खेल- आईपीएल(IPL) 16 के पहले सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कल गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात के मध्य पहला मुकाबला हुआ। मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को मात दी।
Category: sports
-
IPL 2023- जानें गुजरात से मिली हार पर क्या बोले धोनी
चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गावकर 178 रनों का लक्ष्य गुजरात टाइटंस के सामने रखा। गुजरात की टीम ने 5 विकेट गवाकर लक्ष्य हासिल कर ली और जीत अपने नाम की।गुजरात से मिली हार पर क्या बोले धोनी-गुजरात से चेन्नई सुपरकिंग्स की हार पर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बोले हम बेहतर कर सकते हैं। हमको पता था ओस होगी। रुतुराज ने अच्छा प्रदर्शन किया। वह गेंदबाजी बेहतर कर रहे थे। उनकी बैटिंग देखना सुखद था। मैच में यंग खिलाड़ियों को मौका देना आवश्यक है। राजवर्धन स्वयं को बेहतर कर सकते हैं। वह अच्छे गेंदबाज हैं। समय के साथ वह बेहतर हो जाएंगे। आप अपनी गेंदबाजी पर काम करके स्वयं को निखार सकते हैं। -
आईपीएल 2023 : शुरूआती चरण में चूके हेजलवुड, आरसीबी के पहले मैच के लिए मैक्सवेल पर संदेह
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 2023 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है क्योंकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के शुरूआती चरण में नहीं खेल पाएंगे । हेजलवुड को जनवरी में एससीजी टेस्ट में गेंदबाजी करने के बाद समस्या का सामना करना पड़ा, जिसने उन्हें भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर कर दिया था ।
क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू के अनुसार, तेज गेंदबाज को भारत में पहले दो टेस्ट में चूकने के बाद वापस सिडनी भेज दिया गया था और आईपीएल के लिए यात्रा करने से पहले क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से परामर्श करेंगे। हालांकि, 32 वर्षीय आस्ट्रेलियाई को टूर्नामेंट में बाद में फ्रेंचाइजी में शामिल होने की उम्मीद है।
एक और बड़े झटके में, ग्लेन मैक्सवेल इस महीने की शुरूआत में भारत के खिलाफ आस्ट्रेलिया के अंतिम दो एकदिवसीय मैचों में चूक गए थे, आरसीबी के आईपीएल के शुरूआती मैच में शामिल नहीं होने की उम्मीद जताई जा रही है। राष्ट्रीय चयनकर्ता जॉर्ज बेली के अनुसार, मैक्सवेल ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपनी वापसी को “उम्मीद से अधिक” पाया है। यह आलराउंडर दो अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पहले मैच के लिए फिट होने को आरसीबी के साथ जिम में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर कड़ी मेहनत कर रहा है।
-
मार्क की गेंद ने दिल्ली कैपिटल्स के छुड़ाए पसीने
खेल- लखनऊ जाइंट्स ने कल इकान मैच में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से मात दी। लखनऊ जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 193 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली की टीम ने लक्ष्य का पीछा किया लेकिन 20 ओवर में 9 विकेट गवाकर दिल्ली की टीम महज 143 रनों पर सिमट गई।
अगर हम कल के मैच की शुरुआत की बात करें तो लखनऊ जाइंट्स की टीम ने फील्डिंग में बहुत खराब प्रदर्शन किया। हर कोई निराश था। दिल्ली की टीम पूरे जोश के साथ लखनऊ को हराने के लिए ताबड़तोड़ जुटी हुई थी। तभी लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल ने गेंदबाजी में बदलाव किया।कप्तान ने गेंद मार्क वुड को थमाई। बदले ओवर ने कमाल दिखा दिया। मार्क ने तीसरी गेंद में पृथ्वी शां का विकेट उड़ाया। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद में मिचेल मार्श को बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौटा दिया।मार्क वुड ने अपने दूसरे ओवर में भारतीय क्रिकेट की सनसनी कहे जा रहे सरफ़राज़ ख़ान को पवेलियन भेज दिया। मार्क की गेंदबाजी ने मैच सीधे लखनऊ के खेमे में कर दिया और यहीं से दिल्ली की टीम का मनोबल टूटने लगा। -
धोनी के छक्के से सभी हुए भौचक्का
देश- आईपीएल मैच का जलवा जारी है। कल लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच भिड़त देंखने को मिली। चेन्नई सुपरकिंग्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं 12 रनों से लखनऊ की टीम चेन्नई से हार गई।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कल से सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रहे हैं। उनके ट्रेंड की वजह उनके बल्ले से निकले दो छक्के हैं। असल मे कल धोनी जब स्टेडियम में आए तो फैन्स मे गजब का उत्साह देखने को मिला। धोनी ने अन्तिम ओवर में स्ट्राइक संभालते हुए धड़ाक से 2 छक्के जड़ दिए।वही जब तीसरा छक्का जड़ने के लिए धोनी ने बल्ला उठाया तो वह आउट हो गए। लेकिन सोशल मीडिया पर धोनी के छक्के की सराहना होने लगी। लोगों ने कहा धोनी किंग हैं किंग ने दो गेंदों में ही कमाल कर दिया। लेकिन इस सबके बीच एक बात जो सबसे ज्यादा सबके मन मे है वह यह है कि आखिर धोनी के साथ गौतम गंभीर क्यों ट्रेंड में आए।असल मे धोनी के छक्के की तुलना उस मैच से की जा रही है जिसमे उन्होंने हेलीकॉप्टर शॉट लगाया था। साल 2011 के विश्व कप की बात है। मैच में गौतम गंभीर में 97 रन बनाए। लेकिन जब धोनी ने इस मैच में हेलीकॉप्टर शॉट जड़ा तो मैच धोनी के नाम हो गया। अब कल का मैच भी इसी तरह रहा और धोनी के छक्के से सभी भौचक्का रह गए। -
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बावजूद धोनी झारखंड में सबसे ज्यादा कर भुगतान करने वाले
आयकर विभाग के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी राज्य में सर्वाधिक कर भुगतान करने वाले व्यक्ति बने हुए हैं। आयकर विभाग ने पुष्टि की है कि धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद 2022-23 में सर्वाधिक कर भुगतान करने वाले व्यक्ति हैं। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास लिया था लेकिन इसका उनकी आय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। वर्ष 2022-23 में उनकी आय पिछले वर्ष की उनकी आय के बराबर है जैसा आयकर विभाग को उनके अग्रिम कर भुगतान से पता चलता है।
धोनी ने इस वर्ष 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए आयकर विभाग को कुल 38 करोड़ रुपये का अग्रिम कर भुगतान किया है। पिछले वर्ष भी उन्होंने इतनी ही राशि अग्रिम कर के रूप में भुगतान की थी। वर्ष 2020-21 में धोनी ने 30 करोड़ रुपये का अग्रिम कर भुगतान किया था। आयकर विभाग में सूत्रों के अनुसार, धोनी इस वर्ष भी राज्य में सर्वाधिक कर भुगतान करने वाले व्यक्ति हैं। विशेषज्ञों के अनुसार धोनी द्वारा जमा कराये गए 38 करोड़ रुपये के अग्रिम कर के अनुसार उनकी आय करीब 130 करोड़ रुपये के आसपास बैठती है।
2019-20 में उन्होंने 28 करोड़ का अग्रिम कर भुगतान किया था। 2018-2019 में भी उन्होंने इतनी ही राशि का भुगतान किया था। इससे पहले धोनी ने 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपये और 2016-17 में 10.93 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। क्रिकेटर ने कई कंपनियों में निवेश किया है और उनके पास रांची में 43 एकड़ की फार्म जमीन है।
-
आईपीएल 2023 : विराट कोहली पर जुर्माना
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। डेवोन कॉनवे (45 रन पर 83) और शिवम दूबे (27 रन पर 52 रन) की अर्धशतकीय पारी ने सीएसके को 226/6 पर पहुंचा दिया। सीएसके के गेंदबाजों ने ग्लेन मैक्सवेल (36 रन पर 76 रन) और फाफ डु प्लेसिस (33 रन पर 62) की तूफानी पारी के बावजूद आरसीबी को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया और अपनी टीम को आठ रन से जीत दिला दी।
आईपीएल(IPL) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है। आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। बयान में घटना का उल्लेख नहीं किया गया, लेकिन जुर्माना संभवत: कोहली द्वारा सीएसके के बल्लेबाज शिवम दूबे के विकेट का जश्न मनाने के कारण लगाया गया। दुबे को मोहम्मद सिराज ने 17वें ओवर में डीप में लपका। सीएसके के खिलाफ विराट का बल्ले से खेल अच्छा नहीं रहा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह के खिलाफ एक चौका मारने के बाद वह आउट हो गए।
-
मुंबई ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, रोहित नहीं खेलेंगे
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पेट की समस्या के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। रोहित की जगह मुंबई की कप्तानी संभाल रहे सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा, “पिच काफी बढ़िया दिख रही है। हम यहां चेज करना पसंद करेंगे। हमारी टीम में एक बदलाव किया गया गया है। रोहित को पेट में कुछ समस्या हुई है। उसी कारण से आज वह नहीं खेल रहे हैं।”
कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने कहा,”हम टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करते। हमारे ड्रेसिंग रूम का मूड बहुत अच्छा है। हमें गेंदबाजी के डिपार्टमेंट में काम करने की जरूरत है। आज की पिच दूसरी पारी में थोड़ी और सूखी तो स्पिनरों को ज्यादा मदद मिल सकती है। हम कोशिश करेंगे कि हमारी टीम कम से कम 180 का स्कोर बनाए। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।”
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
मुंबई: कैमरन ग्रीन, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, रायली मेरेडिथ, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसन
मुंबई के इंपैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट: रोहित शर्मा, विष्णु विनोद, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह
कोलकाता: वेंकटेश अय्यर, एन जगदीशन, रहमानउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फग्र्युसन, उमेश यादव, , वरुण चक्रवर्ती
कोलकाता के इंपैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट – मंदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुयश शर्मा, डेविड वीसा, वैभव अरोड़ा
-
जयपुर में आईपीएल मैच से पहले एक नया विवाद
राजस्थान में बहुप्रतीक्षित आईपीएल मैच शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया। राज्य के खेल मंत्री अशोक चांदना ने मंगलवार शाम यहां सवाई मान सिंह (एसएमएस) स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) द्वारा स्टेडियम में किए गए निर्माण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आरसीए ने एमओयू का उल्लंघन किया है। चांदना ने कहा कि आरसीए ने आईपीएल से पहले एसएमएस स्टेडियम में दो नए सीटिंग बॉक्स बनवाए हैं और अनावश्यक रूप से जगह पर कब्जा कर लिया है।
उन्होंने कहा, इस अस्थायी स्टैंड के कारण खेल विभाग के कर्मचारी कार्यालय नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि, आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने खेल मंत्री द्वारा की गई आपत्तियों पर पलटवार करते हुए कहा कि एमओयू के नियमों और शर्तों के अनुसार काम किया गया है। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल का मैच होगा। यह मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।
-
हमेशा अंतिम ओवर में मैच जीतना चाहता था : मुकेश कुमार
तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने आईपीएल 2023 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर दिल्ली कैपिटल्स की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह हमेशा आखिरी ओवर में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए मैच जीतने का सपना देखते थे। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार रात हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को सात रन से हराकर आईपीएल 2023 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
सनराइजर्स हैदराबाद को 137/6 पर रोकने से पहले, दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अपने 20 ओवरों में 144/9 का स्कोर बनाया। उन्हें अंतिम ओवर में 13 रनों का बचाव करने की जरूरत थी और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने सिर्फ पांच रन देकर सनराइजर्स को रोक लिया। मुकेश कुमार ने कहा, मैं हमेशा आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैच जीतने का सपना देखता था और यही मैंने करने की कोशिश की। मैं मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता था, जब मुझे बताया गया कि मैं आखिरी ओवर फेंकूंगा तो मैंने अपने टारगेट पर फोकस किया।
उन्होंने कहा, मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैच जीतना चाहता था, कोई बात नहीं अगर मुझे विकेट नहीं मिला। मैं अंतिम गेंद में कोई चौका नहीं देने पर तरीका खोजना चाहता था। मैं आगे ऐसा ही प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। दिल्ली कैपिटल्स उस समय काफी परेशानी में थी जब आठवें ओवर में वे 62/5 पर सिमट गए। हालांकि, मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने 69 रनों की साझेदारी कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर बनाने में मदद की।
तेज गेंदबाज ने कहा, हमने तेजी से पांच विकेट गंवाए, लेकिन सरफराज और मैंने सोचा कि हैदराबाद में विकेट पर 140-150 रन काफी होंगे। अक्षर और मनीष की साझेदारी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। दिल्ली कैपिटल्स अपने अगले मैच में शनिवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।
-
सैम करन जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से पंजाब किंग्स मजबूत नजर आ रही है : हरभजन सिंह
मुंबई इंडियंस को पिछले बड़े स्कोर वाले मुकाबले में हराने के बाद पंजाब किंग्स एक और जीत हासिल करने उतरेगी जब वह शुक्रवार को मोहाली में लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करेगी। जब दोनों टीमें मौजूदा सत्र में पिछली बार भिड़ी थीं तब पंजाब ने लखनऊ को उसी के मैदान में रोमांचक अंदाज में दो विकेट से हराया था।
पंजाब अपने कप्तान शिखर धवन की फिटनेस को लेकर चिंता में है, जो कंधे की चोट से जूझ रहे हैं , पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि कार्यवाहक कप्तान सैम करन की अगुवाई में पंजाब अपनी टीम में आलराउंड गहराई के कारण मजबूत नजर आती है।
हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “शिखर की अनुपस्थिति में सैम करन ने कप्तानी को अच्छी तरह संभाला है। गेंद के साथ-साथ वह बल्ले से भी प्रभावशाली दिखाई दिए हैं। सैम करन जैसे खिलाड़ियों के कारण ही पंजाब की टीम मजबूत नजर आती है।”