Category: state-news

  • RAJASTHAN:पुरानाबास ग्राम पंचायत से 97 साल की विद्या देवी ने जीता सरपंच का चुनाव

    [object Promise]

    जयपुर। राजस्थान के पंचायतीराज चुनाव में सीकर जिले के नीमकाथाना पंचायत समिति के पुरानाबास ग्राम पंचायत से 97 साल की विद्या देवी ने सरपंच पद का चुनाव जीतकर अपना अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। 97 साल की उम्र में सरपंच पद पर निर्वाचित हुई विद्या देवी राजस्थान की सबसे ज्यादा उम्र की सरपंच बनी हैं।

    नवनिर्वाचित सरपंच विद्या देवी ने अपनी जीत का श्रेय भगवान के साथ-साथ ग्रामीणों को देते हुए कहा कि वे गांव के विकास के लिए कार्य करेंगी, साथ ही गांव के अंदर स्वच्छता के लिए वे विशेष ध्यान देंगी। पहले चरण के मतदान में पुराणाबास ग्राम पंचायत में सरपंच के पद पर जीत दर्ज करने वालीं विद्या देवी (97) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरती मीणा को 207 वोटों के अंतर से हरा दिया।

    [object Promise]

    अधिकारियों ने बताया कि सरपंच के पद पर चुनी गई विद्या देवी को 843 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी आरती मीणा को 636 मत मिले। ग्राम पंचायत में कुल 4,200 मतदाताओं में से 2,856 मतदाताओं ने मत डाले। ग्राम पंचायत में कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। विद्या देवी के पति भी 1990 से पूर्व लगातार 25 वर्षो तक सरपंच रह चुके हैं। आपको बताते जाए कि राजस्थान के पहले चरण में 87 पंचायत समितियों की 2726 ग्राम पंचायतों के 26800 वार्डों में शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया पूरी हुई।

    [object Promise]

  • गांधी-जल और राजस्थान की थीम पर जलदाय विभाग ने तैयार कराया भित्ति चित्र

    [object Promise]

    जयपुर । महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में जलदाय विभाग द्वारा झालाना स्थित डब्ल्यू एस एस ओ के कार्यालय में गांधी, जल और राजस्थान की थीम पर भित्ति चित्र तैयार कराया गया है। जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव संदीप वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया के इस भित्ति चित्र का अनावरण शीघ्र ही जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के द्वारा किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि इस भित्ति चित्र का निर्माण जवाहर कला केंद्र के अधीन केरल के प्रमुख भित्ति चित्र कलाकारों द्वारा कराया गया है। इस भित्ति चित्र के माध्यम से जल के संरक्षण और महात्मा गांधी द्वारा जल संरक्षण के संबंध में बताए गए आदर्शों को प्रतिपादित किया गया है।

    जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव संदीप वर्मा और जवाहर कला केंद्र की महानिदेशक किरण सोनी गुप्ता ने गुरुवार को केरल के कलाकारों द्वारा तैयार किए गए इस भित्ति चित्र का निरीक्षण कर उसे अंतिम रूप प्रदान किया।

    प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा इसी क्रम में महात्मा गांधी, जल और राजस्थान के विषय पर स्कल्पचर एवं पेंटिंग बनाने के लिए आगामी फरवरी माह में कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में तैयार की जाने वाली पेंटिंग्स एवं स्कल्पचर को जलदाय विभाग के कार्यालयों में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया जल संरक्षण के संबंध में विभाग द्वारा गत अगस्त माह से प्रदेश की करीब 10 हजार ग्राम पंचायतो में एक सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जल चेतना रथ, ग्राम जल मेला एवं सामुदायिक सहभागिता अभियान शामिल है। फरवरी माह में भी जल संरक्षण के संबंध में सघन कार्यक्रम चलाए जाएंगे। प्रदेश के सभी राजीव गांधी सेवा केंद्र, स्वास्थ्य केंद्रों एवं राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में भी जल संरक्षण से संबंधित जागरूकता पैदा करने के लिए सामग्री प्रदर्शित की जाएगी।

     

  • ड्यूटी पर तैनात इलेक्शन ऑफिसर की मौत पर राजस्थान सरकार ने दी 20 लाख की आर्थिक सहायता

    [object Promise]

    जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने चुनावी ड्यूटी पर तैनात इलेक्शन ऑफिसर रतन लाल की पत्नी को 20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इनकी आज बिजोलिया के लक्ष्मी खेड़ा मतदान केंद्र पर ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई।
    इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि खराब मौसम, विषम परिस्थितियों में भी पंचायतीराज चुनाव की जिम्मेदारी निभाने जुटे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के हौसले, कर्तव्य-परायणता से देश में लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। ऐसे सभी मतदानकर्मी धन्यवाद के पात्र हैं। चुनाव की प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों,अधिकारियों को शुभकामनाएं।

  • 2 निलंबित भोपाल छात्रावास में बच्चे की हत्या मामले में

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शासकीय अनुसूचित जाति-जनजाति बालक छात्रावास में सात साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या किए जाने के मामले में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पिपलानी थाना क्षेत्र में स्थित शासकीय अनुसूचित जाति-जनजाति बालक माध्यमिक आश्रम शाला के बाथरूम में बुधवार रात सात वर्षीय सूरज बेसुध हालत में मिला था। उसे अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई है।

    इस मामले को जिलाधिकारी तरुण पिथोड़े ने गंभीरता से लेते हुए आश्रम अधीक्षक रेचलराम और, पर्यवेक्षक अधिकारी शकील कुरैशी को निलंबित कर दिया है।

    बताया गया है कि सीहोर जिले के बोरपानी गांव में रहने वाले राजेश खरते के दो बच्चे इस आश्रम में रहकर पढ़ाई करते हैं। राजेश मजदूरी करता है।

    पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि सूरज का गला किसने और क्यों घोटा है। आश्रम के अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है।

  • पंचायती राज चुनाव-2020: मतदान संपन्न पहले चरण के लिए

    [object Promise]

    जयपुर। राज्य के 87 पंचायत समिति की 2726 ग्राम पंचायतों के 26800 वार्डों में शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे थम गया। अब मतदान के बाद मतगणना शुरू हो गई है । उप सरपंच के लिए चुनाव 18 जनवरी को करवाया जाएगा।

    सरपंच के लिए 17 हजार 242 तो पंच के लिए 42 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में: मेहरा ने बताया कि प्रथम चरण में 2726 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए 28 हजार 797 उम्मीदवारों ने 28 हजार 865 नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें से 28 हजार 192 नामांकन वैद्य पाए गए। नाम वापसी की तिथि तक इनमें से 10 हजार 914 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। प्रदेश के 31 जिलों में 36 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इस तरह प्रथम चरण में सरपंच पद के लिए कुल 17 हजार 242 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इसी तरह पंच पद के लिए प्रदेश के 31 जिलों की 2726 ग्राम पंचायतों के 26 हजार 800 वार्डों में 70 हजार 732 उम्मीदवारों ने 70 हजार 936 नामांकन पत्र दाखिल किए। संवीक्षा के बाद 68 हजार 808 उम्मीदवारों के नामांकन वैद्य पाए गए। इन उम्मीदवारों में से 15 हजार 70 उम्मीदवारों ने नाम वापसी के दिन अपने नाम वापस ले लिए। प्रदेश भर में 11 हजार 35 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। वर्तमान में 42 हजार 704 उम्मीदवार पंच पद के लिए मैदान में रहेंगे।

  • राज्यपाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जलयोद्धा वाहिनी को

    [object Promise]

    जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को सुबह यहां राजभवन से भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो, जयपुर द्वारा जल संरक्षण अभियान के प्रचार प्रसार के लिए विशेष रूप से तैयार डिजिटल मल्टी मीडिया प्रदर्शनी वाहनों जलयोद्धा प्रचार वाहिनी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष प्रचार वाहन जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ, प्रतापगढ़, डॅूगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर जिलों में आम लोगों को जल संरक्षण के महत्व और उपायों की जानकारी देंगे।
    राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदर्शनी वाहन का अवलोकन किया और प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो द्वारा जल संरक्षण की थीम पर तैयार किये गये कैलेण्डर का विमोचन भी किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर ब्यूरो द्वारा आरंभ किये गये जल संरक्षण अभियान की सराहना की।
    प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो, जयपुर की निदेशक ऋतु शुक्ला ने राज्यपाल को इस विशेष प्रचार अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के विभिन्न जिलों में प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो, जयपुर द्वारा जल संरक्षण के बारे में जनचेतना फैलाने के उद्देश्य से संास्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
    राज्यपाल द्वारा जारी कैलेण्डर में भी घरेलू और कृषि क्षेत्र में जल संरक्षण की विधियों की जानकारी दी गयी है। ऋतु शुक्ला ने राज्यपाल को एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि इस अभियान के तहत राजस्थान असम का सहयोगी प्रदेश है तथा प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो राजस्थान में अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को असम की संस्कृति, साहित्य और परम्पराओं से परिचित करवा रहा है। उन्होने राज्यपाल को असमिया लेखकों की हिन्दी में अनूदित पुस्तकों का एक सैट भेंट किया।

    [object Promise]

  • सरकार प्रतिबद्ध महिलाओं को एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए : CM मनोहर लाल

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं को एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभागों को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए वर्षभर व्यापक अभियान चलाने और इसे एक जन आंदोलन बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह के अलावा राज्य के 100 चुनिंदा स्थानों पर पिंकाथन (महिलाओं के लिए मैराथन) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों महिलाएं भाग लेते हुए महिला सुरक्षा के संदेश का प्रसार करेंगी।

    मनोहर लाल राज्य में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा के लिए यहां एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विभागों को इन पहलों के कार्यान्वयन की बारीकी से निगरानी करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 में राज्य सरकार का मुख्य ध्यान महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण पर होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की एक भी घटना खतरनाक है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार के साथ-साथ लोगों को भी समाज में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए आगे आना चाहिए।

    उन्होंने पुलिस विभाग को राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में एक अभियान शुरू करने के निर्देश दिए ताकि लड़कियों को मोबाइल एप्लिकेशन ‘दुर्गा शक्ति’ ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जा सके, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा संकट के समय में तत्काल मदद लेने के लिए उन्हें एक मंच प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। कोई भी महिला मुफ्त में इस ऐप को डाउनलोड कर सकती है और मात्र ‘अलर्ट’ बटन दबाकर तत्काल पुलिस सहायता ले सकती है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस वर्ष के दौरान ऐप के 10 लाख डाउनलोड का लक्ष्य निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब दुर्गा शक्ति ऐप की सफलता के बाद, विभाग को दुर्गा शक्ति प्लस की ओर आगे बढऩा चाहिए तथा इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसमें और अधिक कार्यक्षमताओं को जोडऩा चाहिए।

    उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा डार्क स्पॉट्स की पहचान करने के लिए शहरी इलाकों में स्ट्रीट लाइटिंग की मैपिंग की जाए ताकि ऐसे स्थानों पर स्ट्रीट लाइट्स लगाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं को कम करने में काफी मदद मिलेगी।

    बैठक में बताया गया कि राज्य के सभी जिलों में महिला शिकायतकर्ताओं के लिए विशेष रूप से ‘महिला पुलिस थाने’ खोले गए हैं। अब तक, ऐसे 32 पुलिस स्टेशन जिला और उप-मण्डल स्तर पर संचालित हैं। प्रत्येक पुलिस स्टेशन में परामर्श केंद्र, महिला हेल्पलाइन, महिला पीसीआर और एंटी ईव टीजिंग और दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स (डीएसआरएएफ) के कर्मचारियों और जिला संरक्षण अधिकारी की सुविधा उपलब्ध है।

    यह भी बताया गया कि हर पुलिस स्टेशन में बलात्कार और अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं और बच्चों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए वकील की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, उप-मण्डल स्तर पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। राज्य के सभी जिलों में महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 चालू है। थाने में संकटग्रस्त महिलाओं के पहुंचने के बाद अधिकतम एक या दो घंटे के भीतर महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध की रिपोर्ट दर्ज करने के स्थायी आदेश जारी किए गए हैं।

    बैठक में मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस.एन. रॉय, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधान सचिव दीप्ति उमाशंकर, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक पी.सी. मीणा, वित्त विभाग की सचिव सोफिया दहिया और राज्य सरकार के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    [object Promise]

  • दोदरा और कनौल में सरकारी योजनाओं की नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दी जानकारी

    [object Promise]

    धर्मशाला। सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने ग्राम पंचायत दोदरा और कनौल में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। नुक्कड़ नाटक का संचालन करते हुए नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों ने सरकार द्वारा किए जा रहे लोकहित के कार्य का मंचन किया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा विशेष प्रचार अभिायान के तहत सरकार की दो वर्ष की जनकल्यानकारी योजनाओं का गीत-संगीत व लघु नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

    इस अवसर पर नटराज कला मंच के प्रधान राजीव जस्सल ने जानकारी देते हुए बताया कि इन लघु नाटकों के माध्यम से जनता को बताया कि बेटी है अनमोल योजना के तहत बी.पी.एल परिवार में जन्म लेने वाली कन्या की सहायता राशि बढ़ाकर 12000 की गई, मुख्यमंत्री कन्यादान योेजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को 40000 से बढ़ाकर 51000 किया गया, हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के तहत सरकार द्वारा हर घर में रसोई गैस पहुंचाया गया, अटल वर्दी योजना द्वारा समार्ट वर्दी के दो-दो जोड़े व स्कूल बैग विद्यार्थियों को दिए गए, हिमकेयर योजना द्वारा पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज का प्रावधान, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत किसानों को सौर बोर्ड लगाने के लिए 85 प्रतिशत उपदान किया गया, जन मंच के माध्यम से मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निपटाया, भवन निर्माण योजना के अन्तर्गत गरीब परिवारों को 130000 रुपए राशि देने का प्रावधान किया गया, जैसी अनेक जनकल्यानकारी योजनाओं से ग्रामवासियों का अवगत करवाया।

    इस अवसर पर ग्राम पंचायत दोदरा के प्रधान आशा रानी, वार्ड पंच चेंचला देवी, विना देवी, सरोज कुमारी व ग्राम पंचायत कनौल के उपप्रधान कर्मचन्द उपस्थित रहे।

    [object Promise]

  • आत्मरक्षा प्रशिक्षण मिला 4 हजार 719 महिलाओं एवं बालिकाओं को

    [object Promise]

    जयपुर। प्रदेश में राजस्थान पुलिस द्वारा सभी जिलों में 1 जनवरी 2020 से प्रारंभ किए गए महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्रों में 16 जनवरी तक 4 हजार 719 महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

    महानिदेशक पुलिस भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि महिलाओं को आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समस्त जिलों में महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्रों का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने बताया कि इन केन्द्रों में स्कूली बालिकाओं सहित सभी बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने की सभी व्यवस्थाएं की गई है।

    सिंह ने बताया कि जनवरी माह के प्रथम पखवाड़े में करौली में 947, बांसवाड़ा में 664, जयपुर आयुक्तालय में 442, चितौड़गढ़ में 250, बालिकाओं एवं महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसी प्रकार जैसलमेर मेें 198, दौसा में 195, जोधपुर ग्रामीण में 170, राजसमन्द में 167, बाडमेर में 165, बून्दी में 140, नागौर में 109, श्रीगंगानगर में 105 एवं सवाईमाधोपुर में 100 महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

    उन्होंने बताया कि चूरू जिले में 50, सीकर में 24, झुन्झुनूं में 62, कोटा शहर में 33, कोटा ग्रामीण 33, अलवर में 31, अजमेर में 60, टोंक में 38, भरतपुर में 54, भीलवाड़ा में 20, धौलपुर में 63, बीकानेर में 47, बारां में 70, पाली में 75, डूंगरपुर में 55, सिरोही में 33, झालावाड़ में 75, हनुमानगढ़ में 17, जालोर में 80, जोधपुर आयुक्तालय में 90, उदयपुर में 37 एवं जयपुर ग्रामीण में 10 महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

  • अनोखी मानव श्रृंखला बिहार में, 16 हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी होने की संभावना

    [object Promise]

    पटना। बिहार में जल-जीवन-हरियाली अभियान के साथ नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को अनोखी मानव श्रृंखला बनी। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक राज्य में करीब सवा चार करोड़ से अधिक लोगों ने सुबह 11.30 बजे से 12 बजे तक एक-दूसरे का हाथ थामा।

    मानव श्रृंखला का मुख्य आयोजन पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ, जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इनके अलावा सरकार के आला अधिकारियों का दल भी एक-दूसरे के हाथ से हाथ जोड़े कतारबद्घ हुआ। इस मानव श्रृंखला की तस्वीर लेने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर मंगवाए गए।

    शिक्षा विभाग के एक अधिकारी का दावा है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता के लिए यह संभवत: दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला है। राज्य सरकार की ओर से श्रृंखला के नोडल शिक्षा विभाग के साथ ही सभी जिलों ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई थी। रविवार को सुबह से ही विभिन्न सडक़ों पर स्कूली बच्चे एक-दूसरे के हाथ थामे खड़े हो गए।

    जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बनी यह मानव श्रृंखला करीब 16 हजार किलोमीटर लंबी होने की उम्मीद है, जिसमें चार करोड़ 27 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। मानव श्रृंखला को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार में शराबबंदी को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत 21 जनवरी 2017 को तथा 21 जनवरी 2018 को दहेज और बाल विवाह के खिलाफ भी मानव श्रृंखला बनाई गई थी।