Category: state-news

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले, नहीं होगी लागू बिहार में एनआरसी

    [object Promise]

    पटना। पटना विधानसभा के बाहर विपक्षी दलों ने आज सीएए और एनसीआर को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में एनआरसी लागू होने का कोई सवाल ही नहीं है।एनआरसी का मुद्दा सिर्फ असम के परिप्रेक्ष्य में है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्पष्ट कर चुके हैं।

    आपको बताते जाए कि नागरिकता कानून के खिलाफ जेडीयू में ही दो फाड़ हाे गए थे। जब पार्टी लाइन से अलग उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तारीफ की। इसके बाद से कई तरह की सियासी अटकलें भी लगाई जा रही हैं।
    प्रशांत किशोर की तरफ से लगातार सीएए के विरोध के बीच लंबे समय तक नीतीश कुमार एनआरसी और सीएए के मुद्दे पर खामोश रहे।

    [object Promise]

  • झारखंड :मजबूत ‘खेवनहार’ की तलाश करारी हार से कराहती भाजपा को

    [object Promise]

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार से कराहती भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नई जान फूंकने के लिए नए खेवनहार की तलाश शुरू हो गई है। चुनाव के बाद हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के इस्तीफे के बाद झारखंड राज्य में भाजपा के नेतृत्व के लिए मंथन शुरू हो गया है।

    भाजपा को झारखंड में नेतृत्वकर्ता के रूप में ऐसे दमदार चेहरे की खोज की जा रही है जो ना केवल पार्टी को संजीवनी दे सके, बल्कि हार से सुस्त पड़े कार्यकर्ताओं में भी जोश और उत्साह भर सके। झारखंड में पार्टी की कमान ऐसे व्यक्ति को देना चाहती है, जिससे सामाजिक समीकरणों को भी साधने में मदद मिले।

    इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास से सत्ता चले जाने से मात खाए कार्यकर्ता भी हतोत्साहित हो गए हैं। भाजपा के नेता भी मानते हैं कि कहां से फिर से शुरू किया जाए, यही सबसे बड़ा सवाल है।

    राज्य भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के बाद ही अब प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की संभावना है।

    सूत्रों का कहना है कि गिलुवा का इस्तीफा स्वीकार कर लिए जाने के बाद प्रदेश कार्यसमिति भंग हो जाएगी, यही कारण है कि इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। इस बीच झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के विलय का भी मामला स्पष्ट हो जाने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि झाविमो के भाजपा में विलय को लेकर चर्चा जोरों पर है।

    भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शहदेव कहते हैं, “भाजपा में प्रदेश स्तर के कई ऐसे नेता हैं, जिनकी सत्ता और संगठन पर समान रूप से पकड़ है। लिहाजा, इन्हीं लोगों में से किसी एक को अध्यक्ष बनाया जा सकता है।”

    उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व किसी भी योग्य व्यक्ति को यहां के शीर्ष पद की जिम्मेवारी सौंप सकती है।

    सूत्रों का दावा है कि झारखंड में भाजपा इस शीर्ष पद और विधायक दल का नेता से सामाजिक समीकरण साधने की भी कोशिश करेगा। सूत्रों का दावा है कि विधायक दल का नेता अगर कोई आदिवासी बनता है, तब अध्यक्ष पद किसी सामान्य वर्ग के नेता को बनाया जा सकता है।

    सूत्रों का कहना है कि अगर झाविमो का भाजपा में विलय होता है और झाविमो के बाबूलाल मरांडी अगर विधायक दल का नेता बनते हैं तो भाजपा की अध्यक्ष के दौड़ में अनंत ओझा और सुनील सिंह काफी आगे हैं। हालांकि सुनील सिंह को लेकर कुछ विरोध के भी स्वर उठ रहे हैं। इसके अलावा समीर उरांव भी इस दौड़ में आगे चल रहे हैं। वहीं, पूर्व मंत्री रवींद्र राय और दीपक प्रकाश भी इस शीर्ष पद को लेकर जोड़तोड़ में जुटे हुए हैं।

    इस बीच, भाजपा के एक नेता ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि खरमास के बाद स्थिति बहुत हद तक स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि खरमास समाप्त होने के बाद झाविमो के विलय को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होगी। वैसे बहुत हद तक बाबूलाल मरांडी के निर्णय पर सबकुछ निर्भर करेगा।

    वैसे सूत्र यह भी मानते हैं कि पार्टी से जुड़े कुछ बेहद समर्पित लोगों को भी यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। वैसे, भाजपा नेतृत्व इस मामले में पूरी तरह सतर्क है।

    बहरहाल, सूत्रों का कहना है कि इस बार अध्यक्ष की यह जिम्मेदारी ऐसे किसी व्यक्ति को दी जा सकती है, जिसके नाम पर किसी प्रकार का विवाद नहीं हो और ना ही पार्टी में किसी प्रकार की गुटबंदी की शुरुआत हो।

  • विवरण जारी रबी के मौसम के लिए नहरों में पानी छोडऩे संबंधी

    [object Promise]

    चंडीगढ़। जल स्रोत विभाग द्वारा रबी के मौसम के दौरान 15 जनवरी से 22 जनवरी, 2020 तक नहरों में पानी छोडऩे संबंधी विवरण जारी किये गए हैं। इस सम्बन्धी विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरहिन्द केनाल सिस्टम की नहरों जैसे कि सिद्धवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, बिसत दोआब केनाल, पटियाला फीडर और अबोहर ब्रांच क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और 5वीं प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।

    उन्होंने आगे बताया कि भाखड़ा मेन लाइन में से निकलती नहरों जो कि ग्रुप ए में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। घग्गर लिंक और इसमें फिड होती घग्गर ब्रांच और पटियाला माइनर जोकि ग्रुप बी में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।

    हरीके और फिरोजपुर हैड वर्कस से निकलने वाली नहरों और ब्रांचों जैसे कि सरहिन्द फीडर में से निकलते सभी रजबाहे जो कि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। सरहिन्द फीडर में से निकलती अबोहर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों को जोकि ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।

    उन्होंने आगे बताया कि अप्पर बारी दोआब केनाल में से निकलती सभराओ ब्रांच और इसके रजबाहों को पहल के आधार पर पूरा पानी मिलेगा जबकि कसूर ब्रांच लोअर, मैन ब्रांच लोयर और लाहौर ब्रांच और इसके रजबाहों को क्रमवार बाकी बचता पानी मिलेगा।

    [object Promise]

  • जयपुर: 2 लोगों की पतंगबाजी के दौरान गिर जाने से मौत,चाइनीज मांझे से पुलिसकर्मी जख्मी

    [object Promise]

    जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर में मकर संक्रांति पर हुई पतंगबाजी के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग घटनाओं में पंतग उड़ाने के दौरान हुए हादसों में 120 लोग घायल हो गए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, जयुपर के मालवीय नगर में पतंग उड़ाते वक्त कमल कुंदानी (45) छत से गिर जाने से मौत हो गई। वहीं सीकर होटल से भी सौरभ (26) छत से गिर जाने से अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसएमएस अस्पताल में पतंगबाजी के दौरान अलग-अलग हादसों में घायल हुए 120 लोग पहुंचे। इनमें से 28 को भर्ती किया गया जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    वैशाली नगर में डयूटी पर जा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिनेश कुमार चाइनीज मांझे की चपेट में आने से लहूलुहान हो गए। उनकी नाक पर आठ टांके आए हैं।ज्योतिनगर थाना पुलिस ने चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आनंद कुमार अग्रवाल (20) के पास से चाइनीज मांझे की एक चरखी बरामद हुई है।

    [object Promise]

  • भिवानी के 5 मुक्केबाजों का ओलम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए चयन

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा के 5 मुक्केबाजों का चीन में होने वाले ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए चयन किया गया है। यह पांचों मुक्केबाज भिवानी जिले के हैं। इन 3 पुरुषों और 2 महिला मुक्केबाजों के मुक्कों में इतना दम है कि न केवल वे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे, बल्कि पदक भी जीत कर लाएंगे।

    अर्जुन अवॉर्डी विकास कृष्ण यादव (28) से ओलंपिक में भी सबसे ज्यादा उम्मीदें लगाई जा रही हैं। 69 किलो भार वर्ग में यादव अपना दम दिखाएगा। कई मेडल जीत चुके विकास का अब तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है। युवा मुक्केबाज नमन तंवर (21) से 91 किलो भर वर्ग में पदक जीत सकता है। आर्मी के मनीष कौशिक (23) से भी पूरे देश को पदक लाने की उम्मीद है।

    महिला मुक्केबाज साक्षी ढांडा ने 57 किलो भार वर्ग के ट्रायल में बड़ा दमखम दिखाते हुए सोनिया चहल और सोनिया लाठर को हराकर सबको हैरान किया है। उम्मीद है कि ओलंपिक में भी वे इसी तरह कुछ नया करके दिखाएंगी। इसी तरह 75 किलो भार वर्ग में पूजा बोहरा से पदक दिलाने की उम्मीद लगाईं जा रही हैं। पहली बार महिला वर्ग में ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही पूजा का रिकार्ड भी उपलब्धियों से भरा हुआ है।

    [object Promise]

  • जिफ-2020 का उठेगा पर्दा राजस्थान की धरोहर को बयां करती फिल्म चीड़ी बल्ला से

    [object Promise]

    जयपुर। जयपर फिल्म फेस्टिवल का आगाज 17 जनवरी को महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम से होगा। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं की 240 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सिने स्टार प्रेम चोपड़ा को एवरग्रीन स्टार अचीवमेंट अवॉर्ड और पद्म श्री शाजी एन. करुन को आउटस्टैंडिंग लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान जिफ के फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज, जिफ के चौयरमैन राजीव अरोड़ा, जिफ के सी.ई.ओ.कर्नल सुनील धीर, जिफ प्रवक्ता राजेन्द्र बोरा, जिफ आयोजन समिति के सदस्य अजय काला, नंदकिशोर झालानी, जयपुर फिल्म मार्केट की डायरेक्टर प्रज्ञा राठौड़ और आस्ट्रेलियन फिल्मकार एंड्रयू वायल ने संयुक्त रूप से बताया कि जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2020 पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग से आयनॉक्स सिनेमा हॉल, जी.टी. सेन्ट्रल और होटल क्लाक्स आमेर में आयोजित किया जाएगा। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस वर्ष 98 देशों से 2411 फिल्में आईं थीं। इनमें से स्क्रीनिंग के बाद 69 देशों की 240 फिल्मों को प्रदर्शन के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी 2020 को फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में होगी।

    ओपनिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह की आने की संभावना है। उदघाटन समारोह के बाद राजस्थान की धरोहर को बयां करती फिल्म चीड़ी बल्ला और अमेरीकन मिररः इंटीमेशंस ऑफ इमॉर्टेलिटी से फिल्मों के प्रदर्शन का शुभारंभ होगा।ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ही जाने-माने अभिनेता प्रेम चोपड़ा को एवरग्रीन स्टार अचीवमेंट अवॉर्ड से और पद्म श्री शाजी एन. करुन को आउटस्टैंडिंग लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया जाएगा।फिल्मी दुनिया की शख्सियतें करेंगी शिरकत18 जनवरी को सुबह 11 बजे जयपुर फिल्म मार्केट का उद्घाटन होटल क्लार्क्स आमेर में होगा, जहां अभिनेत्री दीया डे मंच संचालन करेंगी। यहीं 18 जनवरी से 20 जनवरी तक सिने जगत् से जुड़ी चर्चाएं और संवाद होंगे, जिसमें फिल्मी दुनिया की जानी – मानी शख्सियतें लोगों से रूबरू होंगी।

    डॉयलॉग सैशंस में 50 से अधिक मलयालम फिल्में बना चुके हरीहरन, राइटर दृ डायरेक्टर पाखी ए. टायरवाला, तनु वेड्स मनु रिटन्स, तुम्बाड, वीरे दी वैडिंग, हिचकी और उरी जैसी फिल्मों में लिरिक्स राइटर रहे राज शेखर, पत्रकार और लेखक तेजपाल सिंह धामा, जिनके उपनायस अग्नि की लपटें पर पद्मावत फिल्म बनी है, ऑस्ट्रेलिया के फिल्म मेकर मयूर कटारिया, आइनॉक्स के सी.एम.ओ. सौरभ वर्मा, शॉर्ट्स टीवी यू.एस.ए. के सी.ई.ओ. कार्टर पिल्चर, फिल्म आलोचक अजय ब्रह्मात्मज, एनिमेशन फिल्म डिजाइनर धिगमन्त व्यास, गैंग्स ऑफ वासेपुर और पान सिंह तोमर के डायरेक्टर और राइटर तिग्मांशु धूलिया, वजीर फिल्म के डायलॉग राइटर अभिजीत देशपाण्डे, बालाऔर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेखक निरेन भट्ट, लाल कप्तान के लेखक दीपक वेंकटेशन, इंद्रनील घोष, गुड न्यूज फिल्म की राइटर ज्योति कपूर, डायरेक्टर, मुम्बई टॉकीज की फाउंडर सीमा देसाई और ग्रीस की अभिनेत्री मारिया एलेक्सा फिल्मों से जुड़े अहम् मसलों पर अपनी बात रखेंगे।जिफ 2020 फादर ऑफ इंडियन एनीमेशन और पदमश्री और नेशनल अवार्ड जीत चुके राम मोहन को समर्पित होगा। राम मोहन 2011 में जिफ में एक बार आ चुके हैं। हाल ही में 11 अक्तूबर 2019 को राम मोहन का निधन हुआ है। अनिमेशन पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन भी फेस्टीवल के दौरान रखा गया है।

  • पांच गांवों की डीएमआईसी प्रथम चरण की अवाप्त राशि 128 करोड़ का भुगतान 31 मार्च तक : उद्योग मंत्री

    [object Promise]

    जयपुर। उद्योग व राजकीय उपक्रम मंत्री परसादी लाल मीणा ने दिल्ली मुम्बई इण्डस्ट्रीयल कोरिडोर के काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पांच गांवों की अवाप्त 532 हैक्टेयर भूमि की मुआवजा राशि 128 करोड़ का 31 मार्च तक किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां अन्य राज्यों में इस परियोजना में उल्लेखनीय प्रगति हुई है वहीं राजस्थान में अभी सही मायने में काम शुरु ही होना है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस साल खादी ग्रामद्योग उत्पादों पर 50 फीसदी छूट से खादी वस्त्रोंं की रेकार्ड बिक्री हुई है।

    उद्योग व राजकीय उपक्रम मंत्री मीणा बुधवार को उद्योग भवन में बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक में डीएमआईसी और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि इस परियोजना से सबसे अधिक लाभान्वित होने वाला प्रदेश राजस्थान है इसीलिए इसके काम को गति दिया जाना आवश्यक है। इसके लिए डीएमआईसी विभाग के अन्य विकल्पों तलाशने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से जुड़े हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में डीएमआईसी के कार्य धरातल पर आ गए हैं। 40 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान में होने से इसके कार्यों को प्राथमिकता व तेजी लाना जरुरी है।

    मीणा ने बताया कि डीएमआईसी का अभी प्रदेश में खुशखेड़ा-भिवाडी-नीमराना में पलावा, मिर्जापुर, बीरोद, लामचपुर और मानका अवाप्त पांच गांवों में 22 करोड़ से अधिक की मुआवजा राशि वितरित की जा चुकी है और शेष राशि मार्च तक वितरित करने के निर्देश दे दिए हैं वहीं जोधपुर-पाली-मारवाड़ के लिए रोहट में 9 गांव शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण होने से राज्य सरकार ने अब इसे प्राथमिकता से ले लिया है।

    [object Promise]

    मीणा ने खादी एवं ग्रामोद्योग की समीक्षा के दौरान प्रदेश की 144 खादी संस्थाओं के आधुनिकीकरण के साथ ही विपणन व पारदर्शिता के लिए ऑनलाईन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खादी प्रशिक्षण केन्द्रों को विस्तारित किया जाए व अन्य के साथ ही लालसोट व रामगढ़ में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाए। उन्होंने खादी बोर्ड के आवासीय व गैरआवासीय प्रशिक्षणों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को आधुनिक चरखों भी वितरित करने को कहा। उन्होंने एसएमडी योजना में कतिनों को भी प्रोत्साहन राशि देने को कहा।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा कि डीएमआईसी परियोजना राज्यों के औद्योगिक विकास और निवेश को गति मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे। पहले चरण में दो औद्योगिक टाउनशिप का विकास प्रस्तावित है वहीं अजमेर-किशनगढ़, राजसमंद-भीलवाडा और जयपुर-दौसा औद्योगिक टाउनशिप भी इस योजना में चिन्हित है। उन्होंने बताया कि जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र का भी मास्टर प्लान अधिसूचित किया जा चुका है।

    एसीएस उद्योग डॉ. अग्रवाल ने बताया कि महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष पर खादी वस़्त्रों पर 50 प्रतिशत छूट का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और खादी वस्त्रों की बिक्री में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है।उन्होंने बताया कि आमजन को करीब 35 करोड़ का अनुदान खादी वस्त्रों पर छूट के रुप में दिया जा चुका है।

    उद्योग आयुक्त मुक्तानन्द अग्रवाल ने विभागीय गतिविधियों व भावी कार्ययोजना की जानकारी दी। उद्योग मंत्री मीणा द्वारा ली गई बैठकों में विशिष्ट सहायक उद्योग मंत्री बचनेस अग्रवाल, संयुक्त सचिव उद्योग शुभम चौधरी, उपसचिप उद्योग नीतू बारुपाल, सचिव खाादी ग्रामोद्योग एसएन मीणा, वित अधिकारी मंजू चाहर, आयुक्त डीएमआईसी वीरेन्द्र सिंह बांकावत, अतिरिक्त आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद शर्मा सहित खादी ग्रामोद्योग, डीएमआईसी, रीको व विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

  • सुदर्शन पटनायक ने रेत कला के द्वारा मकर संक्रांति का संदेश दिया

    [object Promise]

    रिपोर्टर रमाकांता दास

    पुरी समुद्र तट मकर त्योहार पर सुदर्शन पटनायक रेत कला संदेश इन त्योहारों से मई आपके जीवन में नई उम्मीदें, समृद्धि और अच्छी फसल लाते हैं।

    Sudarshan Patnaik sand art by Puri sea beach Makar festival message to May these festivals bring in new hopes, prosperity and good harvest in your lives.Happy Makar Sankranti.

  • JHARKHAND NEWS : लालू प्रसाद गुरुवार को बयान दर्ज कराएंगे चारा घोटाला मामले में

    [object Promise]

    रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद चारा घोटाले के एक मामले में गुरुवार को अदालत में हाजिर होंगे और अपना बयान दर्ज कराएंगे। लालू फिलहाल राजेंद्र इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में इलाजरत हैं। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एस.के. शशि की अदालत ने डोरंडा कोषागार से 139. 35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले(कांड संख्या आरसी 47ए/96) में लालू प्रसाद के बयान दर्ज करने की तारीख 16 जनवरी निर्धारित की है।

    लालू प्रसाद चारा घोटाले के पांच मामलों में आरोपी रहे हैं। कई मामलों में फैसला आ चुका है।

    उल्लेखनीय है कि कांड संख्या आरसी 47ए/96 मामले में वर्तमान में लालू समेत 111 आरोपी सुनवाई का सामना कर रहे हैं। इनमें से 109 आरोपियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

    [object Promise]

    आरोपितों के बयान दर्ज होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से गवाह पेश किए जाएंगे। आरोपितों की ओर से अदालत में गवाहों की सूची सौंपी जाएगी। अदालत के आदेश से गवाही आरंभ होगी। गवाही के बाद बचाव पक्ष एवं अभियोजन पक्ष में बहस होगी। इसके बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी।

    उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के चार मामलों में अब तक लालू प्रसाद को सीबीआई की विशेष अदालत से सजा हो चुकी है। इसमें देवघर कोषागार मामला, दुमका कोषागार मामला और चाईबासा कोषागार के दो मामले शामिल हैं। लालू फिलहाल रांची की एक जेल में सजा काट रहे हैं। स्वास्थ्य कारणों से वह रिम्स में भर्ती हैं।

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, हमें गर्व है देश की सेना पर

    [object Promise]

    जयपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बुजर्गों का सम्मान करना हमारी परंपरा है। सेना का कद बड़ा है और बड़ा ही रहेगा। हमारी सरकार ने सीडीएस की चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है। हमारी सेना बहादुरी से सीमाओं की रक्षा कर रही है तब ही हम यहां सुरक्षित हैं। यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गुलाबी नगर में आयोजित भारतीय सशस्त्र सेना नेशनल वेटनर्स डे के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की सेना पर हमें गर्व हैं। इस कार्यक्रम में ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत भी मौजूद हैं।

    आपको बताते जाए कि इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर पहुंचे थे । इस अवसर पर सांगानेर हवाई अड्‌डे पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मंत्री कालीचरण सरार्फ, सांसद किरोड़ीलाल मीणा आदि नेताओं ने उनका स्वागत किया।
    आपको बताते जाए कि कार्यक्रम का आयोजन दक्षिणी-पश्चिमी कमान (सप्तशक्ति) में होगा। 4 जनवरी को भारतीय सशस्त्र सेना नेशनल वेटनर्स डे मनाती है। राष्ट्रीय गौरव सेनानी दिवस के मौके पर ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश के रक्षा मंत्री और भारतीय सेना के प्रमुख एक साथ जयपुर आए हैं।

    [object Promise]

    गौरतलब है कि 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले 14 जनवरी को भारतीय सेना नेशनल वेटनर्स डे भी मनाती है। जिसे राष्ट्रीय गौरव सेनानी दिवस के रूप में भी जाना जाता है। सप्त शक्ति कमान में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न स्थानों आने वाले गौरव सेनानियों को अतिथि संबोधित करेंगे।

    [object Promise]