Category: state-news

  • BIHAR : गृह मंत्री अमित शाह को तेजस्वी यादव ने बताया CM नीतीश कुमार का ‘महबूब नेता’

    [object Promise]

    पटना। बिहार से दूर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भले ही विधानसभा चुनाव हो रहा है, परंतु उसकी तपिश बिहार की सियासत में भी महसूस की जा रही है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महबूब नेता तक बता दिया।

    तेजस्वी ने नीतीश पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली में अपने महबूब नेता अमित शाह के साथ चुनावी मंच साझा कर रहे थे। मंच पर अपनी सारी राजनीतिक दुर्दशा, चालाकी और मजबूरी को न चाहते हुए भी प्रदर्शित कर ही गए। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली में यह तो बता देते कि आपने कितने कारखाने और कितनी कंपनियां बिहार में खुलवाई हैं? कितने युवाओं को रोजगार दिया है?

    तेजस्वी यादव ने एक बयान जारी कर कहा, नीतीश कुमार ने मंच साझा करने के दौरान चाटुकारिता के चलते झूठ बोलने के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। तेजस्वी ने सवाल किया कि मुख्यमंत्रीजी, यह बताएं कि आपके 15 वर्ष के कथित सुशासनी राज के बाद भी करोड़ों बिहारवासी पलायन क्यों कर रहे हैं? अगर आप दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बिहार से भी बदहाल मानते हैं तो आपकी मनोस्थिति को भगवान ही बेहतर समझ सकते हैं।

    उन्होंने कहा, मुख्यमंत्रीजी, बिहार में चमकी बुखार से 500 बच्चे मरे। गर्मी से हजारों लोग मरे। बाढ़ से मरने वालों की कोई गिनती ही नहीं। जलजमाव का सुशासनी जनाजा पूरे देश ने देखा था। सत्ता संरक्षण में आपके मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा 34 नाबालिग बच्चियों के साथ मुजफ्फरपुर में जो सामूहिक दुष्कर्म हुआ और उस पर सर्वोच्च न्यायालय की आपकी सरकार पर जो टिप्पणियां थी वो किसी भी सभ्य इंसान को सोने नहीं देगी।

    बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा, बिहार की सडक़ों को लेकर पटना उच्च न्यायालय ने क्या टिप्पणी की आप भूल गए क्या? 15 साल में बिहार की शिक्षा को किस गर्त में आपने पहुंचा दिया है इसका तो स्वयं आपको भी अंदाजा नहीं है।

    उन्होंने कहा, दिल्ली जाकर डबल इंजन सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज, बाढ़ पीडि़तों की सहायता राशि और केंद्रीय मदों में बिहार का हक मांगने के बजाय आप संविधान बदलने और अपने ही नागरिकों से नागरिकता छीनने वालों को लोकप्रिय और महानायक बता रहे हैं।

    शायद अब आपमें स्वयं से भी सवाल-जवाब करने का आत्मबल नहीं रहा। सिद्धांत, विचार, नैतिकता और अंतरात्मा तो आपने जनादेश का सौदा करते समय ही बेच दी थी। इसे कहते है एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी।

    [object Promise]

  • BJP नेता ने महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे पर बयान के लिए मांगी माफी, कही थी यह बात

    [object Promise]

    मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के नेता और पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने सोमवार को कहा कि यदि उनके बयान से अनजाने में विभिन्न सत्ताधारी नेताओं की भावनाओं को चोट पहुंची है तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सीएए किसी की नागरिकता को प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन एनआरसी महाराष्ट्र में लागू नहीं होगा।

    पालघर में एक बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर उनके बयान पर निशाना साधते हुए रविवार को शेलार ने कहा, यह राज्य आपके पिताजी का नहीं है, जो आप यहां एनआरसी को लागू नहीं करने की बात कह रहे हैं। भाजपा नेता के बयान ने सोमवार को राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता व मंत्री जितेंद्र अव्हाड और सांसद सुप्रिया सुले ने शब्दों के चयन को लेकर शेलार की खिंचाई की।

    अव्हाड ने कहा, शेलार इस प्रकार की भाषा का उपयोग कर सकते हैं पर हम गुजरात जाकर उनके पिताओं का पता नहीं लगाएंगे। भाजपा परेशान है क्योंकि वह महाराष्ट्र में सत्ता पाने में असफल रही है। सूबे के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर सुप्रिया सुले ने शेलार पर उनके शब्दों के चयन को लेकर निशाना साधा।

    इस पर बैकफुट पर जाते हुए शेलार ने कहा कि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की है, क्योंकि ऐसा करना भाजपा की संस्कृति नहीं है। उन्होंने केवल एक मुद्दा उठाया है। शेलार ने बयान जारी कर कहा, यदि मेरे शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।

    लेकिन हमारा दृष्टिकोण यह है कि राजनीतिक पार्टियां और नेता उन लोगों के पीछे खड़े हैं, जो अफजल गुरु की जयंती मनाते हैं, संविधान का अपमान करते हैं और देश को तोडऩे की बात करते हैं। ये लोग शरजील इमाम जैसे का समर्थन कर गैर-संविधानिक काम करते हैं और हम उनसे प्रश्न पूछना जारी रखेंगे।

  • प्रचारकों के साथ संघ प्रमुख की बैठक : भाजपा ने दिया यह जवाब जब कांग्रेस हुई हमलावर

    [object Promise]

    भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत इस समय मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं और वे इस दौरान भोपाल में प्रचारकों की बैठक ले रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने भागवत के मध्य प्रदेश प्रवास को लेकर हमला बोला है। संघ प्रमुख गुना में तीन दिनों तक युवाओं के शिविर में हिस्सा लेने के बाद भोपाल पहुंचे हैं। उन्होंने अब चार दिनों तक भोपाल में डेरा डाला है। सोमवार और मंगलवार को शारदा विहार में संघ प्रचारकों के साथ बैठक प्रस्तावित है।

    इस बैठक में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा संभावित है। वहीं संघ प्रमुख अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा करेंगे। संघ प्रमुख के राज्य दौरे को लेकर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने कहा है कि मोहन भागवत को लेकर भोपाल की पुलिस अलर्ट रहे, क्योंकि वे जहां जाते हैं, वहां दंगे भडक़ाते हैं।

    इसी तरह पार्टी की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने इशारों-इशारों में सवाल उठाए। उन्होंने कहा, राज्य में हर आने वाले का स्वागत है, मोहन भागवत का भी स्वागत है। मगर ऐसी कोई बात न करें, जिससे प्रदेश की शांति भंग हो, बस उनका कोई हिडन एजेंडा (छिपी हुई रणनीति) नहीं होना चाहिए।

    कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा के मीडिया मामलों को देखने वाले कृष्ण गोपाल पाठक ने कहा, संघ का सिर्फ एक ही एजेंडा है, वह है राष्ट्र सर्वप्रथम। संघ बीते 95 साल से इसी ध्येय और लक्ष्य को लेकर चल रहा है। कांग्रेस को पेट में दर्द सिर्फ इसलिए हो रहा है, क्योंकि वह सत्ता को अपनी परंपरा और विरासत मान चुकी थी। उसे जनता ने 40-50 सीटों पर लाकर खड़ा कर दिया, इसलिए उनकी कुंठा चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस ने अपने आपको नहीं बदला तो उसे चार से पांच सीटों पर सिमटने में देर नहीं लगेगी।

  • बिहार में पोस्टर वार: JDU पर निशाना RJD के नए पोस्टर मे, ‘कुर्सी के प्यारे बिहार के हत्यारे’

    [object Promise]

    पटना। बिहार में राजनीतिक दलों के बीच ‘पोस्टर वार’ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एक बार फिर नया पोस्टर जारी किया है। राजद द्वारा जारी किए गए पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा गया है। इस पोस्टर पर लिखा गया है, “कुर्सी के प्यारे बिहार के हत्यारे।” पोस्टर में बिहार के नक्शे को लोगों के साथ डूबता हुआ दिखाया गया है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सहयोगी उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को एक कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाया गया है।

    पोस्टर पर लिखा गया है, “लूट रहा है बिहारी और लुट रहा बिहार, कुर्सी-कुर्सी खेल रही खिलाड़ी सरकार। किया शोषण, उत्पीड़न अत्याचार, दिया बेरोजगारी और भ्रष्टाचार। चोरी से आई चोर सरकार, ले डूबी पूरा बिहार।”

    [object Promise]

    इससे पहले सोमवार को भी राजद ने एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी के पीछे छिपते दिखाया गया था, जबकि लोग उनसे लगातार न्याय, स्वास्थ्य, विकास, शिक्षा, रोटी, सुरक्षा कहां है, को लेकर प्रश्न करते नजर आ रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि राजद और जद (यू) के बीच लगातार पोस्टर वार चल रहा है। अब देखना है कि राजद के इस पोस्टर के जवाब में जद(यू) किस तरीके से जवाब देता है।

  • विश्व विरासत शहर का प्रमाण पत्र दिया जायेगा यूनेस्को की ओर से जयपुर को

    [object Promise]

    जयपुर। विश्व में अपने स्थापत्य कला और संस्कृति के लिए मषहूर जयपुर की शान में आज (बुधवार) को एक और सितारा जुड़ जायेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं यूनेस्को महानिदेशक ऑद्रे अजोले की मौजूदगी में अल्बर्ट हाॅल पर शाम 5.30 बजे आयोजित भव्य समारोह मे यूनेस्को द्वारा जयपुर को वर्ल्ड हैरिटेज सिटी का प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जायेगा।
    जयपुर के सम्मान से जुडे इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर निगम ने पूरी तैयारियां कर ली है। प्राधिकारी एवं आयुक्त विजयपाल सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

    स्वागत के लिए शहर को सजाया-
    यूनेस्को महानिदेषक के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह गुलाबी नगरी की थीम पर होर्डिंग्स लगाये गये है। यूनेस्को महानिदेषक मंगलवार शाम जयपुर पंहुचेगी। बुधवार सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक वे आमेर फोर्ट का विजिट करेगी। उसके बाद वे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय आमेर जायेगी। दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक वे हवामहल और परकोटा शहर का दौरा करेगीं। शाम 5.30 बजे वे अल्बर्ट हाॅल पर आयोजित कार्यक्रम में षिरकत करेगीं।

    यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था-
    कार्यक्रम स्थल (अल्बर्ट हाॅल) पर आने वाले पासधारक (कार्डधारक) एमजीडी स्कूल के सामने वाले गेट से या रविन्द्र मंच से प्रवेष कर सकेगें। पार्किंग की व्यवस्था रामनिवास गार्डन की भूमिगत पार्किंग में रहेगी। आमजन न्यूगेट से प्रवेष कर सकेगें तथा अपना वाहन रामलीला मैदान में पार्क कर सकेगें।

    सांस्कृतिक संध्या मे बिखरेंगें लोक संगीत और लोक नृत्य के रंग-
    इस समारोह को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जा रही है। अल्बर्ट हाॅल पर 5 फरवरी को शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर पद्म श्री बन्षी कौल के निर्देषन में आकार्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें। जाने-माने लोक कलाकारों द्वारा कालबेलिया, चरी, लाल आंगीे गैर, सहरिया, स्वांग भवाई लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य कथक की प्रस्तुती दी जायेगी। इसी प्रकार निसार खान एवं ग्रुप द्वारा शानदार शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत किया जायेगा। लंगा मांगणियार की फोक सिंफनी और भपंग वादन कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होगें।

  • मप्र में सियासत गरमाई आईफा अवार्ड समारोह पर

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश में आईफा अवार्ड समारोह की तारीखों का ऐलान किए जाने के साथ ही राज्य की सियासत गरमा गई है। भाजपा इस आयोजन को जहां फिजूलखर्ची बता रही है, वहीं कांग्रेस ने इस आयोजन को देश और दुनिया में राज्य को पहचान दिलाने वाला आयोजन करार दिया है। राजधानी के मिंटोहॉल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में मार्च माह में होने जा रहे आईफा अवार्ड समारोह की तारीखों का ऐलान किया। इस मौके पर फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीस भी मौजूद रहीं।

    आईफा अवार्ड समारोह आयोजन पर विपक्षी दल भाजपा के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने तंज कसा।

    उनका कहना है, “राज्य की धरती पर दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं, किसान कर्जमाफी के इंतजार में आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगार युवा हताशा और अवसाद का शिकार हो रहे हैं। कन्याएं अपनी गृहस्थी बसाने के लिए उपहार राशि का इंतजार कर रही हैं। संबल योजना के हितग्राही कफन सहायता, मृत्यु सहायता की आशा में रोज बैंकों से खाली हाथ लौट रहे हैं।”

    भार्गव ने कई योजनाओं को बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा, “खाली खजाने का हवाला देकर कमलनाथ सरकार गरीबों की योजनाओं को बंद कर रही है। वहीं दूसरी ओर आईफा अवार्ड के नाम पर सरकार अपनी वाहवाही में लगी हुई है। आइफा अवार्ड प्रदेश की जनता के पैसों से कमलनाथ सरकार के नाकारेपन, वादा-खिलाफी और दलित और आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचारों का जश्न है।”

    वहीं राज्य की संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ का कहना है, “आईफा अवार्ड आयोजन प्रदेश को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाने वाला होगा। भाजपा के नेताओं का काम है आरोप लगाना और वे वही कर रहे हैं। इस आयोजन से राज्य में व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी, इसका लाभ तो प्रदेश और प्रदेशवासियों को ही होगा।”

    उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश देश के मध्य में स्थित है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य है, वाइल्ड लाइफ है, धरोहर है। इस आयोजन के जरिए लोग इसे करीब से जान सकेंगे। जब कोई भी बड़ा आयोजन किसी स्थान पर होता है तो उसका लाभ उस क्षेत्र और वहां के लोगों को होता है। आईफा के आयोजन से देश और दुनिया के लोगों का यहां आना होगा और वे मध्य प्रदेश को करीब से जान सकेंगे।”

    राज्य की कमलनाथ सरकार द्वारा आर्थिक सुधार लाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हवाला देते हुए डॉ. साधौ ने कहा, “इस आयोजन से राज्य को आर्थिक लाभ होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास चल रहे हैं, उस दिशा में आईफा मददगार साबित होगा।”

    भोपाल के मिंटोहॉल में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि 21 मार्च को भोपाल में कार्यक्रम होगा और 27 व 29 मार्च को इंदौर में कार्यक्रम होंगे। आईफा अवार्ड कर्टेन रेजर कार्यक्रम में बताया गया कि इस अवार्ड कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश का चुनाव करने के पीछे तीन कारण हैं। पहला श्रेष्ठतम आयोजन स्थल, दूसरा राज्य का सकारात्मक और सहयोगात्मक राजनीतिक नेतृत्व और तीसरा मध्यप्रदेश के सरल और शांतिपूर्ण लोग। देश में मध्यप्रदेश दूसरा राज्य है, जहां आईफा आवार्ड का आयोजन हो रहा है। इसके पहले 2019 में मुम्बई में इसका आयोजन हुआ था।

  • RAJASTHAN:भांडा फोड़ कॉलगर्ल्स के नाम पर झांसा देने वाले गिरोह का, 10 लाख रुपए बरामद

    [object Promise]

    जयपुर। बूंदी पुलिस की एक स्पेशल टीम ने कॉलगर्ल्स के नाम झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर गिरोह के सरगना सहित सात लोगों को दबोच लिया है। इनके पास से 10 लाख रुपए, एक लग्जरी कार और 22 मोबाइल बरामद किए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, यह गिरोह जयपुर कॉलगर्ल्स और जयपुर एस्कोर्ट आदि नामों से इंटरनेट पर लड़कियों के प्रोफाइल बनाकर लोगों से मिटिंग करवाने के नाम पर ठगी करने के काम को अंजाम देता था।

    पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बूंदी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली थाने में ऐसी ही ठगी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस मामले की तहकीकात में लगी स्पेशल टीम ने ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। इस गिरोह के लोग लड़कियों के फोटो दिखाकर लोगों को कॉलगर्ल के नाम पर उनसे मिलवाने की बात करते हुए उनसे संपर्क बढ़ाता और फिर रुपए एंठने के बाद फरार हो जाते थे।

    बूंदी पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शेखर, महावीर, साजिद हुसैन और अजहर नाम के चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। ये सभी इंदौर के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस गिरोह के सरगना तक पहुंच गई। उन्हीं की निशानदेही पर पुलिस ने जयपुर निवासी मुख्य सरगना कुलदीप पांडे, मुकेश और रामशंकर को गिरप्तार किया है। पुलिस ने अब तक 7 लोगों को दबोच लिया है।

    इस प्रकार करते थे ठगी….
    यह शातिर गैंग धनाढ्य लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पहले इन लोगों को लड़कियों के फोटो दिखाते और कॉलगर्ल्स बताते हुए उनसे मिलवाने के नाम पर अपने झांसे में ले लेते थे। व्यक्ति गिरोह के चंगुल में फंस जाता तब उससे कॉलगर्ल्स से मिटिंग के लिए एडवांस फीस के नाम पर मोटी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे। इसके बाद वे उस व्यक्ति का फोन नंबर ब्लॉक कर देते और फिर दूसरे शिकार की तलाश में जुट जाते थे।

    [object Promise]

  • जीरो बजट खेती होगी हरियाणा की जेलों में, कैदियों को मिलेगा प्रशिक्षण

    [object Promise]

    रोहतक। हरियाणा प्रदेश की सभी जेलों में अब जीरो बजट प्राकृतिक खेती की जाएगी। रोहतक जिला कारागार से इस अभियान का शुभारंभ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत व हरियाणा के बिजली एवं जेलमंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने की। आचार्य देवव्रत ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि रोहतक जेल में बंदियों को जीरो बजट प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। बंदियों ने बड़े ध्यान से इस प्रशिक्षण में रुचि ली और उन्हें उम्मीद है कि जब लोग अपने घरों को लौट आएंगे तो अपने गांव में घरों में जीरो बजट खेती को अपनाकर आय बढ़ाने का काम करेंगे।

    आचार्य देवव्रत ने मंगलवार को बताया कि जीरो बजट प्राकृतिक कृषि, जैविक कृषि से बिल्कुल अलग है। जैविक कृषि का आधार गोबर व केंचुए की खाद है। फसलों में पौषक तžवों की जरूरत को पूरा करने के लिए बहुत अधिक गोबर या केंचुए की खाद की जरूरत पड़ती है जो किसी भी किसान के लिए संभव नहीं है। जैविक कृषि में धानए गेहूं व मक्का जैसी फसलों की पौषक तžवों की पूर्ति के लिए एक एकड़ की खेती में 20.25 पशुओं की आवश्यकता है, जबकि जीरो बजट प्राकृतिक कृषि में एक देशी गाय से 30 एकड़ की खेती संभव है।

    इसके अतिरिक्त केंचुए की खाद तैयार करने के लिए केंचुए की जो प्रजाति (आइजेनिया फोटिडा) प्रयोग की जाती है वह मिट्टी नहीं खाती और न ही भूमि में सुराख करके उसे प्राकृतिक रूप से उपजाऊ बनाती है, बल्कि यह तो केवल गोबर और काष्ठ पदार्थ का ही भोजन के रूप में प्रयोग करती है।

    इसके विपरीत देशी केंचुए यह सारा काम स्वयं करते हैं और नीचे की सतहों से पौषक तत्वों को खाकर पौधों की जड़ों तक पहुंचाते हैं। इससे भूमि की भौतिकए रासायनिक व जैविकी गुणों में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। देशी गाय के गोबर, गोमूत्र और देशी केंचुए की इन गतिविधियों को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के कृषि फार्म पर स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है।

    विश्व स्तर पर वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि केंचुए की खाद तैयार करने वाला विदेशी केंचुआ भारी तžवों (हैवी मैटल) जैसे निकिल, पारा, लैड, क्रोमियम आदि की मात्रा को भूमि में बढ़ाता है और पौधों को उपलब्ध कराता है जो मनुष्य सहित दूसरों जीवों के लिए अत्यंत घातक है।

    आचार्य देवव्रत ने कहा कि जीरो बजट खेती से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होने का लक्ष्य पूरा होगा। आचार्य देवव्रत ने जेलों में जीरो बजट प्राकृतिक खेती आरंभ करने का श्रेय बिजली एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह को देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही जेलों में इस अभियान की शुरुआत हो पाई है।

    उन्होंने कहा कि चौधरी रणजीत सिंह ने जेलों के माध्यम से जैनों के माध्यम से इस मिशन को सबसे पहले आगे बढ़ाने का काम किया है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी जीरो बजट खेती की सराहना की है और राज्य सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। आचार्य देवव्रत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पचास हजार किसान गुजरात में डेढ़ लाख किसान तथा आंध्र प्रदेश में पांच लाख किसान इस पद्धति के साथ जुड़ चुके हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में किसानों ने इस खेती को अपनाया है।

    उन्होंने कहा कि 12 मार्च को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में जीरो बजट खेती को लेकर एक दिवसीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के अलावा कृषि मंत्री जेपी दलाल व विधायक भाग लेंगे। इसके अलावा एक अप्रैल से 5 अप्रैल तक गुरुकुल कुरुक्षेत्र में पांच दिवसीय आवासीय शिविर भी आयोजित किया जाएगा जिसमें करीब 12 हजार किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

    बिजली एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि जेलों के माध्यम से एक लिंक मिल गया है जो गांव तक जीरो बजट प्राकृतिक खेती के मिशन को पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि रोहतक जेल में जीरो बजट प्राकृतिक खेती का कार्य आरंभ हो चुका है और प्रदेश की सभी जेलों में कैदियो द्वारा यह खेती की जाएगी।

    चौधरी रणजीत सिंह ने रोहतक जेल में ट्रैक्टर कृषि यंत्र खरीदने के लिए 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की। जेल में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी जेल के. सल्वराज तथा आईजी जेल जगजीत सिंह तथा प्रदेश की 12 जिलों के जेल अधीक्षक मौजूद थे।

    इस दिशा में पद्मश्री सुभाष पालेकर द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। जीवनभर शोध करने के बाद उन्होंने जहरमुक्त खेती का अत्यंत प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किया है जिसका नाम है ‘जीरो बजट प्राकृतिक कृषि’। यह देशी गाय पर आधारित खेती की ऐसी पद्धति है जिसमें एक देशी गाय से 30 एकड़ की खेती की जा सकती है। इसी पद्धति से पिछले 10 वर्षों से गुरुकुल कुरुक्षेत्र में करीब 200 एकड़ भूमि पर धानए गेहूं, गन्ना, चना सहित आलू, गोभी, टमाटर, बैंगन, गाजर आदि सब्जियों की न केवल जहरमुक्त खेती दी जा रही है, बल्कि उत्पादन भी रासायनिक और जैविक खेती करने वाले किसानों से अधिक ले रहे हैं।

  • SRINAGAR : 2 आतंकवादी ढेर, 1 जवान शहीद मुठभेड़ में ,अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात घटनास्थल पर

    [object Promise]

    श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। सूत्रों के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने सीआरपीएफ गश्ती दल पर गोलीबारी की, जिस वजह से एक जवान शहीद हो गया। वहीं सीआरपीएफ ने जवाबी गोलीबारी में दोनों आतंकवादियों को मार गिराया।

    श्रीनगर सर्किल के सीआरपीएफ आईजी रविदीप शाही ने कहा कि सीआरपीएफ की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। सीआरपीएफ ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।

    तलाशी अभियान भी शुरू हो चुका है। यह बीते एक सप्ताह में दूसरी मुठभेड़ है। 31 जनवरी को पुलिस टीम ने जम्मू के नगरौटा में टॉल पोस्ट के पास एक वाहन की तलाशी ली, जिसमें तीन पाकिस्तानी नागरिक सवार मिले। पुलिस ने तीनों आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

  • ये क्या,40 लाख रुपये की वसूली होगी इन रिटायर्ड 8 आईएएस अफसरों से!

    [object Promise]

    जयपुर । राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की लापरवाही के चलते आठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों का वेतन निर्धारण गलत तरीके से होने का मामला सामने आया है। इसके चलते आठ आईएएस अफसरों को 40 लाख रुपये से अधिक का भुगतान होने से कार्मिक विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अब विभाग ने वसूली के नोटिस इन अधिकारियों को जारी किए है।

    कार्मिक विभाग के मुताबिक आरएएस से आईएएस में प्रमोट हुए आठ अधिकारियों को वर्ष 2010 व अलग अलग समय पर सुपरटाइम वेतन श्रृंखला का ग्रेड पे दे दिया था। सभी की पदोन्नति को 2012 में भी कार्मिक विभाग ने कन्फर्म भी कर दिया था। इस दौरान वर्ष 2011 और 2012 में दो सालाना वेतन वृद्धि इन अफसरों को मिल गई। लेकिन बाद में यह मामला पता चला,तो विभाग में हड़कंप मच गया।

    कार्मिक विभाग की सूची के मुताबिक निवेदिता मेहरू, अशफाक हुसैन, पूसाराम पंडत, नरेश कुमार शर्मा, सूरजभान जैमन, मातादीन शर्मा, जगरूप सिंह यादव, और अनिल गुप्ता को वर्ष 2011 और 2012 में जो वेतन बढ़ोतरी मिली थी, वह नियमानुसार नहीं थी। अब विभाग ने अपनी गलती सुधारते हुए इन अधिकारियोें को वसूली का नोटिस भेजा है।

    [object Promise]