Category: state-news

  • ट्रंप की बड़ी तस्वीर बनाई अमृतसर के एक कलाकार ने, उन्हे देना चाहते हैं भेंट

    ट्रंप की बड़ी तस्वीर बनाई अमृतसर के एक कलाकार ने, उन्हे देना चाहते हैं भेंट

    अमृतसर। पंजाब के धार्मिक शहर अमृतसर के एक कलाकार ने जल्द ही भारत के दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को भेंट देने के लिए उनकी एक बड़ी तस्वीर बनाई है। चित्रकार जगजोत सिंह रूबल ने अपने वर्कशॉप में यहां उनके लिए 10 बाई 7 फिट की तस्वीर बनाई है।

    उन्होंने कहा कि ट्रंप की तस्वीर (ऑयल पेंटिंग) बनाने में उन्हें 20 दिन का वक्त लगा।

    कलाकार ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह इस तस्वीर को ट्रंप को भेंट स्वरूप देना चाहेंगे।

    रूबल लोकप्रिय लोगों की तस्वीरें बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पूर्व शाही जोड़े प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल का चित्र भी बनाया था

  • प्रदेश के वार्षिक मानक आवंटन में वृद्धि का मामला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उठाया नाबार्ड से

    प्रदेश के वार्षिक मानक आवंटन में वृद्धि का मामला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उठाया नाबार्ड से

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रदेश का वार्षिक मानक आवंटन वर्तमान 700 करोड़ रुपये से कम से कम 1000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का मामला नाबार्ड से उठाया गया है। मुख्यमंत्री नाबार्ड के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    उन्होंने कहा कि आवंटन में वृद्धि से राज्य को ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि संबंधी अधोसंरचना सृजित करने के साथ-साथ इन क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क में सुधार में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वीकृति की शक्तियां नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को मिलनी चाहिए ताकि ग्रामीण अधोसंरचना विकास निधि (आरडीआईएफ) के अन्तर्गत स्वीकृतियों और कार्यान्वयन प्रक्रिया में तेजी आ सके।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत नाबार्ड को परियोजना कार्यान्वयन के लिए समयावधि को चार वर्ष से बढ़ाकर छह वर्ष करने पर विचार करना चाहिए। इससे धीमी गति से चल रही अथवा आरम्भ नहीं हुई परियोजनाओं में कमी आएगी और प्रदेश की प्रतिपूर्ति की स्थिति में भी सुधार होगा।

    उन्होंने कहा कि राज्य में परियोजनाओं के तीव्र कार्यान्वयन और इन पर शीघ्र कार्य पूरा करने तथा प्रतिपूर्ति के दावों में कागजी कार्यवाही में होने वाले विलम्ब को समाप्त करने के लिए नाबार्ड को अग्रिम मोबेलाइजेशन वर्तमान 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने पर भी विचार करना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम जलवायुगत परिस्थितियों के कारण प्रदेश में सड़क परियोजनाओं को पूरा करने में आम तौर पर 6 से 10 वर्ष का समय लग जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए नाबार्ड को रख-रखाव की निधि की अवधि 10 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त रख-रखाव निधि चार प्रतिशत से कम निर्धारित ब्याज दर प्रदान की जानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि नाबार्ड ने सूक्ष्म सिंचाई का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यों को सहायता प्रदान करने के लिए सूक्ष्म सिंचाई निधि (एमआईएफ) स्थापित की है। उन्होंने नाबार्ड से किसान क्रेडिट कार्ड के अन्तर्गत क्रेडिट सीमा तीन लाख से बढ़ाकर 6 से 10 लाख रुपये तक करने का अनुरोध किया।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि पन विद्युत क्षेत्र प्रदेश सरकार का प्राथमिकता क्षेत्र है इसलिए नाबार्ड को राज्य में जल विद्युत परियोजनाओं के निष्पादन के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने पर विचार करना चाहिए। इसी प्रकार पर्यटन भी सरकार का प्राथमिकता क्षेत्र है, जिसके लिए उन्होंने नाबार्ड से उदार वित्तीय सहायता का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रज्जू मार्गों और अन्य संबद्ध अधोसंरचना विकसित करने की बहुत संभावनाएं हैं।

    नाबार्ड के अध्यक्ष डाॅ. हर्ष कुमार भनवाला ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि नाबार्ड हिमाचल प्रदेश को विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए उदारतापूर्वक आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड सिंचाई, ग्रामीण सड़कों, पेयजल, पुष्प क्रांति, सौर सिंचाई और मुख्यमंत्री नूतन पोलीहाउस योजना जैसी कई अन्य परियोजनाओं के लिए निधि प्रदान कर रहा है। सिरमौर जिले में सूखा प्रभावित क्षेत्र में कृषि पर निर्भर ग्रामीण समुदायों के लिए सतत आजीविका परियोजना जल्दी ही पूरी होने जा रही है, जिसके लिए 20 करोड़ रुपये का अनुदान सहयोग दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि नाबार्ड प्रदेश के सभी जिलों के कृषि उत्पादक संगठनों को 8.50 करोड़ रुपये उपलब्ध करवा रहा है।

    मुख्य सचिव अनिल खाची, प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू सहित प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

  • उत्तराखंड के सीएम रावत मिले BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से, राज्य में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार!

    उत्तराखंड के सीएम रावत मिले BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से, राज्य में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार!

    नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को देहरादून से पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की। मुख्यमंत्री रावत ने मंत्रिमंडल में खाली चल रहे तीन पदों को भरने पर नड्डा से बात की। इस दौरान तीनों पदों के लिए दावेदार चेहरों पर भी उनके बीच चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तराखंड में काफी समय से लटका मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

    दरअसल, उत्तराखंड में कुल 12 मंत्री हो सकते हैं। फिलहाल त्रिवेंद्र सिंह रावत की मंत्रिपरिषद में नौ ही सदस्य हैं। पिछले साल जून में वित्त मंत्री रहे प्रकाश पंत का बीमारी के कारण निधन हो गया था, जबकि दो पद पहले से खाली चल रहे हैं। इस प्रकार कुल तीन नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

    त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबियों का कहना है कि मंत्रिपरिषद के विस्तार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति लेने के लिए ही शुक्रवार को वह एक दिन के लिए दिल्ली पहुंचे। संभावित मंत्रिपरिषद विस्तार में फेरबदल होने पर कुछ चेहरों को संगठन में भेजा जा सकता है और कुछ नए चेहरों को सरकार में शामिल किया जा सकता है।

    सूत्रों का कहना है कि जेपी नड्डा के सामने तीन पदों के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुछ नाम भी प्रस्तावित किए। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि रावत किन तीन चेहरों को मंत्रिमंडल में लाना चाहते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट विस्तार के लिए हरी झंडी दे दी है।

    व्यवहार को लेकर शिकायत

    उत्तराखंड में भाजपा की ओर से रावत की जगह किसी और चेहरे को मुख्यमंत्री की कमान देने की अटकलों का दौर चल रहा है। पिछले हफ्ते भर से ऐसी खबरें स्थानीय हलकों में खूब उठीं। दो दिन पहले देहरादून के सियासी गलियारे में चर्चा रही कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को तलब किया है। ऐसे में जब शुक्रवार को सचमुच रावत नड्डा से मिलने पहुंचे तो कयासों का दौर तेज हो गया।

    सूत्रों का यह भी कहना है कि उत्तराखंड के कुछ स्थानीय नेताओं ने दिल्ली तक रावत के व्यवहार की शिकायत की है। कहा जा रहा है कि झारखंड में जिस तरह से रघुवर की कार्यशैली को लेकर स्थानीय संगठन में नाराजगी रही, उसी तरह से उत्तराखंड में भी माहौल बन रहा है। हालांकि आईएएनएस ने सूत्रों से पता किया तो बताया गया है कि जेपी नड्डा से त्रिवेंद्र सिंह रावत की यह मीटिंग मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा को लेकर ही थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को पहले ही अफवाह करार दे चुके हैं।

  • जेल में एक कैदी ने की आत्महत्या फांसी लगाकर

    जेल में एक कैदी ने की आत्महत्या फांसी लगाकर

    चंडीगढ़। हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले की नसीबपुर जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। कैदी के ख़ुदकुशी मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। डीएसपी मित्रपाल ने बताया कि कैदी के परिजनों के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    सात भीगा जमीन को लेकर पारिवारिक झगड़े के चलते गोद गांव के सुरेंद्र को तीन महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल अक्टूबर महीने में अपने चाचा के साथ उसका विवाद हुआ था। पुलिस ने सुरेंद्र, उसकी पत्नी व दो बच्चों पर केस दर्ज किया था। इलाज के दौरान सुरेंद्र के राजेंद्र की मौत हो गई थी। इसी मामले में सुरेंद्र की गिरफ्तारी हुई और उसे जेल भेज दिया गया था।

  • शहीद के परिजन मिले राज्यपाल से

    शहीद के परिजन मिले राज्यपाल से

    जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से शनिवार को यहां राजभवन में भरतपुर के शहीद स्व. सौरभ कटारा की पत्नी पूनम कुमारी सहित परिजनों ने मुलाकात की।
    राज्यपाल मिश्र ने परिजनों को ढाढस बंधाया। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि ऐसे वीर सपूतों पर हमें गर्व है। वीर सपूतों की सहादत को सदैव याद रखा जायेगा।

    राज्यपाल की संवेदना

    राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान सहाय कानूनगो के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
    राज्यपाल मिश्र ने दिवगंत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।


    हनुमानगढ़ में हुए सड़क हादसे पर दुःख जताया

    राज्यपाल कलराज मिश्र ने हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाइवे पर सड़क दुर्घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस हादसे में हुई आकस्मिक मौतों पर दुःख जताया है।
    राज्यपाल मिश्र ने कहा है कि सड़क पर वाहन चलाते समय वाहन चालकों को बेहद सावधानी बरतनी चाहिए ताकि ऐसे दर्दनाक सड़क हादसों से बचा जा सके।

  • गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के दख़ल के बाद रोस्टर रजिस्टर लागू

    गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के दख़ल के बाद रोस्टर रजिस्टर लागू

    चंडीगढ़। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के दख़ल के बाद गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में पदोन्नतियों सम्बन्धी रोस्टर रजिस्टर लागू कर दिया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य के अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन तेजिन्दर कौर आईएएस (सेवामुक्त) ने बताया कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के कर्मचारी महिंदर राज द्वारा लिखित तौर पर आयोग को शिकायत की गई थी कि अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को पदोन्नती के समय आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच आयोग के ग़ैर-सरकारी सदस्य ज्ञान चंद दीवाली को सौंपी गई थी जिन्होंने जांच में शिकायत को सही पाया जिस पर आयोग ने गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी को आदेश दिए गए कि वह पदोन्नतियों में आरक्षण को नियमों के अनुसार लागू करें।

    तेजिन्दर कौर ने बताया कि आयोग की हिदायतों पर यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा यूनिवर्सिटी सिंडिकेट से 10-02-2020 को मंजूरी लेकर आरक्षण लागू करने सम्बन्धी पत्र जारी कर दिया गया है और इस सम्बन्धी आयोग को लिखित तौर पर सूचित किया गया है और रोस्टर सम्बन्धी जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाईट पर भी अपलोड कर दी गई है।

  • कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों पर राज्य सलाहकार काउंसिल ध्यान केन्द्रित करें: कैप्टन अमरिन्दर सिंह

    कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों पर राज्य सलाहकार काउंसिल ध्यान केन्द्रित करें: कैप्टन अमरिन्दर सिंह

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब राज्य सलाहकार काउंसिल (पी.एस.ए.सी) को कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए कहा है ताकि कृषि आधारित आर्थिकता को और प्रफुल्लित किया जा सके।
    यहां गुरुवार शाम को पी.एस.ए.सी की दूसरी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अच्छी कार्य मुखी नीति तैयार करने की ज़रूरत की वकालत की जिससे फार्मा, आईटी, ऑटो क्षेत्रों में बड़े निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। राज्य में औद्योगिक विकास और परंपरागत कृषी के कारण कृषि क्षेत्र में आई रोजग़ार की रुकावट के मद्देनजऱ नौजवानों के लिए अन्य क्षेत्रों में रोजग़ार के मौके तलाशने पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि चरणबद्ध विविधीकरण के लिए समयबद्ध कार्य योजनाएं तैयार करना ही समय की मांग है।

    मुख्यमंत्री ने माहिरों को अपने अनुभव और विशेषज्ञता को इस्तेमाल करके राज्य सरकार की मदद करने की अपील की, जिससे प्रशासकीय सुधारों हेतु तैयार की सभ्य रूपरेखा को लागू किये जाने के लिए सरकार और नागरिकों की भागीदारी को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने युवाओं को प्रगति के मार्ग पर डालने के लिए क्षमता निर्माण प्रोग्रामों और शिक्षा प्रणाली में सुधार करने के लिए भी सदस्यों से सुझाव मांगे जिससे युवाओं को राज्य की प्रगति का अभिन्न अंग बनाया जा सके।

    उन्होंने पी.एस.ए.सी के सदस्यों को आपस में सभ्य तालमेल बनाकर काम करने और सफल सुझावों के लागू किये जाने को यकीनी बनाने के लिए भी मुख्य सचिव को कहा। इस मीटिंग के दौरान राज्य को पेश चुनौतियों और इनसे निपटने के लिए योग्य दृष्टिकोण अपनाए जाने सम्बन्धी भी विचार-विमर्श किया गया ताकि राज्य की पुरानी शान और पहचान को पुनर्जीवित करके राज्य को सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाया जा सके।

    इस दौरान अमरीका की हॉपकिंस यूनिवर्सिटी से प्रो. देवेश कपूर ने सरकार को अपनी मौजूदा चुनौतियों के साथ नपटने के लिए नीति और ढांचागत बदलाव अपनाने की ज़रूरत सम्बन्धी अपने विचार साझे किये जिसमें भूजल के स्तर में गिरावट, किसानों की आय में आ रही रुकावट और ज़रूरतों समेत आर्थिक विकास को तेज करने के लिए शहरी विकास पर और ज्यादा ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान स्कूल शिक्षा, कृषि, युवा व्यस्तताओं और जिला प्रशासन के साथ जुड़े अलग-अलग पहलूओं पर भी विचार किया गया। सदस्यों ने राज्य को फिर से पैरों पर खड़ा करने और इसके पर्यटन को प्रफुल्लित करने सम्बन्धी संभावनाओं का लाभ उठाने की महत्ता पर भी ज़ोर दिया।

    जि़क्रयोग्य है कि पीएसएसी का गठन पिछले साल राज्य सरकार ने प्रशासन के अहम क्षेत्रों में बदलाव लाने और पंजाब के सर्वपक्षीय विकास की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता में किया गया था।

    मीटिंग में बोर्ड के मैंबर जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी (अमरीका) के प्रो. देवेश कपूर, रवी वेंकटेशन, टी नन्दा कुमार, यामिनी अय्यर और डॉ. ज्ञानेंद्र बडगैयान के अलावा मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, मुख्य सचिव करण अवतार सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशासकीय सुधार विनी महाजन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, विशेष सचिव प्रशासकीय सुधार रवि भगत और डायरेक्टर प्रशासकीय सुधार परमिन्दर पाल सिंह उपस्थित थे।

  • आमजन से सेंट्रल पार्क को लेकर जेडीए की अपील,यहां पढ़ें

    आमजन से सेंट्रल पार्क को लेकर जेडीए की अपील,यहां पढ़ें

    जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण ने आमजन एवं सेंट्रल पार्क में भ्रमण करने आने वाले आगंतुकों से अपील की है कि वे पार्क में कचरा एवं गंदगी ना फैलाए तथा कुत्तों एवं चीटियों को खाद्य सामग्री ना डालें।
    जेडीए द्वारा जयपुरवासियों को स्वस्थ्यता एवम सुरम्य वातावरण प्रदान करने वाले सेंट्रल पार्क में भ्रमण को आने वाले अनेक व्यक्ति अपने साथ पॉलीथीन थैली में खाद्य सामग्री जैसे आटा, रोटियां ,चावल,जवार आदि लेकर आते है। वे खाद्य सामग्री विभिन्न स्थानों पर डालते है जिसके कारण पार्क में चीटियां, चूहें व कुत्तों की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिससे पार्क के पेड़ -पौधे व लॉन खराब हो रहा है। साथ ही आमजन द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे एवं खाद्य सामग्री जमीन पर डाली जा रही है।
    जयपुर विकास प्राधिकरण ने सभी आगंतुकों एवं आमजन से अपील की है कि पार्क में चिटियों को आटा डालने तथा पार्क में कुत्तों को रोटी एवं बिस्किट ना देकर, किसी निश्चित स्थान पर ही दे। पार्क में कुत्तों की संख्या बढ़ने से घुमने आने वालो एवं दौड़ने वालो को काट लेते है एवं पार्क में घूरि खोदकर पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुं चा रहे हैं है, जिससे बच्चे व वृद्धजन इन खड्डों में गिर कर चोटग्रस्त हो जाते है। साथ ही पक्षियों के लिए रखी गई परिंदे एवं खाद्य सामग्री निश्चित ऊंचाई पर रखें जिससे सामग्री दूषित ना हो।
    इसके साथ ही पार्क में बैडमिंटन एवं अन्य खेल खेलने वाले भी पार्क में इधर-उधर ना खेलें वे लिल्ली पुल के पास बने हुए बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन खेल सकते हैं।

  • वर्चुअल क्लास रूम सुविधा का मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया लोकार्पण

    वर्चुअल क्लास रूम सुविधा का मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया लोकार्पण

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए आज वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में ‘वर्चुअल क्लास रूम’ सुविधा का लोकार्पण किया।

    मुख्यमंत्री ने वर्चुअल क्लास रूम के माध्यम से कोटली, धर्मपुर, लंबाथाच, थाची, निहरी और डैहर महाविद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों के साथ संबाद किया।

    उन्होंने श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत मेधावी छात्रों को लैपटाॅप भी प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा बीस छात्रों को लैपटाॅप प्रदान किए गए।

    निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ. अमरजीत शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का इस स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिले के आठ महाविद्यालयों को छात्रों की सुविधा के लिए वर्चुअल क्लास रूम से जोड़ा गया है।

    महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक कर्नल इंद्र सिंह, इन्द्र सिंह गांधी, विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, हीरा लाल, जवाहर ठाकुर व प्रकाश राणा, महासचिव बाल कल्याण परिषद पायल वैद्य, जिला परिषद अध्यक्षा सरला ठाकुर, मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, उपायुक्त मंडी रुग्वेद ठाकुर, एसपी मंडी गुरदेव शर्मा, प्रधान निजी सचिव मुख्यमंत्री विनय सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • पिछ्ले 5 वर्षों में भाजपा सरकार में जो भ्रष्टाचार पनपा, वह निरंतर बढ़ता जा रहा है: कुमारी सैलजा

    चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछ्ले 5 वर्षों में जो भ्रष्टाचार पनपा था, वह निरंतर बढ़ता जा रहा है। अब भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार के विधायक ही लगातार इस सरकार की पोल पट्टी खोल रहे हैं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इससे प्रदेश में फैले व्यापक भ्रष्टाचार का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

    यह बातें कुमारी सैलजा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत के उपरांत कही। इस दौरान उन्होंने सरकार में शामिल एक विधायक द्वारा यह कहने पर कि कम से कम पेंशन में इतनी बढ़ोतरी तो की जाए कि वह मुंह दिखाने लायक तो रहें पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार में शामिल दलों के द्वारा प्रदेश की जनता से किए गए झूठे वायदों ने सरकार में शामिल विधायकों को ही मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा है। विधायकों को जनता के बीच जाने में डर लग रहा है और विधायक सरकार को झूठे वायदों पर आईना दिखा रहे हैं। वहीं सरकार में शामिल विधायक की सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

    कुमारी सैलजा ने इस दौरान पंचकूला में धान घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करने और किसानों को हिरासत में लेने की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार धान घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाने में कतरा रही है, उससे साफ है कि भाजपा सरकार किसी भी कीमत पर इस घोटाले पर पर्दा डालना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उससे साफ पता चल रहा है कि प्रदेश में बड़ा धान घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 लाख 25 हजार 145 किसानों ने लगभग 9 लाख 10 हजार 700 एकड़ धान का पंजीकरण करवाया था। प्रदेश की मंडियों में धान की 4 लाख 34 हजार 783 मीट्रिक टन सरकारी और 64 लाख 68 हजार 576 मीट्रिक टन प्राइवेट खरीद हुई। जिसकी औसतन पैदावार 75 क्विंटल होती है, जितनी पैदावार प्रति एकड़ होना संभव ही नहीं है। प्रदेश में 30 क्विंटल प्रति एकड़ धान से ज्यादा औसतन पैदावार संभव नहीं है। जिससे पता चलता है कि कितने बड़े स्तर पर प्रदेश में धान घोटाला हुआ है, लेकिन सरकार शर्मनाक तरीके से कह रही है कि प्रदेश में कोई घोटाला नहीं हुआ है।

    उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्री-बजट चर्चा दिखावा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा में बेरोजगारी, एसवाईएल, धान घोटाला, किसानों को फसलों के उचित दाम, कम पेंशन, अपराध में बढ़ोतरी, कर्मचारियों की अनदेखी, युवाओं में बढती नशाखोरी, सरकार के दलित विरोधी रुख समेत अनेक जनहित के मुद्दे उठाए जाएंगे।

    इस अवसर पर कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग के नेतृत्व में कुमारी सैलजा से मुलाकात की और प्रदेश की समस्याओं से उनको अवगत कराया।