Category: state-news

  • मध्यप्रदेश : 106 विधायकों की BJP ने राजभवन में कराई परेड, सुप्रीम कोर्ट कल करेगा भाजपा की याचिका पर सुनवाई

    मध्यप्रदेश : 106 विधायकों की BJP ने राजभवन में कराई परेड, सुप्रीम कोर्ट कल करेगा भाजपा की याचिका पर सुनवाई

    भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमत परीक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर की गई है। इस पर अब मंगलवार को सुनवाई होगी। दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 106 भाजपा विधायकों की परेड राज्यपाल लालजी टंडन के आवास पर कराई गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने 106 विधायकों की राज्यपाल के सामने परेड करवाई और समर्थन की सूची सौंपी है।

    इस दौरान राज्यपाल टंडन ने विधायकों को भरोसा देते हुए कहा कि वह संविधान के अनुसार कार्रवाई करेंगे। विधायकों के अधिकारों का हनन नहीं होगा। राज्यपाल से मुलाकात के बाद बीजेपी ओर से कहा गया कि हमने राज्यपाल को सूचित किया कि आपके आदेश का पालन नहीं हुआ है।
    राज्यपाल से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कमलनाथ की सरकार अल्पमत में है। इसलिए वे रणछोड़ बन रहे हैं। कमलनाथ सरकार टाइम काटू बन गई है। अस्थिर सरकार भी कोरोना से नहीं बचा सकता है।

    इससे पहले मध्य प्रदेश में सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद फ्लोर टेस्ट नहीं हाे पाया है। क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने राज्यपाल लालजी टंडन के अभिभाषण के बाद विधानसभा का बजट सत्र 26 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। बजट सत्र स्थगित करने को कारण काेरोना वायरस बताया गया है। अब कमलनाथ सरकार को 26 तक अपनी सरकार बचाने का समय मिल गया है।

    -भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के राजभवन पहुंचने से पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे राज्यपाल से अच्छे संबंध हैं, हमने राजनीति पर कोई बात नहीं की।
    इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को लिखे पत्र में मौजूदा परिस्थितियों में फ्लोर टेस्ट कराए जाने को अलोकतांत्रिक बताया है।

  • CM कमलनाथ देर रात राज्यपाल से मिलने के बाद बोले,फ्लोर टेस्ट का निर्णय स्पीकर को लेना है, सरकार पूरी तरह सुरक्षित

    CM कमलनाथ देर रात राज्यपाल से मिलने के बाद बोले,फ्लोर टेस्ट का निर्णय स्पीकर को लेना है, सरकार पूरी तरह सुरक्षित

    भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से देर रात 12 बजे के बाद राजभवन पहुंचकर मुलाकात की। इससे पहले भाजपा के नेताओं ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की थी। कमलनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद कहा कि मुझे राज्यपाल का फोन आया था, विधानसभा शांतिपूर्वक चले इसको लेकर चर्चा हुई है। मैं भी यह चाहता हूं कि विधानसभा शांतिपूर्वक चले और इसके लिए मैं स्पीकर से चर्चा करूंगा जहां तक फ्लोर टेस्ट का सवाल है, स्पीकर को निर्णय लेना है अब स्पीकर क्या निर्णय लेते हैं इसे लेकर मैं क्या कह सकता हूं। सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है, मैंने राज्यपाल से कहा था की विधायक स्वतंत्र होकर आएं फ्लोर टेस्ट में कोई आपत्ति नहीं है। राज्यपाल ने मुझे जो चिट्ठी लिखी है मैं उसका जवाब दे दूंगा।”

    विधानसभा की कार्यसूची में विश्वास मत का जिक्र ना होने को लेकर भाजपा के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और नरोत्तम मिश्रा ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और कार्यसूची में विश्वास मत का जिक्र ना होने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। राज्यपाल ने भी रविवार की रात को मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा था कि फ्लोर टेस्ट में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की काम न करने की स्थिति में हाथ उठाकर विश्वास मत हासिल करने की प्रक्रिया को संपन्न कराया जाए। राज्य में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ देर रात को राजभवन पहुंचे और राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की।

  • MP LIVE: नहीं होगा आज फ्लोर टेस्ट, 26 मार्च तक स्पीकर प्रजापति ने विधानसभा सत्र किया स्थगित

    MP LIVE: नहीं होगा आज फ्लोर टेस्ट, 26 मार्च तक स्पीकर प्रजापति ने विधानसभा सत्र किया स्थगित

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में उठा-पठक का क्लाईमैक्स आज देखने को नहीं मिलेगा । क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने विधानसभा सत्र 26 मार्च तक स्थगित कर दिया है। अब कमलनाथ सरकार 26 मार्च तक सुरक्षित हो गई है। राज्यपाल लालजी टंडन ने फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश विधानसभा अध्यक्ष को दिया गया था। लेकिन उसको नजर अंदाज कर दिया गया।
    LIVE अपडेट…
    – विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने विधानसभा सत्र 26 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है।
    – राज्यपाल लालजी टंडन ने अपने अभिभाषण में कहा है कि सभी सदस्यों को शुभकामना के साथ सलाह देना चाहता हूं कि प्रदेश की जो स्थिति है, उसमें अपना दायित्व शांतिपूर्ण तरीके से निभाएं। लालजी टंडन ने जैसे ही अपनी बात पूरी की तो विधानसभा में हंगामा हुआ।

    • राज्यपाल लालजी टंडन ने अपना अभिभाषण दे रहे हैं।
      -मध्यप्रदेश के बजट सत्र शुरू हो गया है। सभी विधायक विधानसभा में बैठ गए हैं।

    -भाजपा के विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। एक बस में शिवराज सिंह चौहान आगे यानी कंडक्टर सीट पर बैठे थे। वहीं दूसरी बस में नरोत्तम मिश्रा कंडक्टर सीट पर दिखे।

    -कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा है कि कमलनाथ की सरकार फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं।

    -मध्य प्रदेश के मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस के बागी विधायक जो बेंगलुरु में हैं, उनको सम्मोहित और प्रताड़ित किया गया है। कुछ लोग उन्हें राज्य में आने नहीं दे रहे हैं, उनके परिवारों को परेशान किया जा रहा है।

    भाजपा नेता रात को पहुंचे राजभवन…

    मध्यप्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन की कार्यसूची में राज्यपाल लालजी टंडन के अभिभाषण के बाद विश्वासमत हासिल करने की प्रक्रिया का जिक्र नहीं होने पर भाजपा नेताओं ने रविवाररात को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल ने शनिवार की देर रात मुख्यमंत्री कमल नाथ को एक पत्र लिखकर विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा था।

    भार्गव ने राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं को बताया कि कार्यसूची में सिर्फ राज्यपाल के अभिभाषण का जिक्र है, जो राज्यपाल द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देश का उल्लंघन है। यह असंवैधानिक है, क्योंकि राज्यपाल संविधान के प्रमुख है। इसलिए राज्यपाल को ज्ञापन देने आए हैं।

    इसके बाद भाजपा ने राज्यपाल से विधानसभा की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी का जिक्र किया। इस पर राज्यपाल लालजी टंडन ने रविवार को फिर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा कि भाजपा ने विधानसभा में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग की सुविधा नहीं होने का जिक्र किया है, अगर ऐसा है तो फिर हाथ उठाकर ही विश्वासमत की प्रक्रिया पूरी की जाए।

    राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को विश्वासमत अभिभाषण के बाद हासिल करने को कहा गया था, मगर विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यसूची में सिर्फ अभिभाषण का ही जिक्र है। इस मसले पर रविवार देर रात को भाजपा के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव व मुख्य सचेतक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राज्यपाल से मुलाकात कर वास्तुस्थिति से अवगत कराया।

  • 113 हुई काेरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या,राजस्थान में एक को दबोचा कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में

    113 हुई काेरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या,राजस्थान में एक को दबोचा कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में

    नई दिल्ली। भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या आज 113 तक पहुंच गई हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 33 लोगों में पुष्टि हो गई है। अभी तक दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसके अलावा 13 लोग सही होकर घर गए। उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 31 मार्च तक सिनेमा हॉल और मॉल बंद करने का आदेश दिए गए हैं। जम्मू में 31 मार्च तक ढाबे-रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। शिरडी प्रशासन की ओर से भी कुछ दिन के लिए भक्तों से मंदिर नहीं आने का आग्रह किया है।

    अपडेट…
    -कोरोना वायरस के कुल मामले 113 केस हो गए हैं। सोमवार को ओडिशा में कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस पाया गया है। 31 वर्षीय युवक इटली से लौटा था जो कि पॉजिटिव पाया गया।

    -राजस्थान में कोरोना वायरस पर अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कोरोना से बचाव को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी की। यूपी के 11 जिलों लखनऊ, आगरा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिले में 31 मार्च तक सिनेमा हॉल और मॉल बंद करने का आदेश दिए गए हैं। रेलवे भी कोरोना को लेकर पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। ट्रेन को अच्छी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है।

  • राजस्थान: आर्मी संगरोध केन्द्र पहुंचे ईरान से दूसरे बैच में निकाले गए 53 लोग जैसलमेर के

    राजस्थान: आर्मी संगरोध केन्द्र पहुंचे ईरान से दूसरे बैच में निकाले गए 53 लोग जैसलमेर के

    जयपुर। ईरान से निकाले गए 53 लोगों का नया बैच सोमवार को जैसलमेर के आर्मी वेलनेस सेंटर पहुंचा। कोरोनावायरस प्रकोप के चलते मध्य-पूर्वी देश में अब तक 700 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जिसके कारण भारत अपने नागरिकों को वहां से निकाल रहा है। इससे पहले रविवार को 236 लोगों का पहला बैच जैसलमेर पहुंचा था।

    प्रक्रिया के अनुसार, इन लोगों की एयरपोर्ट पर प्राथमिक जांच की गई। इसके बाद उन्हें राजस्थान के संगरोध केंद्र भेजा गया जहां वह 14 दिन तक चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में अलग-थलग रहेंगे।

    अतिरिक्त प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि हम सारे जरूरी उपाय कर रहे हैं।

    राजस्थान में रक्षा के जनसंपर्क अधिकारी कर्नल संबित घोष ने कहा किपहले बैच के 236 लोग एयर इंडिया के दो विमानों से ईरान से जैसलमेर पहुंचे थे।

    सिंह ने आगे बताया कि सिविल और आर्मी अधिकारी इस स्थिति में निर्बाध और सुचारू संचालन के लिए आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं। आर्मी अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्युपमेंट) किट और अन्य सहयोग उपलब्ध कराया गया है।

    सिंह ने कहा कि राजस्थान में स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत की कलेक्टरों के साथ रविवार सुबह हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कोरोनावायरस से निपटने की चुनौती का संकल्प और मजबूत हुआ है।

    कर्नल घोष ने कहा कि कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित कर दिया गया है और बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक कोरोना प्रभावित देशों में फंसे हुए हैं, जैसे इटली और ईरान। इन सभी भारतीयों को निकाला जा रहा है।”

    उन्होंने आगे कहा कि एहतियात के तौर पर निकाले गए इन सभी लोगों को 14 दिन तक आइसोलेशन में रखा जा रहा है। आर्मी ने इसके लिए कई स्थानों पर वेलनेस सेंटर स्थापित किए हैं।

  • मुक्केबाज़ सिमरनजीत कौर को CM अमरिन्दर सिंह की ओर से पांच लाख रुपए देने का ऐलान

    मुक्केबाज़ सिमरनजीत कौर को CM अमरिन्दर सिंह की ओर से पांच लाख रुपए देने का ऐलान

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को मुक्केबाज़ सिमरनजीत कौर को पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया। खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी के नेतृत्व अधीन मुख्यमंत्री को विशेष के तौर पर मिलने आई सिमरनजीत कौर ओलम्पिक खेल के लिए क्वालीफाई होने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज़ है।

    मुख्यमंत्री ने मुबारकबाद देते हुये कहा कि न सिर्फ पंजाब बल्कि देश को उस पर मान है जिसने एशिया ओशिनिया क्वालीफाइंग मुकाबले में रजत पदक जीत कर दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच में हाजिऱी भरने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह मुक्केबाज़ पंजाब की लड़कियों के लिए भी प्रकाश स्तम्भ है जो लड़कियों के लिए नयी खेल मुक्केबाज़ी में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार की बेटी की यह असाधारण प्राप्ति है और उसे आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद मुहैया करवाई जायेगी।

    इस मौके पर खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मुख्यमंत्री को बताया कि लुधियाना जिले के गांव चकर की इस मुक्केबाज़ ने गांव में ही अपना कॅरियर बनाना शुरू किया। 2013 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में काँस्य पदक, 2018 में सीनियर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2019 में एशियन मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। मोहाली स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्टस में भी इस मुक्केबाज़ ने तैयारी की। राणा सोढी ने मुक्केबाज़ को विश्वास दिलाया कि उसकी योग्यता के अनुसार खेल विभाग उसे नौकरी भी दिलाएगा।

    इस मौके पर लोक सभा मैंबर परनीत कौर, सिमरनजीत कौर की माता राजपाल कौर, प्रिंसिपल सरवण सिंह, उसके कोच प्रिंसिपल बलवंत सिंह संधू, गांव चकर के पंच गुरजीत सिंह भी उपस्थित थे।

  • भाजपा सुप्रीम कोर्ट जाएगी मध्यप्रदेश में फ्लोर टेस्ट नहीं कराने को लेकर !

    भाजपा सुप्रीम कोर्ट जाएगी मध्यप्रदेश में फ्लोर टेस्ट नहीं कराने को लेकर !

    भोपाल। मध्य प्रदेश में सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद फ्लोर टेस्ट नहीं हाे पाया है। क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने राज्यपाल लालजी टंडन के अभिभाषण के बाद विधानसभा का बजट सत्र 26 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। अब कमलनाथ सरकार को 26 तक अपनी सरकार बचाने का समय मिल गया है। अब लग रहा है कि भाजपा फ्लोर टेस्ट के विषय पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

    इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को लिखे पत्र में मौजूदा परिस्थितियों में फ्लोर टेस्ट कराए जाने को अलोकतांत्रिक बताया है। जबकि विधानसभा की कार्यवाही की लिस्ट में सोमवार को फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं है। इसको लेकर सत्ता और विपक्ष में गतिरोध कायम है। माना जा रहा है कि अगर राज्यपाल के निर्देशों के खिलाफ जाकर स्पीकर फ्लोर टेस्ट नहीं कराते हैं तो फिर भाजपा कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
    राज्यपाल लालजी टंडन ने अपने अभिभाषण के बाद कमलनाथ सरकार को विश्वासमत हासिल करने के लिए कहा है। विधानसभा में दोनों पक्षों के विधायक मॉस्क लगाकर पहुंचे हैं। जयपुर में रुके कांग्रेस के और मानेसर से भाजपा के विधायक भी विधानसभा पहुंच चुके हैं। राज्यपाल लालजी टंडन भी विधानसभा पहुंचकर अभिभाषण शुरू कर चुके हैं।

  • MP : दिल्ली जाना रद्द BJP MLA का, राज्यपाल ने कहा, मंगलवार को कमलनाथ को साबित करना होगा बहुमत

    MP : दिल्ली जाना रद्द BJP MLA का, राज्यपाल ने कहा, मंगलवार को कमलनाथ को साबित करना होगा बहुमत

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा के 26 मार्च तक स्थगित होने पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली कमलनाथ सरकार ने सोमवार को राहत की सांस ली। भोपाल में विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को मुद्दा बनाते हुए विधानसभा सत्र 26 मार्च तक स्थगित करने का फैसला किया। इस फैसले का भाजपा ने पुरजोर विरोध किया। भाजपा ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। शीर्ष अदालत मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई के लिए तैयार हो गई।

    UPDATES :-

    • मध्य प्रदेश के भाजपा विधायकों को दिल्ली ले जाने की योजना को रद्द कर दिया गया है। विधायक हवाईअड्डे से होटल की ओर लौटने लगे हैं। विधायकों को आमेर ग्रीन नहीं बल्कि अन्य होटल में ठहराने की तैयारी है। भाजपा विधायकों को विधानसभा के सत्र में शामिल करने के लिए रविवार की देर रात को मानेसर से भोपाल लाया गया था, मगर विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च तक के लिए स्थगित किए जाने पर फिर विधायकों को दिल्ली भेजा जा रहा था।

    विधायकों को होटल आमेर ग्रीन से हवाईअड्डे पर लाया गया था, विधायक विमान में बैठने की तैयारी में थे मगर अचानक दिल्ली जाना निरस्त कर दिया गया है। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विजय शाह ने कहा, राज्यपाल ने मंगलवार को फ्लोर टेस्ट के लिए पत्र लिखा है, इसलिए दिल्ली जाने के कार्यक्रम को निरस्त किया गया है। वैसे इस बात की उम्मीद कम है कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल के निर्देश पर अमल हो। सूत्रों का कहना है कि भाजपा के विधायकों को अब भोपाल के आमेर ग्रीन में नहीं बल्कि पड़ोसी जिले सीहोर के एक होटल में ठहराया जा सकता है।

    • मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक बार फिर पत्र लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने को कहा। उन्होंने कहा है कि 17 मार्च तक फ्लोर टेस्ट कराएं। फ्लोर टेस्ट नहीं होता है तो यह माना जाएगा कि विधानसभा में आपको बहुमत प्राप्त नहीं है। राज्यपाल लालजी टंडन ने सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक बार फिर पत्र लिखा है और उन्होंने कहा है कि 17 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराया जाए। उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा है कि पूर्व में फ्लोर टेस्ट के लिए लिखे गए पत्र के जवाब में आपकी ओर (मुख्यमंत्री) से जो तर्क दिए गए हैं वह आधारहीन हैं। लिहाजा 17 मार्च तक फ्लोर टेस्ट कराया जाए।

    राज्यपाल ने 14 मार्च को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से कहा था कि विधानसभा के बजट सत्र में अभिभाषण के बाद फ्लोर टेस्ट कराया जाए, मगर ऐसा हुआ नहीं। आपकी ओर से 14 मार्च के पत्र का जो जवाब दिया गया है, उसकी भाषा भाव संसदीय मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है। पत्र में आगे लिखा है कि संवैधानिक और लोकतंत्रीय मान्यताओं का सम्मान करते हुए मंगलवार (17 मार्च) तक मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराएं और बहुमत साबित करें, अन्यथा यह माना जाएगा कि वास्तव में आपको विधानसभा में बहुमत नहीं है।

    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा की। शाह सोमवार को प्रधानमंत्री के संसद भवन स्थित कार्यालय में उनसे मुलाकात की और गुजरात में राज्यसभा चुनाव के अलावा मध्य प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और धर्मेंद्र प्रधान दोनों मध्य प्रदेश के घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और वे अमित शाह के संसद भवन कार्यालय में उनके साथ बैठक भी करेंगे।

  • राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अधिवक्ता हरप्रीत संधु ने अपनी पुस्तकें भेंट की

    राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अधिवक्ता हरप्रीत संधु ने अपनी पुस्तकें भेंट की

    शिमला। अधिवक्ता एवं लेखक हरप्रीत संधु ने मंगलवार यहां राजभवन में अपनी चार पुस्तकों का संग्रह राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को भेंट किया। इनमें उनका संस्करण ‘सिंगापुर-इंडियन लीगल सिस्टम’ का तुलनात्मक अध्ययन भी शामिल था।

    राज्यपाल ने सिंगापुर और भारत की कानून प्रणाली के तुलनात्मक अध्ययन के लिए लेखक को बधाई देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी प्रयास से दोनो राष्ट्रों के मध्य कानूनी संबंधों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक न केवल कानूनविदों बल्कि शोधकर्ताओं के लिए भी सहायक सिद्ध होगी। यह पुस्तक पाठकों को सिंगापुर की कानूनी व्यवस्था को समझने में भी सहायता पहुंचाएगी।

    उन्होंने लेखक के भावी के प्रयासों में सफलता की भी कामना की।
    इस अवसर पर हरप्रीत संधु ने कहा कि उनकी पुस्तकों का उद्देश्य विभिन्न राष्ट्रों और भारत के बीच प्रचलित दो विभिन्न कानूनी प्रणालियों के प्रक्रियात्मक पहलुओं को रेखांकित करना है। इससे विभिन्न देशों के संवैधानिक कानूनी काम-काज के बारे में जानकारी मिलती है और कानून के क्षेत्र में आपसी संबंध भी मजबूत होते हैं।

  • स्वास्थ्य बीमा का लाभ आयुष्मान भारत योजना में वंचित लोगों को भी मिले: सांसद सी.पी.जोशी

    स्वास्थ्य बीमा का लाभ आयुष्मान भारत योजना में वंचित लोगों को भी मिले: सांसद सी.पी.जोशी

    जयपुर/नई दिल्ली। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने लोकसभा में सदन की कार्यवाही में भाग लेते हुये शुन्यकाल के दौरान आयुष्मान भारत योजना में वंचित लोगों को भी इसमें शामिल किये जाने का विषय रखा।

    सांसद जोशी ने बताया कि 1 अप्रेल 2018 से भारत सरकार के द्वारा गरीब लोगों के परिवारों के लिये चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत 5 लाख रुपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया गया हैं। इस योजना से देश की 50 करोड़ से अधिक आबादी को जोड़ा गया है, इसके साथ ही इस श्रेणी में आने वाले लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे है।

    सांसद जोशी ने आग्रह किया कि इस योजना से वंचित लगभग 80 करोड़ देशवासियों के लिये भी कोई विकल्प उपलब्ध कराया जाना चाहिये जिसमें इच्छुक व्यक्ति निश्चित प्रीमियम राशि जमा करवाकर कैशलेस स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा सकें। वर्तमान में जितने भी निजी हेल्थ बीमा जो उपलब्ध है, उनकी प्रीमियम राशि काफी अधिक हैं तथा उनकी क्लेम प्रक्रिया भी काफी जटिल हैं, जिस कारण बीमा राशि का क्लेम लेने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि वंचित वर्ग को सशुल्क आयुष्मान योजना से जुड़ने का मौका मिलता हैं तो यह राशि इस वर्ग के लिये वहन करने योग्य होगी।

    इससे राजकोष पर अतिरिक्त भार भी नही पड़ेगा तथा शेष वंचित लोगों को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा। सांसद जोशी ने सदन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि देश के मध्यम वर्ग एवं पर्याप्त चिकित्सा सुविधा तथा बीमा लाभ से वंचित समस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलाए।