Category: state-news

  • जयपुर के पॉश इलाके से पैंथर पकड़ा गया, देखें पैंथर कैसे हुआ ट्रेंकुलाइज

    [object Promise]

    जयपुर । राजधानी में पॉश इलाके में दहशत फैलाने वाले पैंथर को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। इससे स्थानीय निवासियों, और वन विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं
    वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान पैंथर के हमले में एक वनकर्मी घायल हो गया है। यह पैंथर गुरुवार को रिजर्व बैंक के पास तख्तेशाही रोड पर देखा गया था। इसके बाद यह पैंथर गुरुवार को एसएमएस स्कूल परिसर में घुस गया। लेकिन यहां पर पकड़ में नहीं आ सका था।

    वहीं शुक्रवार को यह पैंथर लालकोठी क्षेत्र में रिहायशी क्षेत्र में घुस गया। जहां पर इसे ट्रेंकुलाइज किया गया। तब जाकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

  • पश्चिमी बंगाल में रेलवे स्टेशनों में लगाई सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने आग

    [object Promise]

    कोलकाता । नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में हिंसक रूप ले लिया। इसे एनआरसी का विरोध भी माना जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। वे रेल पटरियों और राजमार्गो पर धरना दिया, जिससे ट्रेन सेवाएं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मुर्शिदाबाद जिले के बेलडंगा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारी स्टेशन मास्टर के केबिन में घुस गए, टिकट काउंटर पर लूटपाट की, उसके बाद आग लगा दी।

    प्रदर्शनकारी हाथ में सीएए और प्रस्तावित एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) के खिलाफ पोस्टर लिए हुए थे। उन्होंने बेलडंगा स्टेशन की ऐसी हालत कर दी कि कर्मचारियों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

    प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों पर जाम लगा दिया, जिससे लालगोला और कृष्णा नगर के बीच ट्रेनों का परिचालन ठप्प पड़ गया। उन्होंने बेलडंगा में राष्ट्रीय राजमार्ग का अवरुद्ध कर दिया। सड़क पर टायर जलाए और कुछ वाहनों को भी क्षति पहुंचाई।

    हावड़ जिले में प्रदर्शनकारी उलूबेरिया स्टेशन में घुस गए और परिसर में तोड़फोड़ की। इस दौरान किए गए पथराव में एक चालक और एक रेलवे अधिकारी घायल हो गए।

  • शिवसेना से ‘समझौता’ को तैयार भाजपा नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने के लिए

    [object Promise]

    नासिक। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यहां शनिवार को कहा कि अगर शिवसेना को अपने सहयोगी कांग्रेस व राकांपा के साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा, तो वह महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ कोई भी राजनीतिक समझौता करने के लिए तैयार है। पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र हर चीज पर ऊपर है और सीएए को लागू करना देश और महाराष्ट्र के हितों के लिए अति आवश्यक है।

    शेलार ने मीडियाकर्मियों से कहा, “महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में कई पाकिस्तानी और बांग्लादेशी अवैध प्रवासी रहते हैं। हम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से तुरंत सीएए को लागू करने का आह्वान करते हैं।”

    यह पूछे जाने पर कि क्या आप इस महा मुद्दे पर विकास अघाडी सरकार से शिवसेना को नाता तोड़ लेने को कहेंगे, शेलार ने कहा कि अगर राकांपा और कांग्रेस किसी तरह की बाधा उत्पन्न न करे भाजपा सभी समायोजन करने के लिए तैयार है।

    शेलार ने शिवसेना से आग्रह किया, “अपनी सरकार को बचाने की चिंता न करें। अगर आप सीएए के लिए सरकार से बाहर चले आते हैं तो हम आपस में चर्चा कर सकते हैं और समझौता कर सकते हैं। किसी से डरें नहीं, उन्हें अपनी असली ताकत दिखाएं।”

    उन्होंने कहा कि शिवसेना ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किया था, लेकिन राज्यसभा में इसका समर्थन करने से पार्टी पीछे हट गई।

    शेलार ने कहा, “अपनी सरकार को बचाने के लिए शिवसेना को राष्ट्रीय हितों का त्याग नहीं करना चाहिए।”

    शेलार ने दावा किया कि भाजपा की कभी सत्ता की राजनीति में दिलचस्पी नहीं रही है, बल्कि इसने केवल राष्ट्रीय हितों के लिए काम किया है। इसी दिशा में सीएए को महाराष्ट्र में लागू किया जाना चाहिए।

  • बंगाल के हावडा में नागरिकता कानून के खिलाफ बस को आग के हवाले किया

    [object Promise]

    नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है और हंगामे के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में भी प्रदर्शन होने लगे हैं। असम, त्रिपुरा में सेना तैनात है और कर्फ्यू भी लागू है।

    अपडेट..

    पश्चिम बंगाल के कई शहरों में विरोध के साथ हिंसक प्रदर्शन हाे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मुर्शिदाबाद के सागरदीघी इलाके में महिषासुर स्टेशन पर तोड़फोड़ कर दी है। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी और अमित शाह के पुतले भी जला दिए हैं। इसके अलावा हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने हाइवे को बंद कर दिया। इस दौरान उनकी पुलिस के बीच झड़प हो गई है। पुलिस ने हालात काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोडने लगे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कोना (Kona) हाइवे पर एक सरकारी बस समेत कई प्राइवेट बसों में आग लगा दी।
    गुवाहाटी में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है, जबकि मोबाइल इंटरनेट और मैसेजिंग सेवा अभी भी बंद कर रखी है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद गुरुवार शाम से ही इंटरनेट सेवा बंद कर रखा है। वहीं, ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने 3 दिन के लिए सत्याग्रह का ऐलान किया। नगा स्टूडेंड्स फेडरेशन (एनएसएफ) ने शनिवार को 6 घंटे के लिए बंद बुलाया है। असम में हजारों मुस्लिमों ने नागरिकता कानून के विरोध में शुक्रवार को रैली निकाली। वहीं, दिल्ली पुलिस ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के 42 छात्रों को हिरासत में लिया।

    पूर्वोत्तर में विरोध प्रदर्शनों को ध्यान में रखकर जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गुवाहाटी में अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक अभी के लिए रद्द कर दी गई है।

    विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार बताया कि जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की प्रस्तावित भारत यात्रा के संदर्भ में दोनों पक्षों ने आम सहमति से फिलहाल यात्रा को टालने का निर्णय लिया है।

    वहीं देश भर में अशांति का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का असम, त्रिपुरा और दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों में विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया और पड़ोसी बांग्लादेश के साथ देश के संबंधों पर कानून को लेकर पड़ने वाले असर पर चिंता भी जताई है।

    ममता बनर्जी ने भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों से देश भर में कानून के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार पर इस मुद्दे पर ‘सांप्रदायिक खेल’ खेलने का आरोप तक लगा दिया है।

    [object Promise]

  • अमित शाह ने कहा, कांग्रेस फैला रही है पूर्वोत्तर में हिंसा

    [object Promise]

    रांची। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज नागरिकता कानून लागू होने पर हो रही हिंसा को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम की राजनीति, नक्‍सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने में लगी रहती है। यह बात अमित शाह ने शनिवार को झारखंड में गिरिडीह की जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

    भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि हम अभी नागरिकता संशोधन बिल लाए तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो गया। हम तीन तलाक का कानून लाए तो कांग्रेस ने इसे मुस्लिम विरोधी बताया और अब नागरिकता संशोधन कानून को मुस्लिम विरोधी बता रही है। शाह ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नॉर्थ-ईस्‍ट में हिंसा को भड़का रहे हैं।

    अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी सालों से हिंदू-मुसलमान की राजनीति, नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देती आई है। आतंकवाद को कठोर तरीके से नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री आकर रोकता है तो उसमें उनको तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति दिखाई पड़ती है। हम तीन तलाक का कानून लाए तो कांग्रेस ने इसे मुस्लिम विरोधी बताया। हमने अनुच्‍छेद 370 हटाया तो कांग्रेस ने इसे मुस्लिम विरोधी बताया। अब नागरिकता संशोधन कानून को वह मुस्लिम विरोधी बता रही है।कांग्रेस की आदत है हर चीज को मुस्लिम विरोधी बताने की।

  • शिवसेना की राहुल गांधी को नसीहत, अपमान नहीं करें वीर सावरकर का : संजय राउत

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की यहां रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित ‘भारत-बचाओ रैली’ में राहुल गांधी ने हिंदूवादी नेता विनायक दामोदर सावरकर पर निशाना साधा तो महाराष्ट्र में गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने उसपर नाराजगी जाहिर की है। शिवसेना ने राहुल गांधी का बगैर नाम लिए उन्हें सावरकर का अपमान न करने की नसीहत दी है।

    शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने मराठी में ट्वीट किया, “हम पंडित नेहरू, महात्मा गांधी को भी मानते हैं, आप वीर सावरकर का अपमान मत करो। बुद्धिमान लोगों को ज्यादा बताने की जरूरत नहीं होती।” दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि वीर सावरकर महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश के लिए आदरणीय हैं।

    संजय राउत का यह बयान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शनिवार को रामलीला मैदान में पार्टी की रैली में दिए गए उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा, “कल संसद में भाजपा के लोगों ने मुझे मेरे भाषण के लिए माफी मांगने के लिए कहा। लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है, मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा। मैं मर जाऊंगा, मगर माफी नहीं मांगूंगा, न कोई कांग्रेस का कार्यकर्ता माफी मांगेगा।”

  • JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION : नागरिकता कानून के बहाने PM मोदी ने रैली में कांग्रेस पर साधा निशाना

    [object Promise]

    रांची। झारखंड में तीन चरण के चुनाव हो चुके हैं। दो चरण के चुनाव और बाकी हैं। कोई भी राजनीतिक दल जीत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह भाजपा के प्रचार की कमान संभाली हुई है। मोदी ने रविवार को दुमका में रैली संबोधित की।

    UPDATES :-

    • शहीदों की धरती को, राष्ट्रभक्तों को, वीरों को जन्म देने वाली वीर माताओं की धरती को मैं नमन करता हूं: पीएम

    • बीते कुछ दिनों में मुझे झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभा करने का अवसर मिला है। मैं जहां भी जा रहा हूं वहां की जनसभा की पहले की रैली का रिकॉर्ड तोड़ देती है। यहां भी जहां तक नजर जाती है लोग ही लोग आशीर्वाद देने आए हैं: पीएम

    • ये जनसमर्थन दिखा रहा है कि भाजपा को, कमल के फूल को आपसभी का विशेषकर आदिवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है: पीएम

    • आपने समाचारों में देखा होगा कि देश की संसद ने अभी नागरिकता कानून से जुड़ा एक महत्त्वपूर्ण बदलाव किया है: पीएम

    • जिन लोगों पर आपने कभी भरोसा किया था, जिन्हें झारखंड के आदिवासियों ने मान-सम्मान दिया था, लेकिन उन्होंने खुद के लिए और परिवार के लिए बड़े-बड़े महल दिए और आपको भूल गए थे: पीएम

    • JMM और कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का कोई न रोडमैप है और न इरादा है और न कभी भूतकाल में कुछ किया है। अगर वो जानते है तो उनको एक ही बात का पता है, भाजपा का विरोध करो, मोदी को गाली दो। भाजपा का विरोध करते-करते इन लोगों को देश का विरोध करने की आदत हो गई है: पीएम

    • हमारे देश की संसद ने नागरिकता कानून से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बदलाव किया। इस बदलााव के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से जो वहां कम संख्या में थे, जो अलग धर्म का पालन करते थे, इसलिए वहां उन पर जुल्म हुए: पीएम

    • उनका वहां जीना मुश्किल हो गया। ये तीन देशों से हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन, बौद्ध उनको वहां से अपना गांव, घर, परिवार सबकुछ छोड़कर भारत में भाग कर यहां शरणार्थी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर होना पड़ा: पीएम

    • उनके जीवन को सुधारने के लिए, इन गरीबों को सम्मान मिले इसलिए भारत की दोनों सदनों में भारी बहुमत से इन गरीबों के लिए नागरिकता का निर्णय किया: पीएम

    • कांग्रेस और उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे हैं, उनकी बात चलती नहीं है तो आगजनी फैला रहे हैं। ये जो आग लगा रहे हैं, ये कौन है उनके कपड़ों से ही पता चल जाता है: पीएम

    • देश का भला करने की, देश के लोगों का भला करने की इन लोगों से उम्मीद नहीं बची है। ये सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं: पीएम

    • मैं असम के भाइयों-बहनों का सर झूकाकर अभिनंदन करता हूं कि इन्होंने हिंसा करने वालों को अपने से अलग कर दिया है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात बता रहे हैं। देश का मान-सम्मान बढ़े ऐसा व्यवहार असम, नार्थ ईस्ट कर रहा है: पीएम

    • कल्पना कीजिए, अगर बाबा तिलका मांझी सिर्फ अपना हित ही सोचते तो क्या समाज के लिए इतना कुछ कर पाते? अगर सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, सिर्फ अपना लाभ ही देखते तो क्या अंग्रेजों का मुकाबला कर पाते: पीएम

    • ये तमाम सेनानी, ये तमाम शहीद, परिवार हित से ऊपर उठकर, समाज के हित में, राष्ट्र के हित में खड़े हुए। भाजपा ऐसे ही संस्कारों को धारण करती है, उनको सम्मान देती है: पीएम

    • पहले सरकारी योजनाएं सिर्फ कागज़ों तक सिमट कर रह जाते थे क्योंकि सरकार और जनता के बीच बहुत बड़ी खाई थी। ये खाई राजनीति की थी, अफसरशाही की थी, भ्रष्टाचार की थी, असंवेदनशीलता की थी। आपका ये सेवक इस खाई को पाटने में निरंतर जुटा है और इसमें अभूतपूर्व सफलता भी मिली है: पीएम

    • 2014 से पहले यहां जो मुख्यमंत्री थे, वो 30-35 हज़ार घरों के निर्माण का दावा करते थे और उसको ही बहुत बड़ी उपलब्धि बताते थे। अब हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि देश के हर गरीब के पास अपना पक्का घर हो: पीएम

    • झारखंड के लोगों के लिए, अपने आदिवासी भाइयों-बहनों के जीवन को आसान बनाने के लिए, भाजपा के ये प्रयास हमारी नीयत औऱ हमारे सेवाभाव के सबूत हैं। यही सेवाभाव, आपके जल, जंगल और जमीन के अधिकार को सुरक्षित करने की गारंटी देता है: पीएम

    • भाजपा की सरकार आपको पूछे बगैर, आपकी अनुमति के बगैर कोई भी कदम नहीं उठा सकती। जनहित, जनभावना और आपकी इच्छा ही हमारे लिए सर्वोपरि है: पीएम

    • JMM लंबे समय से कांग्रेस की सहयोगी रही है। दिल्ली में भी, बिहार में भी और फिर झारखंड में भी सरकारों में हिस्सा रही है। इतने वर्षों में इन्होंने झारखंड की पहचान के साथ पिछड़ा शब्द जोड़ दिया। इन्होंने आप पर खर्च होने वाले पैसे को लूटा और आप को पाई-पाई के लिए मोहताज रखा: पीएम

    • झारखंड के 20 जिले ऐसे है जहां कांग्रेस और उसके साथी, बरसों से शासन के बावजूद बुनियादी सुविधाएं तक नहीं पहुंचा पाए। ये भाजपा की ही सरकार है, जिसने झारखंड के इन 20 जिलों को पिछड़े के बजाय आकांक्षी घोषित किया: पीएम

    • झारखंड के आदिवासी बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के लिए ज्यादा दूर तक ना जाना पड़े, इसके लिए हर ब्लॉक में एकलव्य मॉडल स्कूल बनाने का संकल्प भी भाजपा का ही है। झारखंड में IIT, AIIMS जैसे उच्च शिक्षा के, इंजीनियरिंग और डॉक्टरी की पढ़ाई के संस्थान खुलें, ये काम भी भाजपा ने किया है:

    • जिस झारखंड को JMM और कांग्रेस ने पिछड़ेपन का प्रतीक बनाया। उसी झारखंड को हम बदलते भारत की नई पहचान से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। बीते 5 वर्षों में देश की सबसे बड़ी और करोड़ों लोगों का जीवन बदलने वाली योजनाओं की शुरुआत यहीं से हुई है: पीएम

  • कांग्रेस पर PM मोदी का हमला, कहा…

    [object Promise]

    दुमका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दावा किया कि उनकी सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीसीए) संसद से पास कराकर देश को बचाने का काम किया है। कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व मोदी का विरोध करते-करते देश की तरक्की का विरोध करना शुरू कर देते हैं।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बंग्लादेश से आए अल्पसंख्यक पीड़ित थे। उनकी मताओं और बहनों का शोषण किया गया। जो लोग उन तीन देशों को छोड़कर भारत आए, वे हिंदू, पारसी, ईसाई, जैन और सिख समुदाय के थे।”

    उन्होंने कहा, ” जिस तरह से कांग्रेस भड़का रही है और हिंसा पैदा कर रही है, उससे संकेत मिलता है कि हमने संसद से नागरिकता संशोधन अधिनियम पास करा कर देश को बचाया है।”

    प्रधानमंत्री ने कहा, “जब हमने 370 को रद्द किया और सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि मामले में निर्णय दिया तब पाकिस्तानियों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने भी वही किया जो पाकिस्तान करता है।”

    उन्होंने कहा, “क्या किसी ने अपने ही देश के दूतावास पर कभी विरोध किया है? ज्ञापन उच्चायोग को सौंपा गया, जो बाद में भारत सरकार को मिला। कांग्रेस दुनिया में भारत को बदनाम कर रही है।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस परिवार से इतर नहीं सोच सकती है। पिछले कुछ दिनों से पूर्वोत्तर और उसमें भी विशेष रूप से असम में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और अब इसमें पश्चिम बंगाल भी कूद पड़ा है। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर चल रहे प्रदर्शनों में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। विभिन्न संगठनों द्वारा भूख हड़ताल की जा रही है और रेलगाड़ियों को रोका जा रहा है।

    गुवाहाटी में लगाए गए कर्फ्यू में शनिवार को सात घंटें की ढील दी गई।

    प्रधानमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, “आगे भी कोई उम्मीद नजर नहीं आती कि यह लोग भारत और यहां के लोगों के लिए कुछ अच्छा करेंगे। उनकी चिंता केवल परिवार है।”

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, संथालों ने उन्हें सम्मान और स्थान दिया, लेकिन उन्होंने केवल अपने बारे में सोचा।

    उन्होंने कहा, “उन्होंने अपने लिए महल बनाए। आपने उन्हें चुनाव में सजा दी, लेकिन वह नहीं बदले।”

    राज्य में विपक्ष के गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए कांग्रेस और झामुमो के पास कोई रोडमैप और विजन नहीं है।

  • नरम नहीं पड़े तेवर JDU के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के! नोटबंदी समान बताया NRC को

    [object Promise]

    पटना। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर पूरे देश में शोर मचा हुआ है। जहां मोदी सरकार इनके लिए अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं विपक्षी दलों को यह जरा भी रास नहीं आ रहा है। बिहार में सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर भी इन कानून के खिलाफ हैं।

    उन्होंने रविवार सुबह इस मामले में एक बार फिर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पूरे देश में एनआरसी लागू करने का विचार नागरिकता के मामले में नोटबंदी के सामान है…यह तब तक अवैध है जब तक की आप इसे साबित नहीं कर देते।

    इससे सबसे ज्यादा पीडि़त गरीब और हाशिए पर रह रहे लोग होंगे… हम अपने अनुभव से यह जानते हैं। इससे पहले प्रशांत किशोर ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करीब डेढ़ घंटे मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि किशोर ने जेडीयू से इस्तीफा देने की पेशकश की, जिसे नीतीश ने नकार दिया।

    सीएम आवास से निकलने के बाद किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे सीएए और एनआरसी पर अपना स्टैंड नहीं बदलेंगे। किशोर नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) को समर्थन दिए जाने को लेकर पार्टी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही थी कि किशोर के खिलाफ पार्टी कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

  • JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION: अमित शाह ने कहा, कांग्रेस फैला रही है पूर्वोत्तर में हिंसा

    [object Promise]

    रांची। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज नागरिकता कानून लागू होने पर हो रही हिंसा को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम की राजनीति, नक्‍सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने में लगी रहती है। यह बात अमित शाह ने शनिवार को झारखंड में गिरिडीह की जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

    भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि हम अभी नागरिकता संशोधन बिल लाए तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो गया। हम तीन तलाक का कानून लाए तो कांग्रेस ने इसे मुस्लिम विरोधी बताया और अब नागरिकता संशोधन कानून को मुस्लिम विरोधी बता रही है। शाह ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नॉर्थ-ईस्‍ट में हिंसा को भड़का रहे हैं।

    अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी सालों से हिंदू-मुसलमान की राजनीति, नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देती आई है। आतंकवाद को कठोर तरीके से नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री आकर रोकता है तो उसमें उनको तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति दिखाई पड़ती है। हम तीन तलाक का कानून लाए तो कांग्रेस ने इसे मुस्लिम विरोधी बताया। हमने अनुच्‍छेद 370 हटाया तो कांग्रेस ने इसे मुस्लिम विरोधी बताया। अब नागरिकता संशोधन कानून को वह मुस्लिम विरोधी बता रही है।कांग्रेस की आदत है हर चीज को मुस्लिम विरोधी बताने की।