Category: state-news

  • हिमाचल ठिठुरा ठंड से, पारा शून्य से नीचे

    [object Promise]

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम के बावजूद शनिवार को शीतलहर जारी है। राज्य के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया कि शिमला में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि शुक्रवार को यहां तापतान 3.8 डिग्री सेल्सियस था।

    लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग और किन्नौर जिले के कल्पा में क्रमश: शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और शुन्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ।

    चंबा जिले के डलहौजी में तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मनाली में यह 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

    धर्मशाला में रात का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस था।

    मौसम विभाग ने कहा कि 30 दिसंबर तक दिन में धूप रहेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। उसके बाद 31 दिसंबर से राज्य भर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

  • खादी मेले में फैशन शो जयपुर के रामलीला मैदान में, देखें तस्वीरें

    [object Promise]

    जयपुर । राजधानी के रामलीला मैदान में शनिवार शाम को राष्ट्र स्तरीय खादी मेले में एक फैशन शो का आयोजन हुआ। राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की तरफ से यह फैशन शो आयोजित हुआ। आपको बता दे कि रामलीला मैदान में खादी मेला 13 जनवरी 2020 तक चलेगा और खादी के उत्पादों पर 50 फीसदी तक छूट दी जा रही है।

  • आज लेंगे झारखंड के 11 वेें सीएम पद की शपथ हेमंत सोरेन, शामिल होंगे ये दिग्गज

    [object Promise]

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनावों में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के महागठबंधन की शानदार जीत के बाद आज हेमंच सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोरहाबादी मैदान में शपथग्रहण की तैयारी हो रही है। दोपहर 2 बजे शपथग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है। हेमंत सोरेन राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे।
    यह शपथग्रहण समारोह में विपक्षी नेताओं का एकता का प्रदर्शन करेगा। इस समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पी. चिदंबरम समेत 6 राज्यों के मौजूदा मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री शामिल कई बड़े नेता शामिल होंगे। शपथग्रहण में अखिलेश यादव, मायावती, शरद पवार, कमलनाथ, अशोक गहलोत, तेजस्वी यादव, अहमद पटेल, शरद यादव, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और चंद्रबाबू नायडू भी शामिल होंगे। ममता बनर्जी समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार शाम को ही पहुंच गई हैं।

    विधानसभा चुनाव में झारखंड-मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन ने 81 सीटों वाली विधानसभा में 47 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें जेएमएम के 30, कांग्रेस के 16 और आरजेडी के 1 विधायक को विजय हासिल हुई है। जेवीएम के तीन, एनसीपी और सीपीआई एमएल के एक-एक विधायकों ने भी गठबंधन को अपना समर्थन दे दिया है।

    [object Promise]

  • ट्रांसफॉर्मर कंपनी में लगी आग से जयपुर में दहशत

    [object Promise]

    जयपुर । राजधानी के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के आंकेड़ा डूंगर स्थिति एक ट्रांसफार्मर कंपनी में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई आग लगने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई । वही आसमान में धुएं का गुबार छा गया सूचना पर विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को सूचना दी ।
    सूचना पर फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए जहां 2 दर्जन से अधिक तकरीर बंद 6 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया । वहीं पुलिस ने बताया कि अभी भी कंपनी में धुआं उठ रहा है ।

    जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा थाना प्रभारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि अकेड़ा डूंगर रोड नंबर 18 स्थित सुदर्शन ट्रांसफार्मर कंपनी में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई जहां काम कर रहे मजदूरों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके जहां कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी जहां पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को सूचना दी वही बताया कि आग लगने से कंपनी का करोड रुपए का माल जलकर खाक हो गया वहीं बताया कि अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है वहीं पुलिस ने बताया यह एक जांच का विषय है और पुलिस जांच में जुट गई है ।

  • MAHARASHTRA : आज विस्तार उद्धव सरकार मंत्रिमंडल का, ले सकते हैं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ अजित पवार ले सकते हैं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

    [object Promise]

    मुंबई। महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना की अगुवाई में चल रही सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार आज होगा। उद्धव ठाकरे के 32 की ताजपोशी के बाद आज अजित पवार एक बार फिर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। साथ ही तीनों पार्टियों के कई मंत्री भी शपथ लेंगे।
    आपको बताते जाए कि उद्धव ठाकरे ने जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब कुछ ही मंत्रियों ने पदभार संभाला था। अब पूरी तरह से मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है, इसमें कांग्रेस के 12, एनसीपी से 16 और शिवसेना से कुल 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल का बंटवारा सीटों के हिसाब से होना बताया जा रहा है। कांग्रेस – 10 कैबिनेट, 2 राज्य मंत्री, एनसीपी – 12 कैबिनेट, 4 राज्य मंत्री और शिवसेना – 11 कैबिनेट, 3 राज्य मंत्री शपथ ले सकते हैं।

    महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में एनसीपी की दबदबा बढ़ सकता है, क्योंकि अजित पवार की एक बार फिर बतौर उपमुख्यमंत्री एंट्री हो रही है। साथ ही उनके पास गृह मंत्रालय रह सकता है। इनके अलावा एनसीपी से धरमराव अत्रम, राजेश टोपे, नवाब मलिक, संग्राम जगतप, हसन मुशरीफ, अनिल देशमुख, अदिति तटकरे और राजू शेट्टी के मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

    [object Promise]

  • राजस्थान: ट्रक में जा घुसी कार कोहरे से दिखाई नहीं देने पर, 3 लोगों की मौत

    [object Promise]

    जयपुर। जयपुर-दिल्ली हाइवे पर ‘शाहपुरा के पास बुधवार सुबह कोहरे के कारण खड़ा ट्रक दिखाई नहीं देने से कार उसमें घुस गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की गंभीर हालत बनी हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक में जाकर फंस गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से कार में सवार पांच लोगों को बाहर निकाला। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। दो का इलाज चल रहा है।

    पुलिस ने बताया कि शाहपुरा में लोचुकाबास इलाके में घना कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी। लोचुकाबास मोड़ के पास एक ट्रक सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। इसी दौरान तेज गति से चल रही कार ट्रक में जा घुसी।

    [object Promise]

  • RAJASTHAN:लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा रद्द पेपर आउट होने के बाद

    [object Promise]

    जयपुर। नए साल पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रविवार को आयोजित हुई लाइब्रेरियन भर्ती थर्ड ग्रेड परीक्षा रद्द कर दी है। चयन बोर्ड ने आज इस संबंध में निर्णय लिया। आपको बताते जाए कि पुलिस ने परीक्षा से दो घंटे पहले पेपर वाट्सएप पर लीक हो गया था। पुलिस ने इस मामले में कोचिंग संचालक सहित कई लोगों को दबोच लिया है। इसके बाद पूरी रिपोर्ट चयन बोर्ड को भिजवाई थी। चयन बोर्ड ने पुलिस की रिपोर्ट को सही मानते हुए अब भर्ती परीक्षा को रद्द कर दी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. बीएल जाटावत ने बताया कि लाइब्रेरियन भर्ती का पेपर आउट होने के कारण रद्द कर दिया गया है। पेपर की नई तिथि जल्दी ही घोषित की जाएगी।

    आपको बताते जाए कि लाइब्रेरियन भर्ती की प्रक्रिया 21 मई 2018 को प्रारंभ हुई थी। करीब डेढ़ साल के इंतजार करने के बाद 29 दिसंबर को भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।
    700 पदों के लिए हुई इस भर्ती परीक्षा में 87459 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से परीक्षा देने के लिए 55508 अभ्यर्थी ही पहुंचे। कड़ाके की सर्दी के चलते 31950 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए।

    [object Promise]

  • आज राजकीय शोक पूर्व मंत्री जसबीर सिंह के निधन पर

    [object Promise]

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने पूर्व राज्य मंत्री जसबीर सिंह के निधन पर सम्मान के तौर पर 30 दिसंबर (सोमवार) को राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। जसबीर सिंह का 28 दिसंबर को संगरूर में निधन हो गया था।
    इसकी जानकारी देते हुए आज मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि राजकीय शोक के दौरान राज्यभर की इमारतों पर राष्ट्रीय झंडा आधा झुका हुआ रहेगा और इस दिन मनोरंजन का कोई समागम नहीं होगा।
    मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता जसबीर सिंह के निधन पर गहरे दु:ख का प्रकट किया है। जसबीर सिंह कांग्रेस पार्टी के अनुशासित नेता थे जिन्होंने पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने के लिए अथक यत्न किये। कैप्टन अमरिन्दर ने कहा “उनके द्वारा गरीबों, ज़रूरतमन्दों और समाज के दबे-कुचले वर्गों के कल्याण के लिए किये कामों को हमेशा याद रखा जायेगा।”
    दु:खी परिवार के सदस्यों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुये मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और इस दुख की घड़ी में परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौसला प्रदान करने के लिए परमात्मा के आगे अरदास की।

    [object Promise]

  • गुरुद्वारे में स्वास्थ्य मंत्री विज ने टेका मत्था

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर पंजाबी गुरुद्वारा अम्बाला छावनी में माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को सिरोपा, स्मृति चिन्ह व तलवार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

    विज ने इस मौके पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव की लख-लख बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा “श्री गुरु महाराज की कृपा सभी पर बनी रहे।” उन्होने कहा “श्री गुरु गोबिंद सिंह ऐसा महान पुरूष व संत थे और उन जैसी शक्सियत आज तक इस धरती पर नहीं हुई। श्री गुरु गोबिंद सिह ने धर्म की रक्षा व प्रचार के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी तथा अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और उन्होने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब को ही गुरु मानने का आदेश दिया।”

    उन्होने कहा “श्री गुरु गोबिंद सिंह जी समस्त समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत है, हमें उनके द्वारा दिखाये गये रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए तथा अपने देश व धर्म के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना चाहिए। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं हैं वह सभी के लिए हैं। वह समाज के लिए बहुत बड़े प्रेरणा स्त्रोत हैं।” उन्होंने इस मौके पर गुरुद्वारा में लंगर भी वितरित किया और संगत के साथ लंगर भी खाया।

    इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी व जजपा मिलकर प्रदेश में नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून केन्द्रीय कानून है जिस पर महामहिम के हस्ताक्षर भी हैं। कोई भी राज्य सरकार इस कानून का विरोध नहीं कर सकती क्योंकि यह केन्द्र सरकार के तहत लोकसभा व राज्यसभा में दोनों तरफ से पारित किया गया है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के संबध में पूछे गये एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होने कहा “उनकी राजनैतिक जमीन खिसक जाने से वह परेशान है। लंबे समय से वह जेल में हैं इसलिए उन्हें राजनीति की वास्तविक स्थिति का ज्ञान नहीं है।”

    [object Promise]