Category: state-news

  • पुलिसवाला करता था पत्‍नी के चरित्र पर शक, बाल काट मुंह किया काला और फिर…

    [object Promise]

    चंडीगढ़। पत्नी के चरित्र पर शक के आधार पर सिर के बाल काट कर उसके मुंह और शरीर पर काला तेल डाल कर गांव की गलियों में घुमाने वाले कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह को पंजाब पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है।

    मामला पंजाब महिला आयोग के संज्ञान में आने पर इस बारे में राज्य पुलिस से चार दिन में रिपोर्ट मांगी गई थी। मामला मोगा जिले के झंडेयाना गरबी गांव का है। गिरफ्तार किए जाने पर आरोपी इंद्रजीत ने पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं और इसी वजह से उनका झगड़ा होता था। उधर, गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस कांस्टेबल इंद्रजीत अपनी पत्नी को पीटता था। उसके बाल काट दिए थे, मुंह काला कर दिया था और गांव में भी घुमाया था।

    गांव के लोगों ने बताया कि अगर कोई उसकी पत्नी को छुड़वाने की कोशिश करता तो वह उसे और जोर से पीटने लगता था। पुलिस इस मामले में पंजाब महिला आयोग के रिपोर्ट मांगने के बाद सक्रिय हुई और कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

    [object Promise]

  • तबादले हुए राजस्थान के 30 आईएएस अफसरों के ,यहां देखें लिस्ट

    [object Promise]

    जयपुर । कार्मिक विभाग ने आज 30 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। लिस्ट के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुधांश पंत को प्रमुख शासन सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग और संदीप वर्मा को प्रमुख शासन सचिव, राजस्व, उपनिवेशन, कल्याण विभाग में लगाया है।

  • राजस्थान विस अध्यक्ष के सीएए को लेकर बयान पर भाजपा ने कसा तंज

    [object Promise]

    नई दिल्ली । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी के यह कहने पर कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार को नया नागरिकता कानून सीएए लागू करना होगा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि इससे लगता है कि गांधी परिवार की पार्टी नेतृत्व पर पकड़ ढीली पड़ रही है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, “गांधी परिवार के रुख के विपरीत बयान देकर सी.पी. जोशी सीएए का समर्थन करने वाले कांग्रेस नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। क्या मान लिया जाए कि उनका कांग्रेस की गांधी ब्रांड राजनीति से मोहभंग हो गया है?”

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने शनिवार को कहा था कि केंद्र सरकार ने जो सीएए पारित किया है, उसे राज्य सरकार को लागू करना होगा।

    जोशी ने यह बात राजस्थान विधानसभा में 25 जनवरी को प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद कही है। प्रस्ताव में केंद्र सरकार से सीएए को निरस्त करने का अनुरोध किया गया है।

  • JHARKHAND : लटकी तलवार रघुवर सरकार के कई फैसलों व योजनाओं पर, CM सोरेन कर रहे समीक्षा

    [object Promise]

    रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पिछली रघुवर दास सरकार के कार्यकाल की कई योजनाओं को असफल बताते हुए उसे पलटने की कोशिश शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सभी विभागों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने पिछली सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के तहत हुए कार्यो की जांच के आदेश भी दिए हैं।

    हेमंत सरकार, रघुवर दास सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना को बंद करने की तैयारी में है। इस योजना के तहत 35 लाख किसानों को पांच-पांच हजार रुपये प्रति एकड़ भूमि के हिसाब से मिलना था। लगभग 16 लाख किसान को इस योजना का लाभ भी मिला, लेकिन हेमंत सरकार इस योजना को बंद कर किसानों के लिए ऋणमाफी वाली नई योजना लाने की तैयारी में है।

    पिछली सरकार के दौरान राज्य में 6500 स्कूलों के विलय के फैसले को भी मौजूदा सरकार वापस लेगी। स्कूली शिक्षा और साक्षरता मंत्री जगरनाथ महतो का कहना है कि इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगाी। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालय, जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में थे और विलय के कारण वहां बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी हो रही है, इसलिए वहां पहले से मौजूद विद्यालयों को फिर से खोला जाएगा।

    शिक्षामंत्री ने कहा, “हम स्कूलों के विलय का विरोध करते रहे हैं, इससे राज्य के गरीब बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है।”

    दरअसल, पिछली सरकार ने वैसे विद्यालयों को बंद कर दिया था, जो शिक्षा का अधिकार अधिनियम के मापदंड को पूरा नहीं कर पा रहे थे। पिछली सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने झारखंड में 42,18,560 शौचालय निर्माण का दावा किया है। वर्ष 2018 में महात्मा गांधी की 150 जयंती के दिन झारखंड को ओडीएफ राज्य घोषित किया गया, लेकिन भाजपा सरकार के इस दावे को कोई मान नहीं रहा है। माना जा रहा है कि शौचालय निर्माण योजना में बड़ा घोटाला हुआ।

    पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शौचालय निर्माण योजना की जांच की घोषणा कर दी है। रघुवर सरकार पर गुमला में शौचालय निर्माण के नाम पर सरकार के खजाने से 150 करोड़ रुपये की निकासी का आरोप लगाया गया है।

    पिछली सरकार द्वारा कराए गए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर भी कई सवाल उठाए गए हैं। हेमंत सरकार इस आयोजन की भी समीक्षा करने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि कई निर्माण कार्य के बड़े टेंडरों को भी रद्द कर दिया गया है।

    मुख्यमंत्री हेमंत पहले ही कह चुके हैं कि पिछली सरकार की जो भी कमियां थीं, वह धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। उस दौरान कराए गए कार्यो का ऑडिट होगा। उनकी सरकार ईमानदारी से काम करेगी।

    विपक्षी भाजपा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को बंद किए जाने की संभावना को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है। भाजपा के राज्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, “राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रही है। जहां एक ओर, सरकार किसानों के लिए लागत मूल्य से 150 प्रतिशत अधिक मूल्य देने तथा कर्जमाफी का वायदा करके सत्ता में आई थी, वहीं दूसरी ओर किसानों को कर्जमुक्त और आत्मनिर्भर बनाने वाली कल्याणकारी योजना कृषि आशीर्वाद योजना को बंद करने की खबरें सामने आ रही हैं। यह अफसोस की बात है।”

    उन्होंने आगे कहा कि कृषि आशीर्वाद योजना से 35 लाख किसानों को सीधा लाभ मिल रहा था और वे कर्जदार बनने के बजाय आत्मनिर्भर बन रहे थे। भाजपा सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से अगले पांच वर्षो में उन्हें पूर्णरूप से आत्मनिर्भर बनाने की थी।

  • JHARKHAND : 17 फरवरी को BJP में बाबूलाल मरांडी की पार्टी JVM का होगा विलय

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का 17 फरवरी को भाजपा में विलय हो जाएगा। 14 वर्षों बाद मरांडी की घर वापसी का कार्यक्रम भव्य होगा। रांची के प्रभात तारा मैदान में बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। मिलन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर सहित केंद्रीय नेतागण मौजूद रहेंगे।

    इस कार्यक्रम की तैयारी भाजपा अपने स्तर पर भी कर रही है। इसके साथ ही झाविमो के हजारों कार्यकर्ता मिलन समारोह में पहुंचेंगे। पार्टी के सांसद-विधायक और पदाधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा गया है। भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता तैयारी में लगे हैं।

    सोमवार देर शाम भाजपा के केंद्रीय नेता और गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने दिल्ली में झारखंड प्रदेश के सांसदों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यसभा सांसदों को भी बुलाया गया था। इसमें बदले राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई।

    सांसदों से मरांडी के पार्टी में शामिल होने और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में बाबूलाल मरांडी की भाजपा में वापसी पर किसी तरह की गुटबाजी से परहेज करने की हिदायत दी गई। नए प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता के नाम पर भी मंथन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष और महासचिव अनिल जैन भी मौजूद थे।

    [object Promise]

  • नाले में गिरी कार बिजली के पोल से टकराने के बाद, हादसे में ईशानी के दोस्त घायल

    [object Promise]

    जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में स्थित बगडिया भवन के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार एक कार बिजली के पोल से टकराने के बाद नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार वनस्थली विद्यापीठ की छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त घायल हो गए। घटना के समय मृतका ईशानी कार चला रही थी। पार्टी करने के बाद ईशानी व उसके दोस्त सी स्कीम में होटल में खाना खाने जा रहे थे। जांच में पुलिस को कार में कुछ शराब की बोतलें मिलने की भी बात सामने आ रही है। मामले की जांच सड़क दुर्घटना थाना साउथ कर रही है।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी मानसी व 21 वर्षीय ईशानी टोंक स्थित वनस्थली विद्यापीठ में पढ़ती है। दोनों रात को अपने दोस्त परमजीत व ओमवीर के साथ होटल में खाना खाने जा रहे थे। रात करीब बारह बजे सी स्कीम में सीबीआई कार्यालय के पास उनकी कार बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा कर नाले में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आधा घंटे की मशक्कत के बाद कार को नाले से बाहर निकाल कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान ईशानी की मौत हो गई। यह भी बात सामने आ रही है कि रात को ईशानी व उसके दोस्तों की कार एक अन्य स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची थी। तेज रफ्तार में कार चलाने को लेकर उसके दोस्तों ने उसे टोंका था लेकिन वह तेज रफ्तार में कार चला रही थी।

    जांच अधिकारी एएसआई नेकीराम ने बताया कि कार ईशानी चला रही थी और वह एमएससी की छात्रा बताई जा रही है। परमजीत व ओमवीर खिलाड़ी है जो कि ईशानी व मानसी के साथ कई टूर्नामेंट खेल चुके है।

    नहीं लगा रखा था सीट बेल्ट
    नेकीराम ने बताया कि ईशानी से सीट बेल्ट नहीं लगा रखा था। वह तेज रफ्तार में कार दौड़ा रही थी। अचानक उसकी कार बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा कर नाले में जा गिरी। सीट बेल्ट नहीं लगा होने के कारण ईशानी का सिर आगे शीशे से टकरा गया। इससे उसे गंभीर चोट आई। घायलों का मेडिकल करवाया गया है लेकिन किसी ने शराब पीने की बात सामने नहीं आई है। ईशानी के शराब पीने का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा। मंगलवार को परिजनों के मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवा कर उनके हवाले कर दिया गया।

    [object Promise]

  • रोडवेज बस और जीप की भीलवाड़ा में भिड़ंत, 7 लोगों की मौत

    [object Promise]

    जयपुर । राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक रोडवेज बस और जीप की आमने-सामने की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। यह हादसा सोमवार रात को भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर बीगोद और त्रिवेणी के बीच हुआ।

    इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके दुर्घटना पर गहरा दुख जताया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए है।
    पुलिस के मुताबिक जीप में सवार लोग मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के थे और भीलवाड़ा में एक शादी में हिस्सा लेने के बाद वापस मंदसौर जा रहे थे।

  • मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी 10 करोड़ के अतिरिक्त बजट प्रावधान को

    [object Promise]

    जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 10 करोड़ रूपये के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अतिरिक्त बजट प्रावधान का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया था।

    उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना के लिए वर्ष 2019-20 में 18 करोड़ रूपये का मूल बजट प्रावधान किया था। इसके बाद 5 करोड़ रूपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया था। कुल 23 करोड़ के बजट में से अभी तक 22.77 करोड़ रूपये का व्यय हो चुका है।

    विभिन्न जिलों से पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत आए करीब 7 करोड़ रूपये भुगतान के आवेदन राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पास लंबित है। ऐसे में तात्कालिक आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ रूपये के अतिरिक्त प्रावधान को मंजूरी दी है।

  • एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दुर्घटना में मौत

    [object Promise]

    चंडीगढ़। पंजाब के मोगा जिले में एक सड़क दुर्घटना में कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मंगलवार को मौत हो गई। कोहरे के कारण खराब दृश्यता को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

    पुलिस ने बताया कि परिवार मोगा से दिल्ली लौट रहा था। मृतकों की पहचान राजीव मित्तल (48), उनकी पत्नी मंजू मित्तल (48), पुत्र शुभम मित्तल (18) और बेटी सुनिधि मित्तल (21) के रूप में हुई है। सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसा मेहना गांव में हुआ।

  • हनुमानगढ़ में पोल से जा टकराई टायर फटने से कार, 4 लोगों की मौत

    [object Promise]

    जयपुर। हनुमानगढ जिले की पीलीबंगा से लौट रही कार का टायर फटने से चोहिलावाली गांव के पास पोल से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है।
    मिली जानकारी के अनुसार, पीलीबंगा से लौट रही कार चोहिलावाली गांव के पास तेज गति से चल रही कार का टायर फटने से खंभे से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई हैं।

    [object Promise]