Category: sports

  • पाकिस्तान ने इंग्लैंड के पसीने छुड़ाने में कोई कसर नही छोड़ी

    खेल– कल मेलबर्न में पाकिस्तान और इंग्लैंड के मध्य जबरदस्त मुकाबला हुआ। पाकिस्तान को इस मैच में इंग्लैंड के सामने घुटने टेकने पड़े और इंग्लैंड के सर जीत का ताज सज गया। लेकिन कल का मैच वास्तव में तारीफ के काबिल है। दोनो ही टीमो ने अपने अपने स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। पाकिस्तान जिसे सभी लोग हल्के में ले रहे थे। उनकी गेंदबाजी ने एक बार मेलबर्न में ऐसा माहौल बना दिया की मानो इंग्लैंड जीत से हाथ धो बैठा है।
    इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान की ओर से 137 रनों का लक्ष्य रखा गया था। पाकिस्तान की बैटिंग कुछ खास नही रही। सभी को यह महसूस हो रहा था। कि मैच जीतना इंग्लैंड के लिए काफी आसान होगा। 137 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड धड़ाके से हासिल कर लेगा। और लगता भी क्यों नही इंग्लैंड की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से हर कोई परिचित हैं।
    इंग्लैंड ने खेलना शुरू किया। लेकिन पाकिस्तान की कल बॉलिंग काफी अच्छी रही। अंत तक पाकिस्तान ने इंग्लैंड के विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने 16 ओवर तक मैच अपनी ओर ही रखा। लेकिन अफरीदी का चोटिल होना मानो पाकिस्तान के लिए अभिशाप बन गया। 
    अफरीदी बॉलिंग करने आए। लेकिन पैर में लगी चोट के कारण बोलिंग नही कर पाए। इंग्लैंड के स्ट्रोक ने यही पर अपने बल्ले का कमाल दिखाया और बाउंड्री के बलबूते पर पूरा मैच अपने खेमे में कर लिया। जीत के बाद मैदान पर इंग्लैंड का शोर देंखने को मिला। लेकिन पाकिस्तान की हार पाकिस्तान के लिए कही न कही सबक भी बन गई।

  • हार्दिक पांड्या बनेंगे कप्तान हुआ खुलासा

    खेल:- टीम इंडिया में रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। वही इस समय हार्दिक पांड्या का बल्ला खूब चल रहा है और उनके फैन्स की यह इच्छा भी है। कि उन्हें टीम इंडिया का अगला कप्तान बनाया जाए।
    वही अब सूत्रों से मिली जानकारी से यह साफ हो गया है कि हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के अगले कप्तान हो सकते हैं। क्योंकि उनका व्यवहार सभी खिलाड़ियों के साथ बेहतर है और वह परिस्थितियों के अनुकूल स्वयं को ढालने में सक्षम है।
    बता दें अगर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के कप्तान बनते हैं। तो वह सबसे कम उम्र के कप्तान होंगे। हार्दिक पांड्या इस परिपेक्ष्य में कहते हैं कि वह अपने हिसाब से टीम का मैनेजमेंट देखेगे। और टीम अच्छा प्रदर्शन भी करेगी। क्योंकि टीम को जिस तरह खेलना चाहिये अभी टीम की लय उस तरह नही है।

  • शिखर धवन में किया कुछ ऐसा की कन्फ्यूज हो गए केन विलियमसन

    खेल: भारत न्यूजीलैंड के मध्य आज ऑकलैंड में 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 
    वही जब टॉस हो रहा था भारत के कप्तान शिखर धवन ने कुछ ऐसा किया की मेजबान कप्तान केन विलियमसन कन्फ्यूज हो गए। असल मे जब टॉस का सिक्का उछाल गया और एक कदम आगे आकर धवन ने बताया टॉस किसने जीता है। तो उनके एक्सप्रेशन ने सभी को उलझा दिया।
    हालाकि विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और कहा कि नया विकेट है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर टीमों को अब काफी वनडे क्रिकेट खेलना है. हर एक मैच में अपनी टीम को मजबूत करने के लिए एक मौका है।

  • संजू सैमसन को नहीं मिल रहा टीम इंडिया में मौका

    खेल– भारतीय क्रिकेट टीम की नीतियो से फैन्स परेशान हैं और टीम को कई आलोचनाओं से भी जूझना पड़ रहा है। टीम इंडिया को जबसे सेमीफाइनल में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा लोग रोहित के नेतृत्व से लेकर टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर सवाल उठा रहे हैं।
    वही अब टीम इंडिया पर आरोप लग रहे हैं। कि यहां अच्छे खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया जा रहा है। संजू सैमसन के फैन्स लगातार टीम इंडिया को सावालो के घेरे में उतार रहे हैं। बता दें कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में भले ही भारतीय टीम नहीं खेल रही। 
    भारतीय टीम के फैन्स यहां क्रिकेट खिलाड़ियों पर अपना प्यार बरपा रहे हैं। वही अब यहाँ संजू सैमसन के प्रति लोगों का जुड़ाव देंखने को मिला। लोग संजू सैमसन के पोस्टर लेकर यहां पहुंच गए और उनका खूब समर्थन करते दिखाई दिए।

  • Mithali Raj Birthday: बल्ले से चमकाई किस्मत महिला टीम को दिलाई पहचान

    Mithali Raj Birthday:- भारत मे क्रिकेट का जलवा सबसे अधिक चलता है। लोग क्रिकेट मैच देखने के लिए अपने सभी काम छोड़ देते हैं। वही हर गली में आज के समय मे धोनी और विराट मिल जाते हैं। लेकिन एक नाम आज इस तरह लोगो के बीच सुर्खियों में है। जिसने महिलाओं का रुझान क्रिकेट की ओर कर दिया है।
    मिताली राज- नाम सुनते ही संघर्ष की कहानी समाने आ जाती है। यह वही महिला बल्लेबाज हैं जिनका नाम अब गलियों में खूब गूंजता है। महान बल्लेबाज़ों को यह कांटे की टक्कर दे रही हैं।
    हालाकि अब इन्होंने अपने 23 साल के क्रिकेट करियर को पूर्ण विराम दे दिया है। लेकिन भारत की महिला क्रिकेट टीम में मिताली राज का बल्ला झूम झूम कर चला ओर उन्होंने महिला क्रिकेट टीम को एक अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
    साल 1999 में मिताली राज ने डेब्यू किया। 2004 में यह भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बन गई। साल 2017 में उनके नेतृत्व में महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप फ़ाइनल में पहुँची। 
    बता दें मिताली राज ने 333 मुकाबलों में 10869 रन बनाए हैं। उनके नाम 8 शतक और 85 अर्धशतक हैं। उन्होंने 214 रनों की सर्वोच्चा पारी खेली हैं।

  • 12 साल बाद टीम इंडिया में इस क्रिकेटर की हुई वापसी

    Sports – सौराष्ट्र टीम के कप्तान जयदेव उनकट को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका मिला है। उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।
    उनादकट की 12 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने 2010 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन उस समय उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का एकमात्र टेस्ट मैच, सेंचुरियन में खेला था।
    इसके बाद उन्हें रेड बॉल फॉर्मेट में मौका नहीं मिला। रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद एक बार फिर उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला है।
    नोट- यह दैनिक जागरण जागरण से ली गई है। टीम का इसमे कोई योगदान नहीं है।

  • शहबाग का भतीजा अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैदान में उतरेंगे

    खेल– इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी आरम्भ हो गई है। क्रिकेटर की बोली बैक टू बैक लगाई जा रही है। खिलाड़ी मालामाल हो रहे हैं। लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनपर इस बार ज्यादा भारी भरकम रकम का दांव नहीं खेला गया। 
    वहीं इस कड़ी में अब वीरेंद्र सहवाग के भतीजे मयंक डांगर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.8 करोड़ रुपये से खरीदा है। बता दें मयंक बेस प्राइस 20 लाख रुपये के साथ उतरे थे। यह पहले राजस्थान रॉयल्स के लिये खेल रहे थे लेकिन अब यह अपना जलवा सनराइजर्स हैदराबाद में दिखाएंगे।
    मयंक डागर वो खिलाड़ी हैं जो 2016 में अंडर-19 विश्व कप का फाइनल खेलने वाली टीम का हिस्सा थे।मयंक का यो-यो स्कोर 19.3 है।

  • महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले का हुआ निधन

    खेले– ब्राज़ील के महान फ़ुटबाल खिलाड़ीपेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से किडनी और प्रोटेस्ट की समस्या से जूझ रहे थे।
    पेले एक ऐसे फुटबॉल खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने जीवन के 23 साल फुटबॉल को दिए हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान 1363 मुक़ाबलों में उनके नाम 1,281 गोल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
    पेले एकमात्र ऐसे फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं। जिन्होंने तीन दफ़ा फुटबॉल वर्ल्ड कप मैच जिताया। वहीं साल 2000 में फ़ीफ़ा के प्लेयर ऑफ द सेंचुरी का तमगा दिया गया।

  • पेले की अंतिम विदाई में शामिल हुई हजारों लोग

    खेल- कल यानी मंगलवार के दिन ब्राजील की सड़कों पर अपने प्रिय खिलाड़ी पेले की अंतिम विदाई में भीड़ उमड़ पड़ी। सैंटोस की सड़कों पर कई घण्टों तक लोगों की कतार लगी रही। पेले की अंतिम विदाई में लोग भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई।
    पेले के ताबूत को शहर के स्टेडियम से कब्रिस्तान तक ले जाया गया। इन दौरान दो लाख 30 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। पेले की अंतिम विदाई बड़े ही सत्कार के साथ हुई। राजनायकों ने ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें अलविदा कहा। वहीं उनके प्रशंसक उनके साथ अंतिम विदाई में गए।

  • भारत ने हॉकी विश्व कप में स्पेन को हराया

    National – भारत मे हो रहे हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप डी के मैच में भारत ने स्पेन को हराया है। भारत ने इस मैच में दो शून्य से जीत दर्ज की। इस मैच में भारत के लिए तुरुप का इक्का अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह साबित हुए। ये पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का 200वां गोल था।
    जानकारी के लिए बता दें हॉकी का यह 15 वां विश्व कप है। जो की भारत के भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में 13 से 29 जनवरी 2023 तक खेले जा रहा है।