Category: state-news

  • पहली बैठक सम्पन्न नगर निगम की जैव विविधता समिति की

    [object Promise]

    उदयपुर। नगर निगम के लिए गठित जैव विविधता समिति की पहली बैठक बुधवार को नगर निगम में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निगम महापौर गोविन्दसिंह टांक, निगम आयुक्त अंकित कुमार सिंह, समिति के अध्यक्ष एस.के.वर्मा सहित सदस्य राहुल भटनागर, एल.एन.डामोर, डॉ.ओ.पी.पाटोदिया, ओ.पी.शर्मा, डॉ. राधिक लड्ढा, निगम अभियंता मुकेश पुजारी आदि मौजूद रहे।

    बैठक में निगम क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष ने बताया कि जैव विविधता संरक्षण की जागरुकता के लिए आगामी दिनों में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में पर्यटन की दृष्टि से नए डेस्टिनेशन बनाने, नक्षत्र वन विकसित करने, गुलाबबाग के विस्तार एवं विकास, पौधारोपण कार्यक्रम आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

    [object Promise]

  • अधिकारी करें अलर्ट होकर लोगों की समस्याओं का समाधान: मनोहर लाल

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को गुरुग्राम जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में सभी अधिकारियों को अलर्ट होकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के आदेश दिए और कहा कि जरूरी नहीं कि समस्याएं इस समिति की बैठक में रखी जाएं तभी समाधान हो। अधिकारियों को सीधे तौर पर मिलने वाली शिकायतों का भी तत्परता से समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोताही सहन नहीं होगी।

    मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कल गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की बैठक शाम को आयोजित की गई थी जिसमें गुरुग्राम के विकास के कई फैसले लिए गए। उन्होंने दावा किया कि जीएमडीए की ये परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद जिस व्यक्ति ने 2017 से पहले गुरुग्राम को देखा था, अगर वह आता है तो उसे लगेगा कि वह गुरूग्राम नहीं बल्कि किसी अंतर्राष्ट्रीय शहर में आ गया है।

    एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार कतैई सहन नहीं होगा और हमें जो भी भ्रष्टाचार या बिजली चोरी आदि की शिकायत मिलती है उस पर जांच करवाकर नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम किसी चीज को छुपाते नहीं हैं, बल्कि कोई भी मामला संज्ञान में आता है तो उसकी पारदर्शिता से जांच करवाकर कार्रवाई करवाते हैं।

  • संघ पर दिग्विजय का हमला, ‘ऑफ लाइन मारते हैं लाठी’

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ये ऑफ लाइन नकाब पहनकर आते हैं और लाठी मारकर जाते हैं। सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “संघ की कार्यशैली, ऑनलाइन नकाब पहनकर आते हैं, गाली देकर जाते हैं ऑफ लाइन नकाब पहनकर आते हैं लाठी मारकर जाते हैं।”

    इससे पहले बुधवार को भोपाल में चल रहे कांग्रेस के सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा लेकर सिंह ने संघ और भाजपा पर बड़ा हमला बोला था। सिंह को संघ और भाजपा पर हमला करने के मामले में मुखर माना जाता है।

  • करेंसीमैन का कलेक्शन देख मशहूर लेखक एवं पत्रकार वेद प्रताप वेदिक हुए खुश

    [object Promise]

    उदयपुर। अंतरराष्ट्री राजनीतिक विश्लेषक एवं मशहूर लेखक एवं पत्रकार वेद प्रताप वेदिक ने गुरुवार को करेंसीमैन विनय भाणावत के निवास पर उनकी गैलेरी का अवलोकन किया। वे डाक टिकट व 786 नंबर के नोटों का कलेक्शन देखकर काफी खुश हुए।

    उन्होंने कहा कि भाणावत का इस तरह का कलेक्शन सराहनीय है और अद्वितीय है। भाणावत ने उन्हें बताया कि 786 के नोटों के संग्रहण में वे पाकिस्तान, बांग्लादेश व दुबई के संग्रहकर्ताओं का भी रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। इन नोटों के संग्रह का मकसद देश में कौमी एकता को बढ़ावा देना है। भाणावत ने कहा मैं जब तक जिंदा हूं, तब तक 786 नंबर के नोटों का संग्रह भारत के ही नाम रहने वाला है।

    [object Promise]

  • हर सोमवार उद्यमियों और आमजन से उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा होंगे रूबरू

    [object Promise]

    जयपुर। उद्योग व राजकीय उपक्रम मंत्री परसादी लाल मीणा अब प्रत्येक सोमवार को गांधी नगर स्थित अपने सरकारी निवास पर प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक राज्य के उद्यमियों व आमजन से संवाद कायम करेंगे।

    मीणा ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को सीधे संवाद कायम करने से प्रदेश के औद्योगिक बैंक के आधार पर औद्योगिक विकास की योजनाओं व कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने का अवसर मिलेगा और प्रदेश के औद्योगिक विकास में जनभागीदारी तय हो सकेगी।

    गौरतलब है कि उद्योग मंत्री ने कार्यभार संभालते ही सार्वजनिक कार्यक्रम में घोषणा की थी कि प्रदेश के औद्योगिक विकास में उद्यमियों सहित जनभागीदारी तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने एमएसएमई एक्ट का सरलीकरण कर राजउद्योगमित्र पोर्टल जारी करने के बाद तेजी से नई औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन योजना जारी करने की दिशा में कदम बढ़ाए।

    राज्य सरकार के एक साल के अवसर पर आयोजित एमएसएमई कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने औद्योगिक विकास नीति, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना सहित सौर उर्जा नीति और पवन एवं हाईब्रिड उर्जा नीति जारी कर दी है। इससे प्रदेश में तेजी से औद्योगिक निवेश का माहौल बनने लगा है और अडानी-ईडन जैसे निवेशक पन्द्रह दिन में ही दो हजार करोड़ का बड़ा निवेश लेकर आए हैं।

    मीणा ने बताया कि कृषि के बाद एमएसएमई सेक्टर ही सर्वाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराता है, ऐसे में प्रदेश में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार पहल कर रही है। साप्ताहिक सीधा संवाद कायम करने से प्रदेश के औद्योगिक विकास में उद्यमियों सहित इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के सुझाव, फीडबैक व समस्याओं के चिह्नीकरण और उनके निराकरण में सीधी सहभागिता तय हो सकेगी।

    [object Promise]

  • JHARKHAND: गुमला के खेतों में कृषक महिला के प्रयास से आई ‘क्रांति’, राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

    [object Promise]

    रांची। आम तौर पर कृषि का क्षेत्र पुरुषों का माना जाता है, लेकिन झारखंड के गुमला के घाघरा प्रखंड की रहने वाली क्रांति ने कृषि क्षेत्र में प्रवेश क्या किया, कृषि क्षेत्र में ही ‘क्रांति’ ला दी।

    गुमला जिला के घाघरा प्रखंड के बदरी पंचायत के कोतरी गांव की महिला कृषक क्रांति देवी ने प्रारंभ में अपनी माली हालत में सुधार लाने के लिए घर की चौखट लांघने का काम किया था और लोक लज्जा के घेरे को तोड़ खेतों में उतरी थी। उसे क्या पता था यही काम उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि देगा।

    साहस का परिचय देकर खेतों में उतरी क्रांति आज कृषि के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम बन गई हैं। आज स्थिति है कि क्रांति अब पुरुषों को भी बेहतर कृषि का पाठ पढ़ाने का काम कर रही हैं। क्रांति देवी मात्र आठवीं पास हैं परंतु उन्होंने किसान का क्षेत्र चुना और अपने पति वीरेंद्र उरांव के साथ श्री विधि से धान की खेती कर असाधारण उत्पादन प्राप्त की।

    [object Promise]

    क्रांति देवी बताती हैं, “मेरे पास कृषि योग्य कुल दो एकड़ तीस डिसमिल भूमि उपलब्ध है, जिससे मेरे परिवार का जीवन यापन चल रहा है। खेती के साथ-साथ पशुपालन का भी कार्य करती हूं, जो आजीविका का एक प्रमुख साधन है एवं इसके कम्पोस्ट का उपयोग कर अपने खेतों को कृत्रिम उर्वरक एवं कीटनाशकों से बचाव करती हैं।”

    क्रांति देवी को तीन जनवरी को बेंगलुरू में आयोजित कार्यक्रम में कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    क्रांति देवी की शादी वीरेंद्र उरांव के साथ हुई थी और ससुराल में आने के बाद घर की माली हालत देखकर क्रांति ने किसान बनने की ठानी।

    क्रांति बताती हैं कि पहले खरीफ के मौसम में वे धान की खेती परंपरागत तरीके से देसी प्रजाति के बीज से करती थी एवं रबी के मौसम में सब्जी की खेती करते थे। इससे उत्पादन बहुत ही कम होता था, क्योंकि खेती करने की आधुनिक तकनीक की जानकारी तब प्राप्त नहीं थी। उन्होंने उत्पादन बढ़ाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुई।

    इसके बाद उन्होंने स्वयंसेवी संस्था विकास भारती में कृषि का प्रशिक्षण पाया और खेती करना आरंभ किया, जिसके बाद खेती में क्रांति की भाग्य चमक गई।

    [object Promise]

  • अगले 3 महीने में जेम पोर्टल से 300 करोड़ रुपये की और खरीददारी होगी : सुशील मोदी

    [object Promise]

    पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां गुरुवार को कहा कि बिहार में सरकारी ई-बाजार जेम पोर्टल से 704. 31 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बिहार पूरे देश में चौथे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने में 300 करोड़ की और खरीदारी कर एक हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। मोदी ने कहा कि अब कोई भी खरीदारी राज्य जेम पोर्टल पूल खाते में राशि जमा करने के बाद ही की जाएगी जिससे भुगतान में परेशानी नहीं हो। उन्होंने घोषणा करने हुए कहा कि अगले वर्ष जेम से खरीद का विस्तार जिला स्तर तक किया जाएगा।

    पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित जेम संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगर विकास व आवास विभाग खास कर नगर निकायों द्वारा सर्वाधिक 305 करोड़ रुपये, समाज कल्याण 137 करोड़, गृह 118 करोड़, स्वास्थ्य 26 करोड, विज्ञान व प्रौद्योगिकी 24 व शिक्षा विभाग की ओर से 21 करोड़ रुपये की ऑनलाइन खरीदारी जेम पोर्टल के जरिए की गई है।

    इसके अतिरिक्त समाज कल्याण द्वारा 94 करोड़ का स्मार्ट फोन व गृह विभाग की ओर से 91़50 करोड़ रुपये की गाड़ियों की खरीद की गई है जिनमें प्रति गाड़ी खुले बाजार की तुलना में 40 से 50 हजार की बचत हुई है।

    [object Promise]

  • कार्य करेंगे दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में और जन-जन तक पहुंचाएंगे केंद्र सरकार की उपलब्धियां: सतपाल सत्ती

    [object Promise]

    शिमला। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सतपाल सत्ती ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली राज्य के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त किया गया है, दिल्ली में 8 फरवरी 2020 को मतदान होना है ।

    उन्होंने कहा कि संजीव कटवाल, अमित चौहान, विनोद ठाकुर, हुकुम सिंह बैंस, राकेश शर्मा, संजीव चौहान, प्रवीण शर्मा, राकेश शर्मा बबली, दर्शन सैनी और रमन ठाकुर को मटियाला, विकासपुरी, नजफगढ़ सदर, उत्तम नगर, दिल्ली कैंट एवं पालम विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार दिया गया है इन दिल्ली चुनावों में यह कार्यकर्ता 2 जनवरी 2020 से 8 फरवरी 2020 तक कार्य करेंगे। उन्होंने कहा यह सभी कार्यकर्ता दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कार्य करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएंगे।

    [object Promise]

  • बफीर्ली हवाओं ने राजस्थान को ठिठुराया, 2 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

    [object Promise]

    जयपुर। प्रदेश में मावठ के चलते गुरुवार सुबह भी बफीर्ली हवाओं ने ठिठुरने को मजबूर कर दिया है। बुधवार सुबह से ही रह-रहकर ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे दिन के पारे में गिरावट हो गई है। ठंड से प्रदेश में दो लोगों की मौत हो गई है। राजधानी जयपुर में भी बुधवार को अचानक मौसम पलट गया। ठंडी हवाओं के बीच पारा 15 डिग्री से नीचे रहा। दोपहर ढाई बजे अधिकतम पारा 17.9 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन शाम छह बजे पारा 5.5 डिग्री गिरकर 12 डिग्री तक पहुंच गया। शहर में दिनभर 22 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से शीत लहर चली।

    कोटा के विनायका गांव में सिंचाई करने गए किसान बाबूलाल बैरवा और बूंदी के बारवास गांव के किसान हरिप्रसाद मेघवाल की सर्दी से मौत हो गई है।

    आज कई जिलों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 26 जिलों में 10 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।

    [object Promise]

  • फिल्म ‘छपाक’ को मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ ने भी किया टैक्स फ्री

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश में फिल्म ‘छपाक’ को टैक्स फ्री करने का मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दीपिका पादुकोण अभिनीत ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फ़िल्म “छपाक “ जो 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है , को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं। इसी तरह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके कहा है कि समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म “छपाक” को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें।

    [object Promise]

    कमलनाथ ने आगे कहा कि यह फिल्म समाज में ऐसिड पीड़ित महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ उस पीड़ा के साथ आत्मविश्वास, संघर्ष, उम्मीद और जीने के जज्बे की कहानी पर आधारित है और ऐसे मामलों में समाज की सोच में बदलाव लाने के संदेश पर आधारित है।