Category: state-news

  • पंचायत चुनाव-2020: अलग-अलग पंचायतों में एक ही घर में रहने वालों के नाम, कलक्टर से शिकायत

    [object Promise]

    उदयपुर। पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर गांवों में सर्दी पर सियासी हवा असर कर रही है। पंच व सरपंच के प्रत्याशी तेज सर्दी में भी मतदाताओं से घर-घर संपर्क में लगे हुए हैं। इस बीच कई मुद्दे निकलकर सामने आ रहे हैं। उदयपुर जिले की भोइयो की पचाली, बेड़वास और मटून पंचायत में मतदाता सूची को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई है।

    उदयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा विधायक फूलचंद मीणा शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्री पर पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि भोइयो की पचाली के 350 वोट बेड़वास में जोड़ दिए। यहां ऐसे भी उदाहरण है कि एक ही घर में रहने वाले सदस्यों के नाम अलग-अलग पंचायतों की मतदाता सूची में जोड़ दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ऐसा कांग्रेस सरकार के इशारा पर किया जा रहा है ताकि उनकी पार्टी के प्रत्याशियों को लाभ पहुंच सके। उनका यह भी आरोप है कि कर्मचारियों व अधिकारियों को कोटड़ा ट्रांसफर का डर बताकर मतदाता सूची में रातों रात बदलाव किया गया है।

    [object Promise]

  • राष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन

    [object Promise]

    जयपुर। ‘रूक जाना नहीं तू कहीं हार के …कांटों पर चलकर मिलेंगे साए बहार के….‘ जब इस गाने की पंक्तियाें को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा रवींद्र मंच के ओपन थियेटर से गुनगगुनाई तो हजारों युवा खड़े होकर उनके साथ जुगलबंदी करने लगे। मौका था राजस्थान एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस राज्य स्तरीय समारोह का।

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद जयंती है यानी संकल्प का दिन है। युवा कभी उम्मीद ना छोड़े, सकारात्मक सोच रखें और स्वामीजी की तरह ही जब तक लक्ष्य नहीं प्राप्त कर लें, तब तक चलते रहें। तभी वे अपने सपनों का साकार कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि आज की जनरेशन मोबाइल, नेट, सोशल वेबसाइट की दीवानी है। हालांकि यह सब आज के दौर के जरूरी भी है लेकिन युवाओं को खेल के मैदानों से जुड़ा रहना होगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश और देश युवाओं के जोश से लबरेज है। प्रदेश की 33 फीसदी आबादी युवा है। यदि युवा स्वस्थ रहने, नशे से दूर रहने का संकल्प ले लें तो समाज, प्रदेश और देश की उन्नति को कोई भी नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के हर तबके को स्वस्थ रखने के लिए ‘निरोगी राजस्थान‘ अभियान चलाया है। युवा इसमें भागीदारी निभाएं और बीमार ही ना होने का संकल्प लें।

    डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश को निरोगी रखने के लिए 40 हजार से ज्यादा गांवों के वार्डों से एक-एक युवक-युवती को भी स्वास्थ्य मित्र बनाया जाएगा, ताकि वे आमजन को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरुक कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एड्स धीरे-धीरे कम होता जा रहा है लेकिन अभी हमें रूकना नहीं है और इस बारे में निरंतर प्रयास करने हैं। उन्होंने कहा कि एड्स को रोकने और इसके प्रति जागरुकता लाने के लिए ज्यादातर कॉलेजों में ‘रेड रिबन सेल‘ का भी गठन किया जा चुका है। इस अवसर पर उन्होंने ‘जीरो टीनएजर प्रेगनेंसी‘ अवेयरनेस अभियान का भी आगाज किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने युवाओं को संबोधित करते हुए तीन बातों को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कभी हताश ना हो, चिंतन करो चिंता नहीं और हमेशा दिल की सुनो दिमाग की नहीं। युवाओं ने अतिथियों के मोटीवेटशन से भरे भाषण पर जमकर तालियां बजाई।

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह भी तालियों के जरिए युवाओं की हौसला अफजाई करते रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के महाविद्यालयों में 4500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं हिस्सा लिया। सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों से पूरा थिएटर गुलजार रहा। राजस्थान एड्स कंट्रोल सोसायटी के निदेशक डॉ. ओपी डोरिया सहित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    [object Promise]

  • CM अशोेक गहलोत हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल

    [object Promise]

    जयपुर। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह का आज अंतिम संस्कार भीलवाड़ा में किया गया । उनका निधन शनिवार को 86 साल की उम्र में हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल होेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना भी मौजूद थे। उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

    इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री देवेन्द्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि राजस्थान विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्रिमंडल में विभिन्न पदों पर रहते हुए दिवंगत देवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। आपको बताते जाए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह तीन बार विधायक रह चुके हैं।

    [object Promise]

  • WEST BENGAL: CAA को लेकर PM नरेन्द्र मोदी ने साधा निशाना, कहा….

    [object Promise]

    कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि CAA को लेकर देश भर में भर्म फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कानून को लेकर कुछ युवा भ्रम के शिकार हैं। पश्चिम बंगाल की धरती से एक बार फिर से वे लोगों को आश्वस्त करना चाहेंगे कि ये कानून नागरिकता देने के लिए बना है, छीनने के लिए नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये कानून रातों-रात नहीं बना है, बल्कि इस कानून में संसद के जरिए मात्र एक संशोधन किया गया है। इस कानून में नागरिकता लेने के लिए सहूलियत बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ित लोगों को भारत की नागरिकता मिले ऐसा महात्मा गांधी भी चाहते थे। उन्होंने कहा कि CAA पर गलतफहमियों को दूर किया जाना चाहिए। राजनीतिक दल इसको लेकर भ्रम फैला रहे हैं।

    युवा होने का मतलब है, समस्या से टकराना: मोदी

    प्रधानमंंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की वो बात हमें हमेशा याद रखनी होगी जब वो कहते थे कि ‘अगर मुझे सौ ऊर्जावान युवा मिल जाएं, तो मैं भारत को बदल दूंगा।’ यानी परिवर्तन के लिए हमारी ऊर्जा, कुछ करने का जोश ही आवश्यक है। अगर आप युवा हैं तो आप कभी समस्या से भागेंगे नहीं। युवा होने का मतलब है, समस्या से टकराना, चुनौती को चुनौती देना। जब लगता था कि व्यवस्था को बदलना को मुश्किल है तब युवाओं ने इसे बदल दिया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सभी को स्वामी विवेकानंद जयंती के इस पवित्र अवसर पर, राष्ट्रीय युवा दिवस पर, बहुत-बहुत शुभकामनाएं। देशवासियों के लिए बेलूर मठ की इस पवित्र भूमि पर आना किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं है, लेकिन मेरे लिए तो हमेशा से ही ये घर आने जैसा ही है। उन्होंने कहा कि बेलूर मठ ने ही मुझे सेवा का रास्ता दिखाया है।

    पीएम मोदी ने कहा कि बेलूर मठ आना तीर्थयात्रा की तरह है। वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें बेलूर मठ में रातभर रहने को मौका मिला है। पीएम मोदी ने इसके लिए बेलूर मठ प्रशासन और पश्चिम बंगाल सरकार का धन्यवाद दिया। पीएम ने कहा कि प्रोटोकॉल की मजबूरियों के बावजूद ये सब संभव हो सका है, इसके लिए वे सरकार के आभारी हैं।

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह रामकृष्ण मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की। आपको बताते जाए कि आज स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार रात भी मठ में ही गुजारी थी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामकृष्ण मठ पहले भी आ चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी युवावस्था में स्वामी विवेकानंद के विचारों से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने तपस्वी बनने का निर्णय कर लिया था। 60 के दशक में वह पहली बार बेलूर मठ आए थे।
    प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वामी विवेकानंद काे याद…

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए शनिवार को कहा था कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी की वो बात हमेशा याद रखनी है, जो उन्होंने मिशिगन यूनिवर्सिटी में कुछ लोगों से संवाद के दौरान कही थी। स्वामी विवेकानंद ने उन्हें कहा था, अभी वर्तमान सदी भले ही आपकी है, लेकिन 21वीं सदी भारत की होगी।मोदी ने कहा कि बिप्लोबी भारत नाम से एक म्यूजियम बनाया जाना चाहिए, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस, अरबिंदो घोष, रास बिहारी बोस, खुदीराम बोस, देशबंधु, बाघा जतीन, बिनॉय दिनेश इन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को जगह दी जानी चाहिए।

     

  • आप किसी के योगदान से ही पदों पर हैं, समाज की सेवा आपकी जिम्मेदारी है: श्रीवर्धन

    [object Promise]

    उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक श्रीवर्धन ने कहा कि आज आप जिन पदों पर हैं, उसमें किसी का योगदान हैं, अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप सेवा कर समाज को लौटाएं। उन्होंने कहा-दुनिया से जाने के बाद आपकी दौलत को कोई याद नहीं करेगा, समाज में जो आपने सेवा की है, वहीं आपको पहचान दिलाएंगे।

    वे रविवार को यहां हरिदास की मगरी में सेवा भारती चिकित्सालय की ओर से आयोजित महापौर-उपमहापौर व संस्थान से जुड़े पार्षदों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने सम्मानित होने वाले पार्षदों से कहा-जो मौका मिला, उससे लोगों की सेवा करें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्मरण करते हुए कहा कि एक दिन एक पत्रकार स्वामी से आध्यामिक बातचीत के लिए गया, लेकिन स्वामीजी ने बातचीत करने से इसलिए मना कर दिया कि वे उस वक्त अकाल पीड़ितों की सेवा में लगे थे। स्वामीजी समझाया कि कोई पीड़ित भूखा नहीं सोना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीमार लोगों का इलाज करना अनिवार्य है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी लोगों को बीमारी से बचाने के लिए प्रेरित करना है।

    रोटेरियन निर्मल सिंघवी और उपमहापौर पारस सिंघवी ने भी संबोधित किया। प्रबंध निदेशक यशवंत पालीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. वल्लभ पारीख भी मौजूद थे। अतिथियों में आलोक संस्था के प्रदीप कुमावत, एडवोकेट रोशनलाल जैन, प्रवीण खंडेलवाल, अनिल सिंघल, जगत नागदा, सत्यनारायण माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
    सम्मानित होने वाले पार्षद : उपमहापौर पारस सिंघवी, ताराचंद जैन, मनोहर चौधरी, देवेंद्र साहू, मोहन गुर्जर, महेश त्रिवेदी, कुलदीप जोशी, मदन दवे, हेमंत बोहरा शामिल थे।

    रोटरी क्लब अस्पताल को देगा जरूरी मशीन: रोटेरियन निर्मल सिंघवी ने घोषणा की है कि सेवा भारती अस्पताल में गरीब लोग आते हैं, इसलिए यहां जो भी मशीन की जरूरत हैं, रोटरी क्लब की ओर से प्रदान की जाएगी।

    शिविर में 158 मरीजों का इलाज: सेवा भारती और रोटरी क्लब की ओर से आयोजित एक्यूप्रेशर व एक्यूपंक्चर शिविर में 158 लोगों का इलाज किया गया। डॉ. बीएल सिरोया ने परामर्श दिया।

    [object Promise]

    [object Promise]

  • मौसम विभाग की हिमाचल प्रदेश में चेतावनी, और अधिक होगी बर्फबारी

    [object Promise]

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में रविवार को बादल छाए रहने के कारण पारे में मामूली वृद्धि देखी गई लेकिन राज्य के कई इलाकों में पारा अभी भी हिमांक बिंदु के नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारी ने अपने पूर्वानुमान में राज्यभर में और अधिक बारिश व बर्फबारी होने की बात कही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार तक राज्य में बड़े पैमाने पर बारिश और हिमपात की संभावना है।

    उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में किन्नौर जिले के कल्पा में हल्की बर्फबारी हुई है। यहां तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    खूबसूरत पर्यटन स्थल मनाली, जो अभी भी पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के कारण बर्फ की मोटी चादर में लिपटा हुआ है, का तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ जबकि डलहौजी में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री और धर्मशाला में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    पिछले हफ्ते की बर्फबारी के बाद शिमला के कुछ इलाकों जैसे माल रोड, रिज, यूएस क्लब और जाखू हिल्स में अभी भी बर्फ देखी जा सकती है।

    शिमला के आसपास के इलाके जैसे कुफरी और नारकंडा भी बर्फ की मोटी चादर में लिपटे हुए हैं।

  • पंजाब, हरियाणा में शीतलहर में कमी और घने कोहरे से राहत

    [object Promise]

    चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में रविवार को पारे में वृद्धि के साथ शीतलहर में कमी देखी गई। घने कोहरे से भी राहत देखने को मिली। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। लेकिन इसने अपने पूर्वानुमान में सोमवार को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बारिश होने की बात कही है, जिससे पारा फिर लुढ़क सकता है।

    हरियाणा में नारनौल और पंजाब में गुरदासपुर क्रमश: 3.5 डिग्री और 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडे रहे। पवित्र शहर अमृतसर और औद्योगिक शहर लुधियाना में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.4 डिग्री और 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    एक दिन पहले इन शहरों में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री और 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला और भिवानी दोनों का रात का तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि करनाल में यह 7.4 डिग्री, रोहतक में 6 डिग्री, हिसार में 6.3 डिग्री और भिवानी में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

  • MADHYA PRADESH: CAA का कांग्रेस के MLA ने किया समर्थन, कहा…

    [object Promise]

    भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को कांग्रेस लोकतंत्र के खिलाफ बता रही है। वहीं उनके पार्टी के विधायक ने सीएए का समर्थन देते हुए कहा कि इसे राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) से अलग देखे जाने की जरूरत है। आपको बताते जाए कि कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी सीएए का समर्थन किया था।

    मंदसौर जिले की सुवासरा सीट से विधायक हरदीप सिंह डांग ने मीडिया को बताया कि अगर हम सीएए और एनआरसी को अलग-अलग देखते हैं तो इसमें कोई बुराई नजर नहीं आती है। पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान में परेशान शख्स यहां सुविधाएं पाता है। लेकिन इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि जो लोग पीढ़ियों से भारत में रह रहे हैं और यहां पले-बढ़े हैं, उनसे एनआरसी के तहत दस्तावेज देने को कहा जाएगा वो गलत है।

    कांग्रेस विधायक ने साफ करते हुए कहा कि पूरी राजनीति इस मुद्दे के इर्द-गिर्द घूम रही है कि लोग सीएए और एनआरसी को जोड़कर देख रहे हैं।’ कांग्रेस एमएलए डांग ने साथ ही कहा कि उनके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाने के केंद्र सरकार के कदम का समर्थन किया था।

  • जयपुर में दंपति की मौत, कमरे के अंदर जलाई थी अंगीठी

    [object Promise]

    जयपुर। राजधानी के भट्टा बस्ती इलाके में रविवार रात कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दंपत्ति की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

    एएसआई बाबूलाल ने बताया कि हादसे में बिहार निवासी सलाउद्दीन (32) और उसकी पत्नी निकिता प्रवीण (30) की मौत हो गई। दंपति पिछले 2 सालों से हाउसिंग बोर्ड भट्टा बस्ती में किराए से रह रहे थे और यहां चूड़ी बनाने का काम करते थे।

    घटनाक्रम के मुताबिक रात करीब 9:00 बजे दंपत्ति कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए। बंद कमरे में अंगीठी से निकले धुंए से बनी कार्बन डाइऑक्साइड गैस से दंपति की दम घुटने से मौत हो गई। रात करीब 10:30 बजे किसी काम से पड़ोसी उन्हें बुलाने गया। अंदर से कोई जवाब नहीं देने पर धक्का देकर गेट को खोला तो कमरे में पति सलाउद्दीन और पत्नी निकिता प्रवीण मृत अवस्था में मिले।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद दोनों शवों को एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

  • राजस्थान में हुई बारिश, बीकानेर , जैसलमेर में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

    [object Promise]

    जयपुर। प्रदेश में सोमवार को अचानक मौसम पलट गया है। अल सुबह से ही जैसलमेर और बीकानेर जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे तापमान में काफी गिरावट हो गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में आज श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, जैसलमेर व नागौर में ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी है। इससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 14 जनवरी को अधिकांश जगह कोहरा छाने का आसार बताया जा रहा है। पूर्वी राजस्थान में अगले 24 घंटे तक मौसम साफ रहेगा। मंगलवार को जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर सहित आठ जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। 15 जनवरी को अलवर, सीकर, झुंझुनूं में ओलावृष्टि हो सकती है।