Category: state-news

  • लोकार्पण से पहले ही बह गया पुल का हिस्सा बारिश के पानी में

    लोकार्पण से पहले ही बह गया पुल का हिस्सा बारिश के पानी में

    सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बैनगंगा पर बने पुल का हिस्सा लोकार्पण से पहले ही बारिश के पानी में बह गया। यह लगभग नौ करोड़ की लागत से बना पुल है। जानकारी के अनुसार, बैनगंगा पर सुनवारा क्षेत्र में बने पुल का लोर्कापण अभी तक नहीं हुआ था, मगर उस पर आवागमन जारी था। केवलारी के विधायक राकेश पाल सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदी में पानी बहुत ज्यादा था और पुल की रेलिंग में कचरा फंस गया था। पानी का दवाब बढ़ने पर पुल का एक हिस्सा बह गया।

    सिंह ने बताया कि एक अन्य स्थान पर भीमगढ़ और छपारा के बीच बना पुल भी बारिश के पानी में बह गया है। यह लगभग एक दशक पुराना पुल था। दोनों ही स्थानों पर किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

    बताया गया है कि एक तरफ जहां जोरदार बारिश हो रही है, वहीं संजय सरोवर बांध के क्षमता से अधिक भर जाने पर बांध के सभी 10 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई, जिससे नदी में बहुत अधिक पानी आ गया है।

  • कंगना रनौत ने कहा- मुझे खुली धमकी दी संजय राउत ने, क्यों लग रही है मुंबई POK की जैसे

    कंगना रनौत ने कहा- मुझे खुली धमकी दी संजय राउत ने, क्यों लग रही है मुंबई POK की जैसे

    मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत ने शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा उन्हें मुंबई वापस न आने के लिए कहने को लेकर निंदा की है और कहा कि सांसद का बयान उनके लिए खुली धमकी की तरह है। कंगना ने अपने सत्यापित अकाउंट से ट्वीट में लिखा, “शिवसेना के नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी और मुझे वापस मुंबई न आने के लिए कहा, पहले मुंबई की गलियों में अजादी वाले पोस्टर और अब खुली धमकियां, मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा क्यों लग रहा है?”

    अभिनेत्री ने एक समाचार रिपोर्ट के लिंक को भी साझा किया, जिसमें कहा गया था कि राउत ने कंगना को वापस मुंबई आने से परहेज करने के लिए कहा है, क्योंकि उन्होंने (कंगना ने) बयान दिया था कि उन्हें ‘फिल्म माफिया’ से अधिक शहर के पुलिस बल से डर लगता है।

    वहीं कंगना ने हाल ही में आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपराध और गुंडागर्दी को प्रोत्साहित किया।

    इससे एक दिन पहले अभिनेत्री ने साझा किया था, “मैं रचनात्मक आलोचना के लिए तैयार हूं, मैं दूसरों के दृष्टिकोण से सहानुभूति रखने के लिए बहुत उत्सुक हूं, यह मेरे नजरिए को और उभारेगा और मुझे अधिक उद्देश्य देगा, यदि आप सिर्फ एक बुली/ट्रोल हैं, तो कहने के लिए तर्कसंगत कुछ भी नहीं है। आपको बस ब्लॉक कर दिया जाएगा, दुनिया में कहीं भी आपकी यूएसई क्या है?

  • खराब चावल बांटने वाले गुणवत्ता नियंत्रकों की सेवा समाप्त, एक निलंबित

    खराब चावल बांटने वाले गुणवत्ता नियंत्रकों की सेवा समाप्त, एक निलंबित

    भोपाल। मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिलों बालाघाट और मंडला की राशन दुकानों से कोरोना काल में घटिया चावल (जानवरों के खाने लायक) बांटे जाने का खुलासा होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुणवत्ता नियंत्रकों की सेवाएं सामाप्त कर दी हैं, वहीं बालाघाट के जिला प्रबंधक को निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों मंडला और बालाघाट जिले की गोदाम और राशन दुकानों से 32 नमूने लिए गए थे और जांच में पाया गया था कि यह चावल गुणवत्ता विहीन होने के साथ इंसानों के खाने लायक नहीं है। इस मामले के खुालासे के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने बालाघाट एवं मंडला जिलों के चावल की गुणवत्ता जांच के कार्य के लिए जिम्मेदार गुणवत्ता नियंत्रकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं और बालाघाट के जिला प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। संबंधित मिलर्स के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान ने बालाघाट एवं मंडला जिलों में कुछ स्थानों पर गुणवत्ता विहीन चावल प्रदाय के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राशन व खाद की गड़बड़ी या कालाबाजारी करने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा।

  • कोविड में सहायता के लिए सितम्बर महीने से गहलोत सरकार करेगी वेतन कटौती

    कोविड में सहायता के लिए सितम्बर महीने से गहलोत सरकार करेगी वेतन कटौती

    जयपुर । गहलोत सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायक, अखिल भारतीय राज्य सेवा के अधिकारी, अधीनस्थ सेवा तथा अन्य राज्य कर्मचारियों के वेतन में कटौती किए जाने का निर्णय लिया।

    निर्णय के अनुसार मुख्यमंत्री, मंत्री एवं राज्यमंत्रीगण के प्रत्येक माह के सकल वेतन से 7 दिवस का वेतन प्रतिमाह, समस्त विधायकों के सकल वेतन से एक दिवस का वेतन प्रतिमाह, अखिल भारतीय एवं राज्य सेवा के अधिकारियों का दो दिवस का तथा अधीनस्थ सेवा एवं अन्य राज्य कर्मचारियों के सकल वेतन में से एक दिवस का वेतन प्रतिमाह कटौती कर मुख्यमंत्री सहायता कोष (कोविड सहायता) में जमा कराया जाएगा। यह कटौती सितम्बर 2020 से की जाएगी। इस राशि का उपयोग कोविड महामारी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा।
    यह कटौती प्रस्ताव राजस्थान उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीशों तथा अधिकारियों एवं कार्मिकों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों, पुलिस कॉन्स्टेबल तथा एल-1 से एल-4 के वेतनमान में कार्यरत राज्य सरकार के समस्त कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।

  • महा गठबंधन में सीटों का फॉर्मूला तय बिहार चुनाव के लिए

    महा गठबंधन में सीटों का फॉर्मूला तय बिहार चुनाव के लिए

    पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेतृत्व वाले महागठबंधन के कई नेता रांची जाकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलकर रणनीति बना रहे हैं या टिकट की माांग कर रहे हैं। इस बीच, सूत्रों का दावा है कि महागठबंधन में सीटों का फोर्मूला तय कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, तय है कि गठबंधन की अगुवाई करने वाला राजद जहां ‘बड़े भाई’ की भूमिका में अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस रहेगी।

    महागठबंधन के सूत्रों का कहना है कि शामिल घटक दलों के बीच सीटों को लेकर लगभग सहमति बन गई है। वामदलों के बाद बुधवार को राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) की ओर से सीटों पर बातचीत करने के लिए अधिकृत उपाध्यक्ष राजेश यादव और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से बात की। इससे पहले वामदल के नेता भी जगदानंद सिंह से मिलकर बात कर चुके हैं।

    सूत्रों का कहना है कि राजद 135-140 सीटों पर प्रत्याशी उतार सकती है, वहीं कांग्रेस के हिस्से 50 से 55 सीटें आ सकती हैं। इसके अलावे रालोसपा को 15 से 20 और विकासशील इंसान पार्टी को 10 से कम सीटों पर प्रत्याशी उतारने का मौका मिल सकता है। इसके अलावे वामदलों की पार्टियों के साथ सामंजस्य बैठाने की कोशिश की गई है।

    हालांकि सूत्र यह भी कहते हैं कि इसमें नाराजगी उभरने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस पहले ही 70 से 80 सीटों की मांग की थी। सूत्रों का दावा है कि राज्यसभा सांसद और कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख अखिलेश सिंह भी बुधवार को रांची पहुंचकर लालू प्रसाद से मुलाकात कर चुके हैं। दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वैसे, कांग्रेस की नजर इस बार ऐसी सीटों पर भी टिकी हुई है जहां पिछले चुनाव में जदयू विजयी हुई थी या जहां से जदयू दूसरे नंबर पर रही थी।

    सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन बहुजन समाज पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसी अन्य पार्टियों के लिए भी सीट छोड़ सकती है। उल्लेखनीय है पिछले विधानसभा चुनाव से इस विधानसभा चुनाव में परिस्थितियां बदली हैं। पिछले चुनाव में जदयू, राजद और कांग्रेस गठबंधन के साथ उतरी थी लेकिन इस चुनाव में जदयू राजग के साथ है। इधर, रालोसपा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं, कि इस चुनाव में वह राजग को हराने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इस बयान का अर्थ सियासी क्षेत्र में उनकी नाराजगी से भी लगाया जा रहा है।

    इस बीच, हालांकि राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी सीट बंटवारे को लेकर किसी भी प्रश्नों का उत्तर नहीं दे रहे हैं, लेकिन इतना जरूर कहते हैं कि महागठबंधन में सभी दल चुनावी मैदान में उतरने को लेकर तैयार है और खुश है। महागठबंधन में किसी तरह की नाराजगी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि समय आने पर मीडिया को इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

  • हमारे बेटे की हत्या हुई है, कह रहा सुशांत का परिवार- एडवोकेट विकास सिंह

    हमारे बेटे की हत्या हुई है, कह रहा सुशांत का परिवार- एडवोकेट विकास सिंह

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने दावा किया है कि सुशांत की हत्या की गई है। उन्होंने कहा, परिवार को गंभीर शक है कि शायद ये आत्महत्या नहीं है। हमारी FIR आत्महत्या के लिए उकसाने की थी, लेकिन अब जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं उससे लग रहा है कि ये आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध नहीं उससे गंभीर अपराध है, शायद हत्या की गई थी।

  • फिल्म स्टारों को ड्रग आपूर्ति के NCB को मिले अहम सुराग

    फिल्म स्टारों को ड्रग आपूर्ति के NCB को मिले अहम सुराग

    नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग कनेक्शन सिर्फ बड़ी समस्या की एक छोटी सी झलक (टिप ऑफ द आइसबर्ग) मात्र है।

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) सुशांत की मौत के मामले में ‘ड्रग एंगल’ की जांच कर रही है। एनसीबी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मुंबई में कई बॉलीवुड हस्तियों को ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले अब्बास लखानी और करण अरोड़ा से पूछताछ के बाद अहम सुराग जुटाए गए हैं।

    एनसीबी को मिली लीड के आधार पर वह मुंबई में मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य प्रमुख महानगरों में शामिल कार्टल्स पर एक राष्ट्रव्यापी कार्रवाई शुरू करेगा।

    बड़े ड्रग सिंडिकेट्स और कार्टल्स का पता लगाने के लिए पूरे ऑपरेशन की निगरानी 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना द्वारा की जा रही है, जिन्होंने पिछले साल कोलंबिया से संचालित भारत के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय कोकीन सिंडिकेट में से एक का भंडाभोड़ किया था।

    एनसीबी के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि अब्बास लखानी और करण अरोड़ा से पूछताछ के दौरान ब्यूरो द्वारा एकत्रित किए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से पता चला है कि प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों को न केवल गांजा (मारिजुआना) या कलियों (बड्स) की आपूर्ति की गई थी, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाला कोकीन भी फिल्म उद्योग में धकेला जा रहा था।

    एनसीबी अधिकारी इस मामले के संबंध में और अधिक साक्ष्य जुटा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप अंतत: ड्रग कार्टेल्स, हवाला ऑपरेटरों और प्रमुख पेडलर्स के खिलाफ एक ‘राष्ट्रव्यापी समन्वित कार्रवाई’ होगी, जो फिल्म उद्योग में कुछ सबसे प्रसिद्ध हस्तियों को मादक पदार्थों की आपूर्ति में शामिल है।

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट्स के आधार पर एनसीबी ने बड्स की आपूर्ति के संबंध में जैद विलात्रा नामक बांद्रा के एक भोजनालय के मालिक को भी दबोचा है।

    जैद, अब्बास और करण के बीच की कड़ी बाद में स्थापित हुई। एक अन्य संदिग्ध बासित परिहार से पूछताछ में भी एनसीबी को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

    सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन की जांच में अब तक पता चला है कि बड्स की आपूर्ति के अलावा, मुंबई में सक्रिय कुछ कोकीन कार्टेल विभिन्न फिल्मस्टारों को उच्च गुणवत्ता वाले ड्रग्स की आपूर्ति भी कर रहे थे।

    पांच करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत वाला कोकीन एक अत्यधिक महंगी पार्टी ड्रग है, जो आमतौर पर महानगरों में हाई-प्रोफाइल ग्राहकों को आपूर्ति की जाती है।

    सुशांत के मामले में, व्हाट्सएप चैट का सुझाव है कि केवल बड्स, जो कोकीन की तुलना में काफी सस्ता आती हैं, वह वितरित की जा रही थीं।

    एक सूत्र ने बताया कि उनके द्वारा निरंतर की गई पूछताछ के दौरान पेडलर्स ने खुलासा किया कि मुंबई में सक्रिय कार्टेल भी कुछ ग्राहकों को कोकीन की आपूर्ति कर रहे थे।

    मुंबई में ड्रग्स फिल्मी हस्तियों सहित हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स तक भेजे जाने के बारे में पूछे जाने पर, अस्थाना ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

    अस्थाना ने अपने सीबीआई कार्यकाल के दौरान बहुचर्चित चारा घोटाला समेत कई शीर्ष मामलों की जांच की है। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “इस मामले में हम बहुत ही संवेदनशील हैं। इस समय हम कोई भी जानकारी साझा नहीं कर सकते। अगर कोई और गिरफ्तारी होती है तो एजेंसी सूचित करेगी।”

    सूत्रों ने कहा कि सुशांत के मामले में एनसीबी द्वारा ड्रग एंगल की जांच करने के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कुशल अधिकारियों की एक टीम तैयार की है। यह टीम बॉलीवुड स्टार की रहस्यमय मौत के मादक पदार्थों के एंगल की गहराई से जांच करेगी। जब सुशांत को 14 जून को अपने बांद्रा स्थित आवास पर फांसी के फंदे से लटका पाया गया था, तभी से उनकी मौत का मामला विवादों में घिरा हुआ है।

    मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है और शीर्ष ड्रग्स-रोधी एजेंसी ड्रग एंगल से मामले की तफ्तीश रही है।

  • जेडीयू प्रवक्ता ने कहा- किसी के बाप का थोड़े ही है बॉम्बे, मुंबई देश के अंदर ही है

    जेडीयू प्रवक्ता ने कहा- किसी के बाप का थोड़े ही है बॉम्बे, मुंबई देश के अंदर ही है

    पटना । सुशांत मौत मामले में राजनीति और कंगना रनौत को लेकर बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने कंगना रनौत का पक्ष लेते हुए कहा कि कंगना एक महिला हैं। उनके ऊपर जिस तरह की अभद्र टिप्पणी की जाती है, ये महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि बॉम्बे किसी के बाप का थोड़े ही है। देश के अंदर ही मुंबई है। जो लोग अनर्गल बयान दे रहे हैं CBI को, इसमें बहुत लोग फसेंगे। पॉलिटिकल लोग भी जाएंगे इस मामले में ।

  • क्या गिरफ्तार की जाएँगी रिया चक्रवर्ती ,करीब 6 घंटे से NCB की पूछताछ जारी

    क्या गिरफ्तार की जाएँगी रिया चक्रवर्ती ,करीब 6 घंटे से NCB की पूछताछ जारी

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी है। सीबीआई की जांच के बीच इस मामले के तार ड्रग्स से जुड़ गए हैं, जिसे लेकर एनसीबी जांच कर रही है। रिया के भाई शोविक- सैमुअल मिरांडा व दीपेश को एनसीबी गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आज रिया को भी समन दिया जा चुका है। उनसे पूछताछ की जाएगी. रिया की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

    Update

    :- सुशांत की बहन मीतू सिंह सीबीआई की पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच चुकी हैं। मीतू शनिवार को भी सीबीआई के सामने हाजिर हुई थीं।

    :- आज रिया हो सकती है गिरफ्तार
    खबरों के अनुसार NCB आरोपियों के क्रोस एक्जामिनेशन पर निर्भर करेगी रिया की गिरफ्तारी। फिलहाल एनसीबी के दफ्तर में रिया संग पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि आज पूरा दिन पूछताछ चलने वाली है। लेकिन अगर क्रोस एक्जामिनेशन में कुछ नहीं मिलता तो रिया गिरफ्तार नहीं भी हो सकतीं।

    :- NCB के दफ्तर रिया चक्रवर्ती पहुंच चुकी हैं और अब उनसे पूछताछ का सिलसिला शुरू हो गया है।

    :- रिया चक्रवर्ती एनसीबी दफ्तर पहुंच गई है। यहां रिया से ड्रग्स मामले में पूछताछ होगी और उनका सामना शोविक और दीपेश सावंत से करवाया जाएगा।

  • कंगना रनोट ने किया संजय राउत की विवादित टिप्पणी पर पलटवार…

    कंगना रनोट ने किया संजय राउत की विवादित टिप्पणी पर पलटवार…

    नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनोट ने शिवसेना के संजय राउत पर ‘हरामखोर’ कहे जाने के बाद पलटवार किया हैl अपने हालिया वीडियो में कंगना ने कहा कि उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हैl उन्होंने संजय राउत से सवाल किया कि आमिर खान या नसीरुद्दीन शाह के लिए उन्होंने इस शब्दों का प्रयोग क्यों नहीं किया? बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट अपने ट्वीट के बाद विवादों में आ गईं है, इसमें उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थीं।

    कंगना के ट्वीट का संज्ञान शिवसेना नेता संजय राउत ने लिया था और मुंबई पुलिस से इतना डर होने पर उन्हें वापस मुंबई नहीं आने के लिए कहा था। इसके बाद नेटिज़ेंस भी कंगना से नाराज हो गए थे और टिप्पणी के लिए कंगना को ट्रोल किया था। यह मामला संजय राउत के बयान के बाद आगे बढ़ाl हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने कंगना को अपनी टिप्पणी के लिए ‘हरामखोर’ कहा था।

    अब कंगना ने संजय राउत पर पलटवार किया है और अपने द्वारा शेयर किए गए हालिया वीडियो में कंगना ने कहा कि उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और उन्होंने संजय से सवाल किया कि आमिर खान या नसीरुद्दीन शाह के लिए उन्होंने इस शब्दों का प्रयोग क्यों नहीं किया। कंगना ने संजय राउत को ट्विटर पर शेयर किए वीडियो में कहा, ‘आपने मुझे कहा कि मैं हरामखोर लड़की हूं।’ फिर कंगना ने आगे कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि इस देश में कई लड़कियों के साथ बलात्कार, दुर्व्यवहार किया जाता है और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार किया जाता है, वह इसी मानसिकता के कारण होती है। कंगना ने आगे कहा, ‘ऐसी मानसिकता ही है जो इन सभी अत्याचारों के लिए जिम्मेदार है। देश की बेटी आपको माफ़ नहीं करंगी संजय जी। आपने उन सभी महिलाओं का शोषण करने वालों को मजबूत किया है।’

    कंगना ने आगे सवाल किया कि जब आमिर खान ने कहा कि वह भारत में रहने से डरते हैं, तो किसी ने उन्हें ‘हरामखोर’ क्यों नहीं कहा। न ही किसी ने नसीरुद्दीन शाह को उनकी टिप्पणी के लिए फोन किया। उन्होंने आगे कहा कि कैसे अतीत में उन्होंने मुंबई पुलिस की प्रशंसा की है लेकिन अगर वे सुशांत के पिता की प्राथमिकी दर्ज नहीं करते हैं या यदि उनके बयान नहीं लिए जा रहे हैं, तो निश्चित रूप से वह उनकी निंदा करेंगी। वीडियो को समाप्त करते हुए कंगना ने कहा, ‘अगर मैं मुंबई पुलिस की आलोचना करती हूं या अगर मैं आपकी आलोचना करती हूं, तो आप यह नहीं कह सकते कि मैं महाराष्ट्र का अपमान कर रही हूं। आप महाराष्ट्र नहीं हैं। आपके लोग मुझे धमकी दे रहे हैं, फिर भी मैं 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी।’