Category: state-news

  • इंडियन जूट मिल्ज़ एसो.(इजमा) के प्रतिनिधियों से मिले मंत्री आशु, तेज़ी लाने के निर्देश बारदाने की सप्लाई में

    [object Promise]

    चंडीगढ़। पंजाब राज्य के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भरत भूषण आशु द्वारा रबी की फसल की ढुलाई के लिए जरुरी बारदाने की सप्लाई की समीक्षा करने के लिए और सप्लाई में तेज़ी लाने के लिए कोलकाता में दौरा किया गया। जिसके दौरान उन्होंने इंडियन जूट मिल्स एसोसिएशन (इजमा) के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंंग की गई। इस अवसर पर उनके साथ अनिंदितामित्रा, डायरेक्टर, खाद्य और सप्लाइज उपस्थित थे। इंडियन जूट मिल्ज एसोसिएशन (इजमा) के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंंग की गई जिसमें इजमा के प्रतिनिधियों को राज्य की खरीद एजेंसियों द्वारा आर्डर की गई बारदाने की सप्लाई पंजाब राज्य की खरीद एजेंसियों को पहल के आधार पर करने के लिए कहा गया जिससे रबी सीजन 2020 -21 के लिए समय पर बारदाने का प्रबंध किया जा सके।

    इस अवसर पर बारदाने की खरीद की प्रक्रिया को और ज़्यादा सुचारू बनाने सम्बन्धी भी विचार- विमर्श हुआ। मीटिंग के दौरान आशु ने कहा “राज्य की खरीद एजेंसियों द्वारा बारदाने की सप्लाई के लिए सप्लाई से 50 -60 दिन पहले पैसा जूट कंपनियों के बैंक खाते में जमा करवा दिया जाता है जिससे राज्य सरकार को ब्याज के रूप में 2.50 प्रतिशत से 3.00 प्रतिशत ब्याज बैंकों को देना पड़ता है जबकि जूट मिलर्ज़ कंपनियां बैंक से इस जमा राशि पर 9.25 प्रतिशत 10.30 प्रतिशत प्रति महीना ब्याज लेती हैं, जिससे राज्य सरकार को 7.5 प्रतिशत ब्याज का सीधे रूप में नुकसान होता है। जिससे राज्य सरकार पर वित्तीय बोझ बढ़ जाता है। इसलिए राज्य की खरीद एजेंसियों का वित्तीय नुकसान घटाने के लिए त्रिपक्षीय समझौता करने की बात की गई, जिसमें जूट कमिश्नर ऑफ इंडिया, बैंक और राज्य खरीद एजेंसियां शामिल होंगी और यह बारदाने की खरीद सम्बन्धी अदायगी एसकरो अकांऊट ( बांड या डीड रूप में) में से जूट मिलर्ज़ के खाते में हो जाएंगी।”

    मंत्री आशु ने इस मौके पर बीते वर्षों के दौरान बारदाने की सप्लाई से संबंधित जूट कम्पनीज़ की तरफ से पंजाब राज्य की बकाया पड़ी 75 करोड़ में से 30 करोड़ की बकाया राशि जारी करवाने के लिए मसला उठाया और यह राशि जल्द जारी करने के लिए कहा।

    अपने इस दौरे सम्बन्धी जानकारी देते हुये कैबिनेट मंत्री भरत भूषण आशु ने बताया कि हर साल पंजाब राज्य की खरीद एजेंसियों द्वारा रबी सीजन के लिए 3.5 लाख और खऱीफ़ सीजन के लिए 5 लाख गांठों से अधिक के ऑर्डर जारी किये जाते हैं।

    उन्होंने कहा “पिछले रबी सीजन के दौरान आई गांठों की कमी को मुख्य रखते हुये रबी सीजन 2020-21 के लिए राज्य की खरीद एजेंसियों द्वारा ऑर्डर की गई बारदाने की सप्लाई की समीक्षा करने के लिए और सप्लाई में तेज़ी लाने के लिए कोलकाता का दौरा किया गया।” आशु ने बताया कि रबी सीजन 2020 -21 के दौरान गेहूं की बंपर फ़सल होने की उम्मीद है जिसकी भराई के प्रबंध के लिए कुल 3,87,600 गांठों के ऑर्डर जारी किये जाने हैं और तारीख़ 12.1.2020 तक राज्य की खरीद एजेंसियों द्वारा प्लेस किये गए कुल 1,87,968 जूट गांठों के ऑर्डर के विरुद्ध 78,218 जूट गांठें इंस्पैकशन में पास की गई हैं जिनमें से 69,390 बारदाने की गांठें डिसपैच की जा चुकी हैं।

    भरत भूषण आशु ने बताया कि इंडियन जूट मिल्ज एसोसिएशन (इजमा) के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंंग के अलावा उन्होंने कंटेनर कोर्पोशन ऑफ इंडिया (कॉनकर) के प्रतिनिधियों के साथ भी मीटिंग की और उनको राज्य की खरीद एजेंसियों द्वारा रबी सीजन 2020 -21 के दौरान ऑर्डर की गई गांठों की डिसपैच में तेज़ी लाने के लिए कहा गया जिससे रबी सीजन 2020 -21 सुचारू ढंग से चलाया जा सके। इस मौके पर उन्होंने बारदाने की गुणवत्ता को यकीनी बनाने वाली मैस. एस.जी.एस, इंसपेक्शन एजेंसी जिसकी तरफ से राज्य की खरीद एजेंसियों की तरफ से ऑर्डर की गई गांठों की प्री.डिस्पैच इंस्पैकशन की जाती है, के प्रतिनिधियों को भी हिदायत की कि बारदाने की गुणवत्ता यकीनी करने सम्बन्धी योग्य उपराले किये जाएं जिससे खरीद एजेंसियों को बारदाने की क्वालिटी सम्बन्धी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

  • MUZAFFARPUR, BIHAR SHELTER HOME: 20 जनवरी तक टला निर्णय मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में

    [object Promise]

    दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में बच्चियों के यौन शोषण से जुड़े मामले में यहां एक स्थानीय अदालत ने आज फैसला 20 जनवरी तक के लिए टाल दिया है। इससे पहले 14 जनवरी को फैसला आना था। आपको बताते जाए कि बालिका गृह में बच्चियों के यौन शोषण का आरोप है। दिल्ली के साकेत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ कुलश्रेष्ठ की अदालत को मामले में निर्णय सुनाना था लेकिन वह अब 20 जनवरी को सुनाएंगे। इस मामले में सीबीआई 21 लोगों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। कांड में अबतक किंगपिन बताया गया ब्रजेश ठाकुर समेत 20 आरोपित जेल में बंद हैं।

    सीबीआई की ओर से कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में इन आरोपितों पर बलात्कार व बाल यौन शोषण रोकथाम अधिनियम (पॉक्सो ) की धारा 6 के तहत आरोप लगाए गए हैं। चार्जशीट में लगाए गए इल्जाम के साबित होने की स्थिति में आरोपितों को कम से कम दस साल कैद व अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है।

    [object Promise]

    पूर्व में 14 नंवबर व 12 दिसंबर 2019 को फैसले की तारीख मुकर्रर थी। अधिवक्ताओं की हड़ताल व विशेष कारणों की वजह से सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ी थी।

    सीबीआई जांच में पाया गया था कि बालिका गृह में पीड़िताओं के साथ ना केवल बालिका गृह में कर्मचारी गलत काम कर रहे थे, बल्कि बिहार सरकार के सामाजिक कल्याण विभाग के अधिकारी भी उसमें शामिल थे। बच्चियों का यौन शोषण हुआ। हालांकि, आरोपितों ने अदालत में सुनवाई के दौरान अपने आप को बेकसूर बताया था। साथ ही उन्होंने अदालत में मुकदमे का सामना करने की मंशा जाहिर की थी। उसके बाद यह सुनवाई शुरू हुई थी।

    इस मामले में बालिका गृह का संचालक ब्रजेश ठाकुर मुख्य आरोपी है। सीबीआई के मुताबिक, इस बालिका गृह में 34 लड़कियां 7 से 17 साल की उम्र के बीच की थी जिनके साथ महीनों से यौन शोषण हो रहा था।

  • ‘लापता’ के लगे पोस्टर भाजपा सांसद सनी देओल के

    [object Promise]

    चंडीगढ़। पंजाब में गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सनी देओल के खिलाफ पठानकोट में दीवारों पर ‘लापता’ के पोस्टर चिपका दिए गए हैं। जगह-जगह खम्बों पर भी ऐसे ही पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है, भाजपा सांसद सनी देओल लापता हैं।

    गुरदासपुर क्षेत्र से फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना कई बार भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उनके निधन के बाद उप चुनाव में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भाजपा से यह सीट छीन ली थी। यही वजह रही कि लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने फिर से यह सीट हासिल करने के मकसद से फिल्म अभिनेता सनी देओल को मैदान में उतारा और पार्टी का यह फैसला सही साबित हुआ। सनी ने जाखड़ को गुरदासपुर सीट पर हरा दिया।

    चुनाव के दौरान कांग्रेस की तरफ से यह प्रचार किया गया था कि अगर सनी जीते तो फिर लोगों को अपने काम के लिए मुंबई जाना पड़ेगा। एक बार जीत हासिल करने के बाद सनी गुरदासपुर में नजर नहीं आएंगे। सनी के खिलाफ इस क्षेत्र में अब जगह-जगह लगे पोस्टर कांग्रेसियों की चुनाव प्रचार के दौरान कही गई बात को सही साबित करते नजर आ रहे हैं।

    वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि सनी देओल के ‘लापता’ होने संबंधी पोस्टर चिपकाने के कोई मायने नहीं हैं। मौजूदा सांसद और सिने स्टार सनी देओल ने पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेलवे लाइन पर एलिवेटेड ट्रैक की योजना पर केंद्र की मुहर लगवाकर इस क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. विनोद खन्ना के सपने को पूरा कर दिखाया है।

    भाजपा के मेयर अनिल वासुदेवा ने कहा है कि खन्ना ने इस एलिवेटेड ट्रैक की योजना वर्ष 2014 में रेलवे को भेजी थी। रेल मंत्रालय ने अब इस पर लिखित सहमति जता दी है. इसके लिए 226.77 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। नैरोगेज ट्रैक को पठानकोट स्टेशन से डलहौजी रोड रेलवे स्टेशन तक सड़क से 20 फीट ऊपर उठाया जाएगा। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या इससे हमेशा के लिए हल हो जाएगी।

    [object Promise]

  • बच्चों की मौत का सिलसिला राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में शुरू, 12 घंटों में 6 की मौत, जांच के आदेश

    [object Promise]

    शहडोल/भोपाल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सरकारी अस्पताल में 12 घंटाें के दौरान छह शिशुओं की मौत हो गई। इस मामले ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सवालों के घेरे में ला दिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी राम सिलावट ने बच्चों की मौत की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, शहडोल के जिला चिकित्सालय के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में चार और बच्चा वार्ड में दो बच्चों की मौत बीते 12 घंटों के दौरान मौत हो गई। बच्चों की मौत की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अमले और प्रशासनिक अमले ने अस्पताल का जायजा लिया।

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल मंगलवार को शहडोल जिला चिकित्सालय में छह बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय में बच्चों के परिजनों से मिलने पहुंचे। पटेल ने यहां परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    वहीं भोपाल में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री तुलसी राम सिलावट ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और जांच के आदेश दिए। सिलावट ने सम्बन्धित कलक्टर और सीएमएचओ को कर्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

  • ठेठ छत्तीसगढिय़ा की छवि गढ़ रहे CM भूपेश बघेल, संस्कृति के सहारे दिल जीतने की जुगत

    [object Promise]

    रायपुर। सियासी चौसर पर छत्तीसगढ़ में विरोधियों को मात देने के लिए अपनी चाल के हुनर में माहिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद को ठेठ छत्तीसगढिय़ा साबित करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते। यहां के तीज-त्योहार हों या रंगारंग कार्यक्रम का दौर, जब भी मौका मिलता है, वे अपने को ठेठ छत्तीसगढिय़ा साबित कर ही जाते हैं।

    आम तौर पर सत्तासीन नेता बयानों, घोषणाओं और विकास कार्यों के जरिए अपनी छवि बनाते हैं, मगर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह सब तो कर ही रहे हैं, साथ में संस्कृति के सहारे मतदाताओं का दिल जीतने की जुगत में भी लगे हैं। रविवार को रायपुर के साइंस कॉलेज के मैदान में शुरू हुए राज्यस्तरीय युवा उत्सव में भी बघेल पूरी तरह छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए।

    इस मौके पर रस्साकसी के अलावा गोंटा, भौंरा, फुगड़ी, गेंड़ी, दौड़ सहित अन्य पारंपरिक खेलों का हिस्सा बनने में भी हिचक नहीं दिखाई। यह पहला मौका नहीं था, जब बघेल छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंगे हों। बघेल को कोई चुनौती दे तो वे हथेली पर भौंरा भी घुमाने से नहीं चूकते। इससे अलग देखें तो छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहार को मनाने में भी बघेल पीछे नहीं रहते। हरेली, तीजा-पोरा के पर्व पर सरकारी छुट्टी घोषित की तो हरेली पर्व अपने आवास पर भी मनाया। इस दिन उनका आवास पूरी तरह हरेली पर्व के रंग में रंगा रहा।

    इसके साथ ही तीजा- हरेली, पोरा और गोवर्धन पूजा जैसे त्योहार सरकारी तौर पर मनाकर गांव-गांव में बड़ा संदेश दिया है। बघेल खास मौकों पर एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रंगे आते हैं, वहीं नारों को बुलंद करते हैं। नौजवानों के बीच जहां खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नया नारा देते हैं तो आम छत्तीसगढ़ी के बीच छत्तीसगढिय़ा सब ले बढिय़ा का नारा बुलंद करते हैं।

    वहीं आर्थिक समृद्धि के लिए कहते हैं- छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी/नरवा, गरवा, घुरवा अउ बाड़ी एला बचाना हे संगवारी यानी छत्तीसगढ़ की पहचान के लिए चार चिन्ह हैं- नरवा (नाला), गरवा (पशु एवं गोठान), घुरवा (उर्वरक) और बाड़ी (बगीचा), जिनका संरक्षण आवश्यक है। राज्य में आदिवासी संस्कृति के बढ़ावे के लिए पिछले दिनों रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयेाजन किया गया, तब भी बघेल छत्तीसगढ़ी अंदाज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ नाचे थे। वहीं अब राज्यस्तरीय युवा उत्सव रायपुर में हो रहा है। इस तरह आयोजनों के जरिए बघेल संस्कृति और कला के संवाहक बन रहे हैं।

    राज्यपाल अनुसुइया उइके इस तरह के आयोजनों को सकारात्मक रूप से देखती हैं। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न ग्रामीण खेलों, लोकनृत्य, ललित कला और शास्त्रीय संगीत पर आधारित प्रतियोगिताओं से ग्रामीण खेल प्रतिभाएं निखर कर बाहर आएंगी और प्रदेश की स्थानीय कला संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

    राज्य सरकार द्वारा राज्योत्सव, आदिवासी नृत्य महोत्सव और इस युवा महोत्सव के माध्यम से खेल एवं संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास सराहनीय है। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक जानकार मानते हैं कि बघेल लंबी राजनीतिक पारी खेलने की तैयारी में है, यह तभी संभव है जब आपकी आम जनों के बीच गहरी पैठ हो, इसका सबसे सीधा और सरल रास्ता क्षेत्रीय बोली, भाषा और संस्कृति है।

    एक जानकार ने कहा कि बघेल यह जानते हैं कि क्षेत्रीय अस्मिता का असर लोगों पर ज्यादा होता है, इसके जरिए पैठ बनाने के साथ दिल जीतना आसान है। इसीलिए वे दोनों मोर्चो पर काम कर रहे हैं। एक तरफ विकास का सहारा है तो दूसरी ओर संस्कृति के जरिए लोगों के करीब पहुंच रहे हैं।

  • माननीय राज्यपाल प्रो: गणेशी लाल ने निरंकारपुर खोरधा में क्षत्रबसी डीएवी कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में प्रख्यात पूर्व छात्रों को सम्मानित किया।

    [object Promise]

    रिपोर्ट संतोष कुमार मिश्रा

    Hon’ble Governor Prof. Ganeshi Lal felicitating eminent alumni in diamond jubilee function of Kshetrabasi DAV College at Nirakarpur Khordha.

    माननीय राज्यपाल प्रो: गणेशी लाल ने निरंकारपुर खोरधा में क्षत्रबसी डीएवी कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में प्रख्यात पूर्व छात्रों को सम्मानित किया।

  • 26 छात्रवृति योजनाओं से लाभान्वित हुए 57992 विद्यार्थी: सरवीण

    [object Promise]

    धर्मशाला। शहरी विकास ,आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने आज धारकंडी क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनोल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेधावी एवं जरुरतमन्द विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए आरम्भ 26 केंद्रीय व राज्य प्रायोजित छात्रवृति योजनाओं से 57992 विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं तथा इन पर 18.20 करोड़ खर्च किए गए।

    उन्होंने कहा “स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से 2137 स्कूलों में आईसीटी प्रयोगशालाएं शुरू की गई है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लें। उन्होंने बच्चों से नशारूपी कुरीति से दूर रहने का आह्वान किया।” उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह बच्चों को और अधिक मेहनत करवाएं ताकि स्कूलों के परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट हों। उन्होंने कहा “कुठारना में बिजली के 20 पुराने खम्बे बदले गए हैं और विद्युत व्यवस्था में और सुधार के लिए 15 लाख रुपये और उपलब्ध करवा दिए जायेंगे और विभाग इस कार्य को 31 मार्च तक पूरा करना सुनिश्चित करे। नोली में विद्युत व्यवस्था पर 25 लाख व्यय किए हैं।” उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वह सल्ली आयुर्वेदिक भवन का निर्माण कार्य मार्च महीने तक पूरा करे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कों को बनाते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने व सड़क बनाने के दौरान वन विभाग से संबंधित केसों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के आदेश भी दिए ताकि सड़क निर्माण में कोई कठिनाई न हो ।
    उन्होंने स्कूलों के प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापकों को सुझाव दिया कि वह बच्चों को दिए जाने वाले स्मृति चिन्ह प्लास्टिक के न हों यह भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके उपरान्त शहरी विकास मंत्री ने उत्कृृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

    स्कूल की प्रधानाचार्य कुसुम शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व स्कूल में चल रही विभिन्न गतिविधियों बारे जानकारी दी। कनोल के प्रधान अनिल महाजन ने पंचायत में आने पर शहरी विकास मंत्री का स्वागत किया व पंचायत में सरकार द्वारा करवाये गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया व आभार जताया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

    इस अवसर प्रधानाचार्य बोह जोधा राम, दरीणी के रविन्दर कुमार, भलेड़ के मुख्यध्यापक रवि राणा, अधिशासी अभियन्ता पुनीत सोंधी, खोली प्रोजेक्ट के अधिशासी अभियंता राकेश धीमान, एसडीओ अनीश, शिक्षक महासंघ के पवन कुमार, अश्वनी शास्त्री, दीपक अवस्थी, सेवानिवृत अध्यापक व भाजपा महासचिव सतीश कुमार, एसएमसी प्रधान अनिल, युद्धवीर सिंह, संतोष, निर्मल, विपिन महाजन, पाठशाला का स्टाफ, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, बच्चों के अभिवावक, स्थानीय लोग, स्कूली छात्र -छात्राएं व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इसके उपरान्त शहरी विकास मंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर निपटारा करते हुए शेष को संबंधित विभाग को शीघ्र करवाई के आदेश दिए।

    [object Promise]

  • 5 माह पहले मिली पाक से आईं नीता को भारत की नागरिकता, अब राजस्थान में लड़ रही है सरपंच का चुनाव

    [object Promise]

    जयपुर। टोंक जिले के निवाई उपखंड की नटवाड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच का चुनाव पाकिस्तान मूल की नीता कंवर पहली बार लड़ रही हैं। आपको बताते जाए कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। उनको भारतीय नागरिकता 8 साल के लंबे इंतजार के बाद मिली है। वे अब तदान भी कर सकेंगी और सरपंच पद के लिए अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदान में हैं।

    सरपंच प्रत्याशी नीता ने बताया कि उनके ससुर दो बार सरपंच रह चुके हैं। राजनीति में आने की प्रेरणा ससुर ठाकुर लक्ष्मण करण से मिली। ससुराल में पहले भी उनके सास-ससुर चुनाव लड़ चुके हैं। चुनाव लड़ने के लिए उनके ससुराल में पति पुण्य प्रताप, ससुर लक्ष्मण करण का सहयोग किया। गांव में सरपंच पद के लिए महिला सामान्य सीट आरक्षित होने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने निर्णय किया। पाकिस्तान की मूल की नीता कंवर के प्रति लोगोंं में काफी उत्साह है। महिलाओं में उनका क्रेज बना हुआ है।
    आपको बताते जाए कि पाकिस्तान मूल की नीता कंवर टोंक जिले की उपखंड निवाई की ग्राम पंचायत नटवाड़ा के राजपूत परिवार की बहू हैं। 19 फरवरी 2011 को नटवाड़ा राज घराने के ठाकुर लक्ष्मण करण राठौड़ के बड़े पुत्र पुण्य प्रताप करण के साथ उनका विवाह हुआ। कानूनी प्रक्रिया से गुजरने के बाद 5 माह पहले सितम्बर 2019 में उनको भारतीय नागरिकता मिली थी।

  • संजय राउत ने कांग्रेस नेता के ट्वीट के बाद इंदिरा गांधी पर दी यह सफाई, कहा- वे देशभक्त थीं

    [object Promise]

    मुंबई। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने एक साक्षात्कार में कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने जाया करती थीं।कांग्रेस नेता के बयान आने केे बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वो इंदिरा गांधी का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी का हमेशा सम्मान रहा है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी एक देशभक्त थीं। उनकी यह सफाई कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा के उस ट्वीट के बाद आई है जिसमें देवड़ा ने उनसे अपने बयान को वापस लेने की बात कही थी।

    आपको बताते जाए कि शिवसेना नेता संजय राउत पुणे में एक पुरस्कार समारोह के दौरान एक मीडिया समूह को साक्षात्कार के दौरान कहा था कि कभी अंडरवर्ल्ड के लोग तय करते थे कि पुलिस कमिश्नर कौन बनेगा और मंत्रालय में कौन बैठेगा। राउत ने इस दौरान कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पायधुनी (दक्षिण मुंबई का इलाका) में करीम लाला से मिलने आती थीं। राउत ने यह भी दावा किया कि हाजी मस्तान के मंत्रालय में आने पर पूरा मंत्रालय उसे देखने के लिए नीचे आ जाता था। 1960 के दशक से 1980 के दशक तक मुंबई में शराब की तस्करी, जुआ और जबरन वसूली रैकेट चलाने वाले डॉन करीम लाला की 2002 में मौत हो गई थी।

    [object Promise]

    शिवसेना नेता राउत ने आगे बताया कि वे अंडरवर्ल्ड के दिन थे। बाद में हर कोई (डॉन) देश छोड़कर भाग गया। अब ऐसा कुछ नहीं है। वह माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम से मिले हैं, उससे बात की है और उसे फटकार भी लगा चुके हैं।

    यहां जानें करीम लाला के बारे में….
    हाजी मस्तान को मुंबई में अंडरवर्ल्ड का पहला डॉन माना जाता है लेकिन मुंबई का पहला माफिया डॉन करीम लाला ही था। करीम लाला का असली नाम अब्दुल करीम शेर खान था। वह अफगानिस्तान में पैदा हुआ था और पश्तून समुदाय से ताल्लुक रखता था। करीब 21 साल की आयु में वह भारत आया था। 1930 में पेशावर के रास्ते मुंबई पहुंचकर उसने कारोबार में हाथ आजमाया। कुछ समय बाद वह सट्टेबाजी और ड्रग्स रैकेट के क्षेत्र में भी उतर आया। मुंबई में लाला की बादशाहत 1970 तक रही। अमिताभ बच्चन की जंजीर फिल्म में प्राण ने जो किरदार निभाया था, वह करीम लाला से ही प्रेरित था।

    [object Promise]

  • भोजपुरी में राबड़ी ने पूछा, केकरा के मूर्ख बनावतारन नीतीश

    [object Promise]

    पटना । पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर बुधवार को जमकर सियासी हमला बोला है। राबड़ी देवी ने अपने अंदाज में भोजपुरी में ट्वीट कर नीतीश कुमार पर जनता के बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को ट्वीट किया, “समूचा देश सीएए, एनपीआर, एनआरसी के ज्वाला में जल रहल बा बाकी नीतीश जी झुठों के जनता के बेवकूफ बनावे रहल बा। एक ओर सदन में एह बिल के समर्थन करता अउरू दूसर ओर बिल के लागू ना होखे के बात कहता।”

    उन्होंने आगे लिखा, “ई केकरा के मूर्ख बनावतारन। जनता सब जानता। ईन कर दूधारी तलवार के कुन्द करे के विचार जनता बना लेले बा।”

    राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी राबड़ी के इस ट्वीट को तत्काल री-ट्वीट किया। लालू ने राबड़ी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, “पलटूराम रंग बदलने में माहिर बाड़न। एक तरफ जनता के पीठ में छुरा भोके के काम करतारन ओही दुसर ओर गरीब के नागरिकता छिने खातिर सदन में समर्थन कईले बाड़न।”

    लालू ने आगे लिखा, “जेकर बाप-दादा पढ़ल-लिखल नईखन अउरू ओकर बाप-दादा के नाम से कउनो जमीन जायदाद नईखे। एह बिल कारण उ एह देश के नागरिक ना मानल जाई।”