Category: state-news

  • विस्तार से चर्चा हुई कांग्रेस अध्यक्षा और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने- सचिन पायलट

    विस्तार से चर्चा हुई कांग्रेस अध्यक्षा और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने- सचिन पायलट

    नई दिल्ली :राजस्थान पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट ने आज कहा की मुझे खुशी है की कांग्रेस अध्यक्षा और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विस्तार से चर्चा की। साथी विधायकों की बातों को हमने सामने रखा। मुझे आश्वासित किया गया है कि तीन सदस्यीय की कमेटी जल्द इन तमाम मुद्दों का समाधान करेगी। ये सैद्धांतिक मुद्दे थे। उन्होंने आगे कहा की लंबे समय से कुछ मुद्दों को मैं उठाना चाहता था। शुरू से ही कह रहा है कि ये लड़ाई आदर्शों पर थी। मैंने हमेशा ही सोचा था कि पार्टी हित में इन मुद्दों को उठाना जरूरी है।

    राजस्थान कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट की शिकायत पर गौर करने के लिए कांग्रेस तीन सदस्यीय समिति का गठन करेगी। पायलट ने सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात की, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। पार्टी ने कहा कि दोनों नेताओं ने एक स्पष्ट, खुली और निर्णायक चर्चा की।
    पार्टी महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, “इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फैसला किया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पायलट एवं अन्य नाराज विधायकों की ओर से उठाए गए मुद्दों के निदान एवं उचित समाधान तक पहुंचने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन करेगी।”

    उन्होंने कहा, “सचिन पायलट ने राहुल गांधी जी से मुलाकात की और उन्हें विस्तार से अपनी चिंताओं से अवगत कराया। दोंनों के बीच स्पष्ट, खुली और निर्णायक बातचीत हुई।”

    उनके मुताबिक, पायलट ने कांग्रेस पार्टी और राजस्थान में कांग्रेस सरकार के हित में काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।

    राजस्थान के बागी कांग्रेस नेता सचिन पायलट और उनके समर्थकों को पार्टी में लाने की कोशिशों के बीच, नाराज चल रहे नेता ने सोमवार को राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।

    सूत्रों के मुताबिक, पायलट के राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद दोनों ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में एक और मुलाकात की। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास पर पहुंचे, जहां तीनों ने मुलाकात कर विचार विमर्श किया।

    सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने पायलट को आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य की राजनीति के बारे में उनकी शिकायतों का संज्ञान लिया जाएगा और उनकी पिछली स्थिति उप मुख्यमंत्री और राज्य पार्टी प्रमुख को बहाल किया जाएगा।

    कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पायलट खेमे ने अहमद पटेल सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं से संपर्क किया था और हालिया घटनाक्रम पर राहुल गांधी को भी विश्वास में लिया गया है और उन्होंने इस कदम का समर्थन किया है।

    कांग्रेस ने पायलट के बागी तेवर दिखाने के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था।

    रविवार की रात जैसलमेर के एक होटल में ठहरे गहलोत खेमे के कांग्रेस विधायकों की बैठक में विद्रोहियों को पार्टी में वापस लेने को लेकर मिश्रित विचार सामने आए। कुछ विधायकों ने बागी खेमे के नेताओं को वापस लेने के लिए कहा, वहीं कुछ इसके पक्ष में नहीं थे।

  • सुशांत की डायरी के पन्ने पूरी तरह खारिज करते हैं सुसाइड की थ्योरी को

    सुशांत की डायरी के पन्ने पूरी तरह खारिज करते हैं सुसाइड की थ्योरी को

    नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है, यह अब जांच का विषय है लेकिन सुशांत की निजी डायरी के पन्ने कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। ये पन्ने चीख-चीख कर कह रहे हैं कि सुशांत ने 2020 के लिए जो प्लानिंग की थी, उसे देखते हुए वह सुसाइड कर ही नहीं सकते।

    सुशांत की निजी डायरी के छह पन्ने हैं और हर पन्ना इस बात का सबूत देता है कि यह प्रतिभाशाली अभिनेता अपनी आगे की जिंदगी के लिए पूरी तरह तैयार था और इस लिहाज से उसके अवसाद में जाने और इस कारण आत्महत्या करने की थिओरी पूरी तरह खारिज होती दिख रही है।

    डायरी के पन्नों के मुताबिक सुशांत सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी पैर पसारना चाहते थे। और तो और वह अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू करना चाहते थे। इसके अलावा सुशांत ने अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू करने का प्लान बना रखा था।

    सुशांत ने अपनी डायरी के एक पन्ने पर इंटरटेनमेंट टाइटिल दिया और उसके नीचे लिखा है कि 2020 में उनका प्लान हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में धाक जमाने का है। इसी पन्ने पर उन्होंने स्टार्टअप का जिक्र किया है, जो इमेडेंट टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। इस पन्ने की मुख्य बात यह है कि सुशांत ने एक प्रोडक्शन हाउस शुरू करने का प्लान बनाया था, जिसमें शीर्ष राइटर्स के साथ आइडिया डेवलपमेंट करना था। साथ ही वह एक प्रोडक्शन हाउस शुरू करने चाहते थे, जिसके बार में उन्होंने लिखा है कि वह अनुभवी तथा नए कलाकारों को मौका देना चाहेंगे।

    यही नहीं, सुशांत राइटर्स की एक टीम बनाना चाहते थे, जो उनके प्रोडक्शन हाउस के लिए नई-नई कहानियां लिखे। सुशांत की डायरी के एक अन्य पन्ने में क्रिएटिव टीम के गठन का जिक्र है। इस पन्ने पर सुशांत ने कई स्टेप्स का जिक्र किया है। पहले स्टेप में कम्पनी का क्रिएशन शामिल है। दूसरे स्टेप को उन्होंने एक्सप्लोर नाम दिया है, जिसमें एफटीआईआई जैसे अग्रणी संस्थान में जाकर प्रतिभाओं को तलाशना शामिल है। इसके बाद स्टेप-3 है, जिसमें पहली स्क्रीनिंग का आइडिया है।

    14 जून के बांद्रा के अपने फ्लैट में कथित रूप से आत्महत्या करने वाले इस प्रतिभाशाली अभिनेता की डायरी का अगला पन्ना काफी अहम है। सुशांत लिखते हैं कि उनका आगे का प्लान क्या है। वह एक लीगल टीम भी खड़ी करना चाहते थे। वह श्रेष्ठ फॉरेन फिल्म डायरेक्र्टस और राइटर्स से सम्पर्क करना चाहते थे। लीगल टीम के लिए सुशांत ने पहले किसी प्रियंका का नाम लिखा और फिर उसे काटकर वहां पीएस लिख दिया। फिर इसके आगे उन्होंने किसी श्रृद्धा का नाम लिखा और फिर उसे काटकर मेघा कर दिया।

    एक और पन्ना है, जो इस बात का सबूत है कि सुशांत यह सब अकेले करना चाहते थे। पूरी प्लानिंग में रिया चक्रवर्ती का कहीं कोई जिक्र नहीं है। इसका कारण यह है कि सुशांत ने एक पन्ने पर साफ लिखा है कि वह अपनी टीम अपने दम पर खड़ी करना चाहते हैं और इसके लिए वह पर्सनली इससे जुड़े लोगों से मिलना चाहेंगे।

    जहां पर लीगल टीम के गठन का जिक्र है और बार-बार प्रियंका और श्रृद्धा का नाम आ रहा है। यही एक बहुत महत्वपूर्ण बात लिखी है और वो यह है कि वह अपनी लीगल टीम 3 सप्ताह के अंदर गठित करना चाहते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुशांत एक लीगल टीम बनाने के लिए इतनी जल्दबाजी में क्यों थे। क्या वह रिया से छुटकारा पाना चाहते थे या फिर अपनी आगे की प्लानिंग को एक्जक्यूट करने को लेकर काफी संजीदा और जल्दी में थे। लीगल टीम बनाने के पीछे दोनों कारण हो सकते हैं, पर इन सब बातों से साफ है कि जो इंसान इतनी लम्बी प्लानिंग करके चल रहा हो उसका इस तरह अचानक दुनिया छोड़कर जाने का निश्चित तौर पर कोई प्लानिंग नहीं रहा होगा।

  • बिहार में कोरोना जांच को लेकर आमने-सामने आए तेजस्वी और मंत्री

    बिहार में कोरोना जांच को लेकर आमने-सामने आए तेजस्वी और मंत्री

    पटना। बिहार में कोरोना जांच की संख्या भले ही लगातार बढ़ रही हो, लेकिन इसे लेकर अब विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय आमने-सामने आ गए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जहां कोवास मशीन के ऑर्डर को रद्द किए जाने पर सरकार को आड़े हाथों लिया, वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें जानकारी जुटाकर बयान देने की नसीहत दी।

    तेजस्वी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोरोना को लेकर बिहार सरकार झूठे आंकड़े दिखा रही है और फर्जी दावे कर रही है। राज्य में कोरोना को लेकर क्या स्थिति है, इसकी सच्चाई जनता को नहीं बताई जा रही है।

    उन्होंने कहा कि राज्य में एंटीजन टेस्ट कर आंकड़े बढ़ा दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने जून में कोबास मशीन का ऑर्डर किया था, फिर उसे रद्द कर दिया गया। बाद में बोले, विदेश से मंगवाएंगे।

    तेजस्वी ने कहा, “बिहार सरकार ने 15 जून को कोबास मशीन ऑर्डर किया और 24 जून तक ऑर्डर कैंसिल भी कर दिया। जिस मशीन की क्षमता एक दिन में 36,000 टेस्ट करने की है, उसे आप नहीं मंगवा रहे हैं। शक है कि कहीं न कहीं कमीशन नहीं मिल पा रहा था मंत्री जी को।”

    तेजस्वी ने मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, “विदेश वाले मशीन पर ज्यादा कमीशन मिल रहा है क्या? पूरे स्वास्थ्य महकमे में भ्रष्टाचार और लूट मची है। बिना कमीशन किट भी उपलब्ध नहीं हो रहा है।”

    उन्होंने कहा कि पांच महीने में सरकार कुछ नहीं कर सकी।

    इधर, स्वास्थ्य मंत्री पांडेय ने विपक्ष के नेता तेजस्वी पर झूठ का आंकड़ा पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव गलत बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा, “वे जानकारी तो रखते नहीं, लेकिन प्रतिदिन नया-नया शिगूफा छोड़ सरकार के कामकाज पर उंगली उठा, राज्य की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।”

    स्वास्थ्य मंत्री ने तेजस्वी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता को ज्ञानवर्धन करना चाहिए।

    भाजपा नेता ने कहा कि तेजस्वी देश और दुनिया की जानकारी लेकर बयान दिया करें तो, बेहतर होगा। पूरी दुनिया और संपूर्ण भारत में कोरोना मरीजों की पहचान बड़ी संख्या में रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से की जा रही है, जिससे जल्द से जल्द और अधिक से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की जा सके।

  • मुख्यमंत्री शिवराज ने किया शौर्य स्मारक में भारत माता की मूर्ति का अनावरण

    मुख्यमंत्री शिवराज ने किया शौर्य स्मारक में भारत माता की मूर्ति का अनावरण

    भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की राजधानी के शौर्य स्मारक में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। यह प्रतिमा कांसे की बनी है और इसकी ऊंचाई 37 फुट है। प्रतिमा का अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, “भारत माता हमे शक्ति दें कि मध्य प्रदेश वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न देश के निर्माण में अपना सशक्त योगदान दे सके।”

    चौहान ने कहा कि देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूत सैनिकों की स्मृति में निर्मित शौर्य स्मारक में भारत माता की दिव्य और भव्य प्रतिमा स्थापित करने का मेरा संकल्प आज साकार हुआ।

    मुख्यमंत्री चौहान ने भारत माता की प्रतिमा स्थापित करने के निर्णय के पलों को याद करते हुए कहा, “शौर्य स्मारक पर वीरों को श्रद्घा सुमन अर्पित करने आये सरसंघ चालक मोहन भागवत सहित अनेक लोगों के मन में अक्सर यह भाव आता था कि यहां भारत माता की मूर्ति होनी चाहिए। यह सपना आज साकार हुआ। शौर्य स्मारक आने वाला हर व्यक्ति वीर सपूतों को श्रद्घांजलि देकर भारत माता को प्रणाम कर देश भक्ति के भाव से भर जायेगा।”

    संस्कृति, पर्यटन एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने भी शौर्य स्मारक पर वीर सपूतों को पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित की। भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, साधना सिंह और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला भी उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर भारत माता की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार राजकुमार पण्डित का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया।

    उल्लेखनीय है कि भोपाल में 13 एकड़ क्षेत्र में निर्मित शौर्य स्मारक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अक्टूबर 2016 को किया था। स्मारक की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री चौहान ने यहां भारत माता की प्रतिमा स्थापना का संकल्प लिया था।

    प्रतिमा स्थापना के लिये विशेषज्ञों, वास्तुविदों, शिल्पकारों, चित्रकारों, आकल्पनकारों और संस्थानों आदि से प्रस्ताव आमंत्रित करने के बाद आर्शीवचन की मुद्रा में राष्ट्रध्वज सहित कमल पर भारतमाता की लगभग 25 फुट (पेडस्टल सहित 37 फुट) कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है।
    प्रतिमा के पेडस्टल पर अशोक चक्र के साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत भी उकेरा गया है।

  • मंत्री श्याम रजक निकाले गए जद (यू) पार्टी से

    मंत्री श्याम रजक निकाले गए जद (यू) पार्टी से

    पटना। बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) ने रविवार को उद्योग मंत्री श्याम रजक को पार्टी से निकाल दिया। इसके साथ उनका मंत्री पद भी छिन गया। जद (यू) के प्रदेश महासचिव नवीन कुमार आर्य ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने रविवार को फुलवारी के विधायक श्याम रजक को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

    रजक को मंत्रिपरिषद से भी हटा दिया गया है। राजभवन के एक आदेश के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल ने निर्णय लिया है कि मंत्री श्याम रजक तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं रहेंगे।

    बिहार की सियासत के गलियारे में रविवार को सुबह से ही चर्चा थी कि रजक जद (यू) को छोड़कर फिर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में जा सकते हैं, हालांकि कोई इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

    रजक कुछ दिनों से पार्टी में हो रही उपेक्षा से नाराज बताए जा रहे थे। सूत्रों का कहना है कि सोमवार या मंगलवार को रजक राजद में शामिल हो सकते हैं।

    कहा जा रहा है कि रजक के जद (यू) छोड़ने के फैसले की खबर मिलने पर पार्टी की ओर से मान-मनौव्वल का दौर भी शुरू हुआ, लेकिन रजक अपने फैसले पर कायम रहे। यही कारण है कि जद (यू) ने रजक के पार्टी छोड़ने के पहले ही उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

    राजद सरकार में मंत्री रहे रजक वर्ष 2009 में राजद छोड़कर जद (यू) में शामिल हुए थे। लालू प्रसाद के करीबी नेताओं में माने जाने वाले रजक जद (यू) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर फिर से मंत्री बने थे।

    बिहार में चुनाव के ठीक पहले राज्य का दलित चेहरा माने जाने वाले रजक का जद (यू) से निकल जाना सत्ताधारी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

  • झारखंड सीएम ने की अपील- रांची में हो धोनी के लिए ‘फेयरवेल मैच’

    झारखंड सीएम ने की अपील- रांची में हो धोनी के लिए ‘फेयरवेल मैच’

    रांची । झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीसीसीआई से धोनी के लिए फेवरवेल मैच रांची में आयोजित करने की अपील की है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शनिवार की शाम जारी एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, “देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही (महेंद्र सिंह धोनी) ने आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हम सबके चहेते झारखंड के लाल माही को अब हम नीली जर्सी पहने नहीं देख पाएंगे। लेकिन देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता हूं।”

    उन्होंने बीसीसीआई से अपील करते हुए आगे कहा, “हमारे माही का एक फेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने। बीसीसीआई से अपील करना चाहूंगा। माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाये, जिसकी मेजबानी पूरा झारखंड करेगा।”

    शांत स्वाभाव के लिए मशहूर धोनी ने अपनी अंदाज के मुताबिक ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शांतिपूर्वक अपने संन्यास का ऐलान कर दिया।

  • 28 अगस्त को पंजाब विधानसभा का एक दिन का सत्र

    28 अगस्त को पंजाब विधानसभा का एक दिन का सत्र

    चंडीगढ़ । पंजाब विधानसभा का एक दिन का सत्र 28 अगस्त को बुलाया गया है। देश में कोविड-19 महामारी फैलने के बाद पहली बार सत्र का आयोजन किया जा रहा है। सत्र बुलाए जाने की जानकारी सोमवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान दी गई।

    कैबिनेट ने कहा कि संवैधानिक प्रावधान के अनुसार, पिछली बैठक के छह महीने के अंदर सत्र बुलाना जरूरी है, इसलिए एक दिन का सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है, जो दो पालियों में चलेगा। नियमित सत्र कोविड से पैदा हुए हालात में सुधार के बाद बुलाया जाएगा।

    कैबिनेट का फैसला आने के साथ पंजाब के राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के उपनियम (1) के अनुसार, सरकार को पंजाब की 15वीं विधानसभा का 12वां सत्र बुलाने के लिए अधिकृत किया है।

    सत्र दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू होगा। इसके बाद कार्यवाही अगली बैठक तक के लिए स्थिगित कर दी जाएगी। इस दौरान कोई विधायी कार्य नहीं होगा।

    पंजाब विधानसभा का 11वां सत्र 4 मार्च को चला था।

  • इस्तीफे की बात निकलेगी तो दिल्ली तक जाएगी, सही जांच की मुंबई पुलिस ने: शिवसेना नेता संजय राउत

    इस्तीफे की बात निकलेगी तो दिल्ली तक जाएगी, सही जांच की मुंबई पुलिस ने: शिवसेना नेता संजय राउत

    मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहां हमेशा कानून की व्यवस्था सबसे ऊपर रही है, ये कानून का राज्य है यहां सत्य और न्याय की जीत हमेशा होती है। यहां की पुलिस, न्याय व्यवस्था, शासन हमेशा ये देखता आया है कि कितना भी बड़ा या छोटा व्यक्ति हो कानून से ऊपर कोई नहीं है।

    कानूनी कार्रवाई के बारे सरकार में जो कानून के जानकार हैं या मुंबई पुलिस के ​कमिश्नर या एडवोकेट जनरल ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बात कर सकते हैं, मेरे लिए इस पर बात करना सही नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में अपना फैसला दिया है और पूरी जानकारी जब हमारे पास आएगी तो सरकार की तरफ से प्रवक्ता इस मामले में बात करेगा।

  • सुशांत के परिवार को अब मिलेगा इंसाफ, CBI करेगी सुशांत की मौत का राज- सीएम नीतीश कुमार

    सुशांत के परिवार को अब मिलेगा इंसाफ, CBI करेगी सुशांत की मौत का राज- सीएम नीतीश कुमार

    नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुना दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि फैसले से साफ हो गया कि बिहार सरकार की पूरी प्रक्रिया सही थी। अब मुझे पूरा भरोसा है कि सुशांत और उनके परिवार को न्याय मिलेगा।

    सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी काम किया, वह कानूनन था, सुशांत को न्याय दिलाने के लिए कार्यवाही की गई। अब मुझे पूरा भरोसा है कि सीबीआई ही पूरे तरह से ठीक से ढंग की जांच करेगी और न्याय दिलाएगी। न्याय की उम्मीद सिर्फ परिवार या बिहार को नहीं, पूरे देश की जनता को है।

  • SC के फैसले से जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बढ़ेगा- पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस

    SC के फैसले से जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बढ़ेगा- पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस

    मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- SC के फैसले से जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बढ़ेगा। जिस प्रकार से इस केस को महाराष्ट्र में हैंडल किया गया, मुझे लगता है कि महाराष्ट्र सरकार को इस पर आत्मचिंतन करना चाहिए। हम अपेक्षा करते हैं कि CBI जल्द से जल्द जांच करेगी।