Category: state-news

  • JHARKHAND ASSEMBLY ELECTIONS : नौकरियां, महिला कोटा देने का वादा बीजेपी घोषणा पत्र में

    JHARKHAND ASSEMBLY ELECTIONS : नौकरियां, महिला कोटा देने का वादा बीजेपी घोषणा पत्र में

    रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में समाज के हर तबके से सैकड़ों वादे कर वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही है। इसमें राज्य से नक्सली संकट को खत्म करना भी शामिल है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र जारी करने के दौरान जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास बुधवार को यहां मौजूद रहे। भाजपा ने गरीबी रेखा से नीचे के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी या स्व रोजगार का अवसर देने का वादा किया है।

    झारखंड के भाजपा प्रमुख लक्ष्मण गुलिवा व भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर भी इस मौके पर मौजूद थे।

    घोषणा पत्र के मुख्य बिंदुओं में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक विस्तार देना शामिल है, जिसमें प्रत्येक किसानों को 5,000 रुपये मिलेंगे। किसानों के लिए कृषि बीमा योजना लॉन्च की जाएगी, जिससे फसलों का पूरा इंश्योरेंस कवर मिले और हर खेती योग्य जमीन तक पानी पहुंच सके।

    घोषणा पत्र में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का वादा किया गया है। इसके साथ ही 2022 तक 70 नए एकलव्य स्कूल बनाने, जनजातीय छात्रों के लिए मुफ्त में ट्रेनिंग कैंप चलाने, हर जिले में जनजातीय हॉस्टल बनाने व दो स्किल डेवलेपमेंट सेंटर बनाने व एक नया स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय खोलने का वादा है।

    पार्टी ने 20 लाख युवाओं को स्किल डेवलेपमेंट योजना से प्रशिक्षण देने का वादा है और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये का झारखंड स्टार्ट अप फंड बनाने का वादा है। इसके अलावा स्पोर्ट्स मेडल जीतने वाले 60 साल के उम्र के लोगों को पेंशन देने का वादा किया है।

    भाजपा के घोषणा पत्र में सरकारी स्कूलों, कॉलेजों में आधुनिक सुविधाओं के लिए 1000 करोड़ रुपये के फंड का वादा भी है। साथ ही एक कृषि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना भी की जाएगी।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने सखी मंडल के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के लिए बहुत से काम किए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं सिर्फ 1 रुपये देकर अपने नाम से 50 लाख की संपत्ति की रजिस्ट्री करा सकती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के विकास के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने किसानों को बहुत फायदा पहुंचाया है।

    दास ने कहा, “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 6,000 रुपये मिल रहे हैं और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत, जिसके पास 5 एकड़ भूमि हैं उन्हें 25,000 रुपये मिल रहे हैं।”

  • इंदौर के पुलिस थाने में BJP MP साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ केस दर्ज

    [object Promise]

    इंदौर। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कोतवाली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है। यह मामला महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने को लेकर कराया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता आज भी साध्वी के बयान के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे। आपको बताते जाए कि प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त बता दिया था।

    इसके बाद विपक्षी दल आक्रमक हो गए हैं। साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से निकाल दिया। इसके साथ ही सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी साध्वी प्रज्ञा को नहीं आने का फरमान सुना दिया गया है।
    बीजेपी के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी संसद में दिए बयान को निंदनीय बताया है। बीजेपी कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है।

  • छत्तीसगढ़ के CM बघेल ने पूछा, स्पष्ट करें मोदी-शाह, भाजपा गांधी के साथ या गोडसे के?

    छत्तीसगढ़ के CM बघेल ने पूछा, स्पष्ट करें मोदी-शाह, भाजपा गांधी के साथ या गोडसे के?

    रायपुर। भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा कथित तौर पर संसद में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह पर गुरुवार को हमला बोला है।

    बघेल ने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्रीजी और गृहमंत्रीजी को स्पष्ट करना चाहिए कि वे गांधी के साथ हैं या गोडसे के साथ? मुंह में गांधी और दिल में गोडसे नहीं चलेगा। गांधी के देश में गोडसे महिमामंडित नहीं हो सकता। एक अन्य ट्वीट में बघेल ने कहा कि शुतुरमुर्ग बनने से काम नहीं चलेगा। नरेंद्र मोदीजी और अमित शाहजी सामने आकर प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर देश के समक्ष अपना रुख स्पष्ट करें।

    वे देश के सामने कहें कि गांधी के हत्यारे गोडसे के प्रति उनके मन में क्या है। ज्ञात हो कि भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर देश की सियासत में तूफान उठा हुआ है। ठाकुर पूर्व में भी गोडसे को देशभक्त करार दे चुकी हैं। इस पर पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नाराजगी जता चुके हैं।

  • मनाली की पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, धर्मशाला में तापमान पहुंचा -5.8 डिग्री

    [object Promise]

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कम तापमान के कारण क्षेत्र के आस-पास की पहाड़ियों में भरपूर बर्फबारी हुई, जिससे वहां का नजारा और भी मनोरम हो गया है।

    बर्फबारी की खबर मिलते ही मैदानी इलाकों के पर्यटकों ने बर्फीले नजारे का आनंद लेने के लिए मनाली के रिसॉर्ट्स में बुकिग करानी शुरू कर दी है।

    बर्फबारी से सोलांग स्की ढलान ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। वहीं शिमला जिले के पर्यटन स्थल कुफरी और नरकंडा में हल्की बर्फबारी हुई, जिसका पर्यटक आनंद ले रहे हैं। वहीं अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थल धर्मशाला और पालमपुर में भी बर्फबारी हुई है।

    मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ऊंचाई पर बसे किन्नौर, लाहौल और स्पीति, शिमला, कुल्लू, सिरमौर और चंबा जिलों में बीते दो दिनों से हल्की बर्फबारी हो रही है। लाहौल और स्पीति जिले के प्रमुख शहर केलांग का तापमान शून्य से नीचे 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    किन्नौर जिले के कल्पा का तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला में शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में काल्पा में तीन सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।

  • रुमाल से ऐसी बजाई बीन, स्कूल टीचर महिला के साथ करने लगे नागिन डांस

    [object Promise]

    जालोर। राजस्थान के जिला जालोर में यहाँ ट्रेनिंग प्रोग्राम के बे्रक के दौरान उन्होंने तीन टीचर्स का नागिन डांस करते हुए देखा गया जिसमें एक महिला भी शामिल थी। मिली जानकारी के मुताबिक कथित तौर पर ब्रेक के दौरान तीन टीचर्स को नाचते हुए देखा गया और उनमें से एक मास्टर ट्रेनर है, जिसे ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने के लिए भेजा गया था।

    अब इस वीडियो के जमकर वायरल होने के बाद बीते बुधवार को शिक्षकों में से एक को निलंबित किया जा चुका है । सरकारी स्कूल के टीचर्स ने ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान ऐसा नागिन डांस किया कि देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह गईं। जिसके लिए एक टीचर का सस्पेंड कर दिया गया है। डंास का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो अन्य टीचर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

    इस मामले में जालोर के जिला शिक्षा अधिकारी अशोक रोशवाल के हवाले से लिखा है, हमने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है जिसने डांस करना शुरू किया था। अन्य दो लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, क्योंकी उनकी अभी भर्ती हुई है और नियमों के बारे में नहीं जानते हैं। डांस करना बुरी बात नहीं है, लेकिन आचार संहिता का पालन होना चाहिए।

    आप सभी को बता दें कि इस मामले में निलंबन आदेश पर विभाग के कुछ शिक्षकों ने आपत्ति जता दी है और एक शिक्षक ने वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, वे ब्रेक के समय में अन्य शिक्षकों के साथ आनंद ले रहे थे। इसमें अशिष्ट या हानिकारक क्या है? क्या कोई सरकारी कर्मचारी सहकर्मियों के साथ अच्छा समय नहीं बिता सकता? यह उचित नहीं है।

  • बेटी के लिए कृषि मंत्रालय और फडणवीस को हटाना चाहते थे शरद पवार, नहीं हुए मोदी तैयार!

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भाजपा को समर्थन देने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने दो शर्ते रखी थीं। पहली शर्त थी केंद्र की राजनीति में सक्रिय बेटी सुप्रिया सुले के लिए भारी भरकम कृषि मंत्रालय और दूसरी देवेंद्र फडणवीस की जगह किसी और को मुख्यमंत्री बनाना। जब यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने आई तो वे सरकार बनाने के लिए इन शर्तों को मानने को तैयार नहीं हुए।

    भाजपा सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी नेतृत्व को लगा कि अगर महाराष्ट्र में समर्थन हासिल करने के लिए राकांपा को कृषि मंत्रालय दे दिया गया, तो फिर बिहार में पुराना सहयोगी जद(यू) रेल मंत्रालय के लिए दावा ठोक कर धर्मसंकट पैदा कर सकता है। ऐसे में प्रचंड बहुमत के बावजूद दो बड़े मंत्रालय भाजपा के हाथ से निकल सकते हैं।

    सूत्रों ने पवार की दूसरी शर्त के बारे में बताया कि जिस तरह से महाराष्ट्र जैसे राज्य में देवेंद्र फडणवीस पांच साल तक बेदाग सत्ता चलाने में सफल रहे और विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा, 24 अक्टूबर को नतीजे आने के दिन पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फडणवीस के ही नेतृत्व में सरकार बनने की घोषणा की थी, इसके बाद फडणवीस की जगह किसी दूसरे को सीएम बनाने की शर्त मानना भी भाजपा के लिए नामुमकिन था।

    सूत्रों का कहना है कि इन दोनों मांगों को मानने के लिए शरद पवार ने भाजपा और मोदी-शाह को संदेश भेजकर विचार के लिए वक्त दिया था। यही वजह है कि नतीजे आने के बाद पवार ने भाजपा नेतृत्व के खिलाफ ऐसा कुछ तीखा नहीं बोला था, जिस पर भाजपा से जवाबी प्रतिक्रिया आने की गुंजाइश रहती। बयानबाजी सिर्फ शिवसेना और भाजपा के बीच होती रही। सूत्रों का कहना है कि मांगों पर भाजपा की तरफ से सकारात्मक रुख न मिलने पर 20 अक्टूबर को जब संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शरद पवार मिले तो करीब 45-50 मिनट लंबी बातचीत चली।

    हालांकि इस मुलाकात में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शरद पवार की दोनों मांगों पर राजी नहीं हुए और न ही उन्होंने खुलकर कुछ कहा। इस बीच 22 नवंबर को रातोंरात शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने बागी होकर भाजपा के साथ सरकार बनाने की पेशकश कर दी। शुरुआती खबरों में कहा गया कि अजित पवार के साथ 30-35 विधायक टूटकर भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।

    यह भी कहा जाने लगा कि इसमें शरद पवार की भी मौन सहमति है। मगर बाद में शरद पवार ने ट्वीट कर भाजपा के साथ राकांपा के गठबंधन की बात खारिज करते हुए कहा कि सरकार में शामिल होने का अजित पवार का फैसला निजी है। सूत्र बताते हैं कि शरद पवार को आखिर तक उम्मीद थी कि शिवसेना के साथ छोडऩे के कारण असहाय हुई भाजपा उनकी दोनों बड़ी मांगें मान लेगी, मगर ऐसा नहीं हुआ।

    आखिरकार शरद पवार ने कांग्रेस और शिवसेना के साथ ही सरकार बनाने का अंतिम कदम उठाया। शरद पवार को मालूम था कि 54 विधायक होने के कारण उनके दोनों हाथों में लड्डु है। एक तरफ जाने पर उनके सिर पर चाणक्य बनने का सेहरा बंधेगा और भाजपा की तरफ जाने पर केंद्र सरकार में भागीदारी सहित अधिकतम लाभ मिलने की गुंजाइश है।

    संघ और भाजपा मामलों के जानकार नागपुर के दिलीप देवधर ने आईएएनएस से कहा, संघ परिवार में शरद पवार की इन दो शर्तों की काफी चर्चा रही, हालांकि उससे भी ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबावों के आगे न झुकने की रही। महाराष्ट्र में किसानों का प्रमुख मुद्दा होने के कारण वहां की राजनीति के लिए कृषि मंत्रालय काफी मुफीद रहता है।

    शरद पवार पूर्व में कृषि मंत्री रह भी चुके हैं। दूसरा मुख्यमंत्री पद के लिए फडणवीस मोदी की ही खोज रहे हैं, ऐसे में उन्हें साइडलाइन करने का प्रश्न ही नहीं उठता था। शरद पवार को जब लगा कि भाजपा उनकी मांगों को नहीं मानने वाली है, तो उन्होंने आखिरकार कांग्रेस-शिवसेना के साथ पहले से सरकार बनाने को लेकर चल रही बातचीत को ही मुकाम पर पहुंचाने का फैसला किया।

  • झारखंड :सामूहिक दुष्कर्म मामले में 12 को किया गिरफ्तार

    [object Promise]

    रांची। रांची पुलिस ने लॉ यूनिवर्सिटी की एक जनजातीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 12 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    रांची (ग्रामीण) एसपी ऋषभ झा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद तलाशी अभियान के बाद गुरुवार को सभी 12 को गिरफ्तार किया गया। छात्रा मंगलवार शाम अपने दोस्त के साथ स्कूटी से यूनिवर्सिटी से लौट रही थी, जब उसे संग्रामपुर ईंट भट्ठा फैक्ट्री के पास कार व एक बाइक से यात्रा कर रहे युवकों ने रोका।

    शिकायत के अनुसार, नौ युवकों ने पीड़ित को उसके दोस्त के साथ रोका। पीड़िता को जबरन कार में बैठाया गया और उसकी साथी को बंदूक की नोंक पर रोका गया। अपहरण के बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां तीन और युवक आ गए।

    छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे वहीं छोड़ दिया गया। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक आरोपी का मोबाइल, अपराध स्थल पर पाया गया, जिससे गुरुवार को सभी 12 को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने कार व बाइक भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देसी पिस्तौल व कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सभी युवकों को जेल भेजा गया है। लॉ स्टूडेंट का मेडिकल टेस्ट कराया गया है।

    पुलिस ने शुरुआत में सामूहिक दुष्कर्म को लेकर कुछ भी नहीं कहा। लेकिन बाद में युवकों की गिरफ्तारी के बाद सूचना का खुलासा हुआ। मामला एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है, क्योंकि लड़की जनजातीय समुदाय से है। पुलिस ने कहा है कि पीड़ित के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित सुनवाई की मांग की जाएगी।

  • MAHARASHTRA: उद्धव ठाकरे भड़के शिवसेना सेक्युलर होने के सवाल पर, दिया ये जवाब

    MAHARASHTRA: उद्धव ठाकरे भड़के शिवसेना सेक्युलर होने के सवाल पर, दिया ये जवाब

    मुंबई। शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पत्रकारों के सवाल पर भड़क गए। क्योंकि उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या शिवसेना सेक्युलर हो गई। इसका जवाब देते शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि सेक्युलर का मतलब क्या है? संविधान में जो कुछ लिखा है, वही सेक्युलर है। इस दौरान एनसीपी नेता छगन भुजबल ने भी उद्धव ठाकरे की ओर से जवाब दिया। यह घटना उस दौरान की है जब
    गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के फैसलों की जानकारी दे रहे थे।

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि ये सरकार आम जनता के लिए काम करेगी। जनता का आशीर्वाद बना रहना चाहिए, उन्होंने रायगढ़ के शिवाजी किले को संवारने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए 20 करोड़ का फंड जारी किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि मुख्य सचिव से किसानों को लेकर जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों की खुशहाली के लिए काम करेगी।

    उद्धव ठाकरे ने बताया कि मुझे आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस कैबिनेट ने जो पहला निर्णय लिया है, वह रायगढ़ के विकास के लिए 20 करोड़ रुपए को मंजूरी देना है जो छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी थी।इससे पहले उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को शपथ ग्रहण शिवाजी महाराज को नमन करते हुए मराठी भाषा में ली। वे ठाकरे परिवार से पहले मुख्यमंत्री हैं। कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे ने भगवा रंग का कुर्ता पहना हुआ था, जो कि उनकी पार्टी का रंग भी है।

  • राजस्थान में 4 लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

    [object Promise]

    जयपुर। राजस्थान के मौसम में तीसरे दिन भी बारिश-ओलाें का दाैर जारी रहा। भरतपुर और उदयपुर जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई । साथ में ही ओले भी गिरे। इससे मौसम में ठंडक पैदा हो गई है। इस दौरान बिजली गिरने से भरतपुर जिले में 4 लाेगाें की जान चली गई। जयपुर में भी काले बादल छाए रहे। शुक्रवार सुबह कई इलाकों में कोहरा जमा हआ था। आगरा रोड पर कोहरा आठ बजे तक नजर आ रहा था। गुरुवार शाम को कुछ इलाकाें में हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। शुक्रवार सुबह लोगों को अलाव की शरण लेते देखा गया । इससे दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम 18.6 डिग्री दर्ज किया गया।

    भरतपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से इकलहरा गांव में नानक यादव , नदबई के भदीरा में चमन जाट, कुम्हेर के बिरहरु गांव में मुकेश मीणा और हेलक गांव में भगवत लोहर की मौत हो गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।

  • RAJASTHAN: केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की पैदल मार्च

    [object Promise]

    जयपुर। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से लेकर राज्यपाल के निवास तक पैदल मार्च निकाला। इस पैदल मार्च में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, यातायात मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित आदि कांग्रेस नेता शामिल हुए। इस पैदल मार्च में सैकडों की संख्या में कांग्रेसियाें ने हाथ में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार की अविवेकपूर्ण आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारे लगाते हुए राज्यपाल भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है।