Category: state-news

  • मुफ्त में दी जाएगी ‘कोरोना वैक्सीन’ मप्र के गरीब नागरिकों को : शिवराज

    [object Promise]

    भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना एक्टिव केस की संख्या प्रदेश में लगातार घटती जा रही है,सरकार पूरी तरह प्रयास कर रही है कि इस बीमारी पर हम पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका स्थाई इलाज वैक्सीन है। वैक्सीन आए और हम जनता को वैक्सीन लगवाए।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह निश्चय किया है कि कोरोना की वैक्सीन गरीब भाई-बहिनों को मुफ्त में यह वैक्सीन लगवाई जाएगी ताकि हमारे गरीब भाई-बहिन इससे सुरक्षित हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश अपनी गरीब जनता के लिए पहले भी संबल जैसी योजना लागू कर चुका है। अब कोरोना से भी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि जबसे देश में कोविड-19 वैक्सीन का ट्रायल शुरू हुआ, देश के गरीब वर्ग में यह चर्चा भी शुरू हुई, “क्या हम ये खर्च वहन कर पाएँगें?” आज मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ, मध्य प्रदेश में हर एक गरीब प्रदेशवासी को मुफ्त वैक्सीन मिलेगी। हम ये जंग जीतेंगे।

    मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरान दोनों पार्टी के नेताओं में जुबानी जंग भी तेज हो रही है। शिवराज ने कहा- कोरोना की वैक्सीन बनकर आने दो, मध्यप्रदेश के हर गरीब को वैक्सीन फ्री में लगाई जाएगी। कोरोना से सबसे पहले गरीबों को बचाना है। बाकी के लिए भी इंतजाम करने का प्रयास करेंगे। लेकिन, पहले गरीब है। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। इसमें पार्टी ने कोरोनावायरस की वैक्सीन बनने के बाद सभी को मुफ्त में टीका लगाने का वादा किया है। सीएम चौहान का यह कदम इसी से प्रेरित माना जा रहा है।

  • बंगाल चुनाव-2021 का केंद्रबिंदु तय किया ‘महाषष्ठी’ पर मोदी के संबोधन ने

    [object Promise]

    कोलकाता। बंगालियों के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल (ऑनलाइन) संबोधन ने 2021 में होने वाली पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण चुनावी लड़ाई का केंद्रबिंदु को निर्धारित किया। कार्यक्रम की शुरुआत लाइव-स्ट्रीमिंग के माध्यम से हुई और प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से ही राज्य के 10 पूजा पंडालों का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने सभी आयोजकों को एक साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

    पारंपरिक बंगाली धोती और कुर्ता पहने, दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जैसे कैलाश विजयवर्गीय, अरविंद मेनन और अन्य, जो भाजपा के बंगाल प्रभारी हैं, उन्होंने ‘महाषष्ठी’ के अवसर पर साल्ट लेक में पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में एक कार्यक्रम में भाग लिया।

    राज्य भाजपा की महिला मोर्चा और पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से ईजीसीसी में पहली बार दुर्गा पूजा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है।

    मोदी ने अपने 20 मिनट लंबे संबोधन में कहा, “हम बंगाल के लोगों के लिए फास्ट-ट्रैक विकास योजनाओं को सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। हम राज्य में लोगों की समस्याओं को कम करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए सब कुछ कर रहे हैं। हमने पूर्वी भारत और पश्चिम को विकसित करने के लिए पूर्वोदय के दृष्टिकोण को अपनाया है।”

    राज्य के राजनीतिक युद्ध के मैदान में गुरुवार का कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि भगवा ब्रिगेड राज्य के निवासियों की उत्सव भावनाओं को भुनाने के लिए राज्य में दुर्गा पूजा के आयोजन में शामिल हुई।

    इससे पहले केवल कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को ही राज्यभर में बड़े पूजा समारोह में भाग लेते हुए देखा जाता था। अब राज्य भाजपा भी बड़े जोर-शोर से बंगालियों के इस खास उत्सव में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए राज्य के कई हिस्सों में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी।

  • 17 नवंबर से खुलेंगे कर्नाटक में डिग्री, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग कॉलेज

    [object Promise]

    बेंगलुरु । कोविड-19 महामारी रोकथाम के मद्देनजर बंद चल रहे इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और डिग्री कॉलेजों को कर्नाटक सरकार ने 17 नवंबर से खोलने का निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वत्थ नारायण ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में 17 नवंबर से इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और डिग्री कॉलेजों को खोलने का निर्णय किया गया।’’

    उन्होंने बैठक के बाद संवाददताओं से बात करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के पास विकल्प होगा कि वे ऑनलाइन कक्षा में हिस्सा लें या कक्षा में व्यक्तिगत तौर पर आएं या दोनों ही विकल्पों का इस्तेमाल करें।उन्होंने बताया कि सारी चीजें सुरक्षा मानदंड के अनुसार होगी।

    नारायण उच्च शिक्षा विभाग के प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थी जो अनुसूचित जाति/जनजाति, सामाजिक कल्याण और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रहते हैं, उनके लिए सुरक्षा के सभी कदम उठाए जाएंगे और कक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए यातायात व्यवस्था भी की जाएगी।

  • उत्तराखंड में हिम तेंदुओं से जुड़ा राज होगा बेपर्दा…

    [object Promise]

    देहरादून। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों की शान कहे जाने वाले हिम तेंदुओं (स्नो लेपर्ड) की संख्या से जुड़ा राज अगले साल बेपर्दा हो जाएगा। राज्य में पहली बार होने जा रही हिम तेंदुओं की गणना का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत उच्च हिमालयी क्षेत्र के 10 वन प्रभागों में यह गणना नवंबर पहले हफ्ते से शुरू होगी, जिसकी तैयारियों में वन महकमा जुटा है। इन प्रभागों के 12800 वर्ग किलोमीटर के दुरूह क्षेत्र को 80 ग्रिड में बांटा गया है, जिनमें 80 टीमें गणना में जुटेंगी। चार चरणों की इस गणना के नतीजे अगले साल नवंबर तक घोषित किए जाएंगे। इससे साफ हो सकेगा कि यहां हिम तेंदुओं की वास्तव में संख्या है कितनी। फिर इसके आधार पर वासस्थल विकास, सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा।

    उच्च हिमालयी क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, बदरीनाथ, केदारनाथ वन प्रभागों के साथ ही नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व, गंगोत्री नेशनल पार्क, गोविंद वन्यजीव विहार में हिम तेंदुओं की मौजूदगी है। इन वन प्रभागों में लगे कैमरा ट्रैप में अक्सर कैद होने वाली तस्वीरें इसकी तस्दीक करती हैं। हालांकि, अभी तक गणना न होने के कारण इनकी वास्तविक संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राज्य में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत सिक्योर हिमालय परियोजना शुरू होने पर हिम तेंदुओं की गणना का निर्णय लिया गया।

    परियोजना में हिम तेंदुओं का संरक्षण -संवद्र्धन व वासस्थल विकास सबसे अहम बिंदु है। पहले हिम तेंदुओं की गणना इस वर्ष फरवरी से होनी थी, मगर तब मौसम ने साथ नहीं दिया। इसके बाद कोरोना संकट ने मुश्किलें खड़ी कर दीं।अब परिस्थितियां सामान्य होने पर हिम तेंदुओं की गणना की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। राज्य में सिक्योर हिमालय परियोजना के नोडल अधिकारी आरके मिश्र के अनुसार गणना के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। गणना चार चरणों में होगी। नवंबर के पहले हफ्ते से सर्वे कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

    इस तरह होगी गणना

    प्रथम चरण: नवंबर पहले सप्ताह से निर्धारित ग्रिड में फील्ड सर्वे। हिम तेंदुओं के फुटमार्क, मल के नमूने लेने के साथ ही उन्हें प्रत्यक्ष भी देखा जाएगा। साथ ही स्थानीय निवासियों, सेना और आइटीबीपी के कैंपों में रहने वाले सैन्यकर्मियों, चरवाहों से संपर्क कर हिम तेंदुआ संभावित स्थलों की जानकारी लेकर इन्हें चिह्नित किया जाएगा।

    द्वितीय चरण: अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में पहले चरण में छूटे ग्रिड का होगा सर्वे।

    तृतीय चरण: मई में संभावित स्थलों में करीब 150 कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे, ताकि इनमें हिम तेंदुओं की तस्वीरें कैद हो सकें।

    चतुर्थ चरण: अक्टूबर में फील्ड सर्वे और कैमरा ट्रैप से मिले चित्रों के आधार पर आंकड़ों का होगा विश्लेषण। नवंबर तक हिम तेंदुओं के आंकड़े सार्वजनिक होंगे।

     

  • तमिलनाडु में बड़ा विस्फोट हुआ पटाखा फैक्टरी में, पांच की मौत, कई घायल

    [object Promise]

    मदुरै । तमिलनाडु के मदुरै में शुक्रवार को एक निजी पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोटों में तीन महिलाओं समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि रसायनों को मिलाते समय घर्षण के चलते आग लग गई, जिससे सिलसिलेवार धमाके हुए और फैक्टरी की इमारत को नुकसान हुआ है। इस दौरान पीड़ितों की झुलसकर मौत हो गई।

    पुलिस ने कहा कि सात अन्य कर्मी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। अग्निशमन विभाग की विरुधुनगर और श्रीविल्लीपुतूर इकाईयों की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार से दिवाली से पहले पटाखा फैक्टरियों में सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने मृतकों के परिजन को पर्याप्त मुआवजा देने की भी मांग की।

  • भागलपुर में विपक्ष पर PM मोदी का हमला, मंच पर CM नीतीश कुमार भी मौजूद

    [object Promise]

    भागलपुर । बिहार के भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान में अब कुछ ही दिन शेष है। सभी राजनीतिक दलों अपने प्रचार में पूरा दम लगा दिया है और इसी कड़ी में आज दिग्गज चुनावी मैदान में कूद रहे हैं।

    एनडीए को फिर जिताना जरूरी है क्योंकि बिहार प्रगति पथ पर चल रहा है : PM मोदी

    बिहार के लोग ये ठान चुके हैं कि एनडीए को फिर जिताना जरूरी है जरूरी इसलिए ताकि बिहार प्रगति के जिस पथ पर चल रहा है, उसकी गति और तेज हो। जरूरी इसलिए है, ताकि देश को सशक्त करने के लिए जो फैसले लिए गए हैं, वो बिहार में भी तेज़ी से लागू हों।

  • कांग्रेस ने बताई कृषि बिल में व्याप्त खामियां, मांगा समर्थन हस्ताक्षर अभियान के पक्ष में

    [object Promise]

    विकासनगर (देहरादून)। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ता जमनीपुर पहुंचे, जहां पर उन्होंने कृषि बिल के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के पक्ष में समर्थन मांगा और बिल की खामियों को गिनाया।

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने किसानों को समझाया कि कृषि बिल से किसानों का कुछ भला नहीं होने वाला है। कृषि बिल से सिर्फ बड़े किसानों व कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति ही लाभ में रहेंगे। शोषण के विरोध में कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में किसानों से समर्थन की अपील भी की। इस दौरान किसान कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष हरसुल शर्मा, अभिलेख शर्मा, असद, पूर्व प्रधान महेंद्र ,हिमांशु गौड, अमजद अली, सुनील, मोहम्मद नवाब, धर्मचंद आदि मौजूद रहे।

    पेयजल समस्या को लेकर उक्रांद के तेवर तल्ख

    डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत नुन्नावाला व विस्थापित क्षेत्र में पेयजल समस्या के निराकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने जल संस्थान कार्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकत्र्ताओं ने अधिकारियों के माध्यम से पेयजल मंत्री व प्रबंधक निदेशक को ज्ञापन भी प्रेषित किया। दल के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि प्रदेश में आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। डोईवाला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है, जिसके समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना आंदोलन चलाएगी।

    यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क व आम जनता से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन लगातार आवाज उठा रहा है। इस दौरान केंद्र पाल सिंह तोपवाल, बलवंत सिंह सजवाण, मकान सिंह सजवाण, देवराज भंडारी, सोहन सिंह सजवाण, विजयलक्ष्मी भंडारी, विनोद कुकरेती, धनपाल सिंह नेगी, हेमेंद्र सिंह, बहादुर सिंह नेगी, अवतार सिंह बिष्ट, उम्मेद सिंह कंडारी, हरीश चंद्र, सुरेंद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।

  • PM मोदी गया में विपक्ष पर गरजे, बोले- वे कर रहे अंधेरे युग में….

    [object Promise]

    पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनावी रैलियां करने बिहार आ चुके हैं। उनकी पहली रैली डेहरी ऑन सोन (रोहतास) में हुई। इसके बाद अब वे गया में जनता से रूबरू हैं। फिर भागलपुर में उनकी अंतिम रैली है। प्रधानमंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं की रैलियों के दौरान हमले के खुफिया इनपुट के बाद सतर्क सुरक्षा बलों ने सुरक्षा की कड़ी व्‍यवस्‍था की है। रोहतास में प्रधानमंत्री के साथ मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी मंच साझा किया। आगे वे भागलपुर में भी प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे।

     

    LIVE PM Modi Bihar Election Rally Updates:

    12:55 बजे: गया में पीएम मोदी: अगले कुछ सालों में बिहार उन राज्‍यों में होगा जहां घर-घर पीने का पानी उपलब्‍ध होगा।

    12:55 बजे: गया में पीएम मोदी: फल्‍गु नदी के उद्धार के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।

    12:55 बजे: गया में पीएम मोदी: गरीब को अब कार्यालय का चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती। मोबाइल में सारी सुविधाएं उपलब्ध है। एनडीए के नेता सेवक के रूप में काम कर रहे हैं, शासक के रूप में नहीं।

    12:52 बजे: गया में पीएम मोदी: घर में लालटेन की जगह पहुंची बिजली। शिक्षा, सुरक्षा एनडीए की पहली प्राथमिकता है।

    12:48 बजे: गया में पीएम मोदी: बिहार को पुराने अंधकार में ले जाने की तैयारी से सतर्क रहना है। एनडीए के विरोध में जो महागठबंधन बनाया है, उसकी रग-रग से जनता वाकिफ है।

    12:48 बजे: गया में पीएम मोदी: बुद्ध की धरती को नक्‍सलवाद, हिंसा व अराजकता से निकला कर शोति व विकास के रास्‍ते पर लाए।

    12:44 बजे: गया में पीएम मोदी: बिहार में अब आइआइटी, आइआइएम खोले जा रहे हैं। गया में भी आइआइएम खोला गया है।

    12:44 बजे: गया में पीएम मोदी: बिहार में एक दौर ऐसा भी था, जब अपराध चरम पर था। लोग रात में ट्रेन से उतरने पर सुरक्षा के लिए स्‍टेशन पर ही रुक जाते थे।

    12:40 बजे: गया में प्रधानमंत्री का भाषण आरंभ। बोले- कोरोना महामारी के बीच दुनिया का पहला बड़ा चुनाव बिहार में हो रहा है। खुद को सुरक्षित रखते हुए बिहार को लोकतंत्र को मजबूत करना है।

    12:00 बजे: गया के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए कार्यकर्ता व समर्थक पीएम मोदी के चेहरे का मुखौटा लगाकर सभा स्थल पर पहुंचे।

    11:38 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: प्रधानमंत्री का संबोधन समाप्‍त। अब गया में अगली रैली एक बजे से। इंतजार शुरू।

    11:36 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: सोन पदी पर कोइलवर पुल के समानान्‍तर पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। झारखंड व बिहार को जोड़ने के लिए पुल बन रहा है। सड़कें चौड़ी हुई हैं। पुल बने हैं। कनेक्टिविटी सुधार के लिए बड़े काम किए गए हैं।

    11:32 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: पीएम किसान योजना के तहत बिहार के किसनों के खातों में सीधे पैसे दिए। कोई बिचौलिया नहीं।

    11:30 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: देश की शिक्षा व्‍यवस्‍था में बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। अब मेडिकल व इंजीनियरिंग सहित सभी तकनीकी शिक्षाएं मातृभाषा में दी जाएंगी। इससे गरीब के बेटों का सपना पूरा होगा।

    11:30 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: एक ही परीक्षा से सरकार में अनेक नौकरियों के दरवाजे खुलेंगे।

    11:24 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार को अभी भी विकास के सफर पर मीलों आगे जाना है।

    11:20 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार के भविष्‍य के लिए हम नीतीश कुमार के साथ हैं।

    11:15 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: कुछ लोगों ने 15 साल तक बिहार को लूटा। जब बिहार के लोगों ने उन्‍हें सत्‍ता से बेखल किया, नीतीश को मौका किया, तो वे बौखला गए। दस साल तक दिल्‍ली में यूपीए क सरकार में रहते हुए उन्‍होंने अपना गुस्‍सा निकाला। नीतीश को काम नहीं करने दिया। बाद में 18 महीने में क्‍या हुआ, यह कहने की जरूरत नहीं है।

    11:10 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार में पहले सूरज ढ़लते ही सबकुछ बंद होता था। आज बिजली है, सड़क है, और सबसे बड़ी बात वो माहौल है, जब लोग बिना डरे रह सकता था। वो दिन जब सरकार के संरक्षण में दिन-दहाड़े डकैतियां होती थी, लोग नहीं भूल सकते।

    11:09 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार के सपूतों ने आतंकवाद से जमकर लोहा लिया है। पुलवामा व गलवान घाटी में शहादत दी।

    11:07 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार के लोग किसी भ्रम में नहीं पड़ते। बिहार के लोगों ने ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्‍हें पास नहीं फटकने देंगे।

    11:00 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार के लोगों से बहुत कुछ सीखा। बिहार के लोग कंफ्युजन में नहीं रहते। उन्‍होंने एनडीए को बहुूमत देने का फैसला कर लिया है।

    10:57 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: हाल ही में बिहार ने दो सपूतों को खाया है। आखिसर समय तक साथ रहने वाले रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देता हूं। रघुवंश बाबू को भी श्रद्धांजलि।

    10:53 बजे: रोहतास की रैली में नीतीश कुमार: अब तक सेवा की है, आगे मौका मिला तो और भी काम करेंगे। हमारे लिए पूरा बिहार एक परिवार है।

    10:53 बजे: रोहतास की रैली में नीतीश कुमार: पहले कितना अपराध था? हमने अपराप पर नियंत्रण किया। अपराध के मामले में देश में 23वें नंबर पर है। विकास के मामले में भी बड़ा काम हुआ है। लोगों की आय भी बढ़ी है।

    10:53 बजे: रोहतास की रैली में नीतीश कुमार: बिहार की प्रगति के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। बिहार के लिए केंद्र की कई लाभकारी योजनाएं हैं।

    10:48 बजे: रोहतास की रैली में नीतीश कुमार: कोरोना पर काबू पाने में केंद्र से बड़ा स‍हयोग मिला। केंद्र ने विशेष ट्रेनें चलाईं। दूसरे राज्‍यों में फंसे लोगों को सहायता दी।

    10:45 बजे: रोहतास की रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। रैली में मु,यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्‍वागत किया।

    10:40 बजे: बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल का संबोधन आरंभ। इसके बपहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिन्‍हा ने कहा कि बिहार के सभी घरों में बिजली पहुंचा दी गई है। यह पीएम मोदी की मजबूत सोच व इरादे की देन है। अब सभी को पक्का मकान दिया जा रहा है। सवा दो करोड़ लोगो को पक्का मकान देने का काम शुरू हो गया है।

    10:30 बजे: राेहतास में रैली स्‍थल पर दो मंच बनाए गए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल सहित अनेक बड़े नेता पहुंच चुके हैं। बड़ी संख्‍या में मोदी को सुनने के लिए जनता भी पहुंच चुकी है।

    10:00 बजे: पीमएम के आगमन के पहले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार रोहतास के रैली स्‍थल पर पहुंचे। नीतीश कुमार वहां पीएम मोदी की अगवानी करेंगे।

    राेहतास में हुई पहली रैली, अब गया में इंतजार

    प्रधानमंत्री की पहली रैली रोहतास के डिहरी ऑन सोन में हुई। इसके बाद अब गया में अगली रैली है। रैली स्‍थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ऐसा इसलिए भी कि हाल ही में पुलिस मुख्‍यालय को चुनावी रैलियों के दौरान बड़े नेताओ पर हमले की साजिश की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस मुख्‍यालय ने सभी डीआइजी व जिलों के एसपी को सुरक्षा इंतजाम व सतर्कता बरतने के लिए आदेश जारी किया था।

    रोहतास में पीएम मोदी के साथ रहे सीएम नीतीश

    प्रधानमंत्री के रैलियां एनडीए की हैं। आज की रोहतास की रैली में पीएम मोदी के साथ मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर रहे। गया में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्‍ठ नेता ललन सिंह (Lalan Singh) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे। नीतीश कुमार भागलपुर की रैली में फिर प्रधानमंत्री के साथ नजर आएंगे।

     

  • छापेमारी के दौरान जेएम ने पकड़े पुराने स्टाम्प

    [object Promise]

    रुड़की। लंबे समय पूर्व बंद हो चुके स्टाम्प की बिक्री की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्टेªट नमामि बंसल ने स्टाम्प विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें एक स्टाम्प विक्रेता के स्थान से पुराने स्टाम्प बरामद किये। पकड़े गये स्टाम्प विक्रेता के खिलाफ लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
    राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2016 मे संचालित स्टाम्प बंद करते हुए ई-स्टाम्प की शुरूआत कर दी थी। स्टाम्प बिक्री में घोटाला सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया था। कई स्थानों पर उस वक्त नकली स्टाम्प पकड़े गये थे, कई के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। 2016 में बंद किये गये पुराने स्टाम्प के स्थान पर वर्ष 2017 के शुरूआत में ही पुराने स्टाम्प पूर्णतः बंद करते हुए ई-स्टाम्प की बिक्री शुरू हो गयी थी। इसके बावजूद अभी तक मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में कई स्टाम्प विक्रेताओं ने पुराने स्टाम्प का स्टाॅक अपने पास रख रखा है, जिसे कई गुना दामों में बेचा जाता है। मंगलवार को ऐसी ही सूचना पर ज्वाइंट मजिस्टेªट नमामि बंसल ने तहसील में स्टाम्प विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उन्होनें स्टाम्प विक्रेताओं के यहां रखे दस्तावेज खंगाले। ज्वाइंट मजिस्टेªट के मुताबिक एक स्टाम्प विक्रेता के यहां से पुराने स्टाम्प बरामद हुए है। उन्होनें बताया कि जिनके यहां से पुराने स्टाम्प बरामद हुए है, उनके लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।

  • मामला दर्ज शिवराज सिंह के चुनावी रोड शो में अनुमति की शर्तों के उल्लंघन पर

    [object Promise]

    इंदौर । जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सोमवार शाम आयोजित चुनावी रोड शो में अनुमति की शर्तों और कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों के कथित उल्लंघन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह मामला भाजपा के एक स्थानीय नेता के खिलाफ दर्ज किया गया है जिसके आवेदन पर सांवेर कस्बे में मुख्यमंत्री के रोड शो की अनुमति दी गई थी। सांवेर पुलिस थाने के प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने बताया कि सोमवार शाम निकाले गए रोड शो को इन शर्तों पर मंजूरी दी गई थी इसमें केवल पांच वाहन शामिल होंगे और शारीरिक दूरी व कोविड-19 से बचाव के अन्य दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

    उन्होंने सांवेर के रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से पुलिस थाने को भेजे गए पत्र के हवाले से बताया कि अनुमति की शर्तों का उल्लंघन करते हुए मुख्यमंत्री के रोड शो में 20 से 25 गाड़ियां शामिल हुईं। इस चुनावी आयोजन में शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया और इसमें शामिल कई लोगों ने महामारी से बचाव के लिए मास्क भी नहीं पहना।

    थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के रोड शो में नियम-शर्तों के कथित उल्लंघन पर स्थानीय भाजपा नेता दिनेश भावसार के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत सोमवार देर रात मामला दर्ज किया गया। इस नेता के आवेदन पर ही मुख्यमंत्री के चुनावी रोड शो की अनुमति दी गई थी। सांवेर, सूबे के उन 28 विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है जहां तीन नवंबर को उप चुनाव होने हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर मुख्य चुनावी भिड़ंत प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और पूर्व लोकसभा सांसद प्रेमचंद गुड्डू के बीच है। वे क्रमशः भाजपा और कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में उतरे हैं।