Category: state-news

  • JHARKHAND : बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी भाजपा में मरांडी को!

    [object Promise]

    रांची। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का 17 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय हो जाएगा। इसे लेकर जहां झाविमो के प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के नेताओं व कार्यकर्ताओं में नई उम्मीदें बढ़ी हैं, वहीं पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है।

    झाविमो नेताओं में भाजपा में विलय को लेकर उत्साह है। रांची महानगर के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि 17 फरवरी को विलय को लेकर झाविमो ने रणनीति बनाई है। रांची महानगर एवं ग्रामीण जिला से 20 हजार कार्यकर्ता इस मौके पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होंगे।

    झाविमो के प्रधान महासचिव अभय सिंह कहते हैं कि झाविमो का भाजपा में विलय (महामिलन) कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इस दौरान राज्य भर से लाखों की तादाद में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    उन्होंने कहा, “झारखंड को संवारने एवं राष्ट्रवाद को मजबूती देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता नए उत्साह के साथ संदेश लेकर समारोह स्थल से लौटेंगे।”

    इस बीच माना जा रहा है कि झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी को भाजपा में महत्वपूर्ण पद मिलना तय है। सूत्रों का दावा है कि भाजपा ने मरांडी के सामने केंद्र में मंत्री, झारखंड विधानसभा में विपक्ष का नेता और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के पद का विकल्प रखा है।

    सूत्रों का दावा है कि झाविमो के विलय होने का ही कारण है कि भाजपा ने अब तक प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद खाली रखा है। वैसे झाविमो के सूत्रों का कहना है कि मरांडी ने विधानसभा में विपक्ष के नेता के लिए हामी भर दी है।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद से ही झाविमो के भाजपा में विलय को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे।

    गौरतलब है कि इस विलय को लेकर मरांडी ने पिछले कई दिनों से तैयारी प्रारंभ कर दी थी। पिछले दिनों मरांडी ने अपनी पार्टी की नई कार्यकारिणी बनाई थी, जिसमें उनके करीबियों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया गया था, जिससे विलय को लेकर किसी प्रकार का विरोध या कानूनी अड़चन न पैदा हो जाए।

    विधानसभा चुनाव में झाविमो को तीन सीटों पर जीत मिली थी। इसके दो विधायक प्रदीप यादव और बंधु टर्की को पार्टी विरोधी कार्य में शामिल होने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। ये दोनों विधायक प्रारंभ से ही भाजपा में विलय के विरोध का स्वर मुखर कर रहे हैं।

    झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे और तब भाजपा के दिग्गज नेता मरांडी ने 2006 में भाजपा से अलग होकर नई पार्टी बना ली थी। उनकी पार्टी का हालांकि किसी भी चुनाव में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। 2009, 2014 और 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी को 11, आठ और तीन सीटों पर ही जीत मिली।

  • फुटओवर ब्रिज गिरा मध्यप्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर, महिला सहित 9 लोग घायल

    [object Promise]

    भाेपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर जाने से कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर यह हादसा हुआ है।

    मध्य प्रदेश के भोपाल में गुरुवार सुबह दो प्लेटफार्मो को जोड़ने वाले फुट ओवरब्रिज के एक हिस्से के ढहने से एक महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह 9.10 बजे हुई, जब भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर एक फुट ओवरब्रिज के साइड रैंप का हिस्सा ढह गया।
    सभी घायलों को यहां रेलवे और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    भोपाल रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज से नीचे उतरने वाले रैंप का शेड गिर गया। शेड के वजन से रैंप का एक छोटा सा हिस्सा प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों पर आ ग‍िरा। इसके बाद, चीख-पुकार मच गई। शेड और रैंप का हिस्सा गिरने से कुछ यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत हॉस्प‍िटल पहुंचाया गया। यह दुर्घटना भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर गुरुवार सुबह घटी।

    [object Promise]

    हादसा होने के बाद रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री काफी सहम गए। यह सब इतनी तेजी से हुआ क‍ि नीचे बैठे लोगों को हटने तक का मौका नहीं म‍िला। जैसे ही इस घटना की जानकारी रेलवे के अध‍िकार‍ियों को म‍िली तो वह घटनास्थल पर पहुंचे।

    [object Promise]

  • शुक्रवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

    [object Promise]

    धर्मशाला। उपायुक्त, कांगड़ा, राकेश प्रजापति ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा जिला के प्रवास के तीसरे दिन 14 फरवरी को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के पलाहघाट में 4.52 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 20 किलोमीटर लंबी जसूर-गंगथ-इंदौरा सड़क की आधारशिला रखेंगे। इससे 15 गांवों को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री बहु ग्रामीण पेयजल योजना के अधीन 34.82 करोड़ की कुल लागत वाली की 6 पेयजल योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन योजनाओं से ‘हर घर को नल से जल स्कीम’ के तहत इंदौरा क्षेत्र के 80 गांवों में 2140 नल लगाए जाएंगे। यह सभी योजनाएं दिसंबर, 2022 से पूर्व पूर्ण रूप से जनता को समर्पित कर दी जाएंगी।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इंदौरा में 12.82 करोड़ की लागत से बनने वाले मिनी सचिवालय की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री वाई-इन्दौरियां में 12.63 करोड़ की लागत से बनने वाले 19 किलोमीटर लंबे वाई-इन्दौरियां-मण्ड मियानी-पराल रोड़ का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री वाई-अटारियां स्थित गौसदन में 70 लाख रुपए की लागत से विकसित होने वाले कार्यों का शिलान्यास करेंगे, जबकि दोपहर 11.40 बजे सूरजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सायं 4.30 बजे रेहन हेलीपैड से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

    [object Promise]

  • किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए CM मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार संकल्पित: ज्ञान चंद गुप्ता

    [object Promise]

    पंचकूला। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार को नई अनाज मंडी, पंचकूला में अटल किसान-मजदूर कैन्टीन का शुभारंभ किया।

    समारोह के दौरान उपस्थित किसानों एवं मजदूरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए संकल्पित है। मंडियों में किसानों को फसलों के उचित दामों के साथ ही सब्जियों के लिए भावान्तार भरपाई जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों को मंडियों में अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस कड़ी के अन्तर्गत हरियाणा सरकार ने मंडियों में अपनी फसलें बेचने आए किसानों एंव मजदूरों के लिए बहुत ही रियायती दरों पर गुणवत्ता का भोजन प्रदान करने का कार्य शुरू किया है।

    गुप्ता ने कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड एवं हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त सहयोग से स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित इस कैन्टीन में अत्यंत गुणवत्ता वाला भोजन केवल 10 रुपए प्रति थाली की दर पर मिलेगा। इस कैन्टीन में दोपहर के समय 11 बजे से लेकर 3 बजे तक भोजन प्रदान किया जाएगा। भोजन में तवा चपाती, चावल, दाल, मौसमी सब्जियां, व पीने का शुद्ध पानी प्रदान किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि 300 से अधिक किसानों और मजदूरों को प्रतिदिन यहां भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भोजन की थाली की लागत 25 रूपए से अधिक पड़ती है। इसमें 15 रुपए का खर्च सरकार द्वारा वहन किय जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने राज्य की 25 मंडियों में इस तरह की कैंटीनों की पहल की है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबी को मिटाने और हर व्यक्ति को विशेषतया महिलाओं को भी रोजगार के मामले में आत्म- निर्भर बनाने की हर संभव प्रयास कर रही है। इस कैंटीन को चलाने के पीछे भी सरकार किसानों को शुद्ध भोजन एवं स्वंय सहायता समूह के द्वारा महिलाओं को आत्म- निर्भर करना दोनों को उद्देश्यों को सार्थक करती है।

    समारोह में जानकारी देते हुए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक डाॅ. जे गणेशन ने बताया कि इस रसोई घर में साफ सफाई और गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए सी.सी. टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं। इनकी सफाई व स्वच्छता स्वंय सहायता समूहों द्वारा की जाएगी। इन कैंटीनाें में गैस बर्नर, चिमनी, फ्रीज, पीने के पानी सहित सभी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें पूरे पारदर्शी तरीके से बिल भी इलेक्ट्रॉनिक रूप से ही प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कैंटीन के लिए एचडीएफसी बैंक ने भी सहयोग किया है।

    गुप्ता ने कैंटीन में भोजन बनाने और संचालन की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने किसानों और मजदूरों के साथ ही भोजन भी किया। इस अवसर पर किसान आयोग के चेयरमैन रमेश यादव, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन अशोक शर्मा, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के इंजीनियर इन चीफ उदय भान,चीफ इंजीनियर महेन्द्र सिंह, चीफ इंजीनियर कुलदीप सिंह, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के एस के शर्मा सहित अनोकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    [object Promise]

  • आयुक्त सूचना एवं जनसम्पर्क का महेन्द्र सोनी ने ग्रहण किया पदभार

    [object Promise]

    जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी महेन्द्र सोनी ने गुरुवार को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है।

    पदभार ग्रहण करने के पश्चात सोनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के महत्व को प्रचार-प्रसार के माध्यमों से राज्य के दूरदराज के इलाकों में रह रहे लोगों तक पहुंचाना रहेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में पूरे राज्य में कार्यरत सूचना एवं जनसंपर्क कर्मियों का पूरा सहयोग लिया जाएगा।

    इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) राजपाल सिंह यादव, अतिरिक्त निदेशक प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, अतिरिक्त निदेशक अलका सक्सेना, संयुक्त निदेशक अरूण जोशी, संयुक्त निदेशक गोविंद पारीक तथा संयुक्त निदेशक शिवचंद मीणा सहित विभिन्न शाखा प्रभारी अधिकारियों ने विभाग की कार्य प्रणाली की जानकारी दी।

    [object Promise]

  • गहलोत सरकार ने ITI केंद्रों के प्रशिक्षुओं को रोजगार देने के सवाल पर दिखाया ठेंगा

    [object Promise]

    जयपुर । गहलोत सरकार ने आईटीआई केंद्र में प्रशिक्षुओं को रोजगार देने के सवाल पर ठेंगा दिखा दिया है। जी हां, यह हम नहीं, बल्कि खुद गहलोत सरकार ने राजस्थान विधानसभा में एक प्रश्न का जवाब दिया है। विधायक पानाचंद मेघवाल का सवाल था कि क्‍या सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थान में प्रशिक्षुओं के रोजगार के लिए कोई योजना बनाने का विचार रखती है ? यदि हां, तो कब तक व क्‍या ?
    इस सवाल पर विधानसभा में जवाब दिया गया, जी नहीं, वर्तमान में विभाग में ऐसी कोई योजना विचाराधीन नहीं है।
    वहीं इसके अलावा सरकारी आईटीआई केंद्रों के लिए कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग में विभिन्‍न संवर्गो के नियमित स्‍वीकृत पदों में से कुल 3537 पद रिक्‍त हैं।
    इसके अलावा प्रदेश में वर्तमान में 1718 निजी आई.टी.आई. संस्‍थान संचालित है । जिनके अन्‍तर्गत 199271 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहें है । इन सभी प्रशिक्षणार्थियों को डीजीटी नई दिल्‍ली दवारा निर्धारित पाठयक्रम अनुसार गुणवत्‍तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ।
    यह भी बताया गया है कि विगत 5 वर्षो में राज्‍य में 63 निजी आई.टी.आई. संस्‍थान बंद हो गये। जिनमें स्वयं की प्रार्थना पर 11 तथा एन सी वी टी मापदंडों की पालना न करने के कारण 52 निजी आई.टी.आई. संस्‍थान बन्‍द हो गए ।
    रोजगार के सवाल पर जवाब दिया गया है कि विगत 3 वर्षों में आई.टी.आई. उत्‍तीर्ण 26432 प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार प्राप्‍त हुआ , उनमें से सरकारी क्षेत्र में 3607 एवं निजी क्षेत्र में 22825 को रोजगार प्राप्‍त हुआ ।

  • लाठीचार्ज के विरोध में मालवीय नगर थाने पर भाजपा का धरना, देखें फोटोज

    [object Promise]

    जयपुर। मालवीय नगर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जयपुर शहर भाजपा की ओर से मालवीय नगर थाने का घेराव किया गया।
    धरने में उपस्थित पूर्व मंत्री एवं विधायक कालीचरण सराफ, राजपाल सिंह शेखावत व अरुण चतुर्वेदी, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक नरपत सिंह राजवी, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी, पूर्व विधायक अशोक परनामी, मोहन लाल गुप्ता व सुरेन्द्र पारीक, कैलाश वर्मा, पूर्व महापौर शील धाबाई, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व उप महापौर विमल कुमावत व मनीष पारीक, हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व शहर अध्यक्ष राघव शर्मा व संजय जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, कला एवं सांस्कृतिक आयोग पूर्व अध्यक्ष अशोक पाण्डया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का राज आने के बाद आमजन पर अत्याचार बढ़ा है।

    [object Promise]

    कल मालवीय नगर मार्केट की थडियों में लगी आग से हुए नुकसान का मुआवजे की मांग को लेकर भाजपा नेता सुमन शर्मा के साथ धरना दे रहे पीड़ितों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेसियों के इशारे पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जो कि शर्मनाक है। सभी जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की इस दमनात्मक कार्यवाही की घोर निंदा करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए और अग्निकांड पीड़ितों को शीघ्र ही मुआवजा दिया जाए।

    मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि कल पुलिस ने भाजपा नेता सुमन शर्मा के साथ जो अभद्रता की और भाजपा कार्यकर्ताओं पर जो लाठीचार्ज किया वो कांग्रेस पार्टी से दो बार चुनाव लड़कर हार चुकी अर्चना शर्मा के इशारे व दबाव में किया है।

    अर्चना शर्मा झूठ बोल रही है कि पीड़ितों ने उसे बुलाया था। जिनकी दुकानें जली हैं, वो सभी पीड़ित आज यहां मौजूद हैं और कल वो सभी सुमन शर्मा के साथ धरने पर बैठे थे, तभी पुलिस ने उन सभी पर बिना वजह लाठीचार्ज किया। उस दोषी थानाधिकारी को तुरन्त बर्खास्त किया जाए।

    [object Promise]

    पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी ने बताया कि 17 तारीख सोमवार को प्रातः 11 बजे पुलिस कमिश्नरेट का घेराव किया जायेगा। सराफ ने आग लगने से बर्बाद हो चुके थड़ी मालिकों को भारतीय जनता पार्टी की ओर से 1.5 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा भी की। इस धरने में सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जयपुर शहर पदाधिकारी एवं पूर्व पार्षद उपस्थित रहें।

    [object Promise]

  • कोलकाता में शुरुआत हुई दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो रेल सेवा की

    [object Promise]

    कोलकाता । कोलकाता में गुरुवार से दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई। इसी के साथ कोलकाता शहर के इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस मेट्रो सेवा का गुरुवार को उद्घाटन किया। 14 फरवरी से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। कोलकाता ने 20वीं सदी में देश की पहली मेट्रो सेवा शुरू करके इतिहास रचा दिया। अब 21वीं सदी में सिलसिला जारी रहेगा क्योंकि यह देश की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी। कोलकाता में पहली मेट्रो रेल सेवा 1984 में शुरू हुई थी। कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो इस शहर में दूसरी मेट्रो सेवा है। पहले फेज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है जिसे कोलकाता की जनता के लिए चालू कर दिया गया।

    इसके अलावा, यह पहली ऐसी मेट्रो सेवा होगी जो अंडर वॉटर यानी नदी के पानी के नीचे बनी सुरंग में चलेगी। यह लाइन कुल 15 किलोमीटर होगी। पहले फेज में फिलहाल 6 किलोमीटर लंबी लाइन की शुरुआत होने जा रही है। दूसरे फेज का निर्माण पूरा होने के बाद यह मेट्रो सेवा सॉल्ट सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान के बीच 15 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

    यह पूरे देश की, यहां तक दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी, जिसमें एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक का किराया मात्र 5 रुपये होगा। इसमें कई तरह की यात्री सुविधाएं भी होंगी। यह किसी भी मेट्रो सेवा की तुलना में सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी। इसमें प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर और डिटेक्शन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। मेट्रो रेलवे का कहना है कि जल्दी ही कोलकाता की जनता के लिए यह सेवा बढ़कर 12 किलोमीटर तक हो जाएगी।

  • MADHYA PRADESH : छिंदवाड़ा में सियासी रंग लिया शिवाजी की प्रतिमा को लेकर विवाद ने, महापुरुष के अपमान का लगाया BJP ने आरोप

    [object Promise]

    छिंदवाडा़/भोपाल। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को लेकर उपजे विवाद ने सियासी रंग ले लिया है। रात के अंधेरे में प्रतिमा की स्थापना और फिर उसे हटाए जाने को लेकर विपक्षी दल भाजपा और सत्ताधारी दल कांग्रेस आमने-सामने है। भाजपा ने महापुरुष के अपमान का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को छिंदवाड़ा के सौंसर पहुंचे और प्रतिमा स्थल पर भूमि पूजन किया। इसी स्थान पर कुछ लोगों ने चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित की थी, जिस बाद में प्रशासन ने हटा दिया गया था। उसके बाद से भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

    पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज, जिन्होंने औरंगजेब के छक्के छुड़ा दिए थे, जो भारत के गौरव का प्रतीक हैं, उनका अपमान किया गया। उनकी प्रतिमा को गिराने के लिए जेसीबी मशीन लाई गई। वाह री सरकार! तुम छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करते रहो और हम चुप बैठे रहें, यह हो नहीं सकता।”

    उन्होंने कहा, “कमल नाथजी, अगर जरूरत पड़ी तो अपने महापुरुषों के सम्मान के लिए हम शीश कटा देंगे।”

    पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा किसके इशारे पर गिराई गई, कांग्रेस सरकार को बताना होगा। एसडीएम के पास किसका फोन आया था, जिसके बाद प्रतिमा गिराई गई। “हम दोषियों को बचकर निकलने नहीं देंगे।”

    चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को महापुरुषों के अपमान की आदत हो गई है। राहुल गांधी लगातार वीर सावरकर जैसे महापुरुष का रोज अपमान करते हैं, जबकि वे उनके पैरों की धूल बराबर भी नहीं हैं। भोपाल में कांग्रेस सरकार शहीद चंद्रशेखर का अपमान कर रही है, उनकी प्रतिमा नहीं लगने दे रही है। सरकार ने वहां पूर्व मुख्यमंत्री स्व़ अर्जुनसिंह की प्रतिमा लगवा दी। “मैं अर्जुनसिंह जी का सम्मान करता हूं, लेकिन हम शहीदों का अपमान नहीं सहेंगे।”

    वहीं छिंदवाड़ा के सांसद और मुख्यमंत्री कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ ने चौहान पर तंज कसते हुए कहा, “पांढुर्ना शहर के अंबिका चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना और चौक का नाम शिवाजी महाराज चौक करने का प्रस्ताव जब आपकी सरकार में मंजूरी के लिए भेजा गया तो आपकी सरकार ने इनकार क्यों किया? सौंसर की तरह ही पांढुर्ना में भी हम छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करेंगे।”

    नकुल नाथ ने चौहान के छिंदवाड़ा दौरे का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, “शिवराज सिंह चौहान, चाचाजी ‘अतिथि देवो भव’ की संस्कृति को मानते हुए पुन: आपका छिंदवाड़ा के सौसर में स्वागत। छत्रपति शिवाजी महाराज हम सभी के लिए राष्ट्र गौरव हैं और हम सभी उनका सम्मान करते हैं। ‘जय भवानी, जय शिवाजी।”

    मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्षा शोभा ओझा ने अपने वक्तव्य में कहा कि छिंदवाड़ा जिले के सौंसर स्थित छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पार्टी के नेता राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें घड़ियाली आंसू बहाने और दिखावा करने की बजाय, जनता के सामने यह स्वीकार करना चाहिए कि धार्मिक आस्था और महापुरुषों के सम्मान को लेकर उनका चरित्र ‘दोहरा’ है।

  • केन्द्रीय मंत्री जयशंकर से CM अमरिंदर सिंह की अपील, कहा-मस्कट में फंसी महिलाओं को बचाएं

    [object Promise]

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मस्कट में फंसीं 104 भारतीय महिलाओं को वापस लाने का इंतजाम करने की अपील की है। इनमें से 14 महिलाएं पंजाब से हैं। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने एडीजीपी, एनआरआई अफेयर्स को उन एजेंट्स को धर-दबोचने का आदेश दिया था, जिन्होंने उन्हें धोखा दिया है।

    उन्होंने दुबई के होटल व्यवसायी एस.पी.एस. ओबेरॉय की भी तारीफ की जिन्होंने विदेश में संकट में फंसे भारतीयों की लगातार मदद की है।