Category: state-news

  • MP : कांग्रेस के MLA जयपुर से पहुंचे भोपाल, ले जाया गया होटल मैरियट

    MP : कांग्रेस के MLA जयपुर से पहुंचे भोपाल, ले जाया गया होटल मैरियट

    भोपाल। इस समय मध्य प्रदेश में सियासत चरम पर है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए कांग्रेस सरकार को बचाना बड़ी चुनौती है। दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य के बगावत कर भाजपा का दामन थामने से सरकार पर संकट गहराया है। दरअसल वर्ष 2018 के अंत में चुनाव के नतीजे आते ही कमलनाथ और सिंधिया के बीच दरार दिख गई थी और वक्त बीतने के साथ खाई में बदल गई। भाजपा ने भी मौके का फायदा उठाकर सिंधिया को अपने दल में शामिल कर लिया और उन्हें हाथों हाथ 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट भी दे दिया।

    LIVE UPDATES :-

    • मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक रविवार सुबह 11 बजे के करीब जयपुर से भोपाल पहुंचे। बताया जा रहा है कि इनकी संख्या 90 है। इन्होंने एअरपोर्ट पर कमलनाथ सरकार की जीत का दावा किया। इन्हें बसों से होटल मैरियट ले जाया गया।

    • मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के रविवार को जयपुर से भोपाल आने की संभावनाओं के चलते हवाईअड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हवाईअड्डे पर निषेधाज्ञा 144 लागू है। कांग्रेस के जयपुर गए विधायको को रविवार को भोपाल लाया जा रहा है। इन विधायकों के आने की संभावनाओं के मद्देनजर राजा भोज विमान तल पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है, भारी संख्या में सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। हवाईअड्डे पर भीड़ जमा न हो, इसके भी प्रयास किए गए हैं। ज्ञात हो कि, बीते दो दिन पहले कुछ विधायकों के आने की खबरों को लेकर भारी संख्या में कार्यकर्ता हवाईअड्डे पर जमा हो गए थे और विवाद की स्थिति बनी थी। तब पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने हवाईअड्डे पर निषेधाज्ञा 144 लागू करने की जानकारी दी थी। वह अब भी लागू है।

    • मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों को रविवार को जयपुर से भोपाल लाया जा रहा है। विशेष विमान से लाए जा रहे ये विधायक भोपाल में एक साथ रखे जाएंगे। कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने बताया है कि विधायक जयपुर के हवाईअड्डे पर पहुंच चुके हैं और उन्हें वहां से विशेष विमान से भोपाल लाया जा रहा है। विधायकों की संख्या 90 बताई जा रही है। इन विधायकों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत और राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी भी आ रहे हैं। गौरतलब है कि 11 मार्च को कांग्रेस के विधायकों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधांशु त्रिपाठी के साथ जयपुर भेजा था। यह विधायक चार दिन तक जयपुर के एक रिसॉर्ट में रहे, इस दौरान विधायकों ने कई मंदिरों और देव स्थलों का भ्रमण किया। इन विधायकों से कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक व हरीश रावत ने भी संवाद किया था।

    • मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से सरकार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद बहुमत साबित करने को कहा है। राज्यपाल टंडन ने देर रात को मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि, राज्य के 22 विधायक अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे चुके है, इनमें से छह मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने के साथ उनकी सदस्यता भी खत्म की जा चुकी है।

    इस्तीफा दे चुके सभी विधायक सुरक्षा में विधानसभाध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होना चाहते है। राज्यपाल के पत्र में मुख्यमंत्री से कहा गया है कि आप भी बहुमत हासिल करने की सहमति दे चुके है। भाजपा ने भी ज्ञापन दिया है। राज्यपाल ने लिखा है, प्रथमदृष्टया मुझे विश्वास हो गया है कि आपकी सरकार ने सदन में विश्वास खो दिया है और आपकी सरकार अल्पमत में है। यह स्थिति अत्यंत गंभीर है, इसलिए संवैधानिक रूप से अनिवार्य एवं प्रजातांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवश्यक हो गया है कि दिनांक 16 मार्च को मेरे अभिभाषण के बाद विश्वासमत परीक्षण करें।

  • रद्द हो सकती है MP से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी सुमेर सिंह सोलंकी की उम्मीदवारी!

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी का नामांकन पत्र रद्द हो सकता है। लिहाजा पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार भी खड़ा किया है। पार्टी ने पूर्व मंत्री रंजना बघेल से भी नामांकन दाखिल कराया है। अगर सोलंकी की उम्मीदवारी रद्द होती है तो रंजना पटेल बघेल पार्टी की तरफ से प्रत्याशी होंगी। यही वजह है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने दूसरी सीट के लिए दो प्रत्याशियों से नामांकन पत्र दाखिल कराया है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने उच्च शिक्षा विभाग में सरकारी सेवा में कार्यरत सहायक प्राध्यापक डॉ.सुमेर सिंह सोलंकी को प्रत्याशी तो बनाया लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार न होने के कारण पूर्व मंत्री रंजना बघेल से भी नामांकन जमा करवाया गया है।

    आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली रंजना बघेल भी राज्यसभा की टिकट की प्रबल दावेदार रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा की दूसरी सूची में डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी का नाम देखकर लोग चौंक गए थे।

    बाद में मालूम पड़ा कि सोलंकी के नाम की सिफारिश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा की गई थी।
    ध्यान रहे कि सोलंकी शासकीय सेवा में आने से पहले वनवासी कल्याण आश्रम के लिए लंबे समय तक काम करते रहे। भाजपा में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सोलंकी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया।

    सोलंकी ने अपना इस्तीफा तो सौंप दिया है लेकिन अब तक उसे स्वीकार नहीं किया जा सका है। राजपत्रित पद पर कार्यरत होने के कारण सोलंकी का इस्तीफा राज्य सरकार यानी उच्च शिक्षा मंत्री के अनुमोदन से ही स्वीकार किया जा सकता है। इधर, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी इन दिनों बेंगलुरु पुलिस की अभद्रता से बेहद नाराज हैं। संभावना है कि 16 मार्च तक इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ तो सोलंकी का नामांकन रद्द भी हो सकता है।

    गौरतलब है कि नामांकन पत्रों की छंटनी के दौरान नियमानुसार सभी दस्तावेज देखे जाते हैं। इस्तीफा स्वीकार होने का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसे छंटनी के दिन तक जमा करवाया जा सकता है।

    [object Promise]

  • दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आरंभ हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की

    दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आरंभ हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की

    शिमला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक (सोमवार) आज ए.वी.एन. रिजार्ट में भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल की अध्यक्षता में आरंभ हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ तदोपरांत वंदेमातरम तथा बैठक में आए हुए गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी मंगल पाण्डेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद रामस्वरूप शर्मा, सुरेश कश्यप, शिमला संसदीय क्षेत्र के पालक एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारी मंत्री डॉ. राजीव सहजल, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि 27 साल बाद पांवटा की पावन धरती पर भाजपा कार्यसमिति की बैठक हो रही है। उन्होनें कहा कि जिस परिसर पर बैठक है उसका नाम भी गुरू गोविन्द सिंह के नाम पर रखा गया है। हिमाचल प्रदेश के पिछले दो लोक सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की है। 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की सभी 68 सीटों पर बढ़त हासिल कर नया इतिहास रचा।

    उन्होनें कहा कि 1990 से यह प्रथा चली आ रही है कि प्रदेश में एक भाजपा तो एक बार कांग्रेस की सरकार बनती रही है लेकिन इस बार यह मिथक टूटेगा और एक बार पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की नई टीम का गठन हुआ है और उसके लिए उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती एवं प्रदेश के संगठन मंत्री पवन राणा को शुभकामनाएं दी जिस प्रकार से पूर्व के संगठन ने बूस्टर का कार्य खड़ा किया है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि पूर्व में संगठन ने चारों संसदीय क्षेत्रों के पन्ना प्रमुख के सम्मेलन किए उसे पूर्ण रूप से दिखता है कि संगठन का काम धरातल तक खड़ा हुआ है।

    उन्होंने बताया कि इस कार्यसमिति की बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित हुआ है जिसका विश्लेषण हम साथ भेज रहे हैं। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी मंगल पाण्डेय ने जिला सिरमौर के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक को लेकर की गई तैयारियों की प्रशंसा की और बैठक के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होनें कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की यह पहली प्रदेश कार्यसमिति है और जे.पी. नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश कार्यसमिति के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं दी गई। उन्होनें कहा कि जे.पी. नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के कुशल नेतृत्व में कार्य कर रहे है, यह हिमाचलवासियों के लिए गर्व की बात है।

    प्रदेश प्रभारी ने केन्द्र सरकार के द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का जिक्र करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है। तीन तलाक की बात करते हुए उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार ने तीन तलाक की प्रथा को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को समाज में सम्मान से जीने का हक प्रदान किया। इसी के साथ कई शताब्दियों से अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए इस बात का जिक्र होता रहा। 70 वर्षों से यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नारा लगाते थे रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और अपने इस नारे का चरितार्थ करने का काम नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया है और सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक मंजूरी ने किया है।

  • सिंधिया पर भोपाल में जानलेवा हमले की कोशिश- शिवराज

    [object Promise]

    भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमले की कोशिश का आरोप लगाया है। राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन भरने के बाद शुक्रवार की रात को सिंधिया हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे तभी उनके काफिले को कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की और काले झंडे दिखाए। पूर्व मुख्यमंत्री चैहान ने आरोप लगाया है, “सिधिया पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया। उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। पत्थर बरसाए गए, गाड़ी के पास आकर गाड़ी पर चढ़ने और उसे रोकने के प्रयास किए गए। बमुश्किल अपनी जान बचाकर चालक ने गाड़ी को निकाला।”

    चौहान ने राज्य की कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए आगे कहा, “जब सिंधिया पर जानलेवा हमला हो सकता है, तो सहज ही कल्पना की जा सकती है कि स्थिति कितनी भयावह है। ऐसी सरकार जो बहुमत खो चुकी है, क्या बौखलाहट मंे ऐसे हमले करा रही है, इस हमले की घोर निंदा करता हूं और मांग करता हूं कि घटना की जांच कर जो भी दोषी है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। घटना को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा न जाए।”

    ज्ञात हो कि सिंधिया ने पिछले दिनों ही कांग्रेस का साथ छेाड़कर भाजपा का दामन थामा है और भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सदस्य का उम्मीदवार बनाया है। सिंधिया ने शुक्रवार को भोपाल से नामांकन भरने के बाद हवाई जहाज से दिल्ली जाने के लिए हवाई अड्डे की अेार जा रहे थे तभी उनके खिलाफ कमला पार्क क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया।

  • जयपुर जिला वैश्य फैडरेशन सेंट्रल के अध्यक्ष बने सुधीर जैन गोधा

    जयपुर जिला वैश्य फैडरेशन सेंट्रल के अध्यक्ष बने सुधीर जैन गोधा

    जयपुर। राजस्थान वैश्य फैडरेशन की कार्यकारिणी की बैठक होटल शकुन में हुई । इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उदेश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
    फैडरेशन पदाधिकारियों राजस्थान अध्यक्ष डॉक्टर एस एस अग्रवाल व महासचिव गोपाल गुप्ता ने राजस्थान प्रभारी ध्रुव दास अग्रवाल की अनुशंसा पर जयपुर सैंट्रल इकाई का गठन कर सुधीर जैन को अध्यक्ष मनोनीत किया।

    इसके बाद सुधीर जैन ने जयपुर जिला वैश्य फैडरेशन की कार्यकारिणी घोषित करते हुए महासचिव संजय पाबूवाल,कार्यकारी अध्यक्ष जेडी माहेश्वरी,कार्यकारी सचिव जेके जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी ए शरद काबरा, चारु गुप्ता व सीए मनोज जैन, वरिष्ठ संगठन मंत्री शैलेंद्र शाह, , सी ए रवि विजयवर्गीय, शम्भु दयाल अग्रवाल,संजीव घीया, वरिष्ठ संयुक्त सचिव सी ए अशोक हरकावत, हेमंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीए आरके गुप्ता, को नियुक्त किया है।

  • बिजली के बिलों का समय पर करें भुगतान: सहायक अभियन्ता

    बिजली के बिलों का समय पर करें भुगतान: सहायक अभियन्ता

    धर्मशाला। सहायक अभियन्ता विद्युत उप मण्डल सिद्धपुर ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया हेै की वेे समय पर अपने बिजली के बिल का भुगतान करें और जिम्मेदार नागरिक बनें। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता समय पर बिजली का बिल जमा नहीं करवाएंगे उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपना बिल आनॅलाइन माध्यम जैसे की बोर्ड की वेबसाइट और अन्य पेमेंट एॅप से भी जमा कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि बिजली से संबधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनके कार्यालय में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक मिल सकते हैं तथा 01892-246394 पर भी संपर्क कर सकते हैं। सामान्य बिजली की शिकायत के निवारण के लिए विधुत बोर्ड के टोल फ्री नं. – 1800-180-8060 तथा 1912 पर पर भी सम्पर्क किया ला सकता है।

  • भारी बर्फबारी शिमला, डलहौजी में, शीत लहर की स्थिति राज्य में

    भारी बर्फबारी शिमला, डलहौजी में, शीत लहर की स्थिति राज्य में

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला और डलहौजी में शनिवार को भारी बर्फबारी हुई, जिसके बाद राज्य में शीत लहर की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा, “शिमला, कुफरी, चायल और डलहौजी में रात भर बर्फबारी हुई। निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई, जिसके कारण कई स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।”

    शिमला में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि कुफरी में शून्य से नीचे 1.6 डिग्री और डलहौजी में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    उनके मुताबिक, शिमला में लगभग छह सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

    उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह मनाली के आसपास क्षेत्रों में भारी मात्रा में बर्फबारी हुई।

    लाहौल और स्पीति जिले के केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य की सबसे ठंडी जगह है।

    किन्नौर जिले के कल्पा में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी के साथ न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    निचली पहाड़ियों में बारिश होने के कारण सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर और उना जिलों में शीत लहर की स्थिति बन गई है।

    धर्मशाला में 42.2 मिमी बारिश के साथ न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर राज्य में व्यापक बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है।

  • पश्चिम बंगाल : युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

    पश्चिम बंगाल : युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था और अपने फोन पर गेम खेल रहा था। शुक्रवार को घटना के समय पीड़ित तोतोन सांतरा के साथ मौजूद उसके दोस्तों ने बताया कि अंबिका कालन स्टेशन के करीब रहने वाला सांतरा गेम में इतना मगन था कि उसने आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुनी।

    उनके दोस्त ट्रैक से दूर चले गए, लेकिन सांतरा नहीं हटा और ट्रेन की चपेट में आ गया।

    सरकारी रेलवे पुलिस (कालना) के कर्मचारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • छेब में 50 बिस्तरों का आइसोलेशन केंद्र तैयार कोरोना वायरस के संदिग्धों के लिए : राकेश कुमार प्रजापति

    छेब में 50 बिस्तरों का आइसोलेशन केंद्र तैयार कोरोना वायरस के संदिग्धों के लिए : राकेश कुमार प्रजापति

    धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने शनिवार को यहां जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केन्द्र छेब को संगरोधन संस्थान घोषित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि छेब में कोरोना वायरस के संदिग्धों के लिए 50 बिस्तरों का आइसोलेशन केंद्र तैयार कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की हैं कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोग भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सामूहिक कार्यक्रमों इत्यादि में जाने से परहेज करें तथा अपने हाथों को बार-बार अच्छी तरह धोएं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जुकाम, बुखार एवं सांस लेने की तकलीफ से पीड़ित हैं वह अपने घर में ही रहें और अपने परिवार व अन्य लोगों से मिलने से परहेज करें।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह इस बिमारी से लड़ने के लिए सक्षम है व सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरुदर्शन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए विभागीय डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में इस बीमारी के दो संदिग्ध मामले डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद आयुर्विज्ञान
    महाविद्यालय टांडा में सामने आए हैं उनके सैम्पल लेकर टैस्ट के लिए भेज दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस के संबंध में भ्रांतियां नहीं चलानी चाहिएं और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है और इस संबंध में गत दिवस भी बैठक कर जानकारियां संबंधित अधिकारियों के साथ सांझा की गईं।

  •  सुहागरात से पहले ही दुल्हन तड़पने लगी, चीख-चीख कर मांगी ये चीज और फिर…!

     सुहागरात से पहले ही दुल्हन तड़पने लगी, चीख-चीख कर मांगी ये चीज और फिर…!

    फिरोजपुर। नशा किसी को किस कदर अपनी चपेट में ले सकता है, इसका बड़ा और सोचने पर मजबूर कर देने वाला उदाहरण पंजाब में देखने को मिला है । धूमधाम से शादी हुई । सात फेरे हुए, साथ जीने मरने की कसमें हुईं । दूल्हा दुल्हन को लेकर घर पहुंचा, इसके बाद दुल्हन ने ड्रग्स के लिए हंगामा मचा दिया। दुल्हन ने ज्वेलरी आदि उतार कर फेंक दी। वह चीख चीख कर ड्रग्स मांगने लगी। वह हेरोइनका नशा करती थी।

    दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, मामला पंजाब के फिरोजपुर का है । दुल्हन के इस रूप को देख दूल्हे के साथ ही दुल्हन के सास ससुर और बाकी लोग भी हैरान रह गए। ससुरालियों को इसकी जानकारी पहले नहीं थी।

    शादी के पहले ही दिन में ये पता चलना कि दुल्हन तो बड़ी नशेड़ी है, इससे ससुरालियों का रंग ही उड़ गया। दुल्हन को वह तुरंत ही नशा मुक्ति केंद्र लेकर पहुंचे । यहां ससुरालियों ने डॉक्टर्स से कहा कि वह दुल्हन नशा करती है ये लिखकर दे दें ताकि तलाक ले सकें। डॉक्टर ने परिजनों को समझा बुझा दिया।

    नशा किसी को किस कदर अपनी चपेट में ले सकता है, इसका बड़ा और सोचने पर मजबूर कर देने वाला उदाहरण पंजाब Punjab में देखने को मिला है। धूमधाम से शादी हुई. सात फेरे हुए, साथ जीने मरने की कसमें हुईं । दूल्हा दुल्हन को लेकर घर पहुंचा, इसके बाद दुल्हन ने ड्रग्स के लिए हंगामा मचा दिया। दुल्हन ने ज्वेलरी आदि उतार कर फेंक दी। वह चीख चीख कर ड्रग्स मांगने लगी। वह हेरोइन का नशा करती थी।