Category: state-news

  • मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया दावा, हमारे पास बहुमत, अपना कार्यकाल पूरा करेगी हमारी सरकार

    मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया दावा, हमारे पास बहुमत, अपना कार्यकाल पूरा करेगी हमारी सरकार

    भोपाल। मध्य प्रदेश के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़ने के बाद सिंधिया समर्थक विधायकों के समर्थन से बीजेपी फिर प्रदेश की सत्ता पर कब्जा करने की तैयारी करती नजर आ रही है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा जता दिया है कि चिंता की बात नहीं है, हमारे पास बहुमत है और उन्होंने कहा कि विधायकों को कैद किया गया है।

    कमलनाथ ने कहा कि इसमें चिंता की बात नहीं है, हम बहुमत साबित करेंगे। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।”इससे पहले, मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा विधायक दलों की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि निर्दलीयों समेत सभी कांग्रेस के विधायक मौजूद थे। हमारे पास नंबर है और हम एक साथ लड़ेंगे।

    आपको बताते जाए कि भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ सरकार का तख्ता पलट करने की फिराक में काफी पहले से ही कर रही थी लेकिन भाजपा अब कांग्रेस को तोड़ने में कामयाब हो गई।

    आपको बताते जाए कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर गहराए संकट के बीच कांग्रेस विधायकों की मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार शाम बैठक हुई, इसमें कांग्रेस के सिर्फ 88 विधायक ही पहुंचे, जबकि 26 विधायक गैरहाजिर रहे, जिसमें 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के चार और विधायक बैठक से गैर हाजिर रहे हैं।

    आपको बताते जाए कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कुल 92 विधायक पहुंचे, जिनमें 4 निर्दलीय थे। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कुल 114 विधायक थे, जिनमें से 22 ने खुले तौर पर अपने इस्तीफे दे दिए हैं, जबकि अब चार और विधायक बैठक से नदारद रहे हैं। एक तरफ कमलनाथ ने बहुमत का दावा जताया है । वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को कोई खतरा नहीं है।

  • BIHAR: RJD ने राज्यसभा उम्मीदवार प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह को बनाया

    BIHAR: RJD ने राज्यसभा उम्मीदवार प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह को बनाया

    पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इस बात की घोषणा गुरुवार सुबह राजद ने पटना में की। राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। राजद की इस बाबत एकतरफा घोषणा चौकाने वाली है।
    ऐसा इसलिए है कि कांग्रेस लगातार अपने उम्मीदवार के लिए राजद पर दबाव बनाए हुए थी। खुद बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पत्र लिखकर राजद को अपना वादा निभाने को कहा था। लेकिन कांग्रेस की तरफ से लगातार बन रहे दबाव के बाद भी राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने खास लोगों को राज्यसभा भेजना का फैसला किया।

  • I.A.S. अधिकारी विसवाजीत खन्ना के पिता के देहांत पर सीएम कैप्टन ने जताया दुख

    I.A.S. अधिकारी विसवाजीत खन्ना के पिता के देहांत पर सीएम कैप्टन ने जताया दुख

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सीनियर आई.ए.एस. अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) विसवाजीत खन्ना के पिता लछमण दास खन्ना (93) के देहांत पर शैक व्यक्त किया।

    लछमण दास खन्ना ने आज प्रात:काल संक्षिप्त बीमारी के बाद पी.जी.आई. चंडीगढ़ में आखिरी साँस ली। वह अपने पीछे दो पुत्र और एक बेटी छोड़ गए हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज (गुरूवार) शाम 4 बजे सैक्टर-25 के श्मशान घाट में किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने दुखी परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए उनको परिवार के लिए अपूरणीय घाटा बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

  • भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया का शानदार स्वागत, ऐसे साधा राहुल ने अपने ‘दोस्त’ पर निशाना

    भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया का शानदार स्वागत, ऐसे साधा राहुल ने अपने ‘दोस्त’ पर निशाना

    भोपाल। कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल होने के बाद गुरुवार को पहली बार भोपाल पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया। सिंधिया विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिंधिया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिंधिया ने अपनी विचारधारा को जेब में रख दिया और आरएसएस के साथ चले गए। यह एक विचारधारा की लड़ाई है। मैं सिंधिया को भलीभांति जानता हूं। उनके साथ मेरी दोस्ती पुरानी है।

    हम दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़े हैं। वो अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर डरे हुए थे। लिहाजा उन्होंने अपनी विचारधारा को जेब में रख दिया और आरएसएस के साथ चले गए। हालांकि उन्होंने जो किया है, उसका उनको जल्द ही एहसास होगा। वहां उनको सम्मान नहीं मिलेगा।

    इससे पहले हवाईअड्डे पर सिंधिया का जहां जोरदार स्वागत किया गया, वहीं हवाईअड्डे से भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक जाने वाले मार्ग पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सडक़ के दोनों ओर खड़े रहे। सिंधिया दिल्ली से विशेष विमान से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ यहां पहुंचे। उनका हवाईअड्डे पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

    हवाईअड्डे पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में भाजपा का झंडा व सिंधिया की तस्वीरें लिए खड़े थे। सिंधिया के पहुंचते ही पूरा हवाईअड्डा भाजपा तथा सिंधिया जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। ढोल-ताशों पर कार्यकर्ता थिरक रहे थे। सिंधिया का माला तथा गुलदस्तों से स्वागत किया गया। सिंधिया कार के ऊपरी हिस्से पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए रोड शो के रूप में भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ चले।

    तय कार्यक्रम के मुताबिक, सिंधिया गुरुवार को मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। सिंधिया इस प्रवास के दौरान राज्यसभा के लिए नामांकन पर्चा भरेंगे। सिंधिया के स्वागत में जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इन्हीं में से पॉलिटेकनिक चौराहे पर लगे पोस्टर सहित कुछ अन्य पोस्टरों पर अज्ञात लोगों ने कालिख पोत दी है। इन बड़े पोस्टरों में सिर्फ सिंधिया की तस्वीरों पर ही कालिख लगाई गई है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सिंधिया 13 मार्च को दोपहर 12 बजे फिर भाजपा कार्यालय जाएंगे और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा परिसर जाएंगे।

  • मासिक बैठक का आयोजन जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की

    मासिक बैठक का आयोजन जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की

    चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल की अध्यक्षता में (गुरूवार) आज जिला सचिवालय सभागार में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सुनवाई के लिए कुल 17 परिवाद रखे गए, जिनका अधिकतम का मौके पर ही निपटान किया गया।

    जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो भी विवाद रखे जाते हैं उन विवादों के समाधान की सही रिपोर्ट अधिकारी प्रस्तुत करें, यदि किसी ने गलत रिपोर्ट पेश की तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता भी इस बात का ध्यान रखें कि वे शिकायत में किसी गलत आदमी का नाम दर्ज न कराए, यदि शिकायत कर्ता ने रिपोर्ट में गलत आदमी का नाम दर्ज कराया तो भविष्य में शिकायत कर्ता के विरूद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की झुठी शिकायत न करें क्योकि इससे व्यक्ति को तो मानसिक परेशानी होती है, इसके साथ-साथ शिकायत का समाधान करने वाले अधिकारी का समय भी खराब होता है।

    बैठक में एक शिकायत की सुनवाई करते हुए मंत्री ने फिरोजपुर-झिरका के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) को निर्देश दिए कि इस शिकायत की पूर्ण रुप से जांच पडताल कर कार्यवाही करें। इसके लिए उन्होंने एक कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने पुलिस अधिक्षक को अवैध पर्किंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

  • प्रदेश में प्राकृतिक खेती का माहौल तैयार करने की मुख्यमंत्री ने जगाई अलख

    प्रदेश में प्राकृतिक खेती का माहौल तैयार करने की मुख्यमंत्री ने जगाई अलख

    चण्डीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा से प्रदेश में प्राकृतिक खेती का माहौल तैयार करने की अलख जगाई है। इस अलख से हरियाणा के किसान खुशहाल हो और प्रदेश के नागरिकों का स्वास्थ्य ठीक रखने की तरफ आगे कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने मंत्रीमंडल और विधायकों के साथ गुरुकुल कुरुक्षेत्र में पहुंचे और गुरुकुल के प्राकृतिक खेती फार्म हाउस का भी बारीकि से अवलोकन किया।

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं पूरा दिन प्राकृतिक खेती के अनुभवों को सांझा करने के लिए व्यतित किया और पदमश्री सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि कार्यशाला में किसानों, अधिकारियों और पत्रकारों से रुबरु होने के पश्चात गांव मिर्जापुर और कैंथला के पास गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फार्म हाउस का अवलोकन करने के लिए मंत्रीगण और विधायकों के साथ पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित तमाम मेहमानों और अधिकारियों को प्राकृतिक कृषि फार्म हाउस में बेर, हल्दी, आलू, गाजर, बैंगन, शलगम, बंदगोभी, पालक, गन्ना, गेंहू, चना, घीया, तोरी, कद्दू सहित अन्य फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेती करने वाले लोगों से भी प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि रसायनों के उपयोग एवं उनसे जनित बिमारियों तथा बढ़ती कृषि लागत के मध्यनजर पुन: प्राकृतिक खेती को अपनाया जाना समय की आवश्यकता है। इस पद्घति को अपनाने से उच्च गुणवता युक्त, पौष्टिक एवं स्वादिष्ट उत्पाद प्राप्त होते है। रसायनिक कृषि से मानव, पशु-पक्षी, जल एवं पर्यावरण का नुकसान होता है जबकि कम लागत प्राकृतिक कृषि से इन सबके विनाश को रोका जा सकता है और प्राकृतिक संसाधनों की शाश्वतता निरंतर बढ़ती है।

    यह खेती प्राकृतिक वस्तुओं के उपयोग से उच्च कोटि एवं स्वाद से भरा भोजना उपलब्ध करवाने के लिए कारगर साबित होती है। इस मौके पर हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल, बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, महानिदेशक विजय दहिया, उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

  • अब पंजाबी में उपलब्ध ’मैं जीना सिखाता हूॅं’

    अब पंजाबी में उपलब्ध ’मैं जीना सिखाता हूॅं’

    धर्मशाला। वरिष्ठ साहित्यकार तथा प्रदेश के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, धर्मशाला में बतौर उप निदेशक तैनात अजय पाराशर की एड्स पीड़ितों की व्यथा को दर्शाता हिन्दी कहानी संग्रह “मैं जीना सिखाता हूॅं“ अब पाठकों के लिए पंजाबी में उपलब्ध है। जालन्धर के प्रकाशक पॉंच आब द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का अनुवाद प्रसिद्ध पंजाबी एवं हिन्दी साहित्यकार डॉ. धर्मपाल साहिल ने किया है।

    गौरतलब है कि अजय पाराशर की मूल पुस्तक में एड्स पीड़ितों की मनोव्यथा को प्रदर्शित करती 16 कहानियॉं शामिल हैं। इनमें स्त्री विमर्श पर आधारित एक कहानी “नाराज़गी“ पर विख्यात साहित्यकार एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक राजेन्द्र राजन डॉक्यूमेंट्री बना चुके हैं।

    अजय पाराषर ने बताया कि वह आजकल ड्रग्स प्रभावितों और पौंग बॉंध विस्थापितों की व्यथाओं पर आधारित कहानियों के अलावा व्यंग्य संग्रह “तेरी डफली मेरा राग“ पर काम कर रहें हैं। इन तीनों पुस्तकें के इस साल के अंत तक प्रकाशित होने की सम्भावना है।

    राष्ट्रपति पदक से अलंकृत डॉ. धर्मपाल साहिल अब तक 35 पुस्तकों का अनुवाद कर चुके हैं। आठ उपन्यास, चार कहानी तथा चार कविता संग्रह, यात्रा संस्मरण एवं दो शोध कार्य के अलावा वह हिन्दी-पंजाबी शब्दकोष के अध्येयता के रूप में विख्यात हैं।

  • अनुदान योजना जारी नई सीईटीपी लगाने और पुराने सीईपीटी उन्नयन की

    अनुदान योजना जारी नई सीईटीपी लगाने और पुराने सीईपीटी उन्नयन की

    जयपुर। राज्य सरकार ने उद्योगों के प्रदूषित जल के एकत्रिकरण से लेकर अंतिम उपचार तक की एकीकृत सीईटीपी एवं सीईटीपी उन्नयन की योजना जारी की है। उद्योग व राजकीय उपक्रम मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2019-20 के बजट में उद्योगों के प्रदूषित जल के परिशोधन के लिए सीईटीपी की स्थापना व प्रोत्साहन के लिए अनुदान की योजना जारी करने की घोषणा की थी।

    उन्होंने बताया कि बजट घोषणा के क्रियान्वयन में राज्य सरकार द्वारा योजना जारी करते हुए उद्योग विभाग को नोडल विभाग बनाया है।
    उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए 200 करोड़ रु. का कोरपस फण्ड बनाया गया है। इस योजना में मुख्य सचिव की अध्यक्षता मेें उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित की है। नई योजना की खासबात यह है कि यह योजना प्रदूषित जल को एकत्रित कर सीईटीपी प्लांट तक ले जाने और जल परिशोधन के बाद बची अंतिम गाद के निस्तारण के प्लांट लगाने का प्रावधान है। इस योजना में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पर बल दिया गया है।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि नई सीईपीटी व सीईपीटी उन्नयन की इस योजना में अधिकतम 50 करोड़ रु. की अनुदान सहायता दी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना में समेकित रुप से प्रदूषित जल के सीईटीपी तक परिवहन से लेकर परिशोधन, परिशोधित जल के दोबारा उपयोग और शेष बचे जल और ठोस अपशिष्ठ के निस्तारण तक के प्लांट लगाने को प्रोत्साहित करने का प्रावधान है।
    एसीएस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस योजना में प्लांट लागत की 50 प्रतिशत या अधिकतम 50 करोड़ रु. जो भी कम हो वह राशि अनुदान क रुप में दी जाएगी। सीईटीपी प्लांट स्थापना संबंधित औद्योगिक क्षेत्र के स्पेशल परपज व्हीकल यानी की एसपीवी द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एजेन्सी द्वारा किया जाएगा।डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्रदूषण की गंभीर समस्या के चलते नेशलन ग्रीन ट्रिब्यूनल और उच्च न्यायालय के आदेशों से पाली, बालोतरा, जसोल, सांगानेर सहित कई क्षेत्रों में उद्योगों के संचालन में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की इस योजना से प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में नए सीईटीपी स्थापना और पुराने सीईटीपी के उन्नयन की राह प्रशस्त होगी।
    उद्योग आयुक्त मुक्तानन्द अग्रवाल ने बताया कि रीको और राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की एक सौ-एक सौ करोड़ की सहभागिता से 200 करोड़ का यह कोरपस फड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट लेवल एप्रूवल कमेटी बनाई है जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव वित, उद्योग, पर्यावरण, एमडी रीको, सदस्य सचिव आरएसपीसीबी और समिति के सदस्य सचिव आयुक्त उद्योग को बनाया गया है। अग्रवाल ने बताया कि इसी तरह से राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण इंजीनियर की अध्यक्षता में सात सदस्यीय टेक्निकल इवेलूएशन कमेटी गठित की गई है जिसमें अतिरिक्त निदेशक/संयुक्त निदेशक उद्योग को सदस्य सचिव व पर्यावरण विभाग के प्रतिनिधि, जीएम ईएम रीको, संबंधित रिजनल अधिकारी राजस्थान प्रदूषण बोर्ड, जीएम डीआईसी और संबंधित यूनिट प्रमुख रीको को सदस्य बनाया गया है।

  • हिमाचल विश्व भर में अपनी संस्कृति के लिए विख्यात: डीएसपी बलदेव दत्त

    हिमाचल विश्व भर में अपनी संस्कृति के लिए विख्यात: डीएसपी बलदेव दत्त

    धर्मशाला। भाषा-संस्कृति विभाग द्वारा पहाड़ी सप्ताह के तृतीय दिन समापन समारोह के अवसर पर पहाड़ी शैली के भगत रास, करियाला, बांटडा का कार्यक्रमों आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य बी.एड कॉलेज रैत के निदेशक, गन्धर्व पठानिया ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की जबकि डीएसपी शाहपुर बलदेव दत्त विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज कांगडा जिला के लोक नाटक भगतरास, ओम सांस्कृतिक कला मंच द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत माण्डव्य कला मंच मंडी द्वारा बांठडा प्रस्तुत किया गया। गाडिया करियाला पार्टी स्पाटू, सोलन द्वारा करियाला की प्रस्तुति दी गई।

    इस अवसर पर डीएसपी शाहपुर बलदेव दत्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि देव भूमि हिमाचल अपनी संस्कृति के लिए विश्व भर में विख्यात है। हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में अहम भूमिका निभानी चाहिए ताकि हम अपनी संस्कृति को जीवन्त रख सके।

    द्रोणाचार्य बी.एड कॉलेज रैत के निदेशक, गन्धर्व पठानिया ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि भाषा विभाग ने इन कार्यक्रमों के आयोजन हेतु हमारे शिक्षण संस्थान को चुना है।

    जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कलाकारों और गणमान्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी शाहपुर जगन ठाकुर, बी.एस पठानिया, गौतम व्यथित, दुर्गेश नन्दन, प्रभात राणा, हरिकृष्ण मुरारी, विनोद कुमार, आत्मा राम व द्रोणाचार्य बी.एड कॉलेज रैत के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • CORONAVIRUS : मुंबई-पुणे में बंद होंगे सार्वजनिक स्थल, भारत-द. अफ्रीका वनडे सीरीज रद्द

    CORONAVIRUS : मुंबई-पुणे में बंद होंगे सार्वजनिक स्थल, भारत-द. अफ्रीका वनडे सीरीज रद्द

    नई दिल्ली। कोरोना वायरस से देश में पहले व्यक्ति की कर्नाटक में मौत हो गई है। यह मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई है। मृतक की उम्र 76 साल बताई गई है। इसके बाद हड़कम्प मच गया है। मरीज सऊदी अरब से लौटा था। केरल और हरियाणा, दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश ने चौथा राज्य है जहां कोरोना को महामारी घोषित कर दिया गया है।

    LIVE UPDATE :-

    • महाराष्ट्र सरकार ने कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते मुंबई, नवी-मुंबई, नागपुर, पुणे और ठाणे में सभी जिम, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल जैसे सार्वजनिक स्थलों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।

    • भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज रद्द कर दी गई है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण यह मैच नहीं हो सका था। इसके बाद 15 मार्च को लखनऊ में दूसरा वनडे खेला जाना था। बीसीसीआई ने कहा था कि कोरोनावायरस के कारण यह मैच बंद दरवाजे में खेला जाएगा। कोलकाता में होने वाले अंतिम वनडे को लेकर स्थिति साफ नहीं थी लेकिन बीसीसीआई ने शुक्रवार को स्थिति साफ करते हुए कहा कि अब यह वनडे सीरीज नहीं खेली जाएगी।

    • भारत में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज कोरोनावायरस के 5 और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब देश में इसके 81 मामले हो गए हैं।

    • कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोनावायरस को लेकर लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में लोगों से अधिक सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने सुझाव दिया कि लोग कोरोनोवायरस के खिलाफ अधिक सावधानी बरतें।

    वीडियो में उन्होंने कहा, कोरोनावायरस को डब्ल्यूएचओ ने महामारी घोषित कर दिया है। इसका मतलब है कि हम सबको बहुत सावधान और सतर्क रहना होगा। अगर आपको इस बीमारी के लक्षण महसूस हों तो जरूर किसी डॉक्टर से मिलिए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और उन देशों की यात्रा नहीं करें, जहां कोरोनावायरस फैला हुआ है।

    • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। साथ ही 22 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी।

    -जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 31 मार्च तक यूनिवर्सिटी को बंद करने की घोषणा कर दी है।

    -कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज फिर ट्वीट करते हुए केन्द्र सरकार को घेरते हुए लिखा है कि मैं फिर दोहराता हूं कि कोरोनोवायरस एक बहुत बड़ी समस्या है। समस्या को नजरअंदाज करना एक गैर समाधान है। अगर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाएगी।

    • दिल्ली में स्कूल-कॉलेज से लेकर सिनेमा हॉल तक सब कुछ 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। कोरोना वायरस के चलते उत्तराखंड के भी सभी स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। कई खेल कार्यक्रम रद्द या स्थगित कर दिए गए हैं, लेकिन इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कोरोना से नहीं घबराने की आग्रह किया है।

    भारत ने दुनिया के किसी भी देश से आने वाले लोगों का वीज़ा 15 अप्रैल तक सस्पेंड कर दिया है। कार्ड होल्डर को दी जाने वाली वीज़ा मुक्त यात्रा की सुविधा भी 15 अप्रैल तक के लिए रोक दी गई है। यह रोक सभी हवाईअड्डों और बंदरगाहों पर 13 मार्च की रात 12 बजे से लागू हो जाएगी।