Category: state-news

  • सुब्रमण्यम स्वामी ने लगाया आरोप, कहा- “सुशांत को दिया गया ज़हर”

    सुब्रमण्यम स्वामी ने लगाया आरोप, कहा- “सुशांत को दिया गया ज़हर”

    मुंबई । भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनकी मौत से पहले जहर दिया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जानबूझकर उनके शव परीक्षण में देरी की गई ताकि जहर पेट में पाचक द्रव्यों के जरिए डिजॉल्व हो जाए। स्वामी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा, “अब हत्यारों की शैतानी मानसिकता और उनकी पहुंच धीरे-धीरे सामने आ रही है। ऑटोप्सी में जानबूझकर देरी की गई ताकि एसएसआर के पेट में जहर पाचन तरल पदार्थ द्वारा विघटित हो जाए और उसकी पहचान न की जा सके।”

    सोमवार को सोशल मीडिया यूजर्स ने मांग की कि इस मामले की जांच कर रही सीबीआई को सुशांत की ऑटोप्सी करने वाले कूपर अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ करनी चाहिए।

    सोमवार शाम को स्वामी ने ट्वीट किया कि सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए हिरासत में भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “यदि रिया द्वारा दिए गए सबूतों और महेश भट्ट के साथ उनकी बातचीत में विरोधाभास है तो सीबीआई के पास उसे गिरफ्तार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।”

    बता दें कि हाल ही में रिया और महेश भट्ट के बीच हुई व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें नेटीजेंस ने आरोप लगाया गया है कि रिया के “शुगर डैडी” महेश भट्ट ने उसे सुशांत से ब्रेकअप करने के लिए उकसाया।

  • 2 मोबाइल नंबरों से सामने आया रिया का गहरा राज …

    2 मोबाइल नंबरों से सामने आया रिया का गहरा राज …

    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसियों ने अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की करीबी सहयोगियों के साथ बातचीत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसने जांच के रुख को अलग मोड़ दे दिया है।

    जब सीबीआई की एसआईटी मुंबई पहुंची तो उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रिया चक्रवर्ती और उनके सहयोगियों के डिजिटल फुटप्रिंट्सकी जांच करनी थी। चूंकि घटना जून में हुई थी, इसलिए केंद्रीय एजेंसी को आशंका थी कि किसी भी तरह के सबूत को मिटाने के लिए संदिग्धों द्वारा सभी प्रयास किए गए होंगे।

    केंद्रीय एजेंसी टीम ने दो मोबाइल फोन जब्त किए, जिनकी जांच की गई। हालांकि उसमें से अधिकांश डेटा पहले ही गायब हो गए थे, इसलिए उन्होंने नंबर से हटाए गए डेटा को फिर से पाने के लिए दोनों फोन नंबर का क्लोन बनाया। उससे मिली जानकारी से सनसनीखेज खुलासे हुए, जिससे मामले में रिया सहित कई खिलाड़ियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

    प्राप्त किए गए कुछ आंतरिक दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि एजेंसी ने रिया के कथित बैंक धोखाधड़ी और ड्रग पेडलर्स के साथ संदिग्ध सांठगांठ का पता चलता है।

    सूत्रों का कहना है कि रिया ने कथित रूप से सुशांत के डेबिट कार्ड का पासवर्ड चुरा लिया था और ऐसा करने के लिए उन्होंने सुशांत के घर के प्रबंधक सैमुअल मिरांडा की मदद ली थी।

    गौरतलब है कि 34 वर्षीय अभिनेता को 14 जून को मुंबई के बांद्रा के फ्लैट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया था और 25 जुलाई को पटना पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में रिया और उनके परिवार को प्रमुख संदिग्ध बताया गया था।

    सुशांत के निधन के बाद रिया और मिरांडा अपने कामों के लिए दिवंगत अभिनेता के फंड का उपयोग कर रहे थे।

    आंतरिक दस्तावेजों में बताया गया है कि, वे (रिया और सैमुअल) करीबी सामंजस्य के साथ काम कर रहे थे और अपने कामों के लिए सुशांत सिंह राजपूत के पैसों का उपयोग कर रहे थे।

    यह रहस्योद्घाटन इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों द्वारा मिरांडा से पूछताछ के दौरान हुआ।

    एजेंसियां जांच कर रही हैं कि आखिर रिया ने सुशांत के डेबिट कार्ड का पासवर्ड क्यों चुराया। एजेंसियों ने यह भी जानकारी हासिल की कि रिया ड्रग्स में लिप्त थी और मिरांडा भी उनके साथ करीबी तौर पर शामिल था।

    ड्रग पेडलर्स के साथ रिया के सांठगांठ का खुलासा होने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी इस जांच में शामिल हो गई है। ब्यूरो ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस 6 अगस्त को बिहार सरकार द्वारा सिफारिश के बाद पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में अभिनेता के पिता द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी के बाद केंद्र सरकार के आदेश पर सीबीआई ने बिहार पुलिस से जांच की जिम्मेदारी ले ली थी।

    यह मामला के.के. सिंह की शिकायत के आधार पर रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया था।

    वहीं ईडी ने पटना पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर 31 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। अभिनेता के पिता ने आरोप लगाया था कि सुशांत के कोटक महिंद्रा के बैंक खाते से अज्ञात बैंक खातों में 15 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया था।

  • बिहार विस चुनाव कोरोना की वजह से टाले नहीं जा सकते – सुप्रीम कोर्ट

    बिहार विस चुनाव कोरोना की वजह से टाले नहीं जा सकते – सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 (कोरोनावायरस) चुनाव स्थगित करने का आधार नहीं हो सकता, और उसने बिहार के कोरोना मुक्त होने तक विधानसभा चुनाव स्थगित कराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। न्यायाधीश अशोक भूषण की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि कोविड-19 चुनाव स्थगित करने का आधार नहीं हो सकता है और अदालत चुनाव आयोग को यह नहीं बता सकती है कि इस मुद्दे पर क्या किया जाना चाहिए।

    याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत के समक्ष तर्क दिया कि उसे चुनाव की अधिसूचना को रोकना चाहिए।

    पीठ ने जवाब दिया, “हम चुनाव आयोग से चुनाव नहीं कराने के लिए कैसे कह सकते हैं?”

    याचिकाकर्ता ने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून कहता है कि असाधारण परिस्थितियों में चुनाव स्थगित किए जा सकते हैं।

    पीठ ने जवाब दिया कि यह फैसला चुनाव आयोग को करना है न कि शीर्ष अदालत को। पीठ ने दोहराया कि वह चुनाव आयोग को चुनाव नहीं कराने का निर्देश नहीं दे सकती है।

    याचिकाकर्ता ने जोर देकर कहा कि मानव जीवन सर्वोपरि है न कि चुनाव, क्योंकि लोग कोरोनोवायरस संक्रमण के कारण पीड़ित हैं।

    पीठ ने कहा कि वह ऐसा आदेश पारित नहीं कर सकती। यह भी कहा कि याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता है क्योंकि राज्य चुनाव की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की गई है और यह समय से पहले है।

    याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत से चुनाव आयोग और राज्य में बीमारी को लेकर जमीनी हालात के संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से रिपोर्ट मांगने का अनुरोध किया।

    पीठ ने कहा कि चुनाव आयोग स्थिति के बारे में देखेगा और मामले पर संक्षिप्त सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने याचिका खारिज कर दी।

  • कांग्रेस करेगी बिहार में चुनाव से पहले 100 वर्चुअल सम्मेलन, राहुल गांधी भी करेंगे संबोधित

    कांग्रेस करेगी बिहार में चुनाव से पहले 100 वर्चुअल सम्मेलन, राहुल गांधी भी करेंगे संबोधित

    पटना । बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस राज्य में 100 वर्चुअल महासम्मेलन आयोजित करेगी, जिसे ‘बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन’ का नाम दिया गया है। ये वर्चुअल रैलियां 1 से 21 सितम्बर तक आयोजित की जाएंगी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी अजय कपूर ने शुक्रवार को ‘सदाकत आश्रम’ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे राज्य में 100 वर्चुअल महासम्मेलन आयोजित करेगी।

    उन्होंने कहा कि 1 से 21 सितबंर के बीच होने वाले ‘बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन’ को पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे।

    राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर अजय कपूर ने दावा करते हुए कहा कि राज्य के लोग सरकार बदलना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा, लोग एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो विकास के लिए काम करे और लोगों के हितों की रक्षा करें। इसके लिए जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। इस बार कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और बिहार विधान सभा चुनाव में चौकाने वाले नतीजे सामने आएंगे।”

    बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन को संबोधित करने वाले नेताओं का जिक्र करते हुए कपूर ने बताया कि दिल्ली से दो नेता, 5 राज्य स्तरीय और जिला से 10 नेता रैली को संबोधित करेंगे।

    उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत बेतिया जिले से होगी, इससे लोगों को जोड़ने के लिए पार्टी ‘मिस्ड कॉल कैंपेन’ चलाएगी।

    चुनाव लड़ने के लिए सीटों की संख्या पर अजय कपूर ने कहा, पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसका फैसला हाईकमान करेगा। राहुल गांधी जी स्वयं रूचि ले रहे हैं। हम एक सम्मानजनक संख्या पर चुनाव लड़ेंगे।”

    इस मौके पर राज्य सभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और बिहार विधान परिषद सदस्य समीर सिंह भी मौजूद थे।

  • झूठी और घटिया सरकार राजस्थान के लिए कलंक है – किरण माहेश्वरी

    झूठी और घटिया सरकार राजस्थान के लिए कलंक है – किरण माहेश्वरी

    राजसमंद । भाजपा राजसमंद की महिला कार्यकर्ताओं से परिचर्चा में विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि झूठ, विश्वासघात एवं अकर्मण्यता से ओत प्रोत गहलोत सरकार राजस्थान के लिए कलंक है। केवल कोरोना आपदा के समय ही सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपयों के कर लगा कर गृहणियों को जोर का झटका दिया है।

    किरण माहेश्वरी ने कहा कि विगत 20 महिनों मेें राजस्थान में बलात्कार, दुष्कर्म, शालीनताभंग, प्रताड़ना आदि महिला अपराध अनियंत्रित हो गए है। पुलिस व्यवस्था ठप हो गई है। उन्होनें कहा कि कोरोना संक्रमण में नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार ने 8 महिने तक नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था की। नि:शुल्क रसोई गेस व महिला जन धन खातो में 4000 रु. जमा करवाए। केन्द्र सरकार के कारण ही विपदा में जीवन बचा है।

    किरण माहेश्वरी ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर गहलोत सरकार के निकम्मेपन व जन विरोधी कृत्यों के बारे में जागृति फैलाने का अनुरोध किया। 31 अगस्त को विद्युत स्टेशनों पर धरने में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन में पूर्व पार्षद विशाखा तिवारी, राखी पालीवाल, खुशबु आमेटा, सविता शर्मा, जया सनाढ्य सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

  • सुशांत मौत मामला – रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने शुरू की पूछताछ

    सुशांत मौत मामला – रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने शुरू की पूछताछ

    मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए रिया चक्रवर्ती DRDO गेस्ट हाउस पहुंची है। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ शुरू कर दी है।

    वहीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शुक्रवार तड़के अपने किए कई सारे ट्वीट्स के माध्यम से रिया चक्रवर्ती को खरी-खोटी सुनाईं और उन्होंने यह कदम टीवी पर दिए रिया के इंटरव्यू के बाद उठाया। श्वेता का आरोप है कि रिया ने नेशनल मीडिया पर आकर अपनी बातों से सुशांत की छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया।

    श्वेता लिखती हैं, “तुममें हिम्मत है कि तुम मेरे इतने अच्छे भाई के निधन के बाद नेशनल मीडिया पर आकर उसकी धज्जियां उड़ा रही हो। तुम्हें क्या लगता है तुम जो ये सब कर रही हो उसे भगवान नहीं देख रहा है! मैं ईश्वर पर यकीन रखती हूं और मुझे उन पर भरोसा है, अब मैं वाकई में देखना चाहती हूं कि वह तुम्हारे साथ क्या करते हैं। हैशटैगगॉडइजविदअस हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांतसिंहराजपूत।”

  • मंत्री के भतीजे का शव संदिग्ध हालत में मिला

    मंत्री के भतीजे का शव संदिग्ध हालत में मिला

    शिवपुरी । मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के भांजे का शव शिवपुरी जिले के जंगल में संदिग्ध हालत में मिला है। राज्यमंत्री राठखेड़ा शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हैं। उनका भांजा अनिल धाकड़ शिवपुरी जिले के ही ग्राम पुरा छर्च का निवासी है। वह अपने घर से दो दिन से गायब था। बीती देर रात उसका शव कड़वानी के जंगल मे मिला है। यहां बता दें कि अनिल दो दिन से अपने घर से गायब था।

    पोहरी क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निरंजन राजपूत ने गुरुवार को बताया, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव जंगल में मिला है और दो दिन पुराना है, हमने एफ एसएल टीम को मौके पर बुलाकर जांच करवाई है। पोस्ट मार्टम करा रहे हैं, इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

  • लगातार बारिश से महानदी उफान पर, रामायण काल से पानी से जुड़ा है ऐतिहासिक शहर

    जांजगीर छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के नदी- नाले उफान पर हैं और यहां की सबसे बड़ी नदी महानदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। महानदी में बाढ़ की वजह से जांजगीर जिले में स्थित रामायण काल से जुड़ी ऐतिहासिक नगरी शिवरीनारायण शहर पूरी तरह से टापू में बदल गया है। यहां महानदी के बाढ़ का पानी घुस आया है और चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

    लगातार बारिश से महानदी उफान पर, रामायण काल से पानी से जुड़ा है ऐतिहासिक शहर
    छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के कारण महानदी में बाढ़ की वजह से जांजगीर जिले में स्थित रामायण काल से जुड़ी ऐतिहासिक नगरी शिवरीनारायण शहर पूरी तरह से टापू में बदल गया है।

    शनिवार को बारिश बंद होने के बाद भी शहर में करीब चार फीट तक पानी भरा रहा। शहर के ऊपरी इलाके में भी पूरी तरह से पानी भरा हुआ है। यहां राहत और बचाव का कार्य जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। लोग बाढ़ से खुद को बचाने के लिए जरूरी सामान और मवेशियों के साथ अन्य इलाकों की ओर जा रहे हैं।

    प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया जा रहा

    बता दें कि बाढ़ का पानी शिवरीनारायण के करीब आधा दर्जन वार्डों के घरों में घुस चुका है। यहां के मेला मैदान और इससे लगे मोहल्लों में पूरी तरह से पानी भरा हुआ है। इस बीच नगर पंचायत, पुलिस और बाढ़ आपदा प्रबंधन के कर्मचारी  राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

    महानदी और उसकी सभी सहायक नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर

    बाढ़ के कारण नदी तट पर रहने वाले कई परिवारों को अपना घर छोड़कर ऊपरी इलाके में आश्रय लेना पड़ा है। बता दें कि पिछले तीन दिनों तक रायपुर और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश होती रही है। इसके कारण राज्य की सबसे बड़ी महानदी और उसकी सभी सहायक नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बिलासपुर में इस सीजन में अब तक 1145 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है और अभी भी बारिश का दौर जारी है।बता दें कि बाढ़ का पानी शिवरीनारायण के करीब आधा दर्जन वार्डों के घरों में घुस चुका है। यहां के मेला मैदान और इससे लगे मोहल्लों में पूरी तरह से पानी भरा हुआ है। इस बीच नगर पंचायत, पुलिस और बाढ़ आपदा प्रबंधन के कर्मचारी  राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

     

  • दोहरा चरित्र परीक्षाओं को लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार का

    दोहरा चरित्र परीक्षाओं को लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार का

    जयपुर । राजस्थान सरकार ने छात्र-छात्राओं की परीक्षा को लेकर दोहरा चरित्र दिखाया है। नीट और जेईई को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमाम कांग्रेसी विरोध-प्रदर्शन कर चुके है।

    वहीं राजस्थान के हजारों परीक्षार्थियों की जान जोखिम में डालकर शिक्षा विभाग की परीक्षाएं आयोजित की जा रही है।

    आप देख सकते है कि परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ है और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना संभव नहीं हो रही है। रस्म अदायगी के लिए सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया था।

  • चुनौतीपूर्ण था पत्रकार की भूमिका निभाना: आशा नेगी

    चुनौतीपूर्ण था पत्रकार की भूमिका निभाना: आशा नेगी

    मुंबई| अभिनेत्री आशा नेगी ने हाल ही में एक पत्रकार की भूमिका निभाई है। उनके मुताबिक इस दौरान आईं चुनौतियों से निपटना उन्हें अच्छा लगा। आशा ने वेब सीरीज ‘अभय 2’ में यह भूमिका निभाई है। वह कहती हैं कि उनके प्रशंसक उनके इस रहस्यमय चरित्र के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

    आशा ने कहा, “मैंने कभी भी पत्रकार की भूमिका नहीं निभाई थी और एक एंकर बनने के लिए जिस ताकत की जरूरत होती है उसे समझना जरूरी है। चरित्र में कई बारीकियां हैं, इसलिए इसकी हर परत को समझना चुनौतीपूर्ण था। मेरे पास दुनिया भर से संदेश आ रहे हैं। मैं इसके अगले सीजन को लेकर बेहद उत्साहित हूं, और दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं।”

    ‘अभय 2’ में कुणाल खेमू, चंकी पांडे, बिदिता बाग, राघव जुवल, इंद्रनील सेनगुप्ता और असीमा वर्धन शामिल हैं। यह सीरीज जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।