Category: state-news

  • WEST BENGAL : “बंद कीजिए गरीबों के हक पर राजनीति करना : शाह

    [object Promise]

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल रैली के जरिए से पश्चिम बंगाल के लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस दौरान कहा, ममता दीदी आप हमारी सरकार का हिसाब मांगती हैं, तो मैं आज हिसाब लेकर आया हूं।

    अमित शाह ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्या बंगाल के ममता जी, क्या बंगाल के गरीब लोगों को मुफ्त और अच्छी वाली चिकित्सा सहायता प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं है? आयुष्मान भारत योजना को यहाँ अनुमति क्यों नहीं है? ममता जी, गरीबों के अधिकारों पर राजनीति करना बंद करें। आप कई अन्य मुद्दों पर राजनीति कर सकती हैं।

    शाह ने कहा, भाजपा की सरकार आते ही प्रदेश से से बेरोजगारी, भ्रष्टाचार ,आतंकवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति खत्म हो जाएगी। न कोई नारदा स्कैम होगा और न शारदा । घोटाला और भ्रष्टाचार से मुक्त बंगाल बनाया जाएगा।

    नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तृणमूल कांग्रेस के विरोध पर हमलावर होते हुए अमित शाह ने कहा, जब नागरिकता संशोधन कानून देश भर में लागू किया गया था, तो ममता दीदी काफी गुस्से में थी। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। संसद से लेकर सड़क तक उनकी पार्टी ने विरोध किया। बांग्लादेश से आये हिंदू शरणार्थियों ने आपका क्या बिगाड़ा था, जो उनको नागरिक बनाये जाने का विरोध कर रही हैं।

    शाह ने ममता सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति के चलते नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने का भी आरोप लगाया। साथ ही भविष्यवाणी की जब बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद मत की पेटियां खुलेगी तो आपकी पार्टी खुद शरणार्थी बन जाएगी।

  • MP : भोपाल में सीएम शिवराज ने कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद लिया निर्णय सप्ताह में दो दिन बाजार रहेंगे बंद…

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में कोरोना के संक्रमण को रेाकने के लिए सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए तय किया है कि, सप्ताह में दो दिन बाजार बंद रहेंगे। सप्ताह में पांच दिन सभी बाजार खुलेंगे। मुाख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक के दौरान तय किया गया है कि राजधानी में बाजार सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को बंद रखे जाएं। इस तरह सप्ताह में पांच दिन सभी बाजार खुलेंगे।

    राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के अनुसार, कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 69 हो गया है। वहीं मरीजों के दोगुने होने की दर 31 दिन हो गई है। देश में कोरोना की वृद्घि दर 4.7 है तो मध्य प्रदेश में यह दर 2.3 है। प्रदेश में पूरी तरह कोरोना काबू में है। कोरोना से डरने की जरुरत नहीं है मगर सावधानी आवश्यक है।

  • तेजस्वी पिता से मिलने उनके जन्मदिन पर रांची गए, राबड़ी ने दी लालू को शुभकामना

    [object Promise]

    पटना। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद के 73 वें जन्मदिन पर गुरुवार को जहां पार्टी ने 73 हजार गरीब लोगों को खाना खिलाने की घोषणा की है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लालू को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दी है। लालू के पुत्र तेजस्वी इस मौके पर लालू प्रसाद से मिलने रांची गए हैं। तेजप्रताप यादव ने भी अपने पिता को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लालू यादव को भेजे बधाई संदेश में कहा , “आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु की कृपा आप पर हर पल हर क्षण बनी रहे। साजिशकर्ताओं ने जेल तो भगवान श्रीकृष्ण को भी भेज दिया था। आप स्वस्थ रहें और गरीबों के सम्मान व अधिकार के लिए यूं ही लड़ते रहें। यही एक परम प्रार्थना है यही एक दिली दुआ है।”

    इधर, तेजप्रताप अपने पिता को जन्मदिन के मौके पर पटना देवी मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की और आरती में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने पिता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। तेजप्रताप ने अपने संदेश में कहा, “जेपी आंदोलन को लीड करने और देश में फासीवाद की चूले हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल कमीशन के हीरो को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मिस यू सो मच पापा।”

    पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव पिता के जन्मदिन पर उनसे मिलने रांची पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि राजद लालू के जन्मदिन को ‘गरीब सम्मान दिवस’ के रूप में मना रही है।

    लालू प्रसाद चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे हैं। फि लहाल वे स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती हैं।

  • खट्टर सरकार से नाराज हुआ विश्व हिंदू परिषद मेवात में दलितों के उत्पीड़न पर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। हरियाणा के मेवात में दलित उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन की घटनाओं पर सख्त रवैया अख्तियार न करने को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने खट्टर सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई है। विहिप कैंप में यह चर्चा है कि इस मसले पर इतनी उदासीनता की अपेक्षा कम से कम खट्टर सरकार से तो नहीं थी। वो भी तब, जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, खुद संघ पृष्ठिभूमि के हैं।

    विहिप नेताओं का मानना है कि मई में संगठन के प्रतिनिधिमंडल के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट के बाद भी राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय जांच की दिशा में न कदम उठाए और न ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई। इससे सरकार की इस गंभीर मसले पर उदासीनता झलकती है। आखिर सरकार की क्या मजबूरी है, यह समझ से परे हैं। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईएएनएस से कहा, “मेवात की घटना को राज्य सरकार ने हल्के में लिया। यही वजह है कि वहां हिंदू विरोधी तत्वों का दुस्साहस बढ़ गया। जिससे आज सौ से ज्यादा गांव हिंदू विहीन हो चुके हैं। लेकिन, विहिप किसी सरकार के भरोसे नहीं है। हम हिंदू हितों की रक्षा करने में खुद सक्षम हैं। लेकिन उम्मीद है कि राज्य सरकार भी कम से कम अपना दायित्व निभाएगी।”

    नई दिल्ली से करीब सौ किलोमीटर दूर हरियाणा में मेवात स्थित है। वर्ष 2005 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने गुरुग्राम और फरीदाबाद के कुछ हिस्सों को काटकर मेवात जिले का गठन किया था। 2016 में खट्टर सरकार ने जिले का नाम बदलकर नूंह कर दिया था। हरियाणा के दक्षिणी हिस्से में स्थित यह जिला पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। विश्व हिंदू परिषद और संघ परिवार से जुड़े संगठन इस इलाके में बड़े पैमाने पर धर्म पर्वितन और दलित उत्पीड़न होने की बात करते हैं।

    विश्व हिंदू परिषद के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन के नेतृत्व में विहिप के प्रतिनिधिमंडल ने पिछले महीने मई में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर चौंकाने वाली रिपोर्ट सौंपी थी। जिसमें मेवात के कुल पांच सौ गांवों में से 103 गांवों के हिंदू विहीन होने और 84 गांवों में चार से कम हिंदू परिवार होने की बात कही थी। विहिप नेताओं के मुताबिक उस वक्त मुख्यमंत्री ने जांच कराने का आश्वसान दिया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कदम नहीं उठाए गए।

    सुरेंद्र जैन ने कहा, “मेवात में दलित युवतियों के अपहरण, दुष्कर्म की घटनाओं पर भी पुलिस केस दर्ज नहीं करती। जमीनों की जबरन रजिस्ट्री की जा रही है। जिससे डर के कारण हिंदू परिवारों का पलायन हो रहा है। मंदिरों पर कब्जे किए जा रहे हैं। कोई सरकार नहीं सुन रही! लेकिन अब सुनना ही नहीं ,करना भी पडेगा!”

    विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि मेवात में दलित उत्पीड़न की घटनाओं की जस्टिस पवन कुमार जांच कर चुके हैं। वहीं संगठन की पहल पर जीडी बख्सी की टीम भी जांच कर रिपोर्ट दे चुकी है। वहीं मामले के तूल पकड़ने पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग(एससी कमीशन) के चेयरमैन डॉ. रामशंकर कठेरिया भी मेवात जाकर जांच कर चुके हैं।

    विहिप नेता विनोद बंसल का कहना है, “मेवात में एक साजिश के तहत बहुसंख्यकों को अल्पसंख्यक कर दिया गया है। मेवात में देश विरोधी गतिविधियां चल रहीं हैं। रोहिंग्याओं का अड्डा बन चुका है। पाकिस्तान की फंडिंग से मेवात व आसपास फाइव स्टार मदरसे संचालित होते हैं। 2018 में इसका खुलासा हो चुका है, जब एनआईए ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की फंडिंग से एक मदरसे के संचालन के मामले में सलमान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। चूंकि देश की राजधानी से यह इलाका नजदीक है, इस नाते यहां केंद्रीय जांच एजेंसियों को कड़ी नजर रखने की जरूरत है।”

    विहिप नेता नाराजगी जाहिर करते हैं कि दलित हितैषी होने का दावा करने वाले कई नेता मेवात में दलित उत्पीड़न पर खामोश हैं। विहिप नेता विनोद बंसल कहते हैं कि आखिर बसपा मुखिया मायावती, स्वयंभू दलित नेता चंद्रशेखर रावण, जिग्नेश मेवाणी आदि इस मसले पर क्यों कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विहिप मेवात में हालात के सामान्य होने तक चुप नहीं बैठेगी।

  • MP के शहडोल जिले में मिट्टी की खदान धंसी, 5 की मौत

    [object Promise]

    शहडोल | मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में शनिवार की सुबह मिटटी की खदान धसकने से मलबे में 10 मजदूर दब गए। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई, वहीं पांच घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, “ब्योहारी थाना क्षेत्र के बुढवा रोड पर एक खदान में मिट्टी खुदाई के काम में मजदूर लगे थे। अचानक खदान का एक हिस्सा धसक गया, मलबे में खुदाई काम में लगे मजदूर दब गए। राहत और बचाव कार्य चलाया गया।”

    पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, तीन घायलों को शहडोल के अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है और दो का ब्योहारी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • 642 चिकित्सा अधिकारियों को मिली हरियाणा में नियुक्ति

    [object Promise]

    चंडीगढ़ । कोविड-19 कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 642 और चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है।हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मार्च, 2020 की नवीनतम भर्ती की शेष मेरिट सूची से इन चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इस प्रकार पिछले तीन महीनों में कुल 954 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। मार्च में 312 डॉक्टरों को नियुक्ति के लिए पत्र दिए गए थे।विज ने बताया कि इस प्रकार विभाग ने 954 चिकित्सा अधिकारियों में से 166 विशेषज्ञ डॉक्टर तथा 788 एमबीबीएस योग्यता वाले डॉक्टर उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही विभाग में काफी हद तक डॉक्टरों की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बड़ी संख्या मे चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करना विभाग की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा व आलोक निगम इसके लिए बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चयनित किए गए डॉक्टरों को कहा गया है कि 15 दिनों के अंदर-अंदर अपने विभाग में ज्वाइनिंग करें तथा एकीकृत नियुक्ति पत्र विभाग की वैबसाईट पर अपलोड कर दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवार अपनी इच्छा के अनुसार सिविल सर्जन को रिपोर्ट कर सकते हैं। सिविल सर्जन द्वारा रिक्त पदों के अनुरूप उनकी नियुक्ति की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव कार्यालय तथा हरियाणा महा अधिवक्ता कार्यालय से सभी आवश्यक अनुमति प्रक्रियाओं की स्वीकृति पहले ही प्रदान कर ली गई है।

  • ट्रक और ऑटो की बिहार के गया में आमने-सामने टक्कर, 7 लोगों की मौत, 15 घायल

    [object Promise]

    गया। बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने दो ऑटोरिक्शा को ठोकर मार दी, जिससे ऑटो पर सवार सात लोगों की मौत हो गई जबकि 15-16 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन-चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गया के रेगनिया गांव के कई लोग दो ऑटो पर सवार होकर देव मंदिर से एक तिलक समाारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिशुनपुरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों ऑटो को टक्कर मार दी।

    आमस के थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथ घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घायलों में तीन से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    उन्होंने बताया कि सभी मृतक रेगनिया गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद से ट्रक चालक फ रार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • मुंबई लोकल फिर दौड़ने लगी पटरियों पर, यात्रा की सिर्फ इन लोगों को मिली इजाजत

    [object Promise]

    मुंबई। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन आज से आवश्‍यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए शुरु कर दी गई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण काफी समय पहले इस सेवा को बंद कर दिया गया था। ये सेवा सेंट्रल रेलवे की मेन और हार्बर दोनों लाइनों के बीच शुरु की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इससे आवश्‍यक सेवाओं से जुड़े लगभग 1.25 लाख लोगों को अपने गंतव्‍य तक पहुंचने में सुविधा होगी। सोमवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर चर्चगेट से विरार के लिए पहली लोकल ट्रेन रवाना हुई।

    रेलवे के ट्वीट के अनुसार पश्चिम रेलवे ने निर्णय लिया है कि मुंबई में सोमवार से चुनिंदा रूट पर ही नियम व शर्तों के साथ ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। सोमवार सुबह 5:30 बजे से ट्रेन चलनी शुरु हो गई है। 15 मिनट के अंतराल के साथ यह ट्रेनें रात 11:30 बजे तक चलाई जाएंगी।

    गौरतलब है कि वीरवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों की सुविधा व सुरक्षित आवागमन करने के लिए लोकल ट्रेनों के महत्व पर जोर दिया था। इसके अलावा, सीएम उद्धव ठाकरे ने पहले ही केंद्र से लोकल ट्रेन शुरु करने की बात कही थी।

    ज्ञात हो कि आम दिनों में मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में प्रतिदिन लगभग 80 लाख लोग मुंबई के एक कोने से दूसरे कोने तक यात्रा करते हैं। इनमें तीन लोकल लाइन शामिल होती हैं। वेस्टर्न लाइन जो चर्चगेट से विरार तक, सेंट्रल लाइन जो CST से कल्याण के आगे तक जाती है और हार्बर लाइन शामिल है।

     

  • MADHYA PRADESH : दिग्विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज सीएम शिवराज के एडिटेड वीडियो साझा करने पर

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने ट्विटर एकाउंट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एडिटेड वीडियो साझा करने पर मुसीबत में पड़ गए हैं। इसके लिए उनके खिलाफ भाजपा नेताओं ने अपराध शाखा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार की रात को अपराध शाखा में एक शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर रविवार की दोपहर को एक वीडियो डाला है। इस वीडियो के साथ लिखा है कि ‘मदिरालय खोल दिए पर मंदिरों और पूजा स्थलों पर लॉकडाउन। वाह रे मामा इतना पिलाओ के पड़े रहें।’

    भाजपा की ओर से पुलिस में की गई शिकायत में बताया गया है कि शिवराज सिंह चौहान ने जनवरी 2020 में तत्कालीन कमल नाथ सरकार की आबकारी नीति को लेकर संवाददाताओं से चर्चा के दौरान शराब दुकानें गांव-गांव में खोले जाने का विरोध किया गया था।

    यह बयान दो मिनट 19 सेकेंड का है, जिसे शिवराज ने अपने ट्विटर एकाउंट पर डाला था, जिसे दिग्विजय सिंह और उनके साथियों ने चोरी कर काट-छांट कर उसे नौ सैकेंड का तैयार कर ट्विटर पर डाला है। यह कृत्य भाजपा की वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री चौहान की छवि को धूमिल करने के मकसद से किया गया है।

    अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने बताया कि रविवार रात को पूर्व मंत्री व विधायक विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विधायक कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा आदि ने लिखित शिकायत की। साक्ष्य के तौर पर वीडियो की कापी पेन ड्राइव में भी दी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

    पुलिस के मुताबिक इसके साथ ही सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो में कांट-छांट कर सोशल मीडिया पर वायरल के मामले में सोशल मीडिया मनीटरिंग सेल ने एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

    इसके अलावा उन लोगों को भी आरोपी बनाया गया है जिन्होंने इस ट्वीट को रीट्वीट किया है।

  • अस्पताल में भर्ती राज्यपाल लालजी टंडन से MP के CM शिवराज सिंह चौहान करेंगे भेंट

    [object Promise]

    लखनऊ। मध्य प्रदेश में कांग्रेस तथा भाजपा के बीच ऑडियो व वीडिया पर जारी घमासान के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानी मंगलवार को लखनऊ आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का हालचाल लेंगे। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी भेंट कर सकते हैं।

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर करीब दो बजे तक वहां के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत का जायजा लेने मेदांता हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। लालजी टंडन मेदांता अस्पताल में 11 जून से भर्ती हैं। सोमवार को तबीयत अधिक खराब होने पर उनको वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया था। शिवराज सिंह चौहान आज लालजी टंडन को देखने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से भी भेंट कर सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान का दोपहर एक बजे भोपाल से लखनऊ रवाना होने का कार्यक्रम है। शाम को करीब चार बजे उनकी वापसी का भी कार्यक्रम है।

    गौरतलब है कि इन दिनों मध्य प्रदेश में भाजपा तथा कांग्रेस के बीच ऑडियो-वीडियो पर जारी सियासी घमासान जारी है। ऑडियो क्लिप पर जारी घमासान के बीच शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है। इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर यात्रा के दौरान के भाषण का ऑडियो और वीडियो वायरल होने के मामले में सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह ने केंद्रीय नेतृृत्व के निर्देश पर सरकार गिराने की बात कही है। कांग्रेस इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की शरण लेगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने साजिश रच कांग्रेस की बहुमत की सरकार गिराई है। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर ट्वीट किया है। ऑडियो क्लिप पर जारी घमासान के बीच शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है।