Category: state-news

  • पीसीसी पथ निर्माण मे भारी अनियमितता; जनता मे आक्रोश

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पतहरिया पंचायत के सड़की गांव स्थित शिवरी मोड़ से चौखडी होते हुए थाना मोड़ तक पीसीसी पथ का निर्माण हो रहा है,जिसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है। उक्त विषय की जानकारी ग्रामीणों ने देते हुए बताया कि पौने तीन किमी लंबी बनने वाली सड़क एक करोड़ छः लाख की लागत से बन रही है।

    ग्रामीणों ने बताया कि इस पीसीसी सड़क में मिश्रित छलटी का प्रयोग करने के अलावे निम्न कोटि का सीमेंट भी प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की चौड़ाई 12 फिट चार इंच होना चाहिए, जबकि 10 फिट ही ढाला जा रहा। साथ ही उक्त सड़क की ढलाई 9 इंच के बदले 6 इंच ही किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बिना शोलिंग किए पथ निर्माण कार्य जारी है।

    पंचायत मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध भी किया। तकरीबन दो घंटे निर्माण कार्य बंद भी कराया गया। आलम यह कि ग्रामीणों के द्वारा विरोध के बावजूद भी संवेदक के द्वारा बाजबरदस्ती कार्य करवाया जा रहा है। उक्त पीसीसी पथ निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इश्तेमाल धड़ल्ले से किए जाने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

    ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जांच व गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग की है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि-मनोज कुमार चंचल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही कुछ बिचौलियों के मिलीभगत से कार्य इसप्रकार हो रहा है। विरोध जताने वालों में- संजय साह, छठु साह, तुलसी कुमार, प्रमोद पाल,लखन साह,ननकू चंद्रवंशी सहित सैकड़ों लोगों का नाम शामिल है।

  • जेडीयू ने भाजपा पर झारखंड में हार पर उठाए सवाल

    [object Promise]

    नई दिल्ली । जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने झारखण्ड में बीजेपी की हार के लिए सीधे सीधे उसे ही जिम्मेदार बताया है। जेडीयू ने साफ कहा है कि रघुवर सरकार की आदिवासियों के खिलाफ नीति और राज्य में गठबंधन न करना हार की मुख्य वजह हैं। जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि इस हार से बीजेपी को सबक लेना चाहिये। ये बीजेपी की लगातार पांचवी हार है। त्यागी ने याद दिलाया कि एक आदिवासी राज्य में जिसका जन्म आदिवासियों की पहचान और उनकी उत्थान के लिए हुआ था, वहां बीजेपी ने एक गैर आदिवासी को सीएम बनाकर बड़ी भूल की। उससे ज्यादा छोटा नागपुर टेनेसी एक्ट में बदलाव कर बीजेपी ने भारी भूल की। रघुवर दास लगतार सुपर सीएम की तरह व्यवहार करने लगे थे, अपनी राजनीति विरोधियों को वे दुशमन समझने लगे थे। सरयू राय जैसे नेताओं को अपना पसर्नल दुश्मन मान बैठे।

    यह पूछे जाने पर कि क्या झारखंड चुनाव परिणाम का असर आगे आने वाले बिहार चुनाव पर पड़ेगा। त्यागी ने साफ किया कि बिहार में नीतीश की सरकार है और अच्छा काम कर रही है। यहां बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के सबन्ध मधुर हैं। नीतीश कुमार एक मजबूत नेता हैं। उनका बीजेपी नेताओं के साथ व्यक्तिगत सबन्ध है। झारखण्ड में हार से ये सबक लिया जा सकता है कि एनडीए को मजबूत किया जाए और गठबंधन के नेताओं का सम्मान किया जाए।

    उन्होंने कहा कि पहले महाराष्ट्र और फिर झारखंड, इन दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद एनडीए के अस्तित्व पर ही सवाल उठना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम के बाद एनडीए अपनी सबसे पुरानी सहयोगी शिवसेना को खो बैठी। झारखण्ड चुनाव से पहले आजसू ने सीट बंटवारे के मुद्दे पर एनडीए से नाता तोड़ लिया। लोजपा और जेडीयू झारखण्ड में पहले से ही एनडीए गठबंधन से बाहर है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या एनडीए में चीजें बदतर होने लगी हैं।

    उन्होंने कहा कि जेडीयू और अकाली दल लगातार एनडीए में समन्वय और संवाद हीनता का सवाल उठाती रही है। छह साल बीत जाने के बाबजूद इस मुद्दे पर बीजेपी ने ध्यान नहीं दिया है। सवाल बीजेपी के हाईकमान के काम करने के तरीके को लेकर भी उठ रहे हैं। नागरिकता कानून और एनआरसी कानून पर जेडीयू सवाल खड़े कर चुकी है। जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने साफ साफ कहा है कि एनआरसी को बिहार में लागू करने का सवाल ही नहीं उठता।

    गौरतलब है कि नागरिकता कानून को जेडीयू ने संसद में समर्थन दिया था। झारखण्ड में चुनाव परिणाम ने एक बार फिर जेडीयू को बोलने का मौका दे दिया।

  • शून्य से 15 डिग्री नीचे हिमाचल के केलांग में पारा

    [object Promise]

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क होने के बावजूद शुक्रवार को भी शीतलहर जारी है। इस दौरान लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में मौसम सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक बयान में कहा गया है कि किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि मनाली में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे रहा, धर्मशाला में 3.4 डिग्री और डलहौजी में चार डिग्री रहा।

    शिमला में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो गुरुवार से एक डिग्री अधिक है।

    मौसम कार्यालय ने कहा कि दिन में धूप के साथ शुष्क मौसम की स्थिति 30 दिसंबर तक बनी रहेगी।

    इसके साथ ही राज्य में बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है।

  • वृद्ध दंपति की बिहार में हत्या, बरामद हुए घर से शव

    [object Promise]

    गया। बिहार के गया जिले के आंती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर से पुलिस ने वृद्ध दंपति का शव बरामद किया गया है। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने औलिया बिगहा गांव में एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके ही घर से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जानकी साव (80) और उनकी पत्नी तपेश्वरी देवी (75) अपने घर में अकेले रहते थे और सुबह में उनका शव उनके घर से बरामद किया गया है।

    आंती के थाना प्रभारी अंगद पासवान ने बताया कि दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है, और इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

    उन्होंने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मृतक के तीन पुत्र हैं और तीनों अलग-अलग शहरों में रहते हैं। तीनों बेटों के माता-पिता से अलग रहने की वजह संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है, जिसके तहत तीनों बेटों ने पुश्तैनी घर छोड़ दिया है।

    थाना प्रभारी ने बताया, “प्रथम ²ष्ट्या घटना संपत्ति विवाद की लगती है, पर जांच-पड़ताल के बाद ही पुलिस घटना के बारे में विशेष जानकारी दे पाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।”

  • राजस्थान:निर्विरोध भाजपा प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित डॉ. सतीश पूनिया

    [object Promise]

    जयपुर । राजस्थान भाजपा के लिए डॉ. सतीश पूनिया निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हो गए है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज अधिकारिक रूप से निर्वाचन की घोषणा की गई। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के अध्यक्ष बनने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी समेत भाजपा विधायकों, विभिन्न मोर्चो, प्रकोष्ठों के नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

  • 43 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला हरियाणा में, फर्जी छात्र और कागजों में संस्थान

    [object Promise]

    चंडीगढ़। यह एक ऐसा घोटाला है, जहां संस्थान कागजों में चलते रहे और फर्जी छात्र पढ़ रहे। विजिलेंस ब्यूरो ने अब इस छात्रवृत्ति घोटाले की परतें उखाड़नी शुरू कर दी हैं। यह घोटाला हरियाणा के कई जिलों में वर्षों से जारी था। इसमें सरकार को करीब 43 करोड़ रुपए का चूना लगाया जा चुका है।

    अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए शुरु की गई छात्रवृत्ति योजना लंबे समय से विवादों के घेरे में रही है। घोटाला उजागर होने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने कई अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। खट्टर सरकार ने गड़बड़ी रोकने के लिए इस योजना को ऑनलाइन कर दिया, लेकिन फिर भी भ्रष्टाचार को रोका नहीं जा सका। इसके बाद घोटाले की जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई।

    समाज कल्याण विभाग के महानिदेशक रहते आईएएस अफसर संजीव वर्मा ने यह घोटाला पकड़ा था। विजिलेंस ब्यूरो ने जांच के दौरान पाया कि 30 फीसदी संस्थान कागजों में हैं और 40 फीसदी छात्र फर्जी हैं। जांच में पाया गया कि हरियाणा के भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, दादरी, सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिलों तक नकली संस्थानों और फर्जी छात्रों का मकड़जाल फैला हुआ है।

    घोटाले को अंजाम देने के लिए युवाओं से दस्तावेज लेकर उनके नाम पर बैंकों में खाते खुलवाए गए। दूसरे प्रदेशों के शिक्षण संस्थानों में झूठे दाखिले दिखा कर करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है, ‘कई अफसरों और कर्मचारियों के साथ ही दूसरे लोगों पर भी एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही उनसे पूरी राशि वसूल की जाएगी।

    [object Promise]

  • कड़े कदम उठाए महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए: अशोक गहलोत

    [object Promise]

    जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि महिलाओं पर अत्याचार एवं उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं और आगे भी इसमें किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी। राज्य सरकार जघन्य अपराधों के त्वरित अनुसंधान के लिए एक विशेष यूनिट बना रही है, जो जल्द से जल्द तफ्तीश कर पीड़ित को शीघ्र न्याय दिलाना सुनिश्चित करेगी।

    गहलोत शुक्रवार को रविन्द्र मंच सभागार में भारतीय महिला फैडरेशन के 21वें राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने माॅब लिंचिंग एवं आॅनर किलिंग के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं। केन्द्र से इन्हें मंजूरी का इंतजार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का संकल्प राज्य विधानसभा में पारित किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के स्वावलम्बन और सशक्तीकरण से ही समाज विकसित बनता है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं घूंघट छोडे़ं। पुरुष आगे बढ़कर इस प्रथा को समाप्त करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश की। इसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पहल पर हुए 73वें एवं 74वें संविधान संशोधन से महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना सुनिश्चित हुआ।

    [object Promise]

    गहलोत ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की पैरवी करते हुए कहा कि असहमति का मतलब राष्ट्रद्रोह नहीं है। उन्होंने कहा कि देश को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों की आज और अधिक आवश्यकता है। संविधान की भावना के अनुरूप देश चलना चाहिए ताकि हर व्यक्ति को सामाजिक एवं आर्थिक न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए आज युवा पीढ़ी को गुमराह किया जा रहा है, स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में यह उचित नहीं है।

    सामाजिक कार्यकर्ता अतुल कुमार अंजान ने कहा कि सांझी संस्कृति और सांझी विरासत हमारे देश का आधार है। उन्होंने कहा कि गांधी हमारे विचारों में कल भी जिंदा थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं को समान भागीदारी मिलनी चाहिए।

    भारतीय महिला फैडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूणा राॅय ने कहा कि राजस्थान वह राज्य है, जहां सूचना के अधिकार को सशक्त करने के साथ ही महिला समानता और उन्हें अधिकार देने की दिशा में अच्छा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जिसे संविधान और गांधीजी के सिद्धान्तों पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

    भारतीय महिला फैडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव एनी राजा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रेवती, भंवरी देवी तथा निशा सिद्धू आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आई संगठन की पदाधिकारी, सोशल एक्टिविस्ट आदि भी मौजूद रहे।

    [object Promise]

  • शीतलहर जारी मैदानी इलाकों में, हिसार में 0.3 डिग्री तापमान

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा के हिसार शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों से शीतलहर जारी है, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान एक से छह डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से कम है।

    हरियाणा के नारनौल और अंबाला में तापमान क्रमश: तीन और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया।

    वहीं पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, अमृतसर में पांच डिग्री और पटियाला में 6.9 डिग्री दर्ज किया गया।

    भारत मौसम विज्ञान के अनुसार, 30 दिसंबर तक क्षेत्र में कोहरे के साथ ठंड का कहर जारी रहेगा। इसके बाद हल्की बारिश होने की संभावना है।

  • जापान के रेलवे कोच सजेंगे बिहार की मिथिला पेंटिंग से

    [object Promise]

    पटना। बिहार की प्रमुख लोककला मिथिला पेंटिंग यूं तो पहले भी जापान पहुंच चुकी है, मगर इस बार इस पेंटिंग से भारतीय रेल की तरह जापान की ट्रेनों की बोगियों को भी सजाने की तैयारी चल रही है।

    बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और पटना से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की बोगियों को मिथिला पेंटिंग से सजाए जाने की विदेशों में भी प्रशंसा की जा रही है। इन दोनों ट्रेनों की बोगियों पर मिथिला पेंटिंग उकेरे जाने से ना केवल नए बोगियों को नया लुक मिला है, बल्कि इस लोककला को जन-जन तक पहुंचाने में भी मदद मिल रही है। इससे मिथिला पेंटिंग को कई क्षेत्र के लोग जान और समझ भी रहे हैं। भारतीय रेल की इस पहल की विदेशों में भी प्रशंसा की जा रही है।

    रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी एक ट्वीट कर लिखा है, “मधुबनी स्टेशन को मिथिला पेंटिंग्स से सौंदर्यीकृत करने से इस प्रसिद्ध कला को नई पहचान मिली है, जिसकी प्रशंसा युनाइटेड नेशन द्वारा भी की गई।

    इस कला को और बढ़ावा देने के लिए दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति व पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को भी इस पेंटिंग से सजाया गया है।”

    रेलवे के सूत्रों का कहना है कि जापान रेलवे ने इस संदर्भ में प्रशंसा भी की है तथा कहा जा रहा है कि जल्द ही जापान की ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर मिथिला (मधुबनी) पेंटिंग लगाई जाएंगी।

    सूत्रों का दावा है कि जापान की रेलवे ने भारत सरकार से इस संबंध में संपर्क साधा है कि उनके ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर मिथिला पेंटिंग किस तरह लगाई जाए।

    पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे द्वारा उठाए गए इन कदमों से मिथिला पेंटिंग और उससे जुड़े कलाकारों को देश-विदेश में एक नई पहचान मिली है।

    उन्होंने एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया, “विश्व के कई देशों के उच्चाधिकारी भी मिथिला पेंटिंग से काफी प्रभावित हुए हैं। अब वे भी अपने देशों में चलने वाली ट्रेनों को इस कला के माध्यम से सजाने की योजना बना रहे हैं।”

    उल्लेखनीय है कि जापान में पहले से ही मिथिला पेंटिंग काफी लोकप्रिय है। जापान में दशकों पुराना मिथिला म्यूजियम भी है, जिसमें मधुबनी पेंटिंग की कलाकृतियां मौजूद हैं।

    जापान के निगाता में स्थापित इस मिथिला म्यूजियम की स्थापना हासेगावा ने की है। इस म्यूजियम में मधुबनी पेंटिंग की करीब 1500 कलाकृतियां रखी गई हैं, जापान के लोग यहां से ये पेंटिंग खरीदते भी हैं। हासेगावा इस सिलसिले में स्वयं कई बार मधुबनी आ चुके हैं।

    जापान के चर्चित कलाप्रेमी हासेगावा के निमंत्रण पर कई चर्चित मिथिला पेंटिंग कलाकार जापान जा चुके हैं। हासेगावा बिहार के कलाकारों से मधुबनी पेंटिंग खरीदते हैं।

  • मप्र से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को किया जाएगा नागरिकता कानून के समर्थन में ट्वीट

    [object Promise]

    भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में माहौल बनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाने जा रही है। इसी क्रम में इस कानून के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताने के लिए उन्हें एक साथ ट्वीट किया जाएगा। यह अभियान एक जनवरी से शुरू होगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष और जन प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में 25 संगोष्ठियां करेंगे। वहीं इस कानून को पारित कराने पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह के प्रति आभार जताने के लिए ट्वीट किया जाएगा।

    नागरिकता संशोधन कानून पर जन जागरण अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भोपाल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एसीसीके बारे में विपक्षी दल देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। वोटों की राजनीति के लिए जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं।

    उन्होंने कहा, “हमें इस कानून की सच्चाई जनता के सामने लाकर इस भ्रम को दूर करना है। यह एक वैचारिक युद्ध है और हमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में आकर इस लड़ाई को जीतना ही है।”

    बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ़ विनय सहस्रबुद्धे ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा, “इस विचार युद्ध में उतरने से पहले यह विचार करें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के पीछे की राजनीति क्या है? हमारी सरकार की राष्ट्रनीति क्या है और इस युद्ध में जीत हासिल करने के लिए हमारी रणनीति क्या हो?”

    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने विभाजन के समय कहा था कि जो हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक पाकिस्तान में रह गए हैं, वे यदि भारत आना चाहें, तो आ सकते हैं। इसके बाद कई नेता पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की स्थिति बताते हुए इस कानून की जरूरत जताते रहे हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे कर दिखाया तो कांग्रेस को इसे स्वीकारने का साहस नहीं रहा।

    बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने जनजागरण अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में और समाज में इस कानून को लेकर कोई भ्रम नहीं है, इससे सिर्फ ‘अर्बन नक्सली’ चिंतित हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

    उन्होंने प्रस्तावित अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि सभी जिला अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम 25 गोष्ठियां करें। सभी जिला केंद्रों पर प्रबुद्धजन गोष्ठी करें, समाज के प्रमुख लोगों से कानून के समर्थन में हस्ताक्षर लें। 30 दिसंबर को एक साथ ट्विटर पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करना है।

    भगत ने कहा कि सभी सांसद अभियान के दौरान विस्थापित परिवारों के साथ कार्यक्रम करें। अभियान के दौरान सभी जिला केंद्रों पर कानून के समर्थन में बड़ा मार्च निकाला जाए, जिसमें लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे। अभियान के सभी कार्यक्रम 14 जनवरी तक पूरे कर लिए जाएंगे।

    बैठक को पार्टी उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते आदि ने संबोधित किया।

    [object Promise]