Category: state-news

  • सभी चुनावी वायदे पूरे करने के प्रति पंजाब सरकार वचनबद्ध: भारत भूषण आशु

    [object Promise]

    चंडीगढ़/लुधियाना। पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा है कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से स्मार्ट राशन कार्ड योजना अधीन जल्द राज्य के लाभार्थियों को रियायती दरों पर चीनी और चाय पत्ती मुहैया करवाने की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की तरफ से मुकम्मल योजना तैयार कर ली गई है, और फाइल जल्द ही वित्त विभाग के पास भेजी जा रही है। आशु ने यह विचार स्थानीय गांव बाड़ेवाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत स्मार्ट राशन कार्ड योजना के लाभार्थियों को ईपोज मशीनों के द्वारा राज्य स्तरीय वितरण की शुरुआत करते हुए प्रकट किए हैं।

    बड़ी संख्या में एकत्र लाभार्थियों को संबोधन करते हुए आशु ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत सूबे भर के 35 लाख परिवारों के 1.37 करोड़ लाभार्थियों को रियायती दरों पर गेहूं का वितरण शुरू किया गया है। अकेले जिला लुधियाना में 3.89 लाख परिवारों को ईपोज मशीनों के द्वारा पारदर्शी तरीके से गेहूं वितरित की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि देश के लोगों को रियायती दरों पर दालें और गेहूं मुहैया करवाना देश के तत्कालीन प्रधान स. मनमोहन सिंह के दिमाग की उपज थी। उन्होंने ही साल 2013 में खाद्य सुरक्षा एक्ट लागू करवाया था। उन्होंने कहा कि जब से कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मुख्य मंत्री के तौर पर सूबे में सत्ता संभाली है, तभी से ही सर्वे करवा कर गैर -योग्यता प्राप्त लाभार्थियों की छंटनी करके योग्य लाभार्थियों को ईपोज मशीनों के द्वारा गेहूं और दालों का वितरण किया जा रहा है।

    आशु ने कहा कि अकेले लुधियाना में 48 हजार से और ज्यादा नये लाभार्थी परिवारों को इस योजना अधीन लाया गया है। यहां तक कि जहां गेहूं वितरित की जाती है वहां भार तोलक (काँटा) भी रखा जाता है जिससे कोई भी लाभार्थी मौके पर राशन को तोल कर चेक कर सके। पंजाब सरकार हर संभव प्रयास कर सभी चुनावी वायदे पूरे करने प्रति वचनबद्ध है।

    आशु ने बताया कि लाभार्थियों को दो रुपए किलो के हिसाब के साथ 30 किलो गेहूं की बंद बोरी साल में दो बार मुहैया करवाई जाती है। इसी तरह हर परिवार को प्रति जीव और प्रति महीना 500 ग्राम दालें भी मुहैया करवाई जाती हैं। पंजाब सरकार की तरफ से राशन की हर तरह की लीकेज बंद करवा दी गई है और योग्य लाभार्थियों तक खाद्य पदार्थों की पहुँच सुनिश्चित की जा रही है।

    इस मौके प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में नगर निगम लुधियाना के मेयर स. बलकार सिंह संधू, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बालासुब्रामनियम, काऊंसलर पंकज काका, काऊंसलर स. दिलराज सिंह, गीता बिशंभू और स. सुखविन्दर सिंह गिल (दोनों डी. एफ. एस. सी) शामिल हैं।

    [object Promise]

  • कल तक के लिए स्थगित राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र

    [object Promise]

    जयपुर। राजस्थान की 15 वीं विधानसभा का चौथा सत्र आज से शुरू हुआ। विधानसभा के सत्र के प्रारंभ में राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपना अभिभाषण दिया है।इसमें राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। राज्यपाल का अभिभाषण लगभग 43 मिनट का रहा। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने शॉर्ट नोटिस में बुलाए गए इस सत्र का विरोध जताते हुए कहा कि कौनसी आफत आ रही थी कि शॉट नोटिस देकर यह सत्र बुलाया गया है। राज्य सरकार संवैधानिक नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। कटारिया लगातार बोलते रहे और राज्यपाल अपना भाषण पढ़ते रहे। इसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट किया। भाजपा विधायक दल के साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी वॉकआउट किया। विधानसभा का बजट सत्र स्थगित कर दिया गया है।

    आपको बताते जाए कि इस सत्र में न ताे प्रश्नकाल और नहीं शून्य काल होगा। सरकार सत्र में सीएए के खिलाफ संकल्प पारित कराने का प्रस्ताव लेकर आएगी। यह सत्र दो दिवसीय है। सत्र से पहले भाजपा और कांग्रेस ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर दी है।

    [object Promise]

  • शीतलहर का प्रकोप जारी हिमाचल प्रदेश में, हिमांक बिन्दु के नीचे न्यूनतम तापमान

    [object Promise]

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्से में गुरुवार को भी भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी रहा जिससे यहां का न्यूनतम तापमान हिमांक बिन्दु के नीचे बना हुआ है, रविवार तक हालांकि यहां मौसम अधिकतर शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य की राजधानी शिमला में रात को तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में बर्फ की चादर बिछी हुई है और इसी के साथ यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

    यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, शिमला के नजदीकी पर्यटन स्थलों जैसे कुफरी, फागू, नारकंडा के साथ-साथ चंबा जिले में डलहौसी में भी बर्फ से ढकी हुई है।

    लाहौल-स्पीति जिला केमुख्यालय कीलोंग न्यूनतम तापमान शून्य से 14.7 डिग्री से नीचे के साथ राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना रहा।

    किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि धर्मशाला में 2.4 डिग्री, डलहौसी में 0.4 डिग्री और कुफरी में शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

  • 13 वां JLF-2020 का उदघाटन किया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने

    [object Promise]

    जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जेएलएफ फेस्टिवल जयपुर की शान है । इस साहित्य मेले के माध्यम से राजस्थान की संस्कृति दुनिया के सामने रूबरू होती है। यह बात मुख्यमंत्री गहलोत ने आज दीप प्रज्वलित कर पांच दिवसीय 13 वां जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ करने के दौरान कही।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मंच पर लोग खुलकर अपनी बात रख पाते हैं। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि इस फेस्टिवल के माध्यम से भारत सरकार को संदेश मिल सकें। मेरा मानना है कि लोकतंत्र में लोगों की आवाज को दबाया ना जाए। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री और जलदाय मंत्री बीडी कल्ला, मुख्य सचेतक महेश जोशी भी मौजूद थे।

  • राजनीति में राज ठाकरे के बेटे की एंट्री, MNS का बदला झंडा, हिन्दुत्व के मुद्दे को भुनाने का प्रयास

    [object Promise]

    मुंबई। राज ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे की जयंती के मौके पर आज अपनी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)का नया भगवा झंडा लॉन्च कर दिया है। बल्कि उनके तेवरों से ऐसा महसूस हो रहा था कि वे सावरकर और हिंदुत्व जैसे मुद्दों को लेकर बैकफुट पर गई शिवसेना को कड़ी टक्कर देंगे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महाधिवेशन में राज अपनी पत्नी शर्मिला और बेटे अमित ठाकरे के साथ पहुंचे। राज ठाकरे ने अपने बेटे को भी अधिवेशन में लॉन्च किया।
    राज ठाकरे ने गुरुवार को पार्टी के पहले मेगा सम्मेलन में आधिकारिक रूप से अपने 27 वर्षीय बेटे अमित ठाकरे को राजनीति में लॉन्च किया। अमित ठाकरे के नाम की घोषणा एक वरिष्ठ नेता बाला नंदगांवकर ने की और 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़ गोरेगांव के एनएसई ग्राउंड में एकत्रित हुई। अमित ने खड़े होकर सभी का अभिवादन किया। ‘अभिषेक’ सम्मान से गदगद होकर अमित ने हाथ जोड़ा, मंच पर आगे बढ़े और प्रणाम कर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

    2019 के विधानसभा चुनाव में लगभग साफ हो चुकी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अपने महाधिवेशन में मंच पर विनायक दामोदर सावरकर की फोटो लगाई। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि जिन मुद्दों को लेकर पहले शिवसेना की पहचान थी, कांग्रेस से गठबंधन के बाद जिन मामलों पर वह कमजोर पड़ रही है, उन्हीं मुद्दों को उठाकर एमएनएस फिर से खुद को खड़ा करने का प्रयास कर रही है।

    [object Promise]

    जानकारों का कहना है कि एमएनएस की कोशिश है कि शिवसेना से जुड़े कोर कार्यकर्ताओं को इन मुद्दों के सहारे अपने साथ लाया जाए। सावरकर के अलावा एमएनएस के मंच पर शिवाजी की मूर्ति, डॉ.भीमराव आंबेडकर, सावित्री बाई फुले की तस्वीर भी लगाई गई थी।

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का नया झंडा पूरी तरह से भगवा रंग का है। खास बात यह है कि इस झंडे पर छत्रपति शिवाजी के समय की राजमुद्रा भी प्रदर्शित की गई है। आपको बताते जाए कि 6 जून 1674 का राजगढ़ में राज्याभिषेक के बाद शिवाजी ने खुद यह राजमुद्रा तैयार की थी।

  • हेमंत सरकार को झटका, वापस लिया समर्थन बाबूलाल मरांडी की JVM ने

    [object Promise]

    रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के विलय का विरोध करने वाले पार्टी के विधायक बंधु टिर्की के बाद झाविमो के एक अन्य विधायक प्रदीप यादव पर भी गाज गिरी है। पार्टी ने विधायक प्रदीप यादव को झाविमो विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है। इस बीच, झाविमो ने हेमंत सरकार से समर्थन भी वापस ले लिया है। झाविमो द्वारा इस संबंध में एक पत्र विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को भेज दिया गया है।

    पार्टी के अध्यक्ष बाबूलालू मरांडी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में लिखा गया है, “इस वर्ष चार जनवरी को हमारी पार्टी (झाविमो) के विधायक दल के नेता पद पर प्रदीप यादव के मनोनयन की सूचना आपको दी थी। परंतु, तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी विधायक दल के नेता पद से मुक्त किया जाता है। इसकी सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए आपको यह पत्र प्रेषित किया जा रहा है।”

    इधर, झाविमो ने शुक्रवार को सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने को भेजे गए पत्र में कहा है कि झाविमो बिना शर्त सरकार का समर्थन कर रही थी परंतु संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल कांग्रेस हमारे पार्टी के विधायकों को तोड़कर अपने दल में शमिल कराने के लिए प्रयसरत है। इस परिस्थिति में हमारी पार्टी समर्थन के मुद्दे पर पुनर्विचार करते हुए सरकार से समर्थन वापस लेती है।

    गुरुवार को दिल्ली में पार्टी के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और निष्कासित विधायक बंधु टिर्की ने कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले बंधु टिर्की को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। गौरतलब है कि झाविमो के भाजपा में विलय के काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में झाविमो ने तीन सीटें जीती थीं।

  • राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदेश के 2 पुलिस अधिकारियों को व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक की घोषणा

    [object Promise]

    जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस-2020 की पूर्व संध्या पर राजस्थान के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है।

    दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक: अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसीबी राजस्थान सौरभ श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विजिलेंस राजस्थान गोविंद गुप्ता को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

    16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक: प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें जोधपुर पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार, उप महानिरीक्षक निरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज लक्ष्मण गौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक जोधपुर नाथू सिंह, पुलिस उप अधीक्षक सीआईडी एसएसबी पीएचक्यू महेंद्र कुमार भगत, 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर के प्लाटून कमांडर गोविंद सिंह, 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर के प्लाटून कमांडर हरि सिंह, चतुर्थ बटालियन आरएसी जयपुर के प्लाटून कमांडर यासीन खान, कार्यालय पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण के अपराध शाखा के एएसआई राजवंत सिंह, जालौर जिले के थाना भाद्राजून के एएसआई बगड़ु राम, जालौर पुलिस लाइन के एएसआई रामलाल, आरपीटीसी जोधपुर के हेड कांस्टेबल साजिद अहमद, पीटीएस किशनगढ़ के हेड कांस्टेबल 23 नाथूराम, बीकानेर के नया शहर थाने के हेड कांस्टेबल 3095 श्रवण कुमार, एमबीसी खेरवाड़ा के कॉस्टेबल 355 राजेश कुमार, आरपीए के कॉस्टेबल 156 सुगन चंद तथा सीआईडी सिविल राइट के कॉस्टेबल 552 नाथू लाल शामिल है।

  • महिलाओं का छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक फ्री सैलून : सामग्री, औजार और ढांचा भी बांस का

    [object Promise]

    बिलासपुर। पर्यावरण के लिए प्लास्टिक सबसे ज्यादा नुकसानदायक है और सौंदर्य व सैलून जगत में उपयोग किए जाने वाले उत्पादों में प्लास्टिक का सहारा लिया जाता है, मगर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ऐसा ब्यूटी सैलून तैयार किया गया है जो पूरी तरह ईकोफ्रेंडली तो है ही साथ में यहां सौंदर्य प्रसाधन सामग्री भी पर्यावरण प्रेमी है। इसे बैम ब्यूटी सैलून के नाम से पहचाना जाता है, जो बांस से बना है और प्रयुक्त होने वाली सामग्री व औजार भी बांस के ही है।

    बिलासपुर के नेहरू नगर इलाके में शुरू किया गया यह बैम ब्यूटी सैलून सभी के आकर्षण का केंद्र है, क्योंकि यह बांस से तैयार किया गया है। छत्तीसगढ़ के इस पहले इकोफ्रेंडली ब्यूटी सैलून में न सिर्फ आर्गेनिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों का उपयोग जैसे बांस से बने मेकअप ब्रश, बांस से निर्मित सौंदर्य उत्पादों मइस्चराइजर, फेस मास्क आदि का प्रयोग किया जाता है।

    इनिशिएटिव ऑफ लाइवलीहुड एंड डवलपमेंट (आई-लीड) के तहत संचालित यह सैलून नाम के अनुरूप इकोफ्रेंडली है। महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ विभिन्न प्रशिक्षण के जरिए उद्यमिता से जोडक़र आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने के लिए बिलासपुर में टीएफडब्ल्यूए केयर के सहयोग से ऐड एट एक्शन ने अभियान शुरू किया।

    वर्ष 2018 में शुरू हुए एंटरप्राइज मॉडल और स्किल ट्रेनिंग सेंटर का लक्ष्य महिलाओं को गांव के भीतर ही रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाना है। महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास में भी सहायता की जा रही है, ताकि वे खुद को सशक्त बना सकें और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकें। छत्तीसगढ़ के 10 अलग-अलग जगहों पर ऐसे 10 प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं।

    ट्रेनिंग सेंटर से प्रशिक्षित उद्यमियों ने बिलासपुर जिला के अलग-अलग हिस्सों में अपना रोजगार स्थापित किया है। ऐड एट एक्शन के एंटरप्राइज मॉडल एंड स्किल ट्रेनिंग सेंटर से चार महिलाएं सिथलेश साहू, प्रीति यादव, पूर्णिमा श्रीवास और सीमा राजपूत ने प्रशिक्षण हासिल किया।

    कभी घरेलू कामकाज और जीविकोपार्जन के लिए संघर्ष करने वाली ये महिलाएं इकोफ्रेंडली बैम ब्यूटी सैलून के जरिए न सिर्फ बिलासपुर बल्कि देश की महिलाओं के लिए नजीर पेश कर रही हैं। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बांस से बने बैम ब्यूटी सैलून का संचालन करने वाली ये महिलाएं खुद को स्थापित करने के बाद समाज के हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलने की तैयारी कर रही है।

    सैलून संचालिका सीमा राजपूत ने कहा, संघर्ष के दौर से गुजरते वक्त मेरे कैरियर निर्माण में ऐड एट एक्शन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जरूरी कम्प्यूटर शिक्षा, अंग्रेजी भाषा का ज्ञान और व्यक्तित्व विकास संबंधी प्रशिक्षण सत्रों ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया। वहीं बैम ब्यूटी सैलून हमारी आय का जरिया बना है। ऐड एट एक्शन इंटरनेशनल के लाइवलीहुड एजुकेशन, साउथ एशिया के प्रोग्राम डायरेक्टर डा. ऐश्वर्य महाजन के अनुसार बैम ब्यूटी इन चार महिलाओं के अथक प्रयासों का परिणाम है।

    इसकी अवधारणा सतत विकास के लक्ष्यों के अनुरूप है। मेरे लिए यह खुशी की बात है कि चार महिला उद्यमियों ने आगे आकर बैम ब्यूटी को कल्पना को धरातल पर उतारा है। पूरी तरह से इकोफ्रेंडली यह सैलून न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा, बल्कि अधिक से अधिक महिलाओं के लिए एंटरप्रेन्योरशिप की प्रेरणा के रूप में भी काम करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आईलीड के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज के वंचित वर्ग के युवाओं को लाइवलीहुड एजुकेशन मुहैया करके आत्मनिर्भर बना रहा है।

    इस कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही स्किल और काउंसलिंग के जरिए प्रशिक्षुओं का आत्मविश्वास भी बढ़ाया जाता है। वर्तमान दौर में जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण खासकर प्लास्टिक प्रदूषण आज के समय में वैश्विक चिंता का विषय बन गया है। सौंदर्य और सैलून उद्योग को प्लास्टिक प्रदूषण के बड़े कारकों में गिना जाता है। इसके विपरीत इको फ्रेंडली ब्यूटी सैलून बैम ब्यूटी एक मिसाल कायम कर रहा है।

  • केन्द्रीय मंत्री अठावले बोले, सीएए को लेकर केन्द्र सरकार ने मांगे सुझाव

    [object Promise]

    मुंबई। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि सीएए कतई मुस्लिम विरोधी नहीं है, लेकिन इसे गलतफहमी पैदा हो गई है। यह बात केन्द्रीय मंत्री ने निर्भया के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर मौन व्रत पर बैठे अन्ना हजारे से मुलाकात के बाद कही।
    केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि लोगों की भावनाओं का विचार करते हुए इस पर बदलाव हो सकते हैं। इस पर सरकार ने इस पर कुछ सुझाव मांगे हैं।

    आपको बताते जाए कि पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सरकार सीएए पर जरा भी पीछे नहीं हटेगी। हालांकि, रालेगण सिद्धि में पिछले 34 दिन से मौन व्रत पर बैठे अन्ना हजारे से मुलाकात के बाद रामदास अठावले ने संकेत दिए हैं कि सरकार कानून पर विचार के मूड में है।

    [object Promise]

    इससे पहले लखनऊ में रैली संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 70 साल से पीड़ित लोगों को PM मोदी ने जीवन का नया अध्याय शुरू करने का मौका दिया है। मैं डंके की चोट पर कहने आया हूं कि जिसको विरोध करना है करे, CAA वापस नहीं होगा।

    [object Promise]

  • पंचायत चुनाव: चुनावी खर्च पेश करने के निर्देश सरपंच पद के समस्त प्रत्याशियों को

    [object Promise]

    उदयपुर। पंचायत चुनाव 2020 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थियों को चुनाव खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करना होगा।
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बुनकर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत आम चुनाव, 2020 के तहत जिले की समस्त पंचायत समितियों की समस्त ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थियों को मतगणना के 15 दिवस के भीतर अपना चुनाव खर्चा निर्धारित प्रपत्र ‘‘क‘‘ में प्रस्तुत करना है। इस हेतु सरपंच पद हेतु चुनाव लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थियों को प्रपत्र ‘‘क‘‘ नामांकन के दौरान उपलब्ध करवा दिये गये हेैं।

    उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रथम चरण केे ब्लॉक बड़गांव, भीण्डर, कोटड़ा व वल्लभनगर की कुल 148 ग्राम पंचायतों के समस्त अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव खर्च का ब्यौरा प्रपत्र ‘‘क‘‘ में प्रस्तुत करने की अन्तिम दिनांक 01 फरवरी, 2020 है। द्वितीय चरण के ब्लॉक झाड़ोल, खैरवाड़ा, लसाडि़या व सलूम्बर की कुल 224 ग्राम पंचायतों की 6 फरवरी, 2020 एवं तृतीय चरण के ब्लॉक मावली तथा गिर्वा की कुल 94 ग्राम पंचायतों के समस्त अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करने की अन्तिम दिनांक 13 फरवरी, 2020 है।