Category: state-news

  • CAA पर PM बोले- मुसलमानों को डराने के लिए कांग्रेस और वामपंथी दलों ने झोंकी पूरी ताकत

    [object Promise]

    रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पूरे देश ने इस कांग्रेस और उसके साथियों की नकारात्मक सोच को ही नकार दियाl नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फिर ये सफेद झूठ बोलने लगे हैं, लोगों को डराने लगे हैं। कांग्रेस, उसके जैसे दलों और उसके वामपंथी इकोसिस्टम ने पूरी ताकत झोंक दी है, भारत के मुसलमानों को डराने के लिए।

    यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड विधानसभा बरहेट की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं पूरे देश को, देश के प्रत्येक नागरिक को चाहे हिंदू हो या मुस्लिम को फिर ये कहना चाहता हूं कि इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर कोई असर नहीं होगा। लेकिन लोगों को डराने को, झूठी बातें फ़ैलाने को उन्होंने अपनी राजनीति का आधार बना लिया हैl झूठ फैला कर और डर का माहौल बनाकर ही वो अपनी पुरानी आदत के भरोसे ही चल रहे हैं। जब से भाजपा की NDA सरकार देश में है तबसे हर वर्ग, हर संप्रदाय के हित में हमने काम किया।

    झारखंड सहित पूरे देश के करोड़ों किसान परिवारों के बैंक खातों में 36 हजार करोड़ रुपए सीधे जमा हो चुके हैं तो ये हर वर्ग, हर संप्रदाय के किसानों के खाते में जमा हुए हैं। झारखंड सहित देशभर की 8 करोड़ से अधिक बहनों को पहली बार मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है। ये आदिवासी को भी मिला, पिछड़े को भी मिला, दलित को भी मिला, सामान्य वर्ग को भी मिला।

    हर पंथ, हर संप्रदाय के गरीबों को इसका लाभ मिला…
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देशभर के करोड़ों गरीब किसानों, खेत मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, दुकानदारों को 3 हजार रुपए की पेंशन की सुविधा मिली है, वो भी बिना भेदभाव के। देश के करीब 2 करोड़ गरीबों और झारखंड के 10 लाख गरीबों के लिए अगर घर बने तो ये भी बिना किसी भेदभाव के।
    आयुष्मान भारत के अंतर्गत हर वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज भी देश के हर गरीब को मिल रहा है। इस योजना से पूरे देश के करीब 67 लाख और झारखंड के 2 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों का मुफ्त इलाज हो भी चुका है।दूर-दूर से इतनी बड़ी तादात में आप मुझे यहां आशीर्वाद देने आएं हैं।

     

  • दम तोड़ा बिहार में जिंदा जलाई गई पीड़िता ने, परिजन अड़े मुख्यमंत्री को बुलाने पर

    [object Promise]

    मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में रेप में विफल लेने पर जिंदा जलाई गई लड़की की सोमवार देर रात दम तोड़ दिया है। आपको बतातो जाए कि 7 दिसंबर को मुजफ्फरपुर के अहियापुर में छात्रा को दरिंदों ने केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर हालत में पीड़िता को मुजफ्फरपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 10 दिसंबर को उसे पटना के अपोलो हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था, इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया था और एक ने कोर्ट में सरेंडर किया।
    मृत लड़की के परिजनों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुलाए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री नहीं आएंगे, मृतका का अंतिम संस्कार नहीं होगा।

    इस घटना में युवती 80 प्रतिशत झलस गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार, गांव के ही एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती के घर के अंदर घुसा और उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने युवती के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।

    इसके बाद आरोपी ने ही घायल युवती को एक छोटे से निजी अस्पताल में भर्ती कराया और फिर वहां से फरार हो गया। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी शख्स पिछले तीन साल से उनकी बेटी को परेशान करता था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी थी।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया और पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

  • झारखंड चुनाव – आखिरी चरण के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, पीएम करेंगे रैली

    [object Promise]

    नई दिल्ली । झारखंड में चौथे चरण के लिए 15 सीटों पर सोमवार को मतदान खत्म होने के बाद अब भाजपा ने पांचवें और आखिरी चरण की चुनाव तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है। आखिरी चरण की ज्यादातर सीटें संथाल क्षेत्र की हैं, जिसे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामिमो) का गढ़ माना जाता है। पिछली बार यहां कुल 16 में से भाजपा को सिर्फ पांच सीटें मिलीं थीं, जबकि कांग्रेस और झाविमो को कुल मिलाकर नौ सीटें मिलीं थीं।

    ऐसे में भाजपा ने झामुमो नेता शिबू सोरेन के गढ़ यानी संथाल क्षेत्र की सीटें जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंगलवार को साहिबगंज जिले में चुनावी जनसभा संबोधित कर आखिरी चरण की सीटों के पार्टी प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करेंगे। आखिरी चरण के लिए 20 दिसंबर को कुल 16 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान 25 नवंबर से संभाली थी। इसके बाद से वह तीन दिसंबर को खूंटी और जमशेदपुर में वहीं नौ दिसंबर को बरही और बोकारो में चुनावी सभा कर चुके हैं। इसके अलावा 12 दिसंबर को धनबाद और 15 दिसंबर को दुमका में प्रधानमंत्री मोदी ने रैली की थी। अब आखिरी चरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी 17 दिसंबर को सिद्धो-कान्हू जन्मस्थल, भोगनाडीह में रैली करेंगे।

  • नीतीश का समाजवादी चरित्र तो पहले ही खोया, नकली धर्मनिरपेक्षता का अब चोला भी उतरा : लालू

    [object Promise]

    पटना। नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को जनता दल (युनाइटेड) की ओर से संसद में समर्थन दिए जाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। लालू के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि नीतीश ने समाजवादी चरित्र तो पहले ही खो दिया था, अब उसका नकली धर्मनिरपेक्षता का चोला भी उतर गया।

    उन्होंने आगे लिखा कि आदतन विश्वासघाती नीतीश के पेट की आंत में छुपे दांत गिनने के बाद भी केवल सांप्रदायिक सांपों से देश के बहुरंगी सामाजिक ताने-बाने और संविधान को बचाने के लिए ही जहर पीकर उसे मुख्यमंत्री बनाया था। नीतीश की पार्टी जद (यू) ने लोकसभा और राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किया था।

    लालू प्रसाद चर्चित चारा घोटाला के कई मामलों में रांची की एक जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल खराब स्वास्थ्य के कारण वे रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उल्लेखनीय है कि मौजूदा नीतीश सरकार पहले राजद के समर्थन से बनी थी। बाद में जेडीयू ने राजद से किनारा कर भाजपा से हाथ मिला लिया था।

  • Black Rice इन बीमारी के मरीजों के लिए है रामबाण, कीमत है 500 Kg.

    [object Promise]

    गया। ब्लैक राइस में कार्बोहाईड्रेड की मात्रा कम होने के कारण यह शूगर के रोगियों के लिए भी लाभकारी होता है। हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, हाईकॉलेस्ट्राल, आर्थराइटिस और एलर्जी में भी ब्लैक राइस लाभकारी है।

    ब्लैक राइस डायबिटीज के अलावे अन्य कई बीमारियों में भी लाभकारी है। इस चावल में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक महीना इस्तेमाल के बाद ही फायदा दिखने लगता है। इनमें प्रोटीन, विटामिन और कई तरह के खनिज पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। इन चावलों मे फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट की बीमारियों से बचाती है। इनमें पाया जाने वाला खास तत्व हृदय की बीमारियों में भी लाभकारी है।

    दिल्ली में प्याज फिर हुआ 125 रुपये किलो , दाम और बढ़ने की संभावना

    डायबिटीज मेलेटस (डीएम), जिसे सामान्यतः मधुमेह कहा जाता है, मधुमेह में खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है। इसका मुख्य कारण अग्न्याशय द्वारा पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करना है। यदि इसका इलाज नहीं किया जाए तो हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी की बीमारी, अल्सर और आंखों को नुकसान आदि हो सकते हैं। गंभीर स्थिति में मौत तक हो सकती है।

    [object Promise]
    black Rice-demo pic

    आज बाजार में जैविक विधि से तैयार ब्लैक राइस की कीमत छह सौ रुपये प्रति किलो है जबकि इसके बीज की कीमत 1500 से 1800 रुपये प्रति किलो है। किसान नरेंद्र मेहरा का दावा है कि ब्लैक राइस का प्रति एकड़ 18 से 20 क्विंटल तक उत्पादन किया जा सकता है। इसकी फसल भी केवल 135 से 1490 दिन में पककर तैयार हो जाती है और सिंचाई के लिए भी ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है।

    ब्लैक राइस की खेती पश्चिम बंगाल के बाद पहली बार बिहार के मगध प्रक्षेत्र में भी शुरू की गई है। गया जिले के बेलागंज प्रखंड के कचनामा गांव निवासी डॉ. विकास कुमार शर्मा ने प्रयोग के तौर पर 15 कट्ठा खेत में ब्लैक राइस की खेती की है। वे पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं।

    डॉ. विकाश ने बताया कि बगैर किसी रासायनिक खाद और कीटनाशक दवा के ब्लैक राइस की खेती की है। सामान्य धान के मुकाबले 30 फीसद कम पानी में ब्लैक राइस की खेती की जा सकती है। इसके काले रंग के धान में चावल का दाना भी काला होता है।

    किसानों के मुताबिक, प्रदेश सरकार काले चावल के उत्पादन को बढ़ावा दे और उत्पादन के लिए किसानों को जागरुक करें, जिससे किसानों की आय में खासा वृद्धि होगी. उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड के किसानों को काला चावल का बीज उपलब्ध कराए, जिससे किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

    बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट Devoleena बिकिनी में मचा चुकी है खूब हंगामा, इन हाॅट फोटोज को देख हो जायेंगे हैरान

  • हमने पूरे किए 24 प्रतिशत वादे- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    [object Promise]

    जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि ‘चुनाव जीतो तो जो वादे करो उसे निभाओ, 1998 में यह प्रयोग किया था, मेनिफेस्टो को सरकारी दस्तावेज बनाने में नैतिक दृष्टिकोण से भी ये जरुरी, 503 में 119 वादे पूरे किए,24 रतिशत वादे पूरे हो चुके है। हमारी सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है। सरकार 42 प्रतिशत घोषणाओं पर कार्य कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री गहलोत ने सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रेस को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमने सभी एसपी को एफआईआर दर्ज करने के लिए अधिकृत कर दिया है। आगामी चार सालों के कार्यों की रूप रेखा भी तैयार कर चुके हैं। आज खाद्य सामग्रियों में मिलावट की जा रही है। इसको ध्यान में रखकर मिलवाटखोरों को कठोर सजा दिलवाने का कार्य करेंगे। प्रदेश में पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य की अच्छी योजनाएं चल रही हैं।

    मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा चुकी है। देश में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने में जुटी हुई है। देश में राजनीतिक दलों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आमजनता को गुमराह किया जा रहा है।

  • नहीं रहे वयोवृद्ध अभिनेता श्रीराम लागू

    [object Promise]

    पुणे । बॉलीवुड के वयोवृद्ध अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू का मंगलवार की देर शाम यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

    श्रीराम लागू अधिक उम्र होने के कारण कई तरह के रोगों से पीड़ित थे। उन्होंने दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली।

    उनके निधन से हिंदी फिल्म जगत स्तब्ध है। अभिनेता अशोक सर्राफ व राज्य कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने गहरा दुख प्रकट किया है।

    डॉ. श्रीराम लागू स्वयं ईएनटी सर्जन थे। उन्होंने सौ से ज्यादा फिल्मों में बुर्जुग किरदारों को जीवंत किया। वह मराठी रंगमंच पर भी दशकों सक्रिय रहे।

  • पायल रोहतगी को मिली जमानत आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में

    [object Promise]

    कोटा (राजस्थान) । अभिनेत्री पायल रोहतगी को एक महानगरीय अदालत से मंगलवार को जमानत मिल गई। इससे पहले उन्हें नेहरू परिवार के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद 24 दिसंबर तक न्यायीक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। बूंदी की अतरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीजे) की अदालत ने एक निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दी।

    कुछ महीने पहले नेहरु-गांधी परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया साइट्स पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में रोहतगी को सोमवार को बूंदी की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

    रोहतगी के खिलाफ पुलिस को 10 अक्टूबर 2019 को मिली शिकायत में कांग्रेस कार्यकर्ता चर्मेश शर्मा ने आरोप लगाए थे कि अभिनेत्री ने फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से नेहरू और उनके परिजनों के खिलाफ विवादास्पद वीडियो बनाकर पोस्ट किए हैं। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 504, 505 (2) के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    वरिष्ठ वकीलों के अनुसार, दोषी पाए जाने पर उन्हें दो साल कारावास या दंड की सजा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यह एक गैर-जमानती अपराध है, जिसके लिए पुलिस द्वारा जमानत प्राप्त नहीं की जा सकती है।

  • सीएए मध्यप्रदेश में लागू करने की मांग, राज्यपाल को दिया विपक्ष ने ज्ञापन

    [object Promise]

    भोपाल । मध्य प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून तुरंत लागू किए जाने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी में पैदल मार्च निकालकर राज्यपाल लालजी टंडन को ज्ञापन सौंपा। वहीं हर जिले में जिलाधिकारी कार्यालयों को घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया। संसद में नागरिकता संशोधन कानून पारित होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा राज्य में लागू न किए जाने की बात कहने के बाद भाजपा ने आंदोलनात्मक रुख अपनाया है। इसी के चलते राजधानी भोपाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव एवं विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ़ नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों एवं अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने रोशनपुरा चौराहे से राजभवन तक पैदल मार्च किया और राज्यपाल लालजी टंडन को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून शीघ्र लागू किए जाने की मांग की।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हुए धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई ऐसे सभी लोग जो अखंड भारत का हिस्सा रहे हैं। जिनके साथ ज्यादती, जुल्म, बर्बरता, परिवार के पुरुषों की हत्या, महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुए, धर्म परिवर्तन के लिए बाधित किया गया। यह सभी लोग जो भारत में आए और शरणार्थियों का जीवन व्यतीत कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार मानते हैं जो इन सभी लोगों को देश में नागरिकता प्रदान करने के लिए कानून पास किया।

    नागरिकता संशोधन कानून को राज्य में तत्काल लागू किए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के हर जिले में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव किया और ज्ञापन भी सौंपा।

  • JHARKHAND RESULTS LIVE: झारखंड में JVM 3 सीेटों पर आगे…

    [object Promise]

    रांची। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर पांच चरणों में हुए चुनाव के नतीजों के लिए गिनती जारी है। 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई । शुरुआती रुझान आना शुरू हो गए हैं। जेएमएम में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल तीनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा है। यह गठबंधन रुझान में लगातार बहुमत की ओर बढ़ रहा है।

    LIVE अपडेट…
    -81 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इनमें जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 42, भाजपा 28, आजसू 4, जेवीएम 3 और अन्य 04 सीेटों पर आगे चल रहे हैं।

    -79 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। इनमें जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 31, भाजपा 35, आजसू 3, जेवीएम 3 और अन्य 03 सीेटों पर आगे चल रहे हैं।

    -79 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। इनमें जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 32, भाजपा 33, आजसू 7, जेवीएम 4 और अन्य 03 सीेटों पर आगे चल रहे हैं।

    • 60 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 24, भाजपा 18, आजसू 4, जेवीएम 2 और अन्य 12 सीेटों पर आगे चल रहे हैं।

    -झारखंड विधानसभा चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 19, भाजपा 14, आजसू 3, जेवीएम तीन सीेटों पर आगे चल रहे हैं।

    मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा। पहला परिणाम सोमवार दोपहर 1 बजे आने की उम्मीद जताई जा रही है। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था।

    मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो)-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन के बीच है। सबकी निगाहें जमशेदपुर पूर्वी सीट पर टिकी रहेंगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास वर्ष 1995 से यहां से जीतते आ रहे हैं। उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं। राय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर मुख्यमंत्री की राह का कांटा बनने का फैसला किया।

    अन्य महत्वपूर्ण सीटें हैं- दुमका और बरेट, जहां से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं।