Category: state-news

  • बदलते मौसम के चलते बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में हुई हल्की बर्फबारी

    [object Promise]

    देहरादून।  उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम करवट बदलने लगा है। बीतेे रोज दोपहर बाद चार धाम में आसपास की पहाड़ि‍यों पर हिमपात हुआ। वहीं बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी हल्की बर्फबारी हुई। बदरीनाथ में यह सीजन की पहली बर्फबारी है, जबकि केदारनाथ में दूसरी बार बर्फ गिरी है। इससे धामों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को निचले स्थानों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

    प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में कमी आई है, लेकिन अधिकतम तापमान अब भी सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। विभाग के अनुसार फिलहाल आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना कम ही है। रविवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के आसपास की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ, वहीं गोमुख में अच्छी बर्फबारी के समाचार हैं। दूसरी ओर कुमाऊं में भी पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा और नंदा देवी चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है।

     

  • दिलचस्प बनाया लोजपा ने राजद-जदयू के टक्कर को….

    [object Promise]

    भागलपुर। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र तीन प्रखंडों से मिलाकर बना है। यह सीट 1967 में अस्तित्व में आया है। यहां से सबसे अधिक बार सुधा श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की है। के झा यहां के पहले विधायक थे। जदयू के अजय मंडल के सांसद बनने के बाद उपचुनाव में पार्टी ने 2019 में लक्ष्मीकांत कांत मंडल को टिकट दिया और वे विजयी हुए। उन्होंने राजद के राबिया खातून को 4963 मतों के अंतर से पराजित किया। जगदीशपुर को छोड़कर नाथनगर और सबौर का इलाका बाढ़ प्रभावित है। इन इलाकों में अभी भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां मुख्य मुकाबला राजद अली अशरफ सिद्धिकी और जदयू के लक्ष्मीकांत मंडल के बीच मुकाबला है। लोजपा अमर सिंह कुशवाहा मुकाबले को रोचक बनाने में जुटे हैं। इस सीट पर 325184 मतदाता 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

    प्रमुख मुद्दे

    स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बेहतर नहीं

    प्रखंड की घनी आबादी होने के बाद भी स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था नहीं है। प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्र का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। आजतक यहां न तो अच्छे चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति हुई और न एएनएम और ड्रेसर की।

    रेल ओवर ब्रिज नहीं

    नाथनगर रेलवे फाटक के पास रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। 50 हजार की आबादी को जिला व प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए जाम का सामना करना पड़ रहा है।

    रोजगार की आस में बुनकर

    नाथनगर में सैकड़ों बुनकर परिवार रेशम, हैंडलूम, सूती के धागे तथा कपड़ा तैयार करते हैं। इसी से घर में दो वक्त का चूल्हा जलता है। आधुनिक तकनीक के अभाव और बिजली सहित बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने से इनकी हालत दयनीय हो गई है।

    सिंचाई व्यवस्था ध्वस्त

    चंपा नदी पर अतिक्रमण होने के कारण इसमें पानी बरसात महीने में कुछ ही दिन पानी ठहरता है। अवैध रूप से बालू का खनन करने के कारण नदी काफी गहरी हो गई है। ऐसे में पानी कुछ ही जगहों पर जमा रहता है। इस कारण इलाकाई खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है।

    जलजमाव से परेशानी

    नाथनगर प्रखंड के दर्जनों गांव को जोडऩे वाली रामपुर पुलिया में हमेशा पानी जमा रहता है। जलजमाव की वजह से रामपुर, कंझिया, भीमकित्ता, भतोड़यिा, बिहारीपुर, बेलखुरिया, गोविदपुर गोलाहू, दरियापुर सहित अन्य गांवों के लोगों से प्रखंड और जिला मुख्यालय से दूर कर दिया है।

    नाथनगर विधानसभा क्षेत्र : 18 प्रत्याशी

    मान्यता प्राप्त दलों के पांच :

    लक्ष्मीकांत मंडल     जदयू

    अशोक कुमार      बहुजन समाज पार्टी

    अली अशरफ सिद्दीकी  राजद

    मु. अकबर अली  राष्ट्रवादी कांग्रेस

    अमर नाथ प्रसाद उर्फ अमर सिंह कुशवाहा  लोजपा

    रजिस्ट्रीकृत दलों के दो :

    जफर मुस्तफा  जाप

    अजय कुमार मंडल भारतीय पार्टी लोकतांत्रिक

    अन्य उम्मीदवार 11 :

    पवन कुमार साह   जनक्रांति दल

    डॉ शिवशंकर शर्मा  लोग जनशक्ति सेक्यूलर

    ब्रह्म्देव पासवान   निर्दलीय

    अनुज कुमार      निर्दलीय

    गौतम पंजियारा   राष्ट्रीय मानव सेवा पार्टी

    गौरी शंकर सिंह   निर्दलीय

    शैलेंद्र कुमार    निर्दलीय

    नरोत्तम श्रीवास्तव  निर्दलीय

    संजय कुमार   निर्दलीय

    कुमारी आशा   द प्लूरल्स पार्टी

    भुनेश्वर मंडल   निर्दलीय

    वर्ष      विजयी प्रत्याशी    पार्टी

    1967-69    के. झा           कांग्रेस

    1969-72   चुनचुन प्रसाद यादव  भारतीय जनता संघ

    1972-77   चुनचुन प्रसाद यादव  कांग्रेस

    1977-80  सुधा श्रीवास्तव जनता पार्टी

    1980-85  तालिब अंसारी  कांग्रेस

    1985-90  चुनचुन प्रसाद यादव  लोकदल

    1990-95  सुधा श्रीवास्तव  जनता दल

    1995-2000 लुतुर्फुर रहमान  जनता दल

    2000-2005  सुधा श्रीवास्तव  समता पार्टी

    2005-2010  सुधा श्रीवास्तव  जदयू

    2010-2015  अजय कुमार मंडल  जदयू

    2015-2019  अजय कुमार मंडल जदयू

    2019-2020  लक्ष्मीकांत मंडल जदयू

     

  • शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की

    [object Promise]
    जोधपुर: राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला संयुक्त मंत्री सुभाष विश्नोई ने बताया कि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा राम रलिया तथा जिला अध्यक्ष रुपाराम खोजा के नेतृत्व में संगठन ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर मदनलाल नेहरा को सौंप कर इनके निस्तारण की मांग की।
    राजस्थान सरकार द्वारा राजकीय तथा निजी विद्यालयों को खोलने हेतु नई गाईडलाईन के अनुसार दिनांक 1 नवंबर 2020 के पत्र क्रमांक-प 33(2)ग्रह-9 के आदेशानुसार 16 नवंबर 2020 तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे । राजस्थान सरकार के इस निर्णय उपरांत शिक्षकों के लिए मध्य अवकाश घोषित करने ,मार्च 2020 के 16 दिन का स्थगित वेतन को जारी करने, प्रतिमाह की जा रही वेतन कटौती बंद करने तथा शिक्षकों को कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग की ।
     ज्ञापन के दौरान प्रदेश सह संगठन मंत्री नरेश सोलंकी ,प्रदेश मंडल संयुक्त मंत्री श्याम सिंह सजाडा, प्रदेश मंडल संयुक्त मंत्री (महिला) योगिता गुर्जर,  संजीव व्यास, जिला संगठन मंत्री हीरा लाल सोनी ,किशना राम मेघवाल ,आईदान राम चौधरी, मोहनलाल गोदारा, श्रीमती ममता परिहार ,श्रीमती लक्ष्मी बिश्नोई सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

  • पूर्णिया में मतदान केंद्र पर फायरिंग, सुरक्षाबलों और वोटरों के बीच हुई झड़प

    [object Promise]

    बिहार में तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव चल रहा है। इस दौरान पूर्णिया में फायरिंग की बातें कही जा रही है। दो मतदाताओं की गिरफ़्तारी की खबर भी है। बताया गया है कि मतदान केंद्र पर अचानक से मतदाताओं ने हमला बोल दिया, जिसके बाद CISF के जवानों ने पाँच राउंड हवाई फायरिंग की। हालाँकि, चुनाव आयोग ने अभी तक बिहार के पूर्णिया में मतदान के दौरान मतदाताओं और जवानों की झड़प में फायरिंग होने की पुष्टि नहीं की है।

    पूर्णिया जिला के मरंगा थाना अंतर्गत सतकोदरिया पंचायत के अलीनगर बूथ संख्या 282 पर मतदाताओं की एक बड़ी भीड़ जमा हो गई। उन्होंने बताया कि वो अपना मताधिकार का प्रयोग करने आए हैं। चूँकि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार के चुनावों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराया जा रहा है, इसीलिए सुरक्षा बलों ने मतदाताओं को लाइन में लगने को कहा।

    अचानक से मतदाताओं ने कतार छोड़नी शुरू कर दी और लाइन को तोड़ दिया। इसके बाद जवान उन्हें समझाने लगे, लेकिन मतदाताओं ने उनकी बात नहीं बनी। इसी बात को लेकर सुरक्षा बलों के जवानों और मतदाताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मतदान केंद्र पर भीड़ ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस द्वारा 5 राउंड फायरिंग की गई। 2 मतदाताओं को गिरफ्तार किए जाने की खबर भी सामने आई है।

    पूर्णिया के एसपी विशाल शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है। साथ ही, लाठीचार्ज की बात भी मीडिया द्वारा कही जा रही है। मतदाताओं का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने ही उनकी पिटाई की, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। मतदान केंद्र पर वरिष्ठ अधिकारी पहुँचे हैं और BSF के जवानों को लगाया गया है। वहीं, बिहार चुनाव के दौरान मतदाताओं ने पूर्णिया के अधिकारियों के सामने सुरक्षा बलों के जवानों पर उनसे अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने हमला नहीं किया।

  • राजद का मुस्लिम चेहरा अब्दुल बारी सिद्दीकी, ओवैसी के डर से अलीनगर छोड़ उतरे केवटी के रण में

    [object Promise]

    केवटी,  बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में केवटी विधानसभा क्षेत्र पर सबकी नजरें हैं। यहां से राजद के मुस्लिम चेहरे अब्दुल बारी सिद्दीकी चुनाव लड़ रहे हैं। वे सात बार विधायक रह चुके हैं। आठवीं बार विधायक बनने के लिए जी-जान से लगे हैं। लेकिन इस बार चुनौती कुछ ज्यादा है। क्योंकि केवटी से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले अलीनगर से चुनाव लड़ते थे। नया क्षेत्र होने के कारण नई तरह की चुनाैती है। बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 7 नवंबर को केवटी में मतदान हुआ।

    [object Promise]
    बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 7 नवंबर को मतदान हुआ। सीमांचल के मुस्लिम बहुल इलाके में सिद्दीकी राजद के ट्रंप कार्ड माने जाते हैं। इस बार एआइएमआइएम ने भी मुस्लिम बहुल सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं।

    माय समीकरण पर भरोसा

    बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 7 नवंबर को मतदान हो चुका है। अंतिम चरण में सीमांचल में भी मतदान हुआ। इस मुस्लिम बहुल इलाके में सिद्दीकी राजद के ट्रंप कार्ड माने जाते हैं। इस बार एआइएमआइएम ने भी मुस्लिम बहुल सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पूरी ताकत झोंक दी है। ओवैसी के कारण मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में राजद महागठबंधन को चुनाैती का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं

    2015 में राजद महागठबंधन ने जीता था चुनाव

    केवटी विधानसभा क्षेत्र में 15 प्रत्याशी मैदान हैं। इनके भाग्य का फैसला 2, 89, 381 मतदाता करेंगे। राजद प्रत्याशी सिद्दीका का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी डॉ. मुरारी मोहन झा से है। 2015 के चुनाव में राजद के फराज फातमी ने भाजपा के अशोक कुमार यादव को 7, 830 मतों से पराजित किया था। पिछली बार राजद और जदयू के बीच गठबंधन था। इस बार भाजपा-जदयू गठबंधन हो गया है। ऐसे में राजद के सामने चुनाैती बढ़ गई है। दरंभगा जिले की केवटी विधानसभा सीट मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के तहत है। यहां से पिछली बार भाजपा के अशोक कुमार यादव चुनाव लड़े थे। अबकी यादव के स्थान पर भाजपा ने डॉ. मुरारी मोहन झा को चुनाव मैदान में उतारा है।

    बातों के मद्देनजर सिद्दीकी अपनी परंपरागत सीट अलीनगर के बजाय केवटी से चुनाव लड़ रहे हैं। सिद्दीकी को राजद के मुस्लिम और यादव समीकरण पर पूरा भरोसा है।

     

  • गुपचुप तरीके से राम रहीम को अक्टूबर में 1 दिन के लिए मिली थी पैरोल

    [object Promise]

    चंडीगढ़ । हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार ने 24 अक्टूबर को विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक दिन की पैरोल दी थी, जो अपने दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है और जिसे अदालतों द्वारा कई बार जमानत देने से मना किया जा चुका है। सूत्रों ने बताया कि राम रहीम को उसकी पत्नी हरजीत कौर की याचिका पर पैरोल दी गई थी क्योंकि दिल की बीमारी से जूझ रही उसकी 85 वर्षीय मां नसीब कौर गंभीर रूप से बीमार थी।

    डेरा प्रमुख ने गुरुग्राम में अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मुलाकात की थी। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उसे गुरुग्राम के अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया, जहां वह दिन में रुका था और शाम को फिर उसे जेल ले आया गया।

    52 वर्षीय राम रहीम इस समय राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर रोहतक में उच्च सुरक्षा वाली सुनारिया जेल में बंद है।

    उनकी जमानत याचिका कई बार न्यायालयों द्वारा खारिज कर दी गई है। 24 अप्रैल को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए उसका तीन सप्ताह का पैरोल दो वजहों से खारिज कर दिया गया था। पहली वजह थी कि पैरोल उसकी रिहाई और सरेंडर के समय राज्य में कानून और व्यवस्था की समस्याएं पैदा कर सकता था।

    दूसरा कारण यह रहा कि उसकी मां की जांच करने वाले डॉक्टरों के पैनल की एक रिपोर्ट में कहा गया कि वह दिल की बीमारी से पीड़ित थी, लेकिन गंभीर हालत में नहीं थी।

    जून 2019 में राम रहीम ने पैरोल की अर्जी वापस ले ली थी जब भाजपा विपक्षी दलों द्वारा उसका पक्ष लेने के आरोपों पर चिंतित हो गई थी।

  • नौवां नगर निगम बनेगा श्रीनगर, नौ नई नगर पंचायतें होंगी इन जिलों में गठित

    [object Promise]

    देहरादून। प्रदेश सरकार नए नगर निकायों की सौगात देने के साथ ही कुछ निकायों के उच्चीकरण की कसरत में जुट गई है। इसके तहत नगर पालिका परिषद, श्रीनगर को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाया जाएगा, जबकि नगर पंचायत भगवानपुर को नगर पालिका परिषद बनाने की तैयारी है। नगर निगम ऋषिकेश का भी सीमा विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर, पौड़ी, हरिद्वार व बागेश्वर जिलों में नौ नई नगर पंचायतें गठित की जाएंगी। नए निकायों के अस्तित्व में आने पर राज्य में इनकी कुल संख्या बढ़कर 101 हो जाएगी। वर्तमान में राज्य में आठ नगर निगम, 41 नगर पालिका परिषद और 43 नगर पंचायतें हैं।

    विभिन्न जिलों में शहरों का आकार ले चुके क्षेत्रों को नगर निकाय का दर्जा देने की मांग लंबे समय से उठती आ रही है। अब सरकार इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने जा रही है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने नए नगर निकायों के गठन और उच्चीकरण व सीमा विस्तार के संबंध में अधिकारियों के साथ मंथन किया। संबंधित जिलों के जिलाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक से जुड़े। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद श्रीनगर को नगर निगम में उच्चीकृत करने संबंधी प्रस्ताव पर गहन चर्चा हुई। कहा गया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर पडऩे वाले श्रीनगर शहर का विशेष महत्व है।

    यात्री सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए श्रीनगर नगर पालिका का उच्चीकरण जरूरी है। इसके लिए कीर्तिनगर तक के क्षेत्र को इसमें शामिल किया जा सकता है। बैठक में नगर निगम ऋषिकेश का दायरा बढ़ाने के लिए आसपास के क्षेत्रों को इसमें शामिल करने पर जोर दिया गया। हरिद्वार जिले में नगर पंचायत भगवानपुर के उच्चीकरण पर सहमति बनी।बैठक में इमलीखेड़ा, रामपुर, पाडलीगुर्जर व ढंडेरा (हरिद्वार), लालपुर, सिरोरीकलां व नगला (ऊधमसिंहनगर), गरुड़ (बागेश्वर) और थलीसैण (पौड़ी) को नगर पंचायत बनाने पर भी सहमति बनी। सभी जिलाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में रिपोर्ट मुहैया कराने के निर्देश दिए गए।

    सरकार के प्रवक्ता और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार के साथ ही नए नगर निकायों के गठन को लेकर सरकार गंभीर है। इस संबंध में कसरत चल रही है। मुख्यमंत्री जल्द ही नए निकायों के गठन, उच्चीकरण आदि के बारे में घोषणा करेंगे।

     

  • आकाओं के दरबार में भाजयुमो नैनीताल नगर अध्यक्ष को लेकर दावेदार

    [object Promise]

    नैनीताल: भाजयुमो जिलाध्यक्षों समेत प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब जिला पदाधिकारियों के साथ ही नैनीताल नगर अध्यक्ष को लेकर लॉबिंग तेज हो गई है। शनिवार को जिलाध्यक्ष योगेश रजवार के साथ ही कुमाऊं म सह संयोजक मोहित रौतेला नैनीताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्वागत के बहाने दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन भी तय है।भाजयुमो में पहली बार नैनीताल से एक मात्र मोहित रौतेला को जिम्मेदारी मिली है। जबकि मोहित का कार्यक्षेत्र नैनीताल के साथ अल्मोड़ा भी है। प्रदेश अध्यक्ष से निकटता की वजह से जिम्मेदारी भी मिल गई। अब जिला कार्यकारिणी के साथ ही नगर अध्यक्ष को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

    पार्टी जानकारों के अनुसार नगर अध्यक्ष के लिए मोहित साह, रोहित भाटिया, देवेंद्र सिंह बिष्ट दावेदार हैं। जबकि जिला पदाधिकारियों में निवर्तमान नगर अध्यक्ष विकास जोशी, अभय बवाड़ी  आदि हैं। नगर  अध्यक्ष की नियुक्ति में भाजपा मंडल अध्यक्ष की भी सहमति जरूरी है। मंडल अध्यक्ष से दावेदारों का पैनल मिलने के बाद ही नियुक्ति होगी। 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में विधायक संजीव आर्य की भी राय अहम होगी।  जिला मुख्यालय होने के नाते संघ व अनुषांगिक संगठनों से भी तालमेल जरूरी है। ऐसे में देखना यह है कि संगठन की सियासत में बाजी किसके हाथ लगती है।

    कार्की को लेकर अटकलें

    भाजयुमो प्रदेश टीम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष नितिन कार्की का बाहर होना तमाम सवालों को जन्म दे रहा है। आरएसएस के करीबी नितिन छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही युवाओं में उनकी मजबूत पकड़ है।  संघ के अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों में उनकी पैंठ है। माना जा रहा है कि नितिन को सरकार या भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठ में एडजस्ट किया जा सकता है।

     

  • बिहार चुनाव में पहले घंटे में 4% वोटिंग के बाद मतदान में आई तेजी…

    [object Promise]

    पटना। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान जारी है। सूचना के मुताबिक पहले घंटे में 3.7 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि, तमाम बूथों पर अब बड़ी संख्‍या में वोटर पहुंच गए हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान में तेज आ गई है। समय के साथ ही यहां बड़ी संख्‍या में वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे हैं। महिला मतदाता खासे उत्‍साहित दिख रहे हैं। बूथों पर हंसी-खुशी मनाए जा रहे लोकतंत्र के महापर्व में शरीक होकर वोटर सशक्‍त सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाने आए हैं।

    पटना में बिहार के राज्‍यपाल फागू चौहान, डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी और चिराग पासवान ने पहले वोटर के तौर पर अपना वोट डाला। उन्‍होंने मतदाताओं से भारी संख्‍या में मतदान करने की अपील की है। बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग की चुस्‍त-दुरुस्‍त तैयारियों के बीच बूथों पर वोटर जुटने लगे हैं। वोट देने के लिए यहां बड़ी संख्‍या में महिलाएं पहुंची हैं। इससे पहले मतदान केंद्रों पर मॉक पोल कराया गया।

    आज बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजद नेता तेजस्‍वी यादव समेत कई दिग्‍गजों की साख आज के चुनाव में दांव पर लगी है। लोकतंत्र के महापर्व में शरीक होने के लिए वोटरों में खास उत्‍साह देखा जा रहा है। चुनाव आयोग ने निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बूथों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती किए गए हैं। आज के चुनाव में कई दिग्‍गजों की किस्‍मत का फैसला होगा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्‍वी यादव और तेज प्रताप यादव समेत नीतीश सरकार के 4 मंत्रियों की प्रतिष्‍ठा इस चुनाव में दांव पर लगी है।

    बिहार में आज जोश और उमंग के साथ लोकतंत्र का पर्व मनाया जा रहा है। वोटर पूरे उत्‍साह से इसमें शरीक हो रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को कडी निगरानी और चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के साथ ही बिहार की राजनीतिक तस्‍वीर लगभग साफ हो जाएगी। तीसरे चरण में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि 10 नवंबर को चुनावी नतीजे जारी होंगे।

    बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को 94 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है। वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। 8 सीटों पर मतदान शाम 4 बजे तक होगा। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सामान्‍यत: सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्‍पक्ष मतदान के लिए मुकम्‍मल तैयारी की है। आज के मतदान में 17 जिलों के 2 करोड़ 86 लाख मतदाता 1463 उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला कर रहे हैं।

    LIVE Bihar Chunav Phase 2 Polling: Bihar Chunav 2020 LIVE Updates

    9:00 AM: दियारा क्षेत्र की हेलीकॉप्टर से निगरानी, नाव परिचालन बंद

    पटना जिले की  नौ विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सुदूर दियारा और अपराध की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। दियारा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। वहीं पुलिस निगरानी वोटों के अलावा अन्य सभी नावों का परिचालन बंद रखा गया है। एडीजी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पहले डेढ़ घंटे में प्रदेश के किसी बूथ पर किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

    बताते चलें कि पटना में दियारा क्षेत्र का काफी लंबा-चौड़ा है। सीमावर्ती जिलों की सीमा भी दियारा से मिलती है। ऐसे में इन क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए बाइक फोर्स, हेलीकॉप्टर से लेकर घुड़सवार तक लगाए गए हैं। मतदाताओं को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए विगत दो दिनों से यहां फ्लैग मार्च भी किया जा रहा था। मंगलवार सुबह से ही दियारा क्षेत्र के आसमान में पुलिस के हेलीकॉप्टर मंडराने लगे थे। वहीं गंगा में पुलिस की नावें, बालू वाले दियारा क्षेत्र में घुड़सवार और सड़कों पर बाइक फोर्स दिख रही थी। बूथों पर भी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

    8:30 AM: पहले घंटे में 8 बजे तक 4 प्रतिशत मतदान

    बिहार में दूसरे चरण की 94 सीटों पर वोटिंग जारी है। सूचना के मुताबिक पहले घंटे में सुबह 8 बजे तक करीब 4 प्रतिशन मतदान दर्ज किया गया है। शहरी क्षेत्रों में अभी मतदान में तेजी नहीं दिख रही, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में वोटरों का उत्‍साह देखते बन रहा है। मतदान केंद्रों पर भारी संख्‍या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे हैं। सभी बूथों पर लंबी कतारें लगी हैं।

    8:10 AM: तेज प्रताप यादव ने की मतदान की अपील

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र सह समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव अभी होटल से निकले। कहा- प्रथम चरण के मतदान में पार्ट को अप्रत्याशित मत मिले हैं। द्वितीय चरण में भी खूब वोट मिलेंगे। उन्होंने महिलाओं से घर से बाहर निकलकर मतदान की अपील की।

    7:50 AM: वोटरों में भारी उत्‍साह, जोश-खरोश के साथ मना रहे लोकतंत्र का पर्व

    चुनाव में भागीदारी के लिए वोटरों में भारी उत्‍साह देखा जा रहा है। वे पूरे जोश-खरोश के साथ लोकतंत्र का पर्व मना रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते बूथों पर शारीरिक दूरी रखने की खास ताकीद की जा रही है। वोटरों को पहले सैनिटाइज कराया जा रहा है। आज के मतदान से 2 करोड़ 85 लाख वोटर 1463 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत का फैसला कर रहे हैं।

    7:35 AM: मतदान में आई तेजी, बड़ी संख्‍या में पहुंची महिलाएं

    मतदान शुरू हुए करीब आधा घंटा हो गया है। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें लग गई हैं। अपनी बारी का इंतजार कर रहे वोटर मतदान में शामिल होकर खासे उत्‍साहित हैं। मतदानकर्मी तमाम सुरक्षा एहतियातों के साथ ही वोटरों को उनके मताधिकार के प्रयोग के लिए इवीएम तक ले जा रहे हैं। आज बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं।

    7:25 AM: बूथों पर बढ़ी वोटरों की भीड़

    समय के साथ ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की भारी भीड़ जुटने लगी है। मतदान धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। यहां कुछ मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगी है। महिलाओं के साथ ही दिव्‍यांग और बुजुर्ग मतदाता भी बढ़-चढ़कर वोट डालने पहुंचे हैं।

    7:15 AM: खगड़‍िया में वोट देने पहुंचे चिराग पासवान

    लोजपा नेता चिराग पासवान खगड़‍िया में मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचे हैं। उनके साथ प्रिंस पासवान भी मौजूद हैं। चिराग ने यहां कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और सामान्‍य मतदाता की तरह अपना वोट डाला। इधर मोतिहारी के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 12,13 पर मतदान ठप है। सुबह 7.15 बजे तक  मतदान शुरू नहीं हो सका था। बछवारा के बूथ संख्‍या 121 पर इवीएम खराब होने की वजह से मतदान शुरू नहीं हो सका है।

    7:10 AM: मतदान केंद्रों पर जुटा वोटरों का हुजूम

    विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की 94 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। लगभग सभी मतदान केंद्रों पर वोटरों का हुजूम उमड़ पड़ा है। इक्‍का-दुक्‍का मतदान केंद्रों से इवीएम की खराबी की सूचना मिल रही है। जिसे आयोग के अधिकारी बदलने में जुटे हैं। बूथों पर शारीरिक दूरी का पर्याप्‍त इंतजाम किया गया है।

    7:00 AM: राज्‍यपाल फागू चौहान और सुशील मोदी ने डाला वोट

    बिहार के राज्‍यपाल फागू चौहान ने पटना में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। उन्‍होंने मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्‍या में पहुंचकर मतदाताओं से वोट करने की अपील की है। बिहार के डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी अपना वोट डाला।

    6:30 AM: मतदान केंद्रों पर जुटने लगे वोटर

    बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मॉक पोल के साथ ही मतदान केंद्रों पर वोटरों का हुजूम जुटने लगा है। महिलाएं पूरे उत्‍साह से यहां वोट देने पहुंची हैं। खगड़िया, बेलदौर विधानसभा के मध्य विद्यालय महिनाथनगर मतदान केंद्र 195 क पर वीवीपैट पर उम्‍मीदवारों के नाम और पार्टी सिंबल नहीं होने के चलते यहां वीवीपैट बदला गया है।

    6:20 AM: चिराग बोले, लिखित में ले लें, नीतीश नहीं बनेंगे मुख्‍यमंत्री

    दूसरे दौर के चुनाव में मतदान से ठीक पहले लोजपा नेता चिराग पासवान ने न्‍यूज एजेंसी एएनआइ से बातचीत तें कहा कि आप मुझसे लिखित में ले सकते हैं कि नीतीश कुमार 10 नवंबर के बाद फिर कभी मुख्‍यमंत्री नहीं बनेंगे। चिराग ने कहा- इसमें भले मेरी कोई भूमिका न हो, लेकिन मैं ‘बिहार पहले, बिहारी पहले’ के नारे के साथ मजबूती से खड़ा हूं। मैं चाहता हूं कि 4 लाख बिहारियों के सुझावों द्वारा तैयार किए गए विजन डॉक्यूमेंट के अनुसार काम किया जाए।

    6:10 AM: राघोपुर के मतदान केंद्रों पर मॉक पोल शुरू

    वैशाली के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 103 पर मॉक पोल चल रहा है। राजद नेता तेजस्वी यादव इस सीट से राज्य विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज 17 जिलों की 94 सीटों पर होगा।

    6:00 AM: वोटिंग से ठीक पहले तेजस्‍वी ने कहा, हम ही जितेंगे

    राजद नेता तेजस्‍वी यादव ने वोटिंग से ठीक पहले न्‍यूज एजेंसी एएनआइ से बातचीत करते हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा किया है। पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और महंगाई को बड़ा चुनावी मुद्दा बताते हुए तेजस्‍वी ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने सरकार बदलने का मन बना लिया है। बदलाव की सुनामी आ गई है। बिहार के लोग बदलाव के लिए वोट डाल रहे हैं।

    5:50 AM: बूथों पर मॉक पोल की तैयारी, 7 बजे से शुरू होगा मतदान

    विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर में 94 सीटों पर मतदान की तैयारी शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी मॉक पोल की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए उम्‍मीदवारों के बूथ एजेंटों को जरूरी जानकारी दी जा रही है। इवीएम को भली-भांति परखकर वोटिंग के लिए व्‍यवस्थित किया जा रहा है।

    5:40 AM: मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तमाम एहतियातों के साथ ही हर बूथ पर वेबकास्टिंग और लाइव रिकॉर्डिंग की व्‍यवस्‍था की गई है। हॉट सीट के रूप में चर्चित राघोपुर सीट से तेजस्‍वी यादव और हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इन पर पूरे देश की नजर टिकी हैं। आज के चुनाव के बाद बिहार की सियासी तस्‍वीर से कुछ हद तक धुंध छंट जाएगा।

    5:30 AM: दांव पर दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा

    आज के चुनाव में जिन दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है उनमें पटना साहिब से भाजपा के प्रत्‍याशी नंद किशोर यादव, नालंदा में जदयू के श्रवण कुमार, मधुबन से भाजपा के राणा रणधीर, हथुआ से जदयू के रामसेवक सिंह, परसा में जदयू के चंद्रिका राय, हसनपुर में लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में भाजपा के नितिन नवीन, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा और राघोपुर सीट से लालू के छोटे बेटे राजद नेता तेजस्‍वी यादव शामिल हैं।

    5:20 AM: राजद और भाजपा के सामने बड़ी चुनौती

    आज जिन 94 सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें भाजपा के 46 उम्‍मीदवार खड़े हैं। बीते चुनाव 2015 में इन 94 सीटों में से 33 राजद के पास, जदयू के पास 30 और भाजपा के पास 20 सीटें थीं। ऐसे में पांच साल पहले के प्रदर्शन को बनाए रखने की बड़ी चुनौती भाजपा, राजद और जदयू के सामने है।

    5:10 AM: एनडीए और महागठबंधन के लिए करो या मरो की स्थिति

    बिहार चुनाव में अबतक के हालात की बात करें तो यहां कांटे का मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच होता दिख रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी से लेकर नीतीश कुमार, तेजस्‍वी यादव, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा समेत तमाम नेता धुआंधार प्रचार कर चुके हैं। राजनीतिक पंडितों की मानें तो इस चुनाव में टक्‍कर आमने-सामने से हो रही है। दोनों गठबंधनों के लिए यह चुनाव करो या मरो की स्थिति सरीखा है। आज की वोटिंग में नीतीश सरकार के 4 मंत्री, लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे और करीब एक दर्जन बाहुबलियों की किस्‍मत का फैसला हो जाएगा।

    5:00 AM: 86 सीटों पर शाम 6 बजे तक और 8 सीटों पर शाम 4 बजे तक वोटिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर में अब से कुछ देर बाद वोटिंग शुरू हो रही है। राज्‍य चुनाव आयोग के अपर मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक आज 94 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इनमें 8 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। जबकि 86 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। जिन विधानसभा सीटों पर शाम 4 बजे तक मतदान होना है, उनमें मीनापुर, पारू, साहेबगंज, कुशेश्‍वरस्‍थान, गौड़ाबौराम, अलौली, बेलदौर और राघोपुर सीट शामिल है।

    4:50 AM: आज होगा 1463 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला 

    इस चरण में कुल 2 करोड़ 86 लाख मतदाताओं में एक करोड़ 50 लाख पुरुष और एक करोड़ 35 लाख महिला वोटरों के साथ ही 980 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज वोटर 1316 पुरुष, 146 महिला और एक थर्ड जेंडर उम्‍मीदवार समेत कुल 1463 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला करेंगे।

    मतदाता वोटर कार्ड के अलावा 11 विकल्‍पों के जरिये डालें वोट

    अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं है, तब भी आप वोट जरूर डालें। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने मतदाता पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में 11 वैकल्पिक दस्‍तावेजों के जरिये मतदान करने की छूट दी है। इन दस्‍तावेजों को दिखाने के बाद वोट डालने की इजाजत दे दी जाएगी। जिन वैकल्पिक दस्‍तावेजों से वोट डालने की छूट मिली है, उनमें आधार कार्ड, जॉब कार्ड, बैंक-डाकघर का पासबुक, स्‍मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी पहचान पत्र, पेंशन दस्‍तावेज आदि शामलि हैं।

    चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार मतदाता को वोटर कार्ड में किसी अशुद्धि के लिए मतदान से वंचित नहीं किया जाएगा। पिता व मतदाता के नाम में गलती के बाद भी वे वोट डाल सकेंगे। आयोग के मुताबिक बिहार में 100 फीसद मतदाताओं को वोटर आइ कार्ड जारी किया गया है। जबकि 99 फीसद लोगों के पास अपना आधार कार्ड है। ऐसे में फोटो मतदाता पर्ची से इस बार मतदान नहीं करने दिया जाएगा।

     

  • 12 प्रत्‍याशी हैं चुनाव मैदान में , जदयू को राजद और लोजपा से करना पड़ रहा संघर्ष

    [object Promise]

    अररिया, :  रानीगंज विधानसभा सीट 1957 में अस्तित्व में आया। यहां से रामनारायण मंडल पहली कांग्रेस के टिकट से विधायक बने। 1967 में सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया। तब से अभी तक यह सीट सुरक्षित सीट में शामिल है। रानीगंज से क्षेत्र विकास के मामले में बहुत ही पिछड़ा है। इस सीट पर पांच बार कांग्रेस व तीन बार भाजपा का कब्जा रह है। 2015 में अचमित ऋषिदेव यहां से जदयू के टिकट से विधायक बने। इस बार भी जदयू ने उन्हें ही अपना उम्मीदवार बनाया है। राजद से नियोजित शिक्षक का पद छोड़ चुनाव मैदान में अविनाश मंगलम उतरे हैं। वहीं लोजपा से भाजपा से विधायक रहे परमानंद ऋषिदेव चुनाव मैदान में हैं। यहां से कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

    [object Promise]
    Bihar assembly election 2020 Raniganj Election News 2020 यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है। यहां से भाजपा के बागी लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां ज्‍यादातर समय तक कांग्रेस के विधायक रहे।

     

    बड़ा मुद्दा

    रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार की कमी है। यहां से काफी संख्या में लोग दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि जगहों पर काम करते हैं। रानीगंज में सड़क जाम की समस्या भी बहुत पुरानी है। बाजार में सकीर्ण रोड रहने के कारण घंटों जाम की समस्या बनी रहती है। यहां पूर्णिया व सुपौल, मधेपुरा आदि की गाड़िया गुजतरी है। इसलिए कमोवेश हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है।

     

    मतदाता की संख्या-335936

    मतदान केंद्र की संख्या: मूल केंद्र 297, सहायक मतदान केंद्र 184

     

     

    रानीगंज में कुल 12 प्रत्‍याशी है चुनाव मैदान में

    01- अचमित ऋषिदेव- जदयू

    02- अविनाश मंगलम- राजद

    03- परमानंद ऋषिदेव- लोजपा

    04- फुदन पासवान- राष्‍ट्रीय जनसंभावना पार्टी

    05- बालकृष्‍ण राज चौधरी- अपना अधिकार पार्टी

    06 रेणु कुमारी– आम जनमत पार्टी

    07- रौशन देवी- एआइएमआइएम

    08- लक्ष्‍मी ऋषि- भारतीय मोमिन फ्रंट

    09- वीरेंद्र ऋषिदेव- भारतीय लोकमत राष्‍ट्रीय पार्टी

    10- सुनील पासवान- जनाधिकार पार्टी लोकतांत्रिक

    11- कालो पासवान- निर्दलीय

    12- शंकर ब्रहमचारी- निर्दलीय

     

    रानीगंज विधानसभा के अबतक हुए विधायक

    1957- रामनारायण मंडल- आइएनसी

    1962 – गणेश लाल वर्मा- निर्दलीय

    1967- डीएल बैठा- आइएनसी

    1969- डूमर लाल बैठा- आइएनसी

    1972- बुंदेल पासवान-  आइएनडी

    1977-अधिक लाल पासवान-जेएनपी

    1980 यमुना प्रसाद राम- आइएनसी आई

    1985- यमुना प्रसाद राम- आइएनसी

    1990-  शांति देवी- जेडी

    1995- शांति देवी – जेडी

    2000- यमुना प्रसाद राम- आरजेडी

    2005 फरवरी- परमानंद ऋषिदेव- बीजेपी

    2005 अक्‍टूबर- रामजी ऋषिदेव – बीजेपी

    2010- परमानंद ऋषिदेव- बीजेपी

    2015- अचमित ऋषिदेव- जदयू