Category: state-news

  • परिवार समेत अपने पैतृक गांव पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल

    [object Promise]

    पौड़ी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शनिवार करीब छह बजे अपने पैतृक गांव घीड़ी पहुंचे। यहां उन्होने पत्नी संग कुल देवी बाल कुंवारी मंदिर में पूजा की। पूजा के बाद वे अपने गांव मे ग्रामीणों से मिलने भी गए। कहा कि युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए। लॉकडाउन के दौरान गांवों को लौट चुके युवाओं की पहल को उन्होंने सराहा। कहा कि गांव में उनका जो पुराना मकान है, उसको बनाने पर वे विचार करेंगे। निजि कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे एनएसए डोभाल का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल दमाऊ की थाप और फूल मालाओं से उनका स्वागत भी किया। एनएसए ने भी सरल लहजे में ग्रामीणों से गढ़वाली भाषा में बातचीत की। इस मौके पर ग्राम प्रधान अजय डोभाल, दिनेश डोभाल, पंकज, एसडीएम एसएस राणा, सीओ वंदना वर्मा आदि मौजूद थे।

    आज शनिवार सुबह करीब छह बजे एनएसए अजीत डोभाल पत्‍नी समेत कुल देवी की पूजा के लिए कोट ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव घीड़ी पहुंचें। यहां कुल देवी मां बालकुंवारी के मंदिर में उन्‍होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह गांव पहुंचे और यहां उन्‍होंने ग्रामीणों से बात की। उन्‍होंने कहा कि गांव में उनकी मकान बनाने की इच्‍छा है। करीब ढाई घंटे गांव में बिताने के बाद वह पौड़ी के लिए रवाना हो गए।

    बता दें कि एनएसए डोभाल निजी कार्यक्रम के तहत पत्नी के साथ बीते रोज दोपहर बाद शक्ति पीठ ज्वाल्पा धाम पहुंचे। यहां मंदिर के मुख्य पुजारी नवीन चंद्र अंथवाल, सुरेंद्र कुकरेती व राजेंद्र प्रसाद अंथवाल ने उनकी पूजा संपन्न कराई। उन्होंने भगवान शिव व कालभैरव मंदिर में भी शीश नवाया और कुछ देर पुजारी व मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत भी। जबकि, पत्नी अरुणा डोभाल ने वहां संस्कृत विद्यालय का अवलोकन किया। मंदिर परिसर में करीब 50 मिनट गुजारने के बाद डोभाल पौड़ी के लिए रवाना हुए। यहां वे सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं।  इस मौके पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, एसएसपी पी.रेणुका देवी, एसडीएम सदर एसएस राणा, सीओ सदर वंदना वर्मा, जिला पंचायत सदस्य गौरव रावत आदि मौजूद रहे।

     

  • आज स्मृति ईरानी बिहार में लोगों से मिलेंगी, नड्डा की भी होंगी दो रैलियां

    [object Promise]

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का  प्रचार अभियान आखिरी हफ्ते में परवान चढ़ने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की शुक्रवार तीन रैलियों के बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की रैलियां होंगी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस (Devendra Fadnavis) भी शनिवार को बेतिया और अररिया में जनता सक रूबरू होंगे।

    आज नड्डा दो रैलियां, तीन जगह जनता से रूबरू होंगी स्मृति

    शनिवार को जेपी नड्डा की पहली सभा नालंदा जिले के श्रम कल्याण मैदान, बिहारशरीफ में होगी। वहीं, दूसरी सभा आरके हाई स्कूल मैदान, लखीसराय में होगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहली रैली मुंगेर में 12 बजे होगी। स्‍मृति गोपालगंज जिले के बरौली में दो बजे जनता से रूबरू होंगी। उनकी तीसरी रैली पटना जिले के बिक्रम में अपराह्न तीन बजे होगी।

    बेतिया व अररिया में फड़णवीस, गया व बांका में मनोज तिवारी

    बीजेपी के प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस शनिवार को बेतिया और अररिया के फारबिसगंज में रैलियां करेंगे। उधर, दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी की रैली गया जिले गुरुआ में 11 बजे, फतेहपुर में 12 बजे और बांका जिले में तीन बजे रैली होगी।

    आज इन बीजेपी नेताओं की रैलियों पर भी रहेगी नजर

    बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी शनिवार को 11 बजे भभुआ, 12 बजे दिनारा, दो बजे ब्रह्मपुर और चार बजे बेतिया में संयुक्त रैलियां करेंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शनिवार को चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली 10 बजे साहेबगंज, 12 बजे कटोरिया, दो बजे बेलहर और शाम चार बजे शाहपुर में होगी।

    पहले चरण के लिए आखिरी दिन प्रचार करेंगे निरहुआ

    आगे 26 अक्‍टूबर को भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ पहले चरण के लिए चार रैलियां करेंगे। पहले चरण में 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में बीजेपी ने 26 अक्‍टूबर को को निरहुआ की चार रैलियां कराने का प्‍लान किया है। उनकी पहली रैली चेनारी, दूसरी बेलहर, तीसरी कहलगांव और चौथी पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में होगी।

     

  • दीपावली तक मोदी सरकार ने प्रति व्यक्ति राशन देने का काम किया: जे.पी.नड्डा

    [object Promise]

    नालंदा। बिहार के नालंदा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कोरोना महामारी में मोदी जी ने 80 करोड़ जनता के लिए मार्च महीने से लेकर छठ और दीपावली तक प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं/चावल और प्रति परिवार एक किलो दाल देने का काम किया।

  • बिहार जान चुका है सच्चाई, इस बार मिलेगा जवाब: राहुल गांधी

    [object Promise]

    पटना। राजद प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने नवादा के हिसुआ पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब बिहार के युवा सैनिक शहीद हुए उस दिन पीएम ने क्या किया? प्रधानमंत्री ने सेना का अपमान किया। उन्होंने पूछा कि पीएम ये बताइए कि चाइना को हिंदुस्तान से कब बाहर करेंगे?

    पूंजीपतियों के पास होंगे गरीबों के पैसे

    राहुल ने जनता से पूछा कि बताइए नोटबंदी का आपको क्या फायदा हुआ? उन्होंने कहा कि गरीब का पैसा हिंदुस्तान के अमीरों के खाते में भेजा गया। उन्होंने कहा कि अंबानी और अडानी के लिए नरेंद्र मोदी रास्ता साफ कर रहे हैं। आने वाले समय में हिंदुस्तान के पूंजीपतियों के पास गरीबों के पैसे होंगे।

    बिहार का विकास करने वाली सरकार लानी है

    राहुल ने कहा कि कोरोना हुआ तो नीतीश जी ने दूसरे प्रदेशों में रह रहे राज्य के लोगों को भगाकर बिहार भेजा। जब लोग भूखे थे तो नरेंद्र मोदी ने क्या मजदूरों की मदद की? भूखे हो तो क्या हुआ, प्यासे हो तो क्या हुआ, कुछ भी हो जाए उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। राहुल ने कहा कि बिहार का विकास करने वाली सरकार लानी है। बिहार इसबार सच्चाई को पहचानने जा रहा है। सही जवाब इसबार नरेंद्र मोदी को मिलेगा। अपने संबोधन के आखिर में उन्होंने कांग्रेस और राजद प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।

    जिसने 15 साल काम न किया उसे पांच साल और क्या देना

    सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पहली कैबिनेट में मेरी कलम दस लाख नौजवानों को रोजगार देने के लिए चलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में घूसखोरी बढ़ी है। बिना घूस के कोई काम नहीं होता है। 15 साल में बिहार में क्या हुआ ये सब को पता है। जिनके पास रोजगार था उनसे भी मोदी-नीतीश ने छीन लिया। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी से बिहार संभलने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि जिसने 15 साल काम नहीं किया उसे पांच साल क्या देना। उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए फॉर्म भरने के लिए पैसे नहीं लिए जाएंगे। वृद्धा पेंशन 15 सौ रुपये कर दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि नौ नवंबर को लालू यादव की रिहाई है, और दस नवंबर को नीतीश जी की विदाई है।

    पूर्णिया में नहीं मिली सभा की इजाजत

    पूर्णिया में भी राहुल गांधी की सभा होनी थी, लेकिन नहीं हो सकेगी। कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने बताया कि पूर्णिया एयरबेस पर निर्माण कार्य चलने की वजह से पूर्णिया में प्लेन को लैंड करने की अनुमति नहीं मिली, इस वजह से पूर्णिया की सभा का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है।

     

  • “नारियल लेकर नहीं तो क्या शैंपेन की बोतल लेकर चलूं”- कमलनाथ पर शिवराज का तंज

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनावों के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ सियासत तेज होते जा रहा है। राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग काफी तेज हो चुकी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नारियल वाले बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जमकर पलटवार किया है।

    मुरैना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि ढेला भरका तुमने (कमलनाथ) काम नहीं किया। हम मुरैना में मेडिकल कॉलेज खोलेंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। हम चंबल का पानी लाएंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। हम बिठौरा में कॉलेज खोलेंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। हम यहां की बिजली की लाइन बदलवाएंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। तुमने कुछ किया ही नहीं, तुम्हारी तो किस्मत ही फूटी थी तो तुम नारियल कहां से फोड़ोगे।

    मुरैना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले खडगपुर भर्राड में आयोजित एक जनसभा में कमलनाथ पर अपना हमला जारी रखते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि कहते हैं कि शिवराज तो नारियल लेकर घूमता है। नारियल लेकर नहीं घूमूं तो क्या शैंपेन की बोतल लेकर घूमूं।

  • कुंभ यादगार बनाने के लिए इसबार की जा रही ये तैयारियां…

    [object Promise]

    हरिद्वार। हरिद्वार कुंभ-2021 को भव्य, शानदार, यादगार और अनोखा बनाने के लिए कुंभ मेला अधिष्ठान कोरोना के साए तले बड़े पैमाने तैयारी कर रहा है। इसबार कुंभ का आयोजन ‘ग्रीन और क्लीन कुंभ’ की थीम पर इसे कराने की तैयारी कर रहा है। इसमें पूरा फोकस गंगा की शुद्धता और पर्यावरण की रक्षा पर रहने के साथ ही कोरोना संक्रमण से रोकथाम पर भी जोर रखा जाएगा। इसके तहत कुंभ के दौरान विद्युत ऊर्जा का कम से कम और सौर ऊर्जा का अधिकाधिक इस्तेमाल की भी योजना है।

    कुंभ के इतिहास में पहली बार कुंभ मेला शुभांरभ समारोह का आयोजन होगा। शुभारंभ समारोह का आयोजन भी ग्रीन-कुंभ की थीम पर ही आधारित रहेगा और इस मौके पर बड़े पैमाने पर ‘ईको-फ्रेंडली’ आतिशबाजी और लेजर शो कराने की तैयारी है। कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत के मुताबकि इस दौरान पूरा हरकी पैड़ी क्षेत्र-मुख्य कुंभ नगर सोलर-पावर आधारित एलईडी लाइट्स से रोशन रहेंगे। यही नहीं कुंभ मेला स्थल और नहर पटरी मार्ग को खूबसूरत बनाने को सैकड़ों की तादाद में लगाए जाने वाले ‘हैरिटेज पोल’ भी सौर ऊर्जा आधारित होंगे।

    बताया जा रहा है कि पूरे मेला क्षेत्र को ग्रीन क्षेत्र घोषित कर यहां अति-आवश्यक वाहनों को छोड़ सभी तक डीजल-पेट्रोल वाहनों पर रोक लगाने की योजना है। कोशिश है कि इस दौरान यहां केवल बैटरी और सौर ऊर्जा आधारित वाहनों को ही चलाए जाने की अनुमति रहे। इसके लिए सौर ऊर्जा से चार्ज होने वाले रिक्शा, टेपो और बस को बड़े पैमाने पर चलाने की योजना है।

    वहीं, पूरे मेला क्षेत्र को भव्य रूप प्रदान करने के लिए शानदार तरीके से आकर्षक रंगों से सजाने की योजना है, इसमें भी सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे दिन के समय अलग रंग में नजर आने वाला कुंभ मेला क्षेत्र शाम गहराते ही सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली विविध रंगों की लेजर लाइट्स से दमकने लगेगा। इन लाइट्स की वजह से कुंभ मेला क्षेत्र की इमारतों का रंग अपने आप बदलने लगेगा।

    खास बात यह कि इसमें अनावश्यक खर्च भी नहीं होगा, क्योंकि इसके लिए खर्च सीमा काफी कम करके योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही पिछले वर्षों में विभिन्न जगहों पर आयोजित कुंभ मेले के दौरान बिजली के इस्तेमाल पर बड़े पैमाने पर होने वाले खर्च में भारी-भरकम कमी की जाएगी। मेला अधिष्ठान इसे लेकर अपनी तैयारी लगभग पूरी कर चुका है, शासन स्तर से इसमें से कई को मंजूरी भी मिल चुकी है।

    मेला क्षेत्र को सुंगधित बनाने की तैयारी

    कुंभ मेला अधिष्ठान हरिद्वार कुंभ को अनोखा स्वरूप देने के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम कर रहा है। इसके तहत पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में चौबीस घंटे सुगंधित वातावरण बनाए रखने की भी खास तैयारी की गई है। पूरे क्षेत्र में अभियान चलाकर इस तरह के सुगंधित फूलों को लगाया जाएग, जो रात-दिन अपनी खुशबू बिखरते हैं।

    कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बीच हरिद्वार कुंभ में गंगा की शुद्धता और पर्यावरण की रक्षा के लिए इसे ग्रीन और क्लीन की थीम पर आयोजित किए जाने की तैयारी है। कोशिश है कि कुंभ के दौरान बिजली पर होने वाले भारी-भरकम खर्च को कम किया जाए और सौर ऊर्जा का अधिकाधिक उपयोग किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श कर ठोस योजना तैयार की गई है। शासन स्तर से अनुमति मिलते ही इस पर अमल शुरू कर दिया जाएगा।

     

  • कोलकाता : दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

    [object Promise]

    कोलकाता । कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित दुर्गा पूजा के एक पंडाल में बुधवार को आग लग गई। घटना सॉल्ट लेक एफडी ब्लॉक पूजा पंडाल की है। किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग और आपात सेवा ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझा दिया। पंडाल हालांकि तबतक जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था। आग बुझाने के लिए काम में कम से कम चार दमकलों को लगाया गया था।

    विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

    पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    उन्होंने कहा, “हमने बिधाननगर पुलिस को फोरेंसिक जांच के लिए कहा है। एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल का दौरा करेगी और आग लगने के कारणों का पता लगाएगी।”

    स्थानीय सूत्रों ने कहा कि मंगलवार रात को ही सभी सीसीटीवी कैमरा को खराब कर दिया गया था। पुलिस घटना की जांच साजिश के दृष्टिकोण से भी करेगी।

  • ड्रग मामले में टीवी अभिनेत्री प्रीतिका, पेडलर को NCB ने किया गिरफ्तार

    [object Promise]

    मुंबई । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने टेलीविजन अभिनेत्री प्रीतिका चौहान और ड्रग पेडलर फैसल को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मादक पदार्थ के लिए एक सौदे के बारे जानकारी मिलने के बाद, एनसीबी-मुंबई जोनल यूनिट के अधिकारियों ने शनिवार देर शाम मछुआरों के गांव वसोर्वा से दोनों को पकड़ा, और उनके पास से 99 ग्राम ‘मारिजुआना’ जब्त किया।

    दोनों ने कथित तौर पर पास के वसोर्वा में रहने वाले एक शख्स दीपक राठौर से इसकी सोर्सिग की बात कबूली है।

    एनसीबी ने कहा कि उन्हें रिमांड के लिए एक अदालत में पेश किया गया और आगे की जांच चल रही है।

    हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 30 साल की प्रीतिका चौहान ने पिछले पांच सालों में सीआईडी, सावधान इंडिया और संकटमोचन महाबली हनुमान जैसे कई टीवी सीरियलों में काम किया है।

    एक अन्य कार्रवाई में, एनसीबी अधिकारियों ने शनिवार देर शाम मस्जिद बंदर स्टेशन के पास एक तंजानियाई नागरिक को 4 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ब्रूनो जॉन नगवाले से पूछताछ के बाद, वसोर्वा के एक परिसर में छापा मारा गया और 4.40 ग्राम ‘एक्सटसी’ और 1.88 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया।

    वसोर्वा के रोहित हीरे को भी गिरफ्तार किया गया और एक वाहन से 325 ग्राम ‘गांजा’, 32 ग्राम ‘चरस’ और 5 ग्राम मेथम्फेटामाइन के साथ 12,990 रुपये जब्त किए गए।

  • टोल फ्री नंबर जारी किया कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए…

    [object Promise]

    नई दिल्ली/पटना। कांग्रेस के लिए घोषणापत्र कागज का दस्तावेज नहीं होता है, बल्कि जनता को दिया गया वचन होता है। बिहार की बेहतरी और विकास के लिए भी कांग्रेस ने ”बदलाव पत्र” जारी किया है। इस “बदलाव पत्र” में शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, महिला सुरक्षा, रोजगार, सामजिक सुरक्षा को लेकर संकल्प लिए गए हैं।

    हमारा “बदलाव पत्र” जनता तक आसानी से पहुंचे, इसके लिए आज हमने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। टोल फ्री नंबर 1800 121 000 033 पर एक मिस्ड कॉल के जरिए कांग्रेस का घोषणापत्र एक क्लिक में आपके पास पहुँच जाएगा- भले ही आप बिहार के किसी भी कोने में बैठे हों। टोल फ्री नंबर जारी करने के पीछे कांग्रेस का उद्देश्य है- बिहार के हर एक व्यक्ति को अधिकार है कि हमारे इरादों, वादों और संकल्पों से परिचित हों।

  • चीन को मोहन भागवत की दो टूक, कहा- कमजोरी मत समझो हमारी सद्भावना को

    [object Promise]

    रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस व विजयादशमी उत्सव के अवसर पर सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने चीन को कड़ा संदेश दिया है।  मोहन भागवत ने नागपुर से चीन के साथ-साथ भारत की ओर गलत नजर से देखने वाले देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सभी से मित्रता चाहते हैं। यह हमारा स्वभाव है, परंतु हमारी सद्भावना को दुर्बलता मानने की हिम्मत न करें। अपने शक्ति प्रदर्शन से भारत को कोई देश नचा नहीं सकता या झुका नहीं सकता है।

    इतनी बात तो ऐसा दुस्साहस करने वालों को समझ में आ जानी चाहिए। हमारी सेना की अटूट देशभक्ति व अद्भुत वीरता, हमारी सरकार की स्वाभिमानी रवैया तथा देश के लोगों का धैर्य चीन को पहली बार मिला, उससे उसके ध्यान में यह बात आ जाना चाहिए कि भारत पहले वाला नहीं है। उसके रवैये में भी सुधार हो जाना चाहिए। नहीं हुआ तो जो परिस्थिति आएगी, उसमें हम सभी लोगों की सजगता, तैयारी व दृढ़ता कम नहीं पड़ेगी। वे रविवार को संघ के स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों के साथ-साथ पूरे देश को संबोधित कर रहे थे।

    डा. मोहन भागवत ने कहा कि कोरोना वायरस के संदर्भ में चीन की भूमिका तो संदिग्ध रही ही है, परंतु जिस तरह से भारत की सीमाओं पर उसने अतिक्रमण का प्रयास किया, वह पूरा विश्व देख रहा है। इस परिस्थिति में सरकार, सेना एवं देश की जनता ने अपने स्वाभिमान, दृढ़निश्चय एवं वीरता का जो परिचय दिया है, उससे चीन बौखला गया है। इस परिस्थिति में हमें सजग रहना होगा। हमें अपनी सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामरिक क्षेत्र में भी ताकत बढ़ानी होगी।

    श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान व नेपाल जैसे पड़ोसी के साथ संबंध अधिक मित्रता पूर्वक बनाने चाहिए। उनके साथ किसी मुद्दे को लेकर जो मतभेद हैं, उसे दूर करना चाहिए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध भी बेहतर करने होंगे। इस ओर सरकार प्रयास कर रही है। इसमें और तेजी लानी होगी। सीमा मिलती है तो विवाद होता ही है। सारे राष्ट्र में यह हवा चल रही है कि हम एक हैं।

    मोहन भागवत सुबह आठ बजे से स्वयंससेवकों के साथ-साथ पूरे देश को संबोधित कर रहे हैं। आरएसएस के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने विजयादशमी उत्सव पर नागपुर से स्वयंसेवकों के साथ-साथ पूरे देश को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को आधार बनाकर समाज में विद्वेष व हिंसा फैलाने का षडयंत्र चल रहा है। इस कानून को संसद से पूरी प्रक्रिया से पास किया गया। इस षडयंत्र में शामिल लोग मुसलमान भाइयों के मन में यह बैठाने का प्रयास कर रहे हैं कि वे अब भारत में नहीं रहेंगे। आपकी संख्या न बढ़े, इसके लिए कानून बनाई गई, यह बात फैलाया गया।

    जबकि ऐसा है नहीं। इसमें किसी संप्रदाय का विरोध नहीं है। इसको लेकर कोरोना संक्रमण से पहले कई जगहों पर हिंसात्मक आंदोलन किए गए। कोरोना के कारण बात दब गई। कहा, श्री रामजन्म भूमि पर सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय देकर इतिहास बनाया। मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन भी हो गया। उस दिन पूरे देश में हर्षोल्लास का वातावरण था। उन्होंने कहा कि पिछले विजयादशमी से लेकर अभी तक चर्चा योग्य घटनाएं कम नहीं है। इससे पहले शस्‍त्र पूजन किया गया। और मोहन भागवत ने डॉ. हेडगवार जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    कोरोना के कारण प्रभावित शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों व बेरोजगारों की चिंता करनी होगी

    डा. मोहन भागवत ने कोरोना से प्रभावित संस्थानों, विद्यार्थियों व बेरोजगारों की चिंता करते हुए कहा कि लॉकडाउन के समय आरएसएस सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों ने जरूरतमंदों की खुल कर मदद की है। कहीं भोजन बांटने का काम हुआ तो कही मास्क बांटे गए। स्वतंत्रता के बाद धैर्य, आत्मविश्वास व सामूहिकता की यह अनुभूति पहली बार अनेकों लोगों ने देखा है। इस विषम परिस्थिति में सरकार ने भी तत्परता पूर्वक लोगों को सावधान किया, सावधानी के उपाए बताए और उस पर अमल भी किया। विश्व के अनेक देशों की तुलना में हमारा भारत संकट की इस परिस्थिति में अधिक अच्छे से खड़ा हुआ।

    सरकार के साथ-साथ प्रशासन से जुड़े लोग, चिकित्सक, सुरक्षा व सफाईकर्मी लोगों की सेवा में जुटे रहे। स्वयं को संक्रमित होने को जोखिम उठाते हुए घर से दूर रहकर दिन-रात काम किया। सभी अभिनंदन के पात्र हैं। इस दौरान अपनी जान देने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। परंतु इस दौरान शिक्षण संस्थान जो प्रभावित हुए, बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई, लाखों लोग बेरोजगार हो गए, शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहे हैं, विद्यालय बंद रहने से फीस नहीं मिला। इससे शिक्षकों के वेतन बंद हैं।

    ऐसे लोगों की हमें अब चिंता करनी होगी। हमें रोजगार का प्रशिक्षण एवं रोजगार का सृजन करना होगा। जिस प्रकार संघ के स्वयंसेवकों ने लॉकडाउन के समय काम किया था, उसी तरह सेवा के इस नए चरण में भी पूरी शक्ति के साथ सक्रिय रहना होगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अब भी जागरूक करना होगा। कहा, मन में भय रखने की आवश्यकता नहीं है, सजगतापूर्वक सक्रियता की आवश्यकता है। तनाव के कारण आत्महत्या व अपराध न बढ़े, इस पर ध्यान देना होगा। अपना परिवार स्वस्थ्य रहे, इसकी चिंता करनी होगी।

    कोरोना के कारण सांस्कृतिक रीति-रिवाज का महत्व, स्वच्छता की महत्ता, प्राचीन पद्धति, कुटुंब व्यवस्था में परिवर्तन दिखने लगा है। यह देखने की बात होगी कि यह बना रहता है कि फिर से उसी रास्ते पर चलने लगेंगे।

    आरएसएस के फेसबुक, ट्विटर व यूट्यूब आरएसएसओआरजी पर इसे ऑनलाइन प्रसारित किया जा रहा है। दैनिक जागरण के वेबसाइट पर भी इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। नागपुर में आयोजित यह कार्यक्रम इस बार मैदान में नहीं करके डाक्टर हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर के हाॅल में हो रहा है। कार्यक्रम में बाहर से किसी विशिष्ट अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया है।

    पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक

    आरएसएस के छह प्रमुख उत्सवों में से एक विजयादशमी उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हैं। नागपुर सहित पूरे देश में अधिकतर जगहों पर कार्यक्रम कैंपस में ही हो रहे हैं। एक जगह पर अधिक से अधिक 40 से 50 स्वयंसेवक ही उपस्थित रहेंगे। इसलिए कम संख्या में ज्यादा स्थानों पर कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार कार्यक्रम देखने के लिए समाज के लोगों को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी स्वयंससेवक मास्क पहनकर आए हैं। कार्यक्रम में 6 फीट की दूरी पर सभी खङे हैं।