Category: state-news

  • MADHYA PRADESH : मिलेंगे सभी पटवारियों को लेपटॉप, आदेश दिया राजस्व मंत्री ने

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग के अभिलेखों का डिजिटाइजेशन किया जाएगा। इसके साथ ही पटवारियों को लेपटॉप दिए जाने की योजना पर जल्दी ही अमल किया जाएगा। यह बात बुधवार को प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने समीक्षा बैठक में कही। राजस्व एवं परिवहन मंत्री राजपूत ने प्रशासन अकादमी में राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि समस्त राजस्व रिकॉर्ड जैसे खसरे, नक्शे एवं राजस्व अभिलेखों का डिजिटाइजेशन (डिजिटलीकरण) किया जायेगा। इसके साथ प्रदेश में पटवारियों के रिक्त पदों को शीघ्र ही प्रतीक्षा सूची से भरा जाएगा।

    राजपूत ने आगे कहा, “पटवारियों की भर्ती प्रक्रिया के साथ ही प्रोसेस सर्वर को भृत्य (चपरासी) के पद पर नियमितीकरण करने की कार्यवाही की जाएगी। पटवारियों को लेपटॉप देने की प्रस्तावित कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाएगी। इसके अलावा छोटे किसानों को राजस्व में छूट प्रदान की जाएगी।”

    मंत्री राजपूत ने अधिकारियों को निर्देष दिए कि वे भूमि सुधार आयोग के माध्यम से राजस्व विभाग का रोडमेप बनाएं। इसके साथ ही अधिकारी राजस्व वसूली के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाएं। राजस्व विभाग में शीघ्र ही टाइटल प्रणाली लागू की जाएगी। इससे भूमि की रजिस्ट्री के साथ ही क्रय भूमि का नामांतरण भी खरीददार के नाम पर तुरंत ही हो सकेगा।

  • अगले पांच सालों में महिलाओं की हरियाणा पुलिस में संख्या 15 प्रतिशत ले जाने का लक्ष्य: CM मनोहर लाल

    [object Promise]

    पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच सालों में हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या 15 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है और सरकार के इस कदम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को पंचकूला में हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो व इंडियन पुलिस फाउंडेशन इंस्टीट्यूट (आईपीएफआई) के सहयोग से ‘महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा’विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

    पुलिस में महिलाओं की संख्या पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सराहनीय है कि राज्य पुलिस बल में महिलाओं की संख्या पिछले पांच वर्षों में 6 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई है और इसे 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां 34 महिला पुलिस थाने खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले, ऐसे महिला पुलिस स्टेशनों की कमी के कारण, पीड़ितों को उनके खिलाफ होने वाले अपराध की रिपोर्ट करने की हिम्मत नहीं होती थी, लेकिन अब इन पुलिस स्टेशनों के खुलने के बाद पीड़ित हर अपराध की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए आगे आ रही हैं।

    उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को भी यह निर्देश दिए गए हैं कि हर अपराध की शिकायत दर्ज करें और यह सुनिश्चित करें कि हर पीड़ित को न्याय दिया जाए। उन्होंने कहा कि 12 साल तक की बच्चियों से दुष्कर्म के दोषी को मृत्युदंड देने का कानून पारित करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है और इसके बाद केंद्र ने भी इस कानून को पारित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के बारे में प्रारंभिक जांच करने के लिए 15 दिनों की समय सीमा निर्धारित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय में हरियाणा लिंगानुपात के मामले में बहुत पीछे था, लेकिन 22 जनवरी, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी, जिसके सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के बाद से राज्य में लिंगानुपात में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस ओर कड़ा रूख अपनाते हुए भ्रूण हत्या करने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई और पड़ोसी राज्यों के साथ लगते जिलों में भी दबिश की गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस दिशा में सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं क्योंकि अब हरियाणा में परिवार पुत्र के समान ही बालिकाओं के जन्म का जश्न मनाने लगे हैं।

    महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन हिंसा अपराधों पर बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सरकार के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है और इसके लिए परिवारों, गैर सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों द्वारा युवाओं को महिलाओं के प्रति सम्मान के नैतिक मूल्य सिखाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिएं। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा अपराध के विरूद्ध शिकायत दर्ज करने से कितने लोग संतुष्ट हैं, इससे संबंधित भी एक सर्वेक्षण राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो द्वारा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में 31 नए महिला कॉलेज खोले गए हैं। इसके साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिगत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए 150 से अधिक मार्गों पर विशेष बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, महिलाओं को रोजगार देने के लिए विशेष कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और इस दिशा में यूएनओ के साथ एक एमओयू भी किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए, दुर्गा शक्ति ऐप, महिला हेल्पलाइन-1091, पुलिस स्टेशनों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले पांच सालों में 2 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और जल्द ही एक लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिला और बाल सुरक्षा पहल पर एक पुस्तक भी लॉन्च की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन पूरे देश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले पांच वर्षों में महिला और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और पुलिस द्वारा कई नइ पहल की गई हैं। राज्य में स्थापित किए गए महिला थानों की पहल का आज अन्य प्रांत भी अनुसरण कर रहे हैं। इससे पूर्व, इंडियन पुलिस फाउंडेशन इंस्टीट्यूट (आईपीएफआई) के अध्यक्ष एन. रामचंद्रन ने कहा कि सबसे पहले जनता और पुलिस के बीच विश्वास होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच संचार की गुणवत्ता में सुधार करके वांछित परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई कई पहलों के लिए हरियाणा की सराहना भी की।

    इस सम्मेलन में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष, ज्ञान चंद गुप्ता, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, अनिल कुमार राव, पंचकूला के पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, आईजी करनाल रेंज, भारती अरोड़ा, आईजी चारू बाली, एसपी, क्राइम अगेंस्ट वुमन, मनीषा चौधरी, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, शैक्षिक विद्वान और अन्य हितधारक उपस्थित थे।

  • अहम भूमिका निभा रही है तकनीक खेलों में बदलाव में : डॉ. सेबहट्टीन डेविसोग्लुय

    [object Promise]

    जयपुर। सोशल मीडिया, आग्मेंटेड रियल्टी, स्पोर्ट्स मीडिया के विकास में टेक्नोलॉजी खेलों के भविष्य को बदल रही है। टेक्नोलॉजी खेलों की परफॉर्मेंस मेजरमेंट, टिकटिंग, मार्केटिंग, इकोनॉमिक मैनेजमेंट सहित सभी पहलुओं में धीरे-धीरे प्रवेश कर रही है। लीग क्रियेशन, वीयरेबल स्पोर्टिंग इक्युपमेंट, इंटेलीजेंट टिकटिंग एवं ब्रॉडकास्टिंग, ई-स्पोर्ट्स व फैंटंसी स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स टूरिज्म और स्पोर्ट्स फेस्टिवल जैसे ट्रेंड्स दर्शाने के लिए कुछ नाम हैं। यह कहना था इलाजिग, तुर्की के स्पोर्ट्स साइंसेज की फैकल्टी, डॉ. सेबहट्टीन डेविसोग्लुय का। वे मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर (एमयूजे) में ‘फिजीकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस‘ विषय पर आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस (आईसीपीईएसएस) के दूसरे दिन संबोधित कर रहे थे। वे कॉन्फ्रेंस के ‘प्रिलिम्नरी सेशन-2‘ के मुख्य वक्ता थे। 11 जनवरी तक चलने वाली यह कॉन्फ्रेंस एमयूजे के डिपार्टमेंट ऑफ आर्ट्स (फिजीकल एजुकेशन) और स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीज की ओर से आयोजित की जा रही है।

    प्रोफेशनल एथेलीट्स की मेंटल ट्रेनिंग की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए ओ. पी. जिंदल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, संजीव पी. साहनी ने कहा कि एथेलीट्स को अपने दृष्टिकोण व मानसिक कौशल में सुधार करने तथा खेलों में प्रदर्शन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए मानसिक प्रशिक्षण की आवश्यकता है। एथलीट्स में तेजी से मानसिक दबाव बढ़ रहा हैं। यह मानसिक दबाव एथलीट्स की व्यक्तिगत अथवा व्यावसायिक जीवन में मीडिया के फोकस, परफॉर्मेंस से स्वयं को अलग करने में असमर्थता, बाहरी परिस्थितियों से प्रदर्शन के प्रभावित होने को स्वीकार करने में असमर्थता जैसे कई कारणों की वजह से उत्पन्न हो रहा है। स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट्स का चयन अंतिम समय में नहीं होना चाहिए, बल्कि इन्हें प्रतिभाओं की पहचान से लेकर प्रबंधन तक एथेलीट्स के साथ मिलकर करना चाहिए।

    खेलों में प्रतिभा की पहचान के लिए विभिन्न मॉडलों की जानकारी देते हुए लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, ग्वालियर के प्रोफेसर व डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर), प्रो. जे. पी. वर्मा ने प्रतिभागियों को ‘टैलेंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम इन स्पोर्ट्स (टीआईएसएस) एप्लिकेशन के दो प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया। एक प्रोजेक्ट ‘स्पोर्ट्स टैलेंट की पहचान करने‘ में मदद करता है, जबकि दूसरा प्रोजेक्ट ‘विशिष्ट खेल की प्रतिभा की पहचानने’ का कार्य करता है। खिलाड़ी के विशिष्ट व आनुवंशिक मापदंडों का उपयोग करते हुए इसके टेस्ट व्यक्ति की खेल में क्षमता की पहचान करने में बेंचमार्क, सहजता या निष्पक्षता प्रदान करते हैं।

    इस सेशन की अध्यक्षता डॉ. गुरदीप सिंह द्वारा की गई और सह-अध्यक्षता प्रो. राजेश वर्मा ने की। दोपहर में एक्सरसाइज प्रिस्क्रिप्शन, फिजीकल फिटनेस एंड डोपिंग, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स बायोमैकेनिक्स व स्पोर्ट्स पेडगॉजी, योगा, मेंटल हैल्थ एंड स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, टेक्निकल इनोवेशन व एंटरेप्रेन्योरशिप इन स्पोर्ट्स जैसे विषयों पर चार पैरेलल सेशन आयोजित किए गए। इसके बाद पोस्टर प्रेजेंटेशन सेशन और फिर विभिन्न पैरेलल सेशन आयोजित किए गए। ये सेशन एजिंग एंड एक्सरसाइज फिजियोलॉजी, एक्सरसाइज फिजियोलॉजी, डोपिंग एंड इंटरनेशनल रिलेशंस, सोश्यलाइजेशन, इंडस्ट्रियलाइजेशन एंड स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इमर्जिंग ट्रेंड्ज एंड चैलेंजेज इन फिजीकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज और इमर्जिंग ट्रेंड्ज एंड चैलेंजेज इन फिजीकल एजुकेशन एंड फिजीकल लिटरेसी जैसे विषयों पर रहे।

    इस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका, तुर्की, ब्रिटेन, स्लोवाकिया, बांग्लादेश सहित 15 देशों के करीब 500 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। कॉन्फ्रेंस के तीनों दिन प्रिलिमनेरी व टेक्निकल सैशन आयोजित किए जा रहे हैं। कॉन्फ्रेंस के उप-विषयों में एक्सरसाइज प्रिस्क्रिप्शंस एंड फिजीकल फिटनेस, मेंटल हैल्थ, योगा एंड रिसर्च पेडगॉगी, स्पोर्ट्स मेडिसिन, एजिंग तथा एक्सरसाइज फिजियोलॉजी शामिल हैं।

    [object Promise]

  • खर्चे जा रहे 14 करोड़ सड़कों के निर्माण व रखरखाव में : सरवीन चौधरी

    [object Promise]

    धर्मशाला। शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण तथा रखरखाव पर 14 करोड़ 12 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वे शुक्रवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नेरटी में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित नेरटी से भैरो सन्द सड़क के सुधारीकरण कार्य का उद्घाटन करने के उपरांत बोल रही थीं। इस सड़क के बनने से रैत, नेरटी, भैरो सन्द व मकरोटी गांव के लगभग 1500 लोग लाभान्वित होंगे।

    सरवीन चौधरी ने कहा कि पुहाड़ा से चूरथा रोड पर 17 लाख तथा मकरोटी भैरो रोड की तायरिंग के लिए 12 लाख रुपए, रैत से सलोल रोड पर 86 लाख, कल्याण भवन रैत के निर्माण पर 1 करोड़ 80 लाख, चम्बी-रेहलू-शाहपुर रोड के उन्नयन पर 5 करोड़, 3 करोड़ 50 लाख से गडप्पा मोड़ से बगडू-बसनूर-पुहाड़ा रोड की डीपीआर तैयार कर नाबार्ड को भेजी गई है तथा इसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मकरोटी से भैरो सन्द रोड पर 4 करोड़ 70 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सड़क सुधारीकरण के लिए 12 लाख रुपए देने की घोषणा की।

    रावमा पाठशाला रैत के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत: इसके उपरांत शहरी विकास मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत की।

    इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि स्कूलों में ऐसे उत्सवों के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच तो प्राप्त होता ही है, साथ-साथ बच्चों में आत्मविश्वास की भावना के अतिरिक्त प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है।
    सरवीन चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिए ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञान बढ़ाने के लिए पुस्तकों का अध्ययन जरूरी है, इसके साथ ही महान लोगों की जीवनी के बारे में भी जानना जरूरी है इससे हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेल तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

    शहरी विकास मंत्री ने अध्यापकों से विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश के भविष्य निर्माता हैं और उनकी बहुमुखी प्रतिभा को निखारा जाना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का भी आग्रह किया ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने बच्चों से उन्हें अपने दैनिक जीवन में घर तथा स्कूल में स्वच्छता को अपनाने पर भी बल दिया।

    उन्होंने कहा कि बच्चों में नशे का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। अभिभावकों तथा अध्यापकों का यह कर्तव्य बनता है कि वे बच्चों पर नजर रखें ताकि वे नशे के दुष्प्रभाव से दूर रहें। स्कूल के प्रधानाचार्य अजय समयाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी।

    इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहरी विकास मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 15000 रुपए देने की घोषणा की। साथ ही स्कूल की बिल्डिंग बनाने के लिए भी 6 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

    उन्होंने प्राइमरी स्कूल नेरटी में बैडमिन्टन कोर्ट बनाने की घोषणा की। इसके उपरांत शहरी विकास मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष प्रीतम चन्द चौधरी, उपाध्यक्ष बख्शी चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अश्वनी शास्त्री, राज पटाकू, भीम राज चौधरी, संतोष स्नेही, अधिशाषी अभियंता संजीव महाजन, प्रेस सचिव राकेश कुमार स्कूल के अध्यापक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे तथा स्थानीय लोग मौजूद थे।

    [object Promise]

  • किसान कर रहे गुलाब की खेती से सालाना लाखों की कमाई: उधो कृष्ण

    [object Promise]

    पंचकूला। कृषि एवं बागवानी में भविष्य तलाश रहे किसानों के लिए किसान उधो कृष्ण उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। मोरनी क्षेत्र के बड़ी शेर गांव में पिछले आठ साल से तीन एकड़ भूमि में गुलाब की खेती से सालाना लाखों की कमाई कर रहे उधो कृष्ण पूरे हरियाणा के लिए मिसाल बने हैं। ट्रांसपोर्ट व टिम्बर के अच्छे-खासे व्यवसाय को छोड़कर फूलों की खेती में हाथ आजमाना हर किसी को आचम्भित कर सकता है परन्तु मन में कृषि से जुड़ने की इच्छा शक्ति ने आज उधो कृष्ण को प्रदेश के प्रगतिशील किसानों की सूचि में खड़ा कर दिया है। उधो कृष्ण कहते हैं कि शुरूआत में गुलाब की खेती की नाममात्र भी जानकारी नहीं थी। उद्यान विभाग, पंचकूला व अन्य प्रगतिशील किसानों के मार्गदर्शन ने सब आसान कर दिया। शुरूआत में बैंक से तीस लाख रुपए लोन लिया व बड़ी शेर में उबड़-खाबड़ जमीन को समतल किया। इसके बाद उद्यान विभाग की सहायता से तीन एकड़ में पोली हाउस स्थापित कर गुलाब की खेती प्रारम्भ की।

    आज उधो कृष्ण तीन एकड़ से सालाना 42 से 45 लाख के गुलाब का व्यवसाय करते हैं जिसमें लेबर व अन्य खर्च निकालकर लगभग तीस लाख तक कमाई कर लेते हैं। उधो कृष्ण बताते हैं कि चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली में बड़ी मात्रा में मोरनी क्षेत्र के गुलाब की मांग रहती है। शादी- विवाह के दौरान गुलाब की अच्छी कीमत उनको मिल जाती है। वेलनटाईन डे व क्रिसमस के दौरान यह कीमत और भी बढ़ जाती है। किसान के खेत में लगभग 18 से 20 लोगों को रोजगार मिला है। किसान ने बताया कि पोली हाउस की खेती में आने से पहले किसानों को इनमें लगने वाली फसलों की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए। मौसम के अनुसार ही फसल लगानी चाहिए। गुलाब की खेती के लिए मोरनी क्षेत्र की जलवायु काफी अनुकूल रहती है जिससे अच्छी क्वालिटी का गुलाब किसान प्राप्त कर सकते है। अच्छे रखरखाव व आधुनिक तकनीक से एक गुलाब का पौधा पांच साल तक चल सकता है। देश व विदेश के लोग उनके खेत का दौरा करने आते रहते हैं। इजराईल के राजदूत भी उनके खेत में गुलाब की खेती देखने आ चुके हैं।

    जिला बागवानी अधिकारी, डाॅ. अशोक कौशिक ने बताया कि चण्डीगढ़, पंचकूला जैसे बड़े शहर नजदीक होने की वजह से मोरनी क्षेत्र में फूलों की खेती की बहुत बड़ी संम्भावना है। बागवानी विभाग फूलों की खेती से जुड़े किसानों को अनुदान राशि से लेकर प्रशिक्षण देने की सुविधा भी प्रदान करता है। डाॅ. अशोक ने बताया कि जहां परम्परागत खेती से किसानों को जीवन निर्वहन करना भी मुश्किल हो रहा है वहीं आधुनिक बागवानी की खेती अपनाकर किसान लाखों में आमदनी कमा सकते हैं।

    जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा भी पंचकूला क्षेत्र के किसानों को उद्यान विभाग के माध्यम से बागवानी किसानों की सेवा करने में संकल्पित हैं। उधो कृष्ण जैसे किसान अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं। बागवानी क्षेत्र में अपार संम्भावनाओं को देखते हुए काफी मात्रा में युवा किसान भी पारम्परिक खेती को छोड़कर बागवानी की खेती की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
    डाॅ. अशोक कौशिक ने खेती को घाटे का सौदा मानकर छोड़ने वाले किसानों से आह्वान किया कि किसान बागवानी फसलों को अपनाकर अपनी आमदनी को दोगुना कर सकते हैं उद्यान विभाग में सभी योेजनाएं पहले आओं पहले पाओ के आधार पर दी जाती हैं।

    [object Promise]

  • बिहार: शराब बिक्री का विरोध करना JDU नेता साहेब यादव को पड़ा महंगा, गोली मारकर की हत्या

    [object Promise]

    आरा। बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अपराधियों ने राज्य में सत्ताधारी जनता दल (यूनाइटेड) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या में शराब तस्करों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, रूपबांध गांव निवासी साहेब यादव (25) गुरुवार रात करीब नौ बजे अपने गांव से बाहर शौच के लिए एक नदी किनारे गए थे, तभी हथियारबंद अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए।

    साहेब यादव के सिर के पास गोली मारी गई। साहेब यादव कुछ ही दिन पहले युवा जद (यू) के जिला सचिव बनाए गए थे।

    [object Promise]

    जगदीशपुर के थाना प्रभारी ईश्वरानंद लाल ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    सूत्रों के मुताबिक, जद (यू) नेता लंबे समय से अपने इलाके में शराब बिक्री का विरोध कर रहे थे। इस कारण वह शराब माफिया के निशाने पर थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस हत्या के पीछे शराब तस्करों का हाथ हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

  • 90 करोड़ रुपए का हरियाणा में धान खरीद में घोटाला

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा में 90 करोड़ का धान खरीद घोटाला सामने आया है। राज्य के 15 जिलों की 1304 चावल मिलों में से 1207 मिलें घोटाले में शामिल पाई गई हैं। इन चावल मीलों को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही इनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए जाएगे। इनसे ब्याज सहित रिकवरी की जाएगी। मिल मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
    खाद्य व आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के.दास ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों की 300 टीमों ने फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद राज्य सरकार को इस घोटाले के संबंध में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। जांच के दौरान चावल मिलों में 42 हजार मीट्रिक टन धान कम पाया गया है।

    दास ने बताया कि मिल मालिकों को 64 लाख 400 मीट्रिक टन धान खरीद कर मिलिंग के लिए भेजा गया था, लेकिन जांच के दौरान 42 हजार 589 मीट्रिक टन धान कम पाया गया है। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार खुद मिलों तक धन पहुंचवाएगी और ट्रकों की तुलाई सरकारी कांटे पर होगी। यह ट्रक जीपीएस सिस्टम से लैस होंगे और चंडीगढ़ से इनकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

    [object Promise]

  • युवा प्रेरणा लें स्वामी विवेकानन्द के जीवन से: कलराज मिश्र

    [object Promise]

    जयपुर। राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति कलराज मिश्र ने प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि ‘‘ उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए ’’ का संदेश देने वाले स्वामी विवेकानन्द को मैं नमन करता हूं। युवाओं के प्रेरणास्रोत, समाज सुधारक और युग पुरुष स्वामीजी के विचार अलौकिक हैं। स्वामीजी के आदर्श युवा पीढ़ी में नई ऊर्जा और शक्ति का संचार करते हैं।

    ‘‘ मिश्र ने कहा है कि युवा देश का भविष्य हैं। राष्ट्र की उन्नति की बागडोर युवा पीढ़ी के हाथों में होती है। राज्यपाल ने कहा है कि देश की युवाशक्ति को जागृत करना और उन्हें देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराना अति आवश्यक है।

    मिश्र ने कहा है कि स्वामी विवेकानन्द के विचार क्रांति हैं। स्वामीजी के विचारों का तेज युवाओं में चेतना पैदा कर सकता है। उनमें नई ऊर्जा और सकारात्मक का संचार कर सकता है। राज्यपाल ने कहा है कि 1863 में 12 जनवरी को जन्मे स्वामी विवेकानन्द की 157वीं जयंती पर प्रदेश के युवाओं को अपने ‘अहम‘ को त्यागने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामीजी के विचार आज भी प्रांसगिक है। राष्ट्र में सकारात्मक वातावरण निर्माण में युवा सक्रिय भूमिका निभाकर ही स्वामीजी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

    राज्यपाल मिश्र रविवार को स्काउट-गाइड समारोह के मुख्य अतिथि होंगे : राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय, जयपुर द्वारा जगतपुरा स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित राज्य पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि हाेंगे।

  • आठ हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हज यात्रा के लिए: शाले मोहम्मद

    [object Promise]

    जयपुर। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने शनिवार को यहां शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हज यात्रा 2020 के लिए कम्प्यूटर का बटन दबाकर ऑनलाइन लॉटरी की शुरूआत की।

    इस अवसर पर मोहम्मद ने बताया कि हज यात्रा 2020 के लिए कुल आठ हजार 241 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें सामान्य वर्ग के आवेदक 7 हजार 631 शामिल है। इसी प्रकार आरक्षित वर्ग के 580 आवेदक हैं , जिनमें महिला हाजी (बिना महरम) के कुल 30 हज यात्री होंगी। उन्होंने बताया कि आज कुल 4 हजार 749 हाजियों का लॉटरी निकाला गया है।

    अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा है कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि इस वर्ष अधिकतम आवेदकों को हज यात्रा पर राजस्थान से भेजा जाए। उन्होंने बताया कि हज यात्रा 2020 के लिए एक टीम का गठन भी किया जाएगा, ताकि हज यात्रियों को हर तरह की सुविधा मिल सके और उनका सफर खुशनुमा हो।

    कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग एवं हज कमेटी के उच्च अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

  • बर्ड फेस्टिवल : खुश हुए बच्चे विदेशी परिंदों को देखकर

    [object Promise]

    उदयपुर। झीलों की नगरी में चल रहे तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल में शनिवार को बच्चों ने उदयपुर के आस-पास तालाबों में विदेशी मेहमान परिंदों को देखा। इन परिंदों को देखने और इनके बारे में जानकारी हासिल करने के बाद बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शहर की झीलें फतहसागर, पीछोला में बर्ड वॉचिंग के बाद बच्चों को मंगलवाड़, मेनार व भटेवर के तालाबों में जलक्रीड़ा करने वाले परिंदों को दिखाया गया। मेंटर विजेंद्र परमार, विजय यादव, शरद अग्रवाल ने पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    किशन करेरी व बड़वई तालाब पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एनसी जैन भी पहुंचे और उन्होंने बच्चाें और पक्षी प्रेमियों के साथ बर्ड वॉचिंग की। यहां पर पक्षी विशेषज्ञ विनय जैन, प्रदीप जोशी, डॉ. राम मेघवाल, डॉ. कमलेश शर्मा, पंकज सैन ने बच्चों को बर्ड वॉचिंग करवाई। उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के दूसरे दिन बच्चों और प्रबुद्ध जनों को पांच अलग-अलग जलाशयों की सैर कराई गई और यहां पर पक्षियों की अठखेलियां से रूबरू कराया गया।

    इन परिंदों को देखा बच्चों ने:
    नॉदर्न शावलर, नॉर्थरन पिनटेल, ब्लैक टेल्ड गोडविट, ग्रेट प्लिकेन, डालमशन पेलिकन, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल, इंडियन रिवर टर्न, पर्पल हेरॉन, ग्रे हेरॉन, ग्लॉसी आइबिस, गढ़वाल, कॉमन टील आदि प्रवासी और माइग्रेटरी बर्ड्स का अवलोकन कर बच्चे बहुत खुश हुए।

    [object Promise]