Category: state-news

  • लंबाई में तो केन्द्रीय बजट काबिल-ए-तारीफ, पर अंदर से खोखला: मनप्रीत बादल

    [object Promise]

    चंडीगढ़। पंजाब के वित्त और योजना मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा है कि केंद्रीय बजट अपनी लंबाई में तो काबिल-ए-तारीफ़ है परन्तु अंदर से पूरी तरह खोखला है। उन्होंने बजट में दिखाए गए आंकड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा जीडीपी का 10 प्रतिशत तक बढ़ जाने के अनुमान को हास्यप्रद बताया है जबकि सभी स्थितियां इसके विरुद्ध हैं। यहां यह भी बताना ज़रूरी है कि इंटरनेशनल मोनेटरी फंड के अनुसार भारत की अगले साल की जीडीपी 4.8 प्रतिशत तक ही जा सकती है।
    आर्थव्यवस्था चार व्यापक मापदण्डों पर काम करती है – निजी खपत, सरकारी खर्च, निर्यात और कॉर्पोरेट निवेश। उपभोक्ताओं के खर्चों में कमी आई है जिसको आटोमोबाइल, एफ एम सी जी, रीयल एस्टेट और परचून क्षेत्र में भी देखा जा रहा है। लगातार पाँच महीनों से निर्यात में भी कमी आई है और सरकार के रवैए से इसकी स्थिति और खऱाब होगी। वित्त मंत्री द्वारा पिछले साल कॉर्पोरेट कर में कमी करने के बावजूद भी कॉर्पोरेट निवेश में कोई विस्तार नहीं हुआ और वित्तीय घाटे के कारण सरकारी खर्चों को भी सीमित किया गया है जोकि मंत्री द्वारा खुद माना गया है कि पहले इसके 3.2 फीसदी होने के अनुमान लगाए गए थे कि जोकि 3.8 फीसदी हो गया है। उन्होंने कहा है कि यह एनडीए सरकार की पिछले सालों में किए गए बुरे प्रबंधों का नतीजा है कि आर्थिक विकास से सम्बन्धित चारों क्षेत्रों में गिरावट आई है।

    यह कहते हुए मुझे बुरा लग रहा है कि भारत एक मुद्रास्फीतिजनित मंदी की ओर बढ़ रहा है। हमें इस बजट से रचनात्मक सुधारों की उम्मीद थी परन्तु इसमें हमें केवल प्रधानमंत्री की शान में पड़े हुए कसीदे ही दिखाई देते हैं। इस तरह के वित्तीय घाटे के स्तर से मुझे उम्मीद है कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा भी भारत की क्रेडिट रेटिंग घटेगी।

    उन्होंने कहा कि वह विशेष तौर पर इसलिए परेशान हैं क्योंकि भारत के नौजवानों के लिए रोजग़ार पैदा करने के लिए किसी भी स्कीम का जि़क्र तक नहीं किया गया। ‘‘कुछ साल पहले प्रधानमंत्री पकौड़े तलने की बात कर रहे थे और अब उनके आर्थिक प्रबंधक थालीनोमिक्स नामक विचित्र और हास्यप्रद अवधारणा के साथ सामने आए हैं।’’ उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में इस तरह के तथ्य घिनौने लगते हैं जब भारत रोजग़ार के संकट से गुजऱ रहा है जिसमें लगभग 10 प्रतिशत बेरोजग़ारी है।

  • एक समाज ही नहीं बल्कि एक आंदोलन आर्य समाज : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आर्य समाज एक समाज ही नहीं बल्कि एक आंदोलन है। आर्य समाज ने देश में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का कार्य किया है। आर्य समाज ने पर्यावरण सुरक्षा, नशामुक्ति, महिला शिक्षा आदि पर बल देकर राष्ट्र निर्माण का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को महर्षि दयानंद जयंती प्रदेशभर में मनाई जाएगी और इस दिन स्वामी दयानंद की शिक्षाओं पर चर्चा होगी। मनोहर लाल रविवार को रोहतक में आर्य समाज के प्रांत स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

    इस अवसर पर उन्होंने आचार्य बलदेव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आचार्य बलदेव ने आर्य समाज की सेवा की तथा उन्होंने आर्य समाज के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया। मुख्यमंत्री ने आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा को अपने स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय चिंतन आज के समय में बहुत बड़ा पहलू है। समाज में रोटी, कपड़ा और मकान मूलभूत आवश्यकताएं हैं, लेकिन इसके साथ-साथ शिक्षा और संस्कार भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य समाज की मूल इकाई है, इसलिए मनुष्य का विकास जरूरी है। मनुष्य के विकास से ही राष्ट्र निर्माण होता है और राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की अतुलनीय भूमिका है।

    उन्होंने कहा कि आज का युवा अपने पथ से भटककर नशे की ओर बढ़ रहा है। प्राचीन समय में नशा बहुत कम होता था। युवाओं में नशे की बढ़ती हुई लत पर अकुंश लगाने की प्रतिबद्घता जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस भी गांव के दस प्रतिशत लोगों की शराब का ठेका न खोलने की मांग होगी उस गांव में ठेका नहीं खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के चरित्र को ऊंचा उठाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्य समाज ने जाति-पाति का विरोध किया। आर्य समाज की शिक्षाओं में एक बहुत बड़ा भाव है कि जाति-पाति में उलझकर समाज कभी भी विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमने जाति-पाति के भेदभाव को दूर करने के लिए ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ का नारा दिया है।

    मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि महर्षि दयानंद जयंती के अवसर पर 18 फरवरी को चण्डीगढ़ में सभी विधायकों को आमंत्रित करके उनकी शिक्षाओं पर चर्चा की जाएगी। इसी प्रकार के कार्यक्रम शिक्षण संस्थाओं में भी आयोजित किए जाएंगे। उपस्थित लोगों ने अपने हाथ खड़े करके मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव का समर्थन किया कि महापुरूषों की जयंती पर राजपत्रित अवकाश के स्थान पर वैकल्पिक अवकाश होना चाहिए और उनके सिद्धांतों और विचारों पर चर्चा होनी चाहिए ताकि आम जनता को प्रेरणा मिल सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरो बजट खेती की सराहना की है। इस कार्य के लिए राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जीरो बजट खेती से बीमारियां दूर होंगी और किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि आचार्य बलदेव ने अपना सम्पूर्ण जीवन आर्य समाज की सेवा में लगा दिया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज वह संस्था है जिसने राष्ट्रीय निर्माण का कार्य किया है। आर्य समाज ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार कर देश को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेदों का ज्ञान दिया। स्वामी दयानंद ने ही देश के लोगों का परिचय वेदों से करवाया। उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से दस लाख रुपए की राशि आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा को देने की घोषणा भी की।

    आचार्य देवव्रत ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्राकृतिक खेती का अभियान चलाया जाएगा जोकि जीरो बजट पर होगी। प्राकृतिक खेती करने से लोगों में हो रही कैंसर, शुगर आदि जैसी गंभीर बीमारियों पर लगाम लगेगी। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में 50 हजार किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। अगले साल तक हिमाचल में ढाई लाख किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से पूरे देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया है।

  • स्वस्थ्य रहने का दिया जयपुर मैराथन ने संदेश, उमड़ा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

    [object Promise]

    जयपुर । जयपुरराइट्स ने आज सुबह जयपुर मैराथन में शामिल होकर स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया और बड़े उत्साह के साथ इस मैराथन में हिस्सा लिया। इससे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने झंडी दिखाकर मैराथन काे रवाना किया। जेएनएल मार्ग पर इस मैराथन में हिस्सा लेने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जयपुर मैराथन का उत्साह इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग युवा भी भाग लिए।

  • मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बोले, एनआरसी लागू नहीं होगी महाराष्ट्र में

    [object Promise]

    मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वे महाराष्ट्र में एनआरसी लागू नहीं करेंगे। इससे पहले वे सीएए का समर्थन किया। शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) नागरिकता को छीनने के बारे में नहीं है, यह देने के बारे में है। हिंदुओं और मुसलमानों दोनों के लिए नागरिकता साबित करना मुश्किल होगा। मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। मैं प्रदेश में एनआरसी लागू नहीं होने दूंगा।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का यह बयान उस समय सामने आया है, जब नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग समेत देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम मुसलमानों के खिलाफ है और धर्म के आधार पर भेदभाव करता है।

  • 4 फरवरी को एलआईसी कर्मचारी रहेंगे 1 घंटे हड़ताल पर

    [object Promise]

    कोलकाता/चेन्नई । भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के उस बजटीय प्रस्ताव के खिलाफ चार फरवरी को एक घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने की घोषणा की है, जिसमें उन्होंने एलआईसी में सरकार की एक हिस्सेदारी बेचने की बात कही है।

    जीवन बीमा निगम कर्मचारी एसोसिएशन के कोलकाता डिविजन के उपाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी ने आईएएनएस से कहा, “हम मंगलवार को सवा 12 बजे से सवा एक बजे तक एक घंटे की हड़ताल करेंगे। हम उसके बाद अपने सभी कार्यालयों में प्रदर्शन भी आयोजित करेंगे।”

    उन्होंने कहा, “उसके बाद हम सड़क पर उतरेंगे और इस कदम का विरोध करेंगे। हम सभी सांसदों के पास भी जाएंगे।”

    एलआईसी के आंशिक विनिवेश के प्रस्ताव को राष्ट्रहित के खिलाफ बताते हुए मुखर्जी ने कहा कि यह कंपनी इस समय पूंजी के मामले में भारत की सबसे बड़ी वित्तीय कंपनी है, जो भारतीय स्टेट बैंक को भी पीछे छोड़ चुकी है।

    ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाईज एसोसिएशन (एआईआईईए) ने भी सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए कहा है कि पहले तीन या चार फरवरी को एक घंटे की हड़ताल की जाएगी।

    एआईआईईए के महासचिव श्रीकांत मिश्रा ने चेन्नई में आईएएनएस से कहा, “हम इस कदम के खिलाफ हैं। पहले हम तीन या चार फरवरी को एक घंटे की हड़ताल करेंगे, और उसके बाद अपनी आगे के कदम के बारे में निर्णय लेंगे।”

  • एसएमएस अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच प्रारम्भ, सैंपल नहीं भेजने पड़ेंगे पुणे में

    [object Promise]

    जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के रोहित कुमार सिंह ने कोरोना वायरस के बचाव, नियंत्रण, उपचार, जांच तथा प्रचार-प्रचार आदि के संबंध में विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों की शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं भारत सरकार के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में समीक्षा की।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच अब से जयपुर में भी प्रारंभ हो चुकी है। अब सैंपल पुणे भेजने की आवश्यकता नहीं है एवं जांचों के परिणाम भी शीघ्र प्राप्त होंगे जिससे कोरोना वायरस नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई होगी।

    उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संबंध में हेल्पलाइन नंबर, एयरपोर्ट पर प्रचार प्रसार एवं समाचार पत्रों में विज्ञापन के परिणाम स्वरूप प्रभावित क्षेत्रों से आए व्यक्ति निरंतर स्वयं ही चिकित्सा विभाग से संपर्क कर रहे हैं। इस क्रम में अजमेर, हिसार हरियाणा, सीकर, बीकानेर एवं जयपुर से लोगों ने चिकित्सा विभाग से स्वयं संपर्क किया।

    उन्होंने बताया कि बीकानेर में कोरोना वायरस संदिग्ध तीन भर्ती रोगियों की जांच रिपोर्ट पुणे लैब से नेगेटिव बताई गई है एवं उपचार एवं परामर्श पश्चात वे पूर्णतयाः स्वस्थ है। चिकित्सकों ने आज तीनों को डिस्चार्ज कर दिया है।
    जयपुर में कोरोना वायरस संदिग्ध भर्ती रोगी की द्वितीय जांच रिपोर्ट पुणे लैब से नेगेटिव बताई गई है। उपचार एवं परामर्श पश्चात पूर्णतयाः स्वस्थ है। एसएमएस चिकित्सकों ने उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया गया है।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भारत सरकार के अधिकारियों ने बताया कि कोरेना वायरस रोग अनेक देशों में फैले जाने के कारण अब सभी इंटरनेशनल फ्लाइट के यात्रियों की कोरोना वाइरस हेतु स्क्रीनिंग की जाएगी। इस संबंध में रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट सांगानेर जयपुर पर पहले से ही 28 जनवरी से सभी इंटरनेशनल फ्लाइट के यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिस क्रम अब तक 19 फ्लाइटों के 2 हजार 842 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राज्य के अनेक अधिकारियों में मिशन निदेशक (एनएचएम) नरेश ठकराल, अतिरिक्त निदेशक (ग्रा.स्वा.) एवं स्टेट नोडल ऑफिसर आईडीएसपी डॉ. प्रवीण असवाल ने भाग लिया।

     

    [object Promise]

     

  • समय की बड़ी ज़रूरत गन्ने की बिजाई और कटाई के लिए आधुनिक मशीनरी: सुखजिन्दर सिंह रंधावा

    [object Promise]

    चंडीगढ़/पुणे। गन्ने की फ़सल की अधिक पैदावार और लेबर की किल्लत से निपटने के लिए गन्ने की बिजाई और कटाई के लिए आधुनिक मशीनरी समय की बड़ी ज़रूरत है जिसको अपनाए बिना गन्ने की खेती को लाभप्रद बनाना मुश्किल है। इन विचारों का खुलासा पंजाब के सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने वसंतदादा शुगर इंस्टिट्यूट (वी.एस.आई.) पुणे में तीन दिवसीय दूसरी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के अवसर पर लगाई प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए किया।
    पंजाब के सहकारिता मंत्री स. रंधावा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वी.एस.आई. के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार की उपस्थिति में गन्ने की खेती के लिए अपेक्षित आधुनिक मशीनरी पर लगाई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने इस प्रयास के लिए पवार का धन्यवाद किया कि उनके यह प्रयास गन्ना किसानों के लिए लाभप्रद साबित होंगे। उन्होंने पंजाब के प्रतिनिधिमंडल को इस कान्फ्ऱेंस में बुलाने के लिए भी धन्यवाद किया।

    स. रंधावा ने पवार के समक्ष सहकारिता लहर को मज़बूत करने के साथ गन्ने की फ़सल को प्रफुल्लित करने और चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए पंजाब और महाराष्ट्र सरकारों द्वारा इस क्षेत्र में मिलकर काम करने की पेशकश की जिससे किसानी का भला हो सके। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत सरकार के पास भी पहुंच की जाए कि सिंचाई की बूंद प्रणाली, गन्ने की बिजवाई और कटाई के लिए आधुनिक मशीनरी के प्रयोग के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु स्कीम शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों को पुनर्जीवित करने के लिए भी केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए जिससे किसानी की आमय में विस्तार हो सकता है।

    शरद पवार ने स. रंधावा का पुणे में कॉन्फ्रेंस के तीनों ही दिन हिस्सा लेने के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद किया और उनके किसानी की भलाई और गन्ने की फ़सल को प्रफुल्लित करने के लिए रूचि दिखाने के लिए की जा रही कोशिशों की सराहना भी की। पवार ने पंजाब के सहकारिता मंत्री को इस बात का पूर्ण विश्वास दिलाया कि वी.एस.आई. द्वारा पंजाब को हर प्रकार की मदद मुहैया करवाई जाएगी।

    इस मौके पर वी.एस.आई. के डायरेक्टर जनरल शिवाजीराओ देशमुख, शुगरफेड के चेयरमैन स. अमरीक सिंह आलीवाल, पंजाब के रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं विकास गर्ग और शुगरफेड के एम.डी. पुनीत गोयल भी उपस्थित थे।

  • एक-एक कृषि प्रोसेसिंग यूनिट की होगी स्थापना प्रत्येक जिले में सहकारी क्षेत्र में

    [object Promise]

    जयपुर। रजिस्ट्रार सहकारिता डॉ. नीरज के. पवन ने कहा है कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक-एक ग्राम सेवा सहकारी समिति में सहकारी क्षेत्र की एक-एक कृषि प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा कि मार्च 2020 तक सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रस्ताव मंगवाकर राज्य सरकार की अनुदान नीति के तहत ऋण उपलब्ध करवाकर प्रक्रिया को प्रारंभ किया जायेगा।

    डॉ. पवन सोमवार को अपैक्स बैंक में सभी केन्द्रीय सहकारी बैंकों के प्रबन्ध निदेशकों के आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कृषि प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि करना चाहते है। इसके लिए अपैक्स बैंक के स्तर पर 500 करोड़ रूपये का कोष भी गठित किया गया है। कृषि प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए कृषि विपणन बोर्ड में आवेदन करना होगा।

    रजिस्ट्रार ने कहा कि एक अप्रेल, 2020 से शुरू हो रही खरीफ सीजन में किसानों को खरीफ सीजन 2019 में वितरित किये गये फसली ऋण को 25 प्रतिशत बढ़ाकर दिया जाये। उन्होंने कहा कि किसानों को वर्ष 2019-20 में 8 हजार 244 करोड़ रुपये का फसली ऋण वितरित किया जा चुका है। शेष पात्र किसानों को 31 मार्च, 2020 तक वितरित किया जाये। उन्होंने वर्ष 2020-21 के लिए फसली ऋण वितरण के लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश भी दिये।

    [object Promise]

    डॉ. पवन ने कहा कि नये किसानों को फसली ऋण से जोड़ा जाये। इसके लिए ऑनलाईन पंजीकरण की व्यवस्था को शुरू रखा जाये। ताकि अधिक से अधिक किसान राज्य सरकार की शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसली ऋण का लाभ ले सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फसली ऋण वितरण की व्यवस्था में कोताही नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन केन्द्रीय सहकारी बैंकों के स्वयं के भवन एवं शाखाएं उन्हें सौर ऊर्जा से जोड़ा जाये। धीरे-धीरे सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों को सौर ऊर्जा पैनल से जोड़ा जायेगा।

    रजिस्ट्रार ने कहा कि अपैक्स बैंक द्वारा हाऊसिंग लोन के लिए 8.2 प्रतिशत ब्याज पर नयी योजना लागू की गई है। जिसमें अधिकतम 2.75 लाख रुपये का अनुदान भी दिया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी केन्द्रीय सहकारी बैंक इस योजना के माध्यम से लोगों को आवासीय लोन उपलब्ध कराये। ताकि लोगों की जरूरतें पूरी हो सके एवं उन्हें अनुदान का भी लाभ मिल सके।

    डॉ. पवन ने कहा कि राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले में प्रत्येक जिले में इनोवेशन करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि निश्चित समय पर इसके प्रस्ताव विभाग को भेंजे। प्रबंधक निदेशक इन्दरसिंह ने एजेण्डे को बैठक में रखा।

  • दृढ निश्चय करो कार्य को पूरा करने के लिए, तो अवश्य मिलेगी सफलता : राज्यपाल

    [object Promise]

    जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कश्मीर से आये बच्चों से कहा कि खूब मेहनत करो और आगे बढो। उन्हाेंने कहा कि किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए दृढ निश्चय करो, तो सफलता अवश्य मिलेगी। मिश्र ने कहा कि हिन्दुस्तान संविधान से चलता है। संविधान हिन्दुस्तान का मूल ग्रन्थ है। इस ग्रन्थ से ही राष्ट्र चलता है।

    राज्यपाल कलराज मिश्र से सोमवार को प्रातः राजभवन में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा आयोजित भारत भ्रमण कार्यक्रम तहत राजस्थान दौरे पर आये कश्मीर के बच्चे मिले।

    राज्यपाल कलराज मिश्र ने बच्चों का परिचय लिया और कहा कि राजस्थान के जयपुर के ऎतिहासिक स्थलों में हवामहल, नाहरगढ़, आमेर, जलमहल व अजमेर के ख्वाजा दरगाह तथा रेगिस्तानी क्षेत्र को जरूर देखें।

    राज्यपाल कलराज मिश्र को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के उप महानिरीक्षक आर.सी. मीना ने बताया कि कश्मीर के पुलवामा व कुपवाडा क्षेत्र के 46 स्कूली बच्चों को भारत भ्रमण कराया जा रहा है।

    [object Promise]

  • भाजपा को देना पड़ सकता है संघ प्रमुख की बैठक में काम का हिसाब

    [object Promise]

    भोपाल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख सर संघचालक मोहन भागवत द्वारा भोपाल में संघ के अनुषांगिक संगठनों की ली जाने वाली बैठक को लेकर राज्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेताओं में हलचल है। वे थोड़ा चिंतित भी हैं क्योंकि उन्हें बीते एक साल का हिसाब देना पड़ सकता है। भोपाल में पांच और छह फरवरी को संघ प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में संघ के अनुषांगिक संगठनों की बैठक होने वाली है। इस बैठक को राज्य की सियासत के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य में भाजपा 15 साल सत्ता में रही और बीते एक साल से भाजपा विपक्ष की भूमिका में है। इस एक साल में भाजपा ने राज्य में क्या किया, इस पर मंथन होगा।

    स्ांघ के सूत्रों का कहना है कि संघ प्रमुख पांच और छह फरवरी को भोपाल में अनुषांगिक संगठनों की बैठक लेने वाले हैं। इस बैठक को लेकर भाजपा के नेता खासे गंभीर है क्योंकि उन्हें बीते एक साल की अपनी भूमिका का हिसाब देना पड़ सकता है। बीते साल हुए लोकसभा चुनाव में तो भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है मगर एक उपचुनाव झाबुआ की हार का भी हिसाब देना पड़ सकता है। आगामी दिनों में होने वाले दो विधानसभा क्षेत्रों जौरा और आगर मालवा में उप चुनाव की तैयारी को लेकर भी ब्यौरा देना होगा।

    भाजपा प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा, “संघ अपना एजेंडा अपने कार्य के हिसाब से तय करता है। जहां तक अन्य अनुषांगिक संगठनों की बैठक की बात है तो संगठन राष्ट्र के समक्ष चुनौतियों और उनसे निपटने की रणनीति पर विचार व्यक्त करते हैं। वहीं, भाजपा राष्ट्रीय मुद्दों पर राय रखती है। जिस राज्य में बैठक होती है, वहां के विकास और विस्तार के मुद्दों पर चर्चा होती है।”

    राजनीतिक विश्लेषक इस बैठक को राज्य की भाजपा इकाई के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं, क्योंकि नए प्रदेशाध्यक्ष का चयन होना है। इस चयन से पहले संघ प्रमुख का राज्य में आकर अनुषांगिक संगठनों के साथ बैठक करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।