Category: state-news

  • दिल्ली में भाजपा की जीत का भरोसा हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर को

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत होने का भरोसा जताया है। उन्होंने यहां मीडिया से कहा कि हम सहज रूप से जीतकर दिल्ली में अगली सरकार बनाएंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य टक्कर है।

  • PUNJAB: मोहाली में गिरी तीन मंजिला इमारत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

    [object Promise]

    मोहाली। पंजाब के मोहाली में आज तीन मंजिला इमारत गिर जाने से कई लोगों के दबे हाेने की आशंका जताई जा रही है। पंजाब के मोहाली में तीन मंजिला इमारत गिर गई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर। मौके बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है। एसडीएम हिमांशु जैन ने बताया कि रेस्कयू के दौरान 2 लोगों को बचाया गया है, मलबे के नीचे करीब 7 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम और अन्य सहायक कर्मचारी राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

  • वित्त आयोग व केंद्र का आभार व्यक्त किया उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने

    [object Promise]

    धर्मशाला। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के लिए राजस्व घाटा अनुदान में वृद्धि करने पर केंद्र सरकार और वित्त आयोग का आभार व्यक्त किया है।

    ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को वर्ष 2020-21 लिए 11,431 करोड़ रुपए का राजस्व घाटा अनुदान देने की सिफारिश वित्त आयोग ने की है, जो 45 प्रतिशत अधिक है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पिछले वर्ष वित्त आयोग के अध्यक्ष से भेंट कर प्रदेश का मामला उठाते हुए राजस्व घाटा अनुदान में वृद्धि का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने प्रभावी तरीके से राज्य का मामला वित्त आयोग के समक्ष रखा जिसके कारण 11,431 करोड़ रुपए की सिफारिश की गई है।

    [object Promise]

  • प्रदूषण रोकने की कार्रवाई होगी राजगढ़ के फैक्ट्री एरिया में: परसादी लाल मीणा

    [object Promise]

    जयपुर। उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने सोमवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि विधानसभा क्षेत्र थानागाजी क्षेत्र के कस्बा राजगढ़ के फैक्ट्री एरिया में प्रदूषण रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

    मीणा प्रश्नकाल में विधायकों की ओर से इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में जो फैक्ट्री मालिक नियमों को नहीं मानता है उन्हें विभाग द्वारा समय-समय पर नोटिस दिया जाता है। सभी फैक्ट्री मालिकों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने स्तर पर भी प्रदूषण रोकने के लिए अपने संसाधनों को ठीक करने के साथ सभी आवश्यक प्रयास करें। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर माह दिसंबर व जनवरी में भी फैक्ट्री मालिकों को नोटिस दिए गए। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि इस संबंध में समिति बनाकर जांच की जाएगी।

    इससे पहले उद्योग मंत्री ने विधायक कांति लाल मीणा के मूल प्रश्न के जवाब में बताया कि विधानसभा क्षेत्र थानागाजी में कस्बा राजगढ़ के रीको औद्योगिक क्षेत्र में डोलोमाईट पत्थर पीसने के लिये उद्योग स्थापित है। इस क्षेत्र में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा इस प्रकार के 75 उद्योगों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 66 उद्योग कार्यरत है एवं 9 उद्योग बन्द है। इन उद्योगों में डोलोमाईट पीसने से होने वाले वायु प्रदूषण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि इन उद्योगों द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु पर्याप्त व्यवस्था (साईक्लोन, बैग फिल्टर इत्यादि) की स्थापना कर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल से वायु (प्रदूषण नियंत्रण एवं निवारण) अधिनियम 1981 अन्तर्गत संचालन सम्मति प्राप्त किया जाना होता है। कार्यरत 66 उद्योगों में से 58 उद्योग राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल से वायु अधिनियम के अन्तर्गत वैध सम्मति प्राप्त कर संचालित है जबकि 8 उद्योगों के सम्मति आवेदन पत्र विचाराधीन है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा समय-समय पर उद्योगों का निरीक्षण किया जाता है एवं प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था अपर्याप्त पाये जाने पर वायु (प्रदूषण नियंत्रण एवं निवारण) अधिनियम 1981 अन्तर्गत कार्रवाई की जाती है।

    उद्योग मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र थानागाजी के कस्बा राजगढ़ में स्थित फैक्ट्रियों से निकलने वाला पाउडर हवा के साथ चारों तरफ फैलता है जिसकी वजह से फैक्ट्रियों के आस पास स्थित फलदार बगीचों, पेड़ो एवं कृषि फसलों की पत्तियों पर पाउडर की हल्की परत जम जाती है। जिससे पौधों में प्रकाश संश्लेषण (भौतिक प्रक्रिया) की सघनता कुछ सीमा तक प्रभावित हो सकती है। इस वजह से कुछ सीमा तक फसलोत्पादन प्रभावित हो सकता है, हालांकि इस संदर्भ में किसानों के यहां से कोई शिकायत नहीं मिली कि उनकी फसल अथवा वनस्पति नष्ट हो रही है। स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण के कारण ओपीडी आईपीडी संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

    [object Promise]

  • कार्यवाही शुरू राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की , यहां देखें

    [object Promise]

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण की कार्यवाही शुरू हो गई है। इसमें राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी। राज्य का बजट 17 फरवरी को पेश किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी ने इस बार प्रश्न पूछने को लेकर विधायकों के लिए गाइडलाइन तय कर दी है। गाइडलाइन में कुल 34 बिंदू है, जिन्हें सभी विधायकों को भेजा गया है। इनका पालन करना आवश्यक है। इसके अनुसार अब विधायक एक दिन में 10-10 तारांकित और अतारांकित सवाल ही पूछ सकेंगे।

    बाहरी इलाकों के सवाल पूछने पर उसे डिफेक्ट श्रेणी में डाल दिया जाएगा। उसका जवाब विभाग से मांगा नहीं जाएगा। इसके अलावा गाइड लाइन में कहा गया है कि पांच वर्ष से पहले के कोई सवाल नहीं पूछे जाएं। प्रश्न छोटे हों। विस्तृत सवाल स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रदेश के किसी विशेष स्थान, अपने जिला, विधानसभा क्षेत्र, तहसील आदि की जानकारी मांगी जाए। पूरे प्रदेश की जानकारी नहीं मांगी जाए।

  • पाकिस्तान की गोलीबारी में राजस्थान का सपूत शहीद, पूरे गांव में शोक की लहर

    [object Promise]

    जयपुर । राजस्थान का सपूत जम्मू-कश्मीर के पुंछ में डयूटी के दौरान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हो गया है। इस शहीद का नाम राजीव सिंह शेखावत है, वह जयपुर जिले के विराटनगर के लुहाकना खुर्द का रहने वाला था।

    मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने सीज़ फायर का उल्लंघन करते हुए सीमा पर शनिवार दोपहर पौने चार बजे जबरदस्त गोलाबारी की । पुंछ में सरहद पर तैनात लुहाकना खुर्द के रहने वाले सेना में नायक पद पर तैनात राजीव सिंह शेखावत शहीद हो गए हैं। विराटनगर के एसडीएम ने बताया कि राजीव के शहीद होने की सूचना मिलने पर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई हैं। परिजन सहित आसपास के लोग अब उनकी पार्थिव देह आने का इंतजार कर रहे है।

    पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के दिगवार सैक्टर में भारी गोलाबारी की हैं। इस गोलाबारी के बाद भारतीय जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है लेकिन कार्रवाई में भारतीय सेना के जवान नायक राजीव सिंह शेखावत शहीद हो गए। फायरिंग में 3 अन्य जवान भी घायल हुए हैं।

  • BIHAR: पटना में एक घर में हुए बम धमाके में 5 लोग घायल

    [object Promise]

    पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक घर में आज बम धमाका होने से 5 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। पटना के गांधी मैदान इलाके में सोमवार सुबह आठ बजे एक मकान में जोरदार बम विस्फोट हुआ है, जिसमें दो घर ध्वस्त हो गए हैं। घटना में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना जोरदार था कि दो मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। धमाके की गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी।

    मिली जानकारी के अनुसार, पटना के गांधी मैदान के सालिमपुर अहरा के गली नंबर एक स्थित एक पुराने घर में तीन बार विस्फोट होने की घटना से इलाके के लोग दहशत में है। जिस घर में विस्फोट हुआ है, वह पुराना था और उसमें पिछले दो महीने से किराएदार रहा करता था। उसका पूरा परिवार विस्फोट में जख्मी है।

    आसपास के लोगों ने बताया कि अल सुबह आंख खुलते ही लोग अपने काम में लगे थे कि जोरदार धमाका हुआ जिससे उन्हें लगा कि भूकंप आ गया हो। फिर शोरगुल मचा कि गैस सिलिंडर विस्फोट कर गया है। लेकिन फिर दोबारा धमाका होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और देखा तो पास का घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था।

    [object Promise]

  • यहां “मौत” का “सिलसिला” है,जारी

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    पलामू : प्रायः ऐसा समझा जाता है कि जल ही जीवन है,किंतु इस खबर के जरिए आप जानेंगे कि जल जीवन नहीं बल्कि मौत का कारण बनता जा रहा है। हम बात कर रहे हैं, चुकरू गांव की,जहां लगातार जारी है मौत का सिलसिला। यहां एक-एक कर मौत के मुंह में समाते जा रहे हैं,लोग। ग्रामीण कहते हैं कि कोई चलने से लाचार है,तो किसी के बैठने के बाद बिना किसी सहारे के खड़ा होना मुश्किल है। कोई चारपाई पर पड़े हुए ही अपने जीवन की शेष अवधि को गुजार रहा है।

    बता दें कि विगत 25 वर्षों से यहां के लोग फ्लोराइड युक्त जल पीने को विवश हैं। लोगों को स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए वर्षों पहले नल के माध्यम से पानी स्वच्छ कराने की व्यवस्था की गई थी। वहीं ग्रामीण जलापूर्ति योजना की भी शुरुआत की गई थी,किन्तु अब सबके सब बेकार पड़े हैं। फ्लोराइड युक्त जल का असर सर्वप्रथम दातों पर पड़ता है।

    फिर धीरे-धीरे शरीर को जकड़ना प्रारम्भ कर देता है। अंत में यह पूरे शरीर को विकलांग बना कर ही दम लेता है। इसी का उदाहरण इसी गांव के पीड़ित सुदामा पाल भी है। ऐसे चुकरूं गांव में अनगिनत अन्य लोग भी हैं, जिनकी हालात बद से बदतर होती जा रही है। तथाकथित जीवन ज्योत टीम के सदस्य द्वारा सुदामा पाल के घर पहुंचकर आर्थिक मदद प्रदान की गई थी। उक्त गांव की हालात से रूबरू भी हुए थे।

    इन सभी परिस्थितियों का मुख्य जड़ केवल यहां फ्लोराइड युक्त जल दिखा। जलापूर्ति योजना का शुरुआत गांव में किया तो गया था,किन्तु जिस नदी से ग्रामीणों को पानी मुहैया कराया जाता था,वह अभी ठप पड़ा हुआ है, क्योंकि नदी में निर्मित कुआं जो बालू से भर गया है। वहीं गांव की टंकी भी खराब पड़ी है।

    ग्रामीणों ने बताया कि अगर पानी जलापूर्ति योजना के तहत फिर से हम सब को मिलना शुरू हो जाता है तो वह गांव से बेहतर पानी है,उससे स्वास्थ्य तो कमसे कम ठीक रहेगा। कोई जनप्रतिनिधि या आला अधिकारी ग्रामीणों की सुनता ही नहीं। उक्त सभी समस्याओं से रूबरू होते हुए जीवन ज्योत टीम के संस्थापक- दुर्गेश सिंह द्वारा लोगों को आश्वस्त किया गया कि हम आप सब की मदद अवश्य करेंगे।

    वहीं दुर्गेश सिंह ने क्षेत्र के कर्मठ,जुझारू,समाजसेवी व आला अधिकारी से अनुरोध करते हुए शीघ्र ही इस समस्या से निजात दिलाने की अपील की है।

  • जमवाल का विक्रमादित्य की टिप्पणी पर पलटवार, कहा…

    [object Promise]

    शिमला। भाजपा विधायक राकेश जमवाल ने कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 15वें वित्त आयोग की ओर से हिमाचल को राजस्व घाटा अनुदान 45 प्रतिशत बढ़ाने के निर्णय का जिस प्रकार विक्रमादित्य सिंह ने स्वागत किया है उन्हें केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी करना चाहिए और मानना चाहिए कि यह निर्णय हिमाचल प्रदेश के लिए एक बड़ा तोहफा है।

    विक्रमादित्य के दिए गए सुझावों पर विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चलने वाली सरकार हिमाचल की जनता के लिए हर एक पैसे को सूझबूझ के साथ खर्च कर रही है और आम जनता के लिए सकारात्मक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य बताएं जब उनके पिताजी वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे तब इस प्रकार के सुझाव उन्होंने दिए होते तो शायद आज हिमाचल प्रदेश की तस्वीर कुछ और होती। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा फजूल खर्ची की गई उसी का परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश का राजस्व घाटा इतना ज्यादा बढ़ गया है और हिमाचल प्रदेश को बार-बार ऋण लेने की आवश्यकता पड़ रही है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में किसी भी प्रकार का विकास हिमाचल प्रदेश में नहीं हो पाया और विकास कार्यों में कांग्रेस पार्टी का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूरे प्रदेश भर में एक समान विकास कार्य कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में ऊपर और नीचे की राजनीति समाप्त हो गई है, हर वर्ग के लिए कोई ना कोई योजना बनाई गई है और कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के बाद यह पहली बार है कि इस प्रकार का विकास हिमाचल प्रदेश में हो रहा है, सच में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है।

    उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य बताएं की पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय में जब केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब इस प्रकार की मदद केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश की क्यों नहीं हुई।

     

    [object Promise]

     

  • प्रेमिका को प्रेमी से मिलना पड़ गया महंगा

    [object Promise]

    जिसने प्यार किया,उसने ही धोखा दिया

    मोहब्बत बदला दरिंदगी में

    युवती की लूट ली गयी इज्जत

    संवाददाता-विवेक चौबे

    गढ़वा : बड़े ही हौसले के साथ धीरे-धीरे दिल में उतर कर, प्रेमी बनकर,कोई युवती के दिल में समा जाता है। तब उसके दिल जीतने में वह सफल हो जाता है। कहते हैं, प्यार शब्द तो भगवान के अंतरात्मा से निकली ध्वनि का नाम है। प्यार होने के बाद दिल में मिलने की चाहत उमड़ने लगती है।

    ऐसा ही कुछ, यहां भी हुआ

    एक प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए एकांत जगह पर बुलाया,जहां उन दोनों को कोई देख न सके। अपने प्रेमी के कहने पर प्रेमिका भी निर्धारित समय पर पहुंच जाती है। जहां प्रेमिका के साथ दरिंदगी किया जाता है। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बुला कर तीन लोगो के साथ दरिंदगी व सामूहिक दुष्कर्म कर बैठता है।

    साथ जिएंगे,साथ मरेंगे

    प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमी व प्रेमिका दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार किया करते थे। घंटो भर फोन पर मीठी-मीठी व प्यार भरी बातें किया करते थे। साथ जीने व साथ मरने की कसमें खाया करते थे। लाजमी भी यही की प्यार में ऐसा ही कुछ होता है। जब परिवार वालो के नजर में मामला आया तो दोनों को रोका टोका भी जाता था। जिसके बाद से दोनों छुप-छुप कर मिलना प्रारम्भ कर दिए। इसी क्रम में एक दिन प्रेमी के द्वारा प्रेमिका को जंगल में बुलाया गया,जहां जमाने की निगाहों से बच कर खुलम-खुल्ला प्यार का आनन्द प्राप्त कर सकें।

    जिसने प्यार किया,उसने ही धोखा दिया

    प्रेमिका अपने प्रेमी पर भरोसा कर के जंगल में तो चल गई,जहां प्रेमी के साथ मौजूद तीन युवकों ने युवती के साथ दरिंदगी की। युवती ने जिस पर सबसे अधिक भरोसा किया था,उसने ही ऐसा कुकर्म किया,जिसकी कभी उम्मीद नहीं थी। घटना के बाद युवती रोते-बिलखते अपने घर पंहुची। घटी ऐसी कुकृत्य घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी।

    दो आरोपी गिरफ्तार,शेष फरार

    युवती ने परिवार वालों के साथ थाने में उक्त चारों दरिंदों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रसाशन ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाई की। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शेष आरोपी फरार हैं।