Category: state-news

  • उमा भारती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वे हरिद्वार व ऋषिकेष के बीच स्थित वंदे मातरम कुंज में क्वारंटीन में हैं। उमा भारती ने शनिवार देर रात ट्वीट करते हुए बताया, मै आपकी जानकारी मै यह डाल रही हू कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अन्तिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट के टीम को बुलवाया क्योंकि मुझे तीन दिन से हलका बुखार था। मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधि-निषेध एवं सोशल डिस्टेिंसग का पालन किया, फि र भी मै कोरोना पोजिटिव निकली हूं।

    उन्होंने बताया है कि, मै अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वारंटीन हूं जो कि मेरे परिवार के जैसा है। चार दिन के बाद फि र से टेस्ट कराऊं गी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी।

    उमा भारती ने संपर्क में आए लोगों से कहा है, मेरे इस ट्वीट को मेरे संपर्क में आये हुए भाई-बहन पढ़ें या उन्हें जानकारी हो जाये उन सबसे मेरी अपील है कि वो अपनी कोरोना टेस्ट करवाये एवं सावधानी बरतें।

  • चिराग रहेंगे NDA में या छोड़ेंगे NDA का साथ आज होगा फैसला

    [object Promise]

    पटना। बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) व महागठबंधन Grand Alliance), दोनों के लिए बुधवार बेहद अहम दिन है। दोपहर बाद दोनों प्रमुख गठबंधनों के नेताओं की अहम बैठकें दिल्‍ली में हो रहीं हैं। एनडीए में घटक दलों के नेताओं की संयुक्‍त बैठक में सीटों को लेकर निर्णायक फैसला हो जाने की उम्‍मीद है। एनडीए में असंतुष्‍ट चल रहे लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्‍यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) के पास भी अपना फैसला लेने के लिए दोपहर तक का वक्‍त है। महागठबंघन (Mahagathbandhan) की बात करें तो सीटों के मुद्दे पर दिल्‍ली में कांग्रेस स्‍क्रीनिंग कमेटी (Congress Screening Committee) की बैठक होने जा रही है। आज ही दिल्‍ली में कांग्रेस नेता अहमद पटेल (Ahmad Patel) से राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) मिलने जा रहे हैं।

    एनडीए की बैठक में सीटों के बंटवारे पर मुहर

    सूत्र बताते हैं कि एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है, केवल इसपर अंतिम बातचीत कर औपचारिक मुहर लगानी शेष है। इसके लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमुख नेताओं की बैठक होनी है। अपराह्न दो बजे होनें वाली इस बैठक के पहले तक एलजेपी अध्‍यक्ष चिराग पासवान के पास अपना स्‍टैंड स्‍पष्‍ट करने का मौाका है। अगर वे एनडीए में ही रहने का फैसला करते हैं तो बैठक में एलजेपी के प्रमुख नेता भी शामिल रहेंगे।

    बैठक को लेकर एनडीए के प्रमुख नेता दिल्‍ली में

    बैठक को देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल (Dr. Sanjay Jaiswal) , उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Deputy Chief Minister Susheel Modi), स्‍वासस्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय व नागेंद्र जी दिल्‍ली गए हैं। बैइक में जेडीये करी तरफ से लोकसभा में जेडीयू संसदीय दल के नेता ललन सिंह (Lallan Singh)  भी दिल्ली गए हैं। एलजेपी के सभी प्रमुख नेता दिल्‍ली में ही हैं।

    चिराग के पास फैसला के लिए दोपहर तक वक्‍त

    माना जा रहा है कि एनडीए की संयुक्‍त बैठक के बाद दिल्‍ली में ही सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो एलजेपी को विधानसभा की 36 सीटें तथा विधान परिषद की और दो सीटें देने पर सहमति बनी है। हालांकि, चिराग पासवान बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली 42 सीटों से कम पर राजी नहीं हैं। उन्‍होंने घोषणा कर रखी है कि अगर बात नहीं बनी तो वे 143 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे तथा जेडीयू के खिलाफ प्रत्‍याशी उतारेंगे। चिराग को मनाने की कासेशिश अंतिम समय तक लगातार जारी है। बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से कई दौर की बातचीत के बाद अब फैसला के लिए उनके पास दोपहर तक का वक्‍त है। वैसे, सूत्र बताते हैं कि चिराग को कई एलजेपी नेताओं ने एनडीए के साथ रहने की सलाह दी है। चिराग ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एवं बीजेपी में आस्‍था जताई है।

    महागठबंधन में भी कांग्रेस स्‍कीनिंग कमेटी की बैठक

    महागठबंधन की बात करें तो आज दिल्‍ली में कांग्रेस स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठक अपराह्न तीन बजे हो रही है। इसके लिए बिहार कांग्रेस अध्‍यक्ष मदन मोहन झा तथा वरिष्‍ठ नेता सदानंद सिंह दिल्‍ली बुलाए गए हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में सीटों व महागठबंधन में रहने को लेकर अंतिम फैसला हो जाएगा। कांग्रेस महागठबंधन में सम्‍मानजनक सीटें चाहती है। ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी अकेले चुनाव मैदान में जा सकती है।

    आज दिल्‍ली में अहमद पटेल से मिलेंगे तेजस्‍वी यादव

    महागठबंधन में फंसी सीटों की फांस काे सुलझाने के लिए आरजेडी व कांग्रेस के बीच हाईलेवल बैठक भी लगातार जारी है। इस सिलसिले में आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव आज दिल्‍ली में कांग्रेसे नेता अहमद पटेल से मिलने वाले हैं। उधर, आरजेडी के सीटों के फॉर्मूले पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज ही अंतिम मुहर लगा सकते हैं। आरजेडी के फॉर्मूले को लेकर पार्टी नेता भोला राय आज लालू प्रसाद यादव से रांची में मिलने वाले हैं।

    महागठबंधन में दो दिनों में सीटों की घोषणा

    माना जा रहा है कि महागठबंधन में सीटों की घोषणा दो अक्‍टूबर या उसके बाद कभी भी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि आरजेडी ने माले को 13,  भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी को छह और मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी को चार सीटों का ऑफर किया है। कांग्रेस को 60 प्लस एक का ऑफर दिया गया है। जबकि, कांग्रेस कम-से-कम 70 सीटें चाहती है तो माले की भी मांग 17 सीटों की है। बताया जा रहा है कि आरजेडी 150 सीटों पर चुनाव लड़ सकता है। कांग्रेस को 70 तथा वामपंथी दलों को शेष सीटें दी जा सकतीं हैं। आरजेडी विकासशील इनसान पार्टी (VIP) के आधा दर्जन प्रत्‍याशियों को भी अपने सिंबल पर चुनाव मैदान में उतारेगा।

    कोई रिस्‍क लेने के मूड में नहीं है कांग्रेस

    इस चुनाव में कांग्रेस कोई रिस्‍क लेने के मूड में नहीं है। बीते लोक सभा चुनाव मेंं कांग्रेस से 18 सीटों का वादा कर किया केवल नौ दिए गए थे। तब आरजेडी द्वारा कांग्रेस से एक राज्‍यसभा सीट देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ था। कांग्रेस सम्‍मानजनक सीटों पर समझौता चाहती है। वैसे,उसके महागठबंधन से बाहर जाने की संभावना नहीं दिखती। इससे आरजेडी व कांग्रेस, दोनों को नुकसान है।

     

  • गंगा पर सियासत नहीं समाधान चाहिएः रविंद्र सिंह आनन्द

    [object Promise]

    हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं सहेंगेः आप

    देहरादून। मां गंगा के नाम को लेकर, करोड़ों हिंदुओं की आस्था से खेल रही बीजेपी इस मसले पर समाधान के बजाय इसको राजनीति में उलझाने का काम कर रही है। मां गंगा को नहर का नाम देकर बीजेपी भी कांग्रेस की तरह चंद लोगों के फायदे को लेकर , करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसे आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
    उक्त आरोप आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनन्द ने एक पत्रकार वार्ता मे लगाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मानती है हरीश रावत की सरकार में इसको नहर का दर्जा मिला, लेकिन बीजेपी तो इस मुद्दे को लेकर चुनाव में जनता के बीच गई और सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर इसको बदलने का दावा किया, लेकिन आज साढे तीन साल से ज्यादा का समय बीत गया परंतु बीजेपी ने इस पर कुछ नहीं किया। प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस पर चुप्पी साधे बैठे है। जो गलती कांग्रेस सरकार ने की ,बीजेपी वहीं गलती दोहरा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत जानते हैं कि एक शासनादेश पास करके इसको महज 5 मिनट में किया जा सकता लेकिन लगता है बीजेपी भी उन्हीं चंद लोगों के फायदे के लिए करोड़ों हिन्दुओं की आस्था साथ मां गंगा के आस्तित्व के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। अपनी गलती को सुधारने के बजाय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ,बंशीधर भगत  इस मामले में आप पार्टी पर जो अनर्गल बयानबाजी कर रहे इससे लगता बीजेपी की कथनी और करनी दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। श्री आनन्द ने कहा,जिस मुद्दे को लेकर बीजेपी चुनाव में गई और प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई आज मां गंगा के उस मुद्दे पर समाधान के बजाय सियासत कर रही है मां गंगा इनको कभी माफ नहीं करेगी।
    आज हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रही बीजेपी भी उन चंद लोगों के साथ हो गई जिसके लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ये गलती की थी। हालांकि हरीश रावत अपनी गलती मान कर संत समाज से माफी भी मांग चुके हैं आप प्रवक्ता ने कहा, मौजूदा सरकार को प्रदेश में साढ़े तीन साल से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन हर की पैड़ी पर बहने वाली मां गंगा अब भी  नहर के रूप में बह रही है जो पूरे सनातन धर्म और साधु-संतों की आस्था को गहरी ठेस पहुंचा रही है इसलिए साधु समाज को अब मजबूरन  बीजेपी सरकार  से उम्मीद टूटने के बाद, धरने पर बैठना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी इस मामले में पहल करना अपना राजनीतिक धर्म मानती है, बीजेपी इसे देवधारा और देवगंगा कहने की बात कह रही लेकिन  आप पार्टी का मानना है कि मां गंगा को गंगा के नाम से ही जाना जाए,इसके आस्तित्व से खिलवाड़ करोड़ों हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ होगा। अगर बीजेपी जल्द से जल्द मां गंगा को हर की पैड़ी पर नहर से हटा कर गंगा का दर्जा दुबारा नहीं देती तो आम आदमी पार्टी को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा और आंदोलन करना पड़ेगा ताकि हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ ना हो। पत्रकार वार्ता में मसूरी विधानसभा प्रभारी नवीन पिरशाली भी मुख्य रूप से मौजूद थे।

  • पुजारी के परिवार ने मुआवजा- सरकारी नौकरी की मांग की

    [object Promise]

    करौली/जयपुर। राजस्थान के करौली में जिंदा जलाकर मारे गए पुजारी के परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया है। खबरों के अनुसार पुजारी बाबूलाल के परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं है, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है।

    खबरों के अनुसार पुजारी के रिश्तेदार ललित ने कहा, ‘जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं है, हम दाह संस्कार नहीं करेंगे। पीड़ित परिवार के सभी सदस्य चाहते है कि 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी मिले। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कठोर कार्रवाई की जाए।

  • समाज के हर वर्ग का उत्थान करना ही हमारा उद्देश्य, सेवा ही हमारा धर्म: नीतीश

    [object Promise]

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से वर्चुअल रूप से लोगों को संबोधित करते हुए जहां अपने सरकार में किए गए कार्यो का जिक्र किया, वहीं विरोधियों पर जमकर निशना साधा। उन्होंने कहा कि “हमें प्रदेश में क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म बर्दाश्त नहीं है। समाज के हर तबके का उत्थान हमारा उद्देश्य और सेवा ही हमारा धर्म है।”

    नीतीश 11 विधानसभा के लोगों के साथ वर्चुअल रूप से जुड़े और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने माना कि बिहार में बड़े उद्योग-धंधे नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि फिर भी आज बिहार की विकास दर दोहरे आंकड़े में है। लोगों की जीवनशैली बदली है। गरीबी कम हुई है, प्रतिव्यक्ति आय बढ़ी है।

    उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “लोग तरह-तरह की बात करते हैं। लोग पूछते हैं कि बिहार में बड़े उद्योग-धंधे क्यों नहीं है। तो हम बता दें कि हमने बहुत कोशिशे की हैं। बिहार चारो तरफ से घिरा हुआ है। आज आप देखिए कि बड़े उद्योग कहां है और क्यों है। लोग ये नहीं जानते कि इसका कारण क्या है बस वो बोलते रहते हैं।”

    उन्होंने बिना किसी के नाम लिए हुए राजद र निशाना साधते हुए कहा, “कुछ लोग केवल जुबान चलाते हैं। उन लोगों को काम करने में कोई रुचि नहीं है. ना काम करने के मामले में किसी प्रकार का कोई अनुभव है।”

    उन्होंने कहा, “हम तो पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हैं मगर कुछ लोगों के लिए पति-पत्नी, बेटा-बेटी ही केवल परिवार है। हमारे लिए तो बिहार परिवार है। कुछ लोग निजी परिवारवाद पर चल रहे हैं। समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।”

    नीतीश ने इशारों ही इशारों ही इशारों में तेजस्वी द्वारा पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख लोगों को रोजगार देने के मामले में तंज कसते हुए कहा कि बहुत लोग आजकल युवाओं के रोजगार की बात कर रहे हैं। 15 साल में सत्ता में रहने पर कितने लोगों को रोजगार दिया गया? 15 साल के शासन काल में कैबिनेट की बैठक होती थी क्या? तब तो समय पर कैबिनेट की बैठक नहीं होती थी। लोग इंतजार करते थे।

    नीतीश कुमार ने कोरोना काल, बाढ के दौरान किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे काम के आधार पर अपना निर्णय लें। जनता मालिक है।

    उन्होंने कहा, “हम लोगों का काम पसंद है तो फिर सरकार बनाने का मौका दीजिए। हमें उम्मीद है कि आप हमारे काम के आधार पर वोट दीजिएगा।”

  • आज रामविलास पासवान का राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

    [object Promise]

    पटना । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज 10 अक्‍टूबर, शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे राजधानी पटना के दीघा स्थित जर्नादन घाट पर होगा। शनिवार सुबह आठ बजे से ही उनके पटना के श्रीकृष्णपुरी स्थित उनके निजी आवास पर अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां से दोपहर में उनकी अंतिम यात्रा दीघा के जनार्दन घाट के लिए शुरू होगी।

    इसके पहले उनका पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमान से शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे दिल्ली से पटना लाया गया। पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देते वक्‍त चिराग पासवान फूट-फूटकर रो पड़े। वहां मौजूद सभी की आंखें नम हाे गई। स्‍टेट हैंगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी श्रद्धांजलि देते वक्‍त खुद की भावनाओं को काबू न कर सके और उनकी आंखें छलक गईं। वहां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पासवान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोजपा कार्यालय में रखा गया ।

    राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 12 जनपथ स्थित उनके आवास पर जाकर पासवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान के कंधे पर हाथ रखकर ढाढस बंधाया। 74 वर्षीय रामविलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

    शोक संवेदनाओं का तांता लगा रहा

    पटना एयरपोर्ट से पासवान के पार्थिव शरीर को लोजपा कार्यालय लाया गया, जहां उनके नाते-रिश्तेदारों समेत लोजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर पासवान की धर्मपत्नी रीना पासवान, पुत्र चिराग पासवान, भतीजा प्रिंस राज के अलावा भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय कानून और सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद थे।

    पासवान के सम्मान में आधा झुका रहा ध्वज

    लोकजन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आठ अक्टूबर को निधन हो गया। जिसके बाद उनके सम्मान में आज राजधानी की विभिन्न इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहे।

    मंत्रिमंडल सचिवालय के आदेश पर पासवान के सम्मान में ध्वज आधे झुकाए गए। विभाग ने आदेश में कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री का जहां अंतिम संस्कार होगा वहां अंत्येष्टि के दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

    शाेक में डूबा बिहार

    राम विलास पासवान के निधन पर बिहार में शोक की लहर है। पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव, सीएम नीतीश कुमार, व उनके मंत्रिमंडल के सदस्‍यों, बिहार से जुड़े केंद्रीय नेताओं, बिहार के जनप्रतिनिधियों व नेताओं तथा गणमान्‍य लोगों ने शोक व्‍यक्‍त किया है।

    आत्मीय संबंधों के चलते हमेशा याद रहेंगे पासवान : नीतीश

    विधानसभा परिसर में रामविलास पासवान के पाॢथव शरीर पर माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन से वह दुखी हैं। इधर कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। हम सबको लग रहा था कि वह स्वस्थ हो जाएंगे, किंतु वह चले गए। उनके जाने से हम सब दुखी हैं। उन्होंने युवावस्था से ही लोगों की सेवा की थी। बड़े पैमाने पर लोगों से जुड़े भी रहे। हमारा उनसे पुराना संबंध रहा है। उन्होंने जो काम किया और जिस आत्मीयता से लोगों से जुड़े रहते थे, उससे लोग उन्हेंं हमेशा याद रखेंगे। एक दिन सबको जाना है, किंतु इस तरह जाने से दुख होना लाजिमी है।

    भाई आप जल्दी चले गए: लालू प्रसाद यादव

    राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रामविलास पासवान से अपना 45 साल का रिश्ता बताया और सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। निधन की खबर सुनने के बाद दुख जताते हुए लालू ने लिखा कि रामविलास भाई आप जल्दी चले गए। इससे ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं। आपके असामयिक निधन का समाचार सुन कर अति मर्माहत हूं। गत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और साथ लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयां आंखों में तैर रही हैं। विदित हो कि पासवान से लालू का गहरा रिश्ता रहा। राजनीतिक बयानबाजियों के दौर में भी कभी लालू ने पासवान के बारे में कभी तल्ख टिप्पणी नहीं की।

    केंद्रीय मंत्रियों ने जताया निधन पर शोक

    केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्‍हें याद करते हुए कहा कि रामविलास पासवान ने छह पीएम के साथ काम किया। केंद्रीय मंत्री गिरिरराज सिंह ने कहा कि उनका कोइ्र दुश्‍मन नहीं रहा, मतभेद भले रहे हों। बीजेपी के प्रवक्‍ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वे समाजिक न्‍याय के नेता थे। उन्‍होंने समाज को जोड़ने के लिए जीवन दे दिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि रामविलास पासवान का बिहार की राजनीति में योगदान अविस्मरणीय है।

    कांग्रेस नेताओं ने व्‍यक्‍त किया शोक

    कांग्रेस नेताओं ने रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी

    शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि उनकी कमी हर वक्‍त खलेगी। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि रामविलास पासवान का यूं चले जाना भारतीय राजनीति के लिए एक गहरा सदमा है। वे हमेशा याद आते रहेंगे। विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, डॉ. अशोक कुमार, कौकब कादरी, अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रेमचंद मिश्रा, हरखू झा, एचके वर्मा और राजेश राठौर ने भी शोक व्यक्त किया है।

    गणमान्‍य ने दी श्रद्धांजलि

    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि पासवान के निधन से वे मर्माहत हैं। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि देश और बिहार के विकास के लिए रामविलास पासवान द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के बेमिसाल लाल रामविलास पासवान के निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है।

  • प्रधानमंत्री मोदी के ‘चेहरा’ बना बिहार चुनाव में चर्चा का विषय

    [object Promise]

    पटना। बिहार में 2014 के बाद से होने वाले कोई भी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम चर्चा में रहा है, लेकिन इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मोदी का ‘चेहरा’ मुद्दा बना हुआ है। मोदी के चेहरे को लेकर दो दलों में ‘चखचख’ हो रही है।

    केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को नकारते हुए अकेले चुनावी मैदान में उतरकर चुनाव को रोचक बना दिया है। पहले चरण में 71 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में लोजपा ने भाजपा के खिलाफ तो उम्मीदवार नहीं उतारे, लेकिन उन सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं, जहां से जदयू चुनाव मैदान में उतरी है।

    इस बीच, लोजपा स्पष्ट कह रही है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगेगी। इधर, भाजपा का कहना है कि बिहार राजग में शामिल दल ही प्रधानमंत्री के चेहरे का इस्तेमाल चुनाव में कर सकते हैं।

    कहा जा रहा है कि लोजपा ने एक रणनीति के तहत बिहार में राजग में नहीं रहकर भी नरेंद्र मोदी के नाम का लाभ उठाने और प्रधनमंत्री के ‘चेहरे’ को मुद्दा बना दिया है। लोजपा के एक नेता ने नारा देते हुए कहा, ‘ मोदी से बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं।’

    दीगर बात है कि इसे लेकर जदयू अब तक खुलकर सामने नहीं आई है। हालांकि, भाजपा इसे लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुकी है।

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तो स्पष्ट कर चुके हैं कि बिहार चुनाव में राजग में शामिल भाजपा, जदयू, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को छोड़कर कोई और पार्टी प्रधानमंत्री के चेहरे का इस्तेमाल नहीं कर सकते। अगर ऐसा कोई दल करेगा, तो इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।

    इधर, लोजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के मीडिया पैनल में शामिल संजय सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं, कोई उनके चेहरे का इस्तेमाल से कैसे रोक सकता है। उन्होंने कहा कि लोजपा प्रधानमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यो और उनके उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है। ऐसे में उन्हें उनके तस्वीर के उपयोग करने से कोई कैसे रोक सकता है।

    इधर, जदयू इस मामले को लेकर कभी खुलकर सामने नहीं आ रही है। जदयू के एक नेता नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर कहते हैं कि नीतीश कुमार के कार्यो की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई सार्वजनिक मंचों से कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जल-जीवन-हरियाली योजना की भी तारीफ कर चुके हैं, यहीं कारण जदयू का मानना है कि मोदी, नीतीश की जोड़ी ही बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाएगा।

    इस बीच, हालांकि कार्यकर्ताओं में उलझन जरूर है। जदयू और भाजपा के कार्यकर्ता तो एकजुट हैं, लेकिन लोजपा को लेकर उलझन है। कार्यकर्ता लोजपा को राजग का हिस्सा मानते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का भी डर सता रहा है कि लोजपा और जदयू की तनातनी में महागठबंधन को लाभ ना हो जाए। कार्यकर्ता तो यहां तक कहते हैं कि इस तनातनी को शीर्ष नेतृत्व को मिल बैठकर निपटाना चाहिए।

    बहरहाल, केंद्र की सत्ता में भाजपा की सहयोगी पार्टी लोजपा के बिहार चुनाव में भाजपा की सहयोगी जदयू प्रत्याशियों के खिलाफ अपने उम्म्ीदवार उतारे जाने के बाद चुनाव रोचक हो गया है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर मतदाता किस पार्टी को पसंद करते हैं।

  • महिला पहलवान अर्पणा बिश्नोई का उभरा दर्द मप्र में खेलों के बुरे हाल पर

    [object Promise]

    इंदौर| राष्ट्रमण्डल कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की ओर से रजत पदक प्राप्त करने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला पहलवान अर्पणा बिश्नोई ने कहा कि मध्य प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। राजस्थान में खिलाड़ियों को ग्रेड-वन ऑफिसर बनाए जाने को लेकर अर्पणा ने राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना को धन्यवाद दिया और कहा कि काश वे मध्य प्रदेश के खेल मंत्री होते।

    अपर्णा बिश्नोई ने खिलाड़ियों के हक के लिए जबलपुर हाईकोर्ट कोर्ट से गुहार लगाते हुए मध्य प्रदेश खेल नीति में सुधार करने की भी अपील की है।

    दरअसल, अर्पणा सिंगापुर में आयोजित राष्ट्रमण्डल कुश्ती चैम्पियनशिप 2016 में भारत की ओर से रजत पदक प्राप्त करने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला पहलवान हैं और मध्य प्रदेश की खेल नीति के अनुसार राष्ट्रमण्डल कुश्ती चैम्पियनशिप को अधिकृत चैंपियनशिप नहीं माना जाता है।

    अर्पणा बिश्नोई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में लगातार पदक हासिल करने के बाद भी प्रदेश में खिलाड़ियों को नौकरी और अन्य सुविधाओ से वंचित रहना पड़ता है। प्रदेश सरकार कई वर्षो से हर बार बड़े-बड़े बयान देती है और भोले-भाले खिलाड़ियों से खेल के नाम कर खिलवाड़ करती रहती है।

    उन्होंने कहा कि ,” कभी नई खेल नीति में यह व्यवस्था की जाती है कि शासकीय नौकरी में खिलाड़ियों को 5 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल सके तो कभी गोल मोल खेल नीति बनाकर अकादमियों को लाभ पहुंचाने के लिए खेल अवॉर्ड की बंदर बाट करती है। सरकार राष्ट्रीय खेलों मे बाहरी खिलाड़ियों के बलबूते पर कब तक मेडल जीतकर इठलाती रहेगी? अर्पणा कहती है आखिर कब तक हमारी सरकार पराए पूतों के यश पर छाती चौड़ी करके घूमती रहेगी?”

    अपर्णा के अनुसार हरियाणा सरकार की तर्ज पर अब राजस्थान में भी खिलाड़ियों को डीएसपी व ग्रेड-वन अधिकारी बनाया जा रहा है। यह खुशखबरी राजस्थान से हैं, जहां राजस्थान सरकार दीवाली से पहले 2 बार के पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और राजीव गांधी खेलरत्न से नवाजे जा चुके देवेंद्र झाझड़िया समेत कई अन्य खिलाड़ियों को ग्रेड-वन ऑफिसर बना रही है।

    राजस्थान में खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने के लिए खेल विभाग ने 30 खिलाड़ियों (ए और बी ग्रेड) की लिस्ट मुख्य सचिव को भेजी है। खेल मंत्री अशोक चांदना ने मुख्य सचिव को उनकी अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक आयोजित करने के लिए भी लिखा है ताकि जल्द से जल्द खिलाड़ियों को नौकरी मिल सके।

    पैरा में राजस्थान के 5 खिलाड़ियों को मिलेगी ग्रेड-वन नौकरी : ग्रेड-वन के लिए देवेंद्र झाझड़िया सहित कुल 5 पैरा खिलाड़ी एलिजिबल हैं। इनमें 2018 एशि?न पैरा में रजत जीतने वाले सुंदर गुर्जर, कांस्य जीतने वाले संदीप मान, कांस्य जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर और निशा कंवर (विश्व पैरा शूटिंग गोल्ड मेडलिस्ट) शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, ए ग्रेड में 11 और बी ग्रेड में 19 खिलाड़ी शामिल हैं।

  • बिहार चुनाव – प्रधानमंत्री के ‘हमशक्ल’ अभिनंदन हथुआ क्षेत्र से चुनाव मैदान में

    [object Promise]

    गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ विधानसभा क्षेत्र में अगर कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शक्ल का प्रत्याशी चुनाव प्रचार करते दिखाई दे, तो आप हैरान मत होइएगा। यह प्रत्याशी हैं मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक उर्फ नंदन (53), जिन्होंने वंचित समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल किया है और चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। अभिनंदन की शक्ल प्रधानमंत्री मोदी से काफी मिलती है, जिस कारण लोग गफलत में पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह चुनाव जीतकर पटना जाएंगे और मुख्यमंत्री बनने का प्रयास करेंगे।

    उन्होंने कहा कि हथुआ पिछड़ा इलाका है और विकास के मामले में कोसों दूर है। पाठक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल वह बिहार के गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड के सवनाहा गांव में रहते हैं।

    प्रधानमंत्री से शक्ल मिलने के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह तो महज एक संयोग है। मोदी तो सत्ता में पहुंच गए, लेकिन उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया। अब देखना है कि आगे क्या होता है। गरीबों की लड़ाई लड़ने के लिए राजनीति में आए हैं।”

    पाठक चुनाव में अपनी लड़ाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह से बताते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार से ये इस क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन अपने क्षेत्र का कल्याण नहीं कर सके।

    अभिनंदन इससे पहले ‘नमो सेना’ का भी गठन कर चुके हैं।

    बहरहाल, गोपालगंज के हथुआ विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 3 नवंबर को मतदान होना है। इस चुनाव में अभिनंदन जीत पाएंगे या नहीं, यह तो चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान उनकी चर्चा इस क्षेत्र में काफी हो रही है।

  • महागठबंधन ने घोषणापत्र में वादों की झड़ी लगा दी, तेजस्वी ने ली चुटकी…

    [object Promise]

    पटना। बिहार के प्रमुख विपक्षी महागठबंधन (Grand Alliance) ने शनिवार को अपना साझा घोषणा पत्र (Common Manifesto) जारी कर वायदों की झड़ी लगा दी। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस (Congress) और वामदलों (Left parties) के इस संयुक्त घोषणा पत्र (Common Minimum Programm) को ‘संकल्प बदलाव का’ का नाम दिया गया है। इस अवसर पर आरजेडी नेता व महागठबंधन के मुख्‍यमंत्री चेहरा (CM Face of Grand Alliance) तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक (First Cabinet Meeting) में ही 10 लाख नौकरियां देने का संकल्‍प दुहराया। साथ ही यह भी कहा कि 15 साल से डबल इंजन की सरकार रहने के बावजूद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा (Special Status to Bihar) नहीं दिला सके हैं। इसके लिए डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) तो इसके लिए नहीं आएंगे।

    आज का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी

    इस अवसर पर तेजस्‍वी ने कहा कि आज बेरोजगारी बसे बड़ा मुद्दा है। अपनी सरकार बनने पर वे रोजगार के लिए आवेदन करने वालों की फीस माफ करेंगे तथा परीक्षा केंद्र तक जाने का किराया भी देंगे।

    हमें लेना है पलायन रोकने का संकल्‍प

     

    तेजस्‍वी ने कहा कि आज बिहार से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाते हैं। हमें पलायन रोकने का संकल्प लेना है। उन्‍होंने समान काम के लिए समान वेतन देने तथा जीविका दीदी को नियमित वेतन देने व वेतन वृद्धि का भी वादा किया। कृषि ऋण माफ करने की भी बात कही। बोले कि राज्‍य में चीनी व जूट मिलें ठप हैं। बिहार में बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा है। सरकार बिजली खरीद कर बेचती है। सबसे महंगी बिजली बिहार में ही है।

    बीजेपी के काल में बढ़ अपराध

    कानून-व्‍यवस्‍था पर बोलते हुए कहा कि सृजन घोटाले के आरोपी घूम रहे हैं। महागठबंधन की 18 महीने की सरकार से 15 साल की तुलना कर लीजिए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जबसे सरकार मे आई है, अपराध बढ़े हैं।

    साथ आ गए हैं दो षड्यंत्रकारी दोस्त

    इस अवसर पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी ने ही नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाया था। तब निर्मल बाबू या सुशासन बाबू ने डीएनए का नया मतलब बताया था। नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए सुरजेवाला ने कहा कि उनमें दम नहीं है। अब दो षड्यंत्रकारी दोस्त साथ आ गए हैं। बीजेपी ने तीन गठबंधन बनाए हैं। इनमें एक लोक जनशक्ति पार्टी का भी है। ये लोग बिहार को धोखा दे रहे हैं। यह सरकार तो सृजन घोटाले के फेविकॉल से चल रही है। उन्‍होंने कहा कि जब महागठबंधन की सरकार बनेगी, तब कृषि के तीनों नए कानून निरस्त कर दिए जाएंगे।