे वाले एक प्राचीन सार्वजनिक कुएं में उनकी कार गिर गई और तीनों युवक कार के अंदर फंसे रह गए। जिससे पानी में डूबकर उनकी मौत हो गई। देर रात तक जब तीनों युवक अपने अपने घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने सोमवार की सुबह तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बेनीगंज मार्ग स्थित सार्वजनिक कुएं में उन्हें कार डूबी हुई दिखाई दी। परिजनों ने तत्काल खजुराहो थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने क्रेन मशीन से कार को बाहर निकाला तो कार के तीनों युवकों के शव मिले। तीनों युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम कराने के उपरांत उनके स्वजनों को सौंप दिए हैं।

  • मतगणना जारी मप्र की 28 विधानसभा सीटों के लिए, भाजपा को बढ़त

    [object Promise]

    भोपाल । कोविड-19 महामारी के बीच मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम राज्य की भाजपा नीत शिवराज सिंह चौहान सरकार का भविष्य तय करेंगे। शुरूआती रुझानों में भाजपा को बढ़त है।

    भाजपा        – 15
    कांग्रेस         – 07
    बसपा          – 00
    तुलसीराम सिलावट आगे
    प्रदुम्न सिंह तोमर आगे
    बिसाहूलाल से आगे
    गोविंद राजपूत आगे
    महेंद्र सिंह सिसोदिया आगे
    प्रदुम्न सिंह लोधी आगे
    मुन्नालाल गोयल आगे
    इमरती देवी आगे
    फूल सिंह बरैया आगे
    हरदीप सिंह डंग आगे

    प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरूण तोमर ने बताया, ‘‘19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए संबंधित जिला मुख्यालयों में मतगणना प्रात: 8 बजे से शुरू हुई।’’ उन्होंने कहा कि मतगणना में सबसे अधिक राउण्ड ग्वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर पूर्व में 32 राउण्ड और सबसे कम अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर में 18 राउण्ड होंगे। कोरोना वायरस की महामारी के बावजूद इस अहम उपचुनाव में तीन नवंबर को हुए मतदान में 70.27 फीसदी मतदान हुआ था।

    उपचुनाव की 28 सीटों में से अधिकतर सीटें ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र में हैं। उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्री सहित 355 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज शाम तक होगा। तोमर ने कहा कि मतगणना चुनाव आयोग के निर्देशों एवं कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ की जा रही है।। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। राज्य में इस वर्ष मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों ने त्यागपत्र दे दिया था जिससे अल्पमत में आई कमलनाथ सरकार गिर गई थी। इनमें अधिकतर विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए। सिंधिया स्वयं भी मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। इसके बाद कांग्रेस के चार अन्य विधायकों ने भी इस्तीफा दिया और वे भी भाजपा में शामिल हो गए।

    मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा के एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। उपचुनाव की घोषणा होने के बाद दमोह से कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी भी त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गये। सदन की प्रभावी संख्या 229 के आधार पर बहुमत का जादुई आंकड़ा 115 का होता है। भाजपा को इस आंकड़े को पाने के लिये आठ सीट की जरूरत है जबकि कांग्रेस को सभी 28 सीटें जीतना जरूरी है।

  • आज है तेजस्वी यादव का जन्मदिन, सादगी का आरजेडी नेता ने दिया संदेश

    [object Promise]

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज 31 साल के हो गए। इस अवसर पर उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही है। आरजेडी कार्यकर्ताओं में भी उनके जन्मदिन पर उत्साह है। पटना में अलग-अलग जगहों पर तेजस्वी यादव को पोस्टर के जरिए जन्मदिन पर बधाई दी गई है। तेजस्वी को कृष्ण का अवतार बनाया गया है तो कहीं सीएम ऑफ बिहार बताए गए हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें भावी मुख्यमंत्री भी बता दिया गया है।

    आपको बता दें कि तेजस्वी यादव के ही नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन चुनाव लड़ा था। इसका सीधा मुकाबला एनडीए से था। एग्जिट पोल के माने तो तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली महागठबंधन नीतीश कुमार पर भारी पड़ रही है। अगर यहीं एग्जिट पोल नतीजों में परिवर्तित होते हैं तो तेजस्वी यादव का सीएम बनना निश्चित है। गौर करने वाली बात यह है कि तेजस्वी यादव लालू यादव और राबड़ी देवीके छोटे बेटे हैं। वह बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

  • सिंधिया ने दी मप्र में भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर शुभकामनाएं

    [object Promise]

    भोपाल । मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रही वोटों की गिनती में सत्तारुढ़ भाजपा 20 सीटों पर, कांग्रेस सात सीटों पर और बसपा एक सीट पर आगे हैं। इस बीच राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत की बधाई दी है।

    सिंधिया ने ट्वीट किया कि मप्र विधानसभा उपचुनावों में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं सभी देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी विजयी उम्मीदवार जनसेवा और अपने विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

  • अच्छी प्रगति की 20 सालों में, राज्य की आर्थिकी 10 फीसद की रफ्तार से बढ़ी

    [object Promise]

    देहरादून। आर्थिक आंकड़ों पर गौर करें तो 20 वर्षों में उत्तराखंड ने अच्छी प्रगति की है। वर्तमान में राज्य की आर्थिकी का आकार 199.72 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। बीते वर्षों में इसमें सालाना वृद्धि दर 10 फीसद से ज्यादा रही है। औसतन प्रति व्यक्ति आमदनी में वर्ष 2019-20 में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 5.98 फीसद का इजाफा हुआ है। इसके बावजूद आम आदमी की सेहत को अच्छा रखने की चुनौती सरकार के सामने है।

    कोरोना काल को छोड़ दें तो स्वास्थ्य पर बजट का सात फीसद भी खर्च नहीं हो पा रहा है। राज्य की आर्थिकी के प्रमुख घटकों राज्य सकल घरेल उत्पाद (जीएसडीपीं) और प्रति व्यक्ति आमदनी के मामले में राष्ट्रीय औसत की तुलना में उत्तराखंड का प्रदर्शन अच्छा है। तकरीबन हर साल में इसमें वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि विकास दर में बीते दो-तीन वर्षों से गिरावट देखने को मिल रही है। बावजूद इसके उत्तराखंड में 2018-19 की तुलना में 2019-20 में प्रति व्यक्ति आमदनी में 5.98 फीसद की बढोतरी हुई।

    सालाना प्रति व्यक्ति आय 1,91,450 रुपये से बढ़कर 2,02,895 रुपये होने का अनुमान है। राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि, बागवानी, पशुपालन, वन, खनन, विनिर्माण, व्यापार, होटल, रेस्टोरेंट व अन्य सेवा क्षेत्रों पर निर्भर है। इन क्षेत्रों के उतार-चढ़ाव का असर अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देता है। अर्थव्यवस्था के तीन क्षेत्रों में सर्वाधिक योगदान तृतीयक क्षेत्र का करीब 51 फीसद से ज्यादा है। अन्य क्षेत्रों में प्राथमिक का सबसे कम करीब 19 फीसद तो द्वितीयक क्षेत्र का 28 फीसद तक है।

    राज्य बनने के बाद केंद्र से मिले औद्योगिक पैकेज ने अर्थ व्यवस्था के लिए बूस्टर डोज का काम किया। राज्य में मौजूद 327 बड़ी औद्योगिक इकाइयों में 37894 करोड़ का पूंजी निवेश हुआ, जबकि 1,11,221 व्यक्तियों को रोजगार मिला। इसी तरह कुछ 63665 छोटे व मध्यम उद्योगों में 13393 करोड़ पूंजी लगी। इस क्षेत्र में रोजगार पाने वालों का आंकड़ा 3,19,212 है। वर्तमान सरकार ने इन्वेस्टर समिट के रूप में जो पहल की, वह परवान चढ़ी तो नए उद्योगों के बूते राज्य में रोजगार के सैकड़ों अवसर भी बढ़ने तय हैं। साथ ही भविष्य में आर्थिकी पर भी इसका असर पड़ना तय है।

    राज्य की आर्थिक विकास दर: (प्रतिशत में)

    वर्ष,     उत्तराखंड,  भारत

    2012-13, 7.27,  5.46

    2013-14, 8.47,  6.39

    2016-17, 9.83,  7.11

    2018-19, 5.80,  6.10

    2019-20, 4.30,  4.20

     

  • तेजप्रताप काउंटिंग शुरू होते ही बोले- ‘तेजस्वी भवः बिहार’

    [object Promise]

    बिहार चुनाव के लिए आज मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना शुरू होते ही लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को लेकर बड़ा ट्वीट किया है। तेज प्रताप ने ट्वीट किया तेजस्वी भव: बिहार। आपको बता दें कि लगातार तेज प्रताप तेजस्वी को सीएम बनाने की वकालत करते रहे हैं। खुद को अर्जुन और तेजस्वी को कृष्ण बताते हैं।

    राज्य में मतगणना 38 जिलों के 55 मतगणना केंद्रों पर होगी और इसके परिणाम नीतीश कुमार सरकार का भविष्य तय करेंगे। नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षो से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। कुछ दिनों पहले अधिकांश एग्जिट पोल में जदयू-भाजपा गठबंधन की पराजय और राजद नीत महागठबंधन की जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। 31 वर्षीय तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।